Amreli - Loktej

गुजरात की अदालत ने गोहत्या मामले में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई
अमरेली (गुजरात), 12 नवंबर (भाषा) गुजरात के अमरेली शहर की एक सत्र अदालत ने गोहत्या के एक मामले में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई और उन पर 18 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि गुजरात में यह पहला मामला है, जिसमें गोहत्या के मामले में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

विशेष सरकारी वकील चंद्रेश मेहता ने बताया कि सत्र न्यायालय की न्यायाधीश रिजवाना बुखारी ने मंगलवार को तीन आरोपियों -- कासिम हाजी सोलंकी, सत्तार इस्माइल सोलंकी और अकरम हाजी सोलंकी -- को गोहत्या मामले में गुजरात पशु संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया और उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई।

मेहता ने बताया कि अदालत ने तीनों पर 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मामले के विवरण के अनुसार, पुलिस को 2023 में अमरेली शहर में कुछ लोगों द्वारा गायों को पकड़कर उनका वध करने और गोमांस बेचने की सूचना मिली थी।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शहर के एक मकान पर छापा मारा और मौके से 40 किलोग्राम गोमांस, वध की गईं गायों के अंग और इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद किए। कासिम सोलंकी को तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी भागने में सफल रहे थे लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मेहता ने बताया कि अदालत में पेश की गई दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने तीनों को गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 5 के तहत दोषी करार दिया और आरोपियों में से प्रत्येक पर 5,00,000 रुपये (कुल 15 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया।

आरोपियों को इसी अधिनियम की धारा 6 (बी) (गोमांस या गोमांस उत्पादों की बिक्री या खरीद पर प्रतिबंध) के तहत सात साल की जेल और प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्हें कुछ जानवरों को मारने, जहर देने, अपंग बनाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत भी दोषी करार दिया गया।

मेहता ने कहा, ‘‘गुजरात में यह पहली बार है जब किसी अदालत ने गोहत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।’’

गुजरात सरकार ने फैसले की सराहना की और उसके प्रवक्ता जीतू वघानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार गोरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

वघानी ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘गाय भारतीय संस्कृति और आस्था के केंद्र में है। राज्य सरकार गोहत्या जैसे अपराधों पर कोई दया नहीं दिखाएगी।’’

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 2011 में गोहत्या के खिलाफ एक सख्त कानून पारित किया था। बाद में 2017 में इस कानून में संशोधन किया गया और आजीवन कारावास का प्रावधान जोड़ा गया।

वघानी ने कहा, ‘‘इस फैसले से साफ है कि राज्य सरकार गाय के साथ अन्याय करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाएगी। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद भविष्य में गोहत्या के बारे में सोचने वाले भी कांप उठेंगे।’’

पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए शख्स की एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत
अमरेली (गुजरात), 14 जून (भाषा) ब्रिटेन में रहने वाले अर्जुन पटोलिया अपनी पत्नी की अस्थियों को नर्मदा नदी में विसर्जित करने के लिए भारत आए थे। उन्हें नहीं पता था कि यह उनके परिवार के लिए उनका आखिरी कर्तव्य होगा।

अर्जुन बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना के 241 पीड़ितों में से एक थे, जिससे उनकी चार और आठ साल की दो बेटियां अनाथ हो गईं।

बमुश्किल दो सप्ताह पहले ही अर्जुन की पत्नी भारती का लंबी बीमारी के बाद लंदन में मौत हो गई थी। गुजरात के अमरेली जिले के वडिया गांव के अर्जुन (36) अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ लंदन में रह रहे थे।

अर्जुन के भाई संजय पटोलिया ने बताया, ‘‘दो सप्ताह पहले भारती की लंदन में बीमारी के कारण मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए, उनकी अस्थियों को नर्मदा नदी में विसर्जित करने के लिए, मेरे भाई ने लंदन में उनका अंतिम संस्कार किया और कुछ दिन पहले भारती की अस्थियों को लेकर भारत आए।’’

वडोदरा के पास रस्में पूरी करने के बाद, अर्जुन बृहस्पतिवार को विमान में सवार होने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। संजय ने रुंधे स्वर में कहा, ‘‘विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद, हमें दुर्घटना की खबर मिली। हम टूट चुके हैं।’’

इस क्रूर घटनाक्रम से दोनों छोटी बहनें बेसहारा हो गई हैं। अर्जुन की यात्रा उनके परिवार के लिए दुख का एक नया अध्याय लेकर आई। संजय ने कहा, ‘‘उनकी दोनों बेटियां इस समय लंदन में हमारे करीबी रिश्तेदार के पास हैं।’’

गुजरात: अमरेली जिले में नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत
अमरेली, 06 मई (वेब वार्ता)। गुजरात के अमरेली जिले में शेत्रुंजी नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमरेली तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम गवडका गांव के पास उस समय हुई जब चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। उन्होंने बताया कि जिला अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और देर रात तक खोज अभियान के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र वाला (18), कौशिक राठौड़ (21), भार्गव राठौड़ (20) और कमलेश डाफडा (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार तड़के दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुजरात के अमरेली में ट्रक ने शेरनी को कुचला, चालक गिरफ्तार
अमरेली, 27 अप्रैल (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में एक ट्रक चालक को एक शेरनी को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल को देवलिया गांव के पास अमरेली-सावरकुंडला राजमार्ग पर हुई।

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) विरलसिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी राजेश पडारिया तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने मंगलवार तड़के शेरनी को कुचल दिया।

चावड़ा के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गईं और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, टीम ने आसपास के इलाकों की जांच की और पेट्रोल पंप तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
अमरेली (गुजरात), 22 अप्रैल (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में मंगलवार की दोपहर एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विमान पहले एक पेड़ पर गिरा और उसके बाद एक खाली जमीन पर

दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से एक विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अकेले थे और विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

खरात ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया।

खरात ने कहा, "अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद, हवाई अड्डे से संचालित होने वाली एक विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में, प्रशिक्षु पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि विमान लपटों में घिर गया। दुर्घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित विमानन अकादमी अमरेली हवाई अड्डे से पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करती है।

एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्निशमन अधिकारी एससी गढ़वी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं।

उन्होंने कहा, "हालांकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन इसमें कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, क्योंकि यह पहले एक पेड़ पर गिरा और फिर खाली जमीन पर गिरा। हमारी टीमों ने अंततः आग पर काबू पा लिया।"

गुजरात: अमरेली जिले में शेर के हमले में एक बच्चे की मौत
अमरेली, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में एक शेर ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। घटना के बाद गिर राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित क्षेत्र में घूम रहे दो शेरों को पकड़ लिया गया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पनिया गांव में राहुल बरैया पर शेर ने उस समय हमला कर दिया जब वह पानी लेने के लिए नदी पर जा रहा था।

बाद में उसका बुरी तरह क्षत विक्षत शव पाया गया। उप वनसंरक्षक जयंत पटले ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में घेराबंदी की और दो शेरों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि शेरों को परीक्षण के लिए क्रांकाच पशु देखभाल केंद्र ले जाया गया है।

गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत
अमरेली, 13 जनवरी (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।

राजुला के रेंज वन अधिकारी जी.एल. वाघेला ने बताया कि तेंदुए ने लड़की पर उस समय हमला किया जब वह रविवार शाम को चित्रासर गांव में अपने माता-पिता के साथ कपास के खेत में थी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और जिले के जाफराबाद स्थित एक अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आठ टीमें गठित की हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पिंजरे लगा दिए गए हैं।

राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को लड़की पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गुजरात: फर्जी ‘लेटरहेड’ के जरिये भाजपा विधायक को बदनाम करने के आरोप में चार गिरफ्तार
अमरेली (गुजरात), 30 दिसंबर (भाषा) गुजरात के अमरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कौशिक वेकारिया को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता मनीष वघासिया ने अमरेली तालुका पंचायत के अध्यक्ष शिकायतकर्ता किशोर कनपरिया के ‘फर्जी लेटरहेड’, हस्ताक्षर और स्टाम्प का इस्तेमाल कर विधायक वेकारिया की छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर संदेश फैलाया।

एसपी ने कहा कि वघासिया वेकारिया और कनपरिया को निशाना बना रहे थे, क्योंकि उनका मानना ​​था कि ये दोनों उनके भाजपा के अमरेली तालुका अध्यक्ष बनने के रास्ते में बाधा बन रहे थे।

खरात ने बताया, ‘‘कंप्यूटर ऑपरेटर पायल गोटी ने कनपरिया के लेटरहेड पर सामग्री टाइप और प्रिंट करने, उसे पीडीएफ फाइल में बदलने और व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने में मदद की। वघासिया और गोटी के साथ-साथ भाजपा सरपंच अशोक मंगरोलिया और जीतू खटरा को भी पीडीएफ फाइल के फर्जी होने का पता होने के बावजूद व्हाट्सएप पर इसे साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फर्जी पत्र की प्रतियां भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालयों को भी भेजीं। अधिकारी ने बताया कि कनपरिया की शिकायत पर 27 दिसंबर को चारों के खिलाफ जालसाजी, गलत सूचना, मानहानि और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

तटरक्षक बल ने गुजरात के तट से घायल मछुआरे को बचाया
अहमदाबाद, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात के अमरेली जिले में पीपावाव बंदरगाह से करीब 110 किलोमीटर दूर अरब सागर में नौका पर सवार एक घायल मछुआरे को बचा लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को पीपावाव स्थित आईसीजी स्टेशन को मछुआरे की एक नौका से चिकित्सकीय आपातकाल की सूचना मिली।

सूचना मिलने के बाद, उस क्षेत्र में निगरानी कर रहे आईसीजी पोत सी-409 को बचाव कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

सूचना मिलते ही आईसीजी पोत ने नौका से त्वरित संपर्क स्थापित किया और तेजी से मौके पर पहुंचकर घायल मछुआरे - देवा उका डाभी (31) को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।

आईसीजी ने विज्ञप्ति में बताया कि नौका से उलझी हुई रस्सियों को हटाते समय दाभी के पेट के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि समुद्र में आईसीजी की चिकित्सकीय टीम द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित रूप से पीपावाव बंदरगाह पर लाया गया।

गुजरात : अमरेली में आकाशीय बिजली गिरने से 5 खेत मजदूरों की मौत
अमरेली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अमरेली जिले की लाठी तहसील के आंबरडी गांव में अकाशीय बिजली गिरने से पांच खेत श्रमिकों की मौत हो गई। सभी श्रमिक शनिवार शाम कपास के खेत में काम करके लौट रहे थे। तीन अन्य लोग भी घटना से दहशत में आ गए, उन्हें ढंसा के हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग हैं।

अमरेली के कलक्टर अजय दहिया ने बताया कि लाठी के आंबरडी गांव में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से लाठी हॉस्पिटल ले जाया गया है। एक अन्य श्रमिक के अनुसार वे सभी कपास के खेत में काम करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान बारिश शुरू हो गई। इसके बाद किसान ने उन्हें घर लौटने को कहा। वे सभी घर की ओर लौट रहे थे कि रास्ते में उन पर बिजली गिरी। श्रमिकों की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा है। प्रशासन की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

अमरेली में कद्दावर बैल को देख डर गये शेर, बिना शिकार किये लौट गये
शेरों का गढ़ माने जाने वाले अमरेली में अक्सर शेरों के घूमने-फिरने और विभिन्न गतिविधियों के दृश्य सामने रहते हैं। इस बार डालामत्था का जो नजारा सामने आया है उसे देखकर हर कोई हैरान है। राजुला के कोवाया गांव का वीडियो वायरल हो गया है। जहां शेर सांड का शिकार करने आए थे, लेकिन तीनों शेर खाली हाथ लौट गए।

अमरेली से अविश्वसनीय नजारा सामने आया है। अमरेली शेरों का गढ़ है। अमरेली, धारी, खंभा, आंबरडी, राजुला, भुवा, जेसर समेत कई इलाकों में शेर अक्सर गांव में घुस आते हैं। पिछले कुछ सालों में यहां शेरों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा ही एक वीडियो राजुला के कोवाया गांव का सामने आया है। जहां रात के समय तीन शेर शिकार की तलाश में आए और तीन शेर सड़क के बीच खड़े होकर बैल का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे।

विशाल बैल के सामने होने के बावजूद तीनों शेर शिकार नहीं कर सके

ये तीनों शेर काफी देर तक बैल के आसपास घूमते रहे, लेकिन विशालकाय बैल को देखकर तीनों शेरों में से कोई भी उस पर हमला नहीं कर सका। आमतौर पर ऐसा होता है कि शेर गाय, भैंस पर हमला कर देते हैं और शिकार को खींचकर ले जाते हैं। लेकिन जो सीन सामने आए हैं उनमें देखा जा सकता है कि ये शेर एक-दूसरे को मार रहे हैं। परंतु शिकार करने का साहस नहीं जुटा सके। तीनों शेरों में से किसी में भी बैल पर हमला करने की हिम्मत नहीं हुई। आख़िरकार तीनों शेर बिना शिकार किए वहां से चले गए।

शेरों को अब छोटे जानवरों का शिकार करने में कोई दिलचस्पी नहीं है

शेरों के आहार की बात करें तो पिछले कुछ सालों में शेरों ने अपने शिकार के स्वभाव को बदल दिया है। छोटे जानवरों का शिकार करने के बजाय अब वे गाय, भैंस का अधिक शिकार कर रहे हैं। दुधारू पशुओं का मांस अब शेर खाते हैं। ऐसा लगता है कि शेरों को अब छोटे जानवरों का शिकार करने में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। और यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में गाँवों में शेरों की संख्या में वृद्धि हुई है और गाय भैंसों का अवैध शिकार भी बढ़ा है।

पिछले कुछ वर्षों में शेरों ने शिकार का तरीका बदल दिया है

गिर के एक सेवानिवृत्त सीसीएफ के अनुसार, शेर अब छोटे पशुओं के बजाय गाय और भैंस जैसे बड़े और भारी जानवरों को पसंद करते हैं। शेरों के स्वभाव के अनुसार आसान और कम मेहनत वाला शिकार उनकी पहली पसंद होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शेरों की बढ़ती संख्या उनके बदले हुए शिकार पैटर्न के कारण भी है। छोटे जानवरों का शिकार करने में शेर को खाना कम और मेहनत ज्यादा लगती है क्योंकि छोटे जानवर शेर को देखते ही भाग जाते हैं।

जबकि गाय-भैंस जैसे भारी जानवर जल्दी भाग नहीं पाते। इसलिए शेर के लिए उसका शिकार आसान होता है। इसके अलावा, चूंकि शेर अपने परिवार के साथ झुंड में रहते हैं, इसलिए छोटा शिकार पूरे झुंड को पूरा नहीं हो पाता है। इसके अलावा चूंकि शेरों के लिए गांवों में पशुपालकों के मवेशियों का शिकार करना बहुत आसान होता है, इसलिए उन्होंने गांवों की ओर रुख कर लिया है।

गुजरात : रिटायर इंजीनियर जसवन्त मोदी के पास मिली 4.22 करोड़ की बेनामी संपत्ति, ACB ने दर्ज किया केस
पाटन की समी तालुका पंचायत के जिला ग्राम विकास एजेंसी के तत्कालीन अतिरिक्त सहायक अभियंता जसवंत मोदी के पास 4.22 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। एसीबी के सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपी रिटायर इंजीनियर की चल-अचल संपत्तियों के बेनामी दस्तावेज मिले। इसके बाद, राज्य एसीबी ने पाटन एसीबी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। जसवन्त मोदी के साथ उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जसवन्त और उसकी पत्नी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश और सीबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण करने के लिए एक वित्तीय सलाहकार द्वारा फोरेंसिक अकाउंटिंग की गई थी। इस अपराध की आगे की जांच सहायक निदेशक के.एच. गोहिल, एसीबी बॉर्डर यूनिट के पाटन एसीबी के पुलिस निरीक्षक जे.पी. सोलंकी की देखरेख में सौंप दिया गया है।