Sabarkantha - Loktej

गुजरात के साबरकांठा जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, आठ घायल
हिम्मतनगर (गुजरात), तीन मई (भाषा) गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को तीन वाहनों की भिड़ंत से हुए सड़क हादसे में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खेरोज पुलिस थाने के निरीक्षक उमट ने बताया कि यह दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास राज्य राजमार्ग पर उस समय हुई जब जीप और बस में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल जीप से टकरा गई। उमट ने कहा कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और जिनमें से अधिकतर लोग जीप में सवार थे। अधिकारी ने कहा कि इस टक्कर में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि यह टक्कर उस समय हुई जब बस बनासकांठा जिले के अंबाजी से वडोदरा जा रही थी, जबकि जीप विपरीत दिशा में जा रही थी।

उन्होंने बताया कि घायल हुए आठ व्यक्तियों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के निवासी थे।

गुजरात के साबरकांठा जिले में डेरी में दम घुटने से मजदूर की मौत
हिम्मतनगर, 26 दिसंबर (भाषा) गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के निकट एक दूध प्रसंस्करण केंद्र में बॉयलर के निकट एक क्षेत्र की सफाई करने गए 25 वर्षीय श्रमिक की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किरपालसिंह जाला नामक मजदूर को बचाने की कोशिश में बेहोश हुए दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

साबर डेरी जहां ये घटना हुई, के अधिकारियों ने किसी भी तरह के गैस रिसाव से इनकार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक ए.के. पटेल ने कहा, "हमें पता चला कि बॉयलर के पास काम करते समय बेहोश होने के बाद तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। उनमें से एक की मौत हो गई है और अन्य दो का इलाज जारी है। मामले में जांच की जा रही है।"

गुजरात के बनासकांठा का मसाली भारत का पहला ‘सीमावर्ती सौर गांव’ बना
अहमदाबाद, 22 दिसंबर (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले के अंतर्गत मसाली गांव भारत का पहला ‘सीमावर्ती सौर गांव’ बन गया है। यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत 199 घरों में ‘सोलर रूफटॉप’ (छतों पर सौर ऊर्जा पैनल) लगाने का काम पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 800 की आबादी वाले इस गांव में यह योजना राजस्व विभाग, उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड, बैंकों और सौर ऊर्जा कंपनियों के सहयोग से 1.16 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की गई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कुल 225.5 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जो गांव की आवश्यकता से अधिक है। मसाली, बनासकांठा जिले के 17 सीमावर्ती गांवों में से पहला ऐसा गांव हैं जो इस योजना के तहत पूर्णत: लाभान्वित हुआ है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और अक्षय ऊर्जा का उपयोग करके भविष्य के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। जिला प्रशासन के प्रयासों से मसाली पूरी तरह से सौर ऊर्जा आधारित गांव बन गया है। गांव में कुल 119 घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत 59.81 लाख रुपये का अनुदान, 20.52 लाख रुपये के सार्वजनिक योगदान और 35.67 लाख रुपये की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से कार्यान्वित किया गया है।

बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने कहा, ‘‘यह गर्व और खुशी की बात है कि मोढेरा के बाद मसाली को राज्य का दूसरा और देश के सीमावर्ती क्षेत्र का पहला सौर गांव होने का खिताब मिला है।’’

माधपुरा मसाली समूह ग्राम पंचायत के सरपंच मगनीराम रावल ने कहा कि इस योजना से बिजली आपूर्ति की कमी की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है और इसका लक्ष्य मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा प्रदान करना है। इस साल 15 फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था।

पोंजी योजना में 5 से 6 क्रिकेट खिलाड़ी और शिक्षकों ने निवेश किया: गुजरात सीआईडी
अहमदाबाद, चार दिसंबर (भाषा) गुजरात के साबरकांठा जिले के निवासी भूपेंद्र सिंह जाला द्वारा शुरू की गई पोंजी योजना में पांच से छह क्रिकेट खिलाड़ी और कई शिक्षकों ने नि‍वेश किया है। गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पोंजी घोटाले’ की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

‘पोंजी घोटाले’ का मुख्य आरोपी जाला फरार है।

अधिकारी ने बताया कि पोंजी योजना में कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों का कुल निवेश दो करोड़ रुपये तक है। पुलिस ने इन खिलाड़ियों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी ​​अपराध एवं रेलवे) राजकुमार पांडियन ने बताया कि पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी जाला के खिलाफ सीआईडी की राज्य शाखा ​​ने अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। वह साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर तालुका का निवासी है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के लगभग पांच से छह क्रिकेटर ने जाला की पोंजी स्कीम में निवेश किया था। उनका निवेश कुछ लाख से लेकर दो करोड़ रुपये तक है। कई बार जालसाज लोगों के बीच अपनी साख बनाने के लिए मशहूर हस्तियों को अपनी योजना में निवेश करने के लिए राजी कर लेते हैं।’’

साबरकांठा-इडर हाइवे पर डम्पर ने कार में मारी टक्कर, डॉक्टर परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 4 घायल
हिम्मतनगर, 7 जून (हि.स.)। साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के समीप इडर हाइवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।

साबरकांठा जिले के नेत्रामाली गांव निवासी डॉक्टर जरीवाला परिवार बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था कि हिम्मतनगर के भेटाली के समीप उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जादर थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर परिवार फिलहाल मुंबई में रह रहा था।

इडर हाइवे पर भेटाली के समीप गुरुवार रात पत्थर भरे डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 8 लोगों में से 4 की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। परिजनों के साथ हिम्मतनगर में बर्थडे पार्टी मना कर सभी वापस गांव की ओर लौट रहे थे। मृतकों में 7 महीने की बच्ची भी शामिल है।

मृतकों में स्वप्निल जरीवाला (34), प्रज्ञाबेन जरीवाला (52), जीलबेन जरीवाला (31), देलिशाबेन जरीवाला (7 माह) शामिल है। जबकि कमलेश जरीवाला (54), विधिबेन जरीवाला (30), हेजलबेन जरीवाला (3), मयेशा जरीवाला (3 महीना) घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात : पार्सल धमाके और पिता-पुत्री की मौत की उच्च स्तरीय जांच शुरु हो गई है
गुजरात के साबरकांठा की वडाली तहसील के वेडाछावनी गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये पार्सल को खोलने पर हुए धमाके और उस वारदात में पिता-पुत्री की मौत की घटना को राज्य के गृह विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिये गुजरात एटीएस, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गांधीनगर फोरेन्सिक लेबोरेटरी की टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस की 10 टीमें गठित करके पार्सल की डिलीवरी करने वाले स्कूटर चालक को भी ढूंढा जा रहा है।

बता दें कि गुरुवार को पीड़ित परिवार के जितेन्द्रभाई वणझारा के निवास पर शाम के समय कोई अज्ञात रिक्शा चालक एक पार्सल दे गया था। उस पार्सल को खोलते ही उसमें धमाका हुआ। इस घटना में जितेन्द्रभाई और उनकी पुत्री भूमि की मौत हो गई।

उच्च स्तरीय जांच टीमें इस पार्सल बम की पैटर्न के बारे में पड़ताल कर रहे हैं। वहीं रिक्शा चालक को पार्सल देने वाले स्कूटर चालक का भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिये सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के टेक्नीकल सर्वेलेंस का उपयोग किया जा रहा है। जिस स्थान पर स्कूटर चालक ने पार्सल थमाया था, वहां के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ऑनलाइन डिलीवरी से मंगाया था सामान, साबरकांठा में पार्सल खोलते ही धमाके से पिता-पुत्री की मौत
हिम्मतनगर, 02 मई (हि.स.)। साबरकांठा जिले की वडाली तहसील के वेडगांव में ऑनलाइन मंगाए गए सामान का पार्सल खोलते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसमें पिता और पुत्री की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार साबरकांठा जिले की वडाली तहसील के वेडा गांव में रामदेवपीर के मंदिर के समीप वणजारा वास में रहने वाले एक परिवार ने ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगाया था। यह पार्सल वणजारा जितेन्द्रभाई के नाम से आया था। परिवार के सदस्यों ने जैसे ही पार्सल खोला तो इलेक्ट्रॉनिक सामान में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में जीतूभाई वणजारा की घटनास्थल पर और गंभीर रूप से घायल उसकी बेटी भूमिका वणजारा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पास खड़े परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

घायलों को पहले सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उन्हें हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल रेफर कर गया है। इडर के पुलिस उपाधीक्षक समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिविल हॉस्पिटल के डॉ. विपुल जानी ने बताया कि घायलों के नाम शिल्पाबेन वणजारा (14) और छायाबेन वणजारा (11) बताए गए हैं।

लोकसभा चुनाव : पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर दिग्गज नेताओं की सीट रही है साबरकांठा
हिम्मतनगर, 28 मार्च (हि.स.)। देश को प्रधानमंत्री देने से लेकर लोकप्रिय सीरियल रामायण के पात्र को लोकसभा में भेजने वाला साबरकांठा लोकसभा सीट इस बार सुर्खियों में है। इसकी मुख्य वजह भाजपा के उम्मीदवार भीखा सिंह राठौड़ का चुनाव लड़ने से मना करना है। राठौड़ के ऐसा करने से पसोपेश में पड़ी भाजपा के लिए दूसरा उम्मीदवार खोजने के सिवाय कोई विकल्प नहीं था। भाजपा ने अब यहां से महिला उम्मीदवार शोभना बेन बारैया को मैदान में उतारा है। बारैया को भी स्थानीय कार्यकर्ता आयातीत बता कर विरोध कर रहे हैं, दूसरी ओर कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी के पुत्र डॉ. तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाकर कड़ी टक्कर देने की रणनीति बनाई है।

आदिवासी बाहुल्य साबरकांठा लोकसभा सीट अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र खेड़ब्रह्मा, भिलोडा, हिम्मतनगर, इडर, मोडासा, बायड और प्रांतिज शामिल है। इसमें बायड और खेड़ब्रह्मा को छोड़ कर बाकी सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। खेड़ब्रह्मा से कांग्रेस के तुषार चौधरी और बायड से निर्दलीय नरेन्द्र कुमार झाला ने पिछली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस लोकसभा सीट पर पहली महिला सांसद होने का गौरव भी कांग्रेस नेता डॉ. तुषार चौधरी की बहन निशा चौधरी को है। वे इस सीट से एक बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार उनके भाई तुषार चौधरी कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं।

1951 से हुए अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस 9 बार जीती

साबरकांठा लोकसभा सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ था। इस समय कांग्रेस से गुलजारी लाल नंदा ने उम्मीदवारी की थी। उनके सामने हिम्मतनगर के महाराजा हिम्मत सिंह चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और देश के पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा चुनाव जीते थे। वे इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीते थे। वर्ष 1951 से वर्ष 1962 तक वे इस सीट से सांसद चुने जाते रहे थे। वर्ष 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद वे 13 दिनों के छोटे अंतराल के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे। वे अर्थशास्त्री थे और श्रमिकों के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए। वर्ष 1977 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे 1962-63 में केन्द्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्री और 1963-66 तक गृह मंत्री थे।

इस सीट को रामायण सीरियल में रावण का जीवंत पात्र निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की वजह से भी जाना जाता है। अरविंद त्रिवेदी साबरकांठा के कुकरवाडा के रहने वाले थे। अरविंद त्रिवेदी वर्ष 1991 में भाजपा की टिकट पर साबरकांठा से सांसद चुने गए थे। हालांकि 1996 में भाजपा ने अरविंद त्रिवेदी को दोबारा टिकट दिया, लेकिन इस बार वे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी की पुत्री निशा चौधरी से हार गए। निशा चौधरी इस सीट से पहली महिला सांसद चुनी गई थी। वे 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की टिकट पर इस सीट से जीतने में सफल रहीं।

वर्ष 2001 भाजपा ने अरविंद त्रिवेदी के भाई और गुजराती फिल्मों के अभिनेता उपेन्द्र त्रिवेदी को टिकट दिया, लेकिन इस बार कांग्रेस ने दिग्गज नेता मधुसूदन मिस्त्री को मैदान में उतारा। चुनाव परिणाम में मधुसूदन मिस्त्री जीत गए। इस सीट से दो बार राजघरानों से उम्मीदवारी की गई, लेकिन दोनों ही बार राजघराने की हार हुई। पहली बार महाराजा हिम्मत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवारी की थी तो कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद वर्ष 1977 में राजपरिवार से राजेन्द्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे, इस चुनाव में बीएलडी के एच एम पटेल की जीत हुई थी।

साबरकांठा सीट का इतिहास देखें तो कांग्रेस के उम्मीदवार गुलजारीलाल नंदा यहां से 3 बार सांसद चुने गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी की बेटी निशा चौधरी भी कांग्रेस के टिकट पर तीन बार चुनाव जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता मधुसूदन मिस्त्री भी यहां से दो बार सांसद चुने गए हैं। वर्ष 2009 के बाद से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2009 में यहां से भाजपा के महेन्द्र सिंह चौहाण, 2014 और 2019 में दीपि सिंह राठौड़ यहां से चुने गए थे।

गुजरात : लांबडिया में त्योहारी खरीदारी की भीड़ के दौरान दो गुटों में मारपीट
त्योहारी  खरीदारी के दौरान लांबड़िया के बाजार में उस समय हंगामा मच गया जब भीड़ के दौरान दो गुटों में मारपीट होने लगी। पोशिना का लाम्बडिया क्षेत्र राजस्थान और गुजरात सीमा क्षेत्र का बड़ा बाजार माना जाता है। इस क्षेत्र के स्थानीय और सीमावर्ती इलाकों से लोग खरीदारी के लिए यहां आते हैं। लेकिन एक साधारण विवाद के कारण दो समूहों के बीच झड़प हो गई। त्योहार की खरीदारी की भीड़ थी और हंगामे के दौरान लोगों में भगदड़ भी मच गई।

साबरकांठा जिले में दिवाली और नये साल का त्योहार काफी उत्साह से मनाया जाता है। त्योहारों के चलते बाजारों में दिन ढलने तक भीड़ रहती है। इस बीच पोशीना तालुका के लांबडिया बाजार का एक वीडियो सामने आया है। यहां बाजार में ही दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। भीड़ के बीच मारपीट का दृश्य होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

मामूली झगड़े से शुरू हुआ झगड़ा बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों समूहों के बीच हल्की झड़प के दृश्य थे। एक ओर त्योहारी खरीदारी के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं दूसरी ओर मारपीट की घटना से बाजार में खरीदारी करने आये लोगों में भगदड़ मच गयी।

साबरकांठा : 13 बच्चों को स्कूल संचालकों ने गर्म वस्तु से दागा, प्रशासन हरकत में
अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। साबरकांठा जिले के खेडब्रह्मा की खेरोज स्थित नचिकेता विद्या संस्था में 3 महीना पहले 13 बच्चों को किसी बात पर गर्म चीज से दागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई है। 21 अक्टूबर को परिजनों की शिकायती अर्जी के बाद गुरुवार को परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने विद्यालय संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इडर के पुलिस उपाधीक्षक स्मित गोहिल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर संचालकों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

साबरकांठा जिले के दूर-दराज क्षेत्र अंतर्गत खेडब्रह्मा के खेरोज के एक छात्रावास में इन बालकों को क्रूर सजा दी गई। अभिभावकों ने खेरोज के नचिकेता विद्यालय संस्था के 13 बालकों को गर्म चीज से दागने की जानकारी पुलिस को दी तो वह भी हैरत में पड़ गई। समग्र घटना तीन महीना पुरानी बताई गई है। अभिभावकों का कहना है कि इस संबंध में विभिन्न जगहों पर शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कलक्टर और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को अर्जी दी गई।

उधर, संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि यह उस समय की घटना है, जब स्कूल में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह बच्चों के बीच का ही आपसी मामला है।

इस मामले में इडर के पुलिस उपाधीक्षक स्मित गोहिल ने बताया कि खेडब्रह्मा तहसील के खेरोज की नचिकेता विद्या संस्थान में पढ़ाई करने वाले बालकों पर अत्याचार करने की अर्जी मिली है। इसमें 13 बालकों को गर्म चीज से दागने की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की जानकारी मिली है। समग्र मामला 3 महीना पुराना है। 21 अक्टूबर, 2023 की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अर्जी देने वाले अभिभावकों से पूछताछ की गई है। संचालकों के साथ पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गुजरात : माता-पिता के सेल्फी के चक्कर में वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में गिरा बच्चा, बमुश्किल बची जान
साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के पास तिरूपति ऋषिवन में एक बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। अपने माता-पिता के साथ आया बच्चा अचानक वॉटर पार्क के स्विमिंग पूल में फिसल गया। जैसे ही वह वॉटर पार्क में गिरा तो उसे ऐसा लगा जैसे वह डूब गया हो। इसी बीच पास में रहने वाले एक कर्मचारी की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह उसे बचाने आ पहुंचा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

मां-बाप बच्चे को अकेला छोड़कर सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया। ऐसा वीडियो सामने आया है। इसमें देखा
जा सकता है कि बच्चा अकेला था और उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में गिर गया। तिरूपति ऋषिवन में एक बड़ी घटना होने से बच गई। क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित रखरखाव के उपाय किए जाने चाहिए और माता-पिता को भी जागरूक होकर बच्चों की देखभाल करनी चाहिए।

गुजरात : धानेरा में कार दुर्घटना का वीडियो वायरल, तेज रफ्तार कार पलटकर 6 फीट दीवार फांद गई
उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा में एक भीषण कार हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। हाईवे से गुजर रही एक कार के ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया तो कार पेट्रोल पंप के कैंपस में घुस गई और 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर पीछे की ओर एक खेत में पलट गई। मालूम हो कि इस घटना में ड्राइवर का चमत्कारिक ढंग से बचाव हुआ था। इस हादसे की पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह भी पता चला है कि इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

ધાનેરાના સામરવાડા પાસે કાર અકસ્માતના આવ્યા ચોકાવનારા CCTV, અકસ્માત બાદ કાર ચાલક કાર મુકીને ફરાર

ચાલક સ્ટેયરિંગ પરથી કાબૂ ગુમાવતા પેટ્રોલ પંપ પાસે કાર અથડાયા બાદ કાર હવામાં ફંગોળાઈ 6 ફૂટની દીવાલ કૂદી ખેતરમાં પડી #Banaskantha #Dhanera #CCTV pic.twitter.com/l7aZkgubqY
— Jay Acharya ( VTV NEWS ) (@AcharyaJay22_17) August 4, 2023

किसी फिल्मी स्टंट की तरह कार पेट्रोल पंप के कैंपस में घुस गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामरवाड़ा के पास धानेरा में एक पेट्रोल पंप है। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास से एक कार पूरी रफ्तार से गुजर रही थी। कार के ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और कार किसी फिल्मी स्टंट की तरह पेट्रोल पंप के कैंपस में जा घुसी। इस कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कैंपस की 9 फीट ऊंची दीवार को उछालते हुए बगल के मैदान में जा गिरी और पलट गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उधर, गनीमत यह रही कि पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वाहन चालकों की आवाजाही नहीं थी, जिससे जनहानि होने से बच ​​गई।