Porbandar - Loktej

गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
पोरबंदर/नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार को भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग गई जिससे दो पायलट और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कमांडेंट सौरभ, डिप्टी कमांडेंट एस के यादव और मनोज प्रधान नाविक की मृत्यु हो गई।

पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान से लौट रहा था और रनवे पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हल्की श्रेणी का उन्नत (एएलएच) एमके-तीन हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12:15 बजे हवाई अड्डे के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक का एक एएलएच एमके-तीन हेलीकॉप्टर करीब सवा 12 बजे गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आईसीजी हेलीकॉप्टर, दो पायलट और चालक दल के एक सदस्य (एयरक्रू डाइवर) के साथ, एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।’’

घटना के तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों को पोरबंदर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ के माध्यम से की जा रही है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘कमांडेंट (जेजी) सौरभ, डिप्टी कमांडेंट एस के यादव और मनोज प्रधान नाविक का अंतिम संस्कार सैन्य परंपराओं और सम्मान के अनुसार किया जाएगा।’’

इससे चार महीने पहले आईसीजी का एएलएच एमके-तीन हेलीकॉप्टर दो सितंबर, 2024 को पोरबंदर के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

स्वदेशी रूप से तैयार हल्की श्रेणी का उन्नत हेलीकॉप्टर (एएलएच-ध्रुव) 5.5 टन भार वर्ग में एक ट्विन इंजन, मल्टी-रोल, मल्टी-मिशन नयी पीढ़ी का हेलीकॉप्टर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा अब तक 340 से अधिक ध्रुव हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जा चुका है।

गुजरात : तटरक्षक बल ने डूबे हुए जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया
पोरबंदर, पांच दिसंबर (भाषा) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात के पोरबंदर से ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह की जलयात्रा के दौरान उत्तरी अरब सागर में डूबे भारत के एक जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचा लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जहाज ‘एमएसवी एएल पिरानपीर’ बुधवार को भारतीय जल सीमा के बाहर, पाकिस्तान के खोज एवं बचाव क्षेत्र में डूब गया।

आईसीजी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस मानवीय खोज और बचाव मिशन में भारतीय तटरक्षक बल तथा पीएमएसए के बीच घनिष्ठ सहयोग देखा गया। दोनों देशों के समुद्री बचाव समन्वय केंद्रों (एमआरसीसी) ने पूरे अभियान के दौरान निरंतर संपर्क बनाए रखा।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह व्यावसायिक जहाज दो दिसंबर को माल लेकर पोरबंदर से ईरानी बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था और बुधवार सुबह तूफान एवं बाढ़ के कारण यह डूब गया।

भारतीय तटरक्षक बल के एमआरसीसी, मुंबई को संकटकालीन कॉल प्राप्त हुई, और उसने गांधीनगर में आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) को इसकी जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि आईसीजी के जहाज ‘सार्थक’ को तुरंत बताए गए स्थान पर भेजा गया। क्षेत्र में नाविकों को सतर्क करने के लिए एमआरसीसी पाकिस्तान से भी संपर्क किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, चालक दल के 12 सदस्यों को द्वारका से लगभग 270 किलोमीटर पश्चिम में पाकिस्तान के खोज एवं बचाव क्षेत्र में ढूंढ़ कर बचा लिया गया। ये सदस्य अपने जहाज को छोड़कर एक छोटी नौका में शरण लिए हुए थे।

गुजरात: पोरबंदर में खुद को सैनिक के रूप में पेश करने वाला जालसाज गिरफ्तार
पोरबंदर, एक दिसंबर (भाषा) गुजरात के पोरबंदर शहर में पुलिस ने खुद को सैनिक के रूप में पेश करने वाले एक 30 वर्षीय जालसाज को गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर लोगों को धोखा देने के इरादे से सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजकोट जिले के शापर वेरावल निवासी आरोपी संजय डोडिया को शनिवार को पोरबंदर शहर के कमला बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कमला बाग पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सेना में नहीं होने के बावजूद आरोपी सैनिक की वर्दी पहना था ताकि लोगों को ऐसा लगे कि वह सेना का जवान है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पोरबंदर : 700 किलोग्राम ड्रग्स मामले में 4 दिन के रिमांड पर भेजे गए आठों ईरानी नागरिक
पोरबंदर, 16 नवंबर (हि.स.)। 700 किलो ड्रग्स के साथ पकड़े गए आठ ईरानी नागरिकों को शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों ने पोरबंदर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी 08 आरोपितों को चीर दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपितों के पास से ड्रग्स समेत सेटेलाइट फोन और कई आधुनिक तकनीक के सामान जब्त किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, पोरबंदर के समंदर में भारतीय नौसेना ने गुजरात एटीएस और एनसीबी के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ईरानी बोट से लाई जा रही 700 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की थी। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के रडार के जरिये जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने गुरुवार रात को ही गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस अभियान के दौरान 08 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो ईरानी होने का दावा करते हैं।

नौसेना के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के रडार से गुरुवार देर शाम ड्रग तस्करों की एक कॉल ट्रेस हुई, जिसके जरिए ड्रग्स की खेप आने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद नौसेना ने रात को ही गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ समन्वय करके ऑपरेशन शुरू कर दिया। भारतीय नौसेना ने एनसीबी और गुजरात पुलिस के साथ मिलकर एक संदिग्ध नाव को रोका, जिससे लगभग 700 किलोग्राम ड्रग जब्त की गई। यह ड्रग्स ईरानी बोट से लाई जा रही थी। इस समन्वित ऑपरेशन के दौरान आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले, मार्च में गुजरात एटीएस की टीम ने पोरबंदर के पास एक ऑपरेशन में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 450 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स और नशीली दवाएं बरामद की थीं। नौसेना का यह इस साल समुद्र में किया गया दूसरा बड़ा सफल समन्वित एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन रहा।

आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे युवक को एटीएस ने पोरबंदर से पकड़ा
पोरबंदर, 23 मई (हि.स.)। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गुरुवार को पाकिस्तानी जासूसी संस्था इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम कर रहे युवक को पोरबंदर से पकड़ा है। पोरबंदर के सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाले जतिन चारणिया को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

गुजरात एटीएस के पुलिस इंस्पेक्टर पीबी देसाई को जानकारी मिली थी कि पोरबंदर के सुभाष नगर में रहने वाला जतिन चारणिया (21) पोरबंदर के समुद्र किनारे मछली पकड़ने का काम करता है। वह करीब चार महीने से एडविका प्रिंस नामक किसी पाकिस्तानी एजेंट के सम्पर्क में है। इंडियन कोस्ट गार्ड की जेटी, उसके वाहनों की जानकारी मैसेंजर, वाट्सएप और टेलिग्राम के जरिए पाकिस्तान के एजेंट को भेजता है। इसके एवज में उसे पैसे दिए जाते हैं।

इस जानकारी को एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया गया। एटीएस अधिकारियों ने तुरंत ही पीआई मृणाल शाह, पीएसआई डीवी राठौड़ और पीएसआई एचडी वाढेर की टीम बनाई। टीम ने टेक्निकल और ह्युमन रिसोर्सिंग के जरिए तैयारी करके उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अहमदाबाद लाया गया। पूछताछ में पता चला कि वह जनवरी, 2024 से एक फेसबुक प्रोफाइल के साथ सम्पर्क में था, जो एक महिला एडविका प्रिंस के नाम से बनाई गई थी।

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक एसएल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक समुद्र, कोस्टगार्ड के जेटी, जेटी पर खड़े शिप आदि का वीडियो फेसबुक के जरिए उसे भेजता था। इसके लिए उसे टुकड़े-टुकड़े में 6000 रुपये भेजे गए थे। बाद वह जानकारियां टेलिग्राम पर भेजने लगा। सभी चैट प्राइवेसी सेटिंग के कारण 24 घंटे में ऑटो डिलिट हो जाते थे। एटीएस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 121और 120 के तहत केस दर्ज किया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आरोपित युवक के अन्य सम्पर्क समेत अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

गुजरात में 86 किलो ड्रग्स बरामद, 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
पोरबंदर, 28 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात के पोरबंदर के निकट अरब सागर से आई ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार की रात अरब सागर में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तान नाव को पकड़ा है। नाव से 86 किलो ड्रग्स बरामद हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने नाव पर 14 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। इन पाकिस्तानियों को पोरबंदर लाकर पूछताछ की जा रही है।

इंडियन कोस्टगार्ड, गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक इनपुट के आधार पर पोरबंदर के निकट अरब सागर में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दाैरान सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध एक पाकिस्तानी नाव का पकड़ लिया। इस नाव की तलाशी लेने पर 86 किलो ड्रग्स मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी नाव पर सवार 14 पाकिस्तानी क्रू मेंबर को पकड़ लिया।

इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय कोस्टगार्ड ने जहाजों और एयरक्राफ्ट तैनात किए थे। इनमें आईसीजी जहाज राजरतन थी शामिल था। जिसमें एनसीबी और एटीएस के अधिकारी थे, जिन्होंने संदिग्ध नाव की पहचान की। जहाज पर तैनात विशेषज्ञों की टीम संदिग्ध नाव की पूरी तरह से जांच-पड़ताल की। इसके बाद ड्रग्स को जखीरा बरामद हुआ। पाकिस्तानी नाव के क्रू मेंबर को पकड़कर पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है।

पोरबंदर : प्रख्यात बरडा के केसर आम की आवक शुरू
पोरबंदर, 13 अप्रैल (हि.स.)। गर्मी के मौसम का रंग जमने के साथ ही राज्य की प्रख्यात आम की आवक शुरू हो गई है। राज्य के मार्केटिंग यार्ड में फलों के राजा आम की आवक से खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। गिर के केसर आम की तरह ही पोरबंदर के बरडा क्षेत्र का केसर आम देश-विदेश में धूम मचाता है। पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड में बरडा का केसर आम पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिल रही है। हालांकि अभी गिर के केसर आम की बड़ी खेप पहुंचनी शुरू नहीं हुई है।

गिर के केसर आम की तरह ही पोरबंदर जिले के बरडा क्षेत्र के केसर आम का गुजरात और इसके बाहर बड़ा नाम है। बरडा के काटवाणा, आदित्याणा, बिलेश्वर, खंभाला और हनुमान गढ़ में केसर आम के खूब बगीचे हैं। पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड में फिलहाल 400 किलो बरडा का केसर आम पहुंचा है। इस आम के 10 किलो का भाव 900 रुपये से 1800 रुपये है। बराडा के केसर आम की खासियत इसके रसीले और वजनदार होने से है। पोरबंदर यार्ड के फल व्यापारी के अनुसार इसका स्वाद अत्यंत मीठा और पकने पर रंग केसरिया होता है। इस वजह से इसकी गुजरात के बाहर भी खूब मांग रहती है।

केसर के अलावा गुजरात में महाराष्ट्र के रत्नागिरी आम की भी काफी मांग है। खासकर रत्नागिरी हाफुस के दीवाने गुजरात में अधिक हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र के रत्नागिरी से 200 किलो आम की आवक हुई है। इसका भाव थोक मंडी में 120 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति किलो है।

लोकसभा चुनाव : महात्मा गांधी की जन्मभूमि पोरबंदर में छिड़ा है सियासी दांवपेंच
पोरबंदर, 13 अप्रैल (हि.स.)। महात्मा गांधी की जन्मभूमि और भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखा सुदामा की जन्मभूमि के तौर पर पोरबंदर विश्वविख्यात है। देश के पश्चिमी समुद्र तट किनारे बसा यह शहर अंग्रेजी शासन में राजघराने के अंतर्गत था। यहां जेठवा राजवंश के राजाओं ने शासन किया। महात्मा गांधी के कीर्ति मंदिर, सुदामा मंदिर के कारण यह क्षेत्र अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है। जूनागढ़ लोकसभा सीट से यह वर्ष 1977 में अलग हुआ, तब से हुए 13 लोकसभा चुनावों में यहां भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा ने इस सीट पर 9 बार, कांग्रेस ने 3 बार, जनता दल ने एक बार विजय का पताका फहराया है।

पोरबंदर लोकसभा सीट में पाटीदार समाज का प्रभुत्व है। इसके अलावा महेर समाज और समुद्री किनारे के क्षेत्र में खारवा समाज के लोग बड़ी संख्या में बसे हैं। मुस्लिम और कोली समाज का मत भी परिणाम पर असर डालता है। इस क्षेत्र में लोग कृषि, मत्स्य और पशुपालन से जुड़े हैं। जेतपुर में साड़ी उद्योग समेत कई अन्य उद्योग भी इस क्षेत्र को समृद्ध बनाते हैं।

पोरबंदर लोकसभा सीट के अंतर्गत 3 जिलों की 7 विधानसभा सीट आती है। इसमें गोंडल, जेतपुर, धोराजी (राजकोट जिला), पोरबंदर, कुतियाणा पोरबंदर जिला और माणावदर व केशोद (जूनागढ़ जिला) शामिल हैं। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इन 7 सीटों में 4 सीट पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 1 सीट समाजवादी पार्टी ने जीती थी। हालांकि कांग्रेस विधायक और महेर समाज के अग्रणी अर्जुन मोढवाडिया बाद में पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके कारण कांग्रेस की सीटों की संख्या 2 से घटकर 1 हो गई। लोकसभा चुनाव के साथ ही पोरबंदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी साथ-साथ होगा।

पोरबंदर लोकसभा सीट का इतिहास

पोरबंदर लोकसभा सीट के वर्ष 1977 में अस्तित्व में आने के बाद यहां से पहली बार लोकदल के धरमशी डायाभाई पटेल ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 1980 में कांग्रेस से ओडेदरा मालदेवजी सांसद चुने गए। वर्ष 1981 में मालदेवजी के निधन के बाद वर्ष 1984 में इस सीट पर उनके पुत्र भरत ओडेदरा कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीत कर आए। वर्ष 1989 से पोरबंदर सीट पर भाजपा का वर्चस्व कायम रहा। वर्ष 2009 में कांग्रेस के विठ्ठल रादडिया ने चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, वर्ष 1989 में जनता दल के बलवंत मणवर ने जीत हासिल की। इनके अलावा वर्ष 1991 में भाजपा के हरिलाल पटेल, 1996 में भाजपा के गोरधनभाई जाविया, 1998 में भाजपा के गोरधनभाई जाविया, वर्ष 1999 में भाजपा के गोरधनभाई जाविया, वर्ष 2004 में भाजपा के हरिलाल पटेल, वर्ष 2009 में कांग्रेस के विठ्ठलभाई रादडिया, वर्ष 2013 में भाजपा के विठ्ठलभाई रादडिया, वर्ष 2014 में भाजपा के विठ्ठलभाई रादडिया, वर्ष 2019 में भाजपा के विठ्ठलभाई रादडिया इस क्षेत्र से सांसद चुने गए।

वर्ष 2009 में कांग्रेस के हाथ आई सीट इस तरह चली गई

वर्ष 2008 में लोकसभा और विधानसभा सीटों के पुनर्सीमांकन के बाद वर्ष 2009 में पहली बार चुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने मनसुखभाई खांचरिया को टिकट दिया था, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे विठ्ठलभाई रादडिया ने उन्हें 39500 मतों से शिकस्त दी। इस तरह विठ्ठल भाई रादडिया के कारण कांग्रेस को इस सीट पर कब्जा मिला। जीत के बाद विठ्ठलभाई रादडिया ने अपनी विधानसभा सीट धोराजी खाली की, जहां से उनके पुत्र जयेश रादडिया चुनाव जीतकर विधायक बने। वर्ष 2013 में विठ्ठलभाई रादडिया ने कांग्रेस के साथ बगावत कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद पोरबंदर सीट पर उप चुनाव हुआ, जिसमें विठ्ठलभाई रादडिया को भाजपा ने मैदान में उतारा। इस चुनााव में विठ्ठलभाई ने जीत हासिल की। इस तरह यह सीट कांग्रेस के हाथ से फिसल कर भाजपा के पास चली गई।

भाजपा ने वर्ष 2014 में भी विठ्ठल भाई रादडिया को रिपीट किया। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा ने रमेश धड़ुक को अपना उम्मीदवार बनाया। इन्होंने कांग्रेस के ललित वसोया को 3.34 लाख मतों के अंतर से हराया।

इस बार केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मैदान में

भाजपा ने इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को उम्मीदवार बनाया है। अब तक वे राज्यसभा के सदस्य थे। पार्टी ने उनके कामों का मूल्यांकन करते हुए लोकसभा के रास्ते संसद में भेजने का निर्णय किया। हालांकि वे राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के कारण स्थानीय नेताओं के संपर्क में नहीं हैं। वे मूलत: भावनगर जिले के पालीताणा तहसील के हनोल गांव के हैं। वे वर्ष 2002 में गुजरात के सबसे युवा विधायक के रूप में भी चुने जा चुके हैं। पोरबंदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया के भाजपा में शामिल होने को उनके लिए अहम माना जा रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने इस सीट पर ललित वसोया को उतारा है। ललित वसोया किसान नेता रहे हैं। साथ ही वे कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया के साथ मिलकर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। इसके अलावा इस सीट पर पोरबंदर के नाझथ ओडेदरा भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वे पूर्व में कांग्रेस के जिला प्रमुख और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप प्रमुख रह चुके हैं। नाथा ओडेदरा भी पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया से राजनीति का पाठ पढ़ चुके हैं।

पोरबंदर में कांग्रेस के 75 से अधिक पदाधिकारियों का इस्तीफा
पोरबंदर, 16 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे अर्जुन मोढ़वाडिया के विधानसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफे के बाद पोरबंदर शहर और जिला कांग्रेस में भूचाल आ गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। शनिवार को अर्जुन मोढवाडिया के समर्थन में शहर कांग्रेस प्रमुख, यूथ कांग्रेस प्रमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला प्रमुख किशन राठौड़ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा शहर, जिला एनएसयूआई और टीम के सभी पदाधिकारियों, कॉलेज टीम के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। किशन राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को इस्तीफा भेजा है। राठौड़ ने कहा कि वह पिछले 12 साल से एनएसयूआई के संगठन में जिला समेत गुजरात प्रदेश में महत्व की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पोरबंदर में कांग्रेस की जो भी स्थिति आज बनी है, उसके लिए कांग्रेस आलाकमान और गुजरात प्रदेश कांग्रेस जिम्मेदार है। शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एनएसयूआई की पूरी टीम के आगामी दिनों में भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई गई है।

गुजरात: 480 करोड़ मूल्य के ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
पोरबंदर, 12 मार्च (हि.स.)। पोरबंदर से करीब 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में एक नौका से 480 करोड़ रुपये का ड्रग्स पकड़ा गया है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), कोस्टगार्ड और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में नौका में सवार 6 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया है। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 480 करोड़ रुपये बताई गई है।

एटीएस के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पोरबंदर के समीप अरब सागर में ड्रग्स पाकिस्तान से हाजी मुस्तुफा ने भेजा था। यह जत्था पोरबंदर से दिल्ली या पंजाब भेजा जाना था। ड्रग्स समुद्र मार्ग से पोरबंदर या जखौ बंदरगाह पर उतारा जाना था। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से भेजा जाता। बोट से ड्रग्स के 60 पैकेट मिले हैं। इसकी कीमत करीब 480 करोड़ रुपये बताई गई। एटीएस के अनुसार यह ड्रग्स अफगानिस्तान में तैयार होता है। इसके बाद इसे पाकिस्तान के रास्ते गुजरात के समुद्र मार्ग से भारत लाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड को गुप्त सूचना मिली थी कि समुद्र के रास्ते देश में ड्रग्स लाया जा रहा है। इसके आधार पर कोस्टगार्ड ने अरब सागर में चक्रव्यूह तैयार कर संदिग्ध नौका पर निगरानी शुरू की। इसके अलावा कोस्ट गार्ड ने डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने संदिग्ध क्षेत्र में बोटों का स्कैन करना शुरू किया। कोस्टगार्ड के प्रयासों से संदिग्ध बोट की पहचान कर कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद बोट को कब्जे में लेकर सभी सवारों को हिरासत में ले लिया गया। पिछले तीन साल में गुजरात की समुद्र सीमाओं से 517 किलो नार्कोटिक्स जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3135 करोड़ है।

गुजरात : कांग्रेस को एक और झटका, छह बार के विधायक रहे निरंजन पटेल भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही गुजरात में कांग्रेस नेता पार्टी को बाय-बाय कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी गुजरात में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं, वहीं कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक निरंजन पटेल केसरिया खेस पहनकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही गुजरात  में बीजेपी मजबूत हो रही है।

गुजरात कांग्रेस से अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर, सी. चावड़ा, अरविंद लाडानी, मूलू कंडोरिया समेत कई नेता इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, अब इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस विधायक निरंजन पटेल का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में केसरिया खेस धारण कर लिया है। गौरतलब है कि निरंजन पटेल दिग्गज नेता हैं और आनंद पेटलाड विधानसभा सीट से छह बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं।

पोरबंदर जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

पोरबंदर जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। ये दोनों अर्जुन मोढवाडिया ग्रुप के बताए जाते हैं। जिला अध्यक्ष राम मेपा ओडेदरा, शहर अध्यक्ष अतुल कारिया ने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आने वाले दिनों में इन सभी पदाधिकारियों के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

गुजरात में अन्य पार्टियों की भी हालत खराब है

गुजरात में कांग्रेस के साथ-साथ अन्य पार्टियों की हालत भी खराब होती जा रही है और उनके नेता भी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी कुछ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया, अब एनसीपी में भी फूट की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी अध्यक्ष जयंत पटेल अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में केसरिया खेस धारण करेंगे।

गुजरात के पाेरबंदर के पास पकड़ा गया 3100 किलो मादक पदार्थ
पोरबंदर, 28 फरवरी (हि.स.)। गुजरात के पोरबंदर के पास भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़ा गया है। इनकी कीमत करीब दो हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। देश की समुद्री सीमा में अब तक की यह सबसे बड़ी मादक पदार्थ की बरामदगी है। इरानी बोट के पांच क्रू सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ के खिलाफ इस कार्रवाई की सराहना की है।

अधिकारियों ने बताया कि पोरबंदर जिले में अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान 3132 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप पकड़ी गई, जिसे किसी गुप्त जगह पर ले जाने की तैयारी थी। पकड़ी गई बोट, ड्रग्स और 5 संदिग्धों को गुजरात के पोरबंदर ले जाया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रग्स फ्री भारत के विजन को सफल बनाते हुए अपनी एजेंसियों ने विदेश से लाए गए ड्रग्स का बड़ा जत्था जब्त किया है। इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्त करने की घटना सरकार के ड्रग्स फ्री भारत के अभियान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके लिए वे नौसेना, एनसीबी, गुजरात पुलिस का अभिनंदन करते हैं।

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय नौसेना, गुजरात पुलिस और एनसीबी के संयुक्त ऑपरेशन में गुजरात के समुद्र तट से करीब 3132 किलोग्राम मादक पदार्थ ले जाते एक संदिग्ध जहाज को पकड़ा गया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन ड्रग्स मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती है।