Suicide - Loktej

सूरत : डिंडोली में दो कॉलेज छात्राओं की सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा, मोबाइल जांच में सामने आई वजह
सूरत। दक्षिण गुजरात के सूरत शहर के डिंडोली इलाके में दो कॉलेज छात्राओं की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है। सानिया कनाडे रोड स्थित आत्मीय संस्कारधाम स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस जांच के अनुसार मृतक छात्राओं की पहचान 18 वर्षीय रोशनी शरद शिरसाठ और 20 वर्षीय जोसेना चौधरी के रूप में हुई है। दोनों छात्राएं उधना सिटीजन कॉलेज में पढ़ाई करती थीं और आपस में अच्छी दोस्त थीं।

जांच में सामने आया कि दोनों अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन करीब 15 दिनों के अंतराल में दोनों का ब्रेकअप हो गया। पुलिस के मुताबिक इस सदमे को सहन न कर पाने के कारण दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच की तो कई डिजिटल सुराग मिले। चैट और सर्च हिस्ट्री से पता चला कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं और मौत से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर खोज रही थीं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों ने एआई आधारित चैटबॉट ChatGPT से भी कुछ जानकारी लेने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट कर रही है कि उन्होंने किस प्रकार की जानकारी प्राप्त की और घटना में उसका कितना संबंध है।

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद एलन मस्क की प्रतिक्रिया

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर इस घटना की चर्चा के बाद एलन मस्क ने भी एक शब्द में प्रतिक्रिया दी – “Yikes”, जिसका मतलब है हैरानी या चिंता व्यक्त करना।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। बाद में उनके शव मंदिर परिसर के बाथरूम से संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस को मौके से इंजेक्शन और कुछ दवाएं भी बरामद हुई हैं।

फिलहाल डिंडोली पुलिस टीम मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी।

शूटिंग के लिए वाराणसी आयी थी आकांक्षा

आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए गई हुईं थीं। लेकिन रविवार को फांसी से लटकी हुई पाई गईं। हैरानी की बात ये है कि शनिवार की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया। इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

इन फिल्मों में किया था काम

मुंबई में ही पढ़ी लिखी आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मुंबई से की थी। हालांकि उनके माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम बदनाम करने वाले की 2' फिल्मों में काम किया।

सूरत : विवाहिता ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की
सूरत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के इस मामले में आश्‍चर्यजनक पहलू यह है कि विवाहिता ने सुसाइड नोट किसी कागज पर नहीं अपितु अपने हाथ में लिखी।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड की रहने वाली और शहर के लिंबायत इलाके में अपने रिक्शा चालक पति प्रवीण गोस्वाती के साथ रहने वाली महिला ने घर में फांसी लगा ली। महिला की दो संतान थी और वह अपने पति से नाराज बताई जा रही थी। महिला की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी।

खुदकुशी से पहले महिला ने अपनी हाथ पर सुसाइड नोट लिखा

मरने से पहले विवाहिता ने अपने हाथ पर हिंदी में लिखा कि मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बहुत परेशान करता है। विवाहिता ने कमरे की छत पर लगे हुक से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के निवासियों को जब घटना की जानकारी मिली तो 108 एंब्यूलेंस को सूचना दी गई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

राजकोट : एसआरपी सिपाही की पत्नी इंस्टाग्राम पर कर रही थी किसी से चैट, पति ने डांटा तो कर ली आत्महत्या
राजकोट के घंटेश्वर के पास एसआरपी कैंप क्वार्टर निवासी प्रितिकाबेन अतुलभाई गमीत (33) ने आज सुबह अपने घर में अकेले रहने के दौरान पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। राजकोट में अपने पति के साथ रहनेवाली प्रितिकाबेन का मायका तापी जिले में स्थित है। उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि प्रितिकाबेन इंस्टाग्राम पर किसी से चैट कर रही थीं, इस पर जब उनके पति ने उन्हें डांटा तो उन्होंने आत्महत्या कर ली।

मृतक की हैं दो बेटियां

आपको बता दें कि मृतक पत्नी का पति एसआरपी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। सुबह दो बेटियों के स्कूल जाने के बाद प्रितिकाबेन इंस्टाग्राम पर किसी से चैट कर रही थीं. तब पति अतुलभाई ने उन्हें फटकार लगाई और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। फिर पति परेड के लिए निकले और जब अतुलभाई 10.30 बजे परेड से लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था और कमरे का दरवाजा बंद था. इस पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और प्रितिकाबेन ने दरवाजा नहीं खोला तो तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर जाने पर पति ने देखा कि अंदर पत्नी प्रितिकाबेन का शव लटका हुआ है. फिर तुरंत 108 को सूचित किया गया. प्रितिकाबेन को अस्पताल ले जाया गया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में विश्वविद्यालय थाने के कर्मचारियों ने कागजात बनाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी. पत्नी की मौत से दोनों बेटियों ने मां की छत्रछाया खो दी है।

बीते दिनों में सामने आये आत्महत्या के कई मामले

गौरतलब है कि कल राजकोट जिले के जामकंदोराना के खटली गांव में भानाभाई पटेल की वाडी में रहने वाली रेखाबेन जयसुखभाई मकवाना (उम्र 23) ने बीमारी से परेशान होने के बाद जहरीली दवा पी ली. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे दो दिन पहले जेतलसर गांव में रहने वाले उद्योगपति के 16 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

गुजरात: साणंद के डिप्टी कलेक्टर ने की आत्महत्या
गुजरात में विधानसभा चुनाव में अब बस गिनती के दिन शेष हैं। गुजरात में चुनाव के माहौल के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साणंद के डिप्टी कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर आरके पटेल ने प्रेरणा तीर्थ सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। किसी ने 108 पर फोन किया और एंबुलेंस बुलाई लेकिन डॉक्टर के आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

रात भर किया काम और सुबह कर ली आत्महत्या

आपको बता दें कि सरकारी काम करने वाले पटेल ने ने कल पूरी रात सरकारी प्रेस में चुनाव संबंधित काम पूरा किया और सुबह जल्दी घर आ गए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्होंने पांचवीं मंजिल से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। कोई नहीं जानता कि उन्होंने अपनी जान क्यों दी। निर्वाचन अधिकारी आरके पटेल मूल रूप से एडर के रहने वाले थे।उन्होंने साणंद में पदभार ग्रहण करने से पहले अंबाजी के प्रशासक के रूप में कार्य किया था।

पुलिस ने शुरू की जाँच

फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। शुरुआती जाँच में मृतक पतेल के साथ काम कर चुके अधिकारियों का कहना है कि वह बेहद विनम्र और ईमानदार अधिकारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजकोट : सूदखोरों के त्रास से त्रस्त परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
राज्य के विभिन्न शहरों से सूदखोरों के आतंक की दास्तान सामने आती रहती है। इन सूदखोरों का उत्पीड़न दिन-ब-दिन असहनीय होता जा रहा है। अब राजकोट में भी ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है जिसमें सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर एक दुकानदार ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ जहर पीकर सामुहित आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जिसमें दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि  परिवार ने किससे और कितना पैसा ब्याज पर लिया। ये सब तो यह पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।

जेरॉक्स की दुकान के सहारे चलता है परिवार, इस तरह सामने आया मामला

आपको बता दें कि मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर यूनिवर्सिटी रोड पर रहने वाले सोनी परिवार ने जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या करने का प्रयास किया। यूनिवर्सिटी रोड स्थित मिलापनगर-2 में रहने वाले और ढेबर रोड वन वे पर ज़ेरॉक्स की दुकान चलाने वाले कीर्तिभाई हरकिशनभाई ढोलकिया (47), उनकी पत्नी माधुरीबेन कीर्तिभाई (42) और बेटे धवलभाई कीर्तिभाई (24) ने बीती रात करीब ढाई बजे जहर खा लिया। सुबह कीर्तिभाई के भाई बकुलभाई जेरोक्स की दुकान पर पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे तक कीर्तिभाई दुकान पर नहीं आए तो बकुलभाई ने कीर्तिभाई से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी अनहोनी के डर से बकुल भाई कीर्ति भाई के घर पहुंचे। घर पहुंचने पर पता चला कि पुरे परिवार ने जहर खा लिया है। इसके बाद बकुलभाई ने तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।

पत्नी-बेटे की हालत में सुधार

गौरतलब है कि इस मामके में पता चला था कि कीर्तिभाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि पत्नी माधुरीबेन और बेटे धवल की हालत में सुधार है। बेटे धवल की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। इस घटना से ठीक दो दिन पहले ही कीर्तिभाई की बहू अपने मायके अमरेली गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

कर्नाटक : भगत सिंह के फांसी वाले दृश्य का रिहर्सल कर रहा लड़का पंखे से झुला
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।शनिवार शाम अपने घर पर एक स्कूल कार्यक्रम के लिए भगत सिंह को फांसी देने के सीन की रिहर्सल कर रहे एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बच्चा घर पर अकेला था, उस वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। जब वे लौटे तो बेटा पंखे से लटका हुआ था।

क्या है पूरा मामला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गौड़ के माता-पिता नागराज और भाग्यलक्ष्मी शहर के केलागोट बडावन इलाके में एक भोजनालय चलाते हैं। घटना के बारे में बताते हुए बदावां थाने के सब-इंस्पेक्टर केआर गीताम्मा ने बताया कि उन्हें सातवीं कक्षा के छात्र के साथ घटना के बारे में तब पता चला जब उनकी मां रात 9 बजे होटल से लौटीं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसका पड़ोसी आ गया। पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो लड़के को पंखे से लटका देखा। लड़के की मां भाग्यलक्ष्मी ने तुरंत अपने पति नागराज को फोन किया। उन्होंने संजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उनके बच्चे ने रस्सी से फंदा बनाया था, और भगत सिंह की तरह फांसी का दृश्य करने जा रहा था। फिर फंदे में सिर डालकर बिस्तर से कूदकर पंखे से लटक गया और उसकी मौत हो गई।

माँ-पिता ने किसी को नहीं ठहरता जिम्मेदार

पुलिस शिकायत में, संजय के माता-पिता ने कहा कि उन्हें मंगलवार को स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक नाटक में भगत सिंह की भूमिका निभानी थी। उन्होंने मौत को एक दुर्घटना करार दिया और किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया।

टीवी जगत : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फ्रेम वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी इसकी वजह
हाल ही में 'भाभी जी घर पर है' में मलखान की भूमिका निभाने वाले दीपेश भान का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अब टीवी जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी जगत में लोकप्रिय और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर घर मे मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर उनकी फैंस समेत पूरी इंडस्ट्रीज को झकझोर कर रख दिया है। वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो इस एक्ट्रेस ने अपनी जान गंवा दी।

वैशाली ठक्कर ने किया आत्महत्या

आपको बता दें कि लंबे समय से पर्दे से दूर वैशाली ठक्कर अपने होमटाउन इंदौर में रह रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल पर मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैसे आशंका है कि, अपने निजी जीवन मे चल रही समस्याओं से परेशान होकर अभिनेत्री ने ये कदम उठाया।

टीवी जगह में एक बड़ा नाम रही हैं अभिनेत्री

'सुसराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में लोकप्रिय हुई वैशाली ठक्कर ने पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री पर राज किया हैं। वह 'सुपर सिस्टर्स', 'विश या अमृत', 'मनमहोनी 2' और 'ये है आशिकी' में भी नजर आ चुकी हैं।

#UPDATE वैशाली ठक्कर के सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच करेंगे और उनकी कॉल डिटेल्स निकलएंगे और देखेंगे की किन लोगों के संपर्क में थीं। राहुल उनका पड़ोसी है। वह उनको परेशान करता था क्योंकि वैशाली की शादी किसी से होने वाली थी। राहुल अभी फरार है उसको जल्द पकड़ेंगे:ACP मोतिउर रहमान pic.twitter.com/XZPFxhMJ0E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2022

जल्द ही होने वाली थी शादी

सूत्रों की माने तो वैशाली ठक्कर जल्द ही शादी करने वाली थीं। डेंटल सर्जन अभिनंदन सिंह हुंडल से कुछ साल पहले ही उनकी सगाई हुई थी। ये सगाई तो दो साल पहले ही हो चुकी थी और वह शादी भी करने वाली थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनकी शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। उनका शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने का मन था। सभी उनके निधन की वजह जानना चाहते हैं।

आत्महत्या के पीछे का कारण आया सामने

ऐसे में अब वैशाली की सुसाइड के पीछे की वजह को लेकर इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि- 'वैशाली ठक्कर नाम की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था. जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' ये जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के माध्मय से दी गई है।

अहमदाबाद : बहु से सास की घिनौनी मांग; ‘जिसके साथ कहें उसके साथ संबंध बना दो लाख रु कमा कर दे, गाड़ी लेनी है!’
राज्य भर में विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित करने के कई मामले सामने आते रहते है।अब अहमदाबाद शहर में एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सास-ससुर ने विवाहिता को अपने माता-पिता से बात करने के लिए फोन नहीं दिया। इतना ही नहीं, उसकी सास उसे दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। अपने पति के साथ अहमदाबाद में रहने आई महिला से उसकी सास ने  कार लेने की मांग करते हुए अपने माता-पिता के घर से पैसे लाने को कहा। ऐसा न करने पर अन्य पुरुषों के साथ सोने और संबंध बनाकर पैसे कमाने के लिए कहा।  सास ने महिला से ऐसा करके दो लाख रुपये कमाने को कहा हैं। हालांकि ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फ्लैट की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

किसी अन्य पुरुष के साथ सोने के लिए करते थे मजबूर

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, शहर के अमराईवाड़ी इलाके में आई एक इमारत के सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के बाद परिणीता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी ओडिशा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। हालांकि, चूंकि इस युवक की अहमदाबाद में नौकरी थी, इसलिए वह अहमदाबाद में रहने आ गई। उससे पहले जब उसकी बेटी अपने सास- ससुर के साथ ओडिशा में रह रही थी। उस दौरान जब भी उनकी बेटी का फोन आया तो उसने कहा कि उसकी सास ने उसे फोन पर बात करने के लिए फोन नहीं दिया। इतना ही नहीं, उसकी सास उसे दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है।

कार के लिए मांगे पैसे, सास का भी था किसी के साथ अफेयर

हालांकि कुछ महीने बाद उसकी सास अहमदाबाद आ गई। अहमदाबाद में रहने के बाद उसकी सास ने उससे कहा कि हमें एक कार लेनी है। अपने पिता के घर से पैसे मांगो और अगर तुम अपने पिता के घर से पैसे नहीं लाते हो, तो हमें जैसा हम कहते हैं, वैसा ही रहना होगा। फिर ससुराल पक्ष ने किसी भी परपुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाकर दो लाख रुपये कमाने को कहा। परिणीता का आरोप है कि उनकी सास का भी किसी दूसरे पुरुष से अफेयर चल रहा है। इसलिए वह दूसरे आदमी से फोन पर बात करती है और उसे भी ऐसा करने के लिए मजबूर करती है। उसे डर था कि ये लोग उसे मार डालेंगे। महिला ने छोटी-छोटी बातों में प्रताड़ित कर दो लाख रुपये दहेज की मांग और उसके लिए गलत काम करने के लिए मजबूर किये जाने से आहत होकर सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरत : फेसबुक पर पोस्ट डालकर आत्महत्या करने निकले शख्स को पुलिस ने बचाया
फेसबुक पर आत्महत्या करने वाला पोस्ट रखकर आत्महत्या करने जा रहे युवक को महिधरपुरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बचा लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक इस बात से नाराज होकर आत्महत्या करना चाहता था कि उसकी माँ उसके बड़े भाई के पास रहने चली गई।

सेठ ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार भटार स्थित नवकार दर्शन सोसायटी में रहने वाले जयंतीभाई कांजीदास पटेल (55) अंगदिया फर्म चलाते हैं। जयंतीभाई सोमवार दोपहर महिधरपुरा थाने पहुंचे। इधर उन्होंने पीआई जेबी चौधरी को बताया कि उसकी अंगड़िया फर्म में कार्यरत कर्मचारी शैलेश चमनभाई प्रजापति (44, निवासी घनश्याम सोसाइटी, दाभोली) फेसबुक पर आत्महत्या करने जामे वाला स्टेटस पोस्ट कर कहीं चला गया है। अंगदिया कार्यालय से शैलेश द्वारा लिखा गया एक नोट भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और तुरंत अलर्ट होकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास शैलेश प्रजापति का पता लगाया।

पुलिस ने दिखाई चपलता, बचा ली जान

इसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शैलेशभाई को बचाते और उन्हें सांत्वना दी और थाने ले आए। शैलेशभाई ने अपने नोट में उसने लिखा कि वह सामाजिक कारणों से आत्महत्या करने जा रहा है। शैलेशभाई ने पुलिस पूछताछ में बताया कि माँ के भाई के घर के जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। इस प्रकार सेठ और पुलिस ने सतर्कता दिखाई और शैलेश प्रजापति को छुड़ा लिया।

सूरत : पत्नी मना करने के बाद भी गणेश विसर्जन में गई तो पति ने खुदकुशी कर ली
सूरत के उधना विस्तार में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की घटना सामने आई हैं। मामले में जानकारी मिली है कि आत्महत्या करने वाले शख्स की पत्नी गणेश विसर्जन में जाना चाहती थी और इसी बात पर उसका उसकी पत्नी से लड़ाई हो गयी। इसके बाद शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार उधना रोड नंबर 9 स्थित मोरारजी कॉलोनी निवासी रमेश नटवर सोलंकी (35) एक पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में काम करता था। इसी बीच शनिवार को रमेश अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया। मामले में उधना पुलिस ने बताया कि विसर्जन के दिन रमेश ने अपनी पत्नी के श्रीजी की विसर्जन यात्रा देखने जाने की बात कही थी। लेकिन रमेश ने साफ मना कर दिया। हालांकि उनकी पत्नी विसर्जन यात्रा देखने गई थीं। फिर शाम को घर लौटी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया और उसने पत्नी को अपनी मां के घर जाने को कहा।

वहीं उसकी पत्नी भी पास में ही अपनी मां के घर चली गई। फिर अगली सुबह जब वो लौटी तो उसे पति रमेश की लाश झूलती हुई अवस्था में मिली। मृतक रमेश का एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल घटना की जांच चल रही हैं।

कोरोना के बाद से सूरत में बढ़ा है आत्महत्या का प्रमाण
अहमदाबाद के एक पुलिसकर्मी के परिवार के साथ खुदकुशी की घटना पूरे गुजरात में चर्चा का विषय बन गई है। इसी बीच मनोचिकित्सकों के अनुसार, एक आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को समाप्त करने से पहले परोक्ष रूप से रिश्तेदारों या दोस्तों को संकेत देता है। ऐसे में अगर पीड़ित को सही समय पर सहारा मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। समाज में आत्महत्या को लेकर कई भ्रांतियां हैं। हर साल 10 सितंबर को जन जागरूकता के लिए विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।

एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में हर साल 90 लाख लोग आत्महत्या करते हैं। भारत की बात करें तो साल 2021 में भारत में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की। हर दिन करीब 450 लोग आत्महत्या करते हैं, यानी हर घंटे 18 लोग आत्महत्या करते हैं। दुर्भाग्य से, गुजरात में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं सूरत में हुई हैं। गुजरात में 2020 में 8040 और 2021 में 8789 लोगों ने आत्महत्या की। जबकि 2021 में सूरत में करीब 1059 लोगों ने आत्महत्या की थी। जो 2020 के मुकाबले करीब 22 फीसदी ज्यादा है।

आत्मघाती विचार एक प्रकार का भावनात्मक संकट है

इस बारे में मनोचिकित्सक डॉ बिमल तमाकुवाला ने कहा आत्महत्या पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली समस्या है। इसलिए, आत्महत्या के विचार के मामले में, रिश्तेदारों या दोस्तों को सूचित करें। यह स्थिति मस्तिष्क में जटिल रासायनिक परिवर्तनों के कारण होती है। आत्मघाती विचार एक प्रकार का भावनात्मक संकट है। इससे बाहर निकलने के लिए एक खास तरह की दवा बहुत कारगर होती है। प्रभावित व्यक्ति का समय पर चिकित्सा उपचार आवश्यक है।

कोरोना के बाद बढ़ी आत्महत्या की दर

वहीं स्मीमेर के मनोचिकित्सक विभाग से डॉ पराग शाह ने बताया कि कोरोना रोग के कारण मस्तिष्क की नसों की सूजन और लंबे समय तक क्षतिग्रस्त रहने वाले मरीजों में आत्महत्या के विचार दुगने हो गए हैं। ऐसे रोगियों में जब अनिद्रा, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान जैसी समस्याएं असहनीय हो जाती हैं, तो प्रभावित व्यक्ति में आत्महत्या की संभावना बहुत बढ़ जाती है। बता दें कि विश्व भर में फैली बेसिक महामारी कोरोनावायरस कई लोगों के व्यापार चौपट कर दिए थे। जिसके बाद आत्महत्या के मामले बढ़ने लगे थे। कुछ लोग प्रतिदिन कमाकर खाने वाले थे, तो कुछ लोगों ने कड़ी मेहनत कर व्यापार खड़े किए थे, लेकिन बेसिक महामारी के चलते जिन लोगों के व्यापार चौपट हुए ऐसे में कई लोगों ने गलत कदम उठा कर आत्महत्या की थी। जिसकी वजह से संक्रमण के दौर में सुसाइड का ग्राफ बढ़ा था।

कौन-कौन से कारण हैं आत्महत्या के लिए जवाबदार

ज्यादातर आत्महत्या के मामले पारिवारिक विवाद के चलते सामने आते हैं। हालांकि कुछ लोग बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर लेते हैं। कई लोग कर्ज से एवं अपने व्यापार ना चलने से परेशान होकर व व्यापार ठप होने के बाद आत्महत्या करते हैं। इस प्रकार की परेशानी होने के बाद मानसिक तनाव में आने के कारण सुसाइड के मामले सामने आते हैं। पुरुषों के द्वारा अधिक आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। इस तरह के कदम उठाने के बाद परिवार को काफी परेशानी होती है।

परिवार और दोस्तों की जिम्मेदारी ज्यादा

आत्महत्या से पहले तनाव में रहने वाला आदमी कोई न कोई संकेत देता है। ऐसे में जिस समय कोई व्यक्ति परेशान चिंतित एवं तनाव में दिखे तो उस समय उसके परिवार को साथ देना चाहिए। साथ ही उसका मन बहलाने एवं हौसला अफजाई करने के लिए कहीं घूमने ले जाएं, घर में गेम खेलें, बातचीत करें, ताकि उसका ध्यान दूसरी ओर बट जाए। फिर इस तरह का कोई गलत कदम नहीं उठाएगा। दोस्तों को भी चाहिए कि अगर कोई दोस्त परेशान दिखे तो उसके साथ सामान्य सा व्यवहार करें और उसका साथ दें। कई बार स्कूल के बच्चे परीक्षा में फेल होने के बाद गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में स्कूलों में उन्हें कुछ धैर्य और साहस के उदाहरण और कहानी सुनानी चाहिए।