Jail - Loktej

अजीबोगरीब : इस महिला का अनोखा दावा, एअरपोर्ट पर अपनी सुंदरता के कारण होना पड़ा गिरफ्तार
आपने आज तक बहुत से अतरंगी मामलों में लोगों की गिरफ्तारी सुनी होगी। ऐसा ही एक विचित्र घटना अमेरिका में देखने को मिली जहाँ हवाईअड्डे के रेस्तरां में बिना बिल भरे जाने के लिए गिरफ्तार की गई एक महिला ने दावा किया था कि उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह बहुत "सुंदर" है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह घटना सितंबर 2022 में हुई थी। महिला का नाम हेंड बसतामी है। वह 28 साल की हैं। वह हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल हैं। इससे पहले वह एक कैनबिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। ये मामला तब हुआ जब 28 वर्षीय हेंड बस्टामी चिली के एक हवाई अड्डे पर टेक्स-मेक्स चौकी से बिना बिल का भुगतान किए निकली थी। जब रेस्तरां प्रबंधन द्वारा पुलिस को बुलाया गया तो उन्होंने पाया कि बुस्टामी "सुरक्षा चौकी के पास सो रही थी, जिससे उनके संचालन में बाधा आ रही थी।

पुलिस का क्या था कहना?

मामले में मिली जानकारी के अनुसार लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एयरपोर्ट के अंदर मौजूद Chili's रेस्टोरेंट में महिला ने खाना खाया, लेकिन वह इसके पैसे नहीं दे रही थीं। जब पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन लोगों ने बसतामी को एक सिक्योरिटी चेक प्वाइंट के पास झगड़ा करते देखा। जैसी ही अधिकारियों ने बसतामी को हिरासत में लिया। इसके बाद भी महिला आक्रामक थी।

सुन्दरता के कारण हुई परेशान

वहीं इस दौरान महिला ने दावा किया कि पुलिसवालों ने उनका रेप करने की कोशिश की क्योंकि उन लोगों ने इससे पहले इतनी खूबसूरत महिला नहीं देखी थी। बस्टामी ने दावा किया कि "'उसे परेशान किया जा रहा था क्योंकि पुलिस ने कभी उसके जैसा सुंदर नहीं देखा।" बाद में यह पाया गया कि बुस्टामी के पास लास वेगास म्यूनिसिपल कोर्ट का एक और बकाया वारंट था।

ब्राज़ील : चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, हाथों में थी हथकड़ी
आपने हिंदी फिल्मों में बहुत बार देखा होगा कि पुलिस की कैद में रहा हुआ कैदी येनकेन प्रकरेण पुलिस के कैद से भाग जाता है। कभी कोई कैदी जेल से तो कभी चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देकर भाग जाता है। सिर्फ फिल्मों में ही दिखाई देने और असल जिंदगी में असंभव लगने वाला ऐसा ही एक वाकया हाल ही में ब्राजील में हुआ था। यहाँ एक कैदी जेल से नहीं बल्कि ओलीस की चलती गाड़ी से भाग निकला। हैरानी की बात तो ये थी कि कैदी के हाथों में हथकड़ी लगी थी पर इसके बाद भी वो वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

आपको बता दें कि इस वीडियो में एक शख्स पुलिस की गाड़ी से कूदकर सड़क की तरफ भागता दिख रहा है। वायरलहॉग ने इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। यह घटना 28 दिसंबर, 2021 की बताई जा रही है। ये घटना ब्राजील के अलागोआ नोवा के पराग्वे में हुई थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "कैदी पुलिस वाहन से भागता है," और इसे ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से लगभग 1.84 लाख बार देखा जा चुका है। इस घटना के सामने आने के बाद दर्शक दंग रह गए। लोग इस कैदी की तारीफ भी कर रहे और पुलिस की लापरवाही की आलोचना भी।

आपको बता दें कि स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोलने में कामयाब रहा और फरार हो गया। वह कार से कूद गया, सड़क के बीच में खड़ा हो गया और जल्द ही अपनी जान बचाने के लिए भागा। पुलिस को पीछे इस बारे में भनक तक नहीं लगी और कार आगे बढ़ गई। पुलिस को थाने पहुंचने के बाद जब उन्हें वैन के अंदर कैदी नहीं मिला तब उन्हें युवक के भागने का पता चला। फिलहाल अभी तक कैदी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि कैदी वाहन से कैसे भागा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कार कंपार्टमेंट को लॉक करने वाले कपलिंग में कोई खराबी पाए जाने पर पुलिस तकनीकी विशेषज्ञता का सहारा ले रही है। गौरतलब है कि ये अपने आप में कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले ब्राजील में एक कैदी ने अपनी बेटी का वेश बनाकर जेल से भागने की कोशिश की थी।

वाह! सूरत-भरूच के कैदी जेल से ही पढ़ाई करेंगे!
पढ़ाई करने का अधिकार सभी को है। इस अधिकार से खुद वह भी वंचित नहीं है, जो किसी न किसी कारणसर फिलहाल जेल में है। सरकार द्वारा जेल में रहे कैदियों के समाज के अच्छे नागरिक बनाने के लिए हर संभाव प्रयास किया जाता है। जिसके प्रयास स्वरूप उनकी उच्च शिक्षा की सभी जरूरतें भी वह पूरी करता है। सरकार द्वारा दिये जा रहे इस मौके का फायदा उठाते हुये सूरत और भरूच जिला में जेल में कैदियों ने उच्च अभ्यासक्रम के लिए तैयारी शुरू की है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए 117 कैदियों ने दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी, इग्नू और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यूनिवर्सिटी सहित अलग-अलग यूनिवर्सिटियों में फॉर्म भरे हैं। जेल में कैद कैदी वहां रहकर भी पढ़ाई कर सकें इसलिए इग्नू, बाबासाहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जेल में सेंटर शुरू किए गए हैं।

सूरत जिला जेल में एकेडमिक मामलों के इंचार्ज जयदीप सिंह ने बताया कि 2020-21 में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के एक्सटर्नल कोर्स के लिए 10 क़ैदियों ने फॉर्म भरे हैं। जिसमें फर्स्ट ईयर बीए में 5, सेकंड ईयर बीए में 3 और थर्ड ईयर बीए में 1 तथा एमए पार्ट वन में 1 कैदी ने फॉर्म भरा है। वहीं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट फॉर एनवायरमेंट अवेयरनेस में 12 और इग्नू ओपन यूनिवर्सिटी में फूड एंड सैटिफिकेट कोर्स में 54 कैदियों ने फॉर्म भरे है।

कैदियों के पढ़ाई लिखाई के लिए एक बैरक को पूरी तरह से स्कूल में कन्वर्ट कर दिया गया है। बोर्ड की परीक्षा के लिए इस साल भी 21 कैदियों ने फॉर्म भरे हैं। बीते साल जेल का बोर्ड का परिणाम 100% आया था। इसके अलावा भरूच जिला के जेल सुप्रि. आर वी चौधरी ने बताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट ऑफ फूड एंड न्यूट्रिशन कोर्स के लिए 39 पुरुष कैदी और 2 महिला कैदियों ने फॉर्म भरे हैं। जबकि की बीए की वार्षिक पढ़ाई के लिए दो कैदियों ने फॉर्म भरा है। जेल में लाइब्रेरी से लेकर क्लासरूम और बेंच तक की भी व्यवस्था की गई है।

सूरत : आरोपी जेल से फोन करके धमका रहे, एसिड एटैक के आरोपी पिता ने बेटे-बेटियों पर समाधान के लिये दबाव बनाया
सूरत शहर के वराछा में रहने वाले शख्स ने वर्ष 2019 में अपनी पत्नी, पुत्र  और दो बेटियों पर एसिड अटैक किया था। साथ ही उनकी कोई मदद नहीं कर सके इसलिए बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया और मोबाइल भी ले लिया था। इस घटना में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी जबकि बेटे और बेटियों को लंबा उपचार करवाना पड़ा था। फिलहाल आरोपी व्यक्ति जेल में बंद है और जेल से फोन करके बेटे और बेटियों को केस में समाधान करने के लिए दबाव बना रहा है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

कोर्ट में बेटे ने बयां की पिता की करतूत

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छगन वाला इन दिनों जेल में बंद है। उसके बेटे ने कोर्ट में बताया कि छगन पहले  लैंडलाइन से फोन करता था लेकिन कुछ दिनों से वह मोबाइल से फोन कर रहा है और समाधान के लिए दबाव बना रहा है। इस बारे में उसके बेटे भार्गव ने कोर्ट का ध्यान खींचा है। यह सुनकर कोर्ट भी चौंक उठी।

जांच में कई आरोपियों का फोन कनेक्शन खुला

पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि इस नंबर से जेल में बंद एमडी ड्रग्स का डीलर इम्तियाज भी अपने परिवार के साथ बात करता है। इसके अलावा हत्या का आरोपी बबलू भी लगातार अपने परिचितों से बात कर रहा था। ढिंगली मोहल्ले में रहने वाले गुलाम साबिर उर्फे समीर सलीम कुरैशी ने भी फोन किया है। उसकी बहन ने ही यह सिम कार्ड दिया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

उल्लेखनीय है कि सब जेल में बंद आरोपी मोबाइल से लोगों को धमकाते रहते हैं। ऐसी घटनाएं कई बार प्रशासन के ध्यान पर आती रहती हैं। इसके बावजूद यह सब कुछ चल रहा है।