Education - Loktej

सूरत : भगवान महावीर यूनिवर्सिटी में करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए भविष्य निर्माण के मंत्र
सूरत। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी द्वारा सरदार स्मृति भवन में आयोजित “करियर गाइडेंस सेमिनार” में विद्यार्थियों और अभिभावकों को भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मोटिवेशनल स्पीकर अशोक गुर्जर ने विद्यार्थियों को सही करियर चयन, आत्मविश्वास, मेहनत और समय के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को नई तकनीकों और व्यावहारिक कौशल के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखना होगा।

कार्यक्रम के दौरान HCLTech और GUVI के AI कंसल्टेंट अशेष शाह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और भविष्य के टेक्नोलॉजी आधारित करियर विकल्पों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में तकनीकी कौशल आधारित नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ने वाली है।

सेमिनार में यूनिवर्सिटी की विभिन्न फैकल्टी, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड एजुकेशन, AI इनेबल्ड एजुकेशन, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कार्यक्रमों तथा भविष्य उन्मुख कोर्सेस की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सुमन स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में 92.60% रिजल्ट
सूरत में गुजरात बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष निजी स्कूलों के साथ-साथ नगर निगम संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सुमन हाई स्कूलों ने वर्ष 2025-26 के SSC बोर्ड परीक्षा परिणाम में 92.60 प्रतिशत का प्रभावशाली रिजल्ट दर्ज कर शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

सूरत नगर निगम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुमन स्कूल आज हजारों विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। लगातार बेहतर परिणामों और आधुनिक शिक्षा पद्धति के कारण इन स्कूलों पर अभिभावकों का भरोसा भी लगातार बढ़ रहा है।

इस वर्ष घोषित परिणामों में सुमन हाई स्कूल-13 (डिंडोली) और सुमन हाई स्कूल-18 (पुणागाम) ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। नगर निगम के विभिन्न सुमन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने A-One ग्रेड में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कुल 238 विद्यार्थियों ने A-One ग्रेड प्राप्त कर स्कूलों का नाम रोशन किया।

सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में 29 सुमन हाई स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में गुजराती सहित छह भाषाओं में शिक्षा दी जाती है। इस वर्ष अलग-अलग माध्यमों का परिणाम भी उत्साहजनक रहा।
माध्यमवार परिणाम इस प्रकार रहे:

गुजराती माध्यम – 91.82%

मराठी माध्यम – 93.71%

हिंदी माध्यम – 99.22%

उड़िया माध्यम – 97.24%

उर्दू माध्यम – 74.83%

अंग्रेजी माध्यम – 87.26%

गौरतलब है कि इस वर्ष गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कुल परिणाम 83.86 प्रतिशत रहा, जबकि सूरत जिले का परिणाम 86.04 प्रतिशत दर्ज किया गया। ऐसे में सुमन हाई स्कूलों का 92.60 प्रतिशत परिणाम विशेष रूप से सराहनीय माना जा रहा है।

स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सूरत : AI-आधारित शिक्षा की बड़ी पहल, भगवान महावीर यूनिवर्सिटी और ‘कोडिंग प्रो’ की रणनीतिक साझेदारी
सूरत। उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में सूरत स्थित भगवान महावीर यूनिवर्सिटी ने एक अहम कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के क्षेत्र में कार्यरत संस्थान ‘कोडिंग प्रो’ के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह AI-आधारित एजुकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। नई व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, लॉ, ह्यूमैनिटीज और एलाइड हेल्थ साइंसेज जैसे विभिन्न विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ये कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और वर्तमान इंडस्ट्री डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

यूनिवर्सिटी परिसर में अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम, वर्चुअल लैब और AI-संचालित लर्निंग सपोर्ट सिस्टम विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक छात्र को पर्सनलाइज्ड लर्निंग का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।

छात्रों को रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स, टेक्निकल प्रतियोगिताओं, इनोवेशन प्रोग्राम्स और इंडस्ट्री कनेक्ट के जरिए रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि यह पहल छात्रों को केवल नौकरी के लिए ही नहीं, बल्कि नए स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी कंपनियां स्थापित करने के लिए भी सक्षम बनाएगी।

यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डॉ. रामकुमार ने इसे राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल बताया। वहीं, ‘कोडिंग प्रो’ के सीईओ शिवकुमार मौर्य और रजिस्ट्रार डॉ. विजय मतवाला ने कहा कि यह साझेदारी गुजरात में तकनीक आधारित शिक्षा को नई दिशा देगी।

‘रिड्यूस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के संस्थापक सुमित भट ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि देश को ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है, जो छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार कर सकें।

यह साझेदारी सूरत और पूरे गुजरात में टेक्नोलॉजी-ड्रिवन हायर एजुकेशन के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

सूरत : करियर गाइडेंस फेस्टिवल में छात्रों को मिली सही दिशा, विशेषज्ञों ने बताए करियर के विकल्प
सूरत। सूरत में  सथर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘करियर गाइडेंस फेस्टिवल’ के तहत छात्रों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम 10 और 11 अप्रैल 2026 को समृद्धि, नानपुरा में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षण सर्वदा के एडिटर और करियर काउंसलर जयेश ब्रह्मभट्ट  ने 10वीं और 12वीं (साइंस व कॉमर्स) के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12वीं साइंस के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, प्योर साइंस, रिसर्च, डिफेंस, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे केवल पारंपरिक कोर्स तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और वर्तमान समय की मांग के अनुसार करियर का चयन करें। वहीं, 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।

कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी उन्होंने B.Com, BBA, CA, CS, CMA, बैंकिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट के अलावा स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों की जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स जैसे नए क्षेत्रों की बढ़ती मांग पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा किया गया। यह सेशन छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत चैंबर के तत्कालीन अध्यक्ष विजय मेवावाला के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर एसजीसीसीआई एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के चेयरमैन महेश पमनानी, एजुकेशन एंड एकेडमिक कमेटी की को-चेयरपर्सन श्रीमती स्नेहा जरीवाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA की शुरुआत करें
नई दिल्ली, मार्च 25: अगर आप फाइनेंस में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो दो नाम आपने ज़रूर सुने होंगे: ACCA और CFA। दोनों पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, और दोनों ही क्वालिफिकेशन बड़ी कंपनी में नौकरी पाने में मदद करती हैं और दोनों के लिए मेहनत भी खूब करनी पड़ती है।

लेकिन सच यह है कि दोनों अलग-अलग करियर के लिए बने हैं। तो दोनों ही क्वालिफिकेशन के बारेमे कुछ खास चीजें समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

१) ACCA और CFA में कौनसा ज़्यादा मुश्किल है?

वैसे तो दोनों ही कठिन हैं लेकिन दोनों बिल्कुल अलग-अलग चीज़ें परखते हैं। तो पहले ACCA से शुरू करते है...

ACCA उन लोगों के लिए बना है जो अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसमें कुल १३ पेपर होते हैं और यह दुनिया की सबसे बेहतरीन अकाउंटिंग क्वालिफिकेशन में से एक मानी जाती है।

और अगर CFA की बात करें तो CFA का तरीका बिल्कुल अलग है। यह उन लोगों के लिए है जो इन्वेस्टमेंट, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मार्केट्स में काम करना चाहते हैं।

इसमें सिर्फ ३ लेवल हैं लेकिन हर लेवल इतना गहरा है कि CFA इंस्टीट्यूट खुद कहता है कि हर लेवल के लिए ३०० घंटे से ज़्यादा पढ़ाई करना जरूरी है।

अगर पास रेट की बात करें तो ACCA में हर परीक्षा (पेपर) में करीब ४० से ५५ प्रतिशत लोग पास होते हैं। CFA में यह आँकड़ा और कम है। लेवल१ में ३५ से ४० प्रतिशत, लेवल २ में ४० से ४५ प्रतिशत और लेवल ३ में ४५ से ५० प्रतिशत लोग पास होते है।

और दूसरी तरफ ACCA ज़्यादा विषयों को गहराई से सीखने में मदद करता है और इसीलिए यह समय भी ज़्यादा लेता है। CFA कम विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है लेकिन हर चीज़ को बहुत गहराई से समझाता है।

२) ACCA और CFA के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

यह जानना बेहद ज़रूरी है कि इन दोनों क्वालिफिकेशन को शुरू करने के लिए आपको क्या चाहिए।

ACCA की बात करें तो इसमें एंट्री के लिए आपको १२वीं में कम से कम ६०% अंक होने चाहिए, तभी आप सीधे ACCA में दाखिला ले सकते हैं। और यह ध्यान रखें कि १२वीं के बाद ACCA में कोई छूट नहीं मिलती, सभी पेपर देने होंगे।
लेकिन अगर आपके १२वीं में ६०% से कम अंक हैं या आप १०वीं के बाद ही फाइनेंस की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं तो भी रास्ता बंद नहीं है। इसके लिए FIA (Foundation in Accountancy) का रास्ता है। FIA आपको ACCA की तैयारी के लिए ज़रूरी बुनियाद देता है और इसे पूरा करने के बाद आप ACCA में आसानी से दाखिल हो सकते हैं।

CFA की बात अलग है। CFA लेवल १ में बैठने के लिए आपके पास बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए या फिर आप अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में होने चाहिए। यानी CFA शुरू करने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन तक पहुंचना ज़रूरी है। इसके साथ क्वांटिटेटिव स्किल्स और एनालिटिकल सोच मज़बूत होनी चाहिए, सीधे शब्दों में कहें तो ACCA आपको जल्दी शुरुआत करने का मौका देता है, चाहे आप १०वीं के बाद FIA से आएं या १२वीं के बाद सीधे। CFA परीक्षा देने के लिए आपको ग्रेजुएशन के आखिरी साल तक इंतज़ार करना होगा।

३) ACCA या CFA: ज़्यादा कमाई किसमें है?

यह सवाल इतना आसान नहीं है क्योंकि दोनों अलग-अलग तरह की नौकरियों की तरफ ले जाते हैं।

ACCA करने वाले ज़्यादातर ऑडिट करने वाली कंपनियां, अकाउंटिंग डिपार्टमेंट, टैक्स कंसल्टिंग, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कॉरपोरेट फाइनेंस में काम करते हैं। CFA करने वाले इन्वेस्टमेंट बैंक्स, एसेट मैनेजमेंट, इक्विटी रिसर्च, हेज फंड्स और फाइनेंशियल एडवाइजरी में जाते हैं।

भारत में अभी ACCA की सैलरी शुरुआत में सालाना ₹५ से १० लाख मिलती है, कुछ साल बाद उन्हें सालाना ₹१० से २५ लाख और सीनियर लेवल पर सालाना ₹२५ लाख से ऊपर मिल सकती है। और CFA में शुरुआत में सालाना ₹६ से १२ लाख मिलती है, कुछ साल बाद सालाना ₹१२ से ३० लाख और सीनियर लेवल पर सालाना ₹३० से ६० लाख से ऊपर मिलती है।

जो लोग इन्वेस्टमेंट और मार्केट्स से जुड़े पोजीशन में जाना चाहते हैं उनके लिए CFA में कमाई ज़्यादा होती है। और दूसरी तरफ ACCA करने वाले अकाउंटिंग, ऑडिट और कॉरपोरेट फाइनेंस में अच्छी कमाई करते है। दोनों क्वालिफिकेशन को १८० से ज़्यादा देशों में मान्यता हैं, यानी विदेश में भी काम करने का मौका मिल सकता है।

४) Big 4 कंपनियां किसे नौकरी देती हैं?

Deloitte, PwC, EY और KPMG ACCA और CFA दोनों को अलग-अलग टीम्स के लिए चुनाव करती हैं।

ACCA वाले खासतौर पर ऑडिट और एश्योरेंस टीम्स, टैक्स कंसल्टिंग और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग से जुड़े जगहों में काम करते हैं। इसीलिए Big4 कंपनियों में ACCA मेंबर्स को दुनिया में सबसे ज़्यादा नौकरी मिलती है।

CFA वालों की ज़रूरत ज़्यादातर डील और ट्रांजैक्शन एडवाइजरी टीम्स में होती है जैसे वैल्युएशन, मर्जर एंड एक्विजिशंस और फाइनेंशियल कंसल्टिंग।

भारत में एक ज़रूरी बात यह है कि स्टेच्युटरी ऑडिट पर हस्ताक्षर करने का अधिकार सिर्फ ICAI के पास है। इसका मतलब यह है कि ACCA और CFA वाले भारत में अपने दम पर स्टेच्युटरी ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते है। यह करने के लिए CA की डिग्री ज़रूरी है। लेकिन ACCA और CFA दोनों Big 4 कंपनियों में इंटरनल ऑडिट, अकाउंटिंग एडवाइजरी और दूसरे सपोर्ट रोल्स में काम कर सकते हैं।

५) ACCA के बाद CFA करना चाहिए?

बहुत सारे फाइनेंस प्रोफेशनल्स दोनों करते हैं और इसके पीछे एक ठोस वजह है।

ACCA आपको अकाउंटिंग, टैक्सेशन और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग की मज़बूत नींव देता है। यह सिखाता है कि कोई भी बिजनेस अपना पैसा कैसे रिकॉर्ड करता है, कैसे मैनेज करता है और कैसे दुनिया के सामने रखता है।

और CFA उस नींव के ऊपर एक बिल्कुल नई दुनिया बनाता है। इन्वेस्टमेंट, फाइनेंशियल मार्केट्स और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की गहरी समझ देता है। यह वो नज़रिया है जो ACCA में नहीं मिलता।

दुनिया भर के एंप्लॉयर्स की नज़र में ACCA और CFA की यह कॉम्बिनेशन बहुत ही मूल्यवान होता जा रहा है। यह कॉम्बिनेशन दिखाता है कि आप फाइनेंस के दोनों पहलू समझते हैं जैसे अकाउंटिंग और इन्वेस्टमेंट दोनों। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर उनके लिए फायदेमंद है जो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट इक्विटी, वैल्युएशन या फाइनेंशियल कंसल्टिंग में जाना चाहते हैं।

६) कौन सा ज़्यादा वक्त लेता है?

ACCA में १३ परीक्षा (पेपर) देने होते हैं और आमतौर पर २.५ से ३.५ साल लग जाते हैं। पूरी मेंबरशिप मिलने के लिए परीक्षा के साथ-साथ ३६ महीने का काम का असली अनुभव भी ज़रूरी है।

और CFA में ३ लेवल होते हैं और आमतौर पर २ से ४ साल लगते हैं। CFA चार्टर मिलने से पहले ४ साल का काम का अनुभव भी होना चाहिए।

देखने में CFA में पेपर्स बहुत कम हैं लेकिन हर लेवल की तैयारी इतनी गहरी होती है कि कुल मिलाकर वक्त लगभग ACCA के बराबर ही लगता है। दोनों के लिए सिर्फ परीक्षा पास करना काफी नहीं है। असली काम का अनुभव भी उतना ही ज़रूरी है।

आखिरी बात

ACCA और CFA दोनों बेहतरीन क्वालिफिकेशन हैं लेकिन दोनों अलग-अलग करियर के लिए हैं।

अगर आप अकाउंटिंग, ऑडिट, टैक्स या कॉरपोरेट फाइनेंस में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ACCA आपके लिए सबसे सही रास्ता है। अगर आपका दिल इन्वेस्टमेंट, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट या फाइनेंशियल मार्केट्स में लगता है तो CFA आपकी मंज़िल है।

और अगर आप दुनिया के इस प्रतिस्पर्धी फाइनेंस मार्केट में सबसे आगे निकलना चाहते हैं तो ACCA के बाद CFA वो कॉम्बिनेशन है जो आपको भीड़ से अलग खड़ा कर सकता है।

अगर आप फाइनेंस में करियर के बारे में सोच रहे हैं तो Zell Education में हम आपको पूरा करियर बनाने में मदद करते हैं। हम ACCA और CFA के साथ-साथ US CMA, CPA और FRM की भी तैयारी करवाते हैं, यानी फाइनेंस का कोई भी रास्ता हो, Zell आपके साथ है।

और अगर आप CFA की तैयारी Zell के साथ करते हैं तो आपको सिर्फ CFA की पढ़ाई नहीं मिलती। लेवल १ की पढ़ाई के दौरान आप ८ अलग-अलग सर्टिफिकेशन भी हासिल कर सकते हैं जो आपकी हायरिंग प्रोफाइल को बाकी लोगों से एकदम अलग और मज़बूत बनाती हैं।

और अगर आप US CMA में रुचि रखते हैं तो यह वक्त बिल्कुल सही है। अगर आप २७ मार्च २०२६ से पहले रजिस्टर करते हैं तो आपको एग्जाम फीस में ६०% की छूट मिलती है। और ३० जून २०२६ तक रजिस्टर करने पर १५% की छूट मिलती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है तो देर न करें।

उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुआ है। धन्यवाद

सूरत : BMCM में SPSS आधारित रिसर्च मेथडोलॉजी और डेटा एनालिसिस पर एक सप्ताह का FDP सफलतापूर्वक संपन्न
सूरत।  भगवान महावीर कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट (BMCM) में IQAC के तहत 1 से 6 दिसंबर 2025 तक “SPSS का इस्तेमाल करके रिसर्च मेथडोलॉजी और डेटा एनालिसिस” विषय पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक उद्घाटन और दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसमें BMU के प्रोवोस्ट डॉ. निर्मल शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।

FDP में 50 से अधिक फैकल्टी सदस्यों और रिसर्च स्कॉलर्स ने भाग लिया। पूरा कार्यक्रम एसोसिएट प्रोफेसर एवं रिसर्च सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. राधा व्यास द्वारा लिए गए रिच, इंटरैक्टिव और प्रैक्टिकल सेशन पर आधारित रहा।

उन्होंने रिसर्च प्रॉब्लम की पहचान, लिटरेचर रिव्यू, रेफरेंसिंग टेक्नीक, हाइपोथीसिस निर्माण, क्वेश्चनेयर डिज़ाइन और SPSS के माध्यम से डेटा एनालिसिस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की रिसर्च स्किल्स को मजबूत करना और उच्च-स्तरीय एकेडमिक रिसर्च को बढ़ावा देना था। BMCM डायरेक्टर डॉ. स्वेता आर. कुमार के मार्गदर्शन और समर्थन में संपन्न यह FDP प्रतिभागियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

सरकार ने चाय के स्वाद, गुणवत्ता पर आधारित दो पाठ्यक्रम शुरू किए
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सरकार ने चाय की किस्म, खुशबू और गुणवत्ता का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ (सोमेलियर) और चाय के स्वाद के परीक्षण से जुड़े कौशल पाठ्यक्रमों की मंगलवार को शुरुआत की।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) द्वारा अनुमोदित इन दोनों पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एनसीवीईटी ने चाय सोमेलियर और चाय के स्वाद परीक्षण से जुड़े कौशल पाठ्यक्रमों को अनुमोदित किया है।’’

बर्थवाल ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय चाय बोर्ड के इन विशिष्ट पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रदान करना और चाय साक्षरता को बढ़ावा देना है।

इन पाठ्यक्रमों का आयोजन दार्जिलिंग चाय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, कुर्सेयांग में किए जाने का प्रस्ताव है।

ये दोनों पाठ्यक्रम चाय की किस्म, स्वाद एवं गुणवत्ता का निर्धारण करने में मददगार होंगे।

सात युवा आईएएस अधिकारियों की प्रेरणादायी कहानी बयां करती है ‘स्केलिंग माउंट यूपीएससी’
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (वेब वार्ता)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले बिहार के सत्यम गांधी हों, दसवीं कक्षा में आंखों की रोशनी गंवा चुकी अंजलि हो या अनंतनाग के एक मधुमक्खी पालक के बेटे वसीम अहमद भट हों, ऐसी सात प्रतिभाओं की प्रेरणादायी कहानियों को किताब ‘स्केलिंग माउंट यूपीएससी’ की शक्ल दी गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सज्जन यादव की लिखी पुस्तक का विमोचन सोमवार को किया गया।

अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1995 बैच के अधिकारी यादव ने कहा, ‘‘यह पुस्तक सात उल्लेखनीय व्यक्तियों की आकर्षक जीवन यात्रा बताती है, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में आईएएस बनने के लिए कठिन ‘माउंट यूपीएससी’ की चढ़ाई की है। यह इन नायकों के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों और इस कठिन परीक्षा के प्रत्येक चरण को पार करने के लिए उनके द्वारा अपनाई गई कुशल रणनीतियों पर भी प्रकाश डालती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक कहानी कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास की शक्ति का प्रमाण है।’’

पुस्तक का विमोचन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नौकरशाहों की चुनौतियां केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही समाप्त नहीं होती हैं, बल्कि उन्हें प्रत्येक दिन समर्पण के साथ काम करना होता है और ईमानदारी बनाए रखनी होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुस्तक में जो कहानियां हैं, वह उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होंगी जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं या जो अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’’

पुस्तक की सात कहानियों में से एक केरल पुलिस में जूनियर क्लर्क मिन्नू पीएम की है, जिन्होंने परीक्षा पास करने के लिए पांच साल तक अथक संघर्ष किया।

लेखक ने कहा, ‘‘जब मिन्नू 12वीं कक्षा में थीं, तब उनके पिता का दुखद निधन हो गया, जिसके बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कम उम्र में शादी हो जाने के कारण उन्हें दो साल के बच्चे, घर के कामों और एक कठिन नौकरी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। पढ़ाई की दुनिया से सालों तक दूर रहने के कारण मिन्नू की यात्रा किसी वीरता से कम नहीं थी।’’

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव के 21 वर्षीय सत्यम गांधी ने विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।

लेखक ने कहा, ‘‘सत्यम ने यह जानते हुए कि उनके माता-पिता उनकी पढ़ाई के लिए भारी-भरकम ब्याज पर कर्ज ले रहे हैं, उन्होंने स्नातक के अंतिम वर्ष में अपनी तैयारी शुरू कर दी। खराब भोजन, आर्थिक तंगी, प्रोफेसरों के ताने, बीमारी और कोविड-19 को झेलते हुए, उन्होंने एक सुनियोजित अध्ययन योजना के अनुसार प्रतिदिन चौदह घंटे पढ़ाई की और सिविल सेवा परीक्षा-2020 में दसवीं रैंक हासिल की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिक्किम में एक फैक्टरी कर्मी की बेटी अंजलि शर्मा की जिंदगी उस समय अंधकार में डूब गई, जब वह 10वीं कक्षा में थी और उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बावजूद यूपीएससी के लिए उसका दृष्टिकोण एकदम साफ था। ’’

यादव ने कहा, ‘‘दृष्टिहीनों के लिए सहायक साधनों से अपरिचित अंजलि ने सभी बाधाओं का मुकाबला किया और स्नातक होने के तुरंत बाद ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वह पूरी तरह से स्वाध्याय पर निर्भर रहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत ने अंजलि को अपने सपने को साकार करने में मदद की।’’

इसी तरह भरत सिंह का आईएएस अधिकारियों के कर्मचारी आवास से बाहर निकलकर खुद आईएएस बनने तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।

यादव के अनुसार, ‘‘उसका संघर्ष तब शुरू हुआ जब उसके माता-पिता ने छठी कक्षा में हिंदी-माध्यम के सरकारी स्कूल से अंग्रेजी-माध्यम के एक प्रतिष्ठित स्कूल में भेज दिया। उसने रोजाना छह घंटे की थका देने वाली यात्रा के साथ हीन भावना को दूर करते हुए आगे का सफर जारी रखा और मैकेनिकल इंजीनियर बना।’’

यादव ने कहा, ‘‘इसके बाद भरत ने टाटा मोटर्स में एक आकर्षक नौकरी छोड़ दी और आईएएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए अपने पद और सम्मान को छोड़ दिया। चार साल तक कई असफलताओं, वित्तीय तनाव और मानसिक परीक्षाओं का सामना करते हुए वह विजयी हुए।’’

21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार आधुनिक बनाई जा रही देश की शिक्षा प्रणाली : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ‘युग्म कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है, इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने युवाओं के भविष्य के लिए और उनको भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज यहां सरकार, एकेडमी, साइंस और रिसर्च से जुड़े भिन्न-भिन्न क्षेत्र के लोग इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। इस एकजुटता को ही युग्म कहते हैं। एक ऐसा युग्म जिसमें विकसित भारत के फ्यूचर टेक से जुड़े स्टेकहोल्डर्स एक साथ जुड़े हैं, एक साथ जुटे हैं। मुझे विश्वास है, हम जो भारत की इनोवेशन कैपेसिटी और डीप टेक में भारत की भूमिका को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे इस आयोजन से बल मिलेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर निर्भर करता है, इसलिए उन्हें भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना बहुत जरूरी है। इसमें शिक्षा की अहम भूमिका है। इसलिए हम 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बना रहे हैं।

नई शिक्षा नीति इस बदलाव को आगे बढ़ा रही है। देश में नई नई शिक्षा नीति लाई गई है। इसे शिक्षा के वैश्विक मानक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई शिक्षा नीति आने के बाद हम भारतीय एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव भी देख रहे हैं। कक्षा 1 से 7 तक के लिए नई पाठ्यपुस्तकें तैयार हो चुकी हैं।

पीएम ई-विद्या और दीक्षा प्लेटफॉर्म जैसी पहल पूरे देश में एकीकृत शिक्षा प्रणाली का निर्माण कर रही हैं। इस परिवर्तन का समर्थन करने के लिए एआई द्वारा संचालित एक मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है, इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने युवाओं के भविष्य के लिए और उनको भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें। इसमें बड़ी भूमिका देश के एजुकेशन सिस्टम की भी होती है, इसलिए हम देश के एजुकेशन सिस्टम को 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक बना रहे हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और इसे आगे बढ़ाने के लिए, भारत के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। हमने इस दिशा में लगातार काम किया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दीक्षा मंच के तहत वन नेशन, वन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। ये इंफ्रास्ट्रक्चर एआई आधारित है। इसका उपयोग कई देशों में पाठ्यपुस्तकें तैयार करने में किया जा रहा है। वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन ने युवाओं को ये भरोसा दिया है कि सरकार उनकी जरूरतों को समझती है।

आज इस योजना की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों तक विश्व स्तरीय शोध पत्रिकाओं तक पहुंचना आसान हो गया है। भारत के विश्वविद्यालय परिसर आज नए गतिशील केंद्र बन रहे हैं। ऐसे केंद्र, जहां युवा शक्ति सफलता के नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारतीय युवाओं को किसी भी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े, प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप की स्थापना की गई है। हमने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अगले 25 वर्षों की समयसीमा तय की है। हमारे पास समय सीमित है, लक्ष्य बड़े हैं।

गुजरात के पीडीईयू में सेमीकंडक्टर निर्माण, एआई प्रशिक्षण देने वाला कौशल विकास केंद्र शुरू
गांधीनगर, 21 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को सेमीकंडक्टर निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए ‘पीडीईयू-एनएसडीसी कौशल विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय (पीडीईयू) के साथ साझेदारी में गांधीनगर में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह पहल भारत के युवाओं को राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत विनिर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यावहारिक अनुभव और व्यावहारिक कौशल से लैस करने के लिए तैयार की गई है।

अपने संबोधन में, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री चौधरी ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने भारत के विश्वविद्यालयों से नेटवर्क बनाने के लिए अपने पूर्व छात्रों से जुड़ने पर काम करने का आग्रह किया।

बयान के अनुसार, उत्कृष्टता केंद्र 40 से अधिक ऑनलाइन और हाइब्रिड पाठ्यक्रम प्रदान करेगा, जिसमें सेमीकंडक्टर विनिर्माण, नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट विनिर्माण, एम्बेडेड सिस्टम, रोबोटिक्स, एआई, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और वीएलएसआई डिज़ाइन जैसे विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

बयान के अनुसार, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रशिक्षण पहले से ही चल रहा है, स्मार्ट और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में क्षमता को मजबूत करने के लिए आगे के बुनियादी ढांचे और डोमेन-विशिष्ट प्रयोगशालाओं को जोड़ा जा रहा है।

इस आयोजन के दौरान, पीडीईयू के महानिदेशक, प्रोफेसर सुंदर एस मनोहरन ने घोषणा की कि उत्कृष्टता केंद्र अहमदाबाद के पास साणंद में अमेरिका-आधारित चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी की आगामी सेमीकंडक्टर असेंबली सुविधा में काम करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा।

UK-USA की यूनिवर्सिटी में दाखिले का अवसर प्रदान करती Rimor Global Foreign Education Consultancy
सूरत, सरसाणा इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और दक्षिण गुजरात चैंबर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय 'स्मार्ट एजुकेशन एक्सपो 2025' और 'सूरत स्टार्टअप समिट 2025' का भव्य आयोजन किया गया है।

इस आयोजन में शिक्षा जगत से जुड़े विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि अपने नवीनतम पाठ्यक्रमों और शैक्षिक अवसरों के साथ स्टॉल लगाकर भाग ले रहे हैं। गुजरात के अलावा देश के अन्य राज्यों तथा विदेशों की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी इस प्रदर्शनी में भाग लिया है।

Rimor Global Foreign Education Consultancy के निदेशक भुवनेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ इस आयोजन में उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस इवेंट में 200 से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने UK और USA की यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया।

उन्होंने जानकारी दी कि इस एक्सपो में UK की 7 और USA की 13 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि मौजूद हैं। उपाध्याय ने यह भी बताया कि यह आयोजन रविवार तक चलेगा, जिसके बाद इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक उनके ऑफिस में यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सकते हैं।

छात्रों को सही मार्गदर्शन देने का संकल्प

भुवनेश उपाध्याय ने विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को सावधान करते हुए कहा कि कई बार एजेंट नामी यूनिवर्सिटी का हवाला देकर फर्जीवाड़ा कर देते हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। Rimor Global इस दिशा में पूर्ण पारदर्शिता और UK व USA की यूनिवर्सिटीज से सीधा संपर्क बनाकर कार्य करती है, ताकि छात्रों को सही जानकारी और अवसर मिल सके।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 13 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति
नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आवेदन संख्या (एप्लिकेशन नंबर) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए आयोजित की गई थी। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 11 अप्रैल को जारी की गई थी। उम्मीदवार इस आंसर की का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। साथ ही, यदि उन्हें प्रोविजनल आंसर की में किसी तरह की त्रुटि नजर आती है, तो वे 13 अप्रैल 2025 (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा, और यदि आपत्ति सही पाई गई तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

जेईई मेन सेशन 2 के अंतिम परिणाम 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है, जो अंतिम आंसर की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जेईई मेन भारत में इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। पिछले साल 2024 में, इस परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो उच्च शिक्षा में इसके महत्व को दर्शाता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स की जांच करते रहें और समय सीमा से पहले अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।