Statue of Unity - Loktej

गुजरात में एडवेंचर टूरिज़्म की संभावनाओं से टूर ऑपरेटर्स उत्साहित
एकता नगर, 20 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात के पर्यटन निगम और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप प्रयासों से राज्य में टूर ऑपरेटर्स उत्साहित हैं।

ओलंपिक कोच माइक ड्रर्स वर्ष 1989 से एक एवडवेंचरर के रूप में भारत की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि टूर ऑपरेटर बड़े बदलाव के लिए छोटे-छोटे तरीकों से अपना बिज़नेस करने का तरीका बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में एडवेंचर टूरिज़्म की अपार संभावनाएं भी हैं। यहां प्राकृतिक वातावरण भी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मैं यहां और पूरे गुजरात में सुंदरता व स्वच्छता देखकर आश्चर्यचकित हूं।

ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन के संस्थापक पारस लूंबा ने राज्य में एडवेंचर टूरिज़्म का आनंद उठाने वालों के लिए अपनी ओर से पेशकश की। एटीओएआई के कार्यकारी सदस्य विलिन विडे ने कहा कि यहां देश की सबसे विशाल तटीयरेखा भी है। यहां वॉटर-बेस्ट एक्टिविटीज़ भी की जा सकती हैं। साथ ही गुजरात के पास कच्छ का रण जैसी कई पुरातात्विक स्थान भी हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत से अलग-अलग स्थान हैं, जिसमें बॉर्डर टूरिज़्म भी शामिल है। विलिन विडे ने अपने संबोधन में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

स्नोलाइन एक्सपीडिशन के विनायक कौल ने कहा कि 15वें वार्षिक एडवेंचर टूरिज्म कन्वेंशन 2023 के दौरान आयोजक टीम की पहल अत्यधिक प्रभावशाली है। निमास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स के डायरेक्टर कर्नल रणवीर सिंह जवाल ने कहा कि मैंने पहली बार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखा और मेरा अनुभव अद्भुत रहा। मैं यह देखकर बेहद आश्चर्यचकित था कि किस तरह पूरे इकोसिस्टम का निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एटीओएआई के 15वें वार्षिक एडवेंचर टूरिज्म कन्वेंशन 2023 का आयोजन एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य गुजरात में एडवेंचर टूरिज़्म की मौजूदा संभावनाओं का पता लगाया जाना है।

गुजरात टूरिज्म प्री-वाइब्रेंट समिट: कार्बन न्यूट्रैलिटी, ऊर्जा उपयोग में 68 फीसदी की कमी लाई गई
एकता नगर, 19 दिसंबर (हि.स.)। आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के पूर्वार्ध के रूप में, टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड के सहयोग से एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा (एटीओएआई) का 15वां वार्षिक एडवेंचर टूरिज्म कन्वेंशन 2023 16-18 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन ने 'कार्बन न्यूट्रल' कार्यक्रम के रूप में सफलतापूर्वक समापन करके सस्टेनिबिलिटी की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे भारत से 300 से अधिक एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स, एडवेंचर उत्साही, यात्री और इस सेक्टर से जुड़े इंडस्ट्री लीडर्स एक साथ एक मंच पर आए।

सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एटीओएआई और टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड की प्रतिबद्धता के निष्पादन हेतु, पूरे आयोजन के लिए कार्बन उत्सर्जन की गणना करने का एक चार्टर तैयार किया गया था। कार्बन उत्सर्जन की इस भरपाई करने के लिए विभिन्न प्रमुख सस्टेनेबल इनीशिएटिव्स को लागू किया गया जिसके परिणामस्वरूप इस पहल को सफलता मिली है। प्लास्टिक की पानी की बोतलों समेत खान-पान की बर्बादी पर संयमपूर्वक रोक लगाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

सर्दियों में इस सम्मेलन की मेजबानी से ऊर्जा के उपयोग में 68 फीसदी से अधिक की कमी देखी गई जिससे कूलिंग लोड के साथ-साथ डीजल की खपत भी कम हुई। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों को भी कार्बन फूटप्रिंट्स को कम से कम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ऐसा अनुमान था कि इस आयोजन के दौरान प्रति दिन लगभग 4,700 पानी के बोतलों का उपयोग किया जाएगा। इसके समाधान स्वरूप जीरो प्लास्टिक वेस्ट पॉलिसी को यहाँ लागू किया गया। नतीजतन, लगभग 15,000 प्लास्टिक की बोतलों को एलिमिनेट किया गया और प्रतिनिधियों को कांच की बोतलों या रीयूजेबल बोतलों से पानी पीने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न स्थानों में पानी के डिस्पेंस भी लगाए गए थे।

बैजेस और टैग्स पर प्लास्टिक न हो इसके लिए लगभग 400 सीड पेपर्स को बैजेस और लगेज टैग्स के लिए उपयोग में लाया गया। प्रतिभागियों को अपने बैजेस को जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कागज रहित अभियान के तहत सूचनाओं और यात्रा के विवरण की जानकारियों को कागज रहित रखते हुए कागज की लगभग 2000 शीट्स बचाई गईं।

सम्मेलन में प्रत्येक भोजन के बाद बरबाद होने वाले भोजन की मात्रा को दिखाकर प्रतिभागियों को भोजन के सही उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान मक्खन, जैम और चीनी जैसे खाद्य पदार्थों से प्लास्टिक पाउच को भी हटा कर सस्टेनेबल इकोसिस्टम का संदेश देने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा, सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस को लागू करने के अलावा एटीओएआई और टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड ने सस्टेनेबल इवेंट मैनेजमेंट के महत्व के बारे में सम्मेलन में उपस्थित लोगों के साथ ज्ञान साझा करने पर भी ध्यान केंद्रित किया। यह सम्मेलन अभ्यास कर्ताओं के नेतृत्व में कई सत्रों के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं और एडवेंचर टूरिज्म इंडस्ट्री पर उनके प्रभाव पर जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक सार्थक मंच बना। इसके अलावा, कार्बन उत्सर्जन की भरपाई के लिए, एटीओएआई, गुजरात पर्यटन और गुजरात के वन विभाग के साथ, आयोजन क्षेत्र के पास 200 पौधे लगा रहा है, जिनकी देखभाल 15 वर्षों तक क्षेत्र के वन विभाग द्वारा की जाएगी।

अहमदाबाद : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में अब शनिवार-रविवार को भी पर्यटक ले सकेंगे निःशुल्क पुलिस बैंड प्रस्तुति का आनंद
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आने वाले पर्यटकों के लिए मनोरंजन व आकर्षण की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए हाल ही में प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अब से शनिवार और रविवार को भी शाम के समय पुलिस बैंड की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म रेगुलेटरी अथॉरिटी, एकतानगर के अपर कलेक्टर गोपाल बामणिया ने बातचीत में कहा कि एकतानगर आज एक वैश्विक पर्यटन स्थल बन गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म रेगुलेटरी अथॉरिटी, एकतानगर के अध्यक्ष मुकेश पुरी और सीईओ उदित अग्रवाल के मार्गदर्शन में अब से शनिवार और रविवार के दिन भी शाम के समय निःशुल्क पुलिस बैंड प्रस्तुति का आयोजन पर्यटकों के मनोरंजन के लिए किया जाएगा।

आगामी 7 अक्टूबर 2023 से प्रत्येक शनिवार को शाम 6 से 7 बजे तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में और रविवार को इसी अवधि में चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क के बगल में एकता फूड कोर्ट के पास पुलिस बैंड की प्रस्तुति आयोजित होगी। पुलिस की एसआरपी यूनिट के जवान विभिन्न पुलिस बैंड प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्राधिकरण ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए आगामी सार्वजनिक अवकाश जैसे 2 अक्टूबर यानी महात्मा गाँधी जयंती, 27 नवम्बर यानी गुरु नानक देव जी की जयंती और 25 दिसम्बर यानी क्रिसमस के दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर को खुला रखने का निर्णय किया था।

यहाँ यह जानकारी भी उल्लिखित करना महत्वपूर्ण है कि ये तीनों अवकाश के दिन सप्ताह के सोमवार को आ रहे हैं और सामान्यतः सोमवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर सोमवार के दिन बंद रहता है। लेकिन, प्राधिकरण ने यह निर्णय किया है कि इन तीनों अवकाश के दिनों में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर पूरी तरह से पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, ताकि पर्यटक सार्वजनिक अवकाश के दिन भी अपने परिवार व प्रिय जनों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और इसके आसपास के आकर्षक स्थलों को घूमने का आनंद ले सकें।

गांधी व गुरुनानक जयंती और क्रिसमस को सोमवार के बावजूद खुलेगा स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर
राजपीपला, 25 सितंबर (हि.स.)। नर्मदा ज़िले में एकतानगर स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी’ और पूरा परिसर हर सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है। अगले दिनों में कई छुट्टियां सोमवार को पड़ने के कारण स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को भी स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी खोलने का निर्णय किया है।

स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी के अतिरिक्त कलेक्टर गोपाल बामणिया ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 27 नवंबर गुरुनानक जयंती तथा 25 दिसंबर क्रिसमस को सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में तमाम पर्यटक स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी तथा अन्य पर्यटन स्थलों को देख सकें, इसके लिए प्रशासन ने उपरोक्त तीनों सोमवार होने के बावजूद स्टैच्यू ऑफ़ यूनिट परिसर को खुला रखने का निर्णय किया है। पर्यटक इन सार्वजनिक अवकाशों के दिनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन तीन दिनों में स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर को खुला रखने का निर्णय किया गया है, उसके एवज़ में अगले दिन मंगलवार को स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर बंद रहेगा। तद्अनुसार 3 अक्टूबर, 28 नवंबर तथा 26 दिसंबर मंगलवार को स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

वित्त मंत्रालय का चिंतन शिविर केवड़िया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में शुरू
नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। वित्त मंत्रालय का चिंतन शिविर सोमवार को गुजरात के केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में शुरू हुआ। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ दो दिवसीय इस चिंतन शिविर की शुरुआत की।

सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ अमृतकाल के दौरान वित्त मंत्रालय की भूमिका पर आयोजित चर्चा में भागीदारी की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार पंच प्रण को अपनाकर अमृतकाल के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कैसे पुनः उन्मुख हुआ जाए, इस पर चर्चा की गई। दो दिनों तक चलने वाले इस चिंतन शिविर में भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और कारपोरेट कार्य मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और सचिव अमृतकाल के दौरान वित्त मंत्रालय की भूमिका पर इस शिविर में भागीदारी कर रहे हैं।

नर्मदा : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के एकतानगर में 20 ई-रिक्शा जलकर खाक
एकतानगर के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में भीषण हादसा हो गया है। देर रात चार्ज हो रहे गुलाबी रंग के ई-रिक्शा में आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ी जनहानि होने से बच गई। अब इस घटना को लेकर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

સ્ટેચ્યૂ ઓફ યુનિટી પાસે પાર્કિંગમાં રહેલી ઇ-રિક્ષામાં આગ ફાટી નીકળી, આસપાસની તમામ રિક્ષા બળીને ખાખ#ગુજરાતમિત્ર #SOU #ERickshaw #Fire #Charing #StatueofUnity pic.twitter.com/ICDPHYEjek

— Gujaratmitra (@Gujaratmitr) December 29, 2022

करीब 20 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए

जानकारी के मुताबिक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई-कार और ई-रिक्शा की सुविधा दी जाती है। यहां करीब 100 पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध हैं। फिर बीती रात इन सभी ई-रिक्शा को चार्जिंग में लगा दिया गया। तभी अचानक 23 रिक्शा में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई और करीब 20 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। हालांकि गनीमत रही कि करीब 5 ई-रिक्शा बाल-बाल बच गए।

गुजरात : स्टैच्यू ऑफ युनिटी पर पर्यटकों के लिये मास्क और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया
पूरी दुनिया जिस कोरोना का शिकार हो चुकी है, वह अभी भी जाने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो साल से भारत समेत पूरा देश मुश्किल से इस कोरोना महामारी से बाहर निकल पाया है, कोरोना ने फिर से सिर उठा लिया है। लोगों को लगा कि काश अब कोरोना चला गया है, लेकिन फिर से एक नए वेरिएंट के साथ कोरोना ने चीन में तबाही मचा दी है। जिसको लेकर प्रदेश में एक बार फिर चिंता का माहौल लौट आया है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देश और दुनिया की सरकार लगातार चिंतित है। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों से मास्क पहनने और गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया

गुजरात सहित देश भर में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है तो एक बार फिर देशभर में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। सभी राज्यों के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की लगातार कोरोना जांच की जा रही है। एक तरफ जहां राज्य में कोरोना के मामले देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में बड़ी संख्या में सैलानियों के उमड़ने से नए साल का जश्न मनाने के लिए स्टैच्यू आने वाले सभी पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रशासन के इस फैसले को सैलानियों ने भी स्वीकार कर लिया है और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में
आने वाले सैलानी मास्क पहनकर आ रहे हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है

वर्ष का अंतिम दिन 31 दिसंबर के आयोजन के लिए विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। यहां न केवल गुजरात बल्कि महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदेशों से भी पर्यटक आ रहे हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रशासन ने आज से पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

नडियाद : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाली शताब्दी ट्रेन का स्टॉपेज क्या मिला नगरवासी खुश हो गये
गुजरात में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने दूर-दूर से लोग आते है। ऐसे में सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि नडियाद रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद-क्वाडिया जन शताब्दी एक्स्प्रेस ट्रेन का स्टोपेज दिया गया है। ऐसे में खुद केन्द्रीय संचार राज्य प्रधान और खेड़ा के सांसद देवुसिंह चौहान ने ट्रेन के आने पर स्टेशन पर उपस्थित रहकर ट्रेन का स्वागत किया।

ट्रेन का स्टोपेज मिलने क कारण अब से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाना और भी अधिक आसान हो जाएगा। ट्रेन के नडियाद पहुँचने पर सबसे पहले सांसद देवुसिंह चौहान इंजिन पर पुजा करने चले गए। इस दौरान डीआरएम (वडोदरा) अमित गुप्ता सहित के अधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान ने कहा, मेरी यह भावना है कि इस ट्रेन से इसके लाभार्थी यात्रियों और नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।

इसके अलावा नडियाद ने मुंबई सेंट्रल से चलने वाली बांद्रा-टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन और ओखा-सौराष्ट्र मेल का स्टॉपेज भी हासिल किया है। सांसद देवुसिंह चौहान ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी और लोकदौन के कारण स्टेशन से आने वाली और दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी "मेमू" के साथ आने वाली ट्रेनें, जो पिछले दो वर्षों से बंद थीं, उन्हें निकट भविष्य में फिर से खोल दिया जाएगा।

गुजरात : सापुतारा से स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक बनेगी फॉर लेन की सड़क
गुजरात की प्रजा अपने घूमने फिरने के स्वभाव के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में सरकार द्वारा सापुतारा से स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक नए फोर लेन के स्टेट हाइवे की घोषणा करते हुये मंत्री पूर्णेश मोदी ने बताया कि यह फॉर लें रोड सापुतारा से गलकुंड, आहवा, सुबीर, सोनगढ़ होकर केवड़िया तक विस्तारित रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा चिखली से सापुतारा तक के मार्ग को भी फॉरलेन बनाने के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

इसके अलावा वघई से सापुतारा के 50 किलोमीटर के घाट मार्ग पर एक्सीडेंट के दौरान जानहानी बचाने के लिए 10 करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीक वाले रोलर बेरिंग प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री पूर्णेश मोदी, जो वघई के मछली-चिखला-दिवाडियावन और धवलीडोड-धुडा-पिपलादेवी सड़क को जोड़ने वाले नए पुल का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आने वाले दिनों में गुजरात के निचले हिस्सों के 295 लो-लेवल कॉज़वे के लिए 500 करोड़ और राज्य के 18 जिलों के 417 पेटा परा रोड के लिए भी 500 करोड़ की घोषणा करने का भगीरथ कार्य शुरू किया गया है।

एक दिन 20 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने, ऑनलाइन सर्वर हुआ क्रेश
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए आज करीब 20,000 पर्यटक पहुंचे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आ जाने से ऑनलाइन टिकट सर्वर क्रैश हो गया और इससे पर्यटकों में हड़कंप मच गया। केवड़िया स्थित स्वागत कार्यालय में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण तंत्र को पुलिस बुलानी पड़ी।

आपको बता दें कि पर्यटकों का कहना है कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय उनके पास से पैसे कट गए लेकिन टिकट बुक नहीं हुई। ऐसे में खाते से पैसे कट जाने और टिकट नहीं मिलने से सैलानी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद व्यवस्था को मजबूर होकर पुलिस बुलानी पड़ी। दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के फंसने से काफी हंगामा हुआ। आखिरकार ऑनलाइन बुकिंग के बजाय ऑफलाइन टिकटिंग की शुरुआत की गई।

इससे पहले भी पर्यटकों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की व्यू गैलरी में जाने का मौका नहीं मिलता था। इसके अलावा पर्यटकों द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लिफ्ट में हंगामा मचाने की भी घटनाएं हुई हैं।

4 महीने पहले भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए एक टूरिस्ट गाइड, सुपरवाइजर और टूरिज्म असिस्टेंट का जॉब इंटरव्यू के दौरान हंगामा देखने को मिला था। साक्षात्कार सीआईएफएल एचआर कंपनी द्वारा आयोजित किया गया था। नौकरी चाहने वालों की भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा और लक्ष्मीपुरा पुलिस ने आयोजक रितेश सुरेश राव को घोषणा का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया। जिससे कंपनी को मजबूरन इंटरव्यू रद्द करना पड़ा। भरूच से बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने नर्मदा निगम के एमडी राजीव गुप्ता को पत्र लिखकर भर्ती पर रोक लगाने की मांग की थी।

गुजरात : हिली सरदार के नीचे की जमीन , नर्मदा डैम से 50 किलोमीटर दूर आया भूकंप
गुजरात के स्टेच्यु ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर डेम से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर 1.2 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि इस भूकंप से सरदार डेम में कोई भी खतरा नहीं है। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलोजिकल रिसर्च, गांधीनगर के बताए अनुसार, सुबह 11:09 बके केवड़िया में 1.2 की तीव्रता का भूकंप था, जिसका केंद्रबिन्दु स्टेच्यु ऑफ यूनिटी-नर्मदा डेम से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप की गहराई 18.1 किलोमीटर की बताई जा रही है।

हालांकि इस भूकंप से स्टेच्यु ऑफ यूनिटी या नर्मदा डेम को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बता दे कि सरदार सरोबर डेम की डिजाइन और उसका निर्माण इस तरह से हुआ है की यदि इसके आसपास के 12 किलोमीटर के त्रिज्या में भी 6.5 की तीव्रता का भूकंप आए तो भी वह सलामत रहेगा। इसके अलावा स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के ऊपर भी 6.5 की तीव्रता का भूकंप तथा 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली हवा भी कोई असर नहीं कर सकती। उल्लेखनीय है कि स्टेच्यु के निर्माण में ताँबे का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते हजारों साल तक उसमें जंग नहीं लग सकती।

पिछले 50 सालों में भरूच और नर्मदा जिले में 22 से भी अधिक भूकंप आ चुके है। जिसमें 23 मार्च 1970 को भरूच आया 5.4 की तीव्रता का भूकंप अब तक सबसे अधिक विनाशकारी था। भरूच, आमोद और नबीपुर पिछले 50 सालों में भूकंप के एपी सेंटर रह चुके है।

गुजरात : कोरोना संक्रमण थमते ही रविवार को सरदार प्रतिमा देखने उमड़े इतने सारे लोग
देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है। गुजरात में भी दूसरी लहर के केसों में काफी कमी देखने मिल रही रही है। जिसके चलते सरकार द्वारा कई तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए और कई पब्लिक प्लेस को भी लोगों के लिए खोल दिया गया। सरकार द्वारा हटाए गए प्रतिबंधों के बाद केवड़िया में आए दुनिया के सबसे बड़े प्रतिमा स्टैच्यूऑफ यूनिटी को भी खोल दिया गया।

बता दें कि कोरोना की पहली लहर में स्टैचू ऑफ यूनिटी 6 महीने तक बंद रहा था। जिसके बाद दूसरी लहर में अभी कुछ समय पहले ही यानि की 8 जून को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को यात्रियों के लिए शुरू किया गया। शुरू होने के बाद भी हालांकि यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। अभी तक मात्र 400 से 500 यात्री स्टैच्यू देखने के लिए आते थे। हालांकि रविवार को यह आंकड़ा काफी अधिक बढ़ गया और लगभग 5000 जितने यात्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने आए।

भारी संख्या में यात्रियों के आने के कारण स्थानीय लारी-गल्ला और होटल के मालिक को भी काफी फायदा हुआ। धीरे धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिसके कारण आने वाले समय में भी स्थानीय रोजगारी बढ़ती रहेगी ऐसी आशा व्यक्त की जा रही है।