Kutch - Loktej

गुजरात के कच्छ में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अहमदाबाद, 26 दिसंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित भूगर्भीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि यह भूकंप सुबह 4:30 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र कच्छ जिले के रापर से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में था।

आईएसआर ने बताया कि भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 2.5 और 3 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए।

कच्छ जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

कच्छ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के भूविज्ञानी डॉ. गौरव चौहान ने बताया कि रापर के पास आए 4.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तरी वागड़ फॉल्ट लाइन पर स्थित था और इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, "भूकंप के केंद्र की कम गहराई के कारण इसका प्रभाव अधिक था। इस भूकंप के बाद दोपहर 12 बजे तक 10-20 किलोमीटर की गहराई पर 17 छोटे और बड़े झटके दर्ज किए गए।"

वागड़ के एक स्थानीय नेता ने कहा कि भूकंप के कारण लोग अपनी नींद से जाग गए। उन्होंने कहा कि इससे 2001 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गईं।

कच्छ में 2001 में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसमें जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। इस भूकंप में लगभग 13,800 लोगों की मौत हुई और 1.67 लाख लोग घायल हुए।

कच्छ में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल
कच्छ, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। गुजरात के कच्छ में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार लोगों की एक दुर्घटना में जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह घटना मालियुआ के पास स्थित सूरजबाड़ी पुल की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी।

दमकल विभाग ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

साथ ही पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले, 25 जुलाई को गुजरात के गांधीनगर में एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। इसी साल 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से भरा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष: गुजरात के कच्छ में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई
भुज, 10 मई (भाषा) भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी सैन्य संघर्ष के बीच, गुजरात के कच्छ में प्रशासन ने शनिवार को एक परामर्श जारी कर नागरिकों से घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने को कहा।

भारतीय सशस्त्र बलों ने शुक्रवार रात कच्छ में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को विफल कर दिया था और कच्छ एवं गुजरात के दो अन्य जिलों में ‘ब्लैकआउट’ किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने यह परामर्श जारी किया।

कच्छ के जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह प्रशासन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउट पर लिखा, ‘‘सभी नागरिक घरों के अंदर रहें। घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। घबराएं नहीं।’’

सेना ने शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय भुज पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित उन 26 स्थानों में से एक है जहां ड्रोन देखे गए थे।

कच्छ जिले में ‘ब्लैकआउट’ किया गया था तथा भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित बनासकांठा और पाटन जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई।

उन्होंने बताया कि पाटन के संतालपुर तालुका की सीमा से लगे कुछ गांवों में ‘ब्लैकआउट’ किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें राज्य में अपने अभियान चलाने में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को गांधीनगर में बातचीत के बाद कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सरकारी विभागों और राज्य में सक्रिय सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

उन्होंने बताया कि पुलिस और सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कर्मचारी तथा थलसेना, नौसेना, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और तटरक्षक बल के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया।

पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था।

गुजरात के कच्छ में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं
अहमदाबाद, एक जनवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किए गए, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था।

पिछले महीने, इस क्षेत्र में तीन से अधिक तीव्रता की चार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं, जिनमें तीन दिन पहले आया 3.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है, जिसका केंद्र भी भचाऊ के निकट था।

आईएसआर के अनुसार, 23 दिसंबर को जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था और सात दिसंबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

पिछले साल 18 नवंबर को कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप आया था।

आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटण में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

गुजरात भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाले संवेदनशील क्षेत्र में आता है।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में गुजरात में नौ बड़े भूकंप आए।

जीएसडीएमए के अनुसार, 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछली दो सदी में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।

भूकंप में जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह तबाह हो गए थे, जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे।

गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
अहमदाबाद, 29 दिसंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था।

इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकंप है। 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

आईएसआर के अनुसार, सात दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

गुजरात के कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
अहमदाबाद, 23 दिसंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति व अन्य किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर आया और इसका केंद्र लखपत से 76 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

इस महीने जिले में अब तक दो बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है।

आईएसआर के अनुसार, सात दिसंबर को जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी।

पिछले महीने 18 नवंबर को कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटन में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

गुजरात, उच्च भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र है।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में गुजरात में नौ बार भीषण भूकंप की घटनाएं हुई हैं।

जीएसडीएमए के अनुसार, 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।

भूकंप में जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे, जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रण उत्सव में पधारने का आग्रह किया
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से गुजरात के कच्छ में जारी रण उत्सव में पधारने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "कच्छ आप सभी का इंतजार कर रहा है! आइए, रण उत्सव के दौरान कच्छ के मौलिक सफेद रण, शानदार संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद लें।"

उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक चलने वाला यह महोत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

कच्छ अपनी अनूठी संस्कृति, वन्यजीव अभयारण्य और सफेद नमक के रेगिस्तान के लिए जाना जाता है।

कच्छ की परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक रण उत्सव हर किसी का मन मोह लेने वाला है। अद्भुत क्राफ्ट बाजार हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर खान-पान की परंपरा, यहां का आपका हर अनुभव अविस्मरणीय बन जाएगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार अपने परिवार के साथ इस रण उत्सव में जरूर आएं। pic.twitter.com/df1ewGi8Sr

— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2024

मोदी ने ‘लिंक्डइन’ पोस्ट में इस क्षेत्र का विस्तृत विवरण भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि चांदनी रात में यहां का विशाल नमक रेगिस्तान चमकता है, जो एक अलौकिक अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यह अपनी समृद्ध कला और शिल्प के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "और, सबसे महत्वपूर्ण बात यहां के मेहमाननवाज लोग हैं, जो अपनी जड़ों पर गर्व करते हैं और दुनिया के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।"

एक दिसंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 28 फरवरी तक चलेगा, जबकि रण उत्सव में ‘टेंट सिटी’ मार्च के अंत तक खुली रहेगी।

मोदी ने कहा, “मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि रण उत्सव एक जीवन भर का अनुभव होगा।”

गुजरात : कच्छ में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की आक्रामक कार्रवाई
गुजरात में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा आक्रामक कार्रवाई की जा रही है। कच्छ जिले में अवैध जमीन पर बने तीन मदरसों पर राज्य सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। कच्छ और जामनगर जिलों में सर्वेक्षण और मानचित्रों का अध्ययन करने के बाद प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, कच्छ जिले के जामकुनरिया और कुरन गांव में सरकारी जमीन पर बने तीन मदरसों को शनिवार सुबह प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त के साथ ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा जामनगर और द्वारका में भी अतिक्रमण दूर करने की कार्रवाई की जा रही है।

जामनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने की जानकारी होने पर स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। गत रोज स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि 'राज्य में 108 अवैध जगहों को जमींदोज कर दिया गया है। उन्होंने जूनागढ़ के ऊपरकोट में अवैध कब्र को ध्वस्त करने की भी बात कही। हमारा बुलडोजर साजिश से बनी हर इमारत को ढहाने के लिए तैयार है।

गुजरात के कच्छ में फिर भूकंप से कांपी धरती
भुज, 01 फरवरी (हि.स.)। गुजरात के कच्छ में एक बार फिर भूकंप से धरती कांपी है। यहां गुरुवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप का केन्द्र बिन्दु भुज के दुर्गम खावडा से 30 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान की सीमा के समीप था। भूकंप की कंपन सामान्य होने से किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कच्छ जिले में 26 जनवरी, 2001 को विनाशकारी भूकंप आया था। इसके बाद भी यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं, लेकिन उसकी तीव्रता कम होने से अब तक जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस साल 28 जनवरी के बाद कच्छ जिले में यह लगातार दूसरा भूकंप है। 28 जनवरी को भी सुबह 4.45 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केन्द्रबिन्दु तहसील केन्द्र भचाउ से 21 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में दर्ज किया गया था।

कच्छ में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा 30 हजार मेगावाट क्षमता वाला हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क
भुज, 27 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कच्छ के खावडा में निर्माणाधीन 30 हजार मेगावाट के सोलर-विंड हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का दौरा कर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। यहां विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस हाइब्रिड पार्क का लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उच्च स्तरीय बैठक में इस रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के संचालन से संबंधित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एनटीपीसी, जीआईपीसीएल, जीएसईसी जैसे केंद्र और राज्य सरकार के उद्यमों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री कनुभाई देसाई, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ हसमुख अढ़िया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी, एनर्जी एंड पेट्रोकेमिकल डिपार्टमेंट की प्रधान सचिव ममता वर्मा, राज्य सरकार के अन्य सचिव और संबंधित सार्वजनिक उद्यमों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में काम करने का प्रेरक सुझाव देते हुए कहा कि इस हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में जनरेट होने वाला पावर (बिजली), गुजरात सहित देश के अन्य क्षेत्रों में समय पर पहुंचे और प्रधानमंत्री की हरित एनर्जी का संकल्प साकार हो।

बैठक में उन्होंने पावर जनरेशन से लेकर इवेक्युएशन एवं ट्रांसमिशन के समयबद्ध आयोजन सहित पूलिंग स्टेशन, ट्रांसमिशन लाइन आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है, इसलिए ऊर्जा विभाग को इस प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति के संकलन के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करनी चाहिए। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित सभी वरिष्ठ सचिवों ने खावडा के समीप कच्छ सीमा स्थित धर्मशाला के पास लगभग 74,600 हेक्टेयर में फैले इस रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की साइट का भी दौरा किया।

वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट कच्छ: 2 दशक में 2500 करोड़ से 1.40 लाख करोड़ के निवेश को पार कर गया कच्छ जिला
गांधीनगर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात का कच्छ जिला आज अनेक प्रकार की औद्योगिक इकाइयों की उपस्थिति से गतिशील है और राज्य सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के आयोजनों के कारण पिछले 20 वर्षों में कच्छ जिले ने करोड़ों के निवेश को आकर्षित किया है। 22 वर्ष पहले 26 जनवरी, 2001 को आए भीषण भूकंप ने कच्छ में बहुत भारी विनाश किया था। उस समय गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री तथा भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ जिले और वहाँ बसने वाले लोगों के उत्थान के लिए सक्रिय प्रयास शुरू किए। उनके नेतृत्व में कच्छ के विकास के लिए विभिन्न पहल करते हुए कई योजनाओं को लागू किया गया। जिसके बाद कच्छ का आर्थिक कायाकल्प होना शुरू हुआ। इसमें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज गुजरातियों के समक्ष एक नया कच्छ साकार हुआ है, जहाँ अनेक औद्यगिक इकाइयाँ हैं। भूकंप से पहले कच्छ में 2500 करोड़ रुपए का निवेश था, जिसके मुकाबले आज जिले में 1,40,000 करोड़ रुपए से भी अधिक का निवेश कार्यान्वित है। हर वर्ष जिले में अधिकाधिक निवेश आ रहा है। कच्छ जिले में स्थापित उद्योग 3.5 लाख से अधिक कामगारों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।

विभिन्न प्रकार के उद्योगों से गतिशील है कच्छ

कच्छ जिले के दूरस्थ पश्चिम कोने में अल्ट्राटेक सिमेंट तथा सांघी सीमेंट के प्लांट्स स्थित हैं, जो विश्व के सबसे बड़े सीमेंट प्लांट्स में एक हैं। कच्छ जिला सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग पाइप उत्पादन क्षमता की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हब है। वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड, जिंदल सॉ लिमिटेड, रत्नमणि मेटल्स एण्ड ट्यूब्स लिमिटेड आदि जैसी बड़े स्तर की इकाइयाँ जिले में स्थित हैं। कच्छ में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा टेक्सटाइल प्लांट यानी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड का प्लांट स्थित है, जो मुख्यत: पश्चिमी देशों में निर्यात करता है। कच्छ के जिला मुख्यालय भुज में बीकेटी की विशाल कृषि एवं औद्योगिक टायर निर्माता इकाई स्थित है।

कंडला एसईजेड और मुंद्रा एसईजेड

देश के निर्यात को वेग देने वाले दो महत्वपूर्ण विशेष आर्थिक अंचल (स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी एसईजेड) कच्छ ज़िले में कार्यरत हैं। कच्छ स्पेशल इकोनॉमिक जोन (केएएसईजेड) एशिया में पहला और भारत में प्रमुख मल्टी-प्रोडक्ट स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एक है। केएएसईजेड का भौतिक निर्यात वित्तीय वर्ष 1996-97 में 7 करोड़ रुपए से बढ़ कर वित्तीय वर्ष 2021-22 में 9172 करोड़ रुपए हुआ है। हाल में केएएसईजेड में 316 ऑपरेशनल इकाइयाँ हैं, जिनमें देश के लगभग 10 प्रतिशत कार्यकारी एसईजेड हैं। अकेला केएएसईजेड 28,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन करता है और एसईजेड से लगभग 30 प्रतिशत निर्यात पूरे भारत में करता है।

कच्छ के मुंद्रा स्थित अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा मल्टी-प्रोडक्ट पोर्ट आधारित एसईजेड है, जिसमें हाल में 67 इकाइयाँ कार्यरत हैं। मुंद्रा पोर्ट वित्तीय वर्ष 2021-22 में 150.24 मैट्रिक टन (एमटी) कारगो हैंडल कर भारत के किसी भी पोर्ट पर कारगो हैंडल करने के मामले में प्रथम स्थान पर है। ज़िले के कंडला तथा मुंद्रा बंदरगाह मिलकर आज देश के कुल कारगो का 30 प्रतिशत हैंडल कर रहे हैं।

देश में उत्पादित कुल नमक का 30 प्रतिशत उत्पादन कच्छ में

औद्योगिक उपयोग तथा खाद्य उपभोग के लिए देश में उत्पादित कुल नमक का 30 प्रतिशत यानी अनुमानित 200 लाख मैट्रिक टन वार्षिक नमक उत्पादन कच्छ में होता है। जिले में 30 से अधिक खाद्य नमक की रिफाइनरियाँ हैं, जो फ्री-फ्लो आयोडाइज्ड नमक बनाती हैं। इसके अतिरिक्त; कच्छ जिले में ब्रोमीन का उत्पादन करने वाली इकाइयाँ स्थित हैं, जो हाल में वार्षिक अनुमानित 37,000 मैट्रिक टन ब्रोमीन का उत्पाद करती हैं। साथ ही जिले में स्थित अदाणी विल्मार, कारगिल, बंज आदि जैसी खाद्य तेल रिफाइनरियाँ खाद्य तेल का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) करती हैं। जिले में स्पॉन्ज आयरन, टीएमटी बार, इंगोट तथा अन्य स्टील उत्पादों का उत्पादन करने वाले कई स्टील प्लांट्स हैं। इसके अतिरिक्त; ज़िले में बेंटोनाइट एवं ब्लीचिंग मिट्टी के उत्पादक भी हैं।

कच्छ का हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र

कच्छ जिला समग्र देश में अपनी अद्भुत कलाकृतियों के लिए विख्यात है। कच्छ की लगभग 20 कलाएँ आइडेंटिफ़ाइड कलाएँ हैं और हाल में 2 कलाएँ (कच्छी शॉल तथा कच्छी एम्बॉइडरी) को जीआई टैग प्राप्त है। कच्छ में हर साल नवंबर से फरवरी यानी चार महीनों के लिए आयोजित होने वाला रणोत्सव आज विश्वभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है, जिसके कारण कच्छ के पर्यटन क्षेत्र को गति मिली है। इसके चलते कच्छ के हैंडीक्राफ़्ट्स के स्थानीय कलाकारों को विशाल बाजार एवं आर्थिक लाभ मिल रहे हैं। फलस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में कच्छ में पंजीकृत कारीगरों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। हाल में जिले में 25,000 से अधिक पंजीकृत कारीगर हैं। केन्द्र सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ओडीओपी) योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र को औपचारिक बनाने और निर्यात को वेग देने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में आगामी जनवरी महीने में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के भाग के रूप में हाल में राज्यभर में ‘वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट डिस्ट्रिक्ट’ कार्यक्रम चल रहा है। इसके अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में गत 10 अक्टूबर, 2023 को राज्य के कच्छ जिले में ‘वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट कच्छ’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान 3370 करोड़ रुपए के 139 एमओयू हुए।

गुजरात: प्लास्टिक कचरे से बनाए ट्रेंडी उत्पाद, सालाना टर्नओवर पहुंचा 15 लाख रुपए
गांधीनगर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। आज जब हम स्वच्छ भारत के मिशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, एक सशक्त महिला की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायी बन गई है, जिन्होंने गांवों को प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान छेड़ा है। उन्होंने एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में ने केवल गुजरात, बल्कि दुनिया भर में नाम रोशन किया है।

बात कच्छ के भुज शहर के निकट स्थित अवध नगर की रहने वाली राजीबेन वणकर की। 50 वर्षीय राजीबेन वणकर प्लास्टिक कचरे को प्रोसेस कर उससे शॉपिंग बैग, पर्स, मोबाइल कवर, ट्रे, योगा मेट, फाइल फोल्डर और चश्मा कवर जैसी ट्रेंडी और दैनिक उपयोग की चीजें बनाती हैं। उनके साथ 50 महिलाएं भी जुड़ी हैं, जो कटिंग से लेकर उत्पादों के निर्माण के विभिन्न चरणों का कार्य करती हैं।

इस तरह शुरू हुई राजीबेन की यात्रा

जब राजीबेन की उम्र 13 साल थी, तब उन्होंने अपने पिता की बीमारी को देखते हुए बुनाई कार्य सीखने का निश्चय किया। परंपरागत रूप से यह पुरुषों का काम था, लेकिन परिवार की मदद करने के उद्देश्य से उन्होंने यह काम सीखना शुरू किया। विवाह के कुछ साल बाद पति का निधन हो जाने के कारण उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली और बुनाई कार्य के माध्यम से स्थानीय रोजगार प्राप्त करना शुरू कर दिया। वे कच्छ की ‘खमीर’ नामक संस्था से जुड़ीं और वहां प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का काम सीखा।

राजीबेन कहती हैं, “पहले मैं ‘खमीर’ नामक एक एनजीओ में बुनाई का काम करती थी। यहां एक विदेशी महिला डिजाइनर हमारे साथ जुड़ीं और उन्होंने मुझे प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग कर विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।” 2012 में राजीबेन ने ‘खमीर’ में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का काम शुरू किया। पर्याप्त प्रशिक्षण हासिल करने के बाद 2018 में उन्होंने स्थानीय महिलाओं को साथ जोड़ कर अपने गांव में ही यह काम शुरू किया। प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के इस कार्य में उन्हें गांवों को प्लास्टिक के कूड़े से मुक्त करने का उपाय नजर आया, इसलिए उन्होंने अपने इस कार्य को उस बड़े उद्देश्य के साथ जोड़ दिया।

रीसाइक्लिंग प्रक्रियाः कूड़ा बीनने से लेकर अंतिम उत्पाद तक

यह प्रक्रिया चार चरणों से होकर गुजरती है। सबसे पहले प्लास्टिक एकत्र किया जाता है। फिर प्लास्टिक को साफ कर उसे सुखाया जाता है, बाद में प्लास्टिक की पट्टियां काटी जाती हैं और फिर उससे उत्पाद बनाए जाते हैं। कूड़ा बीनने वाली महिलाएं प्लास्टिक इकट्ठा कर राजीबेन को देती हैं, जिसके एवज में उन्हें निर्धारित पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। राजीबेन के साथ काम करने वाली महिलाएं प्रतिमाह 6 हजार रुपए तक कमा लेती हैं। अब उनके उत्पाद ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं और दिल्ली, मुंबई तथा बेंगलुरू जैसे देश के बड़े शहरों से लेकर लंदन जैसे दुनिया के प्रमुख शहरों तक पहुंच गए हैं।

राजीबेन कहती हैं, “हम महिलाओं को इस काम से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। हमारे आसपास माधापर, भुजोड़ी और लखपत जैसे गांवों में भी महिलाएं काम कर रही हैं। हम एक महीने में लगभग 200 शॉपिंग बैग बनाते हैं और अपना उत्पादन ऑर्डर के हिसाब से चालू रखते हैं।”

प्लास्टिक कचरे से विभिन्न उत्पादों के निर्माण का यह काम 10 हथकरघा और 2 सिलाई मशीन पर किया जाता है। उनका वार्षिक टर्नओवर 15 लाख रुपए तक पहुंच गया है। उनके उत्पादों में शॉपिंग बैग, ऑफिस बैग, ट्रे और चश्मा कवर की मांग सबसे ज्यादा रहती है। राजीबेन को इस बात का संतोष है कि उनके इस काम से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी होता है और लोगों में जागरूकता पैदा होती है।

सरकार भी मुहिम चला कर बना रही माहौल

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने स्वच्छता को बढ़ावा देकर पर्यावरण अनुकूल नीतियों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य सरकार ने जनभागीदारी के जरिए और दो महीनों तक इस अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। जन आंदोलन के माध्यम से स्वच्छता अभियान का उत्सव मनाने के लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘कचरा मुक्त भारत’ की थीम के साथ 15 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का आयोजन किया गया था।