Yoga - Loktej

युद्ध नहीं, योग ही समाधान है, ट्रम्प आदि नेताओं को योग की जरूरत: रामदेव
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 20 जून (वेब वार्ता)। योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत की प्राचीन योग, ध्यान और प्राणायाम की पद्धति को धर्म और पंथ की सीमाओं से ऊपर बताते हुए शनिवार को यहां कहा कि आज के वैश्विक भू-राजनीतिक संकट में मुख्य-पात्र की भूमिका में चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आदि नेताओं को योग साधना करने की जरूरत है।

दशकों से योग को लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के अभियान में जुड़े योग गुरु ने विश्व में जगह -जगह चल रहे युद्धों की ओर संकेत करते हुए कहा, “दुनिया में युद्ध नहीं, योग ही समाधान है।”

उन्होंने कहा, ”श्री ट्रम्प, यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन सभी को योग की जरूरत है।”

बाबा रामदेव 12वें विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर विजयवाडा शहर के बाहरी इलाके में ‘मंथन सत्यनारायण राजू आश्रम’ में प्रात: एक योग शिविर को संबोधित कर रहे थे।

बाबा रामदेव रविवार को आंध प्रदेश में योग दिवस पर यहां आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लेंगे।

मनुष्य की दीर्घायु का स्रोत माने जाने वाले योग पर आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया योग को अपना ले तो समस्या ही न रहे। उन्होंने कहा, “योग , जाति पंथ से ऊपर है । यह मानव स्वास्थ्य का विषय है।

अनुशासित जीवन ही योग है। विश्व को योगमय बनाने, योगधर्म को युगधर्म बनाने का प्रयास हो। योग की आदत लग जाएगी तो सभी बुरी आदतें और वृत्तियां अपने आप छूट जएंगी।”

बाबा रामदेव के नाम से चर्चित योग गुरु ने कहा कि मीडिया को भी योग को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया के हर मंच पर योग का जलवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोग शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे तो देश पुन: अपना गौरव प्राप्त करेगा।

योग गुरु ने कहा कि वैचारिक गुलामी ने भारत को कमजोर किया है और कभी विश्व अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले भारत का हिस्सा तीन प्रतिशत रह गया है। शिक्षा, चिकित्सा और शासन , हर क्षेत्र में वैचारिक गुलामी को समाप्त करने की आवश्यकता है।

उन्होंने योगदिवस को संस्कृति कौर आध्यत्मिक पर्व बताते हुए कहा कि हमें इसके अनुसार चलना है। उन्होंने योगदिवस का विरोध करने वालों को प्रकृति और सनातन संस्कृति का विरोधी बताया और कहा कि वास्तव में ‘ ऐसी ताकतें भारत विरोधी हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है । यह तिथि उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और मनुष्य को दीर्घायु बनाने में योग के योग दान के अनुरूप है।

भारत के प्रस्ताव पर 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

विश्व योग दिवस पर इस बार देश में मुख्य समारोह कोलकाता में आयोजित किया गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के साथ योगाभ्यास और प्रणाम करेंग।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संवारने का माध्यम: अनिल कपूर
मुंबई, 18 मई (वेब वार्ता)। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को योग के फायदे बता रहा है।

इतना ही नहीं, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। इसी अभियान के तहत आयुष मंत्रालय ने बॉलीवुड अभिनेता
अनिल कपूर का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता योग और फिटनेस को लेकर अपने विचार रखते नजर आ रहे हैं।

आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अनिल कपूर योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संवारने और इंसान की क्षमताओं को निखारने वाला माध्यम मानते हैं।

वीडियो में अनिल कपूर बताते हैं कि वे हर दिन योग करते हैं और यही उनकी फिटनेस और ऊर्जा का सबसे बड़ा रहस्य है। अभिनेता के अनुसार, योग ने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है तथा इसकी मदद से इंसान अपनी पूरी क्षमता के साथ जीवन जी सकता है।

अनिल कपूर ने लोगों को सलाह देते हुए यह भी कहा कि योग हमेशा सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की सलाह के साथ करना चाहिए। उनका मानना है कि सही तरीके से किया गया योग शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

70 वर्ष की उम्र पार करने के बावजूद अनिल कपूर की  फिटनेस और ऊर्जा अक्सर लोगों को हैरान कर देती है और सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस चर्चा का विषय बनी रहती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा योग बेहतर नींद, संतुलित जीवनशैली और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में भी मददगार माना जाता है।

यही वजह है कि आज दुनियाभर में योग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आयुष मंत्रालय पहले भी अमिताभ बच्चन समेत कई फिल्मी सितारों, योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के माध्यम से योग को बढ़ावा देता रहा है।

मंत्रालय का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।

अमिताभ के वायरल वीडियो से लोग योग करने हो रहे प्रेरित
मुंबई, 16 मई (वेब वार्ता)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें अभिनेता योग को अपने स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे बड़ा आधार बताते नजर आ रहे हैं।

आयुष मंत्रालय ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो के साथ मंत्रालय ने लिखा कि अमिताभ बच्चन की प्रेरणा लोगों को योग की ओर आकर्षित करेगी।

पोस्ट में कहा गया कि जब इतनी बड़ी हस्ती खुद योग को अपने समृद्ध और बेहतर जीवन का राज बताती है, तो यह हर किसी को योग अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

मंत्रालय का मानना है कि सेलिब्रिटीज के जरिए योग का संदेश ज्यादा प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंच सकता है। वीडियो में अमिताभ बच्चन साफ शब्दों में कहते दिखाई देते हैं कि वह हर दिन योग करते हैं और योग ने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है। उन्होंने कहा कि योग अपनाकर व्यक्ति अपनी जिंदगी को पूरी क्षमता के साथ जी सकता है।

साथ ही अभिनेता ने यह भी सलाह दी कि योग हमेशा सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की सलाह के साथ ही करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार की शारीरिक समस्या से बचा जा सके। मंत्रालय का यह कदम 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

आयुष मंत्रालय पहले भी कई योग गुरुओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रसिद्ध हस्तियों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करता रहा है। मंत्रालय लगातार अलग- अलग योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से करने की विधि साझा कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी माना जाता है।

नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा अच्छी नींद, शरीर में ऊर्जा का संतुलन और जीवनशैली से जुड़ी कई समस्याओं में भी योग लाभकारी साबित होता है।

आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं।

मंत्रालय आने वाले दिनों में भी योग को लेकर जागरूकता अभियान जारी रखेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। मालूम हो कि विश्व योग दिवस के नजदीक आते ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

मंत्रालय की ओर से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं।

योग से दूर करें कूल्हों की जकड़न, शिल्पा शेट्टी ने बताए आसान तरीके
मुंबई, 25 अगस्त (वेब वार्ता)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपने अभिनय के लिए चर्चाओं में रहती हैं बल्कि अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और पॉजीटिव सोच के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कैसे योग पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कुछ योगासन से झुकना या बैठना आसान हो जाता है।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “जब आप योग मैट पर हों, तो बस उसी पल में रहें।”

अभिनेत्री ने आसन के बारे में भी जानकारी दी। समझाते हुए लिखा, “ये पोज पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है — खासकर कूल्हों, हैमस्ट्रिंग्स (जांघ के पिछले हिस्से), अंदरूनी जांघों और ग्रोइन को अच्छे से खींचता है। रोजमर्रा की हरकतें जैसे नीचे झुकना या बैठना (स्क्वाट करना) आसान हो जाती हैं।

कूल्हों की जकड़न कम होती है और वहां की हड्डियां और मांसपेशियां ज्यादा खुलती हैं। टखनों और घुटनों में रक्तसंचार बढ़ता है जिससे वे मजबूत बनते हैं। पेल्विक (शरीर के निचले हिस्से) की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच और मजबूत करता है। शरीर का संतुलन और स्थिरता बेहतर होती है—यह पेट और आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर का नियंत्रण बढ़ता है।

शिल्पा हमेशा खुद को फिट रखने पर जोर दिया करती हैं। इसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं। उन्होंने जिम के जरिए अपनी ताकत और लचीलापन बढ़ाया है। इससे पहले शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे कार्डियो एक्सरसाइज करके कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वीडियो में वह जंपिंग जैक्स, स्टैंडिंग क्रंचेस, और जुम्बा डांस करती नजर आ रही थीं।

शिल्पा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “फिट रहने का सफर बोरिंग नहीं होना चाहिए। किसने कहा कि कैलोरी बर्न करना मजेदार नहीं हो सकता? यह मेरा तरीका है। यह कैलोरी फैट को घटाने के साथ-साथ फेफड़ों को भी मजबूत करती है।”

देश-विदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे मनोयोग से किया गया योगाभ्यास
नई दिल्ली, 21 जून (वेब वार्ता)। देश और विदेश में शनिवार को पूरे मनोयोग के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के हमारे प्रस्ताव के साथ आज 175 देश खड़े है और योग आज करोड़ों लोगों की जीवन शैली बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने योगाभ्यास किया।

श्रीमती मुर्मु ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित पुलिस लाइन में योगाभ्यास किया और कामना की कि योग के प्रयोग से समस्त विश्व के निवासी स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग पूरी मानवता के लिए सांझी धरोहर बन चुका है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर 11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” रखी गयी है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को जोड़ना तथा स्वस्थ बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया जिसमें तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योगासन किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर में योग के प्रचार प्रसार के लिए इसमें निहित विज्ञान को आधुनिक अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान दिलाने का प्रयास चल रह है।

मोदी ने कहा, “राष्ट्रीय आयुर्वेद मिशन के जरिए भी योग और वेलनेस के मंत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसमें डिजिटल प्राद्योगिकी की भी कारगर मदद ली गयी है।” योग को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुये मोदी ने कहा “आईये हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाये एक ऐसा आंदोलन जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर से ले जाये जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाये।

जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिराने का माध्यम बने और जहां योग फॉर वनअर्थ, वन हैल्थ (एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग) एक वैश्विक संकल्प बन जाये।”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने 2500 कर्मियों के साथ योगाभ्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में उनके प्रयासों की सराहना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में राष्ट्रीय राजधानी में संसद परिसर में योग सत्र में भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “हमको अपने जीवन में योग अपनाना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसको शामिल किया है। एम्स में भी आयुष विभाग को शामिल किया है। एम्स दिल्ली में भी इंटेग्राटेड सेंटर चलाया जा रहा है।”

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना तट पर सोनिया विहार में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा “दिल्लीवासियों का हृदय से धन्यवाद। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है।” उन्होंने कहा “दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।”

इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल पर पहली बार आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को उत्साहपूर्ण जीवन के लिए योग अपनाने का आह्वान किया
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दुनिया भर के लोगों से समग्र स्‍वास्‍थ्‍य और उत्साहपूर्ण जीवन के लिए योग को अपनाने की अपील की।

ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘21 जून 2015 को योग दिवस की शुरुआत के बाद से ही इसके प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इस बार भी योग दिवस को लेकर विश्‍व भर के लोगों में जोश और उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।’’

मोदी ने लोगों से इस अवसर को मनाने के बारे में रचनात्मक ढंग से सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि योग श्रृंखला बनाने से लेकर विभिन्न स्थलों पर योग का अभ्यास करने तक, लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक गतिशील और समावेशी आंदोलन बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के प्रयासों की भी सराहना की, जहां राज्य में मजबूत योग संस्कृति विकसित करने के लिए योगआंध्र अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य 10 लाख नियमित योग अभ्यासकर्ताओं का एक समूह बनाना है, जो दर्शाता है कि कैसे राज्य स्वास्थ्य क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने व्यक्तिगत और राष्ट्रीय विकास दोनों में योग के महत्व पर जोर देते हुए विशाखापत्तनम में इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के बारे में अपनी उत्सुकता भी साझा की।

योग में बढ़ती कॉरपोरेट भागीदारी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे कॉरपोरेट भी इसमें पीछे नहीं हैं। कुछ संस्थानों ने अपने कार्यालयों में योग अभ्यास के लिए अलग से स्‍थान निर्धारित किया है। कुछ स्टार्ट-अप ने कार्यालय में योग का समय तय किया है।’’

उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है कि निजी क्षेत्र किस तरह देश के स्वास्थ्य आंदोलन में योगदान दे रहा है।

योग दिवस समारोह के एक दशक पूरे होने और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय ने 10 महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन पहल का उद्देश्य विविध सामाजिक और व्यावसायिक परिवेशों में योग की पहुंच और प्रासंगिकता को व्यापक बनाना है।

आयोजनों में योग संगम, योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ और समयोग शामिल हैं।

इंदौर में साफ किए गए नाले में किया गया योग, दो शहरों के महापौर हुए शामिल
इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त किए जाने का संदेश देने के लिए सोमवार को अनूठे कार्यक्रम के तहत एक सूखे नाले में योग किया गया। इस कार्यक्रम में दो शहरों के महापौरों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने शहर के पंचकुइयां क्षेत्र में एक नाले को साफ किया है और आस-पास सुसज्जित घाट बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह नाला सूखा है जिसके तल पर दरी बिछाकर योगाभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, ‘‘बारिश में जब शहर का सिरपुर तालाब पूरा भर जाता है, तो उसका अतिरिक्त पानी इस नाले से बहकर कान्ह नदी में मिलता है। गुजरे सालों में यह नाला बुरी तरह प्रदूषित हो गया था जिसे हमने साफ किया है ताकि बारिश के मौसम में इसमें स्वच्छ पानी बहे।"

उन्होंने बताया कि इस नाले के मार्ग पर एक ‘स्टॉप डैम’ भी बनाया जा रहा है ताकि गाद और अन्य गंदगी पहले ही रुक जाए।

भार्गव ने यह भी बताया कि पंचकुइयां क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर के पास स्थित पांच कुओं में से चार कुओं की गाद साफ की गई है जबकि पांचवें कुएं की सफाई का काम जारी है।

नाले में हुए योग कार्यक्रम में राज्य के सिंगरौली शहर की महापौर रानी अग्रवाल भी शामिल हुईं।

उन्होंने कहा,‘‘नाले को साफ किए जाने के बाद इसमें योग के कार्यक्रम का आयोजन बेहद अनूठा रहा। हम इंदौर से स्वच्छता के नवाचार सीख कर जाएंगे ताकि इन्हें सिंगरौली में दोहरा सकें।’’

इंदौर, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात बार अव्वल रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला यह शहर वर्ष 2024 के जारी स्वच्छता सर्वेक्षण में "सुपर स्वच्छ लीग" की दौड़ में है। इस लीग को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के बीच अलग से मुकाबले के लिए पहली बार पेश किया गया है।

"सुपर स्वच्छ लीग" में इंदौर को नवी मुंबई और सूरत के साथ 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रखा गया है।

भाषा हर्ष शोभना

शोभना

राष्ट्रीय खेलों में अब योगासन और मल्लखंभ में भी मिलेंगे पदक
देहरादून, पांच फरवरी (भाषा) योगासन और मल्लखंभ उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब सिर्फ प्रदर्शनी खेल नहीं रह गए हैं बल्कि इनमें पदक भी दिए जाएंगे। यह फैसला आयोजकों के अनुरोध पर लिया गया है और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को इसकी पुष्टि की।

आईओए ने 28 जनवरी से शुरू हुए इस बहु खेल आयोजन की शुरुआत से पहले दोनों खेलों को प्रदर्शनी खेलों के रूप में वर्गीकृत किया था।

पिछले साल दिसंबर में आईओए ने कहा था कि उत्तराखंड (28 जनवरी से 14 फरवरी) में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल होंगे जो योगासन, मल्लखंभ, कलारीपयट्टू और राफ्टिंग होंगे।

बुधवार को हालांकि आयोजकों ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें योगासन और मल्लखंभ को पदक खेलों के रूप में जोड़ा गया।

इस कदम का मतलब है कि राष्ट्रीय खेलों में अब 34 खेलों और दो प्रदर्शनी खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। केरल में उत्पन्न मार्शल आर्ट का एक रूप कलारीपयट्टू और उत्तराखंड के ऋषिकेश में मशहूर राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल (गैर-पदक) बने रहेंगे।

आईओए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उनकी (योगासन और मल्लखंभ) आईओए द्वारा पदक खेलों के रूप में पुष्टि की गई है क्योंकि मेजबान (राज्य) को दो खेलों (पदक खेलों के रूप में) का अनुरोध करने का अधिकार है।’’

ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जीवन में शांति एवं सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है।

मोदी ने ‘विश्व ध्यान दिवस’ के अवसर पर ‘एक्स’ पर लिखे एक ‘पोस्ट’ में कहा कि प्रौद्योगिकी के युग में दैनिक दिनचर्या में ध्यान को शामिल करने में ऐप और वीडियो मूल्यवान उपकरण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व ध्यान दिवस पर मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करें। ध्यान व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और इस ग्रह पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 दिसंबर के दिन को विश्व ध्यान दिवस के रूप घोषित किया था।

संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, महासभा ने स्वास्थ्य और कल्याण के पूरक उपायों के रूप में योग और ध्यान के बीच संबंध को स्वीकार किया।

सूरत : रेड एंड व्हाइट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' धूमधाम से मनाया
'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' का 10वां संस्करण आज रेड एंड व्हाइट मल्टीमीडिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने विभिन्न योग आसन करके मनाया। इस अवसर पर एक विशेष बात यह रही कि आज 21 जून, यानी साल का सबसे लंबा दिन (13 घंटे 28 मिनट) होने के बावजूद, देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक युवा छात्र-छात्राओं ने देश और अपने स्वास्थ्य के लिए इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 'आज और हर दिन के लिए योग' की प्रतिज्ञा ली।

शहर में बादल छाए रहने से वातावरण योगमय हो गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित पद्मासन का अभ्यास किया। इसके अलावा, स्वस्तिकासन, सख्यासन जैसे कई अन्य आसन भी किए गए।

यह आयोजन रेड एंड व्हाइट मल्टीमीडिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट के प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ने छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का एक तरीका है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

छात्रों ने उत्साहपूर्वक योगासनों में भाग लिया और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उनका कहना था कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे और नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे।

सूरत में योग महोत्सव: 50 दिन योग दिवस के शेष रहते हुए हुआ भव्य आयोजन
आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और गुजरात राज्य योग बोर्ड की संयुक्त पहल के तहत आज पुलिस परेड ग्राउंड, अठवालाइन्स में योग महोत्सव-2024 का भव्य आयोजन किया गया। 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला-पुरुषों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के साथ-साथ, कार्यक्रम में ध्यान और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि:

वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय

सत्यजीत पॉल, उप महानिदेशक

शालिनी अग्रवाल, आयुक्त, सूरत नगर निगम

अविनाश चंद्र पांडे, प्रोफेसर, इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर, नई दिल्ली

कार्यक्रम का महत्व:

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना: 50 दिन पहले योग महोत्सव आयोजित कर लोगों को योग के महत्व और लाभों के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया गया।

नियमित योगाभ्यास को प्रोत्साहित करना: लोगों को प्रेरित किया गया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना: योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सूरत में आयोजित योग महोत्सव-2024 एक सफल आयोजन रहा। इसने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, उप महानिदेशक सत्यजीत पॉल, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के निदेशक वैद काशीनाथ सनगाडे, पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत, गुजरात योग बोर्ड की दक्षिण जोन समन्वयक श्रीमती स्वातिबेन धनानी, उपायुक्त श्रीमती मीनाबेन गज्जर एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमी एवं साधक उपस्थित थे अन्य मुख्य अतिथि अविनाश चंद्र पांडे थे जो इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर, नई दिल्ली में प्रोफेसर भी उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में रोजाना अलग-अलग जगहों पर योग करने वाले लोग भी मौजूद रहे।

सूरत : स्वामीनारायण गुरुकुल के छात्रों ने योग मुद्राओं के साथ एक विशाल मानव प्रतिकृति बनाई
सूरत के वेडरोड स्थित श्री स्वामीनारायण गुरुकुल के प्रांगण में गुरुकुल के छात्रों ने 21 जून - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित करने और नियमित योगाभ्यास के अगणनीय लाभों को समझाने के लिए विभिन्न योग मुद्राओं में एक विशाल मानव प्रतिकृति बनाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्दभाई ठेसिया और धर्मेशभाई सलिया के साथ-साथ श्री धर्मवल्लभ स्वामी, श्री प्रभु स्वामी और श्री देवप्रकाश स्वामी की प्रेरणा से छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से एक प्रतीक बनाने और संदेश देने के लिए एक नेक पहल की गई लोगों को योग के प्रति जागरूक करना।

गुरुकुल के छात्रों द्वारा योगासनों के साथ मानव श्रृंखला बनाई

'योग भगाए रोग' का नारा सच हो गया है और स्वास्थ्य योग को वैश्विक स्वीकृति मिल गई है। योग वैदिक दर्शन की छह प्रणालियों में से एक है। वर्षों तक योग को साधु-संन्यासियों और संतों, धर्म तक ही सीमित माना जाता था, लेकिन आज योग आम लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है, गुरुकुल के छात्रों द्वारा योगासनों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर जन-जागरूकता का यह प्रयास सही मायने में सराहनीय।