Aam Admi Party (AAP) - Loktej

आम आदमी पार्टी में ऐतिहासिक टूट: राघव चड्ढा समेत सात सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वेब वार्ता)। आम आदमी पार्टी (आप) के लिए 24 अप्रैल 2026 का दिन किसी काले अध्याय से कम नहीं रहा। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने छह अन्य साथी सांसदों के साथ आधिकारिक तौर पर ‘आप’ से नाता तोड़ लिया है।

चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सहनी ने भी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

इसे साल 2012 में पार्टी के गठन के बाद से अब तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है। इन सांसदों के जाने से न केवल राज्यसभा में पार्टी की ताकत कम हुई है, बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान से शुरू हुए आंदोलन की उपज रही इस पार्टी ने पिछले 14 वर्षों में कई बड़े चेहरों को खोया है। संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने साल 2015 में ही पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र और फंडिग पर सवाल उठाकर दूरियां बना ली थीं।

इसके बाद शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास, आशुतोष और कपिल मिश्रा जैसे नेताओं ने भी एक-एक कर साथ छोड़ दिया। किसी ने तानाशाही का आरोप लगाया तो किसी ने विचारधारा से भटकाव को कारण बताया।

आज के घटनाक्रम ने सिद्ध कर दिया है कि संस्थापक सदस्यों से शुरू हुआ असंतोष अब वर्तमान नेतृत्व के सबसे भरोसेमंद सिपहसालारों तक पहुँच चुका है।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का मुख्य तर्क अक्सर एक ही रहा है—’पार्टी में स्वराज की कमी और एक व्यक्ति केंद्रित सत्ता’। योगेंद्र यादव ने जहाँ कामकाज के तरीके को ‘पुरानी पार्टियों जैसा’ बताया था, वहीं राघव चड्ढा और अन्य सांसदों का भाजपा में जाना संकेत देता है कि पंजाब और दिल्ली की सत्ता के बीच पार्टी के भीतर भारी अंतर्द्वंद चल रहा है।

अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद को अपने ही मजबूत स्तंभों के ढहने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी टूट के बाद आगामी चुनावों में ‘आप’ के लिए अपनी साख बचाना एक बड़ी चुनौती होगी।

सूरत नगर निगम चुनाव में AAP का बड़ा दांव, 75 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
सूरत। सूरत में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 120 सीटों वाले सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के पहले चरण के लिए 75 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

घोषित सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता दी है। पायल सकारिया, रचना हिरपरा और महेश अनधन जैसे नेताओं को फिर से मौका दिया गया है, जिन्होंने पहले नगर निगम में विपक्ष के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के चुनाव में AAP ने 27 सीटें जीतकर सूरत में खुद को एक मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित किया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल किया था। इस बार AAP सीधे सत्ता में आने का दावा कर रही है।

पार्टी के राज्य संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि सूरत की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने BJP पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोप लगाते हुए AAP को एक ईमानदार विकल्प बताया।

उम्मीदवारों के चयन में विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। सूची में पाटीदार, ओबीसी, आदिवासी समेत अन्य वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, शिक्षित युवाओं, वकीलों और समाजसेवियों को भी टिकट देकर पार्टी ने जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति अपनाई है।

AAP का कहना है कि वह पारदर्शी प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी और दिल्ली व पंजाब मॉडल को सूरत में लागू करने का प्रयास करेगी।

पार्टी जल्द ही शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस बार का चुनाव मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है, जहां AAP सत्तारूढ़ BJP और कांग्रेस को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही है।

सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन AAP कैंडिडेट

वार्ड     कैंडिडेट

01    रेखा ए. त्राडा कल्पेश बारोट प्रफुल रासडिया
02    किरण मेघानी, दया के. पानसुरिया, तुलशी ललैया,परिमल कनानी
03    रिंकल पोशिया, प्रकाश चौधरी, महेश अनधन
04    उषा ए. गोहिल, सेजल मालवीय,पंकज धमेलिया
05    शिल्पा मरकाना, स्मिता नरोला, चित्रेश अनाजवाला
06    काजल घोघारी, पंकज अंबलिया
07    अरुणा पांडव, मुकेश मोर्डिया, प्रतीक काकलोतर
08    भूपत कोडियातर, सागर सवानी
09    जागृति जानी, जितेश पटेल, राजेश चौहान
11    डोनिका पटेल, रुक्षानाबेन, कल्पेश टांक
12    साहिना मालेक, अश्विन मंगुकिया, फिरोज मालेक
13    आरती वाघेला, जतिन जरीवाला,  अमित राणा
14    शरद भोजविया, नरेश किकानी
15    रमेश जिंजाला,ममता बरैया
16    पायल सकारिया, अस्मिता परमारप्रवीण कातरिया
17    पंकज चावड़ा,  रचना हिरपारा
18    मनीषा राठौड़, भरत प्रजापति,
19    रईसाबेन शेख, महेंद्र राजपुरोहित
20    वंदना साल्वे, भानुबेन रबारी, आरिफ शाह
21    दिव्या ठक्कर, संदीप छापावाला
22    मोनिका संघवी, गंगा वाघमारे, ध्रुवराज पटेल, रूबिन पटेल
24    उल्हास माली, पृथ्वीराज राजपूत,अहल्यासिंह राजपूत, रीता बी. पटेल
25    मुमताज मुल्तानी, सीमा जावरे, योगेश पाटिल
26    अस्मिता कटारिया, श्रवण जोशी, महेश कुमावत
27    वीना पटेल, विजय पाटिल , विकास मिश्रा
28    मानुषी परमार, विलास पाटिल
29    हर्षिता पाटिल, जीवराम पटेल
30    नीलेश पांभर

‘आप’ 25 अप्रैल को होने वाले एमसीडी महापौर चुनाव का बहिष्कार करेगी
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को घोषणा की कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर और उप महापौर के पदों के लिए होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी।

ये चुनाव 25 अप्रैल को होने हैं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी में भी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। भाजपा ने एमसीडी चुनावों के दौरान खूब धांधली की थी लेकिन फिर भी वह बुरी तरह हारी। इसके बाद भी यह बंद नहीं हुआ और पार्षदों को खरीदा गया।’’

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘नुकसान पहुंचाने एवं खरीद-फरोख्त करने की राजनीति’’ में विश्वास नहीं करती और इसलिए उसने महापौर पद के चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

आतिशी ने कहा, ‘‘अब भाजपा को अपनी ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनानी चाहिए और दिल्ली की जनता से किए गए अपने वादों को बिना कोई बहाने बनाए, पूरा करना चाहिए।’’

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद ‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर परिसीमन प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले भी एमसीडी चुनाव बाधित किए थे। परिसीमन के दौरान वार्ड को स्थानांतरित कर दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान भारी धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार हुआ था। इसके बावजूद भाजपा चुनाव हार गई और ‘आप’ ने सरकार बना ली।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षदों ने एमसीडी की बैठकों को बाधित करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पार्षदों के काफी नाटक और लगातार दलबदल के बाद हमने इस बार अपना उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है।’’

पिछले कुछ महीनों में ‘आप’ के कई नेताओं के दल बदल लेने के बाद एमसीडी में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। एमसीडी में मनोनीत सांसद और विधायक दोनों ही आगामी चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं।

एमसीडी सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, निगम 25 अप्रैल को अपनी साधारण बैठक करेगा, जिसमें महापौर और उप महापौर के लिए दोपहर दो बजे चुनाव होंगे।

'आप' ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया
चंडीगढ़, 26 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की।

उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं।

पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी।

गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।

अरोड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।

अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मुझ पर विश्वास जताने के लिए 'आप' नेतृत्व का आभारी हूं। मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।"

गुजरात विस में आदिवासी छात्रवृत्ति के मुद्दे पर हंगामा, आप एवं कांग्रेस विधायक बाहर निकाले गए
गांधीनगर, 25 फरवरी (भाषा) विपक्षी कांग्रेस के तीन आदिवासी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एक विधायक को मंगलवार को गुजरात विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया। ये चारों विधायक आदिवासी छात्रों के लिए 10वीं के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध करने के लिए आसन के निकट पहुंच गए।

प्रश्नकाल के दौरान निष्कासन के बाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा के नेतृत्व में पार्टी के सात अन्य विधायक सदन से बहिर्गमन कर गये ।

विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आदेश पर मार्शलों द्वारा निकाले गए विधायकों में आप के चितर वसावा और कांग्रेस के आनंद पटेल, कांति खराड़ी और तुषार चौधरी शामिल हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने दिन के शेष समय होने वाली सदन की कार्यवाही के लिए उनके निलंबन की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने निलंबन के बारे में कोई आदेश नहीं दिया।

दिल्ली में भाजपा से हार के बाद अब अस्तित्व बचाने के संकट का सामना कर रही ‘आप’
(मोहित सैनी)

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) अपने समर्थकों द्वारा ‘‘भारत के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले सियासी स्टार्ट-अप’’ के रूप में सराही जाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनावों में लगातार प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब अस्तित्व बचाने के सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ‘आप’ से छीन लिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर शनिवार को जीत दर्ज की, लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ को सिर्फ 22 सीट पर जीत मिली। इस हार के साथ ‘आप’ ने ना केवल अपनी राजनीतिक ताकत खो दी, बल्कि पिछले दशक में बनी अपराजेय रहने की अपनी प्रतिष्ठा भी गंवा दी।

दिल्ली में ही ‘आप’ का उदय हुआ था, जहां इसने अपनी सफलता की इबारत लिखी थी।

केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से हार गए और मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे अन्य पार्टी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा।

मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा सुधारों पर केंद्रित पार्टी का शासन मॉडल शहर के निवासियों के साथ तालमेल बिठाने में स्पष्ट रूप से विफल रहा।

केजरीवाल द्वारा मंदिर के पुजारियों को मासिक भत्ता देने का वादा करने के साथ उनका नरम हिंदुत्व भी मतदाताओं को रास नहीं आया।

पार्टी को अब अपनी रणनीति को फिर से परिभाषित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसे मतदाताओं के बीच विश्वास बहाल करने, भ्रष्टाचार के आरोपों से निपटने और अपने शासन मॉडल को मजबूत करने की भी जरूरत है।

पार्टी पर अन्य राज्यों में पैठ बनाकर यह साबित करने का भी भारी दबाव होगा कि पंजाब में जीत कोई संयोग नहीं है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे एक ‘झटके’ की तरह, भाजपा के खिलाफ ‘आप’ की लड़ाई जारी रहेगी: आतिशी
नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हुए चुनाव परिणामों को एक ‘‘झटके’’ की तरह बताया, लेकिन भाजपा के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है और वह 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

आतिशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जो मजबूती से डटे रहे। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। भाजपा की ‘तानाशाही’ और ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ जंग जारी रहेगी। चुनाव परिणाम एक झटके की तरह है, लेकिन दिल्ली और देश की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।’’

अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपनी टीम का भी आभार व्यक्त करती हूं, जिसने सभी चुनौतियों का सामना किया और हमारा संदेश जनता तक पहुंचाया। मैंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की है, लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है, बल्कि यह संघर्ष का समय है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।’’

कालकाजी सीट पर आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

जनादेश विनम्रता से स्वीकार, मैं भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं : केजरीवाल
नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीट पर आगे चल रही है, जबकि आप को 23 सीट पर ही संतोष करना पड़ता दिख रहा है।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया क्रमश: भाजपा के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं, उम्मीद करता हूं कि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।’’

पिछले दशक में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए शिक्षा, पानी, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बहुत काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच साल में हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि दिल्ली की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं हैं, बल्कि हम इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं।’’

वीडियो संदेश में आप प्रमुख ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी आप कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं और हमने अच्छा चुनाव लड़ा।’’

आम आदमी पार्टी ने एक्जिट पोल को किया खारिज, कहा: उसके प्रदर्शन को कम करके आंका गया
नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि सर्वेक्षणकर्ताओं ने ‘‘ऐतिहासिक रूप से’’ उसके प्रदर्शन को कम करके आंका है जबकि भाजपा ने इन पूर्वानुमानों को लोगों की बदलाव की इच्छा का प्रतीक बताया।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एक्जिट पोल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया।

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि एक्जिट पोल में हमेशा से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कमतर आंका गया है, लेकिन वास्तविक नतीजों में पार्टी को इन अनुमानों से कई गुना अधिक लाभ होता है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ आप किसी भी एक्जिट पोल को देख लीजिए - चाहे 2013, 2015 या 2020 के एक्जिट पोल हों- आप को हमेशा कम सीट मिलती दिखाई गईं। लेकिन असल नतीजों में उसे ज्यादा सीट मिलीं।’’

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने आप को बड़ी संख्या में वोट दिया है और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है तथा केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित किये जायेंगे।

एक्जिट पोल चुनाव-सर्वेक्षण एजेंसियों द्वारा किए गए अनुमान हैं, जो मतदान केंद्रों से वोट डालने के बाद बाहर आने वाले मतदाताओं के साक्षात्कारों पर आधारित होते हैं। ये वास्तविक परिणामों से काफी भिन्न हो सकते हैं।

‘पीपुल्स पल्स’ के एक्जिट पोल के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 51 से 60 सीट मिल सकती हैं, जबकि आप को 10 से 19 सीट मिल सकती हैं। उसका दावा है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

‘पीपुल्स इनसाइट’ के एक्जिट पोल के अनुसार राजग को 40 से 44 सीट, आप को 25 से 29 सीट और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।

कुछ अन्य एक्जिट पोल में भी भाजपा की जीत की संभावना जतायी गयी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक्जिट पोल अनुमानों का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि दिल्ली के लोगों ने बहुत पहले ही मन बना लिया था कि उन्हें बदलाव चाहिए।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि आप सत्ता से बाहर होने वाली है और भाजपा 25 साल से अधिक के अंतराल के बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

पंजाब निकाय चुनाव: पटियाला में आप को मिली जीत
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (भाषा) पंजाब के सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने पटियाला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन लुधियाना और जालंधर नगर निगम में बहुमत पाने से चूक गई। इसके बावजूद ‘आप’ इन दोनों नगर निगमों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

नगर निगम चुनाव के नतीजों के मुताबिक, अमृतसर और फगवाड़ा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पंजाब में पांच नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा तथा 44 नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

‘आप’ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में अपना महापौर चुनने के लिए तैयार है।

‘आप’ ने पटियाला के कुल 53 वार्ड में से 43 पर जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस केवल चार-चार वार्ड ही जीत पाई जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो वार्ड जीते।

लुधियाना नगर निगम में 95 वार्ड हैं, जिनमें ‘आप’ ने 41 वार्ड जीते हैं जबकि कांग्रेस ने 30 वार्ड, भाजपा ने 19, शिअद ने दो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड जीते हैं।

लुधियाना नगर निगम में बहुमत न हासिल कर पाना सत्तारूढ़ के लिए एक झटका है क्योंकि उसके दो मौजूदा विधायक अशोक पराशर और गुरप्रीत गोगी की पत्नियां नगर निगम चुनाव हार गई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम चुनाव में हार गईं।

जालंधर नगर निगम चुनाव में ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसने कुल 85 वार्ड में से 38 वार्ड पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 25, भाजपा ने 19, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड पर जीत हासिल की।

फगवाड़ा और अमृतसर नगर निगम में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह यहां सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

अमृतसर नगर निगम के कुल 85 वार्ड में से कांग्रेस ने 40 वार्ड पर जीत हासिल की जबकि ‘आप’ ने 24 वार्ड जीते। वहीं, भाजपा ने नौ, शिअद ने चार और निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ वार्ड पर जीत हासिल की।

फगवाड़ा नगर निगम पर किसी भी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। यहां के 50 वार्ड पर कोई भी राजनीतिक दल आधे से अधिक सीट नहीं जीत पाया। हालांकि, कांग्रेस 22 वार्ड जीत कर यहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है क्योंकि इसने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 977 वार्ड में से 50 प्रतिशत से अधिक पर जीत हासिल की है।

अरोड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह शानदार जीत आप की जन-समर्थक शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 65.85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 3,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे।

दिल्ली चुनाव: आप ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, केजरीवाल नयी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। सूची जारी करने के बाद, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

आप की सूची के मुताबिक, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा गायब है। उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, कोई टीम नहीं है, कोई योजना नहीं है और दिल्ली के लिए कोई दृष्टि नहीं है। उनके पास केवल एक ही नारा, एक ही नीति और एक ही मिशन है- ‘केजरीवाल हटाओ’। उनसे पूछें कि उन्होंने पांच साल में क्या किया, तो वे जवाब देते हैं कि ‘‘केजरीवाल को बहुत गाली दी।’’

भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भाजपा नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को उतारने की योजना बना रही है।

इस बीच, कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी शामिल हैं जो नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती देंगे।

केजरीवाल ने कई मौकों पर, कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है बावजूद इसके कि दोनों पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने वरिष्ठ नेताओं को उनके ही निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है।

इसके मुताबिक, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, मंत्री रघुविंदर शौकीन और मुकेश कुमार अहलावत क्रमशः नांगलोई जाट और सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ेंगे।

आप की सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में बुराड़ी से संजीव झा, बादली से अजेश यादव और राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक शामिल हैं। पार्टी ने ओखला से अमानतुल्लाह खान को मैदान में उतारा है। इससे पहले जारी की गई सूची के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा को सिसोदिया के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने पटपड़गंज से अनिल कुमार को मैदान में उतारा है। आप ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा था।

चुनाव के बाद महिलाओं को वित्तीय सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी: केजरीवाल
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की और कहा कि यदि चुनाव के बाद वह सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी।

केजरीवाल की पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘चूंकि 10-15 दिनों में चुनावों की घोषणा हो जाएगी, इसलिए चुनाव से पहले धन हस्तांतरित करना संभव नहीं है।’’

हालांकि बाद में, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यदि आदर्श आचार संहिता 15 जनवरी के बाद लागू होती है, तो पात्र महिलाओं के बैंक खातों में चुनाव से पहले पहली किस्त हस्तांतरित कर दी जाएगी।

‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मार्च में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के प्रावधान के साथ की गई थी। उसे दिल्ली मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की घोषणा की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस योजना के तहत दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को मूल रूप से 1,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘योजना के लिए पंजीकरण कल से शुरू होगा। यह 2,100 रुपये के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए है। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) इसे मुफ्त रेवड़ी कहती है, लेकिन मैं इसे हमारे समाज को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम मानता हूं। भाजपा पूछती है कि धन कहां से आएगा, लेकिन मैंने कहा था कि हम मुफ्त बिजली देंगे और हमने यह किया भी।’’

केजरीवाल ने चुनाव में अपनी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन का भरोसा जताया और महिलाओं से सक्रिय रूप से उनका समर्थन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सभी महिलाएं मिलकर आगे आएं तो हम 60 से ज्यादा सीट जीतेंगे।’’

दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है जिसमें ‘आप’ लगातार तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रही है लेकिन उसके सामने भाजपा की कड़ी चुनौती है। ‘आप’ का मानना ​​है कि इस घोषणा से चुनाव में उसकी संभावनाएं बढ़ेंगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि मैं जादूगर हूं, मैं हिसाब-किताब का जादूगर हूं।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना पर सवाल उठाने वाले और संदेह पैदा करने वाले भाजपा नेताओं को ‘‘अब चिंता नहीं करनी चाहिए।’’

‘आप’ सरकार ने बजट के तहत इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। संभावित लाभार्थियों की पात्रता के लिए मानदंड यह है कि महिला सरकारी नौकरी न करती हो या उसे पेंशन नहीं मिलती हो और वह जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) या आयकर का भुगतान नहीं करती हो।

इस योजना से लगभग 45 लाख पात्र महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।

भाजपा ने अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है। उसने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब में महिलाओं के लिए ऐसी योजना क्यों नहीं लागू की, जबकि 2022 में राज्य में चुनाव से पहले उसने इसी तरह की घोषणा की थी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘केजरीवाल केवल अपना झूठा वादा दोहरा रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने महिलाओं से प्रपत्र भरवाए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया।’’

विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह देने की केजरीवाल की घोषणा को ‘‘इस सदी का सबसे बड़ा झूठ’’ बताया।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले झूठे वादे करके जनता को गुमराह करना और फिर उन्हें भूल जाना केजरीवाल की आदत बन गई है।

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी केजरीवाल की घोषणा को ‘‘चुनावी धोखा और क्रूर मजाक’’ करार दिया। बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आप प्रमुख एक बार फिर दिल्ली को धोखा दे रहे हैं।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेन्द्र यादव ने भी कहा कि दिल्ली की ‘‘माताओं और बहनों’’ को 2,100 रुपये प्रति माह देने का केजरीवाल का नया वादा एक और झूठा वादा है और वह प्रत्येक परिवार की एक महिला को 1,000 रुपये देने के अपने पिछले वादे को पूरा करने में विफल रहे।