London - Loktej

2025 में मुक्त व्यापार समझौते की ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत-ब्रिटेन संबंधों को मिली नयी गति
लंदन, 26 दिसंबर (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर पिछले चार वर्षों से काम जारी था और यह 2025 में आकार ले सका। इसके साथ ही व्यापार और निवेश से आगे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊर्जा देने के लिए ‘विजन 2035’ समझौते पर भी सहमति बनी।

मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर वार्ताएं वर्ष के ज्यादातर समय सुर्खियों में रहीं। दोनों पक्ष समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध दिखे और जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान इस पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में अपना एक वर्ष पूरा करने वाले कीअर स्टार्मर ने लंदन के पास अपने ग्रामीण आवास ‘चैकर्स’ में मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और चाय पर द्विपक्षीय बातचीत की।

स्टार्मर ने कहा, “हमने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है।” उन्होंने अक्टूबर में अब तक के “सबसे बड़े ब्रिटिश व्यापार प्रतिनिधिमंडल” के साथ भारत यात्रा का निमंत्रण भी स्वीकार किया।

ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य विभाग (डीबीटी) के विश्लेषण के अनुसार, व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने पर द्विपक्षीय व्यापार मौजूदा 44.1 अरब पाउंड से बढ़कर 25 अरब पाउंड से अधिक हो सकता है।

उम्मीद है कि 2026 की पहली छमाही में समझौते को ब्रिटिश संसद की मंजूरी मिल जाएगी।

स्टार्मर ने संसद में कहा, “भारत वैश्विक मंच पर एक उभरती ताकत है और 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।”

उच्चस्तरीय द्विपक्षीय संपर्कों से भरे इस वर्ष में दोनों देशों ने ‘महत्वाकांक्षी और भविष्य-उन्मुख’ 10 वर्षीय ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ रोडमैप को भी रेखांकित किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग और नवाचार के रणनीतिक लक्ष्य तय करता है।

ब्रिटेन के उच्च शिक्षा क्षेत्र की भारत में बढ़ती मौजूदगी भी नए साल से फलीभूत होगी। कम से कम नौ ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने विदेशी परिसरों को अंतिम रूप दे रहे हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भारतीय मांग को पूरा किया जा सकेगा। इसे ब्रिटेन की कड़ी आव्रजन नीति के बीच एक सकारात्मक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

हालिया आंकड़ों के अनुसार, अध्ययन वीजा पर करीब 45,000 भारतीय और कामकाजी वीजा पर 22,000 पेशेवर देश से बाहर गए, जिससे वहां शुद्ध आव्रजन में कमी आई। स्थायी निवास के लिए प्रतीक्षा अवधि को बढ़ाकर 10 वर्ष करने जैसे सख्त नियमों से यह रुझान आगे भी बना रह सकता है।

उच्च कर व्यवस्था के चलते कुछ अरबपतियों ने देश छोड़ दिया। आर्सेलरमित्तल के संस्थापक लक्ष्मी एन. मित्तल सहित कई अमीर उद्योगपति कम-कर वाले देशों में स्थानांतरित होने की तैयारी में हैं।

यह वर्ष कई मायनों में एक युग के अंत का भी साक्षी बना। ब्रिटेन-स्थित भारतीय मूल के कई दिग्गज उद्योगपतियों का निधन हुआ, जिनमें होटल कारोबारी जोगिंदर सांगर, हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष जी.पी. हिंदुजा, कैपारो समूह के संस्थापक लॉर्ड स्वराज पॉल और अर्थशास्त्री लॉर्ड मेघनाद देसाई शामिल हैं।

भारत-ब्रिटेन संबंधों में आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता भी प्रमुख रही। नवंबर में दिल्ली में हुए आतंकी हमले पर ब्रिटेन ने संवेदना जताई और अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया।

इस वर्ष अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान दुर्घटना ने भी दोनों देशों को झकझोर दिया। इस हादसे में 242 में से 241 लोगों की मौत हुई। जांच भारत में जारी है।

इसी बीच, भारत में वांछित भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण से जुड़े कानूनी मामलों पर भी सुनवाई जारी रही। विजय माल्या जमानत पर बाहर हैं, जबकि नीरव मोदी की अपील मार्च तक टल गई है। ब्रिटेन ने खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा की फंडिंग रोकने के लिए अपने घरेलू आतंकवाद-रोधी कानून का भी पहली बार इस्तेमाल किया।

शाहरुख खान, काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया
लंदन, चार दिसंबर (भाषा) यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 30 वर्ष पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है।

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में दुनिया की प्रसिद्ध फिल्मों के यादगार दृश्यों को दर्शाया गया है, जिनमें अब फिल्म डीडीएलजे के राज और सिमरन की प्रतिमा भी शामिल हो गई है।

इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा, “डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्रेम दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है! मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म, काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है।”

काजोल अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ प्रतिमा के सामने खान के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।

काजोल ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय है कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 30 साल बाद भी इतना प्यार मिल रहा है। लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों—एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।”

यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अक्षय विधानी ने कहा, "हम 'सीन्स इन द स्क्वेयर' में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर बेहद उत्साहित हैं। यह डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।"

महाराजा चार्ल्स के भाई एंड्रयू ने राजकुमार की उपाधि गंवाई, शाही आवास से भी बाहर निकलेंगे
लंदन, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराजा चार्ल्स तृतीय के विवादों में घिरे भाई एंड्रयू को आधिकारिक ‘रोल ऑफ द पीरेज’ से शुक्रवार को बाहर कर दिया गया, जिससे उन्होंने न सिर्फ अपनी राजकुमार की उपाधि गंवा दी, बल्कि उन्हें विंडसर कैसल एस्टेट स्थित भव्य शाही आवास ‘रॉयल लॉज’ भी छोड़ना पड़ेगा। बकिंघम पैलेस (ब्रिटेन का शाही महल) ने यह जानकारी दी।

‘रोल ऑफ द पीरेज’ एक सार्वजनिक रिकॉर्ड है, जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम के शाही घराने के सदस्य पंजीकृत होते हैं।

महाराजा चार्ल्स ने एंड्रयू से सभी शाही उपाधियां और सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम को शुरू कर दी। इससे कुछ दिन पहले एंड्रयू ने यौन अपराधों में दोषी ठहराए गए जेफ्री एप्स्टीन से अपने संबंधों को लेकर “लगातार लगाए जा रहे आरोपों” के बीच ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ सहित अन्य सभी शाही उपाधियां और सम्मान खुद ही त्याग देने की घोषणा की थी।

हालांकि, यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था, क्योंकि ब्रिटिश सांसदों ने एंड्रयू के भव्य शाही आवास और रहन-सहन पर खर्च की जाने वाली भारी-भरकम धनराशि के मुद्दे पर बहस करने का असामान्य कदम उठाया।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, “महामहिम ने आज प्रिंस एंड्रयू की शाही उपाधियों और सम्मान को वापस लेने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी।”

बयान के मुताबिक, “प्रिंस एंड्रयू अब ‘एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर’ के नाम से जाने जाएंगे। ‘रॉयल लॉज’ के उनके पट्टे ने अब तक उन्हें वहां निवास जारी रखने के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान की थी। अब पट्टा वापस करने के लिए औपचारिक नोटिस दे दिया गया है और वह वैकल्पिक निजी आवास में स्थानांतरित हो जाएंगे।”

बयान में कहा गया है कि ये कदम आवश्यक हैं, क्योंकि एंड्रयू अब भी अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

इसमें कहा गया, “महामहिम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकी सहानुभूति और संवेदनाएं किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के शिकार लोगों के साथ रही हैं और हमेशा रहेंगी।”

एंड्रयू से सभी शाही उपाधियां और सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया के तहत महाराजा चार्ल्स ने लॉर्ड चांसलर (ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी) को शाही वारंट भेजा, ताकि संसदीय दखल की आवश्यकता के बिना इस कदम को आधिकारिक शक्ल देने के लिए जरूरी सरकार की मंजूरी ली जा सके।

एंड्रयू से जो शाही उपाधियां और सम्मान वापस लिए जाएंगे, उनमें राजकुमार, ड्यूक ऑफ यॉर्क, अर्ल ऑफ इनवर्नेस, बैरन किलीलेघ, ‘हिज रॉयल हाइनेस’, ऑर्डर ऑफ द गार्टर और नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ द विक्टोरियन ऑर्डर शामिल हैं।

शाही महल के सूत्रों के मुताबिक, एंड्रयू 30 कमरों वाले अपने शाही आवास को ‘जल्द से जल्द’ खाली करके महाराजा के निजी आवास ‘सैंड्रिंघम एस्टेट’ की एक संपत्ति में स्थानांतरित हो जाएंगे, जिसे चार्ल्स “निजी रूप से वित्त पोषित” करेंगे।

एंड्रयू के खिलाफ कार्रवाई वर्जीनिया ज्यूफ्रे की मरणोपरांत प्रकाशित आत्मकथा ‘नोबॉडीज गर्ल’ के जारी होने के बाद की गई है। इस किताब में ज्यूफ्रे ने जेफ्री एप्स्टीन और गिसलेन मैक्सवेल के लिए दो साल तक “यौन दास” के रूप में बिताए गए अपने जीवन का विस्तृत विवरण दिया है।

आत्मकथा में ज्यूफ्रे ने लिखा, “एप्स्टीन और उसके सहयोगियों के कृत्य सबके सामने थे, फिर भी लोगों ने आंखें मूंद रखी थीं।”

ज्यूफ्रे ने इस साल अप्रैल में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अपने फार्महाउस में आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने कुछ वर्ष पहले एंड्रयू पर आरोप लगाया था कि वह जब 17 साल की थीं, जब ब्रिटिश राजकुमार ने तीन मौकों पर उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, एंड्रयू ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया।

ज्यूफ्रे के परिजनों ने अपने ताजा बयान में कहा, “वह (ज्यूफ्रे) अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसने सुनिश्चित किया कि यह लड़ाई उसके बाद भी जारी रहे और अपनी सच्चाई एवं असाधारण साहस के जरिये उसने एक ब्रिटिश राजकुमार को अर्श से फर्श पर ला दिया।”

इंडिगो ने मुंबई और लंदन के बीच उड़ानें शुरू कीं
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करते हुए इंडिगो ने मुंबई और लंदन के बीच सीधी दैनिक उड़ानें शुरू कर दी हैं। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ये सेवाएं पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित की जाएंगी और पहली उड़ान रविवार को मुंबई से रवाना हुई।

हाल के महीनों में इंडिगो ने कोपेनहेगन, एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए उड़ानें शुरू की हैं और साथ ही कंपनी रविवार को चीन के लिए भी सेवाएं फिर से शुरू कीं।

एयरलाइन इंडिगो 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी
नई दिल्‍ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। एयरलाइन इंडिगो 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच सीधी दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी, जिसका किराया 22,999 रुपये से शुरू होगा। यह मैनचेस्टर के बाद यूनाइटेड किंगडम में उसका दूसरा गंतव्य होगा।

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि नई सेवा नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के जरिए संचालित की जाएगी। विमान में दो-श्रेणी की व्यवस्था होगी, जिसमें इकोनॉमी और इंडिगोस्ट्रेच केबिन शामिल हैं। यात्रियों को मुफ्त गर्म भोजन और पेय पदार्थ मिलेंगे।

इकोनॉमी श्रेणी में मादक पेय खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे और इंडिगोस्ट्रेच ग्राहकों के लिए मुफ्त होंगे। साथ ही प्रत्येक सीट पर एक सीटबैक मनोरंजन स्क्रीन होगी, जो लगभग 300 घंटे की सामग्री प्रदान करेगी। इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत यात्रा भागीदारों के माध्यम से बुकिंग उपलब्ध है।

इंडिगो के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि अपने आकार और कनेक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध प्रमुख वैश्विक केंद्र हीथ्रो में प्रवेश करना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि और इंडिगो की वैश्विक उपस्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

उन्‍होंने कहा क‍ि भारत-यूनाइटेड किंगडम कॉरिडोर लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है, न केवल मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों के कारण, बल्कि छात्रों, दोस्तों और रिश्तेदारों, व्यापारिक और अवकाश यात्रियों द्वारा संचालित दोनों देशों के बीच बढ़ते यातायात के कारण भी।

मैनचेस्टर के लिए हमारी पहली लंबी दूरी की उड़ान को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद हम लंदन में कदम रखने को लेकर उत्साहित हैं, जहां हम अपने ग्राहकों के लिए और अधिक ात्रा विकल्प प्रदान करते हुए भारत और दुनिया के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं: भारत-ब्रिटेन
लंदन/नई दिल्ली, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत और ब्रिटेन ने जोर देकर कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं है और उग्रवादी विचारधारा वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक आजादी का दुरूपयोग नहीं करने दिया जायेगा।

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लंदन में अपने समकक्ष कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रेस वक्तव्य में कहा कि लोकतांत्रिक आजादी का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को ही कमजोर करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए ब्रिटेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “हम एकमत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है।

हम इस बात पर भी सहमत हैं कि उग्रवादी विचारधारा वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करने दिया जा सकता। लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को ही कमजोर करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को इससे बड़ा लाभ होगा।
उन्होंने कहा, “आज हमारे संबंधों में एक एतिहासिक दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद आज दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है।

भारतीय टेक्सटाइल्स, फुटवियर, आभूषणों, समुद्री खाद्य उत्पादों और इंजीनियरिंग उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। भारत के ऐग्रिकल्चर उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड उद्योग के लिए ब्रिटिश मार्किट में नए अवसर बनेंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता देश के युवाओं और लघु, सूक्ष्म और मझोले उद्योंगो के लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमई सेक्टर के लिए यह समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर भारत के लोगों और इंडस्ट्री के लिए ब्रिटेन में बने उत्पाद जैसे मेडिकल डिवाइसेज़ और एयरोस्पेस कलपुर्जे सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे”

मोदी ने कहा कि दोनों देश व्यापक सामरिक साझेदारी को नई दिशा देने के लिए विजन 2035 पर भी बात करेंगे। उन्होंने कहा, “अगले दशक में हमारी व्यापक सामरिक साझेदारी को नई गति और ऊर्जा देने के लिए आज हम विजन 2035 पर भी बात करेंगे। यह टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट, एजुकेशन और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट के क्षेत्रों में एक मजबूत, भरोसेमंद और महत्वाकांक्षी साझेदारी का रोडमैप होगा।”

विभिन्न देशों के बीच चल रहे संघर्ष और टकरावों पर उन्होंने कहा कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा, ‘‘इंडो-पैसिफिक में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हम विचार साझा करते रहे हैं। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान अनिवार्य है। आज के युग की मांग, विस्तारवाद नहीं, विकासवाद है।”

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

मोदी ने क्रिकेट को दोनों देशों के बीच साझेदारी का शानदार उदाहरण बताते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन उच्च स्कोर वाली साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। और साथ ही यह हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। कभी-कभी स्विंग और चूक हो सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं! हम एक मज़बूत और उच्च स्कोर वाली साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ब्रिटिश सेना में बनेगा सिख रेजीमेंट, इस मुद्दे पर लंदन में शुरु हुई बहस
लंदन, 20 जुलाई (वेब वार्ता)। ब्रिटेन की मीडिया में सुर्खियां बन गईं कि रक्षा मंत्री सिख रेजीमेंट के प्रस्ताव के लिए ‘तैयार’ हैं। हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लेबर पार्टी के सदस्य लॉर्ड साहोता ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में सिख सैनिकों के बेहतरीन योगदान की याद दिलाई और रक्षा मंत्री लॉर्ड कोकर से सवाल किया कि क्या ब्रिटिश आर्मी में सिख रेजीमेंट की स्थापना की दिशा में कोई प्रगति हुई है। वहीं लॉर्ड कोकर ने इस पर विचार करने की बात कही और कहा कि वे इस विषय पर और चर्चा को तैयार हैं।

सिख रेजीमेंट की स्थापना में लॉर्ड डलहौजी, लॉर्ड हर्डिंग और जनरल चार्ल्स गोर ओयूजले जैसे वरिष्ठ ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों की बड़ी भूमिका थी, जिन्होंने महसूस किया कि सिख सैनिक युद्ध में बेहद साहसी और निष्ठावान होते हैं।

इसकी 15वीं पंजाब रेजीमेंट में लॉर्ड सहोता के दादाजी भी शामिल थे।इतिहास में झांकें तो सिख रेजीमेंट की जड़ें ब्रिटिश इंडियन आर्मी में हैं। सिखों की बहादुरी, अनुशासन और युद्ध कौशल को देखकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1846 के बाद उनके सैन्य कौशल को औपचारिक रूप से शामिल किया। सिख रेजीमेंट की स्थापना 1846 में हुई, जब सिख साम्राज्य के पतन के बाद बड़ी संख्या में सिख सैनिक ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए।1857 के विद्रोह के दौरान भी सिख सैनिकों ने ब्रिटिश राज के समर्थन में भूमिका निभाई, जिससे उनकी वफादारी और बहादुरी को और मान्यता मिली।

सूत्रों के अनुसार, सिख रेजीमेंट की स्थापना ब्रिटेन के समानता कानून का उल्लंघन कर सकती है, क्योंकि यह नस्ल या धर्म के आधार पर विशेष रेजीमेंट बनाना माना जाएगा। मंत्रालय ने स्वीकार किया कि वे सिखों के योगदान को सम्मान देने के अन्य तरीके खोज सकते हैं, लेकिन सिख रेजीमेंट की दिशा में कदम उठाना फिलहाल संभव नहीं है।

लॉर्ड साहोता के दादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 15वीं पंजाब रेजीमेंट में सेवा दे चुके है। वह रक्षा मंत्रालयी की इस तर्क से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर ब्रिटिश सेना में स्कॉटिश, वेल्श या यॉर्कशायर जैसी क्षेत्रीय रेजीमेंट हो सकती हैं, तो सिख रेजीमेंट भी हो सकती है।

उनके अनुसार यह रेजीमेंट केवल सिखों के लिए नहीं होगी, जैसे स्कॉटिश रेजीमेंट में सभी स्कॉटिश नहीं होते… उन्होंने कहा कि यह सिख विरासत और मूल्यों को प्रदर्शित करने वाली इकाई हो सकती है, जिसमें अन्य धर्मों के लोग भी सेवा दे सकते हैं।

एयर इंडिया विमान हादसा: एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, जानें मुख्य बातें
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 हादसे की जांच को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें पता चलता है कि विमान के दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए थे। इस दौरान कॉकपिट में पायलट्स ने क्या बातचीत की, ये भी जाहिर किया गया है।

एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान को अहमदाबाद से लंदन-गैटविक तक उड़ान संख्या एआई171 संचालित करनी थी। 12 जून 2025 को, एयर इंडिया का बी787-8 विमान (रजिस्ट्रेशन वीटी-एएनबी) दिल्ली से उड़ान एआई423 के रूप में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचा। पिछली उड़ान (एआई423) के चालक दल ने टेक लॉग में स्टेटस मैसेज के लिए पायलट डिफेक्ट रिपोर्ट (पीडीआर) दर्ज की थी।

एयर इंडिया के ड्यूटी पर मौजूद एएमई ने एफआईएम के अनुसार समस्या निवारण किया, और विमान को सुबह 6:40 बजे (यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड यानी यूटीसी) उड़ान के लिए तैयार घोषित किया गया।

उड़ान को एक एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) धारक पायलट, एक कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) धारक को-पायलट और 10 केबिन क्रू के साथ संचालित किया जाना था।

दोनों पायलट मुंबई से थे और एक दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके पास उड़ान से पहले आराम का पर्याप्त समय था। सह-पायलट उड़ान संचालित कर रहा था, जबकि मुख्य पायलट उड़ान की निगरानी कर रहा था।

फ्लाइट एआई171 का चालक दल हवाई अड्डे पर पहुंचा और उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें वे उड़ान के लिए फिट पाए गए थे। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 15 बिजनेस क्लास में और 215 इकोनॉमी क्लास में थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि उड़ान के दौरान विमान का वजन दी गई परिस्थितियों के लिए स्वीकार्य सीमा के भीतर था। विमान में कोई ‘खतरनाक सामान’ नहीं था।

रिपोर्ट में बताया गया कि टेकऑफ के बाद, “विमान ने सुबह 8:08:42 बजे यूटीसी पर अधिकतम 180 नॉट्स की हवाई गति हासिल की, और इसके तुरंत बाद, इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच एक के बाद एक, 1 सेकंड के अंतराल के साथ रन से कटऑफ स्थिति में चले गए।”

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन बंद क्यों किया, जिसके जवाब में दूसरा पायलट कहता है कि उसने ऐसा नहीं किया।

एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ऊपर उठता दिखा। इस दौरान रैम एयर टरबाइन (आरएटी) सक्रिय हो गया। उड़ान मार्ग के आसपास कोई खास पक्षी गतिविधि नहीं दिखी। विमान ने एयरपोर्ट की बाहरी दीवार पार करने से पहले ऊंचाई खोनी शुरू कर दी।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान की गति हासिल की और उड़ान भरी। चार सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद होने लगे। इसके बाद दोपहर 1:39 बजे आपातकालीन “मेडे” संदेश भेजा गया।

इंजन 1 में दोबारा शुरू होने के संकेत दिखे, लेकिन इंजन 2 बार-बार ईंधन डालने के बावजूद तेजी से काम नहीं कर सका। विमान तेजी से नीचे गिरता रहा। रिपोर्ट में पक्षियों के टकराने या खतरनाक पदार्थों को दुर्घटना का कारण मानने से इनकार किया गया। उड़ान पथ पर पक्षियों का कोई दृश्य प्रमाण नहीं मिला।

विमान को उड़ान योग्य माना गया। विमान का एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) मई 2026 तक वैध है। दोनों इंजन हाल ही में मार्च और मई 2025 में लगाए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 की एफएए एडवाइजरी में ईंधन नियंत्रण स्विच लॉक के संभावित विघटन के बारे में चेतावनी दी गई थी। एएआईबी की रिपोर्ट की मानें तो एयर इंडिया ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि यह चेतावनी अनिवार्य नहीं थी।

एयर इंडिया ने एआई171 विमान हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट को स्वीकार किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अपने समर्थन को दोहराया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा, “हम विमान हादसे से प्रभावित परिवारों और लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस क्षति पर हम शोक व्यक्त करते हैं और सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

एयरलाइन ने एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त होने की बात स्वीकार की और कहा, “एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे।”

बोइंग ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों, साथ ही अहमदाबाद में जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं और अपने ग्राहकों का समर्थन जारी रखेंगे।”

बयान में आगे कहा गया है कि वह विस्तृत जानकारी के लिए एएआईबी से संपर्क करेगा, क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के अनुबंध 13 के पालन का हवाला देता है।

एएआईबी ने कहा है कि जांच जारी है और जांच टीम सभी जरूरी सबूत, रिकॉर्ड और जानकारी इकट्ठा कर रही है और उनकी जांच कर रही है। एएआईबी ने बताया कि हादसे में टूटे विमान के हिस्से और इंजन के पुर्जों को आगे की जांच के लिए सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है।

विंबलडन 2025: डिमिट्रोव के रिटायर होने से क्वार्टरफाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर
लंदन, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में विश्व नंबर एक जैनिक सिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए, जब बुल्गारिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्रिगोर डिमिट्रोव चोट के चलते मैच से रिटायर हो गए।

डिमिट्रोव ने शुरुआती दो सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में 6-3, 7-5, 2-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर उन्हें पेक्टोरल (सीने की मांसपेशियों) में चोट के कारण खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा।

सिनर, जिन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मैच से पहले लगातार 36 गेम्स में अपनी सर्व नहीं गंवाई थी, उन्हें डिमिट्रोव ने पहले ही गेम में ब्रेक करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। 34 वर्षीय डिमिट्रोव ने पहला सेट आसानी से जीतकर दर्शकों को चौंका दिया।

दूसरे सेट के दौरान एक गिरावट में सिनर की दाहिनी कोहनी में चोट लग गई, जिसके चलते उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया। हालांकि, डिमिट्रोव ने भी इस दौरान अपना एक सर्व गंवाया लेकिन फिर भी उन्होंने दूसरा सेट जीत लिया और मुकाबले में बढ़त बरकरार रखी।

तीसरे सेट में स्कोर जब 2-2 पर था, तभी डिमिट्रोव सर्व करने के बाद अचानक गिर पड़े और दर्द में कराहते हुए कोर्ट पर लेट गए। वे अपने आंसू रोक नहीं पाए और अंततः उन्हें मैच छोड़ने का फैसला करना पड़ा। इस अप्रत्याशित मोड़ से सिनर को राहत मिली और वह विंबलडन 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गए।

दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की कगार पर
लंदन, 14 जून (वेब वार्ता)। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इतिहास रचने की कगार पर है। लॉर्ड्स में तीसरे दिन शुक्रवार को एडेन मार्करम का शानदार शतक और चोटिल टेम्बा बावुमा के साथ उनकी साहसिक और नाबाद साझेदारी की बदौलत उसे अपना पहला खिताब जीतने के लिए सिर्फ 69 रन की जरूरत है।

दिन का खेल खत्म होने के समय प्रोटियाज ने 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 213 रन बना लिए थे। मार्करम ने 102 रन और कप्तान बावुमा 65 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। मारक्रम का यह आठवां टेस्ट शतक है। बावुमा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उनकी नाबाद 123 रनों की साझेदारी ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को कुंद कर दिया, बल्कि दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

इससे पहले दिन में, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 6 विकेट पर 123 रन से शुरू होने के बाद 207 रन पर आउट हो गई। मिशेल स्टार्क ने अकेले संघर्ष किया, नाबाद 58 रन की पारी खेली और जोश हेज़लवुड (17) के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने बढ़त को 281 तक पहुंचाने में मदद की।

दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका तब लगा जब स्टार्क ने तीसरे ओवर में रयान रिकेल्टन को छह रन पर आउट कर दिया, जिससे प्रोटियाज के पहली पारी के प्रयास की तरह पतन की उम्मीदें फिर से जाग उठीं। लेकिन मार्कराम और वियान मुल्डर ने 85 रनों की संयमित साझेदारी कर पारी को स्थिर कर दिया।

मुल्डर ने स्टार्क का शिकार बनने से पहले 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया,उस समय से, यह सब दक्षिण अफ्रीका के हाथ में था। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण अपनी गतिशीलता को सीमित रखने के बावजूद, बावुमा ने असाधारण धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की और मार्कराम का साथ दिया, जो अपनी पारी के दौरान शानदार और आत्मविश्वासी रहे, उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और प्लेसमेंट के साथ बाउंड्री लगाई।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया को एक झटका तब लगा जब अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली में कम्पाउंड डिस्लोकेशन के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चोट तब लगी जब वह बावुमा का स्लिप में एक तेज कैच को पकड़ने में विफल रहे। उस समय दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सिर्फ दो रन पर थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बदलाव किए और इस साझीदारी को तोड़ने के प्रयास में छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन पिच सपाट हो गई और गेंदबाजों के पास कोई उपाय नहीं बचा। दबाव में प्रोटियाज का संयम ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ती हताशा के बिल्कुल विपरीत था।

लॉर्ड्स पर सूर्यास्त के समय, दक्षिण अफ्रीका ने अपना दबदबा बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार सात टेस्ट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के सामने 2019 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से लगातार दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका चूकने की संभावना है।

टेस्ट क्रिकेट के अंतिम पुरस्कार से दक्षिण अफ्रीका को केवल 69 रनों से अलग करने और अभी भी आठ विकेट हाथ में होने के साथ, शनिवार को प्रोटियाज के लिए ऐतिहासिक सुबह हो सकती है।

लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने आग लगने के बाद कुछ उड़ानें फिर से शुरू की
लंदन, 22 मार्च (वेब वार्ता)। लंदन में एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण बंद कर दिये गये हीथ्रों हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पहला विमान उतरा।

एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, “बिजली गुल कारण पहले बंद किया गया , हीथ्रो अब सुरक्षित रूप से उड़ानें फिर से शुरू करने में सक्षम है।”

एयरपोर्ट ने कहा, “हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, हीथ्रो विमानों के प्रत्यावर्तन और स्थानांतरण को प्राथमिकता देते हुए कम संचालन करेगा” साथ ही यात्रियों को सुझाव दिया कि वे अधिक जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

परिवहन विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट के बंद होने के बाद भीड़भाड़ को कम करने में मदद करने के लिए, रात भर की उड़ानों पर प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटा दिए गए हैं।

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक हीथ्रो को शनिवार को पूरी सेवा बहाल करने की उम्मीद है। ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार बंद होने से 2 लाख लोगों की यात्रा योजना बाधित होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर मसले का एकमात्र हल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले हिस्से की वापसी: जयशंकर
लंदन/नई दिल्ली, 06 मार्च (वेब वार्ता)। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर मसले का एकमात्र बाकी हल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले हिस्से की वापसी है।

डाॅ. जयशंकर ने कल शाम यहां चैथम हाॅल में संवाद कार्यक्रम में एक पाकिस्तानी पत्रकार के जम्मू-कश्मीर के मसले के समाधान के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, “हमने इसमें से अधिकांश को हल करने के लिए अच्छा काम किया है। अनुच्छेद 370 को हटाना, विकास और समृद्धि को बहाल करना, चुनाव आयोजित करना जिसमें अभूतपूर्व मतदान दर्ज किया गया है।”

विदेश मंत्री ने कहा, “हम जिस चीज़ का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के चोरी हुए हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है। जब ऐसा किया जाएगा, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कश्मीर मसला हल हो जाएगा।”

पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा था कि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति एवं बातचीत से विवादों के समाधान के पक्षधर हैं तो क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर के मसले के समाधान के लिए बात करेंगे।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नीतियों के भारत पर प्रभाव से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में हमने जो कुछ भी देखा है, वह वैसा ही है जैसी हमें पहले से उम्मीद थी। मुझे तो इस बात का आश्चर्य है, लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं।”

इससे पहले लंदन की सड़कों पर खालिस्तानी अलगाववादियों एवं आतंकवादियों ने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के काफिले को रोक कर भारत विरोधी नारेबाजी की और भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ कर अपमान किया। लंदन पुलिस के अधिकारी इस घटना के मूकदर्शक बने रहे।

इस घटना की भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है और ब्रिटिश सरकार का उसके राजनयिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया है।