Godhra - Loktej

27 फरवरी : गोधरा की दुखद घटना का गवाह
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) इतिहास में 27 फरवरी का दिन एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दरअसल 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी और इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस गोधरा स्टेशन से चली ही थी कि किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रेन में सवार लोग हिंदू तीर्थयात्री थे और अयोध्या से लौट रहे थे। घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हालात इस कदर बिगड़े कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जनता से शांति की अपील करनी पड़ी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा।

1879 : रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने पहले आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज की।

1931 : देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली।

1953 : अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’’ का प्रस्ताव पेश किया गया।

1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त, 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था।

1999 : नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।

2002 : गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया। इस घटना में 59 कार सेवकों की मौत।

2009 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त, 2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक स्वदेश लौट जाएंगे।

2010 : चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही।

2010 : भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य पदकों के साथ कुल 74 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

2023: नगालैंड की राजधानी कोहिमा के माओ मार्केट में भीषण आग लगने से 200 से अधिक दुकानें जलकर खाक।

2024: यूरोपीय संघ की कृषि नीतियों और यूक्रेन से सस्ते खाद्यान्न के आयात के विरोध में हजारों किसानों ने मंगलवार को पौलेंड के वॉरसॉ शहर में मार्च निकाला।

2024: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में चट्टान के नीचे दबकर चार मजदूरों की मौत।

नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया
गोधरा, 30 जून (हि.स.)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) परीक्षा में पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई आरोपित दीक्षित पटेल के रिमांड की मांग के लिए अहमदाबाद के सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।

सीबीआई ने शनिवार देर रात जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को मेडिकल के लिए गोधरा सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंची। गोधरा नीट परीक्षा केस में पकड़े गए आरोपितों के साथ दीक्षित पटेल का सम्पर्क होने की शंका में उसे पकड़ा गया है। सीबीआई अधिकारी आरोपित दीक्षित पटेल को गोधरा सेशन कोर्ट में रिमांड के लिए पेश करने पर गोधरा कोर्ट ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में उन्हें पेश करने को कहा था। चूकी सीबीआई ने आरोपित को गिरफ्तार किया है, इसलिए कोर्ट ने उन्हें सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश करने को कहा है। इसके बाद सीबीआई के अधिकारी आरोपित पटेल को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं।

दूसरी और गोधरा चीफ कोर्ट से मामले के अन्य 4 आरोपितों की 4 दिन का रिमांड हासिल करने के बाद सीबीआई ने उनसे पूछताछ शुरू की है। कोर्ट से रिमांड लेने के बाद शनिवार देर रात गोधरा बी-डिवीजन थाने में देर रात तक पूछताछ की गई। दूसरे दिन रविवार सुबह को गोधरा सर्किट हाउस में चारों आरोपितों तुषार भट्ट, आरीफ वोरा, परषोत्तम शर्मा और विभोर आनंद के साथ पूछताछ की गई। सर्किट हाउस में पुलिस की सख्त पहरेदारी रखी गई।

नीट पेपर लीक मामले में 4 आरोपितों की गोधरा कोर्ट में पेशी, सीबीआई ने मांगी 4 दिनों की रिमांड
गोधरा, 28 जून (हि.स.)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेज्युएट (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार चार आरोपितों को गोधरा चीफ कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने आरोपितों की चार दिनों की रिमांड मांगी। गोधरा चीफ कोर्ट रिमांड अर्जी पर शनिवार को सुनवाई करेगा।

सीबीआई ने गोधरा चीफ कोर्ट में आरोपित आरीफ वोरा, तुषार भट्ट, विभोर आनंद और परषोत्तम शर्मा को 4 दिनों के रिमांड की मांग की है। सरकारी वकील राकेश ठाकोर ने कहा कि शुक्रवार को रिमांड अर्जी पर सुनवाई शुरू होने के बाद कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए शनिवार का दिन तय किया है। इनमें से 2 आरोपितों के वकील ने रिमांड मांगे जाने पर कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

पेपर लीक मामले के पकड़े गए 5 आरोपित अभी गोधरा सब जेल में कैद हैं। सीबीआई ने इनमें से 4 आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड अर्जी दी थी।

गोधरा शहर के जय जलाराम स्कूल में बहुचर्चित नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त 5 आरोपितों में से 4 आरोपितों की रिमांड के लिए सीबीआई की ओर से गोधरा चीफ कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी की गई थी। इसे लेकर गोधरा के सब जेल में बंद चार आरोपितों को गोधरा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सीबीआई ने पकड़े गए 4 आरोपितों के लिए 4 दिन की रिमांड की मांग की। गोधरा चीफ कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीके चौहाण इन 4 आरोपितों की रिमांड की अर्जी पर आगे की सुनवाई शनिवार को करेंगे।

इससे पूर्व गोधरा शहर के जय जलाराम स्कूल में बहुचर्चित नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शहर के सर्किट हाउस में सीबीआई ने गुरुवार को 16 परीक्षार्थियों में से 6 विद्यार्थियों के बयान दर्ज कराए थे। इस केस के साक्षियों, पकड़े गए आरोपितों और इनके सम्पर्क में आए अन्य लोगों समेत जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल के साथ देर रात तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद जय जलाराम स्कूल के मालिक, विद्यार्थियों और अभिभावकों को वापस भेज दिया गया था।

नीट यूजी स्कैम : सीबीआई ने गुजरात के 6 विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए
गोधरा, 27 जून (हि.स.)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) के पेपर लीक मामले की जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम ने जांच के चौथे दिन गुरुवार को गुजरात के 6 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की।

नीट (यूजी) पेपर लीक का पर्दाफाश होने के बाद देशभर में हंगामा मचा था। गोधरा के परवडी स्थित जय जलाराम स्कूल में भी नीट परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने खुलासा होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज्य सरकार ने इसकी जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी। इसके बाद से सीबीआई गोधरा में पड़ाव डालकर जांच में जुटी है।

एक दिन पहले बुधवार को सीबीआई ने खेड़ा जिले के थर्मल स्थित जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल में जांच करने पहुंची थी। सीबीआई टीम के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी थे। नीट की परीक्षा जय जलाराम स्कूल के गोधरा और थर्मल दोनों केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। शुरुआत में पंचमहाल जिला पुलिस की ओर से गठित विशेष जांच टीम ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केन्द्र के सुप्रिटेंडेंट समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब परीक्षार्थियों से पूछताछ और उनके बयान के आधार पर कई अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर हो सकती है, जिसके बाद गिरफ्तारी की संभावना जतायी जा रही है।

नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में गोधरा सर्किट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम
गोधरा, 24 जून (हि.स.)। पंचमहाल जिले के गोधरा स्थित जय जलाराम स्कूल में नीट परीक्षा में परीक्षार्थी को पास कराने के लिए सेटिंग करने के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के बाद सोमवार को एजेंसी की जांच टीम गोधरा सर्किट हाउस पहुंची है।

पंचमहाल जिले के गोधरा स्थित जय जलाराम स्कूल में नीट परीक्षा में परीक्षार्थी को पास कराने के लिए सेटिंग मामले की गूंज देश भर में सुनाई दी थी। इस मामले को लेकर 8 मई, 2024 को गोधरा तहसील थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में 5 आरोपितों को पकड़ा गया था। अब इस मामले की जांच राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। सोमवार को गोधरा सर्किट हाउस में पहुंची सीबीआई टीम के साथ पंचमहाल जिले के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी भी हैं। समग्र देश में हड़कंप मचाने वाले नेशनल एलिजबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट-2024 (नीट यूजी) की 5 मई को परीक्षा ली गई थी।

परीक्षा में गड़बड़ी के संबंध में केन्द्र सरकार के डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच सीबीआई की ओर से की जा रही है।

गोधरा तहसील थाने में दर्ज प्राथमिकी की भी जांच राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। जांच मामले में सभी आरोपितों से पूछताछ से मिली जानकारी समेत अन्य आरोपितों को पकड़ने की कवायद शुरू की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

नीट परीक्षा में नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 03 लोगों के खिलाफ मुकदमा
गोधरा, 9 मई (हि.स.)। पंचमहाल जिले के गोधरा के एक परीक्षा केन्द्र पर नीट परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। गोधरा के जय जलाराम स्कूल के 6 परीक्षार्थियों की परीक्षा के बाद कॉपी लिखाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। जिला शिक्षाधिकारी ने इसे लेकर गोधरा तहसील थाने में 3 लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें जय जलाराम स्कूल गोधरा के शिक्षक तुषार भट्ट, वडोदरा के राय ओवरसीज कंपनी के मालिक परशुराम राय और गोधरा के आरिफ वोरा के नाम शामिल हैं। शिक्षक तुषार भट्ट को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

जिला कलक्टर आशीष कुमार को सूचना मिली थी कि गत 5 मई को हुए नीट परीक्षा के दौरान एक केन्द्र पर गड़बड़ी की गई है। इसके आधार पर जिला अतिरिक्त कलक्टर और जिला शिक्षाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

जांच टीम ने परीक्षा के डिप्टी सेंटर सुपरिटेंडेंट की गाड़ी से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं, डिप्टी सेंटर सुपरिटेंडेंट के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट से कुल 6 विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद नकल कराए जाने की जानकारी मिली। इसके लिए एक-एक विद्यार्थी से 10-10 लाख रुपये लेना तय किया गया था।

गोधरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू की है। पंचमहाल जिला शिक्षा अधिकारी किरीट पटेल ने बताया कि नीट की परीक्षा में आरोपितों ने 6 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के बाद ओएमआर टिक कराने का षड्यंत्र रचा था। परीक्षार्थियों से 10-10 लाख रुपये लेने का सौदा हुआ जिसमें अभी तक 7 लाख रुपये की बरामदगी की गई है।

यह है मामला

शिक्षा विभाग को 5 मई को गोधरा के परवडी चौराहा के समीप जय जलाराम स्कूल में आयोजित नीट परीक्षा में तुषार भट्ट नामक व्यक्ति की ओर से नकल कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस आधार पर जिला शिक्षाधिकारी टीम के साथ जय जलाराम स्कूल पहुंचे। यहां प्रिंसिपल के चैंबर में स्टाफ मौजूद थे। इन सभी लोगों से पूछताछ की गई। इसमें तुषार भट्ट भी हाजिर था। तुषार ने खुद को परीक्षा सेंटर का डिप्टी सुपरिटेंडेंट बताया। तुषार के दो फोन की जांच की गई तो एक फोन के व्हाट्सएप में परशुराम राय के साथ हुए चैट में कप्यूटर स्क्रीन से भेजे गए तीन फोटो मिले। इसमें 11 परीक्षार्थियों के नाम और उसके सामने रोल नंबर और परीक्षा केन्द्र का पता लिखा मिला था। अन्य मैसेज में परीक्षार्थी का विवरण मिला। यह सभी पूछताछ में पता चला कि जानकारी वडोदरा के रॉय ओवरसीज के मालिक परशुराम राय नाम ने भेजी थी।

गोधरा : गंदे पानी की वजह से टली एक युवती की शादी
राज्य में ऐसे कई शहर है जहां आज भी गंदा पानी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। आज भी कई इलाके ऐसे है जहां पानी सड़कों पर बह रहे है। ऐसे में गोधरा शहर के खादी फलिया इलाके में शादी मंडप तक पहुंचने वाले सीवेज का पानी की वजह से टालनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गोधरा नगर पालिका ने कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार गोधरा शहर के खादी फलिया क्षेत्र चित्रा खाड़ी में आज सीवरेज का पानी गली में बहने लगा। 50 से अधिक आवासीय घरों वाले इलाकों में ऐसे गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों की स्थिति दयनीय हो गई । चित्रा खाड़ी क्षेत्र के निवासियों द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार इस बारे में शिकायत की लेकिन इसके बावजूद, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति जस की तस बनी हुई हैम रिहायशी घरों के पास सीवेज का पानी आने से पूरा इलाका गंदगी से झुलसता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि आज क्षेत्र में एक बच्ची की शादी टाल दी गई है। जिसका मुख्य कारण भूमिगत गटर का गंदा पानी शादी के मंडप में पहुंचना था। उसी समय सीवरेज के पानी को लेकर रहवासियों ने नगर पालिका पर हमला कर उसे घेर लिया। उन्होंने मामले का जल्द से जल्द समाधान करने की भी मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, हम पिछले सात-आठ वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं और हम अपने घरों में सीवेज के पानी के फैलने के डर के बीच जी रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका से तत्काल समस्या का समाधान करने की भी मांग की।

गुजरात : गोधरा के मेसरी नदी पर बना 30 साल पुराना ब्रिज बना मौत का कुआं
गुजरात के गोधरा शहर के मेसरी नदी पर बना पुल शहरवासियों के लिए मानो मौत का कुआं बन चुका है। 1990 के दशक में आए भयंकर पुल के कारण नदी पर बना पुराना ब्रिज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। ऐसे में दूसरी बार इस तरह की परिस्थिति ना हो इसलिए आर एंड बी द्वारा एक ब्रिज का निर्माण किया गया था। इस बात को भी आज 30 साल से भी अधिक समय हो चुका है। हर दिन ब्रिज पर से बड़ी-बड़ी गाडियाँ पार होती है।

ब्रिज पर कई स्थानों पर गड्ढे भी हो गए है और सालिए भी बाहर दिखाई दे रहे है। जब भी कोई भारी गाड़ी पूरा ब्रिज हिल जाता है। ऐसे में हर कोई अपने मन में भय रखकर ही ब्रिज पर से गाड़ी लेकर जाता है। स्थानीय लोगों में भी चर्चा है की ब्रिज कभी भी नीचे गिर सकता है। ऐसे में नगरपालिका के कार्यक्षेत्र में आने वाले इस पुल का अधिकारियों द्वारा कब से मरम्मत करवाई जाती है यह सभी के बीच एक चर्चा का विषय है।

बता दे की अभी फिलहाल गोधरा नगर के कई मुख्य मार्ग भी काफी बिगड़ी हुई हालत में है। राज्य सरकार द्वारा जो हेल्पलाइन नंबर दी गई थी, उसकी डेडलाइन भी आज यानी की 10 अक्टूबर को खतम हो रही है। पर अभी भी अधिकतर सड़क वैसी ही हालत में है। जैसे शिकायत कर्ण के पहले थे।