Botad - Loktej

बोटाद : उतावली नदी के कोजवे पर फंसी स्कूल बस
बोटाद, 30 सितंबर (हि.स.)। जिले की बरवाला तहसील के खांबडा गांव में सोमवार सुबह एक स्कूली बस उतावली नदी के कोजवे पर फंस गई। ग्रामीणों के प्रयास से ट्रैक्टर के जरिए बस को बहने से रोका और बच्चों को रेस्क्यू किया। बस में एक निजी स्कूल के कई बच्चे बैठे हुए थे।रविवार देर शाम को भी बाइकसवार दो युवक भी इसी जगह पर पानी की तेज धार में फंस गए थे। बाद में दोनों को पुलिस ने रेस्क्यू किया था।

बोटाद के खांबडा गांव में उतावली नदी पर कोजवे है। इस कोजवे के जरिए ही वाहनों की आवाजाही होती है। सोमवार सुबह बोटाद के ज्ञान मंदिर विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर स्कूल बस वापस लौट रही थी। उतावली नदी के कोजवे पर पानी का तेज प्रवाह होने के बाद भी चालक ने बस को कोजवे से ले जाने की कोशिश की।

बीच रास्ते में बस पानी के तेज प्रवाह में फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल ट्रैक्टर की व्यवस्था कर बस को पानी में बहने से बचाया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिए नदी में फंसी बस को भी निकाल लिया।

उतावली नदी के इस कोजवे पर पिछले 12 घंटे में यह दूसरी घटना है। रविवार देर शाम खांबडा गांव की उतावली नदी कोजवे पर खांभडा गांव के मोहन भील और नितिन भील नामक बाइकसवार भी इसी जगह पर पानी की तेज धार में फंस गए थे। बाइक स्लीप होने पर दोनों युवक बहने लगे।

घटना की जानकारी होने पर गांव के सरपंच ने बरवाला थाने को सूचना दी। इस पर पुलिस जवान शक्ति सिंह गोहिल, राजभा गोहिल, प्रकाश देसाई और अगुभाई घटनास्थल पर पहुंचे और अंधेरे में ही पानी के तेज प्रवाह में घुस गए और दोनों युवकों काे निकालकर बाहर लाये। बरवाला प्रांत अधिकारी सीआर प्रजापति ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी के तेज प्रवाह में जाकर दोनों युवकों का रेस्क्यू किया है। बाद में घटना की जानकारी होने पर बरवाला तहसीलदार और फायर भी टीम भी मौके पर पहुंच गई।

उल्लेखनीय है कि खांबडा बांध पिछले तीन दिनों से ओवरफ्लो हुआ है। साथ ही यहां लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से उतावली नदी में पानी का तेज बहाव है। स्थानीय प्रशासन ने पानी के तेज प्रवास के समय लोगों को इस कोजवे का उपयोग नहीं करने की हिदायत दे रखी है।

गुजरात : बोटाद विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, ऑनलाइन तीनपत्ती जुआ आवेदन तुरंत बंद करने की मांग
बोटाद के विधायक ने मुख्यमंत्री को राज्य में ऑनलाइन जुआ एप्लिकेशन को बंद करने के लिए लिखा है। कारण कि राज्य में युवाओं और छात्रों के बीच ऑनलाइन जुआ बढ़ रहा है और इसके कारण युवा कर्ज में डूब रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं।

राज्य में युवाओं और छात्रों के बीच काफी समय से ऑनलाइन तीनपत्ती जुआ का चलन बढ़ रहा है और इसके कारण युवाओं का भविष्य खतरे में है। परिणाम स्वरुप राज्य के कई युवा ऑनलाइन तीनपत्ती जुआ के कारण कर्ज में डूब रहे हैं, जिससे अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। ऐसे में बोटाद के विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है और पत्र लिखकर तीनपत्ती अप्लीकेशन बंद करने की मांग की है। बोटाद विधायक उमेश मकवाणा ने अपने पत्र में गुजराती चैनलों में आनेवाली तिनपत्ती, तीनपत्ती ऑनलाइन जुआ एप्लिकेशन, रम्मी जैसे दुआ तथा विमल गुटका, शराब के विज्ञापन पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

राजकोट के एक छात्र ने दो दिन पहले वीडियो बनाया था

अभी दो दिन पहले राजकोट के एक सीए छात्र ने ऑनलाइन जुए के कारण कर्ज में डूबने की बात करते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की भी बात कही थी। हालांकि, युवक को कोई चोट नहीं आई है और वह खुद ही राजकोट सिविल अस्पताल पहुंच गया। लेकिन, प्रदेश में लगातार हो रहे ऐसे मामलों को देखते हुए उमेश मकवाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

गुजरात : भीषण आग की चपेट में बोटाद-ध्रांगध्रा डेमू ट्रेन, एक साथ 3 डिब्बे जले
सोमवार को बोटाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी बोटाड-ध्रांगध्रा डेमू ट्रेन में किसी कारण से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग एक के बाद एक 3 डिब्बों तक फैल गई। जिससे प्लेटफार्म नंबर 7 पूरी तरह से बंद हो गया। खबर के मुताबिक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक तीन डिब्बे तक फैल गई

इस घटना की सूचना दमकल कर्मियों को तत्काल देने के बाद दमकल विभाग के 30 दमकल कर्मियों समेत तीन दमकल गाडिय़ां स्थल पर पहुंच कर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिसमें दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बोटाद रेलवे स्टेशन पर खड़े बोटाड-ध्रांगध्रा डेमू में किसी कारणवश ट्रेन में आग लग गई थी। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

जानकारी के मुताबिक, यह डेमो ट्रेन बोटाद से सुरेंद्रनगर के लिए शाम 6 बजे रवाना होती है। जब आग लगी तो ट्रेन बोटाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर खड़ी थी, तभी अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गये। वहीं घटना के संबंध में प्रारंभिक जांच की जा चुकी है।

गुजरात : आध्यात्मिक भूमि बोटाद विकास की नई परिपाटी पर आगे बढ़ रही है : राज्यपाल आचार्य देवव्रत
इस वर्ष गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह बोटाद में आयोजित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बोटाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में एट हॉम कार्यक्रम आयोजित किया गया। एट हॉम कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं मुख्य सचिव पंकजकुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्यपाल ने सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

बोटाद की धरती कला, साहित्य तथा संस्कृति की भूमि है

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एट हॉम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लंबे समय तक गुलामी के बाद आजादी प्राप्त कर आज 74वां गणतंत्र दिवस गौरव के साथ मनाने जा रहा है। राज्य की धरती के सपूत तथा विश्व प्रसिद्ध नेता प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी ने अपने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय पर्वों को जिला मुख्यालय में मनाने की नई परंपरा स्थापित की, जो प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है। बोटाद की धरती कला, साहित्य तथा संस्कृति की भूमि है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र का हिस्सा बोटाद, आज विकास की नई परिपाटी पर आगे बढ़ रहा है।

भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है

राज्यपाल ने आगे कहा कि विश्व का इतिहास साक्षी है कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने किसी भी देश पर सामने से आक्रमण नहीं किया है। अध्यात्म संस्कृति का पालक भारत आज पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत ने भूमि नहीं वरन् हमेशा आत्मा और मन जीतने का अभिगम अपनाया है। राज्यपाल ने कहा कि देश में एकता का अभाव था जिसके कारण गुलामी लम्बे समय तक चली। हालाँकि, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद से, पूज्य गांधीबापू (महात्मा गाँधी), सरदार पटेल तथा भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले लाखों लोगों के बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। आज का दिन बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है।

मातृभूमि की रक्षा की भावना प्रत्येक नागरिक में व्याप्त होनी चाहिए

राज्यपाल देवव्रत ने कहा कि भारत आज संयुक्त (अखंड) गणराज्य है और तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचा है। यह गौरव की बात है कि आज भारत जी-20 देशों की मेज़बानी कर रहा है। राज्यपाल ने राज्य के नागरिकों से मातृभूमि के प्रति समर्पित होने के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया और कहा कि मातृभूमि की रक्षा की भावना प्रत्येक नागरिक में व्याप्त होनी चाहिए।

जिले के प्रमुख धार्मिक-सामाजिक अग्रणी एवं नागरिक उपस्थित रहे

इस अवसर पर बोटाद ज़िले की प्रभारी मंत्री श्रीमती भानुबेन बाबरिया, सांसद श्रीमती भारतीबेन शियाल, विधायक, पूर्व विधायक, राज्य पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया, बोटाद ज़िला कलेक्टर बिजल शाह, सिविल अधिकारी, राज्य सरकार के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, बोटाद ज़िला एवं तालुका पंचायत तथा नगर पालिका के सदस्य, स्थानीय उद्योगपति, जिले के प्रमुख धार्मिक-सामाजिक अग्रणी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बोटाद जिले में 298 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि जन कल्याण को सर्वोपरि मानते हुए जनता के कार्य करने में ही गणतंत्र दिवस मनाने की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात विकास के नित नए शिखर पार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा, इन तीनों क्षेत्रों की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि गणवंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बोटाद जिले में विभिन्न क्षेत्रों में 298 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी इसी विकास क्रम का उदाहरण है।

जन कल्याण के कार्य करने में ही है गणतंत्र पर्व मनाने की सार्थकताः मुख्यमंत्री

74वें गणतंत्र पर्व के अवसर पर बुधवार को बोटाद जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि संतों और कवियों की भूमि बोटाद भी अब विकास के नक्शे में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारा गौरव है कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सफल नेतृत्व मिला है, बल्कि उन्हें विश्व स्तर पर पहचान भी मिली है। विकसित देशों में गंभीर होती जा रही बेरोजगारी की समस्या के मुकाबले भारत में रोजगार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के कार्यों में जनभागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और गुजरात उस दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य में विकास कार्यों की गति और भी तेज बनी है।

गांवों के खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधाएं और मार्गदर्शन मिला

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी, इससे दूरदराज के गांवों के खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधाएं और मार्गदर्शन मिला है। हमारी सरकार ने खेल के क्षेत्र में जहां अवसर नहीं थे, वहां अवसर पैदा करने का काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोटाद में आकार लेने वाला खेल परिसर ऐसे अनेक नए अवसरों का सृजन करेगा। पटेल ने कहा कि भारत इस वर्ष जी20 समिट की मेजबानी कर रहा है। जी20 के 15 कार्यक्रमों का आयोजन गुजरात में होगा। यह समय की मांग है कि नरेन्द्र मोदी ने उनके गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान जो विकास मंत्र दिया था उसे सार्थक करने हम प्रयासरत रहें। देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में उन्होंने आह्वान किया कि इस अमृत काल में ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम गुजरात को भी अधिक से अधिक विकसित बनाने का प्रयास करें।

बोटाद जिला विकास की नई ऊंचाइयों को पार करेगा

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्र मुंजपरा ने कहा कि 74वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जब धर्म और आस्था के केंद्र बोटाद जिले में आयोजित होने जा रहा है, तब आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से होने जा रहे अनेक विकास कार्यों के ई-लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन से आने वाले दिनों में बोटाद जिला विकास की नई ऊंचाइयों को पार करेगा। उन्होंने ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में सहभागी बनाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से लागू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत बोटाद जिले की बरवाळा तहसील का जूना नावडा गांव ‘आदर्श गांव’ की परिभाषा साकार कर रहा है।

जूना नावडा गांव में 105.86 लाख रुपए की लागत से कुल 44 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं

विकेंद्रीकृत जिला नियोजन कार्यक्रम के अधीन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जूना नावडा गांव में 105.86 लाख रुपए की लागत से कुल 44 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जूना नावडा गांव को जिले का आदर्श गांव बनाने और ‘ग्राम समृद्ध, राष्ट्र समृद्ध’ के ध्येय को सिद्ध करने के लक्ष्य के साथ गांव का ‘विलेज डेवलपमेंट प्लान’ भी तैयार किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय के कार्यों के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में केंद्रीय आयुष मंत्रालय और राज्य सरकार इस बात को लेकर निरंतर कार्यरत हैं कि ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ अभियान के अंतर्गत सभी लोग आयुर्वेद को हमेशा के लिए अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जामनगर में आकार ले रहा दुनिया का पहला डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन दुनिया में परंपरागत चिकित्सा एवं दवाइयों के लिए नए क्षितिज खोलेगा।

प्रशासन बोटाद जिले की 7.5 लाख आबादी को योजनागत लाभ पहुंचाने को निरंतर तत्पर

जिला कलक्टर बीजल शाह ने स्वागत भाषण में कहा कि बोटाद जिला बुनियादी ढांचा और सेवा, दोनों आयामों में लगातार प्रगति कर रहा है। प्रशासन बोटाद जिले की 7.5 लाख आबादी को योजनागत लाभ पहुंचाने को निरंतर तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में 700 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए गए थे, जबकि इस वर्ष जनवरी महीने के 24 दिनों में 349 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा, गत वर्ष उत्तराधिकार की 1614 प्रविष्टियां की गई थीं, जबकि इस वर्ष जनवरी महीने के 24 दिनों में सुओ मोटो उत्तराधिकार अभियान के अंतर्गत 587 प्रविष्टियां की गई हैं।

स्वैच्छिक संस्थाओं के अग्रणियों सहित नागरिक उपस्थित रहे

इस अवसर पर सांसद डॉ. भारतीबेन शियाल, विधायकगण सर्वश्री उमेशभाई मकवाणा, महंत शंभुप्रसाद टुंडिया, काळुभाई डाभी, पूर्व विधायक सौरभभाई पटेल और आत्माराम परमार, बोटाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्यामभाई वीराणी, प्रभारी सचिव संजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी पीडी पलसाणा, स्थानीय नेता अरविंदभाई वनाळिया, जिला पंचायत के सदस्य, तालुका पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य, एपीएमसी बोटाद के चेयरमैन और सदस्य, विभिन्न सामाजिक और स्वैच्छिक संस्थाओं के अग्रणियों सहित नागरिक उपस्थित रहे।

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बोटाद में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में फहराएंगे तिरंगा
26 जनवरी, 2023 को राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह बोटाद में मनाया जाएगा। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बोटाद में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी राजकोट में तथा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और कलक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वज वंदन करेंगे।

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और कलक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वज वंदन करेंगे

राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित समारोह के अंतर्गत कैबिनेट मंत्रियों में कनुभाई देसाई सूरत में झंडा फहराएंगे। जबकि ऋषिकेश पटेल अहमदाबाद, राघवजीभाई पटेल जूनागढ़, बलवंतसिंह राजपूत बनासकांठा, कुंवरजीभाई बावलिया गांधीनगर, मुलुभाई बेरा जामनगर, डॉ, कुबेरभाई डिंडोर दाहोद और श्रीमती भानुबेन बाबरिया भावनगर में राष्ट्रध्वज फहराएंगे।

राज्य मंत्रियों में हर्ष संघवी वडोदरा में, जगदीश विश्वकर्मा मेहसाणा फहराएंगे तिरंगा

वहीं, राज्य मंत्रियों में हर्ष संघवी वडोदरा में, जगदीश विश्वकर्मा मेहसाणा, पुरुषोत्तमभाई सोलंकी अमरेली, बचुभाई खाबड़ खेड़ा, मुकेशभाई पटेल वलसाड़, प्रफुल पानशेरिया कच्छ, भीखुसिंहजी परमार साबरकांठा और कुंररजीभाई हलपति भरूच में झंडा फहराएंगे। इसके अलावा, गिर सोमनाथ, आणंद, पोरबंदर, पंचमहाल, नवसारी, तापी, छोटा उदेपुर, सुरेन्द्रनगर, नर्मदा, महिसागर, डांग, पाटण, देवभूमि द्वारका, अरवल्ली और मोरबी में संबंधित जिले के कलक्टर की अध्यक्षता में ध्वजवंदन समारोह आयोजित होगा।

गुजरात : जहरीली शराब के सेवन के बाद आंखों में अंधेरा छा रहा हो अस्पताल पहुंचे, पुलिस की अपील
गुजरात के बोटाद जिले के बरवाला में लठ्ठाकांड (जहरीली शराब) के बाद 41 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में रोजीद में 10, देवगणा में 3, चदरवा में 3, अणियाणी, आकरू और राणपरी में 3-3 और उचडी, पोलारपुर, कुदड़ा, वाहिया में 2-2 लोगों की मौत की खबर है।  जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में बोटाद जिला पुलिस सुप्रिटेंडेंट ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति लठ्ठाकांड की चपेट में आया हो तो उसे छुपने की जरूरत नहीं है। यदि किसी पीड़ित की आंखों में अंधेरा छा रहा हो तो वह तुरंत पास के अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार भावनगर में 80 से अधिक लोगों का इलाज हुआ है और 40 से अधिक लोगों का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इस मामले में प्रदेश की धंधुका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार बोटाद के एसपी ने कहा है कि किसी भी मरीज में जहरीली शराब के प्राथमिक लक्षण नजर आएं, जैसे आंखों के सामने अंधेरा छाना, उलटी होना या चक्कर आना, तो उसे अस्पताल पहुंचना चाहिये। समय रहते इलाज शुरु हो जाने पर जान बचाई जा सकती है। पुलिस ने क्षेत्र के हर गांव की सीमा पर एक-एक एंब्यूंलेंस खड़ी कर रखी हैं, जिससे कोई भी पीड़ित अस्पताल जाना चाहे तो उसे तुरंत साधन उपलब्ध हो सके।

बता दें कि रसायन युक्त शराब के सेवन करने वालों में सबसे अधिक कुप्रभाव बरवाला और राणपुर के रहने वालों पर पड़ा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाता चौकस हैं और पीड़ितों को मदद पहुंचा रही है। पांच टीमें बरवाला और चार टीमें राणपुर में कार्यरत हैं।

पुलिस ने यह आदेश भी जारी किया है कि जिले में यदि कोई भी व्यक्ति दो-तीन दिनों से नौकरी पर न आ रहा हो या स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी ली हो, तो ऐसे कर्मचारियों की जानकारी पास के पुलिस थाने में दी जाए।

उधर लठ्ठाकांड से सर्वाधिक प्रभावित बरवाला गांव के सरपंच ने एलान किया है कि उनके जुना नावडा गांव में यदि कोई भी शराब का सेवन करते हुए या बिक्री करते हुए पाया गया, तो उसकी पुलिस में स्वयं सरपंच शिकायत करेंगे।

शराब से हुई इस दुखांतिका का बाद भी लगता है कुछ लोगों ने कोई सबक नहीं लिया है। वलसाड में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर बीस शराबियों को पकड़ा। आश्चर्य के बीच उसे महफिल में पकड़े गये लोगों में चार पुलिस वाले थे। उधर राजकोट में युवकों का शराब की बोतल हाथ में लेकर झूमते वीडियो वायरल हुआ है।

गुजरात : पुराने झगड़े की अदावत में अंजान शख्सों ने की फायरिंग, युवक हुआ जख्मी
राज्य के बोटाद जिले में फायरिंग की एक घटना ने इलाके के लोगों में सनसनी मचा कर रख दी है। बोटाद के तुरखा गाँव में देर रात एक युवक पर कुछ अंजान शख़्सों ने गोलीबारी की होने की घटना सामने आई है। जिसमें युवक के पेट में गोली लग जाने के कारण वह जख्मी हो गया था। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल जाने के पहले युवक ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, बोटाद के तुरखा गाँव में एक युवक के ऊपर तीन अंजान शख्सों ने फायरिंग की थी। हालांकि गंभीर चोटों के बावजूद युवक बच गया था। जिसके चलते पूरी हकीकत सामने आई थी। युवक के अनुसार, जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी तीन लोगों ने आकर उस पर गोलियां चलाई। युवक ने कहा की दो दिन पहले इन लोगों के साथ उसकी बहस हो गई थी। जिसके क्रोध में उन्होंने फायरिंग की थी। पेट के अलावा युवक को पैर में भी गोली लगी थी। गोली लगने के कारण युवक को बोटाद फिर भावनगर और अंत में अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था।