Kheda - Loktej

खेड़ा : राजमार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
खेड़ा (गुजरात), चार दिसंबर (भाषा) गुजरात के खेड़ा जिले में एक राजमार्ग पर एक कार ‘डिवाइडर’ पार करके सड़क की दूसरी तरफ एक ‘कंटेनर’ ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बिलोदरा गांव के पास उस समय हुई जब यह परिवार राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से सूरत लौट रहा था।

नाडियाड ग्रामीण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक टायर फट जाने पर चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा तथा वह (कार) अनियंत्रित होकर ‘डिवाइडर’ पार कर गयी एवं सड़क की दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में सूरत निवासी महिला, सुबेतीदेवी (71) के साथ ही दलपत पुरोहित (37) तथा दिनेश पुरोहित (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय लड़की तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नाडियाड शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात : फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट घोटाले के मास्टरमाइंड अखिलेश पांडेय 29 अप्रैल तक रिमांड पर
खेड़ा जिले के फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट घोटाले के मास्टरमाइंड डॉ. अखिलेश पांडेय को खेड़ा एलसीबी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को नडियाद कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने उसका 29 अप्रैल तक रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान कई खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एलसीबी ने फिल्मी स्टाइल में जाल बिछाया और मास्टरमाइंड अखिलेश को उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली बुलाया। दिल्ली आने के बाद पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

भेजाबाज देहरादून से फर्जी मार्कशीट का नेटवर्क चला रहा था

खास बात यह है कि आरोपी अखिलेश उत्तराखंड के देहरादून से फर्जी नेटवर्क चला रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब एलसीबी ने आरोपी अखिलेश को रिमांड पर ले लिया है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस की जांच में मार्कशीट घोटाले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आएंगे

मुख्य भेजाबाज अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे घोटाले की जांच शुरू करेगी। पुलिस की जांच के मुद्दों पर नजर डालें तो फर्जी मार्कशीट-सर्टिफिकेट घोटाले में कौन-कौन शामिल है? अब तक कहां छिपा था मुख्य आरोपी अखिलेश? कितने लोगों ने फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट दिया? फर्जी मार्कशीट-सर्टिफिकेट से कितने रुपए वसूले? आरोपी ने फर्जी मार्कशीट-सर्टिफिकेट कैसे बनाया? आदि सवालों का जवाब पुलिस पूछेगी।

भेजाबाज होटल मैनेजमेंट का ट्रेनर

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि सर्टिफिकेट और मार्कशीट घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड अखिलेश पांडेय है। अखिलेश फोन पर हरीश शर्मा के साथ मार्कशीट तैयार करता था। अखिलेश पांडे होटल मैनेजमेंट ट्रेनर हैं और आनंद-अहमदाबाद में बतौर टीचर भी काम कर चुका हैं। भेजाबाज दिल्ली और हरियाणा के शहरों में भी शिक्षक रह चुका है। अखिलेश नौकरी चाहने वाले युवाओं को निशाना बनाता था और विदेश जाने के इच्छुक युवाओं का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाता था।

गुजरात : नकली हल्दी बनाने का रैकेट पकड़ाया, तरह-तरह के केमिकल मिलाकर बनाया जाता था हल्दी में
खेड़ा जिले की नडियाद सिटी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नडियाद मिल रोड पर डुप्लीकेट शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की मात्रा होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नकली हल्दी का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने नकली हल्दी के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

चावल से लेकर मसाले और दूध तक सब कुछ शुद्ध होने की गारंटी नहीं दी जा सकती

आजकल मिलावट का जमाना है। चावल से लेकर मसाले और दूध तक सब कुछ शुद्ध होने की गारंटी नहीं दी जा सकती। आपके लिए यह जांचना जरूरी है कि आपके घर में आने वाली हल्दी में कहीं कोई मिलावट तो नहीं है। इन सबके बीच खेड़ा जिले के नडियाद से डुप्लीकेट हल्दी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है।

ऐसे बनती थी नकली हल्दी

एक बार फिर नकली हल्दी बनाने का घोटाला पकड़ा गया है। इस बार खेडा से एक बड़ा घोटाला पकड़ा गया है। पुलिस की छापेमारी में खुलासा हुआ कि नकली हल्दी को विदेशों में बेचने का धंधा यहां से चल रहा था। दरअसल पुलिस को नकली शराब बनाने की जानकारी मिली थी, लेकिन जब पुलिस ने छापा मारा तो शराब नहीं बल्कि नकली हल्दी बन रही थी। केमिकल और किनकी (चावल के छोटे टुकड़े) के आटे को मिलाकर डुप्लीकेट हल्दी बनाई जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल और नकली हल्दी बरामद की है।

हल्दी में सुगंधित रसायन होने से उपभोक्ता धोखा खा जाते हैं

अब आपको बताते हैं कि इस फैक्ट्री में कैसे नकली हल्दी बन रही थी। फैक्ट्री में चावल के छोटे टुकड़े का आटा तैयार किया जाता था। पाइपों में केमिकल मिलाया गया था। चावल का आटा और केमिकल मिलाकर उसे गर्म करके नकली हल्दी बनाई जा रही थी। चूंकि इस नकली हल्दी में फ्लेवरिंग केमिकल होते हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को भी आसानी नकली-असली का पता नहीं चल पाता था।

हल्दी असली है या नकली कैसे चेक करें?

सबसे पहले पानी भरे एक कांच का गिलास लें, कांच का गिलास इसलिए ताकि हल्दी के असली रंग का पता चल सके। एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें। ध्यान रहे गिलास में हल्दी डालकर न मिलाएं। कुछ मिनट रुकें.. अगर हल्दी पाउडर नीचे बैठ जाए और गिलास में हल्का पीला रंग दिखाई दे तो समझ लें कि आपकी हल्दी असली है। लेकिन अगर पानी का रंग गहरा पीला हो जाए और हल्दी न बैठे तो समझ लें कि आप जो हल्दी खा रहे हैं वह नकली है।

गुजरात : खेड़ा का ये शख्स फर्जी पासपोर्ट पर तीन देश घूम लिया, लुक आउट सर्कुलर के बावजूद यात्रा करता रहा
फर्जी पासपोर्ट के आधार पर 3 देशों की यात्रा करने के आरोप में गुजरात के एक 32 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गुजरात के खेड़ा जिले के रहने वाले मुजीब हुसैन के रूप में हुई है। मुजीब हुसैन पर पिछले पांच सालों में फर्जी पासपोर्ट पर तीन देशों की यात्रा करने का आरोप लगाया गया था।

पासपोर्ट पुर्तगाल में प्राप्त किया

आरोपी मुजीब हुसैन की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह 2010 में स्टूडेंट वीजा पर यूके गया था और वीजा खत्म होने के बाद से अवैध रूप से काम कर रहा है। सहारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, वह 2018 में पुर्तगाल जाने में कामयाब रहा, जहां उसने एक एजेंट के जरिए पासपोर्ट हासिल किया। इस पासपोर्ट का उपयोग करके उन्होंने भारतीय वीजा प्राप्त किया और तीन बार देश का दौरा किया और फ्रांस भी गए।

पुर्तगाल सरकार ने लुक आउट सर्कुलर की घोषणा की

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजीब हुसैन को आव्रजन अधिकारियों ने बुधवार दोपहर 1.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया। मुजीब ने अपना पुर्तगाल पासपोर्ट एयरपोर्ट पर ही जमा करा दिया था। इस पासपोर्ट में उसका नाम सुल्तान फकीर मोहम्मद लिखा हुआ था। कस्टम अधिकारियों ने जब डेटा चेक किया तो पता चला कि पुर्तगाल सरकार ने इसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

वह 3 बार भारत भी आया था

लुक आउट सर्कुलर में कहा गया है कि एक व्यक्ति ने 2018 में फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी पासपोर्ट हासिल किया था। इसे देखने के बाद जब पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके यात्रा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसने 2019, 2020 और 2022 में भारत की यात्रा की थी। इसके अलावा वह फर्जी पासपोर्ट से लंदन भी गया था।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम पुर्तगाल, ब्रिटेन और फ्रांस में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पांच साल तक फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा कैसे की। अधिकारी ने कहा, "हम पुर्तगाली अधिकारियों के संपर्क में हैं।" मुजीब हुसैन पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों के फर्जी इस्तेमाल और पासपोर्ट अधिनियम, 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खेड़ा : मोबाइल पर गेम खेलने को एक भाई ने किया दुसरे भाई का क़त्ल
आज के समय मोबाइल हमारे जीवन में ऐसे घुस चुका है कि लोग हर काम में फोन अपने साथ रखते है।माँ बाप भी अपने बच्चे का ध्यान भटकने और उसे किसी चीज में उलझाये रखने के लिए उसे मोबाइल दे देता हैं। ऐसे में बच्चों को गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन देने वाले अभिभावकों के लिए खेड़ा जिले में एक चेतावनी समान मामला सामने आया है। जहाँ एक भाई ने मोबाइल में गेम खेलने के लिए अपने भाई की ही हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई ने मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर गुस्से में छोटे भाई की हत्या कर दी। खेड़ा के गोबलेज गांव में एक नाबालिक लड़का अपने चचेरे भाई के मोबाइल गेम खेलने से परेशान था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके हाथ और पैर बांध दिए और पास के एक कुएं में फेंक दिया। काफी समय बाद भी जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की और खेड़ा टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहाँ जाँच के दौरान बच्चे की लाश मिली। मृतक नाबालिग बच्चे की उम्र 11 साल है और हत्या करने वाले चचेरा भाई भी नाबालिग बताया जा रहा है। खेल खेलते समय भाई की हत्या करने वाले इस मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि ये अपने आप में कोई पहला मामला नहीं हैं। हम आये दिन ऐसे मामलों से रूबरू होते रहते है। आये दिन हम सुनते है कि मोबाइल और ऑनलाइन गेम खेलने के लत में ये नाबालिक बच्चे कोई बड़ा कदम उठा लेते हैं। कभी कभी ये मासूम किसी और को बड़ा नुकसान पहुंचा देते है तो कभी कभी खुद को ही ख़त्म कर लेते हैं। फिलहाल एक बात तो साफ है कि छोटे बच्चों के लिए मोबाइल एक दानव बन चुका है और अभिभावकों को इसको लेकर बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।

खेड़ा : इलाज के लिए आई महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर किया बार-बार शोषण
डॉक्टर का पेशा बहुत सम्मनित होता हा। लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते है पर खेड़ा जिले में इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बता दें कि डॉक्टर ने इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म किया और बेहोश कर उसका वीडियो बना लिया।

न्यूज़ १८ गुजराती से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बकरोल में एक महिला ने आराधना अस्पताल के डॉक्टर रितेश पटेल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसे पिछले तीन साल से प्रताड़ित कर रहा था। तीन साल पहले जब महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई तो डॉक्टर ने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने रेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था। वीडियो जारी करने की धमकी देते हुए डॉक्टर ने महिला से बार-बार दुष्कर्म किया। आखिरकार पीड़िता ने शिकायत दर्ज करा दी है।

शिकायत के मुताबिक तीन साल पहले बकरोल विद्यानगर रोड स्थित एक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ रितेश पटेल के पास एक स्थानीय महिला चेकअप के लिए आई थी। इसी बीच रितेश पटेल ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था। डॉक्टर रितेश पटेल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को बार-बार शारीरिक शोषण किया। परिवार ने इस बारे में महिला से बात करने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर रितेश पटेल फरार हो गया है। वल्लभ विद्यानगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

गुजरात : परीक्षा केंद्र के बाहर माँ कर रही थी इंतजार, अंदर पुत्र की पर्चा लिखते-लिखते ही हुई मौत
राज्य भर में कक्षा 10 की परीक्षा चल रहे है। परीक्षा में हर दिन छात्रों द्वारा अपने भविष्य की और एक-एक कदम आगे बढ़ाए जा रहे है। हालांकि कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे एक छात्र का भविष्य इसी परीक्षा के दौरान ही सिमट कर रह गया। परीक्षा देते वक्त ही छात्र की मौत हो गई थी।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, स्नेहल भोई नामक छात्र के साथ परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही यह घटना हुई थी। विज्ञान का पेपर दे रहे दिव्यांग छात्र की माता परीक्षा केंद्र के बाहर ही उसका इंतजार कर रही थी। पर उसे क्या मालूम था की अंदर बोर्ड की परीक्षा देने गया उसका पुत्र जीवन का यह अंतिम पेपर दे रहा है। घटना के बारे में नडियाद के ज़ोनल ऑफिसर राजेश सुमेरा ने बताया कि जैसे ही परीक्षा देते-देते स्नेहल अचानक से गिर गया था। जिसके चलते पहले तो उसे स्थानीय डॉक्टर ने चेक किया और बाद में 108 एम्ब्युलेंस बुलाई गई। एम्ब्युलेंस एक साथ आए डॉक्टरों ने चेक करने पर उसे मृत घोषित किया था।

स्नेहल विनय मंदिर हाई स्कूल में पढ़ाई करता था। स्नेहल कि मौत से उसके आचार्य भी काफी सदमे में आ गए थे। मीडिया से बात करते हुये स्कूल के आचार्य अजित उपाध्याय ने बताया कि स्नेहल एक दिव्यांग था। पर इसके बावजूद वह काफी चतुर और होशियार था। हर परीक्षा के पहले वह उससे मिलने के लिए आते थे। सोमवार कि सुबह भी वह उससे मिलने गए थे और वह अपनी तैयारी से काफी खुश भी था। हालांकि इस अचानक से हुई घटना के बाद से परिवार में एक मातम फ़ेल गया है।

गुजरात : एक मामूली बात पर पति ने की पत्नी की हत्या
राज्य में आये दिन विवाहित महिलाओं पर होने वाले घरेलु उत्पीडन के मामले सामने आते रहते है। अब वधाई के राजेंद्रपुर में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी को लकड़ी के डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना से  पूरे सूबा में दहशत फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग जिले के प्रवेश द्वार वघई राजेंद्रपुर निवासी मुकेश कुंवर और उनकी पत्नी गीताबेन के बीच एक सामान्य बात पर कहा सुनी हो गयी। दरअसल ये कहासुनी पत्नी गीताबेन के उसके बुआ के घर से देर से आने का मामूली कारण के कारण हुआ। पति मुकेश ने अपनी पत्नी पर संदेह किया जिससे मामला बिगड़ने लगा और कहासुनी इस हद तक पहुँच गई कि मुकेश कुंवर ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी गीताबेन के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गीताबेन के परिजनों ने वघई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के आधार पर वघई पुलिस ने पति के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति मुकेश कुंवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

गुजरात : सौतेले बाप ने ही बनाया हवस का शिकार, 11 साल की बच्ची को किया गर्भवती
आज के समय में लड़कियों के साथ होने वाले दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आज के समय लड़कियां समाज तो दूर घर में भी सुरक्षित नहीं है। गुजरात के खेड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस बात को सही साबित कर दिया कि लड़कियों को घर में भी बहुत चौकन्ना रहने की जरुरत है। दरअसल खेड़ा के मातर में 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसी का सौतेले पिता था। मामले की जानकारी सामने आते ही इलाके में हडकंप मच गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार मूल रूप से पाटन के राधनपुरा के निवासी मुस्तफा हनीफमियां मियां पिछले 8 महीने से मटर एम्पायर फार्म हाउस परिवार के साथ फार्म हाउस के केयरटेकर का काम कर रहे थे। मुस्तफा अपनी पत्नी और अपनी पत्नी के पूर्व पति से पैदा हुई बेटियों के साथ-साथ अपने छोटे बेटे के साथ रह रहा था। एक दिन अचानक मुस्तफा की पत्नी की 11 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसे इलाज के लिए नडियाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। जब डॉक्टर ने जाँच में पाया कि वह लड़की गर्भवती है तो अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

जानकरी के अनुसार पीड़िता की मां की पहली शादी गोधरा में हुई थी। संतान में उनकी 3 बेटियां थीं। तीनों बेटियों के पालन-पोषण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुस्तफा से दूसरी शादी की थी। माता ने जिस शख्स परअपनी बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी सौपी उसने ही सिर्फ 11 साल की बेटी के साथ बार बार-बार रेप कर उसे गर्भवती कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक पीडिता 11 हफ्ते की गर्भवती है। जब बेटी ने इस बारे में बताया कि मां की गैर मौजूदगी में उसके सौतेले पिता ने पांच महीने तक उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। ये जानने के बार तो मां के कदमों तले जमीन खिसक गई और मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।

खेड़ा से अहमदाबाद जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, रिक्शा और कार में हुई टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
आज कल सड़क दुर्घटना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। आये दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी दुर्घटना की खबर सुनने को मिल जाती है। इसी बीच एक और सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। दरअसल खेड़ा-नदियाड हाईवे पर हादसा हो गया है। खेड़ा से अहमदाबाद जा रहा एक परिवार रतनपुर पाटिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाईवे पर एक कार और रिक्शे के बीच जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा होने के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है और ये हादसा कैसे हुआ इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इस दुर्घटना के कारन खेड़ा-नडियाद हाईवे एक तरफ से जाम हो गया था। हाईवे पर पहुंचे यात्रियों ने पुलिस और 108 को घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा घायलों को 108 के माध्यम से सिविल भिजवाने के बाद दूसरी ओर हादसे में मौके पर ही मौत हो गई 2 लोगों को पीएम कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस हादसे की आगे जांच कर रही है। हादसे की सूचना कार और रिक्शा चालक के परिवार वालों को भी दे दी गई है।

खेड़ा: युवक-युवती ने पुल से लगाई नहर में छलांग, दोनों की हुई मौत
आज कल शहर में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मानसिक तनाव, पैसों की किल्लत, किसी से लड़ाई और प्रेम प्रसंगों जैसी परिस्थितियों में लोग जीवन खत्म कर लेना अधिक आसान समझते है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जहां खेड़ा के कपडवंज के पास से गुजर रही नर्मदा नहर में कूदकर एक युवक और युवती नके अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार कपडवंज तालुका के अंबलियारा गांव के पास से गुजरने वाली नर्मदा नहर में एक युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों नर्मदा नहर पुल के बीच में अपनी बाइक खड़ी की और फिर दोनों युवक-युवती ने नहर में छलांग लगा दी और फिर डूबने से दोनों की मौत हो गई।

आपको बता दें कि घटना में जिस गाड़ी से दोनों पुल पर आए थे वो गाड़ी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर थी जिसका नंबर GJ07CM9523 है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ नर्मदा नहर पर पहुंच गई।हालांकि युवक और युवती के नहर में कूदने का कारण अभी भी अज्ञात है। साथ ही अभी तक दोनों युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ये दोनों कहां से हैं, इसे लेकर लोगों में चर्चा है।

खेड़ा: चाची के प्रेम में पड़ा युवक करने लगा पत्नी को प्रताड़ित, महिला ने मांगी अभ्यम से मदद
खेड़ा तालुका के एक गांव में चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार लेकर मामला सामने आया है। 25 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था क्योंकि उसका अपनी 60 वर्षीय चाची के साथ संबंध था। ऐसे में महिला ने अपनी शादी को बचाने के लिए अभयम की टीम से मदद मांगी। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी के बाद कुछ समय तक घर में ठीक-ठाक चला। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन शादी के चौथे साल से ही पति ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  महिला के पति ने उसे घर के खर्च का भुगतान नहीं किया और अगर वह काम पर जाता था, तो वह उसे परेशान करता था।

जानकारी के अनुसार जब महिला ऊब गई और घाट से निकल गई, तो ससुराल वालों ने आकर उसे आश्वासन दिया कि उसका पति ठीक हो जाएगा, इसलिए वह अपने ससुराल लौट गई। इस बीच, उसे पता चला कि उसके पति का किसी और से नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाली उसकी 60 वर्षीय चाची के साथ संबंध हैं, इसलिए वह उसे परेशान कर रहा था। बाद में उसके पति की बेशर्मी इतनी बढ़ गई कि वह दिन-रात अपनी चाची के पास रहने लगा और घर भी नहीं आता। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर भी महिला के पति ने इलाज के लिए पैसे नहीं दिए लेकिन अगले दिन जब उसकी चाची बीमार पड़ी तो वह उसे तुरंत अस्पताल ले गया। ऐसे में पति और चाची के बीच संबंध के चलते महिला का परिवार टूटने की कगार पर था। ऐसे में महिला ने अपने घर को बचाने के लिए 181 अभय टीम से मदद मांगी।  घटना की जानकारी होने पर अभयम की टीम ने दंपति को अपनी शादी को एक और मौका देने की सलाह दी और युवक ने नहीं सुधरने पर उन्हें फटकार लगाई।