Social Media - Loktej

सोलह साल के कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव का मुद्दा लोकसभा में उठा
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (वेब वार्ता)। कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सोशल मीडिया के उपयोग के नुकसानदेह प्रभाव का जिक्र करते हुए लोकसभा में बृहस्पतिवार को सरकार से इस पर देश भर में प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कांग्रेस सदस्य के. काव्या और भाजपा के आनंद कुमार ने शून्य काल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग के कारण बच्चों में तनाव और अवसाद बढ़ रहा है तथा उनमें पारिवारिक संबंधों को लेकर अंतदृष्टि और सामाजिक सहभागिता की कमी देखने को मिल रही है।

काव्या ने कहा कि बच्चों के मन पर सोशल मीडिया ऐप हावी हो गए हैं जो उन्हें गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘16 साल से कम उम्र के दो बच्चों की मां होने के नाते मैं केंद्र सरकार से सोशल मीडिया पर देश भर में प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करती हूं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में ये प्रतिबंध लागू किये गए हैं, इसलिए केंद्र सरकार इस विषय पर गौर करे। उन्होंने उल्लेख किया कि अन्य सांसदों ने भी इस तरह के सुझाव दिये हैं।

भाजपा के आनंद कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के अनियंत्रित और अत्यधिक उपयोग का प्रभाव विशेष रूप से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आयु में बच्चे सही-गलत के बीच भेद नहीं कर पाते, जिस कारण वे भ्रामक सूचनाओं और डीपफेक सामग्री, ‘साइबर बुलिंग’ और अनुचित सामग्री के प्रभाव में आ जाते हैं।’’

कुमार ने कहा कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को विनयमित करने या उपयुक्त प्रतिबंध लगाने, प्रभावी आयु सत्यापन व्यवस्था लागू करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश लाने पर सरकार गंभीरता से विचार करे।

ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद, आम लोगों का दुनिया से संपर्क लगभग खत्म
तेहरान, 29 मार्च (वेब वार्ता)। ईरान में इंटरनेट 30 दिनों से बंद है। पूरी दुनिया से संपर्क लगभग खत्म हो चुका है और देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है।

इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने ये तथ्य एक्स पर साझा किया है। बताया कि ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब 30वें दिन में प्रवेश कर गया है। 696 घंटे बीत चुके हैं।

देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है। इसका मतलब है कि अधिकांश लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और देश डिजिटल रूप से दुनिया से लगभग कट चुका है।

28 फरवरी, 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों की एक श्रृंखला के बाद से ही इंटरनेट ब्लैकआउट जैसी स्थिति है।

मौजूदा हालात के कारण देश के इतिहास में सबसे लंबे डिजिटल शटडाउन हुआ है, इससे लगभग 9 करोड़ नागरिक एक गंभीर राष्ट्रीय संकट के दौरान वैश्विक समुदाय से लगभग पूरी तरह कट गए हैं।

यह ब्लैकआउट ठीक उसी समय हुआ जब पश्चिमी देशों ने ईरान के परमाणु और मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए समन्वित सैन्य अभियान शुरू किए थे। इन हमलों के बीच, ईरानी अधिकारियों ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की।

इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं।

खबरों के अनुसार, सरकार सैटेलाइट सिग्नलों को ब्लॉक करने के लिए सैन्य-स्तर की जैमिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है—जिसमें स्टारलिंक नेटवर्क के सिग्नल भी शामिल हैं।

एनआईएन को ‘हलाल इंटरनेट’ नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है।

2026 की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया तो जनता को इसी नियंत्रित नेटवर्क पर स्विच कर दिया गया, जिससे उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन को महीनेभर से ज्यादा समय बीता, कितना प्रभावी रहा ये फैसला?
सिडनी, 17 जनवरी (वेब वार्ता)। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

इस फैसले को लागू हुए करीब एक महीना हो गया। क्या आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में इस फैसले के लागू होने के बाद की जमीनी हकीकत क्या है।
यूरो न्यूज ने बताया कि एक महीने के अंदर सोशल मीडिया कंपनियों ने नाबालिगों के लगभग 50 लाख अकाउंट हटा दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेट रेगुलेटर ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनियों ने 10 दिसंबर से लागू हुए कानून का पालन करने के लिए 16 साल से कम उम्र के लोगों के लगभग 4.7 मिलियन अकाउंट हटा दिए हैं।

ई-सेफ्टी कमिश्नर ने कहा कि इस सिलसिले में गुरुवार को एक डाटा भी जारी किया गया। यह डाटा इस बात का शुरुआती संकेत है कि बड़े प्लेटफॉर्म 16 साल से कम उम्र के लोगों को अकाउंट रखने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।

ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा, “मैं इन शुरुआती नतीजों से बहुत खुश हूं। यह साफ है कि डिजिटल सुरक्षा की रेगुलेटरी गाइडेंस और प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ाव पहले से ही अच्छे नतीजे दे रहा है।”

ये आंकड़े कम्प्लायंस पर पहला सरकारी डाटा हैं। इसके अनुसार, टेक कंपनियां नियमों का पालन करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। डेनमार्क जैसे दूसरे देश पहले से ही ऐसे ही कानूनों पर नजर रखे हुए हैं।

नॉर्डिक देश ने नवंबर में घोषणा की थी कि उसने 15 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए सोशल मीडिया का एक्सेस ब्लॉक करने के लिए एक समझौता किया है।

इसे 2026 के मध्य तक कानून बनाया जा सकता है। नॉर्डिक देश उत्तरी यूरोप के पांच संप्रभु राष्ट्रों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड) और उनके संबंधित स्वायत्त क्षेत्रों (ग्रीनलैंड, फरो आइलैंड्स, आलैंड) का एक समूह है। इन नियमों का उल्लंघन होने पर प्लेटफॉर्म पर 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

इनमैन ग्रांट ने माना कि कुछ 16 साल से कम उम्र के अकाउंट अभी सक्रिय हैं और कहा, “हालांकि कुछ बच्चे सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए क्रिएटिव तरीके ढूंढ सकते हैं, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि समाज में हमारे दूसरे सुरक्षा कानूनों की तरह, सफलता नुकसान को कम करने और कल्चरल नियमों को फिर से सेट करने से मापी जाती है।”

बच्चों के दुःख या गुस्से को अनदेखा न करें, सोशल मीडिया पर रोक को लेकर पारिवारिक कलह कैसे कम करें
(कैथरीन पेज जेफरी, सिडनी विश्वविद्यालय)

सिडनी, चार नवंबर (द कन्वरसेशन) ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध एक महीने से भी कम समय में लागू हो जाएगा।

देश में 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चे केवल फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक, एक्स और यूट्यूब जैसे मंच पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री ही देख पाएंगे। वे अपना खुद का ‘अकाउंट’ नहीं बना पाएंगे।

आयु-प्रतिबंधित मंच पर अकाउंट खोलने वाले बच्चों या उनके माता-पिता के लिए कोई दंड नहीं है लेकिन यदि मंच प्रतिबंध को लागू करने के लिए उचित कदम नहीं उठाते हैं तो उन पर चार करोड़ 95 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

हालांकि कुछ सुरक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने इन परिवर्तनों का स्वागत किया है लेकिन ‘ई-सेफ्टी’ ने स्वीकार किया है कि ‘‘कई अभिभावक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच न होने पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।’’

सोशल मीडिया पहले से ही संघर्ष का कारण है--

मेरे शोध से पता चलता है कि बच्चों द्वारा सोशल और डिजिटल मीडिया का उपयोग पहले से ही परिवारों के लिए संघर्ष का एक प्रमुख स्रोत है। अधिकतर तनाव माता-पिता द्वारा बच्चों के जीवन में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को न समझ पाने और अभिभावकों द्वारा लगाए गए ‘‘अनुचित’’ प्रतिबंधों पर बच्चों की प्रतिक्रिया से उपजता है।

इसलिए, कुछ परिवारों को यह कहने में संभवतः राहत मिल सकती है कि ‘‘सरकार ऐसा ही कहती है, यह कानून है।’’

भविष्य में अनिश्चितता--

हम अब भी नहीं जानते कि 10 दिसंबर को क्या होने वाला है। इस प्रतिबंध के आलोचकों का कहना है कि बच्चे इससे बचने का कोई रास्ता निकाल लेंगे, जैसे कि वीपीएन का उपयोग करना (जो स्थान और पहचान को छिपा सकता है)।

विशेषज्ञ आयु सत्यापन के तरीके की विश्वसनीयता और गोपनीयता संबंधी जटिलताओं को लेकर भी चिंतित हैं। इस बीच, कुछ माता-पिता अपने बच्चों को इन प्रतिबंधों से बचने में भी मदद कर सकते हैं।

स्वीकार करें कि यह मुश्किल है---

अगर बच्चे सोशल मीडिया के आदी हैं और अचानक इसे उनसे दूर कर दिया जाए तो वे बहुत दुखी, परेशान या क्रोधित हो सकते हैं। माता-पिता को इस स्थिति से निपटना होगा।

हम जानते हैं कि युवा सोशल मीडिया के जरिए दूसरों के साथ महत्वपूर्ण संबंध बना सकते हैं। यह केवल बिना सोचे-समझे ‘स्क्रॉल’ करने का तरीका नहीं है, बल्कि साथियों के साथ बातचीत करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह हाशिए पर रहने वाले युवाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों को सामाजिक संपर्क बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।

किशोरों को जब स्पष्ट तर्क और कारण बताए जाते हैं तो वे नियमों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देते हैं।

ऐसा नहीं सोचें कि बच्चे ‘सुरक्षित’ हैं--

प्रतिबंध का एक जोखिम यह है कि माता-पिता अब सोचेंगे कि बच्चे ऑनलाइन ‘‘सुरक्षित’’ हैं लेकिन बच्चे ऑनलाइन अन्य माध्यम ढूंढ़ लेंगे - और अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनके दोस्त ढूंढ़ लेंगे। यह प्रतिबंध केवल कुछ ही मंचों पर लागू होता है।

माता-पिता को अपने बच्चों से लगातार इस बारे में बात करनी चाहिए कि वे ऑनलाइन क्या देखते और करते हैं। माता-पिता को बच्चों को महत्वपूर्ण डिजिटल साक्षरता कौशल विकसित करने के अवसर भी प्रदान करने चाहिए। जरूरी नहीं कि माता-पिता अपने बच्चों की हर ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखें लेकिन उन्हें अपने बच्चों की गतिविधियों में रुचि दिखानी चाहिए और किसी भी जोखिम एवं मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में मदद के लिए उपलब्ध रहना चाहिए।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुमार सानू के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने गायक कुमार सानू के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा करते हुए सोशल मीडिया से उनके आपत्तिजनक वीडियो हटाए जाने का बुधवार को आदेश दिया।

न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने मौखिक रूप से कहा कि वह सानू के अधिकारों की रक्षा और आपत्तिजनक सामग्री को हटाए जाने के लिए एक विस्तृत अंतरिम निषेधाज्ञा पारित करेंगे।

अदालत कुमार सानू की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उनके नाम, आवाज, गायन शैली एवं तकनीक, गायन व्याख्या, गायन के तौर-तरीके, छवियों, व्यंग्यचित्रों, तस्वीरों और हस्ताक्षर समेत उनके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा का अनुरोध किया गया था।

गायक ने तीसरे पक्ष द्वारा अनधिकृत या बिना लाइसेंस के उपयोग और व्यावसायिक दोहन के खिलाफ भी रक्षा का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता से धोखा और उनमें भ्रम की स्थिति पैदा होने की संभावना है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रतिवादियों में से एक के वकील ने दलील दी कि सानू ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चार प्रोफाइल के बारे में शिकायत दर्ज कराई है और वादी द्वारा उपलब्ध कराए गए 334 यूआरएल अनुपलब्ध हो गए हैं।

अधिवक्ताओं शिखा सचदेवा और सना रईस खान के माध्यम से दायर इस मुकदमे में सानू को उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कॉपीराइट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रदत्त उनके नैतिक अधिकारों का भी उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है।

याचिका में दावा किया गया है कि प्रतिवादी गायक के नाम, उनकी आवाज, समानता और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं।

हाल में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, उनके पति अभिषेक बच्चन, अभिनेता ऋतिक रोशन, फिल्मकार करण जौहर, तेलुगु अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था और अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की थी।

प्रचार का अधिकार, जिसे व्यक्तित्व अधिकार के रूप में जाना जाता है, किसी की छवि, नाम या समरूपता की रक्षा करने, उसे नियंत्रित करने एवं उससे लाभ प्राप्त करने से जुड़ा अधिकार है।

सानू ने उनकी प्रस्तुतियों और आवाज से संबंधित ऐसे ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग का मुद्दा उठाया है जो उनकी बदनामी करते हैं और उन्हें "अप्रिय हास्य" का विषय बनाते हैं जिससे उनके नैतिक अधिकारों का उल्लंघन होता है।

उन्होंने अपनी आवाज, गायन शैली और तकनीक, गायन के तरीके तथा उनके चेहरे के साथ छेड़छाड़ करके कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर बनाई गई सामग्री का भी मुद्दा उठाया है।

वॉट्सऐप ने की यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की शुरुआत
नई दिल्ली, 15 जुलाई (वेब वार्ता)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की शुरुआत कर दी है। इसके लिए वॉट्सऐप ने कुछ नए फीचर्स की शुरुआत की है।

वॉटसऐप ने सबसे खास बदलाव उसके जीआईएफ कीबोर्ड में किया गया है। पहले जहां यूजर्स को जीआईएफ सर्च करते समय दो कॉलम में लिमिटेड ऑप्शन मिलते थे, वहीं अब वॉट्सऐप ने इसमें तीन कॉलम जोड़ दिए हैं।

इसका फायदा यह होगा कि अब यूजर्स को करीब 50 फीसदी ज्यादा जीआईएफ दिखाई देंगे। इससे सही और परफेक्ट जीआईएफ ढूंढने के लिए उन्हें कम स्क्रॉल करना पड़ेगा और ट्रेंडिंग या पॉप्युलर जीआईएफ जल्दी से सर्च करके भेज पाएंगे।

यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो चैटिंग में जीआईएफ का जमकर इस्तेमाल करते हैं। इस नए फीचर की जानकारी वाबेटाइंफो ने दी है, जिसने इसे गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.20.11 वर्जन में देखा है।

वाबेटाइंफो ने इस नए जीआईएफ कीबोर्ड का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें तीन कॉलम साफ नजर आते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बदलाव यूजर इंटरफेस को पहले से ज्यादा व्यावहारिक और आसान बना देगा। यूजर्स को अब बार-बार स्क्रॉल करने की झंझट से राहत मिलेगी और उनकी पसंद के जीआईएफ सर्च करना कहीं आसान होगा।

वॉट्सऐप ने सिर्फ जीआईएफ कीबोर्ड ही नहीं, बल्कि एक और बड़ा फीचर भी पेश किया है। कंपनी अब आईओएस यूजर्स के लिए एआई पावर्ड चैट वॉलपेपर जनरेशन फीचर भी रोलआउट कर रही है। यह फीचर वॉट्सऐप फॉर आईओएस 25.19.75 में मिलने लगा है।

इसके तहत यूजर्स मेटा के एआई टूल का इस्तेमाल करके अपनी पसंद के मुताबिक चैट वॉलपेपर बना सकेंगे। वाबेटाइंफो ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर चैट कस्टमाइजेशन सेक्शन में, चैट थीम सेटिंग्स के अंदर दिया जाएगा। यहां यूजर मेटा एआई वाले ऑप्शन पर टैप करके एक प्रॉम्प्ट फील्ड ओपन कर सकेंगे। इस फील्ड में यूजर लिखकर बता पाएंगे कि उन्हें कैसा वॉलपेपर चाहिए।

मेटा एआई उस विवरण के आधार पर कस्टम वॉलपेपर जेनरेट करेगा, जिससे यूजर्स अपने चैट का लुक और भी पर्सनल और अनोखा बना सकेंगे।

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया खाते की बागडोर वैशाली के हाथ
नई दिल्ली, 08 मार्च (वेब वार्ता)। शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने शनिवार को कहा कि मैं महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया खाते ‘एक्स’ को संचालित कर रोमांचित हूं, और मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।

वैशाली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया मंच एक्स को संचालित करते हुए लिखा, वणक्कम! मैं शतरंज खिलाड़ी वैशाली हूँ और महिला दिवस पर मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के सोशल मीडिया खाता संचालित करने को लेकर लिए रोमांचित हूँ। जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते होंगे, मैं शतरंज खेलती हूँ और मुझे कई टूर्नामेंटों में हमारे प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैं अपनी फिडे रैंकिंग में और सुधार करना चाहती हूँ और अपने देश को और गौरवान्वित करना चाहती हूँ। शतरंज ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं अपने पसंदीदा खेल में और अधिक योगदान देने के लिए तत्पर हूँ।

इसी भावना से, मैं युवा लड़कियों से कहना चाहती हूँ कि उनका जिस भी खेल में मन लगता है उसे अपनाएँ। खेल सबसे अच्छे शिक्षकों में से एक है।” उन्होंने कहा, “मेरे पास माता-पिता और भाई-बहनों के लिए भी एक संदेश है- लड़कियों का समर्थन करें। उनकी क्षमताओं पर भरोसा करें और वे कमाल कर देंगी।

मेरे जीवन में, मुझे थिरु रमेशबाबू और थिरुमति नागलक्ष्मी जैसे सहायक माता-पिता मिले हैं। मेरे भाई, आर प्रग्गनानंद और मेरे बीच भी बहुत करीबी रिश्ता है। मुझे बेहतरीन कोच, टीम के साथी मिलने का सौभाग्य भी मिला है और निश्चित रूप से मैं विश्वनाथन आनंद सर से बहुत प्रेरित हूँ।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज का भारत महिला एथलीटों को बहुत समर्थन देता है, जो बहुत उत्साहजनक है। महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने से लेकर उन्हें प्रशिक्षण देने और उन्हें पर्याप्त खेल अनुभव देने तक, भारत जो प्रगति कर रहा है वह असाधारण है।”

उल्लेखनीय है कि आज महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पहले ही ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है।

आज, जैसा कि वादा किया था, मेरे सोशल मीडिया खाता उन महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रही हैं।” इस वादे को पूरा करते हुए शनिवार को वैशाली ने प्रधानमंत्री के ‘सोशल मीडिया मंच एक्स’ के संचलान की कमान संभाली।

इलाहाबादिया ने पुलिस से कहा : विवादास्पद टिप्पणी कर 'गलती' की
मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा है कि उसने विवादास्पद बयान देकर गलती की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक यूट्यूब शो के दौरान इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था।

महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच कर रही है।

इलाहाबादिया ने माता-पिता और सेक्स के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी व्यापक आलोचना हुई और कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इलाहाबादिया महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुआ।

उन्होंने कहा, "अपने बयान में इलाहाबादिया ने स्वीकार किया कि यूट्यूब शो पर विवादास्पद टिप्पणी करके उसने गलती की, जिसके लिए उसकी आलोचना की जा रही है।"

इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से संरक्षण मिला, यूट्यूब कार्यक्रम पर टिप्पणी के लिए न्यायालय ने फटकारा
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने एक यूट्यूब कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को लेकर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया लेकिन उन टिप्पणियों के लिए उनकी कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘‘विकृत मानसिकता का प्रदर्शन’’ बताया।

‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर इलाहाबादिया के खिलाफ हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’’ में माता-पिता और यौन संबंध को लेकर टिप्पणी करने के लिए कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कार्यक्रम में इलाहाबादिया की ‘‘आपत्तिजनक अस्वीकार्य टिप्पणियों’’ से नाराज अदालत ने कार्यवाही शुरू होने पर ‘इन्फ्लूएंसर’ को फटकार लगाई और कहा, ‘‘...उनके दिमाग में कुछ गंदगी है जिसे यूट्यूब के कार्यक्रम में उन्होंने उगला।’’

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पूछा, ‘‘आपने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, उनसे बेटियों, बहनों, माता-पिता और यहां तक कि समाज को भी शर्मिंदगी महसूस होगी। यह एक विकृत मानसिकता को दर्शाता है। अगर यह अश्लीलता नहीं है, तो क्या है? हमें आपके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को क्यों रद्द या एकसाथ नत्थी करना चाहिए?’’

हालांकि, पीठ ने ‘इन्फ्लूएंसर’ का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों से सहमति जताई कि उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। अधिवक्ता ने कहा कि इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने चंद्रचूड़ से पूछा, ‘‘क्या आप इस तरह की भाषा के इस्तेमाल का बचाव कर रहे हैं?’’ चंद्रचूड़ ने भी माना कि कार्यक्रम में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई वह ‘‘अशोभनीय’’ थी।

हालांकि, वरिष्ठ वकील ने कहा कि सवाल यह है कि क्या ये टिप्पणियां अश्लीलता के बजाय अमर्यादित आपराधिक अपराध के दायरे में आती हैं या नहीं?

पीठ ने कहा, ‘‘अगर आप इस तरह की बातें कहकर सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास कर सकते हैं, तो हो सकता है कि और लोग भी इसी तरह की टिप्पणी करके सस्ता प्रचार पाना चाहते हों।’’

पीठ ने निर्देश दिया कि यूट्यूब कार्यक्रम ‘‘इंडिया’ज गॉट लैटेंट’’ के दौरान उनकी टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ कोई और प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।

इसके अलावा, शीर्ष अदालत ने विवादास्पद यूट्यूब कार्यक्रम पर इलाहाबादिया और उनके सहयोगी अन्य सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ को अगले आदेश तक कार्यक्रम की कोई भी अन्य कड़ी प्रसारित करने से रोक दिया। पीठ ने इलाहाबादिया को अपना पासपोर्ट ठाणे के पुलिस थाने में जमा करने का निर्देश देते हुए कहा कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जाएंगे।

पीठ ने इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को उनकी कथित अशोभनीय टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र, असम में दर्ज प्राथमिकी की जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया।

चंद्रचूड़ ने इलाहाबादिया के जीवन के अधिकार का उल्लेख करते किया और कहा कि उनके खिलाफ एक ही कृत्य के लिए कई स्थानों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

पीठ ने कहा, ‘‘समाज के मूल्य क्या हैं, ये मानक क्या हैं, क्या आपको पता है? समाज के कुछ स्व-विकसित मूल्य हैं, आपको उनका सम्मान करना चाहिए...। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को भी समाज के मानदंडों के खिलाफ कुछ भी बोलने की छूट नहीं है।’’

मुंबई और गुवाहाटी में दर्ज प्राथमिकी में किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से इलाहाबादिया को संरक्षण प्रदान करने के अलावा पीठ ने इलाहाबादिया के खिलाफ कई प्राथमिकी को एक साथ नत्थी करने और उन्हें रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र, महाराष्ट्र और असम सरकारों से जवाब मांगा।

असम पुलिस की एक टीम अब हटाए जा चुके यूट्यूब कार्यक्रम को लेकर पूर्वोत्तर राज्य में दर्ज एक मामले के सिलसिले में रैना को समन जारी करने के लिए पुणे में थी। रैना का पुणे के बालेवाड़ी में एक मकान है।

सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन कार्यक्रम में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में राज्य के एक निवासी ने इस संबंध में सोमवार को गुवाहाटी में मामला दर्ज कराया था।

इलाहाबादिया और रैना के अलावा असम में दर्ज मामले में नामित अन्य लोगों में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा शामिल हैं।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने इलाहाबादिया को मुंबई के खार थाने में मौजूद रहने के लिए कहा था। यूट्यूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में भी पुलिस शिकायत का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और हास्य कार्यक्रम की सभी 18 कड़ियों को हटाने का अनुरोध किया है।

रणवीर इलाहाबादिया ने फिर से माफी मांगी, कहा- धमकियां मिल रही हैं
नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता पर अपनी टिप्पणी के लिए शनिवार को फिर से माफी मांगी, लेकिन कहा कि वह डरा हुआ है क्योंकि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इलाहाबादिया समय रैना के कॉमेडी शो ‘‘इंडियाज गॉट लेटेंट’’ में माता-पिता और सेक्स पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गया। विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर इलाहाबादिया के 1.6 करोड़ फॉलोअर हैं।

विवाद बढ़ने के साथ इलाहाबादिया और शो से जुड़े लोगों के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। इलाहाबादिया ने अपनी टिप्पणियों के लिए पहले भी माफी मांगी थी।

शनिवार को इलाहाबादिया ने ‘एक्स’ पर एक और माफीनामा जारी किया और कहा कि वह और उसकी टीम पुलिस और अन्य सभी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

इलाहाबादिया ने कहा, ‘‘मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। माता-पिता के बारे में मेरी टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक थी। बेहतर करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वास्तव में इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।’’

इलाहाबादिया ने लिखा, ‘‘लोग मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लोग मरीज बनकर मेरी मां के क्लिनिक में घुस आए। मैं डरा हुआ महसूस कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।’’

रैना ने यूट्यूब से शो के सभी 18 एपिसोड हटा दिए हैं और कहा है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा।

इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया अपनी विवादित टिप्पणी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामले में न्यायालय पहुंचे
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इन्फ्लुएंसर की ओर से पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों पर गौर किया और कहा कि याचिका दो-तीन दिन में सूचीबद्ध की जाएगी।

चंद्रचूड़ ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की कि इलाहाबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है।

माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। इस सिलसिले में देश भर में कई स्थानों पर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

इलाहबादिया विवाद पर रहमान की अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया, कहा: पिछले सप्ताह ज्यादा बोलने का नतीजा देखा
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) संगीतकार ए आर रहमान ने सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े विवाद पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह यह पता चला कि बिना सोचे समझे बोलने पर क्या होता है।

रहमान ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म “छावा” के ऑडियो रिलीज के मौके पर यह बात कही।

“छावा” के लिए संगीत तैयार करने वाले रहमान ने बुधवार रात मुंबई में कौशल के साथ मंच साझा किया।

इस दौरान कौशल ने संगीतकार से “केवल तीन इमोजी” में उनके संगीत को बयां करने के लिए कहा।

कुछ देर सोचने के बाद रहमान ने चुप्पी वाली इमोजी का संदर्भ देते हुए कहा, "आप चाहते हैं कि मैं अपना मुंह बंद रखूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह हमने देखा कि मुंह खोलने पर क्या होता है।"

इस पर कौशल और दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगाए।

रहमान से पहले कई हस्तियां इलाहाबादिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी हैं।

‘कॉमेडियन’ समय रैना के यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" के दौरान की गईं इलाबादिया की टिप्पणियों को अनेक लोगों ने "अश्लील" व "गैर-जिम्मेदाराना" कहा है।

रैना ने बुधवार रात कहा कि उन्होंने विवाद के मद्देनजर अपने यूट्यूब चैनल से "इंडियाज गॉट लैटेंट" के सभी ‘एपिसोड’ हटा दिए हैं।

रैना ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

इलाहाबादिया ने सोमवार को माफी मांगते हुए ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां अनुचित थीं।

माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। मुंबई और गुवाहाटी में इस सिलसिले में पुलिस में कई शिकायत दर्ज कराई गई हैं।