testing - Loktej

अपने आभूषणों की सारी जानकारी ऑनलाइन ही पा सकेंगे सोना खरीदने वाले ग्राहक
हमारे यहाँ सोना का अतिविशेष महत्व है. ऐसे में आभूषण खरीदने आये लोगों को शुद्ध सोने के आभूषण मिले यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा आभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है। जिसका फायदा देशभर के ग्राहकों को मिल रहा है. अब सरकार इसमें और सटीकता लाने की कोशिश कर रही है। आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्किंग सेंटर में जो मशीनरी लगाई जाएगी, वह ऐसी प्रणाली से लैस होगी कि आभूषण की सारी जानकारी सीधे बीआईएस साइट पर अपडेट हो जाएगी।

आभूषणों पर बीआईएस हॉलमार्किंग अनिवार्य

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों पर बीआईएस हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आभूषण खरीदारों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी न होने पाए और उन्हें शुद्ध धातु के आभूषण मिले। जिसके लिए हॉलमार्किंग सेंटर में सभी ज्वैलरी की जांच की जाती है। केंद्र में आभूषणों पर विभिन्न प्रक्रियाओं को निष्पादित करके सभी डेटा तैयार किया जाता है जिसमें कुछ प्रतिशत सोना, चांदी या अन्य धातुएं होती हैं। परीक्षण के बाद, आभूषण के प्रत्येक टुकड़े के लिए एक एचयूआईडी नंबर तैयार किया जाता है जो एक लेजर के साथ आभूषण पर लिखा जाता है और इसकी जानकारी बीआईएस वेबसाइट पर अपलोड की जाती है। वर्तमान प्रणाली में, मशीन पर गहनों का परीक्षण करने के बाद डेटा को अपडेट किया गया। जिसमें ज्वैलरी की जानकारी में बदलाव की संभावना थी। लेकिन सरकार इस दिशा में भी सटीकता लाने की कोशिश कर रही है।

ग्राहक बीआईएस वेबसाइट से पा सकेंगे अपने आभूषणों के बारे में सभी जानकारी

आने वाले दिनों में मशीन पर एक सिस्टम स्थापित किया जाएगा और जिस पर हॉलमार्किंग सेंटर में परीक्षण किया जाएगा ताकि सभी डेटा सीधे बीआईएस वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। साथ ही इसमें जानकारी के साथ बदलाव की कोई संभावना नहीं होगी। ग्राहक बीआईएस वेबसाइट पर एचयूआईडी नंबर दर्ज करके अपने आभूषणों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ज्वैलर्स का कहना है कि नए सिस्टम के आने से ज्वैलरी खरीदारों को उनके ज्वैलरी के बारे में सभी सही जानकारी मिल जाएगी और फ्रॉड में कमी आएगी।

बीआईएस साइट पर उपलब्ध सभी डेटा

इस बारे में हॉलमार्किंग सेंटर के निर्देशक विवेक सोजित्रा ने बताया कि हॉलमार्किंग सेंटर में गहनों की बारीक जांच के बाद रिपोर्ट को बीआईएस साइट पर अपडेट करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में गहनों की जांच के साथ आने वाली रिपोर्ट अपने आप बीआईएस साइट पर अपलोड हो जाएगी। नई व्यवस्था बहुत सख्त है, जिसके अनुसार कोई भी ऐसा सोचने पर भी रिपोर्ट को बदल नहीं सकता है।

एक्सरे रिपोर्ट बताएगी कोरोना है या नहीं!
कोरोना के आने के साथ ही दुनिया भर के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इस बीमारी का पता लगाने और इसका इलाज खोजने में लग गये। बीते दो सालों में कोरोना को पहचानने के कई तरीकों का इजाद हो चुका है। अभी भी डॉक्टर्स और वैज्ञानिक मानव शरीर में रहे कोरोना को पहचानने के आसान और प्रभावी तरीकों को ढूंढने में लगे हुए है। इसी बीच स्कॉटलैंड में वैज्ञानिकों के एक समूह ने किसी व्यक्ति के शरीर में रहे कोरोना वायरस रोग संक्रमण की उपस्थिति का पता लगाने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। वैज्ञानिक इसके लिए एक्स-रे का उपयोग कर रहे हैं। इस परीक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई किसी व्यक्ति के अंदर रहे वायरस की उपस्थिति की जानकारी देता है।

आपको बता दें कि ये परिक्षण वेस्ट स्कॉटलैंड विश्वविद्यालय (यूडब्ल्यूएस) के वैज्ञानिकों ने किया है और उनका दावा है कि यह 98 प्रतिशत प्रभावी है। इस परिक्षण को पीसीआर परीक्षण से तेज और अधिक प्रभावशाली बताया है। यूडब्ल्यूएस में तीन-व्यक्ति टीम का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर नईम रमजान ने कहा, "लंबे समय से एक त्वरित और विश्वसनीय उपकरण की आवश्यकता थी जो कोविड-19 का पता लगा सके, और यह ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने के साथ और भी सच हो गया है।"

इस परिक्षण का शोध करने वाले यूडब्ल्यूएस के शोधकर्ताओं के अनुसार इस नई तकनीक स्कैन की तुलना लगभग 3,000 छवियों के डेटाबेस से करने के लिए एक्स-रे तकनीक का उपयोग करती है, जो कोविड -19 के रोगियों, स्वस्थ व्यक्तियों और वायरल निमोनिया से संबंधित हैं। इसमें डीप कन्वेन्शनल न्यूरल नेटवर्क के रूप में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रक्रिया दृश्य इमेजरी का विश्लेषण करने और निदान करने के लिए एक एल्गोरिथ्म का उपयोग करता है। यूडब्ल्यूएस के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक को 98 प्रतिशत से अधिक सटीक पाया हुई। हालांकि परिक्षण करने वाले वैज्ञानिकों के समूह का कहना है कि संक्रमण के शुरुआती चरणों के दौरान एक्स-रे में कोविड-19 लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, इसलिए यह पीसीआर परीक्षणों को पूरी तरह से बदल नहीं सकता है।

आपको बता दें कि प्रोफेसर रमज़ान ने कहा, "वायरस के गंभीर मामलों का निदान करते समय यह महत्वपूर्ण और संभावित रूप से जीवन रक्षक साबित हो सकता है, यह निर्धारित करने में मदद करता है कि किस उपचार की आवश्यकता हो सकती है।" अब यूडब्ल्यूएस में रिसर्च, इनोवेशन एंड एंगेजमेंट के वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर मिलन राडोसावलजेविक और टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा कि वे अब अध्ययन का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।

यदि आप कोरोना मरीज़ के सम्पर्क में आये हैं तो ये खबर पढ़ लें, जान लें आपको क्या करना है!
इस समय देश कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। देश में हर बीते के साथ कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अब कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमित मामलों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोविड सैंपल के टेस्टिंग को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। काउंसिल द्वारा प्रस्तुत किये गये ताजा दिशा-निर्देश के अनुसार कोविड मरीजों के संपर्क में आये व्यक्ति को अत्यंत आवश्यकता के बाद ही टेस्टिंग की आवश्यकता है। जब तक उन्हें उम्र या कॉमरेडिडिटी के आधार पर हाई रिस्क के रूप में पहचाना नहीं जाता है तब तक उन्हें टेस्टिंग की आवश्यकता नहीं है।

आपको बता दें कि आईसीएमआर द्वारा प्रस्तुत बयान में के अनुसार होम आइसोलेशन के बाद डिस्चार्ज किए गए मरीजों या कोविड -19 फैसिलिटी से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का टेस्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आईसीएमआर ने कहा कि जो खांसी, बुखार, गले में खराश या स्वाद या गंध की कमी और अन्य कोविड लक्षणों जैसे लक्षणों से पीड़ित है उन्हें टेस्टिंग करने की आवश्यकता है। साथ ही इसमें ये भी कहा गया है कि जो व्यक्ति 60 साल अधिक उम्र के हैं या जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े या गुर्दे की बीमारी आदि जैसी बीमारियां हैं, उनका भी टेस्टिंग करने की आवश्यकता है। वहीं आंकड़ों की बात करें तो इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार रविवार को देशभर में 13.52 लाख सैंपल की जांच की गई। देश में महामारी की शुरुआत के बाद अब तक 69.16 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है।साथ ही संस्था ने कहा कि अस्पताल द्वारा टेस्टिंग की कमी के लिए किसी भी आपातकालीन प्रक्रिया में देरी नहीं की जानी चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर्स रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं।

कोरोना संक्रमित मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश भर में 1,79,723 नए मामले सामने आये है. कल के मामलों के साथ  देश में कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 हो गई है। साथ ही इस समय सक्रिय कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 7,23,619 हैं। बीते 24 घंटे में 146 लोगों की कोरोना से मौत के साथ अब तक देश में कोरोना से 4,83,936 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में  46,569 लोग ठीक हुए और इसी के साथ अब तक 3,45,00,172 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,51,94,05,951 हैं।

अब घर में खुद करें कोरोना जांच, जानें क्या है तरीका
देश में कोरोना संकट छाया हुआ हैं। हर बीते दिन के साथ लोगों को स्थिति की अधिक गंभीर होने की जानकारी मिल रही हैं। इस बीच आईसीएमआर ने एक बड़ा फैसला करते हुए कोविड-19 होम टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है। बुधवार को होम रैपिड एंटीजन टेस्ट तकनीक के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके लिए ICMR ने महाराष्ट्र की एक कंपनी माय लैब में बने किट को मंजूरी दी गई है।

आईसीएमआर के मुताबिक अब से लोग घर बैठे अपना कोरोना टेस्ट कर सकते हैं।इसके लिए उहने सबसे पहले गूगल में जाकर इससे संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। उसके बाद जैसा-जैसा किट पर दिया गया है या नीचे बताये गए वीडियो में दिखाया गया हैं उस हिसाब से टेस्ट करना हैं और इससे पता चल पाएगा कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है अथवा नहीं। इस तकनीक का उपयोग पहली बार नहीं हो रहा, भारत से पहले विदेशों में भी हो रहा है।

आपको बता दें कि ICMR ने हर किसी को इस किट का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। साथ ही कहा हैं कि इस किट का इस्तेमाल वही करें जिनमें कोरोना के लक्षण हैं या फिर वह ऐसे किसी शख्स के संपर्क में आए हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस किट का नाम कोविसेल्फ (CoviSelfTM (PathoCatch) COVID-19 OTC Antigen LF) है और इसे मायलैब डिस्कवरी सलूशन लिमिटेड (Mylab Discovery Solutions Ltd) ने बनाया हैं।

ICMR ने हर किसी को बार-बार टेस्ट नहीं करने की सलाह दी गई है। टेस्ट करने के बाद स्ट्रिप पर आए रिजल्ट की फोटो खींचना रहता है। यह फोटो इसी फोन में सेव करें जिसमें टेस्ट किट से जुड़ा मोबाइल ऐप है। आगे यह भी सलाह दी गई है कि अगर किसी को कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन वह इस टेस्ट किट से टेस्ट करने के बाद भी नेगेटिव आया है तो वह आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर करवाए। कहा गया है कि स्वैब, टेस्ट किट आदि सामान को किस तरह नष्ट करना है, उसके लिए किट बनाने वाले ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनका सख्ती से पालन होना चाहिए।

सूरत में कोरोना संक्रमण जारी, नए 644 मरीज, 3 की मौत, 673 हुए डिस्चार्ज
अब तक 66454 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1183, स्वस्थ हुए 61543, एक्टिव मरीज 3728

सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा  छसौ से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 644 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 673 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 66,454 मरीज कोरोना संक्रमित हुए जिसमें से 1183 की मौत हुई और 61,543 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

शुक्रवार को सूरत शहर में नए 506 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 51,204 हुई। शुक्रवार को शहर के रांदेर जोन में अडाजण क्षेत्र से 85 वर्षीय महिला की सिविस अस्पताल में , उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 37 वर्षीय महिला की सिविल अस्पातल में और लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पातल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 895 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए 579 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 47,830 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शुक्रवार को नए 506 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 90, रांदेर जोन से 80, लिंबायत जोन से 66, वराछा-ए जोन से 57, कतारगाम जोन से 57,  उधना जोन से 56 , वराछा-बी जोन से 54 और सेन्ट्रल जोन से 46 नए मरीजों का समावेश है।

जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 10682, रांदेर जोन में 8227, कतारगाम जोन में 7538, लिंबायत जोन में 5294, वराछा-ए जोन में 5234, सेन्ट्रल जोन में 4933, वराछा बी जोन में 4707 और सबसे कम उधना जोन में 4589 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 895 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 288 लोगों की मौत हुई है।