Palanpur - Loktej

गुजरात-राजस्थान की सीमा पर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
पालनपुर, चार मई (भाषा) गुजरात पुलिस ने राजस्थान सीमा पर एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 37.50 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी के साथ ही मादक पदार्थ तस्करी की अंतरराज्यीय कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस. एम. वरोतरिया ने बताया कि शनिवार को बनासकांठा जिले के थराद कस्बे के पास गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान राकेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके पास से 375 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।

राजस्थान का रहने वाला राकेश बिश्नोई गुजरात जा रही एक यात्री वैन में जा रहा था, तभी पुलिस ने उनकी सुरक्षा जांच की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसे कच्छ जिले के भुज में मोहम्मद अब्दुल मोखा को मादक पदार्थ पहुंचाना था।

बिश्नोई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोखा को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता की पहचान कर ली गयी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।

गुजरात: कॉलेज छात्रा को नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने किया बलात्कार
पालनपुर, 12 मार्च (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले की एक कॉलेज छात्रा को उसके नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय एक युवती से इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की, जब उसने 2023 में पालनपुर में एक कॉलेज में जाना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नवंबर 2023 में उसने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए मनाया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर युवती के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया।

पुलिस ने बताया कि जब युवती बाथरूम में अपने कपड़े साफ कर रही थी, तब विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया।

सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि उसी वीडिया क्लिप का इस्तेमाल करके उसने छात्रा को नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग जगहों पर उसके और उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

युवती द्वारा पालनपुर तालुका पुलिस से संपर्क करने के बाद, छह पहचाने गए लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बलात्कार और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पालनपुर तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुजरात में एक कंपनी के परिसर से 17.5 लाख रुपये मूल्य का मिलवाटी घी बरामद
पालनपुर, 26 फरवरी (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में डेयरी उत्पाद बेचने वाली एक कंपनी के परिसर से 17.5 लाख रुपये मूल्य का 4,000 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी घी को त्योहारों के दौरान बिक्री के लिए राजस्थान भेजा जाना था।

गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्राधिकार (एफडीसीए) के अनुसार, श्री नवकार डेयरी प्रोडक्ट्स नामक कंपनी खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस एवं पंजीकरण) विनियमन, 2011 के प्रावधानों के तहत पहले जारी किए गए नोटिस का अनुपालन करने में विफल रही थी और पिछले वर्ष चार सितंबर को उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

एफडीसीए ने एक बयान में कहा कि जब प्रशासन ने डीसा कस्बे स्थित उक्त कंपनी के परिसर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया, तो पाया कि लाइसेंस रद्द होने के बावजूद यहां घी का उत्पादन हो रहा है।

एफडीसीए ने एक बयान में कहा कि जांच और प्रभारी व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद संदेह हुआ कि कंपनी द्वारा उत्पादित घी में सोयाबीन और वनस्पति वसा की मिलावट की गई थी।

इसमें कहा गया, ‘‘अधिकारियों ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए कंपनी से विभिन्न ब्रांड के घी के कुल 11 नमूने एकत्र किए और उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया। यह घी रात में बनाया जाता था और इसे त्योहारों के दौरान राजस्थान में बेचा जाना था।’’

एफडीसीए ने बताया कि जब्त किए गए मिलावटी घी का अनुमानित मूल्य 17.50 लाख रुपये है और इसका वजन लगभग 4,000 किलोग्राम है।

अंबाजी मंदिर के 175 किलो सोना का गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में निवेश
पालनपुर, 7 जून (हि.स.)। गुजरात की सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ आरासुरी अंबाजी मंदिर के पास 122 करोड़ रुपये का 175 किलो सोना है। वहीं, 50 करोड़ रुपये की करीब 6 हजार किलो चांदी है। यह सब स्वर्ण और चांदी श्रद्धालुओं से मिले दान में प्राप्त हुए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अंबाजी मंदिर के सोना को गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में निवेश किया है, जिससे मिलने वाले ब्याज से मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा में बढ़ोतरी की जाएगी।

आम जनता और बड़ी संस्थाओं के पास जमा सोना को उपयोग में लेने के लिए केन्द्र सरकार ने सोना प्राप्त कर उसपर ब्याज देने की गोल्ड मोनोटाइजेशन स्कीम की शुरुआत की थी। योजना का लाभ अंबाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट ने भी लिया है।

अंबाजी मंदिर के पास वर्ष 1960 से श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए दान से 167 किलो सोना जमा था। बाद में भी सोना का दान श्रद्धालु करते रहे। इससे हाल तक मंदिर के पास करीब 122 करोड़ रुपये कीमत का 175 किलो सोना जमा है। राज्य सरकार से मंजूरी लेने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने माताजी को चढ़ाए गए स्वर्ण आभूषण आदि को पिघला कर बिस्किट के स्वरूप में परिवर्तित कराया। बाद में श्री आरासुरी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट ने 171 किलो सोना बैंक ऑफ बड़ौदा के गोल्ड मोनिटाइजेशन स्कीम में निवेश किया।

अंबाजी मंदिर के अतिरिक्त कलक्टर व प्रशासक कौशिक मोदी के अनुसार अंबाजी मंदिर के पास करीब 6 हजार किलो चांदी का भी दान जमा है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इसे अभी मोनोटाइजेशन स्कीम में निवेश नहीं किया गया है। परंतु आगामी समय में इसका भी वैल्यूएशन कराया जाएगा जिसमें करीब 15 दिन लगेंगे।

बनासकांठा : कांग्रेस उम्मीदवार ने मतदान केन्द्र पर फर्जी सीआरपीएफ जवान पकड़ा
पालनपुर, 7 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच मंगलवार को बनासकांठा जिले की दांता तहसील के धरेडा गांव में एक फर्जी सीआरपीएफ जवान पकड़ा गया है। कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया हैै और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बनासकांठा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने बताया कि बनासकांठा जिले की दांता तहसील के धरेडा गांव में मतदान केन्द्र के बाहर उन्हें एक सीआरपीएफ जवान पर शक हुआ। इस पर उन्होंने उसे पकड़ लिया। गेनीबेन ने आरोप लगाया कि प्रकाश चौधरी नामक युवक सीआरपीएफ का प्लेट लगे वाहन से गांव में आकर मतदाताओं को भाजपा के लिए मतदान को प्रेरित कर रहा था। वह चौधरी समाज के युवकों पर दबाव डाल रहा था। गेनीबेन ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक और चुनाव आयोग आरोपित युवक पर सख्त कार्रवाई करें।

जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार : प्रियंका
पालनपुर, 4 मई (हि.स.)। बनासकांठा जिले के लाखणी में कांग्रेस की न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा।

प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्होंने जनता के अधिकारों को कमजोर किया है। एक जमाने में प्रधानमंत्री देश की जनता के गांव-घरों में जाते थे तो लोग-बाग उनसे अपना हक मांगते थे। सड़क-पानी के लिए जनता कहती थी। यह पहले की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे देश की जनता से कट कर कुछ सीमित लोगों तक सिमट गए हैं।

अपने भाई राहुल को शहजादा कहने पर प्रियंका ने कहा कि इस शहजादे ने देश की 4000 किलोमीटर यात्रा की है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं, लोगों की समस्याओं को जाना है। प्रियंका ने केन्द्र सरकार को पेपर लीक, किसानों की कर्ज माफी, खेती के सामान पर जीएसटी आदि मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनाएगी। खेती के सामान से जीएसटी हटा देंगी। फसल नुकसान पर 30 दिनों के अंदर भुगतान की नीति बनाई जाएगी। साथ ही देशभर में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने का लोगों को भरोसा दिलाया।

लोकसभा चुनाव: बनासकांठा में दो महिला उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर
पालनपुर, 8 अप्रैल (हि.स.)। बनासकांठा लोकसभा सीट पर इस बार दो महिला उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा ने यहां से बनास डेयरी के संस्थापक गल्बाकाका की पौत्री रेखा बेन चौधरी को मैदान में उतरा है। वहीं, कांग्रेस ने वाव विधानसभा सीट की विधायक गेनीबेन ठाकोर को उम्मीदवार बनाया है।

बनासकांठा लोकसभा सीट उत्तर गुजरात की सीट है जिसकी उत्तरी सीमा राजस्थान से लगती है। इस सीट पर अभी भाजपा के परबत भाई पटेल सांसद हैं। भाजपा ने इस बार परबत भाई पटेल का टिकट काट कर रेखा बेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के हरि भाई चौधरी ने कांग्रेस के जोइता भाई को 2,02,334 मतों से हराया था। वहीं, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में थराद निवासी परबत भाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार पार्थी भाई भटोल को 3,68,296 मतों से हराया था।

बनासकांठा लोकसभा सीट का इतिहास देखें तो पिछले तीन लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा जीत रही है। इससे पहले 1952 से बात करें तो भाजपा ने यहां से 6 बार और कांग्रेस ने 10 बार जीत हासिल की है। जबकि स्वतंत्र पार्टी, जनता पार्टी और जनता दल ने एक-एक बार इस सीट पर जीत हासिल की है। इस लोकसभा सीट में जातीय समीकरण क्षत्रिय ठाकोर समाज के पक्ष में है, यहां इस समाज के मतदाताओं की संख्या 4.50 लाख है। दूसरे स्थान पर चौधरी समाज 2.50 लाख है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 19.53 लाख है।

दलित और आदिवासी समाज का वोट यहां निर्णायक होता है, इन दोनों समाज का कुल वोट 1.75 लाख है। इस लोकसभा सीट में 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें चार में भाजपा का कब्जा है और 2 पर कांग्रेस विधायक चुने गए थे। 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। यहां थराद, पालनपुर, डीसा, देवदर सीट पर भाजपा का कब्जा है, 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई थी, बाकी दो सीटों पर कांग्रेस हावी रही थी।

कांग्रेस की गेनी बेन ठाकोर की छवि मजबूत

गेनीबेन ठाकोर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के तत्कालीन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर चौधरी और 2022 में भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर को हराया था। महिला अधिकारों की लड़ाई के लिए जानी जाने वाली ठाकोर इस क्षेत्र की चर्चित विधायक हैं।

भाजपा उम्मीदवार रेखा चौधरी विदुषी नारी

भाजपा उम्मीदवार रेखा चौधरी के दादा गल्बाभाई चौधरी ने बनास डेयरी की स्थापना की थी, जो हर दिन 4.5 लाख किसानों से दूध खरीदती है। उनके पति हितेश चौधरी भाजपा पदाधिकारी हैं। प्रचार के दौरान अपने भाषणों में रेखा चौधरी कहती रही हैं कि उनकी उम्मीदवारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन प्राप्त है। वह अयोध्या में राममंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले पर प्रकाश डालती हैं।

कांटे की टक्कर

जातिगत गणित में गेनी बेन ठाकोर की संख्या अधिक है। वह जिस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय जिससे आती हैं, उसके इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग साढ़े चार लाख मतदाता हैं। रेखा चौधरी भी ओबीसी वर्ग से हैं लेकिन उनके समुदाय की गिनती बनासकांठा में ठाकोर से लगभग आधी है। स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का दावा है कि भाजपा ने 2004 से चौधरी समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं, जो कथित तौर पर प्रभावशाली ठाकुरों को पसंद नहीं आया है। साल 2019 में भाजपा ने चौधरी समुदाय से परबत पटेल को मैदान में उतारा, जिन्होंने कांग्रेस के पार्थी भटोल को 3.68 लाख मतों के अंतर से हराया था।

बनासकांठा के चुनावी मुद्दे

बनासकांठा जिला पशुपालन और कृषि के लिए जाना जाता है। यहां तालाबों के पानी सिंचाई का मुख्य स्रोत है। गर्मियों में तालाब में पानी नहीं रहना यहां की मुख्य समस्या है। इसके लिए भाजपा सरकार ने कई गंभीर प्रयास कर तालाबों को हमेशा लबालब रखने की रणनीति बनाई है। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा से लगा बनासकांठा जिला गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। पालनपुर में किसानों का कहना है कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए झीलों को नर्मदा नहर के पानी से भरने की योजना शुरू की है, लेकिन प्रयास का परिणाम दो साल बाद ही पता चलेगा। उन्होंने दावा किया कि नर्मदा नहर का पानी लाने के प्रयास को भाजपा सरकार ने बहुत प्रचारित किया था, लेकिन इसका समग्र प्रभाव महत्वपूर्ण नहीं रहा और जिले का केवल पांच-सात प्रतिशत हिस्सा ही इसके दायरे में आता है।

बनासकांठा: डम्पर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
पालनपुर, 5 जनवरी (हि.स.)। बनासकांठा जिले के थराद-डीसा हाइवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। डम्पर की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वाले चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बनासकांठा जिले के थराद-डीसा हाइवे पर खोरडा के समीप डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार होकर ऊंझा से वाव की ओर वापस आ रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतकों में पति, पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री कीर्ति सिंह वाघेला हॉस्पिटल पहुंचे और परिवारजनों को सांत्वना दी।

बनासकांठा में 4.5 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, विदेशी महिला गिरफ्तार
पालनपुर, 08 नवंबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में मंगलवार देर रात एक लग्जरी बस से 4.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। अमीरगढ़ पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त कार्रवाई में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक लग्जरी बस से करोड़ों रुपये की ड्रग्स लेकर एक विदेशी महिला के जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गुजरात और राजस्थान की सीमा अमीरगढ़ बार्डर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक लग्जरी बस को रुकवाया गया। पुलिस टीम ने घाना देश की निवासी विदेशी महिला को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान महिला के पास से साढ़े 4 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, जिससे ड्रग्स के समूचे नेटवर्क का पता किया जा सके।

बनासकांठा : महिला ने 2 संतानों और सास के साथ डैम में लगाई छलांग
पालनपुर, 5 नवंबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले के दांतीवाडा डैम में रविवार को एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने मौत की छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने चारों का शव डैम से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंपा। मृतकों में विवाहिता, दो बच्चे और सास शामिल है। मृतक महिला के भाई ने अपने बहनोई और बहन के ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक बनासकांठा जिले की पालनपुर तहसील के नानी भटामल गांव के बताए गए हैं।

बनासकांठा जिले में सामूहिक आत्महत्या से पूरे गांव में कोलाहल मचा है। एक ही परिवार के चार लोगों ने दांतीवाडा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चारों शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया है। मृतकों एक ही परिवार के 4 सदस्य नयनाबा चौहाण (30), सपनाबा चौहाण (8), विरमसिंग चौहाण (5) और कनुबा चौहाण (55) के नाम शामिल हैं। मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई प्रवीणसिंह ठाकोर की शिकायत के आधार पर पति नारणसिंह चौहाण और ससुर गेनसिंह चौहाण पर आईपीसी धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में परिवारजनों और पड़ोसियों का बयान लेने में जुट गई है। सास, बहु, बेटा और बेटी के किसी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात प्राथमिक तौर पर कही जा र ही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

सूरत में 7 लोगों ने की थी सामूहिक आत्महत्या

पिछले शनिवार 28 अक्टूबर को सूरत के पालनपुर जकातनाका के समीप विद्याकुंज स्कूल के पीछे सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। मृतकों में मनीष सोलंकी नामक व्यक्ति ने अपने माता-पिता, पत्नी और 3 संतानों की जहर देकर, गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली थी। प्राथमिक जांच में इसकी वजह परिवार पर आर्थिक कठिनाई आना बताया गया है।

पालनपुर ब्रिज दुर्घटना में कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का सरकार का आदेश
पालनपुर, (हि.स.)। बनासकांठा जिले के पालनपुर ब्रिज दुर्घटना मामले में राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। पालनपुर आरटीओ सर्किल के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का गर्डर गिरने की घटना को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जीपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा सहायक और उप कार्यपालक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को आरटीओ के समीप ब्रिज का गर्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ब्रिज का गर्डर गिरने की घटना की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया था। कमेटी सदस्यों ने घटना के दिन ही स्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी थी। मार्ग और मकान विभाग के क्वालिटी कंट्रोल के मुख्य इंजीनियर और अतिरिक्त सचिव ने भी स्थल मुआयना किया था। कंक्रीट सैम्पल, स्टील सैम्पल, डिजाइन और नक्शा आदि की बारीक जांच की गई। स्थल पर गिरे गर्डर और समग्र विस्तार का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई गई। इन सभी की जांच रिपोर्ट में कई तरह की खामियों का पता चला है। इसके प्राथमिक रिपोर्ट में यह भी पता चला कि निर्माण क्षेत्र में बेरिकेट और ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर ढंग से किया गया होता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

23 अक्टूबर को पालनपुर आरटीओ सर्किल के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्लैब धमाके की आवाज के साथ टूटकर गिर गया था। इसके मलबे में दबकर मयूर और अजय नामक दो युवकों की मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि निर्माणाधीन ब्रिज के आसपास बेरिकेट नहीं किया गया था। मामले में ओवरब्रिज का काम कर रही जीपीसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सात निदेशकों और इंजीनियर मिलाकर कुल 11 लोगों के खिलाफ नेशनल हाइवे उप विभाग के उप कार्यपालक इंजीनियर ने आईपीसी की धारा 304 समेत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीन साइट इंजीनियर सनी मेवाडा, अल्पेश परमार और नमन मेवाडा को गिरफ्तार करने के बाद सात दिन के रिमांड की मांग के साथ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया।

गुजरात: पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मौत
पालनपुर/अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बनासकांठा के पालनपुर में आरटीओ सर्कल के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। जिसके नीचे एक रिक्शा चालक दब गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पालनपुर अंबाजी की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार दोपहर को अचानक ढह गया है। पुल के टूटे हुए स्लैब का मलबा सड़क पर बिखरा हुआ है। मलबा हटाने के दौरान एक रिक्शा चालक का शव मिला है। मलबे में अभी भी एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है।

पालनपुर विधायक अनिकेत ठाकर ने बताया कि इस पुल का निर्माण करीब डेढ़ से दो साल पहले शुरू हुआ था। यह पुल अगले साल जनवरी में पूरा होना है। अभी अधूरा है, बनने की प्रक्रिया में है। यह पुल पालनपुर हाईवे पर है। कलेक्टर वरुणकुमार बरनवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पालनपुर में पुल गिरने की घटना सामने आने पर हम जिला प्रशासन के साथ घटनास्थल पर हैं। हम वर्तमान में साइट से मलबा हटाने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहे हैं।