IAS - Loktej

आईएएस परीक्षार्थी मौत: अदालत ने कोचिंग सेंटर पर 2.5 करोड़ रु जुर्माना लगाने का आदेश खारिज किया
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई में ‘राउज आईएएस स्टडी सर्किल’ के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत होने के मामले में अधीनस्थ अदालत के उस निर्देश को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया जिसमें शैक्षणिक संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गुप्ता को अंतरिम जमानत के समय 2.5 करोड़ रुपये जमा कराने को कहा गया था।

न्यायमूर्ति विकास महाजन ने स्पष्ट किया कि जमानत पर निर्णय अधीनस्थ अदालत स्वयं उसके गुण-दोष के आधार पर लेगी।

आरोपी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने दलील दी कि 2.5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त को खारिज किया जाना चाहिए, क्योंकि सह-आरोपियों को रेड क्रॉस के पास भी पांच करोड़ रुपये जमा करने का इसी प्रकार का निर्देश दिया गया था, जिसे उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

अदालत ने आदेश दिया, ‘‘परिस्थितियों और उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ध्यान में रखते हुए... 23 सितंबर, 2024 के आदेश की शर्त... जिसके तहत याचिकाकर्ता को 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था, को रद्द किया जाता है।’’

गुप्ता के वकील ने अदालत से यह भी कहा कि अन्य सह-आरोपियों यानी बेसमेंट के मालिकों को दी गई अंतरिम जमानत की पुष्टि उच्च न्यायालय ने की है और उन्हें स्वैच्छिक योगदान के रूप में दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) में पांच लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है।

मृतकों के परिजनों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा और कहा कि उन्होंने अंतरिम जमानत आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

हालांकि, अदालत ने कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।

अदालत ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने जो भी कहा है, मैं वही कहूंगा और उसे अधीनस्थ अदालत को वापस भेजूंगा। आप इस बात को आधार नहीं बना सकते कि आप ‘हाई प्रोफाइल’ मामलों में व्यस्त थे।’’

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई 2024 को भारी बारिश के बाद राउज आईएएस स्टडी सर्किल वाली इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नेविन डेल्विन (24) की मौत हो गई थी।

अधीनस्थ अदालत ने पिछले साल 23 सितंबर को कोचिंग संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गुप्ता और इसके समन्वयक देशपाल सिंह को अंतरिम जमानत दी थी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी के पास 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश भी दिया था।

ठुकराई 55 लाख की नौकरी और पहले प्रयास में UPSC में उत्तीर्ण हुए, जानिये IAS अधिकारी की प्रेरणादायी कहानी
यूपीएससी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही उम्मीदवारों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं। ऐसी ही है राजस्थान के भविष्य देसाई की कहानी। भविष्य देसाई ने यूपीएससी परीक्षा में पूरे भारत में 29वां स्थान प्राप्त किया। भविष्य ने यूपीएससी के लिए गुरुग्राम में एक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा दिये गए 55 लाख रुपये के सालाना पैकेज को ठुकरा दिया था।

भविष्य ने आईएएस बनने के लिए 55 लाख के सैलरी पैकेज की नौकरी छोड़ दी। वह एक आईएएस अधिकारी बनने के लिए इतने दृढ़ थे कि उन्होंने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को पास कर लिया। यूपीएससी परीक्षा में भविष्य देसाई को 29 AIR मिला है।

राजस्थान के अजमेर शहर के रहने वाले देसाई ने अपने कॉलेज के दिनों से ही यूपीएससी की परीक्षा पास करने की योजना बना ली थी। हालांकि लाखों रुपए की नौकरी छोड़ना किसी के लिए भी बड़ी बात होती है। लेकिन भविष्य ने यूपीएससी क्रैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका अध्ययन कार्यक्रम बहुत सटीक था। नतीजतन, उन्होंने देश में सबसे कठिन परीक्षा को पहले प्रयास क्रैक कर लिया। भविष्य चाहते थे कि पढ़ाई के दौरान उनका ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रहे। इसलिए उन्होंने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। भविष्य ने कॉलेज में दाखिला लेते वक्त ही तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विसेज में जाना है। इसकी प्रेरणा उन्हें विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मिली। उनका टारगेट था कि उन्हें 100 के अंदर रैंक चाहिए थी। अपने लक्ष्य पर फोकस कर दिन-रात पढ़ाई कर तैयारी में जुटे रहे और उम्मीद से ज्यादा बड़ी सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि लगभग 2 साल तक भविष्य स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से दूर रहे और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने दो साल तक बहुत मेहनत की और आज नतीजा उनके सामने है। भविष्य ने अजमेर और कोटा से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने IIT-JEE Exan को क्रैक किया और IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की।

समाज के लिए मिसाल बनी इन अधिकारियों की शादी, आईपीएस तपस्या ने कन्यादान से किया मना, पिता से बोलीं- 'मैं बेटी, कोई दान की चीज नहीं!”
समाज में कभी-कभी घटित कोई घटना समाज के लोगों के लिए आदर्श बन जाता है। जब हम ऐसी घटनाओं से रूबरू होते हैं जो समाज का प्रतिबिंब होती हैं, तो हमें खुशी होती है। खासकर जब हम देखते हैं कि महिलाओं के प्रति हमारा नजरिया बदल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों की शादी हुई थी। महिला आईएएस अधिकारी तपस्या परिहार की शादी आईएफएस अधिकारी गर्वित गंगवार से हुई। हालांकि इस जोड़े ने 6 महीने पहले शादी कर ली थी। इस शादी की खास बात यह है कि आईएएस अधिकारी ने शादी में एक मिसाल कायम की।

आपको बता दें कि हिन्दू समाज में शादी के दौरान वधु के पिता द्वारा वधु का कन्यादान करने की परंपरा है। तपस्या ने इस प्रथा को स्वीकार नहीं किया और अपने पिता को कन्यादान न करने को कहा। तपस्या ने समझाया कि मैं कोई दान करने वाली वस्तु नहीं आपकी बेटी हूं। तपस्या परिहार और गरवित गंगवार दोनों ट्रेनिंग के दौरान मिले और एक दूसरे को पसंद करने लगे। यूपीएससी परीक्षा में तपस्या परिहार ने 23वीं रैंक हासिल की है। शादी नरसिंहपुर जिले के जोवा गांव में हुई। शादी में दोनों पक्षों के रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे।

तपस्या का बचपन एक संयुक्त परिवार में बड़े शौक से बीता।त पस्या बचपन से ही कन्यादान के खिलाफ थीं। उनका मानना है कि बेटी दान की चीज कैसे हो सकती है। कोई उनकी इच्छा के बिना उनका दान कैसे कर सकता है! यह बात उन्होंने अपने परिवार को बताई तो वे कन्यादान नहीं करने को राजी हो गए। उनके पति आईएफएस गर्वित गंगवार का परिवार भी उनकी बात से सहमत हो गया। तपस्या ने कहा कि जब दो परिवार आपस में मिलकर विवाह करते हैं तो फिर बड़ा-छोटा या ऊंचा-नीचा होना ठीक नहीं। क्यों किसी का दान किया जाए? जब मैं शादी के लिए तैयार हुई तो मैंने भी परिवार के लोगों से चर्चा कर कन्यादान की रस्म को शादी से दूर रखा। ओशो भक्त तपस्या के पिता विश्वास परिहार कहते हैं कि बेटे और बेटी में कोई अंतर न हो। बेटियों को दान करके उनके हक और सम्पत्ति से वंचित नही किया जा सकता।  परिवार वालों ने कहा कि बेटी को हमेशा पूरे परिवार ने प्यार किया है। परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। अभी उसकी खुशी ही हमारी खुशी है। ये बेटी को दान करके उनके हक से उन्हें वंचित करती हैं। बेटियों के मामले में दान शब्द ही उन्हें ठीक नहीं लगता।

इस बड़े फैसले के बारे में तपस्या ने कहा, "मुझे बचपन से ही ऐसी परंपरा पसंद नहीं हैं। परंपरा के नाम पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने मुझे आहत किया है। इस सब में मेरे परिवार का बहुत सहयोग रहा। मैंने अपने परिवार और अपने ससुराल को मना लिया। इस तरह हमने मिलकर कन्यादान की पुरानी परंपराओं को तोड़ दिया।"

गुजरात के 26 IAS अधिकारियों के तबादले, ये रही सूची
गुजरात में बुधवार देर शाम 26 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा प्रदेश सरकार की ओर से की गई है। इन तबादलों में 8 अधिकारियों को सचिव स्तर की पदोन्नति दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादलों का एलान हआ है, वह निम्म प्रकार से है-

१) पंकज कुतार - एसीएस, गृह २)  विपुल मित्रा - एससीएस, पंचायत ३)  डॉ. राजीव गुप्ता - एसीएस, उद्योग ४) के के राकेश - एसीएस, जीएडी ५) सुनयना तोमर - एसीएस, सामाजिक न्याय और अधिकारिता ६) कमल दयाणी - एसीएस, राजस्व ७) मनोजकुमार दास - एसीएस, बंदरगाह एवं ट्रांसपोर्ट ८)  मनोह अग्रवाल - एसीएस, स्वास्थ्य ९)  अरुणकुमार सोलंकी - एसीएस, वन-पर्यावरण १०)  ममता वर्मा - पीएस, उर्जा तथा नर्मदा ११)  सोनल मिश्रा - ग्राम विकास कमिश्नर १२)  रमेश चंद मीणा - डिरेक्टर जनरल, स्पीपा १३)  हारित शुक्ला - सचिव, पर्यटन १४)  विजय नेहरा - सचिव, विज्ञान और तकनिकी १५)  रूपवंत सिंघ - कमिश्नर, जीयोलोजी तथा जीएमडीसी के निदेशक १६)  पी स्वरूप - कमिश्नर, जमीन सुधार १७)  मनीषा चंद्रा - सचिव, वित्त (खर्च) १८)  जयप्रकाश शिवहरे - पे स्केल के अतिरिक्त चार्च के साथ स्वास्थ्य कमिश्नर पद पर कायम १९)  बच्छानिधि पानी - महापालिका आयुक्त, सूरत पद पर कायम २०)  हर्षदकुमार पटेल - सचिव, श्रम और रोजगार २१)  पी भारती - प्रा. शिक्षा और प्रोजेक्ट डिरेक्टर एसएसए २२)  रणजीत कुमार जे - कमिश्नर, एमएसएमई २३)  शालिनी अग्रवाल, महापालिका आयुक्त, वड़ोदरा २४) के के निराला, महिला और बाल कल्याण २५)  एच के पटेल, मैनेजिंग डिरेक्टर, गुजरात नागरिक आपूर्ति निगम २६)  सतीष पटेल - कमिश्नर, मध्याहन भोजन योजना और स्कूल्स।