Market - Loktej

सूरत : मिलेनियम-1 मार्केट में भीषण आग से करोड़ों का कपड़ा राख, फायर ब्रिगेड ने 'ब्रिगेड कॉल' के जरिए पाया काबू
सूरत। कमेला दरवाजा, रिंग रोड क्षेत्र स्थित मशहूर मिलेनियम-1 टेक्सटाइल मार्केट में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग मार्केट के टॉप फ्लोर की 5 से 7 दुकानों में लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब 3600 दुकानों वाले इस बड़े मार्केट में आग की सूचना मिलते ही सूरत फायर ब्रिगेड ने ‘ब्रिगेड कॉल’ घोषित की। 9 से अधिक फायर स्टेशनों से 15 से 17 फायर इंजन मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने वॉटर कैनन और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्रभावित दुकानों में शादी सीजन के लिए रखी गई महंगी साड़ियां, वर्क वाली चनिया चोली, सिंथेटिक और सिल्क के कपड़ों का बड़ा स्टॉक मौजूद था। व्यापारियों के अनुसार, आग में करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा गया, जिससे आसपास के अन्य मार्केट में भी दहशत फैल गई।

लिंबायत जोन के डिप्टी चीफ हरीश हेडू ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है। आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के दौरान एहतियातन मार्केट की अन्य दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन नुकसान का आकलन और धुएं से प्रभावित क्षेत्र की सफाई का कार्य अभी जारी है।

सूरत : मिलेनियम-2 मार्केट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सूरत। शहर के कपड़ा व्यापार क्षेत्र में एक बार फिर आग की घटना सामने आई है। इस बार मिलेनियम-2 मार्केट  में अचानक आग लगने से व्यापारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट शहर का एक व्यस्त कमर्शियल हब माना जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे मार्केट परिसर में धुआं फैल गया और दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी-अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट किया गया।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी जनहानि और भारी आर्थिक नुकसान टल गया।

हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

आसपास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहा है।

सूरत : पुनागांव के निधि टेक्सटाइल मार्केट में आग, बेसमेंट से उठे काले धुएं से मची अफरा-तफरी
सूरत। सूरत के पुनागांव इलाके स्थित निधि टेक्सटाइल मार्केट में रविवार सुबह (8 फरवरी) अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मार्केट के पहले बेसमेंट में लगी, जहां बिजली की वायरिंग और बड़ी मात्रा में लकड़ी का सामान मौजूद था। इसी कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी भीषण थी कि बेसमेंट से उठा काला धुआं पांचवीं मंज़िल तक फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए ऐसा दृश्य बन गया मानो पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई हो। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई।

शुरुआत में शहर के पांच फायर स्टेशनों से 10 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए चीफ फायर ऑफिसर ने ‘ब्रिगेड कॉल’ जारी किया। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 20 से 25 फायर इंजन मौके पर पहुंचे। चीफ फायर ऑफिसर समेत वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

धुएं की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायरमैन को ऑक्सीजन मास्क पहनकर बिल्डिंग के भीतर जाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

रविवार होने के कारण मार्केट में कोई व्यापारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि फायर डिपार्टमेंट द्वारा आग लगने की सटीक वजह की जांच जारी है।

डिविजनल फायर ऑफिसर कृष्णा मोध ने बताया कि बेसमेंट में लगी वायरिंग प्लेट में आग लगने के बाद आग बिजली के मीटर बॉक्स तक फैल गई। वहां मौजूद लकड़ी के सामान के कारण धुआं तेज़ी से फैला, जिससे आग पूरी बिल्डिंग में फैलने का भ्रम पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी से जुड़े सभी उपकरण लगे हुए थे और वे चालू स्थिति में पाए गए।

सूरत : न्यू टेक्सटाइल मार्केट की नई कार्यकारिणी का गठन, 2026–2030 के लिए 21 सदस्य निर्विरोध चुने गए
सूरत : न्यू टेक्सटाइल मार्केट (NTM), सूरत में वर्ष 2026 से 2030 की अवधि के लिए 21 सदस्यों वाली नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इस नई कमिटी में टेक्सटाइल व्यापार से जुड़े अनुभवी और प्रतिष्ठित सदस्यों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NTM मार्केट के श्री जगदीश प्रसाद हरनारायण गोयल को प्रेसिडेंट, जबकि श्री तिलोकचंद श्रीकिशन गांधी को इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट (IPP) नियुक्त किया गया है। श्री सुनील रामरतन गुप्ता को सेक्रेटरी और श्री राजेश कुमार मोहनलाल गुलवाणी को ट्रेज़रर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, श्री हरीश देवीदास लखानी और श्री गुलशन कुमार लाजपतराय नंदवानी को वाइस-प्रेसिडेंट, श्री मनोज रामवतार जोगानी को जॉइंट सेक्रेटरी, श्री दीनदयाल किशनलाल अग्रवाल को जॉइंट ट्रेज़रर तथा श्री विपन धर्मपाल शर्मा को को-ऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी में कमिटी मेंबर्स के रूप में श्री दिनेश शिवचरण गोयल, मोहम्मद हारून हाजी मोहम्मद अयूब, श्री ईश्वरदत्त नानकचंद छाबड़ा, श्री रामदयाल फूलचंद बंसल, श्री विनोद कुमार छाबड़ा, श्री तेजू चतुर्मल टेकवानी, श्री गोकुलचंद रामेश्वरलाल बजाज, श्री नंदकिशोर बिरधीचंद अग्रवाल, श्री बिपिन कुमार गर्ग, श्री राजेंद्र कुमार राठी, श्री किशन सिंह बोधराज किनरा और श्री मनोहर सिंह मगाराम नारंग को शामिल किया गया है।

नवगठित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई जा रही है कि वह न्यू टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारिक विकास, सुविधाओं के विस्तार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

सूरत : आगग्रस्त राज टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारियों को जरूरी सामान निकाला
सूरत। राज टेक्सटाइल मार्केट के B विंग में शनिवार रात लगी भीषण आग ने सातवीं मंज़िल पर बनी 14 दुकानों को पूरी तरह खाक कर दिया। दुकानों में बड़ी मात्रा में कपड़ा स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैली और फायर टीमों को इसे नियंत्रित करने में कई घंटे लगे।

आग के बाद फिलहाल B विंग में व्यापारियों का प्रवेश स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट आने तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

घटना के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में व्यापारी मार्केट पहुंचे और लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज निकालने की अनुमति मांग रहे थे। काफी बहस के बाद मार्केट मैनेजमेंट ने A और C विंग के व्यापारियों को अपनी दुकानों से जरूरी सामान निकालने की इजाज़त दी।
हालांकि B विंग को अभी पूरी तरह सील रखा गया है।

आग की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सातवीं मंज़िल पर कई दुकानों को गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। ज्वलनशील कपड़ा स्टॉक बहुत अधिक होने से न सिर्फ दीवारें और छत की ग्रिल गिर गईं, बल्कि कई दुकानों में कपड़े का बड़ा हिस्सा लिक्विड हो गया।
एक ही व्यापारी की छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

बी विंग की सातवीं मंज़िल की टाइलें टूटकर गिर गईं और बीम–कॉलम को भारी नुकसान पहुंचा है। खतरे को देखते हुए फायर डिपार्टमेंट ने आज सुबह से ही अपनी तीन टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है, ताकि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

चौंकाने वाली बात यह है कि केवल 2025 में ही सूरत के 19 टेक्सटाइल मार्केट में आग की घटनाएँ दर्ज की जा चुकी हैं, जिससे व्यापारियों में भारी गुस्सा और चिंता है।

पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच करेगी।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सुबह-सुबह शॉर्ट सर्किट आग की वजह हो सकता है, लेकिन आधिकारिक कारण एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सूरत : राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, करोड़ों का कपड़ा जलकर खाक
सूरत। परवत पाटिया स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार (10 दिसंबर) की सुबह भीषण आग लगने से करोड़ों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। आग मार्केट की तीसरी, पांचवीं और सातवीं मंजिल तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सुबह लगी आग पर दोपहर में नियंत्रण पाया गया था, लेकिन कूलिंग प्रोसेस के दौरान तीनों मंजिलों पर दोबारा आग भड़क उठी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालकर आग बुझाने का काम फिर शुरू किया।

फायर ऑफिसर ईश्वर पटेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण लिफ्ट वायरिंग की समस्या माना जा रहा है। हालांकि, पूरी तरह आग बुझने और जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग लिफ्ट की वायरिंग के ज़रिए ग्राउंड फ्लोर से सीधे सातवीं मंजिल तक पहुंच गई। मार्केट की दुकानों में भारी मात्रा में सिंथेटिक फैब्रिक स्टोर होने के कारण आग तेजी से फैलती गई।

सिंथेटिक सामग्री जलने से गाढ़ा और जहरीला धुआं निकलने लगा, जिससे फायरमैन को ऑक्सीजन मास्क पहनकर ही अंदर प्रवेश करना पड़ा। सुरक्षा के लिए पूरी बिल्डिंग की बिजली सप्लाई काटनी पड़ी।

आग की गंभीरता को देखते हुए शहर के 9 फायर स्टेशनों से 15 से अधिक फायर फाइटिंग गाड़ियां और टीमें मौके पर भेजी गईं। फायरफाइटर्स ने लगातार चार घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि दुकानों में सिंथेटिक फैब्रिक होने के कारण कूलिंग प्रोसेस लंबा चलने की संभावना है।

घटना के चलते मार्केट क्षेत्र में अफरा-तफरी और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पूरे क्षेत्र को नियंत्रित किया।पुलिस और फायर विभाग ने आसपास के लोगों से सहयोग की अपील की है।

सूरत कपड़ा मार्केट में पार्किंग शुल्क की मनमानी के खिलाफ टेम्पो चालकों में भारी आक्रोश: आंदोलन की चेतावनी
सूरत: कपड़ा बाजार इलाके में पार्किंग शुल्क के नाम पर चल रही मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ टेम्पो चालकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

रविवार को सूरत शहर टेम्पो मालिक ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन और सूरत जिला टेक्सटाइल मार्केटिंग ट्रांसपोर्ट लेबर यूनियन के पदाधिकारियों की एक साझा बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि यदि कपड़ा बाजार इलाके में पार्किंग शुल्क के नाम पर चल रहा यह अवैध गोरखधंधा बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में टेम्पो चालकों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

टेम्पो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि खुले प्लॉटों पर कई अवैध पार्किंग स्थल बन गए हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी ढंग से संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकतर पार्किंग वाले न तो पार्किंग शुल्क वसूली का कोई बिल या पर्ची देते हैं और न ही उनके पास कोई कानूनी लाइसेंस या अनुमति है।

उनके पास GST या गुमास्ता का पंजीकरण भी नहीं है, और इन पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं है। ये लोग टेम्पो चालकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रति फेरा 70 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की मनमानी वसूली कर रहे हैं। इसके साथ ही, एक ही पार्किंग कंपाउंड में अलग-अलग मील डिलीवरी ठेकेदार अलग-अलग पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं, जिसके कारण टेम्पो चालकों को कई बार पार्किंग शुल्क देना पड़ रहा है, जो कि अत्यंत अन्यायपूर्ण है।

ठाकुर ने बताया कि पार्किंग शुल्क के नाम पर चल रही इस कमरतोड़ उगाही के कारण गरीब टेम्पो चालकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में मंदी के कारण मुश्किल से एक-दो फेरा मिल पाता है, और उसमें अत्यधिक पार्किंग शुल्क चुकाने के कारण उनकी कोई बचत नहीं हो पा रही है, जिससे वे बहुत परेशान हैं।

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा और प्रवक्ता शान खान ने बताया कि खुले प्लॉटों पर चल रही पार्किंग के अलावा, महानगर पालिका की मल्टीलेवल पार्किंग में भी गैरकानूनी तरीके से टेम्पो चालकों से एक ही पार्किंग बिल्डिंग और कंपाउंड में कई बार पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रिंग रोड स्थित महानगर पालिका के पे एंड पार्क में ठेकेदार आवंटित पार्किंग क्षेत्र के बाहर भी वाहन पार्क करवाकर चालकों से पार्किंग शुल्क वसूल कर अपनी जेबें भर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पूर्व में जिला प्रशासन, शहर पुलिस प्रशासन, सूरत महानगर पालिका, दक्षिण गुजरात प्रोसेसर्स एसोसिएशन, मील डिलीवरी टेम्पो एसोसिएशन, फोस्टा और फोगवा को लिखित ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

इसी के चलते अब टेम्पो चालकों के पास आंदोलन और हड़ताल पर जाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए आगामी दिनों में एक बड़ी बैठक बुलाने पर विचार किया जा रहा है।

सूरत : देश में सौ करोड़ लोगों को लगे टीके तो व्यापारियों ने किया ये अनोखा काम
कोरोना काल के कारण जहाँ लगभग दो सालों तक देश की व्यवस्था हिल गई थी वहीं सरकार ने वैज्ञानिकों और चिकित्सकों की मेहनत के बाद देश में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद हालात सामान्य होने लगे। वैक्सीनेशन प्रोग्राम अब इतने बड़े पैमाने पर पहुँच चुका है कि अब देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है।

इस मौके पर शहर के कपड़ा व्यापारियों ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने अपनी साड़ी के डिब्बे पर 100 करोड़ के टीके और प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ एक कैटलॉग लॉन्च किया है। उनका उद्देश्य है कि यह पेटी देश के कई शहरों में जाए तो वहां लोग वैक्सीनेशन से प्रभावित हो और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लेकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दें।

आंकड़ों की बात करें तो भारत में कोरोना टीकाकरण की 100 करोड़ खुराकें पूरी कर भारत ने एक नया मुकाम हासिल किया है। साथ ही गुजरात में कोरोना के टीकों की कुल संख्या 6,76,87,913 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा कोरोना टीकाकरण की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक 12,21,60,335 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जबकि गुजरात 90% से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में भी सफल रहे है।

सूरत : कपडा बाजार के लिए जारी नई अधिसूचना, किराये पर दुकान लेने और देने वालों को करना होगा ये काम
फेडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन (फोगवा) के अध्यक्ष अशोक जीरावाला के बार-बार कहने के बाद, सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने आज सूरत टेक्सटाइल मार्केट में दुकान किराये पर लेने के लिए छह फॉर्म के साथ एक अधिसूचना जारी की। शहर की पुलिस ने कपड़ा बाजार में अविश्वास और धोखाधड़ी को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों में ठोस प्रयास किये जा रहे थे और अंत में ये अधिसूचना जारी कर दी।

आपको बता दें कि इस अधिसूचना के अनुसार बिना सबूत के दुकान किराए पर लेने वाले मालिक, दलाल और गवाही देने वाले दो व्यापारियों की जवाबदारी तय होगी। ऐसे में अधिसूचना का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और दलालों पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  दुकान किराए पर लेने वाले प्रत्येक व्यापारी को एक फॉर्म भरना होगा और उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन और मार्केट एसोसिएशन को जमा करना होगा। प्रत्येक व्यापारी द्वारा ग्रे कपड़ा, तैयार कपड़ा दलाल, कढ़ाई और धागा दलाल के बारे में विवरण भी प्रपत्र संख्या 2 भरना होगा।  दुकान किराये पर देने वाले दलाल को संपत्ति के स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद ही दुकान किराए पर देनी होगी। दुकान के किराएदार के लिए पिछले दो साल से बाजार में काम करने वाले और दुकान के मालिक दो व्यापारियों का संदर्भ अनिवार्य कर दिया गया है। दलाल और मालिक को दुकान किराएदार के सभी साक्ष्य लेने होंगे और यह जानकारी स्थानीय सलाबतपुरा पुलिस के साथ-साथ फोस्टा और फोगवा को दुकान किराए पर लेने के सात दिनों के भीतर भेजनी होगी।

आपको बता दें कि घोषणा का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पुलिस धारा 188 के तहत कार्रवाई करेगी।  घोषणा के उल्लंघन के लिए सहायक उप-निरीक्षक और उनके वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं। जिन बिल्डरों की बाजारों में दुकानें हैं, उन्हें भी दुकानें बेचते या किराए पर देते समय पूरी जानकारी देनी होगी। बाजार में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के बायोमेट्रिक विवरण और फोटो के साथ एक पहचान पत्र एसोसिएशन को देना होगा। बाजार में कारोबार करने वाले दलालों को भी एसोसिएशन को एक पहचान पत्र देना होगा और इसकी जानकारी थाने में अपलोड करनी होगी।

सूरत : लंबे समय से पगार ना बढ़ाने पर कर्मचारी ने भेजी व्यापारी को अंडरवर्ल्ड के नाम की धमकी
वेसु में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को एक धमकी भरा पत्र और बंदूक मिलने के बाद कपड़ा जगत में सनसनी मच गई। हालांकि अंडरवर्ल्ड के नाम से मिली धमकी असल में एक सामान्य कर्मचारी द्वारा भेजा गया था। दरअसल एक कपड़ा ने अपने यहाँ काफी समय से काम कर रहे एक कर्मचारी की जरुरत के समय मदद नहीं की और उसका वेतन भी नहीं बढ़ाया। इस पर कर्मचारी ने ऐसा कदम उठाया। पगार बढ़ाने के अलावा व्यापारी ने कर्मचारी के दोस्त की मौत के वक्त भी उसकी मदद नहीं की, इस पर कर्मचारी ने मुंबई के 'डी' गैंग के नाम से पिस्टल भिजवाई और फिर व्यापारी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, शहर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा करने वाले कर्मचारी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकरी के अनुसार रिंग रोड स्थित शिवशक्ति मार्केट के एक व्यापारी को अज्ञात युवक द्वारा दिए गए पार्सल में पिस्टल व कारतूस मिले हैं। इसमें एक पत्र था जिसमें दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। राजस्थान में उदयपुर के गोगुंडा तालुका के जशवंतगाम के मूल निवासी लोकेशभाई लक्ष्मीलाल और सूरत में वेसु कैनाल रोड डीजी गोयनका स्कूल के पास ओमदर्शन अपार्टमेंट के निवासी सिंधवी रिंग रोड पर शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में ट्रेड करते हैं। जब वे दुकान पर थे तभी एक नाबालिग उनके पास पहुंचा और पार्सल सौंप दिया। लोंकेशभाई ने पार्सल की जाँच की जिसमें एक पिस्तौल और चार कारतूस पाए गए। इसके अलावा मुंबई के 'डी' गिरोह के नाम पर फिरौती की माँग करते हुए अंग्रेजी में एक पत्र लिखा। लोकेशभाई ने सलाबतपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच की।

शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसी व्यापारी के यहाँ काम करने वाले सागर भगवान महाजन को उसके लिंबायत में विट्ठल मंदिर के सामने वाले निवास से  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो सागर ने बताया कि उसने अपने दोस्त किरण पीतांबर महाजन के साथ मिलकर फिरौती की योजना बनाई थी। सागर का वेतन 10,000 रुपये था। वेतन वृद्धि की बार-बार मांग के बावजूद, लोकेशभाई ने उसका वेतन नहीं बढ़ाया। इसके अलावा, सागर के दोस्त की दो महीने पहले मृत्यु हो गई। इसके लिए भी रु। 10 हजार की मदद मांगी थी। इस पर भी व्यापारी ने मदद नहीं की। इस पर फिरौती के लिए उसने मुंबई के डी गैंग के नाम से पूरी योजना बनाई। सागर ने ऑनलाइन गूगल ट्रांसलेट से अंग्रेजी में पत्र लिखा था। इसमें कहा गया है, " अगर आप 2 करोड़ रुपये देते हैं तो आप और आपके परिवार के सभी सदस्यों को कोई नुकसान नहीं होगा।, और आप और आपका परिवार शांति से रह पाएंगे।" साथ ही अंत में लिखा था कि यह कहकर फिरौती की मांग की गई थी, ''आज शाम तुम्हारा समय है, इस शाम के बाद हमारा समय आएगा।''

पुलिस के मुताबिक सागर पिछले आठ साल से लोकेशभाई की दुकान में साड़ियां पैक करने का काम कर रहा था। उनका वेतन मात्र 10 हजार रुपए था। वहीं, दुकान पर आने वाले किसी भी नए कर्मचारी को 9500 मिलता था। सागर ने बार-बार लोकेशभाई से अपना वेतन बढ़ाने के लिए कहा लेकिन लोकेशभाई ने उनका वेतन नहीं बढ़ाया। अंततः सागर ने ये योजना बनाई थी।

चीन में उठाया कोरोना का फायदा, गुजरात से भारी कीमत पर उठाए तेल और मूंगफली, स्थानीय बाजार में आसमान छू रहे हैं भाव
कोरोना और उसके रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण पिछले डेढ़ साल में भारत और खासकर गुजरात में खाद्यतेल की खपत में गिरावट आई है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए चीन ने पहले गुजरात से भारी मात्रा में मूंगफली का निर्यात किया और फिर मूंगफली का तेल खरीदना शुरू किया, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं।  न केवल मूंगफली तेल, बल्कि पाम तेल की कीमतें भी एक साल में 40 फीसदी तक बढ़ गए है।  नतीजतन, मध्यम और गरीब परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि भारत में अधिकांश पाम तेल मलेशिया से आयात किया जाता है।  2020 की शुरुआत में लॉकडाउन से पहले भारत और मलेशिया के बीच संबंध खराब हो गए थे। ऐसे में भारत सरकार ने पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है और फिर आंशिक रूप से कम कर दिया है।  इसके अलावा, पश्चिमी भारत में बंदरगाहों पर पूर्वी भारत में आयातित तेल लैंडिंग के निर्देश के आधार पर घरेलू बाजार में पाम तेल एक साल में 5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।  सिर्फ पाम ही नहीं सरसों के तेल की कीमत 44 रुपये से बढ़कर 118 रुपये हो गई है।  सोयाबीन और सूरजमुखी की कीमतों में भी 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। आयातकों और विनिर्माताओं का मानना ​​है कि इसके लिए देश की बदलती विदेश नीति जिम्मेदार है।

गौरतलब है कि 11 वर्षों में सभी खाद्य तेल की कीमतों में 250-300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, केवल पिछले एक वर्ष में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  भारत सरकार ने अब कीमतों में बढ़ोतरी को उलटने के लिए आयातकों और उत्पादकों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं।  हालांकि, जब तक सरकार रिफाइंड पाम तेल पर शुल्क कम नहीं करती, तब तक स्थिति में सुधार नहीं होगा।
गुजरात में मूंगफली के बंपर उत्पादन के बावजूद पिछले तीन साल से इसके तेल की कीमत में तेजी से वृद्धि हो रही है।  राजकोट के उत्पादकों ने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में कीमतें बढ़ रही थीं क्योंक तालाबंदी के दौरान घरेलू खपत कम के बीच चीनी व्यापारियों ने सौराष्ट्र से बड़ी मात्रा में तेल उच्च कीमतों पर खरीदा था।

इस बारे में गुजरात राज्य खाद्य तेल और बीज संघ के अध्यक्ष समीर शाह ने कहा कि अगर तेल की कीमतों को कम करना है तो सरकार को पहले सट्टा बाजार को तुरंत बंद करना होगा। 15 जून से स्टील की पैकिंग में भी बीएसआई सर्टिफिकेशन के नियमों में बदलाव किया जाएगा, इसलिए इसका नया प्रभाव तय किया गया है।  हमें मौजूदा समय में बेल्जियम, ब्राजील और चीन से आने वाले स्टील के बजाय नए मानक वाले स्टील खरीदने होंगे। जो पहले से ही कम आपूर्ति में है।  तो राशि का ये सभी प्रभाव उपयोगकर्ता पर पड़ेगा।  इसलिए सरकार को राहत देनी चाहिए।"

सूरत कपड़ा उद्योग : जानें क्यों बढ़ गई सादे लूम्स की डिमांड
कोरोना संक्रमण के कारण सभी व्यापार उद्योग धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, वहीं कपड़ा उद्योग की गाड़ी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सूरत के कपड़ा उद्योग में अब फिर से पुराने लूम्स मशीनों का वर्चस्व बढा है। वाटर जेट, रेपियर मशीनो के लिए पर्यावरण के कई नियमों का पालन करना होता है। इसलिए विवर्स एक बार फिर से पुराने लूम्स मशीन इंस्टॉल कर रहे हैं।

जानकारों  के अनुसार प्रतिमाह 1000 सादा लूम्स मशीनों की मांग सूरत के कपड़ा बाजार में उत्पन्न हुई है। जीएसटी के समय में मंदी के कारण सूरत में एक लाख सादा लूम्स मशीन भंगार करके बेच दिए गए थे। फिर से उन्हीं की डिमांड हो रही है। बताया जा रहा है कि सादा लूम्स मशीनों पर कम कीमत वाले और मध्यम कीमत वाले कपड़े सरलता से  तैयार हो जाते हैं। साथ ही इन्हें लगाने के लिए विशेष कानूनी दांवपेच की जरूरत भी नहीं पड़ती। वॉटर जेट, एयर जेट मशीनों पर बनने वाले कपड़े में जो पानी इस्तेमाल किया जाता है उसके ट्रीटमेंट के लिए पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड से मंजूरी लेनी पड़ती है। जिसके लिए काफी लंबी कानूनी दाँवपेंच का सामना करना पड़ता है।इसलिए विवर्स सादा लूम्स मशीनों की माँग कर रहे है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपप्रमुख आशिष गुजराती ने कहा कि सादा लूम्स मशीनें सस्ती होने के कारण तथा कपड़ों की डिमान्ड होने से माँग बढ़ी है। कई बार तो 2 महीने तक की वेइटिंग की परिस्थिति भी बन जाती है। कपड़ा उद्यमी मयूर गोलवाला ने मीडिया को बताया कि मशीनों के साथ लूम्स मशीनों के साथ आरबीएमके तीन पन्ना वाले जैकेट मशीनों की भी मांग बढ़ी है।