Chhota Udepur - Loktej

गुजरात : कार चालक हुआ बेहोश, सड़क किनारे बने ढाबे में घुसी कार, तीन घायल
बोडेली (गुजरात), 10 दिसंबर (भाषा) गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोडेली कस्बे में एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसी जिससे वहां खाना खा रहे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक कुछ सेकंड के लिए बेहोश हो गया और इसके कारण यह दुर्घटना हुई।

बोडेली के पुलिस निरीक्षक डी एस वढेर ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 10:35 बजे हुई, लेकिन अभी तक इस सिलसिले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि ढाबा मालिक और घायल ग्राहकों ने औपचारिक रूप से शिकायत देने से इनकार कर दिया है।

यह दुर्घटना एक अस्थायी ढांचे में स्थित भोजनालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शाला प्रवेशोत्सव द्वितीय दिवस : मुख्यमंत्री ने छोटा उदेपुर में बच्चों का नामांकन कराया
छोटा उदेपुर, 27 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों की बेटे-बेटियों के लिए शिक्षा सरल एवं सुलभ बनाने और सुदूरवर्ती परिवारों व गाँवों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा देकर साक्षरता दर में अधिकाधिक वृद्धि करने में शाला प्रवेशोत्सव काफी प्रभावकारी सिद्ध हुआ है। पटेल ने शाला प्रवेशोत्सव की 21वीं कड़ी के दूसरे दिन गुरुवार को छोटा उदेपुर में जिले में शालाओं में बच्चों का नामांकन कराते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने छोटा उदेपुर की पी.एम. श्री तालुका शाला नंबर 1 का दौरा किया। उन्होंने बालवाटिका व कक्षा 1 में प्रवेश योग्य बच्चों था 9वीं एवं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट्स देकर उमंगोल्लास के साथ उनका शाला प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुविधाएँ प्रदान की हैं। बेटियों के लिए नमो लक्ष्मी योजना तथा साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए नमो सरस्वती योजना लागू की गई है। इतना ही नहीं; उच्च शिक्षा के लिए भी अनेक योजनाएँ राज्य सरकार ने शुरू की हैं। राज्य सरकार के साथ शिक्षकों की सहभागिता एवं अभिभावकों की जागरूकता से गुजरात शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर बना है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार शिक्षकों द्वारा बच्चे को स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, स्किल बेस्ड एजुकेशन प्रदान करती है। शिक्षा में आमूल परिवर्तन हुआ है और स्कूल में बच्चों की नियमितता को लेकर भी शिक्षक सजग बने हैं।

पटेल ने क्लास रूम में जाकर पठन, लेखन, गणन कौशल और विद्यार्थियों की प्रवीणता की गहराई से पड़ताल की। उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम सहित शाला की भौतिक सुविधाओं तथा स्कूल एन्वायर्नमेंट का निरीक्षण किया और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ इस स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। आरंभ में जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया ने स्वागत संबोधन में शाला प्रवेशोत्सव की पृष्ठभूमि दी तथा अंत में जिला विकास अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मलकाबेन पटेल ने प्रासंगिक संबोधन किया।

मुख्यमंत्री ने कक्षा 3 से 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शाला के लर्निंग कॉर्नर की विजिट की तथा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्रसिंह राठवा, पूर्व सांसद नारणभाई राठवा, तहसील पंचायत अध्यक्ष कल्पनाबेन राठवा, अग्रणी उपेन्द्रभाई राठवा, जिला शिक्षाधिकारी आनंदकुमार परमार, जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी जे. के. परमार, अधिकारी, पदाधिकारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कांग्रेस एक नंबर की आदिवासी विरोधी पार्टी : अमित शाह
छोटाउदेपुर, 4 मई (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को छोटाउदेपुर जिले के बोडेली में आयोजित चुनावी सभा में आरक्षण और संविधान को लेकर कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि केन्द्र में जब तक भाजपा सरकार है, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नंबर की आदिवासी विरोधी पार्टी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने आदिवासी विकास के लिए केन्द्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों के अंदर करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में प्रकाश फैलाया है। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में लिखा था कि आदिवासियों की जितनी आबादी है, उन्हें बजट में उसी के अनुपात में हिस्सेदारी देना चाहिए। भारत का संविधान लागू होने के बाद सबसे पहले नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बजट का 14 फीसदी आदिवासी जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नंबर की आदिवासी विरोधी पार्टी है। इनके जमाने में आदिवासी मंत्रालय भी नहीं था। अटल बिहारी की सरकार ने पहली बार 1999 में अलग आदिवासी विभाग का मंत्रालय बनाया।

कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्होंने 5 फीसदी आरक्षण मुसलमानों को दे दिया। इसका अर्थ हुआ कि ओबीसी समाज का 5 फीसदी आरक्षण छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है कि आरक्षण तो कांग्रेस छीन रही है और नाम भाजपा का दे रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बात का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि वे कहते हैं कि गुजरात और राजस्थान की जनता को कश्मीर से क्या लेना-देना है। शाह ने कहा कि गुजरात का एक-एक व्यक्ति कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी संसद में अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करते थे और कहते थे कि इसे हटाने पर देश में खून की नदिया बह जाएंगी। शाह ने कहा कि यह कानून हट भी गया, इसके बावजून खून की नदियों की बात तो दूर किसी ने एक पत्थर भी फेंकने की हिम्मत नहीं की, यह भाजपा की ताकत है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, अमेठी छोड़ कर वे रायबरेली गए हैं। दरअसल प्रॉब्लम सीट में नहीं है, बल्कि उनमें है। रायबरेली से राहुल प्रचंड बहुमत से हारेंगे, चाहे वे जहां भाग लें, जनता उन्हें खोज रही है।

इससे पूर्व गृह मंत्री ने जयश्री राम के साथ सभा की शुरुआत की। भगवान स्वामीनारायण और हाफेश्वरबाबा को प्रणाम किया। उन्होंने छोटाउदेपुर से भाजपा उम्मीदवार जशुभाई राठवा को जिताने की अपील की।

गुजरात : छोटा उदेपुर में 27 को विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर को गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य के छोटा उदेपुर जिले में 5206 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक ओर गुजरात सरकार शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ के अंतर्गत 4505 करोड़ रुपए के विभिन्न शैक्षणिक विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सड़क एवं भवन, शहरी विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जलापूर्ति विभाग के विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत 4505 करोड़ रुपए के विकास कार्य

प्रधानमंत्री मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना के अंतर्गत 4505 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस योजना के तहत 1426 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 3079 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। जिनमें 9088 नए क्लासरूम, 50,300 स्मार्ट क्लासरूम, 19,600 कंप्यूटर लैब, 12,622 क्लासरूम का उन्नयन तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएं शामिल हैं।

7500 गांवों में 20 लाख लाभार्थियों के लिए विलेज वाई-फाई

प्रधानमंत्री 223 जिलों के 7500 गांवों में 20 लाख लाभार्थियों के लिए विलेज वाई-फाई सुविधा का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए 60 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। इसके अलावा, 277 करोड़ रुपए के खर्च से सड़क एवं भवन विभाग, 251 करोड़ रुपए के खर्च से शहरी विकास विभाग तथा 80 करोड़ रुपए के खर्च से जलापूर्ति विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। दाहोद में 23 करोड़ रुपए के खर्च से नवोदय विद्यालय तथआ 10 करोड़ रुपए के खर्च से एफएम रेडियो स्टूडियो का भी लोकार्पण किया जाएगा।

गुजरात : बसों में निजी पेट्रोल पंप से डीजल भराने के चक्कर में यात्रियों की हो थी दुर्गति, घंटों करना पड़ रहा इंतजार
बोडेली में एसटी डिपो में डीजल पंप बंद होने के बाद बोडेली के कई निजी पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही एसटी बसों की लंबी कतारें लग रही हैं। निजी पेट्रोल पम्प पर लाइन लगने से यात्रियों का समय भी बर्बाद हो रहा है। साथ ही यात्रियों की स्थिति विकट हो गई है।

आपको बता दें कि अब तक एसटी निगम कंपनी से सीधे थोक में डीजल मंगवा रहा था। लेकिन खुदरा की तुलना में थोक में अधिक कीमतों के कारण, एसटी निगम अब निजी पेट्रोल पंपों पर डीजल भरने की प्रक्रिया में है। ऐसे में बोडेली के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही एसटी बसों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। छोटाउदपुर एसटी डिपो की बसों में जहां यात्रियों की भरमार है वहीं पंप पर बसों की कतार से यात्रियों की हालत खराब हो रही है।

जाकारी के लिए बता दें कि छोटाउदेपुर डिपो की करीब 84 बसों में करीब 6000 लीटर डीजल की खपत होती है और बोडेली एसटी डिपो की 55 बसों में करीब 4000 लीटर डीजल की खपत होती है। अब डीजल भरवाने के लिए इन बसों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। छोटाउदेपुर से बस में सवार यात्रियों से बात करने पर पता चला कि हुए बस में घंटों बैठने कर डीजल भरने का इंतजार करना ना सिर्फ समय खाने वाला है बल्कि इससे यात्रियों को बहुत असुविधा हो रही है। वड़ोदरा जाकर ट्रेन पकड़नी हो तो ट्रेन छूट जाती है तो मुसीबत में पड़ जाते हैं। और अगर कोई इलाज के लिए वडोदरा अस्पताल जा रहा है और उसने वहां डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया है तो वह समय पर नहीं पहुंच पाता रहा है।

छोटाउदयपुर : यहाँ होती हैं अनोखी शादी, दुल्हे की बहन लेती है अपनी भाभी के साथ सात फेरे
इस प्रकार भारत विविधताओं से भरा देश है। इस देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के रिवाज होते हैं, वहीं गुजरात के छोटा उदयपुर में एक अलग तरह का रिवाज है। हाल ही में यहां एक शादी हुई जहां एक बहन ने सबसे पहले अपने भाई की होने वाली पत्नी यानी दुल्हन से शादी की। इसके बाद ही शादी की बाकी रश्में की गयी और फिर दुल्हन को घर लाया गया।

जानकारी के अनुसार यहां के तीन गांवों में यह परंपरा है कि दुल्हन की बहन दूल्हा बनकर शादी करने जाती है। इस रिवाज को छोटाउदयपुर के तीन गांव अंबाला, सुरखेड़ा और सनदा में माना जाता । दूल्हे के यहां उसकी बहन की घोड़ी और दुल्हन की बहन भी दुल्हन के साथ सवार होती है। सभी रस्में पूरी करने के बाद बारात गांव लौट जाती है।

दरअसल यहां के आदिवासी देव भारमादेव को अपना आराध्य देवता मानते हैं। यह एक आदिवासी परंपरा है कि भारमादेव अविवाहित देवता हैं। यही वजह है कि इन 3 गांवों के किसी भी युवक ने अपनी बारात नहीं निकाली है.

अपने भाई को अपने अराध्य के प्रकोप से बचाने के लिए दूल्हे की बहन बारात ले जाती है और शादी कर अपनी भाभी को घर ले आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रिवाज सालों से चला आ रहा है। कुछ समय पहले उसने प्रथा बदलने की कोशिश की थी लेकिन शादी करने आए तीन दूल्हों की मौत हो गई। जिससे इन तीनों गांवों में यह प्रथा चल रही है।

गुजरात : 1972 से लगातार 11 बार कांग्रेस के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने इस बार कहा है, 'चुनाव नहीं लड़ूंगा!'
गुजरात में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने निश्चित हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपना संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस भी अपना घर सुधारने में लगी है। इसी बीच एक खबर ऐसी आई है जो कांग्रेस के लिए झटके से कम नहीं। जी हां, कांग्रेस के दिग्गज नेता और छोटा उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले 11 बार से विधायक रहे और 1972 से लगातार चुनाव जीत रहे मोहन सिंह राठौड़ ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि मोहन सिंह राठवा के नाम सबसे अधिक बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम है।

गुजराती समाचार चैनल एबीपी अस्मिता को दिए साक्षात्कार में मोहन सिंह राठौड़ ने कहा है कि वे पिछले 55 वर्षों से लगातार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब उनकी भावना है कि गुजरात में नए चेहरे और विशेष रूप से युवा राजनीति में आएं। जो लोग वर्षों से विधानसभा के सदस्य बनते आ रहे हैं, उन्हें अब खुशी से युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

जहां तक कांग्रेस पार्टी का संबंध है, विगत वर्षों में थोड़े-थोड़े अंतराल में पिछले विधानसभा चुनाव में जीते कई विधायक बारी-बारी पाला बदलकर भाजपा में जा चुके हैं। जमीनी तौर पर जुड़े हुए कुछ अन्य नेताओं ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। हार्दिक पटेल जैसे युवा नेता भी पिछले पखवाड़े भर से प्रादेशिक स्तर के नेताओं से नाराज चल रहे हैं। उधर ऐसा माना जा रहा था कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस बार गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल में ऐसा भी प्रतीत हो रहा था कि प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन 2 दिन पहले ही यह स्पष्ट हो गया कि वे ऐसा कुछ करने नहीं जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

छोटा उदेपुर : एसटी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के साथ हुआ भयंकर एक्सीडेंट
राज्य में हो रहे सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आये दिन सड़क दुर्घटना की खबर सामने आती है। ऐसा ही एक मामला छोटा उदेपुर से सामने आया है जहां वडोदरा से छोटा उदयपुर आ रहा एक एसटी को बोडेली के पास बमरोली गांव एक डंपर चालक ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान दुर्घटना हो गई। बस चालक की सुझबुझ ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

इस दुर्घटना का कारण बस के चालक के साथ-साथ डंपर का चालक घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा बोडेली के अस्पताल ले जाया गया। डंपर के चालक को बेहतर इलाज के लिए वडोदरा रेफर कर दिया गया। बस में अनुमानित 50 यात्री सवार थे। उनमें से पांच को मामूली चोटों के साथ बोडेली सामुदायिक स्वास्थ्य में स्थानांतरित कर दिया गया है।

छोटा उदेपुर : पेड़ से टकराकर ट्रक पलटा, नशे की हालत में ट्रक चला रहा था चालक
राज्य के छोटा उदेपुर जिले के नसवाड़ी से  600 बोरी चीनी से लदा 22 चक्का ट्रक बोडेली की ओर जा रहा था। इस ट्रक का चालक नशे में था और नशे की हालत में नसवाड़ी-बोडेली हाईवे नंबर 56 पर नसवाड़ी के पास एक घर के पास एक बड़े पेड़ से टकरा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ड्राइव को ट्रक के ही पास पाया। इसके बाद लोगों नें 108 एंबुलेंस  और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंसऔर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रक के केबिन में विदेशी शराब की बोतल मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक का चालक ट्रक में शराब पी रहा था और शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

बता दें कि गनीमत रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि ट्रक पलट गया। घटना जिस घर के सामने हुई उस घर में सामने रहने वाले लोगों को पता चल रहा है कि ट्रक का ड्राइवर इतना नशे में था कि वह यह भी नहीं बता पाया कि ट्रक का मालिक कौन है। अच्छा हुआ कि ट्रक के पेड़ से टकराने से वो घर बच गया। अगर ट्रक सीधे घर से टकरा जाता तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

छोटाउदेपुर : चुनावी माहौल हुआ ग्लैमरस, मुंबई की मॉडल लड़ने जा रहे सरपंची का चुनाव
गुजरात में ग्राम पंचायत का चुनाव जोरों पर है। सरपंच के लिए चुनाव का पूरा माहौल तैयार हो गया है। ऐसे में छोटाउदेपुर जिले का चुनाव अब ग्लैमरस रूप ले चुका है। गुजरात के सरपंच चुनाव में मुंबई की खुबसूरत मॉडल की एंट्री हो गई है। मॉडल एश्रा पटेल छोटाउदपुर के सांखेड़ा तालुका के कावीठा गांव में होने जा रहे सरपंच चुनाव में हिस्सा लेने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार संखेड़ा तालुका के कावीठा गांव के सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस सीट के लिए चार महिला उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। इस गांव की रहने वाली और मुंबई में मॉडलिंग करने वाली एश्रा पटेल भी इस पद के लिए भाग ले रही हैं। एश्रा के पिता नरहरि पटेल गांव के सरपंच होने के साथ-साथ टी पी के सदस्य और बोडेली केएपीएमसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एश्रा भी राजनीति में कदम रखने जा रही है।

एश्रा पटेल सालों से मुंबई में मॉडलिंग कर रही हैं। उसने शीर्ष ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है। इनमें पॉन्ड्स, पैंटिन, प्रोवोग, एशियन पेंट्स, रेमंड शूटिंग्स शामिल हैं। तो करीब 100 ब्रैंड्स के लिए काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने एड में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है। ग्लैमरस क्षेत्र से राजनीति में आने वाली एश्रा पटेल कहती हैं, ''अपने गाँव लौटने के बाद मेरे मन में यह विचार आया कि मुझे अपने गांव के लिए भी कुछ करना चाहिए। इसलिए मैं इस चुनाव लड़ रही हूँ।

गुजरात : केवड़ी के वन विभाग ने सदियों पुराने पेड़ों को संरक्षित किया
छोटाउदपुर रेंज के केवडी वन विभाग में अनुमानित दो सदियों पुराने पेड़ों को संरक्षित किया गया है। जिसमें एक वृक्ष औषदीय उपयोगी बेहडा एवं दूसरा कल्पवृक्ष समान महुवा का है। क्षेत्र के वन अधिकारी निरंजनभाई राठवा ने बताया कि औषधीय बेहड़ा की ऊंचाई 45 से 50 मीटर है।  जिसका आकार तकरीबन 6.30 मीटर है। यानी यह वृक्ष 4 से 5 मानव हाथ फैलाये तभी बांह में ले सकते हैं, इतना विशालकाय है। उन्होंने कहा कि यदि वृक्ष 100 वर्ष की आयु तक पहुंचता है, तो परिधि एक मीटर बढ़ जाती है। इसलिए उनका अनुमान है कि इस वृक्ष की आयु 600 वर्ष से अधिक है और टोटिंग महुदा की परिधि भी 6 मीटर से अधिक है, इसलिए यह अनुमान लगाया जाता है कि ये दोनों पेड़ सदियों से एक ही उम्र के हैं।

महुडा का प्राचीन वृक्ष गुडा रेंज में स्थित है। महुडो जनजाति का  कल्पवृक्ष और पवित्र माना जाता है। इसके फल, फूल सभी उपयोगी हैं। इसलिए इसे इस क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत संरक्षित किया जाता है। लोगों के सहयोग से वन विभाग इस अनमोल वन संसाधन का संरक्षण कर रहा है।

लड़की को भगा ले गया युवक तो लड़की वालों ने की माता की डंडों से पिटाई
छोटा उदेपुर तहसील के चिचोड़ गाँव के के युवक ने पिछले दिनों एक युवती को शादी करने के इरादे से भगा ले गया था। जिसके बाद युवतियों के कुल 11 परिजन तथा उनके रिशतेदारों ने मिलकर पिछले दिनों युवक की माता को मिलकर लकड़ियों से मिलकर मारा था, जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मार खाने वाली महिलाओं को एक निजी अस्पताल में दर्ज करवाया गया था। जहां उसने अपने साथ हुये अत्याचार का उल्लेख किया था। महिला ने खुद पर हुये अत्याचार  के खिलाफ सरकार और पुलिस के खिलाफ पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे को पालसंडा गाँव की रहने वाली एकल लड़की के साथ प्यार हो गया था। जिसे वह शादी के लिए भगाकर ले गया था। जिसके चलते लड़की के पिता के साथ कुल 11 लोगों ने मिलकर 22 जून के दिन शाम को 6 बजे लड़के के घर पर अपनी बेटी को ढूंढने के लिए आए थे। पर उन्हें लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद लड़के की माता के घर आए सभी 11 लोगों ने महिला को काफी मारा था।

लड़की के रिश्तेदारों ने महिला को पीटना शुरू किया, जिसके चलते महिला के परिजन भी वहाँ आ पहुंचे थे। जिसके बाद सभी 11 लोग वहाँ से महिला को जान से मार देने की धमकी दी थी। जिसके बाद महिला को दवाखाने लेकर जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। छोटा उदेपुर जिले में सनसनी मचाने वाली इस घटना में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें राजुभाई राठवा, विपुल राठवा, काउलभाई राठवा, मसाभाई राठवा, नीतूभाई राठवा, भारूभाई राठवा, राजुभाई हरिजन, विकेशभाई राठवा, दिलीपभाई नायका, राहुलभाई नायका, तेरसिंग राठवा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। शिकायत कर्ता को दो बेटे और एक बेटी है।