Viral Video - Loktej

एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का बर्ताव देख भड़के फैंस, वीडियो वायरल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शाहरुख को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का तांता लगा रहा। प्रशंसकों की भीड़ के बीच से गुजरते हुए एक शख्स शाहरुख के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन उस शख्स के साथ शाहरुख का ऐसा बर्ताव देखकर नेटिजन्स परेशान हैं। इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखने के लिए फैंस काफी संख्या में जमा हो गए हैं। एक फैन हाथ में फोन लेकर शाहरुख के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचा। इसी बीच शाहरुख ने गुस्से में उसका हाथ हटा दिया। इसके बाद शाहरुख का बॉडीगार्ड उस शख्स को पीछे धकेल देता है। इसे नजरअंदाज करते हुए शाहरुख फैंस की भीड़ के बीच से होते हुए अपनी कार की ओर चलने लगते हैं।

https://www.instagram.com/p/Crw_CjEMnKE/

शाहरुख की इस हरकत को देखकर फैंस ने नाराजगी जताई है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक ने लिखा, "उनकी फिल्मों को और हिट बनाएं और उनकी कीमतें बढ़ाएं।" एक अन्य यूजर ने कहा कि ''भले ही उन्हें जनता ने पाला हो, यह कैसा मजाक है?'' कुछ ने यह भी कहा कि इतने सालों बाद कोई हिट फिल्म देने पर शाहरुख का घमंड देखा जा सकता है।

फिल्म जीरो के करीब चार साल बाद शाहरुख की 'पठान' दर्शकों के सामने आई। इसमें मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं। फिल्म ने दुनियाभर में तगड़ी कमाई की। पठान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पठान भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। उसके बाद शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज होगी। नेटिज़न्स ने आलोचना की कि अगर 'जवान' हिट हो जाती है तो शाहरुख अधिक तेवर दिखाएंगे।

तेजप्रताप यादव के पैरों के पास झुककर होटल मैनेजर ने मांगी माफी, वीडियो वायरल
वाराणसी,11 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र और कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव के वाराणसी यात्रा से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंत्री तेजप्रताप यादव के पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है।

इस वीडियो में माफी मांग रहे व्यक्ति के पास तीन अन्य लोग भी खड़े है। बताया जा रहा है कि माफी मांगने वाला व्यक्ति वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित अर्काडिया होटल का प्रबंधक है। इसी के निर्देश पर होटल कर्मियों ने मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके साथ आये लोगों का सामान कमरे से बाहर निकाल कर रिसेप्शन के पास रख दिया था।

उल्लेखनीय है कि बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथियों और अंगरक्षकों के साथ छह अप्रैल को वाराणसी आए थे। साथियों ने मंत्री को रात में विश्राम करने के लिए सिगरा स्थित अर्काडिया होटल में कमरा नंबर 205 और 206 बुक किया था। होटल में कुछ देर विश्राम के बाद तेज प्रताप शाम को गंगा आरती देखने के लिए निकले थे। साथियों के साथ देर रात तक गंगाघाटों पर घुमने के बाद रात होटल पहुंचे, तो पता चला कि उनका कमरा किसी और को अलॉट कर दिया गया है। और सामान भी कमरे से निकाल कर रिसेप्शन पर रख दिया गया है।

इस मामले में होटल प्रबंधन के खिलाफ तेज प्रताप के निजी सचिव ने एफआईआर दर्ज कराया था। होटल प्रबंधन को जब पता चला कि तेजप्रताप यादव बिहार सरकार में मंत्री हैं। तो प्रबंधन से जुड़े लोग झुक गये। और तेज प्रताप को मनाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तेज प्रताप नहीं मानें। वाराणसी से देर रात ही तेज प्रताप यादव बिना सामान लिए विन्ध्याचल चले गये। विन्ध्य धाम में दर्शन पूजन कर वाराणसी आये तो होटल के मैनेजर ने उनके कदमों में झुककर मांफी मांगी। यहीं वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि यह वीडियो तेजप्रताप यादव के मीडिया ग्रुप की ओर से जारी हुआ है।

वायरल वीडियो : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तबाह कर दी तीन करोड़ की गाड़ी
आज के समय लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। लोग यूट्यूब पर व्यूज़ और लाइक, कमेंट पाने के चक्कर में अजीबोगरीब करतब और हरकत करने लगते हैं, लेकिन क्या आपको इस बात पर विश्वास होगा कि कोई सिर्फ वीडियो बनाने के चक्कर में तीन करोड़ रुपए की कार कुछ ही सेकंड में बर्बाद कर दे | वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक यूट्यूब पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए Lamborghini Urus SUV कार को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और उसका वीडियो बनाकर यूट्यूब और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया है | इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित थे।

भारत में कार की कीमत लगभग 3.15 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि ये वीडियो एनर्जी ड्रिंक की रेंज का प्रचार करने के लिए बनाई गई ऐसा बताया जा रहा है लेकिन जो भी हो इस चक्कर में करोड़ों रुपये की लैम्बोर्गिनी कार को चकनाचूर करवा बैठा है। भारत में इस कार की शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपये है।

https://www.instagram.com/reel/CourwJUBPmg/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या है इस वीडियो में

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mikhail_litvin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सबसे पहले इस स्टंट का पूरा सेटअप देखने को मिल रहा है। वीडियो में आगे एक बड़ी से क्रेन से ड्रिंक को लटकाया जाता है। वहीं वीडियो में नीचे चमचमाती कार नजर आ रही है। जैसे ही शख्स भागता है, उसी वक्त क्रेन से लटकता ड्रिंक कार पर गिर जाता है, जिससे करोड़ों की कार चंद सेकंड्स में बर्बाद हो जाती है। ये पूरा स्टंट सिर्फ एक एनर्जी ड्रिंक की रेंज का प्रचार करने के लिए किया गया है।

वायरल वीडियो : सर्कस में एक शेर ने रिंग मास्टर को अपना शिकार बनाया
शेर को जंगल का राजा माना जाता है। ये एक प्राणी एक खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर जब भी अपने शिकार पर वार करता है तो शायद ही उसका शिकार बच पाने का मौका पाता है। यही वजह है कि लोग इससे डरते हैं। जंगली जानवर भी शेर से पंगा नहीं लेना चाहते। ऐसे में जो लोग शेरों के साथ कोई ट्रिक करने या उन्हें प्रशिक्षित करने की हिम्मत करते हैं, वे वास्तव में बहुत हिम्मत वाले होते हैं। लेकिन इन जानवरों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कब वह अपना आपा खो बैठे और सामने वाले व्यक्ति पर हमला कर दे, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां सिंह ने अपने ही रिंगमास्टर को लहूलुहान कर दिया।

Does it make me a bad person to wish the loin would have ate him? pic.twitter.com/nfG4vK7v39

— Vicious Videos (@ViciousVideos) March 3, 2023

ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो में शेर सर्कस में परफॉर्म कर रहे थे। इनमें उनके ट्रेनर भी मौजूद थे। ऐसे समय में शेरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति अक्सर जनता के सामने शेरों से करतब दिखाने के लिए मारते या प्रताड़ित करते है। शायद यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब एक शेर ने गुस्से में आकर ट्रेनर का हाथ लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 40,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सर्कस में अफरातफरी का माहौल

जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंह के हमला करते ही वहां का माहौल अराजक हो गया। हंगामा देख दो और लोग पिंजरे के अंदर माहौल को नियंत्रित करने और शेरों को वश में करने के लिए आए, लेकिन बचाने वालों को आता देख रिंग मास्टर के हाथों में जकड़े शेर ने अपने जबड़ों से लहूलुहान स्थिति में छोड़कर वहां से निकल गया। शेर के जाने के बाद सर्कस में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

सोशल मीडिया पर छाया ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘कबीरा’ गा रहा ये कोरियाई शख्स
बॉलीवुड के गाने सिर्फ देश और भारतीयों में ही नहीं बल्कि विदेशियों में भी काफी मशहूर हैं। हमने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे हैं जिसमें विदेशियों के सर बॉलीवुड के गानों का खुमार देखा जा सकता है। चाहे वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक प्रसिद्ध अरिजीत सिंह गीत गा रहा एक भारतीय व्यक्ति हो या पेरिस में लता मंगेशकर द्वारा प्रसिद्ध "अजीब दास्तान" गाते हुआ एक कलाकार।

अक्सर ऐसे वीडियोस सामने आते रहते है जिसमें गैर-भारतीय लोग बॉलीवुड के गाने गाते या उन पर अभ्यास करते हुए नजर आते है। अब एक कोरियाई व्यक्ति का शादी में हिंदी गाना गाते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किम जेहयोन ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म के रेखा भारद्वाज और तोची रैना के ‘कबीरा’ गीत का अभ्यास करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।

क्या है इस विडियो में?

आपको बता दें कि इस वीडियो में यह कोरियाई व्यक्ति लोगों को बताता है कि उसने एक दोस्त की शादी के लिए इस कबीरा गाने गाने का फैसला किया और इसके लिए लगातार अभ्यास किया। वह एक महीने पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर देता है और गाने का कोरियाई अनुवाद कर लेता है ताकि वह उन्हें सीख सके। अंतिम दिन, वह एक गिटारवादक के साथ मंच पर दिखाई देता है और गाना गाता है। वह गाना शुरू करता है। वीडियो के अंत में इस शख्स के मेहनत को स्पष्ट रूप देखा जा सकता है। इस पर लोग उसकी सराहना करते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CoZ09SjhpTl/?utm_source=ig_web_copy_link

पोस्ट के साथ क्या लिखा है!

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को किम ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "मैं कोई भी भारतीय भाषा बिल्कुल नहीं बोल सकता, लेकिन नवविवाहित जोड़े @nishant_gawande1 & @pranjali_77 को बधाई देने के लिए, मैंने यह गाना तैयार किया है। हालांकि मैंने मंच पर बहुत सारी गलतियाँ, मैंने आनंद लिया और सराहना की कि सभी ने मेरी गायकी को पसंद किया! धन्यवाद।"

'हम वकील हैं, ऐसे ही बैठेंगे, हमारी मर्जी', ट्रेन में वकील होने का धौंस दिखा रहे इस जोड़े की सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेन नेटवर्किंग वाले अपने देश में रेलवे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। एक दिन में लाखों-करोड़ों लोग इससे सफ़र करते हैं। मुंबई, कोलकत्ता, दिल्ली जैसे शहरों के लिए तो ये किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। साथ ही ट्रेन की सवारी का भी अपना एक अद्भुत और अलग रोमांच है। लोग ट्रेन से किसी दूर के गंतव्य की यात्रा करते समय ट्रेन की यात्रा को मजेदार पाते हैं। लेकिन इन सबके बाद ट्रेन में हंगामे और मारपीट के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ एक लड़की ने ट्रेन में हंगामा करने की कोशिश की। जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की को सामने बैठे एक शख्स को धमकाते हुए देखा गया।

युवती की दादागिरी का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मुंबई लोकल ट्रेन के इस वीडियो में एक यात्री कपल से बहस करता नजर आ रहा है। इस शख्स के सामने बैठी लड़की सामने के सीट पर पैर फैलाकर बैठी थी। शख्स ने उनसे पैर हटाना की अपील की लेकिन वे नहीं माने। ये पूछे जाने पर कि वे कौन हैं तो उन्होंने कहा कि वे एक वकील हैं और ट्रेन में पैर फैलाकर ही बैठेंगे। इसके बाद कपल यात्री से बहस करने लगे। अब जब शिकायत करने वाले यात्री ने इस घटना को अपने फोन कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो लोगों ने उस लड़की की क्लास लगानी शुरू कर दी।

@MumbaiPolice @Central_Railway @CPMumbaiPolice these people supposed to be lawyers and sitting in the train like this pic.twitter.com/W3dYwtGnSr

— prashantwaydande (@prashantwaydan3) February 1, 2023

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसके साथ बैठा एक लड़का भी उसे काफी सपोर्ट कर रहा था।  कैसे लड़की आगे की सीट पर दोनों पैरों को क्रॉस करके आराम से बैठी है और उसके बगल में एक लड़का भी बैठा है। जब एक शख्स ने उससे पैर हटाने को कहा तो लड़की कहती है 'हम वकील हैं, ऐसे ही बैठेंगे..हमारी मर्जी'। इसी बीच लड़का भी उस शख्स से भिड़ जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यात्री ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो पोस्ट

इस यात्री ने ही इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस और सेंट्रल रेलवे को टैग किया है। शिकायत करने वाले यात्री का नाम प्रशांत वायदांडे है और उसने ट्विटर पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, '@MumbaiPolice @Central_Railway @CPMumbaiPolice इन लोगों को वकील माना जाता है और इस तरह ट्रेन में बैठे हैं'।

पुलिस  कर रही है जाँच

गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस जोड़े खासकर लड़की की क्लास लगा दी। वहीं मुंबई पुलिस ने भी वीडियो संज्ञान में लेते हुए मामले के जांच के आदेश दिए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'आपने जो किया सही किया।' एक और यूजर ने लिखा, 'वकील हैं लेकिन तमीज नाम की चीज नहीं है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों को ट्रेन से बाहर निकाल देना चाहिए।' बता दें कि इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके है।

केएल राहुल के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर हुआ ‘क्लिन बोल्ड’!, अक्षर पटेल ने रचाया ब्याह
आजकल भारत में क्रिकेट और शादी दोनों का सीजन चल रहा है। एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल रही है तो दूसरी तरफ भारतीय टीम के खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। केएल राहुल के बाद 26 जनवरी को एक और ऑलराउंडर क्लीन बोल्ड हो गया है। अक्षर पटेल अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ ब्याह रचा लिया।

अक्षर पटेल ने की शादी

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर अपनी शादी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि अक्षर ने शादी की रस्म को बेहद निजी रखा। उन्होंने शादी से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की, लेकिन उनके कुछ फैन्स ने उनकी शादी की तस्वीरें शेयर कीं हैं।

Best moment in life☺#MehaandAxar #AxarPatel #MehaPatel #AxarPatelWedding pic.twitter.com/C68pOaBvQY

— Meha Patel (@Meha2026) January 27, 2023

मेहा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

मेहा और अक्षर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। गौरतलब है कि मेहा पटेल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। हालांकि कल हुई शादी के बाद भी मेहा पटेल ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

अक्षर ने अपने हुनर ​​से किया सबको प्रभावित

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद से अक्षर पटेल लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। अपने गेंदबाजी कौशल के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर पटेल ने इस बार भी अपने बल्लेबाजी कौशल से लोगों को प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे। हालांकि, अब जब रवींद्र जडेजा ठीक हो गए हैं और फिट हो गए हैं, तो भविष्य में अक्षर के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

अक्षर पटेल की शादी का ये वीडियो जिसमें अक्षर दुल्हन बनी नजर आ रही हैं, अब वायरल हो रहा है।

Me and my Husband Axer Patel Dance Last Night Thank you everyone #AxarPatel #MehaPatel #AxarPatelWedding pic.twitter.com/2GNyNxP67h

— Meha Patel (@Meha2026) January 27, 2023

वायरल वीडियो : बवंडर में फंसी और कागज़ की तरह उड़ गई कार!
सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में यदा-कदा ऐसे वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं, जिसमें अजीबो-गरीब घटनाएं कैद हुई होती हैं। इसी क्रम में आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार हवा में उड़ती देखी जा सकती है।

दरअसल, ट्वीटर पर आश्चर्यजनक कॉन्टेंट साझा करने वाले हैंडल @OTerrifying से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। पोस्ट देखा जा सकता है कि मौसम खराब है और सड़क पर बवंडर सा माहौल है। वीडियो शूट करने वाला अपनी कार में सवार है और अंदर से बाहर मौसम का हाल अपने अपने कैमरे में कैद कर रहा है। तभी एक सफेद रंग की कार उसके बांयी ओर से आगे बढ़ती है और पल भर में वो कार बवंडर में फंस जाती है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ सके वो कार कागज़ की तरह बवंडर में फंस कर हवा में उड़ती है और फिर आंखों से ओझल हो जाती है।

Tornado forms on car while driving 😱 pic.twitter.com/pZGXb5ZZI3

— OddIy Terrifying (@OTerrifying) January 21, 2023

वैसे ये वीडियो किस जगह का है यह तो स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर सैंकड़ों प्रतिक्रिया देने वाले बवंडर के अन्य रोचक वीडियो भी साझा कर रहे हैं। आप भी वीडियो पर नजर डालें।

महिला ने कार पर युवक को घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बेंगलुरु में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कार सवार एक महिला एक शख्स को अपनी कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही। ये पूरी घटना बेंगलुरु के जनाना भारती नगर की है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसी घटनाएं अब लगातार हो रही हैं।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित युवक दर्शन ने कहा है कि आरोपी महिला प्रियंका ने कथित तौर पर पहले उनकी मारुति स्विफ्ट कार को टाटा नेक्सॉन कार से टक्कर मारी थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। कहासुनी के दौरान महिला ने अपनी कार का इंजन चालू किया और कार से दर्शन को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक कार की टक्कर से युवक बोनट पर गिर गया। लेकिन बोनट पर गिरने के बाद भी महिला ने अपनी कार नहीं रोकी और करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाती रही।

बेंगलुरु में एक महिला ने शख्स को कार के बोनट पर 1 किमी तक घसीटा...#Karnataka#bengalururoad #rashdriving pic.twitter.com/rojGjyR27g

— Sweta Gupta (@swetaguptag) January 20, 2023

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें कार के बोनट पर युवक साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की है। कार के नंबर से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रियंका और दर्शन समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रियंका के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया है। वहीं, दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिन्होंने प्रियंका की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की थी।

चीन : होटल के कमरे से लैपटॉप चोरी होने की आशंका में इस शख्स ने मचाया हंगामा, स्पोर्ट्स कार से तोड़ा होटल का दरवाजा
चीन के शंघाई में एक होटल अतिथि ने अपना लैपटॉप गुम हो जाने पर हंगामा मचा दिया। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स होटल की लॉबी के दरवाजे को अपनी स्पोर्ट्स कार तोड़ता दिखाई दे रहा है। लापता लैपटॉप के बारे में कर्मचारियों के सदस्यों के साथ विवाद के बाद, एक चीनी व्यक्ति ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और लापरवाही से अपनी स्पोर्ट्स कार को शंघाई के एक होटल के दरवाजे से और लॉबी में घुसा दिया। इस दौरान होटल का दरवाजा पूरा टूट गया और कुछ सामान का भी नुकसान हुआ। इसके बाद इस घटना को लेकर काफी बवाल खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल में एक सफेद रंग की कार को शंघाई होटल के शीशे के दरवाज़े को तोड़ते हुए, और फिर लॉबी में घुसते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह की है। कार चला रहे शख्स की पहचान 28 साल के चेन नाम के शख्स के रूप में हुई है, जिसका होटल में गेस्ट के तौर पर लैपटॉप चोरी होने को लेकर स्टाफ से झगड़ा हो गया था। होटल के कमरे से लैपटॉप चोरी होने के बाद चेन ने होटल स्टाफ से इसकी शिकायत की. इस दौरान उसने होटल स्टाफ के साथ बहसबाजी की और उस पर जोर से चिल्लाने लगा. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. चेन को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

On Jan 10 a car crashed into the lobby of Jinling Purple Mountain Hotel Shanghai (上海金陵紫金山大酒店) in Lujiazui, Pudong after the driver, a guest at the hotel, had a spat with hotel staff over his notebook computer which purportedly went missing in his room. pic.twitter.com/ExOaAPTtJK

— Byron Wan (@Byron_Wan) January 11, 2023

होटल के बाहर मिल गया इस शख्स का लैपटॉप

वहीं, होटल स्टाफ ने बताया कि होटल में हंगामा मचाने वाले चेन का चोरी किया हुआ लैपटॉप होटल के बाहर ही मिला। होटल के कर्मचारियों ने चेन को बहुत समझाया पर चेन उनपर चिल्लाया  और उनकी बात नहीं मानी।

गुजरात : शेर के पीछे जेसीबी मशीन दौड़ाने वाले अब हवालात में!
गुजरात के जफराबाद की घटना, वीडियो वायरल हुआ थागुजरात  जफराबाद के लुनसापुर गांव में शेर के पीछे जेसीबी वाहन दौड़ा कर जंगली जानवर को परेशान करने वाले तीन लोगों का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में वन विभाग ने सघन जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिनकी जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी और उन्हें जेल भेज दिया।

इस बारे में विवरण यह है कि कुछ समय पहले शेर के पीछे जेसीबी मशीन दौड़ाने और शेर को अपने शिकार से दूर भगाने का प्रयास करते तीन लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद जाफराबाद के आरएफओ और उनकी टीम द्वारा मामले की सघन जांच की गई। वीडियो में दिख रहे तीन लोगों की पहचान जाफराबाद बीट के लुनसापुर गांव मनोजभाई जोधाभाई वंश, शुभम भागेलू प्रजापति, राणा मानिक कलिता के रूप में की गई। इनको हिरासत में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

અમરેલીમાં સિંહ પાછળ JCB દોડાવીને પજવણી કરવી ભારે પડી, જાણો કેવા થયા હાલ ! (VIDEO)#AMRELI #LION #VIRALVIDEO #AMRELIPOLICE #THREEPEPOLE pic.twitter.com/GbsKcoHk73

— Watch Gujarat (@WatchGujarat) January 12, 2023

आरोपियों की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। जमानत याचिका का विरोध करते हुए ए.पी.पी. डी बी गांधी ने कहा कि शेर अनुसूची-1 के अनुसार एक आरक्षित पशु है। शेरों के प्रजनन के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। वन्य जीव अधिनियम-1972 के अनुसार शेर को परेशान करना उसका शिकार करने के समान है। इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने उपरोक्त तर्कों को स्वीकार करते हुए आरोपी की जमानत नामंजूर करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।

तीन बाइक पर कुल चौदह लोग! ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर हुडदंग मचा रहे युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सरकार और प्रशासन समय समय पर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने को कहती रहती है। इसके लिए सरकार दंडनीय कार्यवाही भी करती है पर इसके बाद भी कुछ महाधुरंधर ऐसे होते है जो इन नियमों की धज्जियाँ उड़ाते है। सोशल मीडिय पर हमें आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते है, जिनमें युवा बगैर किसी सेफ्टी उपकरण के वाहनों से स्टंट करते दिखाई देते है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जहां तीन बाइकों पर 14 लड़के का स्टंट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो उत्तरप्रदेश के रायबरेली का है। फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

तीन बाइक पर 14 लोग, एक बाइक पर सवार हैं 6 लोग

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बाइक पर स्टंट करने वाली यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जिसमें तीन बाइकों में से एक पर 6 युवक, वहीं अन्य दो बाइकों पर चार-चार लोग सवार हैं। इतना ही नहीं इनमें से किसी और को तो छोडिये गाड़ी चलाने वाले ने भी हेलमेट नहीं पहना है। ये युवा तेज गति से बाइक चलाते हुए पूरे सड़क हुड़दंग कर रहे हैं। वहीं बाइक सवारों में से दो अलग-अलग पीछे बैठे सवार इस मोमेंट को मोबाइल फोन से शूट कर रहे हैं।

खुद की जान की परवाह खुद को करनी होती है। मगर इन्हें तफ़री सूझ रही है। बरेली में 3 बाईक पर 14 लड़कों का स्टंट करते हुए वीडिओ वायरल। pic.twitter.com/6tgIL842hp

— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) January 9, 2023

वीडियो हुआ वायरल, तुरंत एक्शन में आई पुलिस

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली ट्रैफिक पुलिस को इस मामले कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बस फिर क्या, बरेली पुलिस ने इन वीडियो में दिख रहे युवाओं के खिलाफ एक्शन लेते हुए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। साथ ही तीनों बाइक को सील कर लिया गया।