Daman - Loktej

दमन स्थानीय निकाय चुनावों में जीत सुशासन का परिणाम : भाजपा
नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी जीत के लिए अच्छे प्रशासन को श्रेय देते हुए शनिवार को कहा कि यह पार्टी के सुशासन की जीत है और ये नतीजे पार्टी में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

भाजपा ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ भाजपा हर चुनाव को महत्वपूर्ण मानती है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। जनता पार्टी के सुशासन के कारण पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करती है। ’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि भाजपा में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

दमन जिला पंचायत में भाजपा ने 16 में से 15 सीटें जीतीं और नगर परिषद में 15 में से 14 सीटें हासिल कीं। जबकि सरपंच की 16 सीटों में से 15 सीटें भाजपा की झोली में गईं।

दीव में, भाजपा ने जिला पंचायत की सभी आठ सीटें जीत लीं। दादरा एवं नगर हवेली पंचायत की 26 में से 24 सीटें भाजपा के खाते में गईं। दादरा एवं नगर हवेली नगर परिषद की सभी 15 सीटें भी भाजपा के खाते में गईं।

दमण : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ओडिशा प्रवासियों में उत्साह; द्रोपदी मुर्मु के फोटो वाली साड़ी पहन समर्थन जताया
देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव आज हो रहा है। एनडीए ने ओडिशा की मूल निवासी और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पिछली बार के राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं। यहां से सेवानिवृति के बाद वे अपने गृह राज्य ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में रहती हैं। यह उनके पैतृक गांव बैदापोसी का प्रखंड मुख्यालय है। वे झारखंड में सबसे लंबे वक़्त तक राज्यपाल रहीं।

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह एनडीए की उम्मीदवार हैं और एनडीए मतों के मामले में जीत के क़रीब है। बीजेपी द्वारा आदिवासियो की प्रतिनिधि को अपना नेता घोषित करने से ओडिशा के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। साथ ही गुजरात के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दमन में रहने वाले ओडिशा के निवासियों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के निवासियों द्वारा दमन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पहले आदिवासी उम्मीदवार और वह भी ओडिशा की मूल निवासी के राष्ट्रपति बनने की राह आसान करने  से दमन में जश्न का माहौल है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने द्रौपदी मुर्मू की फोटो वाली साड़ी पहनी और अपना समर्थन जताया। महिलाओं द्वारा पहनी गयी साड़ी पर द्रौपदीबेन का फोटो भी लगा हुआ था। और साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने के लिए उनके बैज पर उनकी फोटो लगा रखी थी। इस प्रकार, छोटे केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले उड़ीसावासिओं के लिए यह गर्व की बात रही कि उनके क्षेत्र की एक आदिवासी महिला एक विशेष उत्सव में देश का सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

अगर आप भी बना रहे है दमन जाने का प्लान, तो पहले जान ले ये खास नियम, अब से समुन्द्र में नहाना या तैरना हुआ प्रतिबंधित
दमन गुजरात और आसपास के लोगों के मनपसन्द पर्यटन स्थलों में से एक है। लोग यहाँ अपने मित्रों-परिवार के साथ समय बिताने आते है। लोग यहां पर्यटन,सैर-सपाटे के साथ समुद्र में तैरने और नहाने का मजा लेते हैं। दमन में आने वाले पर्यटक, खासकर बिग दमन बीच, जामपोर बीच, नानी दमन बीच और देवका बीच में तैरने और नहाने का साहस करते हैं। पर बीते कुछ दिनों में यहाँ डूबने की बहुत सारी घटनाएँ देखी गई है। ऐसे में अब जिला कलेक्टर ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर तपस्या राघवे ने यहाँ आने वाले पर्यटकों के समुन्द्र में नहाने पर या पानी में जाने पर रोक लगा दिया है।

दमन में हर साल लाखों पर्यटक आते है। मानसून के मौसम में भी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है और ऐसे में अगर मानसून के मौसम में समुद्र तूफानी हो जाता है तो पर्यटकों की जान जाने की आशंका रहती है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 की संख्या 2) की धारा 144 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कलेक्टर तपस्या राघवे ने वर्तमान में पर्यटकों को मानसून के दौरान समुद्र में स्नान करने से रोक रहे हैं।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार दमन जिले के सभी तटों खासकर जामपोर बीच, मोती दमन बीच, नानी दमन बीच और देवका बीच पर डूबने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में निश्चित समयकाल तक समुद्र में तैरने या नहाने के लिए जाना मना है। यह आदेश दिनांक 16/06/2022 से 31/08/2022 तक तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले को आईपीसी की धारा 188 और धारा 291 के तहत सजा दी जाएगी।

दमन में सबसे बड़ी डूब जामपोर बीच पर नहाने के के दौरान लोगों के डूबने की जानकारी सामने आई है। अभी कुछ महीने पहले वापी की तीन बेटियों में से दो की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। ऐसे में ये कदम उठाया गया है। कुछ दिन पहले यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान तट पर अचानक हवा की दिशा बदलने से 2 यात्री टकरा गए थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद पैराग्लाइडिंग पर भी रोक लगा दी गई है। दमन जिला कलेक्टर को शुक्रवार को समुद्र में नहाने पर रोक लगाते हुए समुद्र तट पर खड़ा कर दिया गया। हालांकि दोपहर में मौके पर देखा तो बीच पर एक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस के आने के बाद समुद्र में नहा रहे लोग वहां से पलायन करते नजर आए।

दमन : पैरासेंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरे तीन लोग, वीडियो हुआ वायरल
पैरासेलिंग या पैरासेंडिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है। साथ ही आज के समय युवाओं में बहुत लोकप्रिय भी है। बहुत से सैलानी समुद्र तटों पर पैरासेंडिंग का लुत्फ उठाने जाते हैं। पैरासेंडिंग में पैराशूट को रस्सी के सहारे स्टीमर से जोड़ कर खींचा जाता है। हालांकि लोगों को इसमें बहुत मज़ा आता है लेकिन इसमें कई बाद जोखिम भी होता है। ऐसा ही एक मामला दमन-दीउ से सामने आया है जहाँ दमन के जंपोर बीच पर पैरासेलिंग के दौरान हुई एक दुर्घटना में 3 लोग करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आ रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पैराशूट को रस्सी के सहारे धीरे-धीरे ऊपर छोड़ा जा रहा है। इस दौरान पैराशूट की रस्सी एक तरफ से निकलने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ गया और यह दुर्घटना हुई। दिल दहला देने वाले इस वायरल वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन शख्स पैराशूट के साथ तेजी से हवा में उड़ते हैं, फिर उनका पैराशूट हवा के दबाव में टर्न लेता है, जिसके बाद तीनों करीब 100 फीट की ऊंचाई से तेजी से जमीन पर गिर जाते हैं। इससे तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।

@VisitDiu @DiuTourismUT @DiuDistrict @VisitDNHandDD
Parasailing Accident,
Safety measures in India,
and they said very rudely that this is not our responsibility. Such things happens. Their response was absolutely pathetic.#safety #diu #fun #diutourism #accident pic.twitter.com/doN4vRNdO8
— Rahul Dharecha (@RahulDharecha) November 14, 2021

आपको बता दें कि ये कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नवंबर 2021 में, दीव से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां छुट्टिया बिताने दीव आयर जूनागढ़ के रहने वाले अजीत कथाड और उनकी पत्नी सरला नगवा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान उनके पैराशूट की रस्सी अचानक टूट गई और वो समुद्र में गिर गए थे। हालांकि दंपति ने लाइफ जैकेट पहन रखा था इसलिए उनकी जान बच गई और उन्हें कोई चोट नहीं आई और समय से समुद्र से बाहर निकाल लिए गए।

दमन : शराबी पति ने की अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या
केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मई की रात करीब 1-30 बजे कदैया थाने में आई एक शिकायतकर्ता ने ये बताया कि उसकी 38 वर्षीय बहन सुनीता रमाजीत उर्फ रंजीत यादव कीउसके पति रमाजीत यादव ने उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ये परिवार दमन के इंटेक ओकैमप्राइवेट लिमिटेड के कमरे में रहते थे.

इसकी जानकारी होने पर देर रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक कंपनी के पास एक झाड़ी में गंभीर रूप से घायल एक महिला पड़ी मिली। पुलिस महिला को इलाज के लिए मारवाड़ सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के पुत्र-पुत्रियों के बयान लिए तो पता चला कि आठ मई की रात करीब आठ बजे उसके पिता रमाजीत और मां सुनीता के बीच झगड़ा हो गया. फिर रात करीब 11 बजे माता-पिता रोज की तरह बाहर गए। काफी देर बाद मां सुनीता इंटेक कंपनी में नहीं आई और चेकिंग के दौरान जख्मी हालत में मिली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात : दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुल पांच गाँव बन सकते हैं केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा
जल्द ही केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में गुजरात के चार गांव के नाम शामिल होने जा रहे है. ऐसा होने पर ये चारों गांव अब शराबबंदी के दायरे से मुक्त हो जाएंगे. इनमें से दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के गांव हैं जो अब शराबबंदी के नियम से मुक्त हो जाएंगे। पर्यटन स्थल के रूप में उपयोग किए जाने वाले चार गांवों में शराबबंदी लागू नहीं होगी. गुजरात के दक्षिणी भाग में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से सटे चार गाँव और सौराष्ट्र के तट पर दीव क्षेत्र के पास के गाँवों को केंद्र शासित प्रदेश में शामिल किया जाएगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिए फैसले के अनुसार वलसाड जिले के कपराडा तालुका में चार गांव जो जल्द ही पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा बनने की संभावना है। यह हिस्सा मेघवाल, नगर, रायमल और मधुबन है, जबकि सौराष्ट्र के तट पर स्थित घोघला गांव का एक हिस्सा दीव क्षेत्र को सौंपा जाना है. इस प्रकार कुल पांच गांव ऐसे हैं जिनका सीमित क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश में विलय हो जाएगा। । गोवा में 28 जनवरी को होने वाली केंद्र शासित प्रदेशों की पश्चिमी परिषद की स्थायी समिति की बैठक में निर्णय की पुष्टि होने की संभावना है।

बता दें कि कपराडा तालुका का मेघवाल गाँव पूरी तरह से केंद्र शासित प्रदेश से घिरा हुआ है, जबकि तीन गाँव मधुबन जलाशय दादरा नगर हवेली क्षेत्र के बीच पाए जाते हैं। इन गांवों को गुजरात से मुक्त कर केंद्र शासित प्रदेश में विलय करने की मांग अब यह सच होती दिख रही है। इसी तरह, सौराष्ट्र में दीव से सटे अमरेली में घोघाला एक गाँव है जिसके केंद्र शासित प्रदेश दीव में शामिल होने की संभावना है। इस घोघला गांव सहित दक्षिण के चार गांवों का सीमित क्षेत्र पर्यटन गतिविधि तेज होने से स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

आम का लालच बना 14 साल के जिगर के लिए मौत का फरमान, बिजली के तार छू जाने से हुई मौत
दमन में आए झरी गाँव में एक 14 साल के बालक की आम की लालच में मौत हो गई होने की खबर आने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। दमन के झरी गांव में रहने वाले 14 साल का बालक खेत में लगे आम के पेड़ पर आम तौड़ने गया था। जहां पेड़ पर से गुजर रहे पावर ग्रिड के करंट के कारण बालक की मौत हुई थी।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, गत 7 जून को जिगर सुभाष धोड़ी नामक 14 साल का बालक अपने घर के नजदीक आए खेत में आम तौड़ने गया था। जिगर आम के पेड़ पर से लकड़ी की सहायता से आम तौड रहा था। तभी पेड़ के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार से वह चिपक गया और बुरी तरह से जल गया था।

जैसे ही परिवार को इस बारे में जानकारी मिली, परिवार उसे तुरंत ही दमन की मरवड़ अस्पताल में ले गया था। जहां से इलाज के लिए उसे वापी की अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जिगर की हालत देखकर उसका एक हाथ काटकर उसे बचाने की कोशिश की, पर अंत में 12 दिन तक मौत के साथ लड़ने के बाद जिगर ज़िंदगी के सामने अपनी जंग हार गया। घर के चिराग स्वरूप पुत्र की मौत के कारण पूरा परिवार पूरी तरह से दुख के सागर में डूब चुका है।

पूरी घटना में दमन पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के हाई वोल्टेज बिजली के तार काफी नीचे होने के कारण यह घटना हुई होने का लोगों ने तर्क दिया था। जिसके चलते जिगर के परिवार ने भी ग्रिड कॉर्पोरेशन से मुआवजे की मांग की है। उल्लेखनीय है की दमन के झरी गाँव में आए हुये स्कूल के आँगन में भी विजली विभाग के तार काफी नीचे है। ऐसे में इस तरह की घटना बनने के अधिक से अधिक संभावना बनी रहती है। इसलिए लोगों ने इस घटना में जिम्मेदार लोगों के सामने कार्यवाही करने और बिजली के तारों को और भी ऊपर करने की मांग की है।