Accident - Loktej

मप्र के बरगी क्रूज हादसे में आखिरी शव भी मिला, मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई
जबलपुर, 03 मई (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद से चल रहे राहत एवं बचाव कार्य के बीच रविवार को एक और लापता व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

बरगी सिटी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में रविवार सुबह 9.40 बजे कामराज आर. का शव निकाला गया। इससे पहले सुबह करीब 6 बजे उनके 8 साल के भतीजे मयूरन की शव मिला था। वह त्रिची (तमिलनाडु) से आया था। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के पहले दिन 30 अप्रैल को 4 शव, दूसरे दिन 5, तीसरे दिन 2 और रविवार को चौथे दिन दो शव मिले। मृतकों में चार बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर आज दिनभर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि बाते गुरुवार (30 अप्रैल) को शाम तेज आंधी-तूफान के चलते मप्र टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे। जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से शुरुआत दो दिनों में तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 29 लोगों को बचा लिया गया था। कुछेक पर्यटक तैरकर भी किनारे आ गए थे। इस दौरान नौ लोगों के शव बरामद हुए थे। इसके बाद शनिवार (2 मई) शाम 6 बजे दो बच्चों के शव मिले थे।

भारी बारिश और आंधी तूफान की वजह से शनिवार को राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया गया था। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ सेना के जवानों ने रविवार सुबह पुनः सर्चिंग शुरू की।

इस दौरान सुबह करीब 6 बजे घटना स्थल से कुछ दूर पर एक और बच्चे का शव मिला है। मृतक का नाम मयूरन है, जो कि त्रिची (तमिलनाडु) का रहने वाला था। इसके बाद सुबह 9.40 बजे कामराज आर. का शव भी बरामद कर लिया गया।

इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में नीतू सोनी (43) निवासी कोतवाली, जबलपुर, सौभाग्यम अलागन (42) निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु, मधुर मैसी (62) निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली, काकुलाझी (38) पत्नी कामराज निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर, रेशमा सैयद (66) निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास, शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल, मरीना मैसी (39) पत्नी प्रदीप मैसी निवासी दिल्ली, त्रिशान (4 वर्ष) पुत्र प्रदीप मैसी निवासी दिल्ली और ज्योति सेन, निवासी फूटाताल, घमापुर के आगे जबलपुर, श्रीतमिल (5) पुत्र कामराज निवासी जबलपुर और विराज (5) पुत्र कृष्ण सोनी, मयूरम (9 वर्ष) पुत्र परिमल निवासी त्रिची-तमिलनाडु और कामराज आर. पुत्र श्रीरामालिंगम निवासी जबलपुर शामिल हैं।

बरगी सिटी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिची रवाना किया गया है। मृतकों के परिजन भी साथ में रवाना हुए हैं। प्रशासन की ओर से अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

परिजनों में भारी आक्रोश, बोले - यह हादसा नहीं मर्डर है

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनो ने मप्र टूरिज्म विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है।

हमें मुआवजा नहीं, जस्टिस चाहिए। इसके लिए सारा का सारा एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट रिस्पॉन्सबल है। अभी तक कितने ऑफिसर अरेस्ट किए गए, कितने को सस्पेंड किया गया, बोट ऑपरेटर कहां है? उसे अरेस्ट क्यों नहीं किया गया? उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तमिलनाडु के एक परिवार के सात लोगों की मौत, केवल दो 2 बच्चे बचेबरगी डैम क्रूज हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार 7 सदस्य डूबे थे, जिनमें से केवल 10 साल का पूवीथरन और उसकी 12 साल की कजन ही सुरक्षित बच पाए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

कामराज(मूल निवासी त्रिची, तमिलनाडु) जबलपुर की आयुध निर्माणी में मशीनिस्ट के पद पर थे। वे यहां पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। तमिलनाडु से उनके सास-ससुर, छोटे भाई, साली और अन्य परिजन आए हुए थे।

इसलिए उन्होंने छुट्टी ले ली थी। गुरुवार 30 अप्रैल को सभी लोग घूमने निकले। दोपहर में वे भेड़ाघाट गए। वहां रोप-वे का आनंद लेने के बाद करीब 3:30 बजे बरगी डैम रिजॉर्ट पहुंचे।

हादसे में बचे 10 वर्षीय पूवीथरन ने उस डरावने मंजर को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में मौसम बिलकुल साफ था। क्रूज पर एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया गया।

वापस लौटते समय तेज हवाएं चलने लगीं और लहरें बेकाबू हो गईं। पूवीथरन के मुताबिक, क्रूज पर केवल बच्चों ने लाइफ जैकेट पहनी थी। जब क्रूज बुरी तरह हिलने लगा, तब बाकी लोगों ने जैकेट पहनना शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्रूज पलटने के बाद मैं लहरों से लड़ते हुए किनारे की ओर आ रहा था, तभी एक व्यक्ति ने रस्सी फेंककर उसकी जान बचाई।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्री बस: 15 यात्रियों की मौके पर मौत
उधमपुर, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर शहर की ओर जा रही थी, तभी रामनगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

बस सीधे पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। उधमपुर के जिला कलेक्टर (DC) मिंगा शेरपा ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

अधिकारियों ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी।

रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस दुखद घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और स्थानीय प्रशासन से बात कर हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम भी घायलों की मदद के लिए अस्पताल में मौजूद है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत
नासिक, 04 अप्रैल (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है, जिसमें छह छात्रों सहित नौ लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर इलाके के एक वेडिंग वेन्यू में निजी कोचिंग क्लास द्वारा आयोजित ‘सोशल गैदरिंग’ कार्यक्रम खत्म होने के बाद दरगोड़े परिवार अपनी अर्टिगा कार से घर वापस लौट रहा था।

रात करीब 10:00 बजे मैरिज हॉल के पास ही स्थित एक खेत के खुले कुएं में अनियंत्रित होकर कार जा गिरी। इस भयानक हादसे में कार सवार सभी नौ लोग पानी से भरे गहरे कुएं में समा गए, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते खुशियों का माहौल गहरे मातम में बदल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत की फायर ब्रिगेड, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। हालांकि, कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अंधेरे और गहरे पानी की वजह से राहत कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद देर रात एक बड़ी क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया।

तब तक कार में सवार सभी लोगों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस इंस्पेक्टर भगवान मथुरे ने बताया कि मृतकों में सुनील दरगोड़े, राखी, आशा, सृष्टि, श्रेयश, माधुरी, समृद्धि, रेशमा और श्रावणी शामिल हैं। इन सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक घटना ने मैरिज गार्डन और सार्वजनिक आयोजनों के पास सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुएं के चारों ओर मुंडेर या सुरक्षा घेरा न होने के कारण अंधेरे में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

नासिक जिला प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि हादसे की सही वजहों का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

शनिवार सुबह से ही डिंडोरी पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है, जो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नेपाल के धाडिंग में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत
काठमांडू, 23 फरवरी (वेब वार्ता)। नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी।

आर्म्ड पुलिस फोर्स के अनुसार, यह दुर्घटना पृथ्वी हाईवे पर गजुरी के पास सुबह करीब 1:30 बजे हुई। बस सड़क से फिसलकर सीधे उफनती नदी में समा गई, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और स्थानीय पुलिस ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 18 शवों को बरामद किया जा चुका है।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री भी शामिल है। वहीं, बचाए गए 28 घायलों में एक जापानी और एक डच महिला पर्यटक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

राहत एवं बचाव दल ने अंधेरे और नदी के तेज बहाव के बावजूद 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हादसे के सटीक कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस ने ‘ओवर स्पीडिंग’ यानी तेज रफ्तार को मुख्य वजह बताया है। चश्मदीदों के मुताबिक, रात के समय हाईवे पर बस की गति काफी अधिक थी, जिससे चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा।

नेपाल प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। त्रिशूली नदी का यह इलाका पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह रहा है, जिसके चलते अब हाईवे सुरक्षा और चालक की थकान जैसे पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।

कोलंबिया में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सांसद समेत 15 लोगों की मौत
बोगोटा, 29 जनवरी (वेब वार्ता)। कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस उड़ान का संचालन करने वाली सरकारी विमानन कंपनी ‘सटेना’ ने कहा कि कुरासिका इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल के बारे में प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद ‘‘यात्रियों की स्थिति का पता’’ लगाने के लिए एक बचाव दल भेजा गया।

विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे।

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में जारी बयान में कहा, ‘‘मौके पर विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।’’

बयान के अनुसार, एचके4709 पंजीकरण नंबर वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट पर कुकूता हवाई अड्डे से पहाड़ों से घिरे ओकाना शहर के लिए उड़ान भरी थी। आम तौर पर यह उड़ान करीब 40 मिनट की होती है।

‘सटेना’ के बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का हवाई यातायातनियंत्रण से संपर्क टूट गया।

कर्नाटक में ट्रक की बस से टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत, अधिकांश पीड़ित जिंदा जले: पुलिस
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 25 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक के ‘लग्जरी स्लीपर’ बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने पहले प्रारंभिक जांच के आधार पर नौ लोगों की मौत की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने और जिला पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि हादसे में पांच लोगों की जान गई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीत कुमार बंडारू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केवल पांच लोगों की मौत हुई है।’’ गौड़ा के अनुसार, जिन तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी वे संभवतः बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

मृतकों में बस के चार यात्री और ट्रक का चालक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे में लोगों की जान जाने पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

सिद्धरमैया ने इस भीषण दुर्घटना की उचित जांच कराने की भी बात कही।

गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि कंटेनर ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।

बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही इस बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें 30 यात्री थे। हिरियूर तालुक के गोलार्थी के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में आग लग गई और अधिकतर लोग बस के भीतर ही जिंदा जल गए। बस का चालक और खलासी बच गए जबकि ट्रक चालक की मौत हो गई।

गौड़ा ने कहा, ‘‘अब तक की जांच के अनुसार, कंटेनर ट्रक ने बस के डीजल टैंक को टक्कर मारी, जिससे डीजल लीक हुआ और आग लग गई।’’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बचे लोगों में तीन दोस्त शामिल हैं। दो अन्य यात्रियों ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

गौड़ा ने कहा, ‘‘12 घायलों में से नौ को सिरा और तीन को तुमकुरु भेजा गया है। गंभीर रूप से झुलसे एक मरीज को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया है।’’

आईजीपी ने कहा कि इलाज के लिए बेंगलुरु भेजे गए व्यक्ति को छोड़कर बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

दसराहल्ली से दांदेली जा रही एक अन्य बस भी इस बस के पीछे थी, लेकिन यह दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। इस बस में 42 स्कूली बच्चे सवार थे।

गौड़ा ने कहा, ‘‘स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के चालक ने पीछे से दुर्घटना प्रभावित बस को टक्कर मार दी, फिर दूसरी ओर मुड़कर सड़क से उतर गई। राहत की बात यह रही कि इस बस में सवार कोई भी हताहत नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि बच्चों को दूसरी बस से आगे भेज दिया गया है और स्कूल बस का चालक इस हादसे का मुख्य प्रत्यक्षदर्शी है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कि हादसे की शिकार हुई बस के अधिकतर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उनके फोन नंबर मिल गए हैं और हम उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ‘डीएनए’ जांच से कराई जाएगी।

घटना को याद करते हुए बस चालक रफीक ने बताया कि ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी।

चालक ने अस्पताल में बताया, ‘‘उस समय मैं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था। मैंने सामने से वाहन को आते देखा। मुझे केवल इतना याद है कि ट्रक बस से टकराया, उसके बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, यह मुझे नहीं पता।’’

चालक ने कहा कि सामने से वाहन आते देख उन्होंने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण नहीं कर पाए।

बस के खलासी मोहम्मद सादिक को हादसे में मामूली चोट आई है और उनका भी इलाज हो रहा है। सादिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बस से बाहर जा गिरे।

उन्होंने कहा, ‘‘सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। मैं बस के अगले हिस्से में था और हादसे के समय सो रहा था। टक्कर के प्रभाव से बस का शीशा टूट गया और मैं बाहर जा गिरा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद एक बस में आग लग जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, इसमें से अधिकतर लोग आग में जिंदा जल गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा, ‘‘कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने चित्रदुर्ग में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि घटना की उचित जांच कराई जाएगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बुधवार देर रात दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक ‘लग्जरी स्लीपर’ बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में आग लग गई और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चित्रदुर्ग के पास एक लॉरी (कंटेनर ट्रक) और बस के बीच हुई भीषण दुर्घटना हृदयविदारक है, जिसमें कई यात्री जिंदा जल गए। यह बेहद दुखद है कि क्रिसमस की छुट्टियों के लिए घर जा रहे लोगों की यात्रा इस तरह की त्रासदी के साथ समाप्त हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना की पूरी जांच की जाएगी और इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। मृतकों की आत्मा को शांति मिले, ऐसी कामना करता हूं। मैं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं।’’

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी हादसे और जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर आग की लपटें उठ रही थीं और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

‘पीटीआई-वीडियो’ के दृश्यों में दिख रहा है कि बस की खिड़कियों व छत से आग की तेज लपटें निकल रही हैं और घना धुआं छाया हुआ है। आग की लपटों के कारण दूर से ही तेज रोशनी नजर आ रही थी। इस घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कुछ लोगों को दुर्घटना के दृश्य अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते हुए भी देखा गया।

राजमार्ग पर बस के जले हुए अवशेष पड़े दिखे, जिसकी छत ढह चुकी थी और धातु के ढांचे मुड़े हुए थे। दृश्यों में कुछ लोगों को मृतकों के शवों को बस से बाहर निकालते भी देखा गया।

बस केवल ढांचे जैसी संरचना में तब्दील हो गई थी और जला हुआ मलबा सड़क पर बिखरा पड़ा था। सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी बस का निरीक्षण करते हुए मलबा हटाते नजर आए।

सड़क पर बस के जले हुए टुकड़े, यात्रियों का निजी सामान और वाहन के हिस्से बिखरे पड़े थे। मौके पर दमकल गाड़ियां तैनात थीं और वाहन के अवशेष हटाने के लिए क्रेन और खुदाई में इस्तेमाल होने वाली ‘अर्थमूवर’ जैसी भारी मशीनें लगाई गईं। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी क्रेन की मदद से उठाकर राजमार्ग से हटाया गया।

पुलिसकर्मी मलबे की जांच करते और यातायात को नियंत्रित करते देखे गये। साथ ही दुर्घटना क्षेत्र में लोगों का प्रवेश वर्जित था।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, 13 लोगों की मौत व 35 अन्य घायल
मथुरा (उप्र), 16 दिसंबर (भाषा) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सात बस व तीन गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद कई वाहनों में लगी आग में झुलसने से 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 35 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

इस बीच जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसे दो दिनों के भीतर तफ्तीश पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा-नोएडा साइड पर मंगलवार तड़के हुए हादसे की जांच के लिए मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार को नामित किया है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में तब हुआ जब घने कोहरे में आठ बस और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने कहा, ‘‘आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।’’

उन्होंने बताया कि संभवत: कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने कहा, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जिनमें से अब तक सिर्फ तीन की पहचान हो पाई है। इनकी पहचान प्रयागराज के निवासी अखिलेंद्र प्रताप यादव (44), आजमगढ़ निवासी रामपाल (75) और गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मुस्कान बाजार निवासी सुल्तान (62) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि शेष मृतकों के शव से सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और उनके परिजनों से मिलान के बाद ही मृतकों की पहचान संभव हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों की मौत वाहनों में आग लगने के बाद झुलसने के कारण हुई।

सचान ने बताया कि घायलों में से 15 को जिला अस्पताल, नौ को बलदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ को एक निजी अस्पताल और दो को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण अस्थायी तौर पर मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

दूसरी ओर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी अपने बयान में कहा है कि पूरी घटना की जांच के लिए बलदेव थाने में अज्ञात बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आगरा मण्डल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने भी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जिला अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को उनका समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।

श्लोक कुमार ने कहा, "हम जले हुए शवों के डीएनए को उनके रिश्तेदारों द्वारा दिए गए नमूनों से मिलाने के लिए सुरक्षित रख रहे हैं। हमने तीन मृत यात्रियों की पहचान कर ली है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतकों की सही पहचान के लिए अवशेषों से डीएनए नमूने लिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों के शवों की पहचान हो गई है, उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले मथुरा पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘आज करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने से कम दृश्यता के कारण सात बस व तीन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।’’

पुलिस ने कहा, ‘‘घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कोई भी गंभीर नहीं है। बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है, अन्य यात्रियों को गंतव्य तक सरकारी वाहनों से भिजवाया जा रहा है।’’

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटनाग्रस्त बसों में आग लग गई जिसे काबू करने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।

हादसे में हुई मौतों पर दुख प्रकट हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी निर्देश दिया है।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में जांच के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है जो अगले दो दिनों में जांच कर दुर्घटना के कारणों एवं भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अपनी सुस्पष्ट रिपोर्ट पेश करेगी।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा गठित की गई समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अधिशासी अभियंता (निर्माण खण्ड-एक) गुलवीर सिंह एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश में कार ट्रक से टकरायी, इंजीनियरिंग के पांच छात्रों की मौत
चिलकलूरिपेट (आंध्र प्रदेश), पांच दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पालनाडु जिले के चिलकलूरिपेट में एक कार ट्रक से टकरा गयी जिससे इंजीनियरिंग के पांच छात्रों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात चिलकलूरिपेट में नए बाईपास रोड पर उस समय हुई जब ट्रक चालक ने कथित तौर पर अचानक अपने वाहन की गति धीमी कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चारों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि ये विद्यार्थी गुंटूर से श्री सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा जा रहे थे।

पुलिस ने इस हादसे के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मदीना में बस दुर्घटना में भारतीय श्रद्धालुओं की मौत पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने गहरा दुख जताया
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना में हुई बस दुर्घटना में भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने पर सोमवार को शोक जताया। इस दुर्घटना में उमराह करने गए कई भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।

बस में लगभग 40 भारतीय सवार थे जिनमें से अधिकतर तेलंगाना के रहने वाले थे। बस कथित तौर पर देर रात लगभग डेढ़ बजे (भारतीय समयानुसार) एक तेल टैंकर से टकरा गई थी।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सऊदी अरब के मदीना के पास हुए इस सड़क हादसे से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं।

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित घटना के दृश्य में बस से भीषण आग की लपटें उठती दिख रही हैं और हवा में धुएं का घना बादल नजर आ रहा है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि वह सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कई भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर से ‘‘स्तब्ध और बेहद दुखी’’ हैं।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’

सूरत : महाराष्ट्र में बड़ा हादसा , 30 बच्चों से भरी स्कूल बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, एक छात्र की मौत
सूरत। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 बच्चों से भरी एक स्कूल बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा अक्कलकुवा–मोलगी मार्ग पर स्थित देवगोई घाट इलाके में हुआ।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस मोलगी गाँव से अक्कलकुवा की ओर जा रही थी, तभी अमलीबारी इलाके में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बस खाई में गिरने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अक्कलकुवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नंदुरबार ज़िला प्रशासन ने हादसे की जाँच के आदेश दिए हैं। ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएँगे।

सूरत : शिरडी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर पलटी — 3 की मौत, 4 घायल
सूरत। शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर लौट रहे सूरत के सात दोस्तों की कार नासिक जिले के येवला तालुका के एरंडागांव रायट के शिवार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंगलवार रात हुई इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और घायलों को नासिक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान प्रणव देसाई (मजदूर ठेकेदार), पलक कपाड़िया, और सुरेश साहू (विक्रम ओसवाल का कर्मचारी) के रूप में हुई है। घायलों में विक्रम ओसवाल (स्कूल बस ठेकेदार), विपिन राणा (कार एजेंट), एक अकाउंटेंट, और एक अन्य सहयोगी शामिल हैं।

हादसा उस समय हुआ जब फॉर्च्यूनर (नंबर GJ 05 RJ 8909) शिरडी से सूरत लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज़ थी और चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने के लिए मदद की और एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुँचाया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत इलाज के लिए नासिक ले जाते समय रास्ते में हुई।

विक्रम ओसवाल, जो कार चला रहे थे, गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज नासिक में जारी है, जिनमें से दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और यातायात को डायवर्ट किया गया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने प्राथमिक जाँच में माना है कि हादसे का कारण तेज़ रफ़्तार और नियंत्रण खोना रहा।

पुलिस ने कहा कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी की तकनीकी जाँच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। इस हादसे से सूरत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कच्छ में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल
कच्छ, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। गुजरात के कच्छ में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार लोगों की एक दुर्घटना में जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह घटना मालियुआ के पास स्थित सूरजबाड़ी पुल की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी।

दमकल विभाग ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

साथ ही पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले, 25 जुलाई को गुजरात के गांधीनगर में एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। इसी साल 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से भरा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे।