Narendra Modi - Loktej

पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे
नई दिल्ली, 03 जुलाई (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली ट्रांसमिशन, विमानन और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे कई अहम क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 10:45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वह जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बालोतरा में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 4:30 बजे गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद पहुंचेंगे, जहां वे आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्लांट का उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री जोधपुर से संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। अगले 10 वर्षों के लिए 28,840 करोड़ रुपए के बजट वाली यह योजना क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई गति देगी और ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को आगे बढ़ाएगी।

योजना के तहत 100 नए एयरोड्रोम विकसित किए जाएंगे, जिन पर 12,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होगा। क्षेत्रीय हवाई अड्डों के शुरुआती संचालन को मजबूत बनाने के लिए 2,500 करोड़ रुपए से अधिक का संचालन एवं रखरखाव समर्थन दिया जाएगा। दूरदराज और कठिन इलाकों में बेहतर संपर्क के लिए 200 आधुनिक हेलीपैड बनाए जाएंगे।

इसके अलावा एयरलाइंस को क्षेत्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) दी जाएगी। योजना में एचएएल ध्रुव और डोर्नियर जैसे स्वदेशी विमान और हेलीकॉप्टरों की खरीद को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री 480 करोड़ रुपए की लागत से बने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। 23,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह टर्मिनल हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इसमें आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसकी वास्तुकला राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित है, जिसमें मेहराब, झरोखे और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसे ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप बनाया गया है तथा इसे 5-स्टार गृह रेटिंग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित इस 9 एमएमटीपीए क्षमता वाले कॉम्प्लेक्स पर 79,450 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है।

इस अत्याधुनिक परियोजना में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन एकीकृत है। इसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 एमएमटीपीएम है। रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और पेट्रोकेमिकल उत्पादन 26 प्रतिशत से अधिक है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप माना जाता है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक पार्क के विकास के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके तहत 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित होगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे। यह प्रह्लादपुरा से टोड़ी मोड़ तक सीतापुरा, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर (58 किमी) और चूरू-रतनगढ़ (46 किमी) रेल दोहरीकरण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। करीब 900 करोड़ रुपए की लागत से बनी ये परियोजनाएं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में रेल संपर्क और माल ढुलाई को मजबूत करेंगी। वह 740 करोड़ रुपए की लागत से बने एनएच-125ए जोधपुर रिंग रोड सेक्शन-2 का भी उद्घाटन करेंगे।

ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री 5,500 करोड़ रुपए की लागत वाली एसजेवीएन की 1,000 मेगावाट बीकानेर सोलर परियोजना और एनएचपीसी की 300 मेगावाट कर्णीसर बीकानेर सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही 1,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बिजली ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन और 530 किलोमीटर लंबी नई ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। इसी कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हुए करीब 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

गुजरात के साणंद में प्रधानमंत्री सीजी सेमी ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन करेंगे। 7,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहली चार परियोजनाओं में शामिल है और भारत में वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर उत्पादन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने पर यह संयंत्र हर साल 5 अरब (5 बिलियन) सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन करेगा। यह प्लांट ऑटोमोबाइल, औद्योगिक, दूरसंचार, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा।

यहां वेफर सॉर्टिंग, असेंबली, टेस्टिंग, पैकेज डिजाइन, फेल्योर एनालिसिस, टेस्ट प्रोग्राम डेवलपमेंट, प्रोडक्ट कैरेक्टराइजेशन और लॉजिस्टिक्स जैसी एंड-टू-एंड सेमीकंडक्टर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर
वाशिंगटन, 30 जून (वेब वार्ता)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र मानते हैं और भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच निजी तालमेल को द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने में एक जरूरी चीज बताया।

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) लीडरशिप समिट में राजदूत गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को बहुत सम्मान देते हैं और अक्सर देश में अपने अनुभवों के बारे में बात करते हैं।

गोर ने कहा, “अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। हम इस संबंध की परवाह करते हैं। हमारे पास एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जो इस संबंध की बहुत परवाह करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं वीकेंड शुरू होने से ठीक पहले यहां वाशिंगटन डीसी में उनके साथ था और मैं राष्ट्रपति के साथ लगभग दो घंटे बिता सका और मैंने भारत में जो देखा, उससे वे बहुत खुश हुए। उनके पास भारत की बहुत अच्छी यादें हैं। पिछली बार उनका दौरा, उनके सबसे खास दौरों में से एक था जिसके बारे में वे बात करते रहते हैं। वे भारत को बहुत प्यार करते हैं।”

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भारत वापस आएंगे। उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि किसी समय राष्ट्रपति भारत में हमसे मिलने आएंगे।”

दोनों नेताओं के बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध को हाइलाइट करते हुए, गोर ने मियामी में हाल ही में हुए अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) इवेंट की एक घटना को याद किया और कहा, “मैं कुछ महीने पहले मियामी में यूएफसी में राष्ट्रपति के साथ था और हम बैकस्टेज बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा, ‘चलो प्रधानमंत्री को फोन करते हैं।’ मैंने कहा, ‘सर, वहां सुबह के 6:00 बज रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह उठ जाएंगे। वह मेरे जैसे हैं।'”

हालांकि फोन अगले दिन के लिए तय हुया, लेकिन गोर ने कहा कि इस घटना से ट्रंप और पीएम मोदी के बीच संबंध की प्रकृति का पता चलता है। राष्ट्रपति सच में प्रधानमंत्री को दोस्त मानते हैं।

गोर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंध ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही है और इससे बड़ी रणनीतिक साझेदारी को फायदा होता रहा है।

राजदूत ने कहा कि दोनों सरकारें व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक में ठोस नतीजे लाने पर ध्यान दे रही हैं। अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि अगले दो साल आने वाले दशकों के लिए आपसी संबंधों को बनाने में बहुत जरूरी होंगे।

अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा, “ये अगले दो साल संबंधों को कई दशकों के लिए एक रास्ते पर ले जाएंगे। इसलिए यहां जो भी इसमें हिस्सा ले रहा है, उसे इसे एक लंबे समय का प्रोजेक्ट समझना चाहिए। यह एक या दो साल का नहीं है, बल्कि हम अभी जो बो रहे हैं, वह हमें दशकों तक सहारा देगा।”

गोर ने कहा, “उन सभी जानकारों के लिए जो ऑनलाइन बैठकर ट्वीट करते हैं और कहते हैं कि यह रिश्ता मुश्किल में है, जब आप इस संबंध की सच्चाई देखते हैं, चाहे वह व्यापार हो, चाहे डिफेंस हो, चाहे लोगों के बीच संबंध हों, यह मजबूती से खड़ा है।”

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें लगभग हर बड़े क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धत हैं। पिछले छह महीनों में जब मैं भारत में था, मैंने जबरदस्त क्षमता देखी है। और वह जबरदस्त क्षमता सभी क्षेत्रों में है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब हमारे दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए कोई नई चीज सामने न आए। आप किसी भी क्षेत्र का नाम लें, अमेरिका और भारत मिलकर काम कर सकते हैं और उसे बहुत ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। तो चाहे वह एआई हो, तकनीक हो, रक्षा हो, इसमें अपार संभावनाएं है।

ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही ट्रंप और पीएम मोदी के बीच करीबी कामकाजी संबंध बन गए हैं, जिसकी पहचान 2019 में ह्यूस्टन में “हाउडी मोदी” और 2020 में अहमदाबाद में “नमस्ते ट्रंप” जैसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स से हुई है।

दोनों देशों के अधिकारियों ने अक्सर अपने व्यक्तिगत तालमेल का जिक्र किया है, जिससे रक्षा, व्यापार, तकनीक और हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 30 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत सुभाषित शेयर किया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है। आइए, एकजुटता के साथ आगे बढ़ें और मिलकर भारतवर्ष के हर लक्ष्य को हासिल करें।”

पीएम ने संस्कृत श्लोक “समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम्। समानं मन्त्रमभि मन्त्रये वः समानेन वो हविषा जुहोमि॥” भी साझा किया है।

जिसका हिंदी अर्थ है कि हमारे संकल्प समान हों, हमारी सभा एक हो और हमारे हृदय तथा विचारों में पूर्णत: समानता हो। इसी एकता के भाव से मैं आहुति अर्पित करता हूं, जिससे हम मिलकर कार्य करें और सफलता प्राप्त करें।”

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था, “दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।”

पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक, “देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः। स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥” साझा किया था।

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और सामाजिक नियमों को समझने वाले व्यक्ति में उचित-अनुचित का विवेक विकसित हो जाता है। ऐसा व्यक्ति जहां भी जाता है, वहां सम्मान प्राप्त करता है और श्रेष्ठजनों के बीच अपना प्रभाव स्थापित करता है।

इससे पहले 26 जून को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुभाषित शेयर किया था। उन्होंने संस्कृत श्लोक “सङ्गच्छध्वं संवदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्। देवा भागं यथा पूर्वे, सञ्जानाना उपासते॥” साझा किया था। इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि हम सब साथ मिलकर चलें, एक सुर में बोलें और हमारे मन व विचार एक हों। जिस प्रकार प्राचीनकाल में देवता एकमत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते थे, ठीक उसी तरह हमें भी हमेशा एकता और सौहार्द के साथ कार्य करना चाहिए।

सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान ‘ब्लू होराइज़न के संरक्षक’ से नवाजा मोदी को
नई दिल्ली, 28 जून (वेब वार्ता)। सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को अपने सर्वाेच्च सम्मान ‘ब्लू होराइज़न के संरक्षक’ से सम्मानित किया।

सेशेल्स की तीन दिन की यात्रा पर गये श्री मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान सतत विकास को बढ़ावा देने और हरित दृष्टिकोण के प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घकालिक प्रयासों को मान्यता देता है। यह सम्मान मिलने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ,” मैं सेशेल्स की जनता, सरकार तथा राष्ट्रपति हर्मिनी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे ‘ब्लू होराइज़न के संरक्षक’ का सम्मान दिया।

मैं इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूँ जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तथा जो पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर चुनौती है, जिसका हमें मिलकर सामना करना और समाधान करना होगा। भारत विश्व को अधिक हरित और अधिक सतत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता हमारे विभिन्न घरेलू कार्यक्रमों ‘लाइफ मिशन (सतत भविष्य के लिए जीवनशैली) ‘ के मंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन जैसे वैश्विक प्रयासों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और हरित विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को मिली वैश्विक मान्यताओं की श्रृंखला में यह नवीनतम सम्मान है।

अभी पिछले महीने ही “संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन” ने खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने, कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाने और सतत खेती को बढ़ावा देने के लिए श्री मोदी को’ एग्रीकोला पदक’ से सम्मानित किया था।

इससे पहले, 2018 में उन्हें सतत आर्थिक विकास, वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया था। वर्ष 2018 में ही संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘पृथ्वी के चैंपियंस पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

मोदी सेशेल्स रवाना, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
नई दिल्ली, 27 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि उनकी सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करेगी तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिन्द महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।

श्री मोदी ने तीन दिन की यात्रा पर सेशेल्स रवाना होने से पहले कहा कि वह राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे । वह मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्त्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और हमारे महासागर दृष्टिकोण तथा वैश्विक दक्षिण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा,“इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगाँठ भी मना रहे हैं, जो पारस्परिक विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे आत्मीय संबंधों पर आधारित हैं।”

राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की इस वर्ष फरवरी की भारत की सफल राजकीय यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “ मैं हमारी स्थाई मित्रता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से होने चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। हम मिलकर अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करेंगे।“

उन्होंने कहा कि उन्हें सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सम्मान प्राप्त होगा। यह ऐतिहासिक अवसर उन सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक है, जो हमारे दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं।

श्री मोदी ने कहा कि वह सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हैं जिसने पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स के बीच विशेष मित्रता को सशक्त बनाया है तथा दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और अधिक गहरा करेगी, हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को सुदृढ़ बनाएगी तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिन्द महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।

आपातकाल संविधान पर सीधा आघात था: मोदी
नई दिल्ली, 25 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताते हुए उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने उस समय लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़तापूर्वक रक्षा की थी।

श्री मोदी ने गुरुवार को देशभर में मनाए जाने वाले संविधान हत्या दिवस का उल्लेख करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,” आज, हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्यायों में से एक, आपातकाल, के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़तापूर्वक रक्षा की।

आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा आघात था। इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं का निलंबन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियाँ तथा उन संस्थाओं पर प्रहार देखने को मिला जो हमारे लोकतंत्र की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि इसने असंख्य नागरिकों के असाधारण साहस को भी उजागर किया, जिन्होंने मौन रहने से इनकार किया और संविधान में निहित आदर्शों को बनाए रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि l सभी के लिए संविधान 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा,“हम संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हैं। अपने संविधान की भावना से प्रेरित होकर, हम ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सदैव समर्पित रहेगा।”

श्री मोदी ने कहा कि संविधान हत्या दिवस हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन।”

संविधान हत्या दिवस हर साल 25 जून को मनाया जाता है। सरकार ने 1975 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में इसे मनाने की शुरुआत की थी।

कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का समापन, पीएम मोदी बोले- ‘लोगों ने निभाया आदर्श नागरिक का कर्तव्य’
कोलकाता, 21 जून (वेब वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए योग दिवस पर देश का नेतृत्व किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोलकाता के नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज सुबह कोलकाता के रेड रोड पर योग दिवस का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित  किया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी के जीवन में योग के महत्व का एक अहम संदेश दिया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थी, जिसमें हर उम्र में फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैं इस साल के योग दिवस कार्यक्रम के लिए इतने शानदार मेजबान बनने पर कोलकाता के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इस जीवंत शहर में इसे मनाना सम्मान की बात है।

योग दिवस से पहले पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाए गए, जो बहुत प्रेरणादायक भी थे। कोलकाता के लोगों ने एक नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने का एक बड़ा संदेश दिया है।”

इससे पहले, पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “21 जून का ये दिन, पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है।

विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रहीं हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है।”

उन्होंने कहा कि पूरा देश, पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है, योग सबको साथ लाता है। मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

युद्ध नहीं, योग ही समाधान है, ट्रम्प आदि नेताओं को योग की जरूरत: रामदेव
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 20 जून (वेब वार्ता)। योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत की प्राचीन योग, ध्यान और प्राणायाम की पद्धति को धर्म और पंथ की सीमाओं से ऊपर बताते हुए शनिवार को यहां कहा कि आज के वैश्विक भू-राजनीतिक संकट में मुख्य-पात्र की भूमिका में चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आदि नेताओं को योग साधना करने की जरूरत है।

दशकों से योग को लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के अभियान में जुड़े योग गुरु ने विश्व में जगह -जगह चल रहे युद्धों की ओर संकेत करते हुए कहा, “दुनिया में युद्ध नहीं, योग ही समाधान है।”

उन्होंने कहा, ”श्री ट्रम्प, यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन सभी को योग की जरूरत है।”

बाबा रामदेव 12वें विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर विजयवाडा शहर के बाहरी इलाके में ‘मंथन सत्यनारायण राजू आश्रम’ में प्रात: एक योग शिविर को संबोधित कर रहे थे।

बाबा रामदेव रविवार को आंध प्रदेश में योग दिवस पर यहां आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लेंगे।

मनुष्य की दीर्घायु का स्रोत माने जाने वाले योग पर आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया योग को अपना ले तो समस्या ही न रहे। उन्होंने कहा, “योग , जाति पंथ से ऊपर है । यह मानव स्वास्थ्य का विषय है।

अनुशासित जीवन ही योग है। विश्व को योगमय बनाने, योगधर्म को युगधर्म बनाने का प्रयास हो। योग की आदत लग जाएगी तो सभी बुरी आदतें और वृत्तियां अपने आप छूट जएंगी।”

बाबा रामदेव के नाम से चर्चित योग गुरु ने कहा कि मीडिया को भी योग को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया के हर मंच पर योग का जलवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोग शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे तो देश पुन: अपना गौरव प्राप्त करेगा।

योग गुरु ने कहा कि वैचारिक गुलामी ने भारत को कमजोर किया है और कभी विश्व अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले भारत का हिस्सा तीन प्रतिशत रह गया है। शिक्षा, चिकित्सा और शासन , हर क्षेत्र में वैचारिक गुलामी को समाप्त करने की आवश्यकता है।

उन्होंने योगदिवस को संस्कृति कौर आध्यत्मिक पर्व बताते हुए कहा कि हमें इसके अनुसार चलना है। उन्होंने योगदिवस का विरोध करने वालों को प्रकृति और सनातन संस्कृति का विरोधी बताया और कहा कि वास्तव में ‘ ऐसी ताकतें भारत विरोधी हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है । यह तिथि उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और मनुष्य को दीर्घायु बनाने में योग के योग दान के अनुरूप है।

भारत के प्रस्ताव पर 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

विश्व योग दिवस पर इस बार देश में मुख्य समारोह कोलकाता में आयोजित किया गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के साथ योगाभ्यास और प्रणाम करेंग।

सूरत : पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख युवाओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित
सूरत। रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और देश के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाय) के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वर्चुअल माध्यम से देशभर के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।

योजना के अंतर्गत लगभग 15 लाख युवाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2,400 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

इस अवसर पर सूरत के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उनके अनुसार, श्रमिक और युवा देश के विकास की आधारशिला हैं और उनकी प्रगति के लिए सरकार लगातार रोजगारोन्मुखी योजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग आज वैश्विक स्तर पर गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई गति मिली है और भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।

सी.आर. पाटिल ने बताया कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को प्रशिक्षण, सब्सिडी और आसान ऋण उपलब्ध करा रही है।

इन प्रयासों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति दी जाएगी।

सूरत में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मुकेश दलाल, महापौर मायाबेन मावाणी, विधायक संगीता पाटील, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल, पीएफ आयुक्त संजय सिंह गुर्जर, आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त यु.बी.मिश्रा, श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारी, लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पीएम मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा संपन्न
नई दिल्ली, 19 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा पूरी कर आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। फ्रांस दौरे के दौरान उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

उन्होंने पेरिस में टेक्नोलॉजी फोरम ‘वीवाटेक 2026’ को संबोधित करते हुए भारत की डिजिटल क्षमता और एआई के समावेशी स्वरूप पर विशेष जोर दिया।

स्लोवाकिया के साथ ऐतिहासिक साझेदारी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया का पहला आधिकारिक दौरा भी किया, जिसे उन्होंने
अत्यंत ‘ऐतिहासिक और फायदेमंद’ बताया।

दोनों देशों के बीच संबंधों को एक बड़ी रणनीतिक पार्टनरशिप में बदलते हुए माइग्रेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और डिफेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी दोनों देशों के युवाओं के लिए व्यापारिक और भविष्य की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी।

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका
जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सहित कई प्रमुख विश्व नेताओं से मुलाकात की। ट्रंप के साथ चर्चा में उन्होंने नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

अपनी यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने भारत को दुनिया के लिए एक ‘भरोसेमंद पार्टनर’ करार देते हुए आपसी सहयोग और भविष्य की विकास योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर होना चाहिए: मोदी
नई दिल्ली, 18 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 देशों के सामने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में भारत के ‘मानव’ विजन का उल्लेख करते हुए कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

जी-7 देशों के 52 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस यात्रा पर गये  मोदी ने बुधवार रात फ्रांस के एवियन में “इंश्योरिंग ए सेफ, रैपिड एंड एफिशिएंट रोल आउट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र को संबोधित किया।

मोदी ने कहा कि एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति है जिसमें मानव सभ्यता की दिशा को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है, लेकिन इसे लोगों को सशक्त बनाने वाला भी होना चाहिए। उन्होंने विस्तार से बताया कि इसी व्यापक सोच के साथ भारत ने हाल ही में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की थी।

प्रधानमंत्री ने एआई के लिए भारत के ‘मानव’ विजन को रेखांकित किया, जो इस बात पर जोर देता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा साइबरस्पेस को एक वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के रूप में देखा है और लोकतांत्रिक देशों की ऐसी एआई मॉडल तक पहुंच होनी चाहिए जो उनके महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे को सुरक्षित कर सकें और उन्हें साइबर खतरों से निपटने में मदद कर सकें।

उन्होंने एआई विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण का आह्वान किया, जिसमें सुरक्षा, गति और दक्षता पर एक साथ ध्यान दिया जाए। इस संबंध में, उन्होंने चार सुझाव दिए: एआई सिस्टम को ‘सेफ-बाय-डिजाइन’ (निर्माण के स्तर पर ही सुरक्षित) होना चाहिए।

एआई के इस्तेमाल के साथ-साथ सामान्य मानक, परीक्षण फ्रेमवर्क और नियामक दिशानिर्देश होने चाहिए। डीपफेक, गलत सूचना और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए प्रभावी वैश्विक सहयोग होना चाहिए और एक समावेशी दुनिया सुनिश्चित करने के लिए एआई का लाभ ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों तक पहुँचना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, मानवीय विकल्पों को सशक्त बनाना और मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इन उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

पीएम मोदी का अहम यूरोप दौरा: फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ रक्षा और व्यापारिक साझेदारी को देंगे नई दिशा
नई दिल्ली, 13 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो देशों की महत्वपूर्ण यूरोप यात्रा पर रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में वे फ्रांस पहुंचकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इसके बाद, पीएम मोदी स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे, जो 1993 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वहां पहली यात्रा होगी, जहां वे व्यापार, ऑटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देंगे।

G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की बढ़ती भूमिका
यात्रा के दूसरे भाग में प्रधानमंत्री मोदी एवियां में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के नेताओं के बीच पीएम की उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारत वैश्विक चुनौतियों के समाधान में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

इस मंच पर प्रधानमंत्री ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों और चिंताओं को मजबूती से रखते हुए भारत की बढ़ती कूटनीतिक धमक का प्रदर्शन करेंगे।

प्रौद्योगिकी और प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव
अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री 18 जून को पेरिस में आयोजित होने वाले यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘विवाटेक शिखर सम्मेलन’ में शामिल होंगे।

इस दौरे के दौरान उनका प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है, जो भारत और यूरोप के बीच सांस्कृतिक व मानवीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह व्यापक यात्रा भारत की रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को नया आयाम प्रदान करेगी।