Abhayam Helpline - Loktej

सूरत : '181 अभयम' सेवा के 12 साल बेमिसाल; लाखों महिलाओं के लिए बनी 'संकट की साथी'
सूरत, 8 मार्च, 2026 – गुजरात की नारी शक्ति को सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराने वाली '181 अभयम महिला हेल्पलाइन' आज अपनी सेवा के 12 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में, यह हेल्पलाइन आज राज्य की हर बेटी और महिला के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच बन चुकी है।

पिछले 12 वर्षों के सफल संचालन के दौरान, सूरत जिले में '181 अभयम' ने संकट में फंसी महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है। सूरत जिले में कुल 1,38,137 मामलों में महिलाओं को सलाह, मार्गदर्शन और रेस्क्यू में मदद दी गई।

अभयम रेस्क्यू वैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर 27,521 महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान की।

अकेले पिछले वर्ष सूरत से 15,009 कॉल आए, जिनमें से घरेलू हिंसा (7,262), वैवाहिक विवाद (1,146) और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न (2,125) के मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।

8 मार्च, 2015 को शुरू हुई यह सेवा आज तकनीक और संवेदनशीलता का अनूठा संगम है। पिछले 12 वर्षों में पूरे गुजरात में 18,10,913 से अधिक महिलाओं को परामर्श देकर सशक्त बनाया गया।

गंभीर परिस्थितियों में फंसी 1,09,886 महिलाओं को सफलतापूर्वक बचाकर सुरक्षित शेल्टर होम पहुंचाया गया।मौके पर ही प्रभावी काउंसलिंग के जरिए 2.29 लाख से अधिक आपसी झगड़ों का निपटारा किया गया।

पैनिक बटन और जीपीएस वैन '181 अभयम' केवल एक फोन नंबर नहीं, बल्कि एक आधुनिक सुरक्षा तंत्र है।

इसमें मौजूद 'पैनिक बटन' और 'फोन शेकिंग' जैसे फीचर्स मुसीबत के समय बिना कॉल किए भी महिला की लोकेशन हेल्पलाइन सेंटर तक पहुंचा देते हैं। राज्य में कार्यरत 59 अत्याधुनिक रेस्क्यू वैन जीपीएस ट्रैकिंग से लैस हैं, जो महिला पुलिस और ट्रेंड काउंसलर्स के साथ 24x7 सक्रिय रहती हैं।

यह हेल्पलाइन घरेलू हिंसा के अलावा साइबर क्राइम, कानूनी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मदद मांगने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

गुजरात में रहने वाली अन्य राज्यों की महिलाएं भी इस मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकती हैं। '181 अभयम' ने पिछले दशक में साबित किया है कि तकनीक और खाकी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है, जो हर पीड़ित महिला को 'अभय' (डर से मुक्त) होने का विश्वास दिलाता है।

छत्तीसगढ़ से महिला रूठ कर अपना घर छोड़ सूरत आ गई, महिला हेल्पलाइन 181 ने ऐसे की मदद
गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई महिला हेल्पलाइन 181 की टीम महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई कार्य करती है। ऐसे ही एक मामले में घर से नाराज होकर आई एक महिला को आश्रय देते हुये महिला हेल्पलाइन 181 ने सराहनीय कार्य किया था। एक जागृत नागरिक द्वारा महिला हेल्पलाइन में फोन कर बताया गया कि एक अंजान महिला काफी समय से उस इलाके में बैठे है। फोन कॉल के चलते अभयम की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जिसमें पता चला की महिला गुजरात की नहीं है और सूरत के करीब स्थित एक गाँव में आई है। काफी समय के बाद महिला ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य के बिलालपुर जिले कि रहने वाली है और घर के लोगों से नाराज होकर वह यहाँ आ गई थी।

युवती ने बताया कि वह बिना कुछ बोले ही घर से निकल आई थी और बारडॉली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अभयम टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सबसे पहले तो महिला को सांत्वना दी। इसके बाद महिला से उसके भाई का नंबर लेकर उसके माता और भाई को इस बारे में सबसे पहले जानकारी दी। जिस पर उसके भाई ने उन्हें आने में दो से तीन दिन का समय लगने की बात कहीं और तब तक उसकी बहन का ख्याल रखने की विनंती की। यहीं नहीं परिवार ने गुजरात सरकार की महिलाओं की सेवा के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ की थी और 181 अभयम हेल्पलाइन का भी आभार व्यक्त किया था।

महिला दिवस विशेष : कई महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई है अभयम महिला हेल्पलाइन की टीम
8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकार और उनके सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। देश भर में पिछले कई सालों से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर काफी ज़ोर दिया गया है। जिसके चलते आज कई क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी भी कई बार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्याय जैसे ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे मामले सामने आते है। जो उनके विकास में बाधारूप बनते है। ऐसे में ऐसी परेशानियों से उन्हें बचाने के लिए गुजरात सरकार के महिला और बाल विकास विभाग, गृह विभाग, राज्य महिला आयोग और GVK EMRI द्वारा संकलित तौर पर 8 मार्च 2015 को "181 अभयम महिला हेल्पलाइन" शुरू की गई थी।

सात सालों से शुरू इस हेल्पलाइन ने अब तक लाखों लोगों की सहायता की थी। पिछले साल 2021 में महिला हेल्पलाइन द्वारा कुल 1.65 लाख से भी अधिक  महिलाओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया था। जिसमें से 36279 महिलों की घटनास्थल पर जाकर काउंसेलिंग की गई थी, जबकि 23469 मामलों में घटनास्थल पर ही मामले का निपटारा कर दिया था। इसी बीच अति गंभीर मामलों में 11079 महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया था। इस बारे में GVK EMRI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जशवंत प्रजापति ने बात करते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में अभयम महिला हेल्पलाइन कि टीम काफी महत्व की साबित हुई थी। हेल्पलाइन की टीम द्वारा महिलाओं को अति गंभीर परिस्थितियों में घर के सदस्य की तरह मदद कर उनका विश्वास स्थापित किया है। हेल्पलाइन की टीम द्वारा की जाने वाली सेवा की प्रशंसा करते हुये जशवंत प्रजापति ने कहा कि टीम के लगातार प्रयास के कारण ही आज अधिक से अधिक महिला अपने हक के लिए आगे बढ़ पा रही है।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा संकलित तौर पर शुरू की गई इस हेल्पलाइन की टीम ने महिलाओं के सामने होने वाली घरेलू या अन्य हिंसा, दुर्व्यवहार तथा छेड़खानी की घटना जैसी परिस्थिति में तात्कालिक सहायता प्रदान की जाती है। पीड़ित महिलाओं को उचित मार्गदर्शन देकर उनकी काउंसेलिंग की जाती है। यहीं नहीं सरकार की महिलालक्षी विभिन्न योजनाओं की जानकारी टीम द्वारा भी प्रदान की जाती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा तथा शादीशुदा जीवन और अन्य संबंधों में होने वाले विवादों के लिए महिला हेल्पलाइन की टीम उनका उचित पथप्रदर्शन करती है।

सूरत : जानें शादीशुदा प्रेमी से संबंध खत्म करने की चाह में परिणिता को क्यों अभयम् की मदद लेनी पड़ी!
मूल रूप से सूरत की रहने वाली एक युवती की शादी अहमदाबाद में हुई। शादी से पहले युवती सूरत में प्राईवेट जॉब करती थी, लेकिन बाद में उसकी अहमदाबाद में सरकारी नौकरी लग गई। परिवार वालों ने अहमदाबाद में ही अच्छा लड़का ढूंढ कर युवती की शादी करवा दी। हालांकि युवती शादी से पहले ही एक तीन बच्चों के पिता के साथ आंख मिचौली खेल रही थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद भी दो साल तक उसका अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क कायम रहा। लेकिन जब ससुराल वाले परिणिता पर संतान के लिये दबाव बनाने लगे और पर‌िणिता को भी अहसास हुआ कि वह अपने पति के साथ धोखा कर रही है, तो उसने प्रेमी से संबंध विद्छेद करने का मन बना लिया।

रिपोर्ट के अनुसार जब परिणिता ने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया तो उलटा प्रेमी ने धमकी दे डाली कि वह उसकी निजी तस्वीरें उसके पति को भेज देगा। प्रेमिका ने अपने प्रेमी से इस प्रकार की उम्मीद नहीं की थी। आखिर अपने सांसारिक जीवन को टूटने से बचाने परिणिता ने महिला हेल्पलाइन अभयम् का संपर्क किया।

अभयम् के स्वयं सेवकों ने स्थिति की नाजूकता को समझते हुए प्रेमी को सभी कानूनी परिस्थिति से अवगत कराते हुए बुलाया और दोनों पक्षों को समझाया कि विवाहेत्तर संबंध रखने के क्या नुकसान हो सकते हैं। अभयम् के प्रयासों से प्रेमी का दिमाग ठिकाने आया और उसने आगे से कभी अपनी प्रेमिका से संपर्क न करने और किसी प्रकार से प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाया।

राजकोट : अनाथ लड़की के साथ करते थे दरिंदों जैसा व्यवहार, जागृत पड़ोसियों ने महिला हेल्पलाइन से शिकायत कर बचाया
संसार में माता-पिता का होना हर किसी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता के ना होने से संतान के लिए जीना काफी दुष्कर हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ रजोत के कनकनगर में रहने वाली इस युवती के साथ, जिसके माता-पिता के ना होने के कारण उसके बड़े पापा के परिवारजन उसके साथ दरिंदों जैसा व्यवहार करते थे। पिछले पाँच महीनों से बड़े पापा के परिवारवाले उसकी पिटाई करते थे। कभी-कभी तो वह उसे खाना भी नहीं देते थे, काम ना करने का बहाना देकर चिमटे से उसका मुंह नोंच लेते थे। अंत में पड़ोसियों द्वारा इस बारे में पुलिस को जानकारी देकर युवती को उनके चंगुल से बचाया गया।

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनकनगर सोसायटी में रहने वाले एक परिवार ने युवती को घर में रखकर उसके साथ अमानवीय वर्तन करते थे। युवती की माता तलाक लेने के बाद अपने मायके रहने चली गई थी। जबकि उसके पिता का कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अपने बड़े पापा के साथ रह रही थी। पर यहाँ उसकी भाभू और उसकी चचेरी बहन उससे काफी दुर्व्यवहार करते थे। दोनों उसकी पिटाई करते थे और रोटी बनाने वाले चिमटे से उसका मुंह भी नोंच लेते थे। जिस दिन पुलिस ने घर पर चेकिंग की उस दिन भी सुबह उन्होंने युवती की पिटाई की थी। जिसके कारण उसके मुंह में से खून भी निकल रहा था।

जब पुलिस ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि युवती सुबह चोरी कर के भागने जा रही थी। पर इस दौरान वह गिर गई और इसी के कारण उसे यह चोट लगी है। पूरे मामले में थोराला के पीआई बी एम कातरिया ने युवती की शिकायत के आधार पर भाभू अनसुया बेन और उसकी चचेरी बहन शिवानी के सामने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। पड़ोसियों ने बताया कि वह युवती को कई बार घर के बाहर भी बिना खाना दिये निकाल देते थे। जब पड़ोसी उसे खाना देते तो उसकी भाभू वह खाना भी फेंक देती थी। अंत में जब युवती ने पड़ोसियों से इस बारे में सहायता मांगी तो एक पड़ोसी ने 181 अभयम महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर महिला को आजाद करवाया था। पड़ोसियों ने बताया था की युवती की भाभू मात्र इस युवती के साथ ही ऐसा अमानवीय वर्तन करती थी, जबकि अपनी तीनों पुत्रियों की काफी अच्छी देखभाल करती थी। महिला हेल्पलाइन ने युवती का काउनसेलिंग कर उसे सांत्वना दी थी।

परप्रांतीय महिला की मदद के लिए पहुंची 181 अभयम हेल्पलाइन
महिला हेल्पलाइन नंबर 181 द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्य आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है, जहां एक एक व्यक्ति ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया और हेल्पलाइन टीम को बताया की सुबह से यह परप्रांतीय महिला यहाँ बैठी हुई है। इसके चलते उन्होंने उस महिला की मदद करने की अपील की। टीम ने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुँचकर महिला की मदद की जिसके चलते महिला ने अभयम टीम का आभार व्यक्त किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरत के वेड इलाके में रहने वाली मूल यूपी की यह महिला अपने पति और दो बालकों के साथ रहती है। पति कोई काम नहीं करता, जिसके चलते उसका घर चलाना काफी मुश्किल हो गया था। यही नहीं पिता अपने बच्चों की ज़िम्मेदारी भी नहीं उठा रहे थे। जिसके चलते मीना कुमारी नाम की यह महिला खुद काम की खोज में निकली थी। काम की खोज में निकली इस महिला को एक अंजान महिला ने काम दिलाने की लालच देकर उसके पास से 500 रुपए ऐंठ लिए और कतारगाम इलाके में छोड़ दिया था।

महिला को अपने घर का रास्ता पूरी तरह से मालूम नहीं था, जिसके चलते वह पूरा दिन वहीं बैठी रही थी। जब एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने मदद करने की भावना से अभयम महिला हेल्पलाइन में फोन किया था। अभयम टीम तुरंत वहाँ पहुंची और उसके बाद महिला के साथ रहकर उसका घर ढूंढा और उसे उसके परिवार तक पहुंचाया गया था। इसके अलावा टीम ने घर में बैठे आलसी पति को भी काम करके घर की ज़िम्मेदारी उठाने का निर्देश दिया था।

अहमदाबाद : पति ने लिख कर दिया - 'अन्य स्त्री से नहीं बनाऊँगा संबंध', तब जाकर सुलझा मियां-बीवी का झगड़ा!
आज के दौर में रिश्ते बड़े नाजुक हो चले है। आज के समय छोटी छोटी बातों पर अलगाव कर लेते है। ऐसे में सोशल मीडिया आग में घी का काम करता है। आज के समय हर कोई सोशल मीडिया पर है और इसका उपयोग करते है। सोशल मीडिया से लोगों को बहुत मदद मिलती है पर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक तरफ लोगों की जिंदगी को आसान बनाने वाले सोशल मीडिया के बदलते चलन में कई लोगों की शादियां टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है। आज के समय ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां सोशल मीडिया के कारण किसी दंपति परेशान हो रहे है। अभयम हेल्पलाइन की टीम के पास भी ऐसे ही मामले आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अभयम की टीम ने अहमदाबाद के एक जोड़े की 18 साल पुरानी शादी को टूटने से बचा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अहमदाबाद अभयम की टीम को फोन कर कहा कि उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है और इस वजह से शादी टूटने की कगार पर है। इस दंपति को एक दस साल की बच्ची भी है और अब इनकी अठारह साल की शादी संकट में पड़ गई है। ऐसे में अभयम की टीम महिला मदद के लिए के पास पहुंची। पीड़ित महिला ने टीम को बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था, इसलिए वह उसे रोज मारता है। इसके साथ साथ वो अपनी बेटी को भी धमकाता था। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने पिता को वीडियो कॉल पर किसी और से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा लिया था। जब महिला ने इस बारे में पूछा तो आदमी ने अपना मोबाइल तोड़ दिया। मोबाइल फोन टूट जाने से उसमें से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच लड़ाई हो गई। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तो पड़ोसी भी महिला की मदद के लिए आगे आए। पड़ोसियों ने महिला को अभयम की मदद लेने की सलाह दी।

आपको बता दें कि महिला की बात सुनकर अभयम की टीम ने उसके पति से बात की। उसने कहा, उसकी पत्नी उसे पर्याप्त समय नहीं देती है। पत्नी सारा दिन बेटी के पीछे साथ रहती है। इसलिए उसका शारीरिक सुख पाने के लिए दूसरी महिला के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उसके घर जाता रहता है। यह सुनते ही पत्नी रोने लगी। हालांकि, उन्होंने तलाक लेने पर जोर दिया। लेकिन अभयम की टीम ने इसे समझाया। साथ ही पति की ओर से पत्र में लिखा गया था कि वह किसी अन्य महिला के साथ संबंध नहीं बनाएगा। पति के इस खुलासे के बाद मामला तूल पकड़ गया और महिला पति के साथ रहने को तैयार हो गई।

अहमदाबाद : अभयम के पास आया अजब मामला, पत्नी के फोन में आते थे अंग्रेजी में मैसेज तो पति करता था शक
एक समय था जब लड़कियों का विवाह किसी के साथ भी करा दिया जाता था और वो भी बिना किसी शिकायत के शादी करके अपना जीवन यापन करने लगती थी। अब समय बदल गया है और आज के समय में युवतियां किसी अशिक्षित और कम पढ़े-लिखे पुरुष को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनना पसंद नहीं करती हैं। अधिकांश समय देखा गया है कि पति के कम शिक्षा के कारण विवाह में टकराव होता है। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद शहर के जुहापुरा इलाके से सामने आया है। यहां स्नातक लड़की की शादी तीसरी कक्षा पास युवक से की गई थी। हुआ ऐसा कि विदेश में रहने वाली लड़की के एक दोस्त ने उपहार स्वरूप महिला को मोबाइल फोन भेजा था, जिसमें अंग्रेजी में मैसेज आते और इसके कारण पति को अपनी पत्नी पर अफेयर होने का शक था।

महिला हेल्पलाइन अभयम से मिली जानकारी के बाद टीम अभयम ने पति को समझाने की कोशिश की और उसकी शंका का समाधान किया। पीड़ित महिला ने हेल्पलाइन अभयम 181 से बताया कि उसका पति गलतफहमी के कारण उससे झगड़ता है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो गया था।

दरअसल लड़की का एक दोस्त जो विदेश में रहता है उसने लड़की को रहने वाली लड़की को एक मोबाइल तोहफे में दिया। इस मोबाइल के आते ही पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। आलम तो ये था कि अगर कंपनी से भी कोई मैसेज पास आता था तो वह शक करते हुए लड़ता था।    महिला हेल्पलाइन टीम ने लड़की के पति की काउंसलिंग की और उसे अपनी पत्नी के साथ गलत व्यवहार न करने के लिए राजी किया। अभयम की टीम ने अंग्रेजी संदेश को गुजराती में अनुवाद किया और पति को दिखाया, जिसने अपनी पत्नी को गलत समझने के लिए माफी मांगी।  इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी से दोबारा झगड़ा नहीं करने और शक न करने का वादा किया। महिला हेल्पलाइन टीम ने एक और परिवार को बचाया।

खेड़ा: चाची के प्रेम में पड़ा युवक करने लगा पत्नी को प्रताड़ित, महिला ने मांगी अभ्यम से मदद
खेड़ा तालुका के एक गांव में चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार लेकर मामला सामने आया है। 25 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था क्योंकि उसका अपनी 60 वर्षीय चाची के साथ संबंध था। ऐसे में महिला ने अपनी शादी को बचाने के लिए अभयम की टीम से मदद मांगी। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी के बाद कुछ समय तक घर में ठीक-ठाक चला। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन शादी के चौथे साल से ही पति ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  महिला के पति ने उसे घर के खर्च का भुगतान नहीं किया और अगर वह काम पर जाता था, तो वह उसे परेशान करता था।

जानकारी के अनुसार जब महिला ऊब गई और घाट से निकल गई, तो ससुराल वालों ने आकर उसे आश्वासन दिया कि उसका पति ठीक हो जाएगा, इसलिए वह अपने ससुराल लौट गई। इस बीच, उसे पता चला कि उसके पति का किसी और से नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाली उसकी 60 वर्षीय चाची के साथ संबंध हैं, इसलिए वह उसे परेशान कर रहा था। बाद में उसके पति की बेशर्मी इतनी बढ़ गई कि वह दिन-रात अपनी चाची के पास रहने लगा और घर भी नहीं आता। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर भी महिला के पति ने इलाज के लिए पैसे नहीं दिए लेकिन अगले दिन जब उसकी चाची बीमार पड़ी तो वह उसे तुरंत अस्पताल ले गया। ऐसे में पति और चाची के बीच संबंध के चलते महिला का परिवार टूटने की कगार पर था। ऐसे में महिला ने अपने घर को बचाने के लिए 181 अभय टीम से मदद मांगी।  घटना की जानकारी होने पर अभयम की टीम ने दंपति को अपनी शादी को एक और मौका देने की सलाह दी और युवक ने नहीं सुधरने पर उन्हें फटकार लगाई।

आत्महत्या करने जा रही महिला के लिए देवदूत बनकर आई 'अभयम'
महामारी के दिनों से राज्य भर में आत्महत्या के केसों में काफी ज्यादा इजाफा देखने मिला है। विभिन्न कारणों से कई लोगों ने महामारी के इस समय में अपनी जीवनलीला समाप्त करने के निर्णय लिया था। कुछ इसी तरह व्यारा के सोनगढ़ के पास रहने वाली एक युवती ने भी आत्महत्या करने के विचार से रेलवे ट्रेक पर बैठ गई थी। हालांकि सही समय पर वहाँ अभयम हेल्पलाइन की टीम ने पहुँचकर युवती की जान बचा ली थी।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, बारडोली के रेलवे ट्रेक पर एक युवती को बैठा देख एक व्यक्ति ने उनसे वहाँ बैठे होने की वजह पूछी थी। पर युवती ने कोई उत्तर नहीं दिया। जिसके चलते व्यक्ति ने 181 हेल्पलाइन को फोन किया था। व्यक्ति द्वारा फोन आने पर तुरंत ही अभयम टीम वहाँ पहुंची और उन्होंने उससे बात की थी। युवती ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती थी। जिसे मिलने के लिए वह अपने परिवार को बिना बताए उससे मिलने आ गई थी। पर युवक ने उसके प्रेम का अस्वीकार कर दिया और उसे वहाँ से भगा दिया। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का निर्णय किया।

इस पर अभयम हेल्पलाइन ने उसे समजाया कि इस तरह से अपने जीवन को बिगाड़ना सही नहीं है। युवक के साथ जो उसे प्रेम हुआ वह क्षणिक था, उसे उसके साथ कोई लगाव नहीं था। आत्महत्या करने से उसके परिवार पर इसकी क्या असर होगी इस बारे में महिला को समजाया गया। जिसके बाद युवती परिवार के पास जाने को तैयार हुई थी।