Dahod - Loktej

गुजरात: दाहोद में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के बाद 184 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
दाहोद, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। दाहोद में एक शादी समारोह से जुड़ी सामूहिक बीमारी के बाद गुजरात सरकार ने जिला अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस बीमारी से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और मंगलवार तक 34 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को एक निजी समारोह में हुई और पुष्टि की कि प्रभावित लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यह घटना कल शाम एक निजी समारोह में हुई। प्रभावित मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। मैंने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट एक-दो दिनों में जमा कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अब तक 184 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि हल्के लक्षणों वाले अन्य लोगों का इलाज स्थानीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया।

घटना का विवरण देते हुए दाहोद के जाइडस अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव दामोर ने बताया कि शादी समारोह में लगभग 200 मेहमान शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि कल शाम दाहोद में एक शादी समारोह था, जिसमें लगभग 200 लोग शामिल हुए थे। पेट दर्द, दस्त और उल्टी से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को जाइडस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि कार्यक्रम में भोजन करने के तुरंत बाद मरीजों ने पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण बताना शुरू कर दिया, जिसके चलते बड़े पैमाने पर चिकित्सा सहायता शुरू की गई। मामलों की संख्या बढ़ने पर कई लोगों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से अस्पतालों में ले जाया गया।

दाहोद के महामारी अधिकारी डॉ. नयन जोशी ने पुष्टि की कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) जांच में शामिल हो गया है।

उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई के अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं और राज्य अधिकारियों को नमूने एकत्र करने में सहायता कर रहे हैं। जांच के नतीजे जल्द ही साझा किए जाएंगे।

अधिकारियों ने संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण का पता लगाने के लिए शादी स्थल से खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए एकत्र किए हैं।

पूर्व रिपोर्टों में बताया गया था कि प्रभावित लोगों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है, जिनमें से कई को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती और आपातकालीन देखभाल की आवश्यकता पड़ी है।

किसी की मौत की खबर नहीं है और अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गुजरात के दाहोद में एनटीपीसी के सौर संयंत्र के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दाहोद, 22 अप्रैल (भाषा) गुजरात के दाहोद में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के निर्माणाधीन 70 मेगावाट के सौर संयंत्र के लिए सामग्री रखने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए रातभर मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह आग भाटीवाड़ा गांव में स्थित गोदाम में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक जगदीश भंडारी ने बताया, "भाटीवाड़ा गांव में एनटीपीसी के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए सामग्री रखने वाले गोदाम में आग लग गई। आग में लगभग पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद सात से आठ कर्मचारियों और चार सुरक्षा गार्डों को सुरक्षित बचा लिया गया तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया, "गोदाम में रखे सामान का भारी नुकसान हुआ है। आग बुझाने का काम रात भर जारी रहा और मंगलवार सुबह तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया।"

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दाहोद, पड़ोसी गोधरा, झालोद और छोटा उदयपुर से अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, "नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत दाहोद, झालोद, छोटा उदयपुर और गोधरा से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए भेजी गईं, लेकिन तेज हवा के कारण आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।"

एनटीपीसी के एक कर्मचारी ने बताया कि गोदाम में एनटीपीसी के 70 मेगावाट के सौर संयंत्र के निर्माण के लिए सामग्री रखी गई थी।

उन्होंने कहा, "हमें आग के बारे में करीब सवा नौ बजे पता चला और हमने तुरंत अग्निशमन विभाग एवं अन्य अधिकारियों को सूचित किया। बचाव अभियान रात करीब पौने दस बजे शुरू हुआ, लेकिन हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।"

उन्होंने कहा कि गोदाम में रखी सारी सामग्री नष्ट हो गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही वैन गुजरात में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल
दाहोद (गुजरात), 15 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई।

उन्होंने कहा कि 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।

गुजरात: भीड़ ने आदिवासी महिला की पिटाई के बाद उसे निर्वस्त्र कर घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार
दाहोद, 31 जनवरी (भाषा) गुजरात के दाहोद जिले में विवाहेतर संबंधों के शक में 35 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यह घटना 28 जनवरी को संजेली तालुका के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया, “29 जनवरी को 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हमने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर हमने महिला को बचाया, जिसे उसके ससुर ने घर के अंदर बंद कर दिया था।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने, महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल जिन लोगों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित किया, उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और वह घटना वाले दिन उससे मिलने गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के ससुर बहादुर दामोर और उसके पति के भाई संजय दामोर कुछ महिलाओं सहित लोगों के एक समूह के साथ उस व्यक्ति के घर में घुसे और पीड़िता पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसके हाथ जंजीर से बांधकर उसे गांव में घुमाया।प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद उसे मोटरसाइकिल से बांधकर मुख्य सड़क पर घसीटा गया और घर ले जाकर अंदर बंद कर दिया गया।

विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रुशिकेश पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किय गया है।

गुजरात : दाहोद पुलिस ने ड्रोन की मदद से चोर को पकड़ा
दाहोद जिले के झालोद तालुका के वरोद गांव में एक मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम के इस ऑपरेशन की गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सराहना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने वरोड़ गांव स्थित महादेव मंदिर से आभूषण चुरा लिए थे। चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और मंदिर में प्रवेश कर दानपात्र से नकदी, शिवलिंग पर चढ़े चांदी के आवरण (कोटिंग) और भगवान के आभूषणों सहित कुल 61,500 रुपये मूल्य का कीमती सामान चुरा लिया था। स्थानीय लोगों ने अहले सुबह मंदिर के दरवाजे की टूटी हालत देखकर लिमडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की।

एलसीबी पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और दाहोद एसपी और उनकी टीम को बधाई दी।

बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर दाहोद के परथमपुरा में 11 मई को पुनर्मतदान
दाहोद, 9 मई (हि.स.)। दाहोद लोकसभा सीट के अंतर्गत महीसागर जिले के परथमपुरा गांव के बूथ नंबर 220 पर 11 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इस मतदान केन्द्र पर बूथ कैप्चरिंग का वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मामले के आरोपित विजय भाभोर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग को दाहोद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महीसागर जिले की संतरामपुर तहसील के परथमपुरा गांव के मतदान केन्द्र पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली थी। आरोप के मुताबिक 7 मई को परथमपुर गांव की प्राथमिक शाला के बूथ नंबर 220 पर भाजपा नेता के पुत्र विजय भाभोर ने बूथ कैप्चरिंग की थी। आरोपित ने बूथ कैप्चरिंग की पूरी घटना सोशल मीडिया पर लाइव भी कर दी।

आरोपित विजय भाभोर संतरामपुर की गोठिब तहसील पंचायत के पूर्व प्रमुख रमेश भाभोर का पुत्र है। महीसागर जिला कलक्टर नेहा कुमारी के अनुसार वायरल वीडियो में जो दो लोग दिखाई दे रहे हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित विजय भाभोर पर बूथ के अंदर जाकर कांग्रेस एजेंट सनाभाई तावीयाड के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सनाभाई तावीयाड की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।

संतरामपुर में बूथ कैप्चरिंग केस में रिपोर्ट मांगी गई थी। जिला चुनाव अधिकारी ने इस रिपोर्ट को चुनाव आयोग को दिया है। इसमें बोगस वोटिंग का उल्लेख है। रिपोर्ट में वायरल वीडियो का भी उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में 5 से 10 मिनट तक बूथ कैप्चरिंग का उल्लेख किया गया है। प्रीसाइडिंग ऑफिसर समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब मांगे गए हैं। प्रीसाइडिंग ऑफिसर को नोटिस देकर एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था। नोटिस में उनसे सवाल किया गया था कि जब उनके सामने यह घटना हुई तो उन्होंने ऊपरी अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नही दी। कुल 4 अधिकारियों को नोटिस दी गई थी।

मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारतीय राजनीति को बदल दिया : नड्डा
दाहोद, 3 मई (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दाहोद में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का है। मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। आज 10 वर्षों में भारत विकसित भारत की परिकल्पना की ओर बढ़ रहा है। पहले जाति, धर्म, भेदभाव पर राजनीति होती थी लेकिन आज विकास कार्यों पर राजनीति हो रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मांगने वाला नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बन गया है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी आदिवासी महिला को दी है। आदिवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षा मिल सके, इसके लिए एकलव्य विद्यालय की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। 10 साल पहले मोबाइल फोन पर मेड इन चाइना, कोरिया, जापान लिखा होता था लेकिन आज भारत में फोन पर मेड इन इंडिया लिखा नजर आता है। आज पीएम मोदी ने भारत के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। आयुष्मान कार्ड योजना के जरिए गरीब परिवारों के मरीजों को मुफ्त इलाज मिलता है और इस बार यह घोषणा की गई है कि 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि पांच साल में 3 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाना है। गुजरात में दो सेमीकंडक्टर इकाइयां बनाई जा रही हैं। अब दाहोद भी स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाने वाला है।

प्री मानसून : दाहोद में ओला के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत
अहमदाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राज्य के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच गुरुवार को दाहोद में अचानक बारिश हुई। तेज हवा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य में 13 से 15 अप्रैल के बीच उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच गुरुवार को दाहोद के मौसम में अचानक बदलाव आया। दाहोद के लीमड़ी, मीरखेडी समेत कई क्षेत्रों में ओला के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश होगी। बिजली की कड़कड़ाहट और तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन तीन दिनों में राज्य का तापमान भी नीचे आएगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने आगामी 5 दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 48 घंटे राज्य का वातावरण शुष्क रहेगा। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हो सकती है। आगामी 48 घंटों में कई जिलों खासकर अहमदाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बादलों से भरा रहेगा। राजस्थान और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हाल में एप्रोच कर रहा है। इसका असर गुजरात पर भी पड़ेगा। इसके कारण आसमान में बादल छाये रहेंगे। 48 घंटे के बाद बारिश होने की संभावना है। 13, 14 और 15 अप्रैल के दौरान उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है।

जिन आदिवासी क्षेत्रों में साइंस कॉलेज भी नहीं था, वहां अब मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं : मुख्यमंत्री
दाहोद, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दाहोद जिले के सिंगवड़ में जिले के विकास को तेजी देने वाली विभिन्न विभागों की कुल 314 करोड़ रुपए की 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रविवार को अपने दाहोद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज सिंगवड़ का भी लोकार्पण कर दाहोद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर एक और शिक्षा सुविधा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में गरीब, आदिवासी, दलित और पीड़ित वर्ग को सीधे उनका हक दिलाने के लिए सुराज्य-सुशासन लागू किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जो विकास के कार्य देख रहे हैं, उनकी मजबूत बुनियाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री ने गुजरात को 1.10 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भेंट दी है और उसी राह पर चलते हुए डबल इंजन की सरकार ने गत सप्ताह के दौरान जनता को 6700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की भेंट दी है। पटेल ने कहा कि दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य हो या विकास की अधिक आवश्यकता वाले आकांक्षी जिलों में दाहोद का समावेश करना हो, विकास और जनहित के कार्यों में दाहोद जिला कहीं भी पीछे न छूट जाए, यह डबल इंजन सरकार की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाहोद में 20,000 करोड़ रुपए के खर्च से रेलवे के इलेक्ट्रिक इंजन बनाने के संयंत्र के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब दाहोद सहित आदिवासी क्षेत्रों में साइंस कॉलेज भी नहीं था, वहां अब मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी हैं। अब आदिवासी बच्चे भी अपने ही शहर में पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात’ हमारा संकल्प है और इस गुजरात को आगे लाने में दाहोद के मेहनतकश लोगों का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने गर्व से कहा कि दो दशक पहले गुजरात का बजट 10-15 हजार करोड़ रुपए था, आज 3.32 लाख करोड़ रुपए का बजट है। दो दशक पहले सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में किसी को पता नहीं चलता था, लेकिन अब ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा और मोदी की गारंटी के रथ’ के जरिए लोगों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन लाभों के जरिए अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में शामिल करने के अविरत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वासपूर्वक कहा कि इस सरकार की योजनाओं में अदने, गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को केंद्र में रखा जाता है।

पटेल ने दाहोद जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न जनोन्मुखी कल्याणकारी योजनाओं की सफलता का वर्णन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गत पांच वर्षों में दाहोद जिले को 1.10 लाख मकान मिले हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत दाहोद जिले में 4 हजार से अधिक फेरीवालों को ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इसी तरह, 2.44 लाख गैस कनेक्शन के जरिए दाहोद की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और आज जिले के 12 लाख से अधिक जनसाधारण के बैंकों में खाते खुले हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत दाहोद जिले में 14.77 लाख से अधिक लोगों के पास 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवच है। पंचायत और कृषि राज्य मंत्री बचुभाई खाबड़ ने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दो दशक में गुजरात विकास का रोल मॉडल बना है। गुजरात में अंबाजी से लेकर उमरगाम तक के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आदिवासी बंधुओं का सर्वांगीण विकास हुआ है। हर समाज को समान महत्व और न्याय मिला है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति की चिंता कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचकर योजनाओं के लाभ प्रदान किए हैं। सांसद जसवंतसिंह भाभोर ने कहा कि दाहोद की भूमि पर विकासोत्सव आया है। उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट मिलने के लिए दाहोदवासियों को बधाई दी। भाभोर ने कहा कि अमृत काल में गुजरात निरंतर आगे रहकर विकास का पर्याय बन गया है, तब दाहोद को भी विकास की छलांग लगानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में अविरत विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन, लाभों और दाहोद जिले के कायापलट की भी चर्चा की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात पहुंची, मोदी सरकार पर साधा निशाना
दाहोद, 7 मार्च (हि.स.)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को गुजरात पहुंची। दाहोद जिले के झालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने झालोद में सभा की। सभा में राहुल ने कहा कि एक बार उन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग की थी। जाति आधारित जनगणना से लोगों को यह पता चलेगा कि किसके हाथ में कितना धन है, किस संस्था में कौन है, बजट में भागीदारी इतनी है, दलितों को पता चलेगा कि उनकी कितनी भागीदारी है।

यात्रा में आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी, पूर्व प्रमुख गोपाल इटालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा चार दिनों तक गुजरात में 7 जिलों में जाएगी। यात्रा कुल 445 किलोमीटर घूमेगी।

दाहोद में मंच पर कलाकार भास्कर भोजक को आया हार्ट अटैक, मौत
दाहोद, 1 अक्टूबर (हि.स.)। स्थानीय रंगमंच के कलाकार भास्कर एल भोजक का मंचन के दौरान ही हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। कलाकर की मौत की खबर से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। भास्कर एल भोजक 39 वर्ष के थे।

बताया गया कि शनिवार की रात कलाकार 'बे अढी खिचड़ी कढी' नाटक पूरा होने के बाद नाटक के मुख्य कलाकार संजय गोरडिया अपने साथी कलाकारों का दर्शकों के साथ परिचय करा रहे थे। इस दौरान भास्कर भोजक मंच पर दरवाजे के समीप खड़े थे। इसी दौरान हार्ट अटैक आने पर वह गिर पड़े। शो देखने आए चिकित्सकों ने भोजक को पहले सीपीआर दिया। माउथ टू माउथ श्वास देकर भी बचाने की कोशिश की गई। बाद में रिदम हार्ट इंस्टीट्यूट से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश कलाकार को बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने भास्कर भोजक को मृत घोषित कर दिया। भास्कर की मौत से कला जगत में शोक फैल गया। उनके शव को मुंबई रवाना कर दिया गया है। भोजक कई नाटक और सीरियल में काम कर चुके हैं।

मुंबई निवासी नाटय कलाकार भास्कर भोजक दाहोद में अनाज महाजन सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी संस्कार केन्द्र की ओर से आयोजित प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार संजय गोरडिया अभिनित, बे अढी खिचड़ी कढी नाटक शो में भाग लेने आए थे। इसमें मुंबई के कलाकार भास्कर भोजक ने भी दो रोल निभाए थे। प्रथम तोतला कॉन्स्टेबल और उसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका की।

गुजरात : बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी जीवित बेटी के अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी कर दी!
गुजरात के दाहोद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता को अपनी बेटी की लव मैरिज इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला गरबाड़ा गांव का है। एक महीने पहले एक ब्राह्मण लड़की ने दूसरी जाति के लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी।

हालाँकि, माता-पिता को पहले इस बात की जानकारी नहीं थी। एक माह पहले किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बेटी की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जब उसका पता लगाया तो परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली है।

उसने अपनी बेटी से अपने साथ लौटने की विनती की। लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। चूंकि लड़की बालिग थी इसलिए पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। क्योंकि, लड़की का कहना था कि उसने अपनी मर्जी से युवक से शादी की है और उसके साथ रहना चाहती है।

यह सब सुनकर माता-पिता हैरान रह गए। उस समय तो वह घर लौट आया लेकिन गांव आते ही उसने अपनी बेटी से सारे रिश्ते तोड़ दिए। इतना कि उन्होंने अपनी जीवित बेटी के अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी भी कर दी। पिता ने कहा कि उनकी बेटी उनके लिए पहले ही मर चुकी है। अब उस लड़की से उसका कोई रिश्ता नहीं है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के औरैया से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां प्रेमी से शादी करने के बाद पिता ने अपनी बेटी से सारे रिश्ते तोड़ दिए, और जीवित बेटी के अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी कर दी थी। पिता ने अंतिम संस्कार विधि करते समय अपने सिर मुंडवाकर प्रतीकात्मक पिंड दान किया। तब पिता ने कहा कि अब मेरी बेटी मेरे लिए मर गयी है।