Narmada - Loktej

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के रामपुरा घाट पर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चैत्र मास में चल रही माँ नर्मदा की पंचकोशी पवित्र परिक्रमा के अवसर पर मंगलवार को प्रातः नर्मदा जिले के नांदोद तालुका के रामपुरा घाट पहुंचकर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां रेवा से गुजरात एवं देश के सभी नागरिकों की सुख, शांति एवं समृद्धि तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने नर्मदा मैया के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और नर्मदा मैया के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने रामपुरा घाट पर गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड और नर्मदा जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के राहत कैम्प, सखी मंडल की बहनों के स्टॉल, परिक्रमा रुट पर लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया तथा स्थापित की गयी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के अवतरण और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण नर्मदा का पानी आज गुजरात के कच्छ तक पहुंच गया है, जिससे नागरिकों की प्यास बुझाने के साथ पानी की किल्लत दूर हुई है और गुजरात हरियाला बना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रामपुरा घाट से रणछोड़रायजी मंदिर पहुँच दर्शन कर धन्यता का अनुभव किया। उन्होंने मंदिर परिसर में देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए परिक्रमार्थियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने परिक्रमार्थियों से बातचीत में कहा कि पिछले कई वर्षों से अनेक श्रद्धालु पवित्र माँ नर्मदा की पंचकोशी परिक्रमा पैदल करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड व जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं के संबंध में परिक्रमार्थियों से प्रश्न कर उनके मंतव्य, सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त की। परिक्रमार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार भी "आपकी आस्था, हमारी व्यवस्था" के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा पंचकोशी परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थायी रूप से सुविधाएं स्थापित करना है। महाराष्ट्र से आए परिक्रमार्थी ऋषिकेश ओझा ने मुख्यमंत्री को माँ नर्मदा की परिक्रमा के महत्व को दर्शाती हिन्दी पुस्तक अर्पित की तथा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं की सराहना की।

रणछोड़रायजी मंदिर में इस संवाद कार्यक्रम में नर्मदा जिला कलेक्टर एस.के. मोदी ने मुख्यमंत्री को शॉल और मां नर्मदा की प्रतिमा अर्पित की। गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सेक्रेटरी रमेश मेरजा ने मुख्यमंत्री को श्रीफल और माताजी की एक चुंदरी अर्पित की।

मुख्यमंत्री की इस समग्र मुलाक़ात के दौरान नर्मदा जिला पंचायत अध्यक्ष भीमसिंह तड़वी, भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा, छोटा उदेपुर के सांसद जशुभाई राठवा, नांदोद के विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, जिले के अग्रणी नीलकुमार राव, मुख्यमंत्री के ओएसडी अतुल गोर, जिला विकास अधिकारी अंकित पन्नू, पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुंबे, जिला प्रशासन के कार्यान्वयन अधिकारी तथा स्थानीय अग्रणी एवं परिक्रमार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नर्मदा योजना के प्रभावितों का पुनर्वास कर बसाई गई बस्तियों का होगा मूल गांवों में विलय
गांधीनगर, 18 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार सरोवर बांध के निर्माण के कारण डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि के खातेदारों के पुनर्वास के लिए निर्मित बस्तियों में से लगभग 80 बस्तियों को उनके निकटस्थ मूल गांव में विलय करने का निर्णय किया है।

सरदार सरोवर बांध के निर्माण के कारण जिनकी ज़मीनें डूब क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं, उन खातेदारों के पुनर्वास के लिए सरदार सरोवर पुनर्वास अभिकरण (एसएसपीए) द्वारा अलग-अलग स्थानों पर बस्तियां बनाई गई हैं। नर्मदा योजना के प्रभावितों का पुनर्वास कर बसाई गई इन बस्तियों में प्रभावितों के लिए आवासीय घर, पेयजल की सुविधा, सड़क, कॉमन प्लॉट, स्कूल, चिकित्सालय आदि भौतिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। राज्य के पंचायत, ग्रामीण गृह निर्माण एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ऐसी बस्तियों को उनके निकटस्थ मूल गांव में विलय करने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के समक्ष किया था, जिसे उन्होंने अनुमोदित कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से ऐसी बस्तियों के संबंध में लंबित रहे इस विषय का सुखद निराकरण आया है।

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस निर्णय के अनुसार भरूच ज़िले की 9, छोटा उदेपुर ज़िले की 14, नर्मदा ज़िले की 13, वडोदरा ज़िले की 38, पंचमहाल ज़िले की 5 और खेडा ज़िले की 1 सहित कुल 80 बस्तियों का मूल गांव के साथ विलय कर दिया जाएगा। इन बस्तियों के मूल गांव के साथ विलय होने से इन बस्तियों के लोगों को सम्बद्ध ग्राम पंचायत द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, इन बस्तियों के लोगों को ग्राम पंचायत की निर्णय प्रक्रिया में सहभागी होने का अवसर मिलेगा तथा सम्बद्ध ग्राम पंचायत के साथ विलय के कारण उनके सामाजिक रीति-रिवाज़ों और व्यवहारों में भी एक-दूसरे के साथ समन्वय एवं संबंध सुदृढ़ बनेंगे।

नर्मदा : 100 करोड़ रुपये के खर्च से एकता नगर में आगंतुकों के लिए बनेगा विजिटर सेंटर
गांधीनगर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा की ‘पद पूजा’ कर देशवासियों की ओर से सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बाद में वे एकता नगर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह में उपस्थित रहकर पुलिस बल के जवानों की एकता परेड का निरीक्षण करेंगे और सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाएंगे। प्रधानमंत्री इस वर्ष आयोजित होने वाले ‘आरंभ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। यह ‘आरंभ’ कार्यक्रम का पांचवां संस्करण होगा, जिसकी इस वर्ष की थीम ‘हारनेसिंग द पावर ऑफ डिसरप्शन’ होगी।

100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा विजिटर सेंटर

एकता नगर देखने के लिए आने वाले सैलानियों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से एक विजिटर्स सेंटर का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को इसका शिलान्यास करेंगे। यह विजिटर्स सेंटर एक रिसेप्शन सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जो सैलानियों को सूचना और दिशा प्रदान करेगा। इस सेंटर में सैलानियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली दुकानें, फूड कोर्ट, रेस्टोरेन्ट, आराम और मनोरंजन के स्थल भी बनाए जाएंगे।

एकता नगर में बुनियादी ढांचे का विकास

पर्यटकों की सुविधा के लिए एकता नगर में 7.5 करोड़ रुपये की लागत से 2 फ्रिस्किंग बूथ के साथ 150 मीटर के वॉक-वे का निर्माण किया गया है। इस फ्रिस्किंग बूथ की क्षमता पुराने फ्रिस्किंग बूथ की तुलना में तीन गुनी अधिक है। प्रधानमंत्री के हाथों वॉक-वे का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही एकता नगर के निवासियों एवं पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से यहां 50 बेड की क्षमता तथा ट्रॉमा सेंटर की सुविधा युक्त एक सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बनाया जाएगा। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग को 6000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है।

प्रधानमंत्री 7.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कमलम पार्क का भी लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत एकता नगर में नर्मदा नदी के बाएं तट पर ड्रैगन फ्रूट, जो भारत में ‘कमलम’ के रूप में जाना जाता है, की नर्सरी बनाई गई है। इस नर्सरी में स्थित डिजिटल ओरिएंटेशन सेंटर आगंतुकों एवं किसानों को इस फल के फायदे और उसकी खेती की पद्धति के बारे में शिक्षित करेगा। लोगों को वितरण करने के लिए यहां 91,000 कमलम के पौधे भी रखे गए हैं। नर्सरी का समग्र वातावरण और कैक्टस गार्डन के निकट स्थित होने के कारण कमलम पार्क एकता नगर आने वाले पर्यटकों के लिए एक रोचक आकर्षण बनेगा।

81 करोड़ रुपये के खर्च से सहकार भवन का निर्माण

प्रधानमंत्री एकता नगर में 81 करोड़ रुपये के खर्च से निर्मित गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि. के सहकार भवन का लोकार्पण करेंगे। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लि. की ओर से बैंक को सहकार भवन के निर्माण के लिए केवड़िया कॉलोनी में 14,688 वर्ग मीटर जमीन 99 वर्ष की लीज पर आवंटित की गई है। इस भवन का निर्माण आर्किटेक्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी), कंसल्टिंग इंजीनियर और इंटीरियर आदि विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया है। गेस्ट हाउस बिल्डिंग में एसी, टीवी तथा वाईफाई की सुविधा के साथ आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था वाले 1 वीआईपी रूम, 5 वीआईपी रूम, 28 डीलक्स रूम, 45 छह बेड वाले रूम और ड्राइवर के लिए डोरमेटरी सहित कुल 360 व्यक्तियों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण या बैठक की सुविधा के लिए लगभग 300 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था और अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम के साथ एक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा युक्त 35 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है।

एकता स्किल डेवलपमेंट सेंटर

जीएमआर वरालक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से एकता नगर में एकता स्किल डेवलपमेंट सेंटर कार्यरत किया गया है। इस सेंटर में विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें ई-ऑटो ड्राइवर, लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर, हाउसकीपिंग और रूम अटेंडेन्ट, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, कंप्यूटर/ डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, फूड एंड बेवरेजिस स्टुअर्ड, राजगीर मिस्त्री और टूरिस्ट गाइड जैसे कुल 10 पाठ्यक्रमों का समावेश होता है। इस सेंटर से मार्च-2023 तक कुल 1141 प्रशिक्षु पास हुए हैं और 787 प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट हुआ है या वे स्वरोजगार कर रहे हैं।

गुजरात : नर्मदा परिक्रमा के लिए आए लोगों के साथ हादसा, सूरत से आए लोगों की नाव पलटी
नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने में मात्र एक दिन शेष है। वहीं नर्मदा परिक्रमा के लिए सूरत से आए लोग जिस नाव में बैठे थे, वह पलट जाने की जानकारी सामने आई है। बिना इंजन के नाव में 6 तीर्थयात्री बैठे थे। मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस नाव में लाइफ जैकेट तक नहीं था।

नर्मदा परिक्रमा के लिए नाव पर सवार व्यक्ति की नाव पलट गई

सूरत से नर्मदा की परिक्रमा करने आए कुछ श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया है। नर्मदा परिक्रमा के लिए नाव पर सवार व्यक्ति की नाव पलट गई। हालांकि नर्मदा जिला प्रशासन द्वारा तैनात एसडीआरएफ की टीम ने इन सभी लोगों को बचा लिया। लोगों को डूबने से बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत स्विमिंग प्रोटेक्शन रिंग लगा दी। जिसके बाद सभी को एसडीआरएफ की बोट में बचा लिया गया।

प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए नावों की व्यवस्था की है

परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालु इन नावों में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बैठते हैं। प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए नावों की व्यवस्था की है, लेकिन तीर्थयात्री जल्दबाजी में नदी पार करने के लिए ऐसी नावों का सहारा लेते हैं। जिससे इस तरह के हादसे होते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। वहीं बुधवार को तड़के हादसा भी हो गया। हालांकि गनीमत रही कि सभी लोगों को बचा लिया गया।

इसकी परिक्रमा का बड़ा महत्व माना जाता है

महत्वपूर्ण बात यह है कि नर्मदा नदी के तट पर अनेक प्राचीन तीर्थ स्थल और नगर स्थित हैं। हिन्दू पुराणों में इसे रीवा नदी कहा गया है। इसकी परिक्रमा का बड़ा महत्व माना जाता है। नर्मदा परिक्रमा का एक और महत्व है। कहा जाता है कि गंगा में स्नान, यमुना स्पर्श और नर्मदा के दर्शन मात्र से मानव पवित्र हो जाता हैं। हर साल लाखों लोग नर्मदा नदी की परिक्रमा कर धन्य होते हैं। लिहाजा इस साल भी नर्मदा परिक्रमा के लिए लोगों का तांता लगा है। इस साल 22 मार्च से नर्मदा परिक्रमा शुरू हो चुकी है और अब नर्मदा परिक्रमा पूरी होने में सिर्फ एक दिन बचा है। हालांकि, इससे पहले एक बड़ा हादसा हुई, लेकिन सौभाग्य से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

गुजरात : नाव विवाद के कारण उत्तर वाहिनी परिक्रमा करने वाले भक्त फंसे
चैत्र मास उत्तर वाहिनी नर्मदा की परिक्रमा की महिमा होती है। नर्मदा नदी पार कराने का ठेका लेने वाले नाव के ठेकेदार और नाव संचालकों के बीच विवाद के चलते नाव को रात्रि 1:00 बजे से बंद कर देने से उत्तर वाहिनी परिक्रमा करने पहुंचे करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालु फंस गये। मानव श्रृंखला बनाकर पानी के माध्यम से नर्मदा नदी को पार की।

चैत्र मास में उत्तरवाहिनी नर्मदा की परिक्रमा करने की महिमा

चैत्र मास में उत्तरवाहिनी नर्मदा की परिक्रमा करने की महिमा है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के असंख्य श्रद्धालु उत्तर वाहिनी परिक्रमा करने के लिए नर्मदा जिले के रामपुरा गाँव से  शुरु कर नर्मदा नदी को नाव से पार कर रामपुरा तक पहुँचते हैं। जहां रामपुरा से मध्यरात्रि या अहले सुबह उत्तर वाहिनी परिक्रमा करते करते नर्मदा तट पर पहुंचे थे। जहां नाव अचानक बंद होने से श्रद्धालुओं ने जब नाव बंद होने का कारण जानना चाहा तो पता चला कि ठेकेदार व नाव चलाने वाले के बीच आंतरिक विवाद के चलते नाव सेवा बंद कर दी, जिससे नर्मदा नदी के तट पर करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सुबह होने पर भक्त नाव चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब नाव शुरू नहीं हुई तो उन लोगों को नदी के कीचड़ भरे पानी से होते हुए तिलकवाड़ा की ओर जाने को मजबूर होना पड़ा। मौजूदा अपर्याप्त सुविधाएं होने से श्रद्धालुओं ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया।

त्तर वाहिनी परिक्रमा प्रत्येक वर्ष चैत्री माह में की जाती है

इस संबंध में जानकीदास बापू ने बताया कि उत्तर वाहिनी परिक्रमा प्रत्येक वर्ष चैत्री माह में की जाती है, जिसमें प्रतिदिन अनगिनत श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, पिछले दो तीन वर्षों से दो स्थलों पर पुल बनाने के लिए प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। जब तक ब्रिज नहीं बन जा रहा है तब तक  नावों की संख्या बढ़ा देनी चाहिए ताकि भावी भक्तों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

नाव बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है

सूरत के एक डॉक्टर ने कहा कि वह आज अपने परिवार के साथ नर्मदा नदी की परिक्रमा करने आए थे, लेकिन नाव बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, ऐसे में और नाव लगाई जाएं और अगले साल तक दो पुल बन जाएं।

मामलतदार को फोन कर उन्हें और नाव उपलब्ध कराने के लिए कहा

वडोदरा निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी गांगेरा ने कहा कि जब वह नर्मदा तट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि नाव वालों के बीच विवाद हो गया है और इस बारे में पता करने के लिए उन्होंने क्षेत्र के मामलतदार को फोन कर उन्हें और नाव उपलब्ध कराने के लिए कहा तो मामलतदार ने कहा कि तुम्हें किसने बुलाया है, तुम हमारे बारात में आये हो कि तुम्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

नर्मदा : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के एकतानगर में 20 ई-रिक्शा जलकर खाक
एकतानगर के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में भीषण हादसा हो गया है। देर रात चार्ज हो रहे गुलाबी रंग के ई-रिक्शा में आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ी जनहानि होने से बच गई। अब इस घटना को लेकर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

સ્ટેચ્યૂ ઓફ યુનિટી પાસે પાર્કિંગમાં રહેલી ઇ-રિક્ષામાં આગ ફાટી નીકળી, આસપાસની તમામ રિક્ષા બળીને ખાખ#ગુજરાતમિત્ર #SOU #ERickshaw #Fire #Charing #StatueofUnity pic.twitter.com/ICDPHYEjek

— Gujaratmitra (@Gujaratmitr) December 29, 2022

करीब 20 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए

जानकारी के मुताबिक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई-कार और ई-रिक्शा की सुविधा दी जाती है। यहां करीब 100 पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध हैं। फिर बीती रात इन सभी ई-रिक्शा को चार्जिंग में लगा दिया गया। तभी अचानक 23 रिक्शा में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई और करीब 20 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। हालांकि गनीमत रही कि करीब 5 ई-रिक्शा बाल-बाल बच गए।

अमरेली : ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
अमरेली के कुकावव हाईवे पर हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा दोपहिया और ट्रक के बीच हुआ। इस हादसे में दोपहिया वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई।  अमरेली के कुकावव हाईवे पर एक बाइक (दो-पहिया) और ट्रक के बीच हुए एक हादसे में  दोपहिया वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दोपहिया वाहन में सवार दंपती और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक के पलटने से तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घायलों को 108 माध्यमों से अमरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मौके पर पहुंची अमरेली पुलिस को दी गई। अमरेली जिले में पिछले तीन दिनों में हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं एक अन्य हादसे में गांधीनगर के दहेगाम रायपुर के पास नर्मदा नहर में डूबने से चार युवकों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार युवक दहेगाम रायपुर के पास नर्मदा नहर के पास अपना जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुए थे। उनकी योजना के अनुसार जश्न के बाद चारों युवकों को नहर में स्नान करना था। घटना के बाद आसपास के इलाके से काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और युवकों के शवों की तलाश शुरू कर दी।

पति के चुनाव हारने के सदमें से बेहोश हुई पत्नी, पति के समर्थक उठाकर ले गए अस्पताल
गुजरात के ग्राम पंचायत के चुनाव हो चुके है और आज चुनाव के परिणाम भी जाहीर होने लगे है। परिणामों के सामने आते ही कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल देखने मिल रहा है। कई जगह पर जीत की खुशी में लोग ढ़ोल, नगारे बजाकर पटाखेँ फोड़ रहे थे तो कई जगह पर हार के गम के कारण लोग वापिस अपने घर जा रहे थे। हालांकि नर्मदा जिले के नांदोद जिले में सरपंच पद का चुनाव हारना उम्मीदवार की पत्नी के लिए सहन से बाहर हो गया और वह वहीं पर बेहोश हो गई थी।

बता दे की नर्मदा जिले में 184 ग्राम पंचायतों की सामान्य और 3 ग्राम पंचाट के उप चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे है। ऐसे में नांदोद के चित्रावाडी के सरपंच के लिए खड़े उम्मीदवार वासुदेव वसावा की पत्नी अपने पति की हार की खबर सुनते ही बेहोश गई थी। उम्मीदवार की पत्नी बिगड़ने के कारण तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कड़े मुक़ाबले में वासुदेव वसावा अपने प्रतिद्वंदी किरीटभाई वसावा से मात्र 10 मत से हारे थे।

उल्लेखनीय है चुनाव परिणामों की घोषणा के चलते हर जगह विभिन्न माहौल दिखाई दे रहा है। जीतने वाली अपनी खुशी जता रहे है तो हारने वाले अपना गम दिखा रहे है। इस बीच किसी तरह की अनहोनि ना घटित हो, इस लिए पुलिस द्वारा भी लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

खेड़ा: युवक-युवती ने पुल से लगाई नहर में छलांग, दोनों की हुई मौत
आज कल शहर में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मानसिक तनाव, पैसों की किल्लत, किसी से लड़ाई और प्रेम प्रसंगों जैसी परिस्थितियों में लोग जीवन खत्म कर लेना अधिक आसान समझते है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जहां खेड़ा के कपडवंज के पास से गुजर रही नर्मदा नहर में कूदकर एक युवक और युवती नके अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार कपडवंज तालुका के अंबलियारा गांव के पास से गुजरने वाली नर्मदा नहर में एक युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों नर्मदा नहर पुल के बीच में अपनी बाइक खड़ी की और फिर दोनों युवक-युवती ने नहर में छलांग लगा दी और फिर डूबने से दोनों की मौत हो गई।

आपको बता दें कि घटना में जिस गाड़ी से दोनों पुल पर आए थे वो गाड़ी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर थी जिसका नंबर GJ07CM9523 है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ नर्मदा नहर पर पहुंच गई।हालांकि युवक और युवती के नहर में कूदने का कारण अभी भी अज्ञात है। साथ ही अभी तक दोनों युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ये दोनों कहां से हैं, इसे लेकर लोगों में चर्चा है।

गुजरात : सरकार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर आदिवासी युवाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराया : श्रीमती विभावरीबेन दवे
महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री, शिक्षा (प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा) एवं तीर्थधाम राज्य मंत्री  विभावरीबेन दवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पर्युषाबेन वसावा, जिला कलेक्टर  डी.ए. शाह, जिला विकास अधिकारी  पी. डी. पलसाना, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के निदेशक एल. एम. डिंडोर,  जिला अग्रणी अनिरुद्धसिंह गोहिल, महिला अग्रणी श्रीमती भारतीबेन तड़वी और अन्य अधिकारियों, लाभार्थियों आदि की उपस्थिति में शनिवार को पाजपीपला  के सरदार टाउन हॉल में “विकास दिवस” के कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

राज्य मंत्री श्रीमती विभावरीबेन दवे ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि गुजरात के लाडले (पनोता  पुत्र) और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करके राज्य के साथ-साथ देश का भी विकास किया है।  नर्मदा जिले के सरदार सरोवर ने नर्मदा बांध के ठीक सामने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण कर विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थान प्राप्त किया है। देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्रभाई मोदी ने नर्मदा जिले में नर्मदा के नीर को कच्छ के अंतिम क्षेत्रों तक पहुंचने के साथ ही  "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" का निर्माण कर आदिवासी युवाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराया है।

राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी विकास कार्यों को अंजाम दिया है और राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाया है और इसे विकास का आदर्श बनाया है। सिंचाई, रोजगार, अनुसूचित जनजाति विभाग, बिजली विभाग समेत कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी कदम उठाने के साथ ही जरूरतमंदों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत लाभार्थियों को अपना घर मिले इसके लिए कार्य भी किया गया है।  "नल से जल योजना" योजना के तहत, राज्य के प्रत्येक गांव में वर्ष 2022 तक "नल से जल योजना" के माध्यम से लोगों को घर पर पानी मिल सके , ऐसी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि  गुजरात के गांवों में सर्वांगीण विकास कार्य और उत्कृष्ट जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ''वतन प्रेम'' योजना लागू कर मातृभूमि प्रेमियों को मातृभूमि का कर्ज चुकाने का बेहतरीन मौका दिया है। जबकि वतन प्रेमी योजना सरकार-दानकर्ताओं-ग्रामीणों के बीच जनकल्याणकारी विकास का त्रिवेणी  संगम बना रहेगा।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पर्युषाबेन वसावा और जिले की महिला अग्रणी श्रीमती भारतीबेन तड़वी ने प्रसंगकि प्रवचन दिया।

इस अवसर पर मंत्री विभावरीबेन दवे, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सांकेतिक रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हितग्राहियों को आवास की चाबियां तथा 20 लाभार्थियों को आवास योजना के खात मुहूर्त (स्वीकृति पत्र) प्रदान किए। इसके अलावा 73.50 लाख के खर्च से 3 बसों को भी  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि आज के ''विकास दिवस'' के अवसर पर 90 हितग्राहियों को 84 लाख रुपये की लागत से मकानों की चाबियां सौंपने के साथ ही 13.23 करोड़ के खर्च से 4410 हितग्राहियों को मकान मंजूर किया गया।

गुजरात : नर्मदा जिले में व्यापारी-सेवा संगठन कर्मचारियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान
कोविड-19 टीकाकरण के विशेष अभियान को लेकर नांदोद प्रान्तीय अधिकारी  केडी भगत की अध्यक्षता में 25 जुलाई को राजपीपला जिला पंचायत के बैठक कक्ष में आयोजित बैठक में कोरोना से बचाव के लिए टीका अनिवार्य हथियार बताया गया।  उन्होंने जिले के व्यापारी-सेवा संगठन के कर्मचारियों के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया और जिला स्वास्थ्य विभाग को व्यापारियों की अधिक से अधिक भागीदारी की योजना तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया.

उप जिला विकास अधिकारी  तेजशभाई चौधरी, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केपी पटेल, अपर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपुल गामित, मामलतदार, राजपीपला नगर पालिका के मुख्य अधिकारी, राहुल ढोडिया, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख नयनभाई कापड़िया सहित व्यापारी मंडलों की उपस्थिति में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अधिकारी केडी भगत ने कहा कि नर्मदा जिला में कोविड-19 टीकाकरण के भाग रुप राजपिपला सहित जिला के गरुणेश्वर, तिलकवाड़ा, देडियापाड़ा और सागबारा में भी 25 जुलाई को विशेष टीकाकरण सेन्टर शुरु किया जाएगा। जिसमें व्यवसाय या अन्य व्यावसायिक उपक्रमों में शामिल लोगों को प्राथमिकता दिया जाएगा। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की है।

विशेष टीकाकरण अभियान ने छोटे व्यापारियों, मजदूरों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी कोरोना संक्रमण  से बचने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने से वैक्सीनेशन कैम्प व्यापारी मंडलों के व्यापार के पास रखने की सूचना दी गई है। टीकाकरण से व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों और उनके साथ दुकान में काम करने वालों और उनके परिवारों को भी लाभ होगा। जिन व्यापारियों ने वैक्सीन ले ली है, वे वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दुकान में रखे और  31 जुलाई तक टीका अवश्य लगवा ले।

भरूच : उद्घाटन के एक दिन के भीतर ही नए नवेले पुल से चोरी हुई एलइडी लाइट
किसी भी राष्ट्र की समृद्धि वहां के लोगों से होती है न कि वहां के संसाधनों से! आचार्य चाणक्य का ये कथन फ़िलहाल भरूच पर पूरी तरह सही प्रतीत हो रहा है। भरूच में राज्य की भव्यता को बढ़ा रहे 430 करोड़ रु लागत से बने नए नर्मदा ब्रिज के उद्घाटन के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर ही असामजिक लोगों का आतंक देखने को मिला। पुल के उद्घाटन के एक दिन के भीतर ही चोरों ने पुल पर से 100 मीटर लंबी एलईडी लाइट चुरा ली। हालांकि पुलिस ने गोल्डनब्रिज स्लम में रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एलईडी लाइट के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि सिर्फ 2 दिन पहले ही भरूच को नर्मदा मैया ब्रिज के रूप में 430 करोड़ रुपये का तोहफा मिला है। भरूच और अंकलेश्वर के लोगों के साथ साथ सभी के लिए यह पुल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन के बाद से दोनों शहरों के लोग पुल पर चहलकदमी और परिवार के साथ सेल्फी करते हुए नजर आये। ऐसे में नर्मदा नदी पर नवनिर्मित नर्मदा मैया पुल के उद्घाटन के 24 घंटे से भी कम समय में तस्करों ने एलईडी लाइटें ही चुरा लीं। उद्घाटन के दूसरे दिन पुल पर लगाई गई करीब 100 मीटर लंबी इस एलईडी लाइट की कीमत 4,500 रुपये है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सी डिवीजन थाने में एलईडी लाइट चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर गोल्डन ब्रिज स्लम के अंतर्गत रहने वाले दो आरोपी अजय शांतू वसावा व राहुल अनिल रावल को चोरी की एलईडी लाइट के साथ गिरफ्तार कर एलईडी लाइट जब्त कर ली। पुलिस ने बुधवार से फ्लाईओवर से पुल तक गश्त बढ़ा दी है। कुछ लोगों ने पान की पिचकार से पुल की सुन्दरता में चार चाँद लगा दिया है तो वहीं पुल पर लगे अन्य लाइटिंग स्टॉक भी लोगों द्वारा सेल्फी लेने से क्षतिग्रस्त हो गए।