Cyclone - Loktej

भारत ने श्रीलंका में फंसे अपने नागरिकों के अंतिम समूह को निकाला, राहत प्रयासों में तेजी
कोलंबो, एक दिसंबर (भाषा) भारत ने श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण मची तबाही के बाद कोलंबो में बचाव अभियान में तेजी लाते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों के आखिरी समूह को सोमवार को निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे 104 भारतीयों का आखिरी समूह ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत भारतीय वायु सेना के विमान से सुबह करीब साढ़े छह बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचा।

उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्रीलंका के बचाव प्रयासों में भारत ने अपनी मदद तेज कर दी है और अभियान का विस्तार कई प्रभावित क्षेत्रों तक किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार चेतक हेलीकॉप्टर ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जबकि वायु सेना के कई हेलीकॉप्टर ने कोटमाले में तलाश अभियान संचालित किया जो सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य पर्वतीय क्षेत्र है तथा भूस्खलन एवं बाढ़ के कारण यहां सड़क संपर्क टूट गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ खोज एवं बचाव अभियानों के लिए भारत की विशेषीकृत आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी एनडीआरएफ और एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) की टीम कल कोलंबो पहुंची। उन्होंने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ मिलकर कोच्चिकाडे में बचाव अभियान संचालित किया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम अब पुट्टलम और बादुल्ला इलाकों में काम कर रही हैं जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हैं और संपर्क से कट गए हैं।

एनडीआरएफ ने कहा, ‘‘एनडीआरएफ ने बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों की मदद की और उनकी तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की।’’

इस बीच, श्रीलंका की वायु सेना ने एक पायलट की मौत की पुष्टि की है। उत्तर-पश्चिमी तट पर वेन्नापुवा में राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश करते समय एक बेल 212 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण मची तबाही में रविवार तक 334 लोग मारे गए हैं और 370 से अधिक व्यक्ति लापता हैं तथा बाढ़ एवं भूस्खलन की वजह से कई जिले अलग थलग पड़ गए हैं।

श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण 190 लोगों की मौत, भारत की मदद से बचाव अभियान जारी
कोलंबो, 30 नवंबर (भाषा) श्रीलंका ने चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही और 190 से अधिक लोगों की मौत के बाद रविवार को भारत की सहायता से राहत और बचाव कार्य जारी रखा।

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की ओर से रविवार दोपहर 12 बजे जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार से अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है और 228 लोग लापता हैं।

डीएमसी ने बताया कि 9,68,304 लोग प्रभावित हुए हैं।

इस बीच, भारत की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और भारतीय वायुसेना के कर्मी लोगों की जान बचाने में श्रीलंकाई अधिकारियों की सहायता के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिख, “एनडीआरएफ के कर्मी श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय के तहत राहत अभियान जारी रखे हुए हैं।”

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ के 80 कर्मियों के दो तलाश एवं बचाव दलों को श्रीलंका भेजा है।

आंध्र प्रदेश में मोंथा तूफान से एक व्यक्ति की मौत, सड़कें जलमग्न, फसलें क्षतिग्रस्त
अमरावती, 29 अक्टूबर (भाषा) भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के रात में आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने के बाद एक महिला की मौत हो गई, सड़कें जलमग्न हो गईं और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए सरकार ने मंगलवार को बताया था कि मोंथा के प्रभाव से 38,000 हेक्टेयर में खड़ी कृषि फसलें नष्ट हो गईं तथा 1.38 लाख हेक्टेयर में बागवानी फसलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में 28 अक्टूबर को तेज हवा के कारण ताड़ का एक पेड़ उखड़कर महिला पर गिर जाने से 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने कोनासीमा निवासी एक महिला की मौत की पुष्टि की। जैन ने कहा कि एपीएसडीएमए नुकसान की रिपोर्टों की पुष्टि कर रहा है और चक्रवात के प्रभाव से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पश्चिम गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी ने बताया कि जिले भर में 141 पेड़ उखड़ गए और लोगों को सांपों द्वारा काटे जाने के आठ मामले सामने आए।

असमी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "चक्रवात अंतरवेदी के पास तट पार कर गया। कुछ खंभों और पेड़ों के उखड़ने सहित नुकसान बहुत सीमित है। मोगलतुरु इलाके में एक-दो फूस के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जिले में किसी की जान नहीं गई।

इसी तरह, उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में कोई बड़ी बाधा नहीं आई और अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति काट दी।

पश्चिम गोदावरी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएसपी) वी भीमा राव ने बताया कि चक्रवात से निपटने के लिए बेहतरीन तैयारियां की गई थीं जिसके कारण 15 मिनट के भीतर उखड़े हुए पेड़ों को हटा दिया गया।

राव ने बताया कि आधी रात के आसपास, जब मोंथा (थाई भाषा में जिसका अर्थ सुगंधित फूल होता है) तट पार कर रहा था, समुद्र पेरूपलेम गांव में समुद्र तट से लगती सड़क तक पहुंच गया।

एडीएसपी ने चक्रवात के प्रभावी प्रबंधन का श्रेय लोगों में व्यापक जागरूकता और समुद्र तटीय गांवों में वायरलेस सेट के माध्यम से गहन संचार को दिया।

कोनासीमा जिले के अंतरवेदी गांव में चक्रवात ने दस्तक दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 200 पेड़ों के उखड़ने और 70 बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने के अलावा ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि पेड़ों के गिरने से दो लोग घायल हुए हैं।

आपदा प्रबंधन मामलों के विशेष मुख्य सचिव जी साई प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण करने का निर्देश दिया।

प्रसाद ने एक सरकारी आदेश में कहा, "सरकार प्रभावित जिलों के जिला कलेक्टरों को राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों और प्रभावित मछुआरों को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण करने की अनुमति देती है।"

सरकार 25 किलो चावल और लाल चना दाल, एक-एक लीटर खाना पकाने का तेल, प्याज, आलू और चीनी वितरित करेगी। बुनकरों और मछुआरों को चावल की दोगुनी मात्रा, यानी 50 किलो, वितरित की जाएगी।

चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से सभी 32 उड़ानें रद्द
अमरावती, 28 अक्टूबर (भाषा) भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने कहा कि 27 अक्टूबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

पुरुषोत्तम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दरअसल हम हर दिन 30 से 32 उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं। आज वे सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान से बचाव के लिए सावधानियां बरती हैं, जिसमें चक्रवात से पहले और बाद के चरण शामिल हैं। इसी तरह, विजयवाड़ा हवाई अड्डे ने आज 16 उड़ानें रद्द कर दीं लेकिन पांच उड़ानें संचालित कीं।

विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, ‘‘कल (सोमवार) विशाखापत्तनम के लिए केवल एक उड़ान रद्द हुई थी। लेकिन आज दिल्ली और मुंबई सहित देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं।’’

रेड्डी के अनुसार, एयरलाइनों ने मंगलवार के लिए परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की उड़ानों के संचालन के बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसी तरह, तिरुपति हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इस बीच, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

आंध्र प्रदेश: चक्रवात ‘मोंथा’ तट से टकराया, अधिकारी हाई अलर्ट पर
अमरावती, 27 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने सोमवार को बताया कि चक्रवात ‘मोंथा’ के तट से टकराने की शुरुआत हो गयी है और इसे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

तटीय जिलों में बारिश और तेज आंधी चल रही है।

जैन ने एक विज्ञप्ति में बताया, “चक्रवात टकराना शुरू हो गया है। तटीय जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है।”

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे यह तूफान जमीन के पास पहुंचेगा और तेज होता जाएगा। जैन ने बताया कि पिछले छह घंटों में चक्रवात 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और शाम तक यह विशाखापत्तनम से लगभग 560 किलोमीटर दूर था तथा मंगलवार सुबह तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

उन्होंने बताया, “चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।”

जैन ने तटीय जिलों के निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा परामर्श का पालन करने का आग्रह किया।

एनटीआर जिलाधिकारी जी. लक्ष्मीशा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया कि सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं।

उन्होंने बताया, “कई टीमें तैनात की गई हैं और समन्वय से काम कर रही हैं। हमने 180 पुनर्वास केंद्र तैयार रखे हैं, साथ ही मौसम की निरंतर निगरानी के लिए 24 ड्रोन भी तैनात किए हैं।”

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त एसवी राजशेखर बाबू ने बताया कि पुलिस विभाग चक्रवात के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रत्येक वार्ड सचिवालय में अधिकारी तैनात हैं।

उन्होंने बताया, “एक नियंत्रण कक्ष स्थिति पर नजर रख रहा है और वास्तविक समय के आकलन के लिए 42 ड्रोन तैनात किए गए हैं।”

बाबू ने बताया कि एहतियात के तौर पर 360 घरों के निवासियों को निकाला जा रहा है।

चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

चित्तूर जिले के नागरी निर्वाचन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव के कारण चार दिनों से लगातार मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

कुशस्थली नदी में बाढ़ आ जाने से सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे अधिकारियों को नागरी शहर और थिरुट्टानी व पल्लीपट्टू जैसे ग्रामीण इलाकों के बीच यातायात रोकना पड़ा है।

वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्गों से मोड़ी जा रही है।

खतरनाक धाराओं और उफनती नदियों के कारण लोगों को नदी के किनारों पर जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सिंचाई, राजस्व और नगरपालिका अधिकारियों ने कृष्णापुरम जलाशय से 1,000 क्यूसेक पानी छोड़ने सहित एहतियाती कदम उठाए हैं।

काकीनाडा जिले में तेज हवाओं व भारी बारिश के कारण उप्पदा तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

तट पर रहने वाले मछुआरों ने आशंका जताई है कि लहरें तट की ओर बढ़ रही हैं और तटीय कटाव की स्थिति बढ़ रही है।

समुद्र में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पुलिस ने उप्पदा, सुब्बमपेट, मायापट्टनम और सुरदापेट गांवों से निवासियों को उनके घरों से निकाल लिया है।

तिरुपति के जिलाधिकारी एस. वेंकटेश्वर ने बताया कि जिले में 75 किलोमीटर लंबी तटरेखा है और पांच तटीय मंडलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया, “नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और लोगों को आपात स्थिति को छोड़कर घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।”

निवासियों को मवेशियों को चराने व पेड़ों, बिजली के खंभों या होर्डिंग्स के नीचे न खड़े होने की सलाह दी गई है।

तिरुमाला जाने वाले तीर्थयात्रियों से यात्रा योजनाओं को अस्थायी रूप से स्थगित करने का आग्रह किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, जैसे-जैसे चक्रवात आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचेगा और काकीनाडा के पास दस्तक देगा बारिश व हवा की तीव्रता में वृद्धि होने की आशंका है।

जिला प्रशासन ने बताया कि वे चक्रवात से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और एहतियाती उपाय लगातार लागू किए जा रहे हैं।

चक्रवात मोंथा: मोदी ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की, अधिकारियों को ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश
अमरावती, 27 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अधिकारियों को चक्रवात मोंथा के मद्देनजर उन जगहों पर एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया जहां बारिश और बाढ़ की आशंका है। चक्रवात मोंथा मंगलवार सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायडू से फोन पर बात की और चक्रवात के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने उन जगहों पर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए जहां बारिश और बाढ़ की आशंका है। उन्होंने अधिकारियों से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नहरों के किनारों को मजबूत करने को कहा है।”

नायडू ने अधिकारियों को चक्रवात की गति पर हर घंटे नजर रखने का निर्देश दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चक्रवात के प्रभाव के कारण कृष्णा जिले में सोमवार से दो दिन तक भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इसी तरह, गुंटूर, बापटला, एनटीआर, पालनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

चक्रवात ‘शक्ति’ गुजरात तट के पास अरब सागर में आगे बढ़ रहा
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) अरब सागर में मानसून के बाद वाले मौसम के पहले चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है। इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, अरब सागर में यह और आगे बढ़ रहा है तथा गुजरात में द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर केंद्रित है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने तथा रविवार तक उत्तरपश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही, यह भी कहा कि शक्ति सोमवार सुबह से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण, रविवार तक गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र तट और पाकिस्तान तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को मंगलवार तक उत्तर-पश्चिम अरब सागर, उत्तर-पूर्व अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों, मध्य अरब सागर तथा गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर ना जाने की चेतावनी दी है।

हाल के वर्षों में, अरब सागर में ‘तौकते’ (2021) और ‘बिपरजॉय’ (2023) जैसे तूफान आए। लेकिन अरब सागर में बंगाल की खाड़ी की तुलना में कम चक्रवात देखे गए हैं।

चक्रवात का नाम शक्ति रखा गया है, जो उष्णकटिबंधीय चक्रवातों पर डब्ल्यूएमओ/ईएससीएपी पैनल द्वारा अपनाई गई परंपरा के अनुसार श्रीलंका द्वारा सुझाया गया नाम है। चक्रवातों के नाम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के आसपास के 13 देशों द्वारा सुझाए गए हैं।

गुजरात : तेज हवाओं और तेज बारिश के कारण गिर सोमनाथ में कई नाव डूबी, कम से कम 8 मछुआरें गायब
अरब सागर में बने तूफानी चक्रवात और अरब सागर में कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की वजह से गुजरात में जवाद नाम के तूफान का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में बीते दिन से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ठंड देखी जा रही है। जिस तरह से बारिश की स्थिति बनी रही और तूफान का खतरा देखा गया। इस के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ मछुआरों के लिए पांच दिन की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच गुजरात के गिर सोमनाथ में तेज बारिश और हवाओं के कारण लगभग 15 बोट समुद्र में डूब गए। ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे के बाद से कम से कम 8 मछुआरे गायब हैं। फिलहाल प्रशासन लापता मछुआरों की तलाश कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने गिर सोमनाथ के नवाबबंदर में तूफान और बारिश के कारण मछली पकड़ने वाली 5 नौकाओं में 14 में से 8 नाविकों के लापता होने के संबंध में जिलाधिकारी से संवाद कर जिला कलेक्टर को तत्काल राहत कार्य की व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तटरक्षक नौकाओं और 2 हेलीकॉप्टरों द्वारा तटरक्षक बल के समन्वय से बचाव अभियान चलाया गया है। वहीं, लापता मछुआरों की तलाश और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव पंकज कुमार को भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने गए। मछली पकड़ने के दौरान तेज हवाओं के कारण नाव के डूबने की संभावना है। कल तेज हवाओं के कारण ऊना की 8 नावें समुद्र में डूब गईं। नए बंदरगाह पर लगी पंद्रह नावें तेज हवाओं के बीच फंस गईं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि नाव पर लंगर डालने गए 8 नाविक लापता हैं। तीन मछुआरों को बचा लिया गया है जबकि शेष नाविकों की तलाश जारी है। नाविकों के परिजन परेशान हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दो दिसंबर तक बारिश का यह दौर जारी रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि पालघर, ठाणे, रायगढ़, मुंबई, नासिक, धुले, नंदुरबार में भी बुधवार को बारिश हुई। नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर बारिश नहीं होती है लेकिन, दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से बारिश हुई है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक चक्रवाती प्रवाह उत्पन्न होता है।

आपको बता दें कि मछुआरों को बचाने में मदद के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर भी बुलाए गए हैं। विमान लगातार समुद्र में बचाव कार्य कर रहा है। जिसमें 4 नाविकों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नाविकों के लापता होने के संबंध में भी कलेक्टर से बातकर उन्हें कलेक्टर से सहायता प्रदान कराने का निर्देश दिया है।

'गुलाब' के असर से पैदा हुए 'शाहीन' के संकट तले गुजरात, अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना
वर्तमान में देश के दो तरफ दो तूफानों का आतंक है। अभी दो दिन पहले ही गुलाब तूफान ओडिशा के तट से टकराने के बाद कमजोर हुआ और अब अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। हालांकि गुलाब तूफान भले ही यह कमजोर हो गया हो, लेकिन गुजरात अब एक नए तूफान से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में, गुजरात तूफान शाहीन से प्रभावित होगा, जो दरअसल गुलाब हरिकेन का ही प्रभाव है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के निदेशक मनोरमा ने कहा कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर आए 'गुलाब' तूफान के प्रभाव के बाद अरब सागर में एक और तूफान 'शाहीन' पैदा हो रहा है।  अरब सागर में शाहीन नाम का तूफान उठ रहा है।  हालांकि, अगर यह चक्रवात बन जाता है भी तो गुजरात के लिए कोई बड़ा संकट नहीं है। इसके प्रभाव से कल तटीय क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी, उसके बाद अरब सीमा पर उसका असर देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि वर्तमान में डीप डिप्रेशन है, जो 6 घंटे में वेलमार्क लो डिप्रेशन बन जाएगा। तूफान शाहीन के मद्देनजर राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इतना ही नहीं अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में बारिश का मौसम ऐसा ही रहेगा। ऐसे में अगले 2 से 3 दिनों में, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों जैसे कोंकण, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।  तो गुजरात के तटीय इलाके में कल सुबह तक 60 किमी प्रति घंटे और कल 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ऐसे में मछुआरों से वर्तमान में 4 दिनों के लिए समुद्र की ओर जाने से मना किया गया है। अहमदाबाद में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन अहमदाबाद में कोई खतरा नहीं है।

साथ ही भरूच, आणंद, भावनगर, अमरेली, जूनागढ़, राजकोट और गिर सोमनाथ में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी गुजरात में सामान्य बारिश, कच्छ और अहमदाबाद के शहरी इलाकों के साथ-साथ साणंद जैसे इलाकों में भी सामान्य बारिश की संभावना है।

गौरतलब है कि इस समय गुजरात में 3% कम बारिश हुई है।  कच्छ-सौराष्ट्र में 13 प्रतिशत अधिक वर्षा होती है।  तो गुजरात क्षेत्र में, 14% वर्षा की कमी अभी भी है।

गुजरात पर छाया हुआ है शाहीन तूफ़ान का खतरा, अगले तीन दिन हो सकती है बहुत तेज बारिश
आज शाम से शहर में तेज बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तटों पर आए 'गुलाब' तूफान के बाद के प्रभाव से अरब सागर में एक और तूफान 'शाहीन' बन रहा है। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को अरब सागर में डीप डिप्रेशन बनेगा और यह गुजरात के तटीय क्षेत्र से टकरा सकता है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में 'शाहीन' तूफान का खतरा मंडरा रहा है। वर्तमान में डीप डिप्रेशन है, जो 6 घंटे में वेलमार्क लो डिप्रेशन बन जाएगा। तूफान शाहीन के मद्देनजर राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इतना ही नहीं अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में बारिश का मौसम ऐसा ही रहेगा। ऐसे में अगले 2 से 3 दिनों में, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों जैसे कोंकण, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पांडिचेरी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर चक्रवाती तूफान 'गुलाब' की वजह से मानसून अभी भी बना हुआ है। झारखंड मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इस तूफान के चलते उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में 30 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुलाब तूफ़ान : विकराल रूप धर रहा है ये तूफ़ान, छः मछुआरों के लापता होने की खबर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सुबह जारी चेतावनी के अनुसार गुलाब नाम का तूफान रविवार देर शाम को दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। तजा जानकारी के अनुसार भारत के मौसम विभाग ने सूचित किया कि तूफान ने तट पर दस्तक देना शुरू कर दिया है और यह अगले तीन घंटे में कलिंगपटनम से 25 किलोमीटर उत्तर में तट से गुजरेगा और इसके मध्यरात्रि में तट से टकराने की आशंका है। इस बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिले श्रीकाकुलम से बंगाल की खाड़ी में गए छह मुछआरों के लापता होने की जानकारी मिली है। बिकराल हो रहे गुलाब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने सुबह ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान की चेतावनी जारी कर दी थी। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उमाशंकर दास के अनुसार रविवार शाम तक दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में कलिंगपट्टनम के पास गुलाब के टकराने की आशंका है।इस दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आंध्र प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त के कन्ना बाबू ने बताया कि गुलाब तूफान श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपटनम से करीब 85 किलोमीटर दूर अवस्थित है और इसके कलिंगपटनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच मध्य रात्रि में तट से टकराने की संभावना है. उन्होंने विशाखापत्तनम में जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया.

साथ ही रोज स्टॉर्म के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना के साथ पूर्वी मिदनापुर में मंगलवार से भारी बारिश होने का अनुमान है। कोलकाता पुलिस ने तूफान से निपटने के लिए यूनिफाइड कमांड सेंटर नाम से कंट्रोल रूम खोला है। चक्रवात के कारण ओडिशा के कई जिलों में 25 और 28 सितंबर को हल्की बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है।

गुजरात : तौकते तूफ़ान में गई बिजली, अभी तक नहीं हुई बहाल, डेढ़ महीने से अँधेरे में है इस गाँव के लोग
कुछ दिन पहले ही देश दो बड़े तूफ़ान का शिकार बना था। जिसमें से अरब सागर से उठे तूफान ‘तोकते’ ने गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भारी कहर बरपाया था। इस तूफान ने कई लोगों की जान ले ली और हजारों बेघर हो गए। इस तूफान को गुजरे एक महीने से अधिक हो चुका है लेकिन अभी भी कई जगहों पर लोग इसके प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाए हैं। गुजरात के अमरेली जिले में शियाल बट का छोटा से द्वीप पर तूफान के दौरान बिजली बंद हो गई और अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। यहाँ के लोग अभी भी अंधेरे में ही रह रहे हैं।

आपको बता दें कि तौकते तूफान के सौराष्ट्र के तट से टकराने से कई घर और बिजली और संचार लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। डेढ़ महीने बाद भी अमरेली जिले के पिपावाव बंदरगाह से कुछ ही दूरी पर इस जगह के करीब 6,000 निवासी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।

बीते 17 मई को तूफान के कारण इस जगह की बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया गया था। चक्रवात से सबसे ज्यादा नुकसान अमरेली जिले को हुआ। अमरेली के 620 से अधिक गांवों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली PGVCL, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तरी गुजरात में बिजली सेवा प्रदान करती है। पीजीवीसीएल ने शेष सभी गांवों में बिजली बहाल कर दी है लेकिन शियार बैट द्वीप पर रहने वाले 6,000 से अधिक लोग अभी भी अंधेरे में हैं।

शियाल बट ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच हमीर शियाल ने कहा कि बिजली नहीं होने से जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। बिजली नहीं होने से पीने का पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों के पास बैटरी और सोलर पैनल हैं लेकिन वे रात में मुश्किल से 2 घंटे काम करते हैं। फॉक्स बैट एक ऐसी जगह है जहां साल 2016 तक लोग बिना बिजली के रहते थे। वहां पहली बार 2016 में इस जगह का विद्युतीकरण किया गया था