Banaskantha - Loktej

गुजरात: एसआईटी ने गोदाम में हुए विस्फोट की जांच शुरू की, घटनास्थल का निरीक्षण किया
डीसा, तीन अप्रैल (भाषा) गोदाम में हुए विस्फोट की जांच के लिए गुजरात सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया और अपना काम शुरू कर दिया।

इस विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य सरकार ने मंगलवार को बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के निकट गोदाम में हुए भीषण विस्फोट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भविन पंड्या के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।

एसआईटी सदस्यों ने बृहस्पतिवार सुबह डीसा सर्किट हाउस में बैठक की और फिर बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना सहित जिले के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पंड्या ने डीसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आज से ही अपनी जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का दौरा करने के बाद स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक जानकारी एकत्र की है।’’

भविन पंड्या राज्य राजस्व विभाग में सचिव (भूमि सुधार) के पद पर कार्यरत हैं।

जिला पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम पाउडर के कारण गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ और आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात पटाखा गोदाम आग : छह लोगों का पूरा परिवार खत्म, परिजन शव लेकर मध्यप्रदेश रवाना
बनासकांठा, दो अप्रैल (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के निकट एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव लेकर उनके परिजन बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं जो मध्यप्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर तथा हादिया गांवों के रहने वाले थे।

अहमदाबाद के धोलका में एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस हादसे में अपनी बेटी, दामाद, नतिनी राधा (3) और नाती अभिषेक (10) के अलावा अपने दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया।

बेहद भावुक दिख रहे नायक ने बताया कि उनकी बेटी और उसके पति ने हाल ही में गोदाम में काम करना शुरू किया था, लेकिन उनकी सास पहले भी वहां काम कर चुकी थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों में से 10 लोग संदलपुर और 11 लोग हादिया के थे। ’’

इस हादसे में जीवित बचे राजेश नायक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे जब श्रमिक गोदाम पर पहुंचे तो विस्फोट हुआ।

डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक वी जी प्रजापति ने कहा, ‘‘मृतकों के शवों को लेकर एम्बुलेंस उनके गांवों के लिए रवाना होने लगी हैं। अब तक दो-दो ताबूतों वाली दस एम्बुलेंस रवाना हो चुकी हैं।’’

गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के साथ डीसा पहुंचे मध्यप्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें पीड़ितों और उनके परिवारों को राहत प्रदान कर रही हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद घटना है और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है....मध्यप्रदेश से लोग रोजगार की तलाश में गुजरात आते हैं और गुजरात से भी लोग रोजगार की तलाश में जाते हैं। सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। ’’

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से के ढहने की घटना में पांच बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई, जहां अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और उनका निर्माण किया जा रहा था।

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा गोदाम में आग लगने से 18 लोगों की मौत, पांच घायल
पालनपुर (गुजरात), एक अप्रैल (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई।

पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया, "इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई तथा भीषण विस्फोट के बाद इमारत का स्लैब ढह जाने से पांच अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि मृतक मध्य प्रदेश के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य थे तथा उनमें से अधिकतर की मौत स्लैब गिरने से हुई।

मकवाना ने बताया कि यह इकाई पटाखों के भंडारण के लिए थी और अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि वहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि यह एक फैक्टरी है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

पटेल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "डीसा में एक पटाखा गोदाम में आग लगने और स्लैब गिरने से श्रमिकों की मौत की घटना दिल दहला देने वाली है। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ में मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं इस दुर्घटना में राहत, बचाव और उपचार कार्य के संबंध में प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को जल्द से जल्द उचित उपचार मिले। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी।"

पटेल ने पोस्ट में कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मृत कर्मचारियों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गुजरात के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित कर्मचारियों को पूरी सहायता दी जाएगी।

यादव ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

गुजरात : बनासकांठा के दांतीवाड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत
राज्य में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। वहीं बनासकांठा के दांतीवाड़ा के पास दो चचेरे भाई ट्रैक्टर में आलू लोड कर कोल्ड स्टोरेज में डालने जा रहे थे, तभी पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया और दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की। दो चचेरे भाइयों की मौत से पूरे सूबा में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बनासकांठा के दांतीवाड़ा के पास ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस दुखद दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। इसके अलावा, यह पता लगाने के लिए भी जांच चल रही है कि क्या ट्रेलर चालक नशे में था। दोनों वाहनों की धीमी गति होने के बावजूद दुर्घटना के तरीके को देखते हुए पुलिस  साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

इस दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चचेरे भाइयों की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है। इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता और भाई-बहनों के आंसू सूख नहीं रहे हैं। मां भी सदमे से बेहोश हो गई है, जबकि पिता सदमे से स्तब्ध है। पिता का हृदय तब टूट जाता है जब वह अपने दो बेटों के मृत शरीर को देखता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उनका गुस्सा भी शांत हो गया था। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।

गुजरात में मजदूरों पर गिरा ट्रक, एक बच्चे और तीन महिलाओं की मौत
पालनपुर, नौ फरवरी (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरा एक डंपर ट्रक पलट कर मजदूरों के एक समूह पर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम जिले के खेंगरपुरा गांव में उस समय हुई, जब वहां सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। मजदूरों का यह समूह सड़क निर्माण के कार्य में जुटा हुआ था।

पुलिस उपाधीक्षक एस.एम. वरोतरिया ने बताया कि डंपर एक संकरे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान वह पलट गया तथा सड़क निर्माण कार्य में जुटी तीन महिला मजदूरों के एक समूह पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक बच्चे की भी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘ मजदूर सड़क के किनारे दीवार के निर्माण के लिए मिट्टी खोद रहे थे, तभी रेत से भरा एक ट्रक लापरवाही से संकरे मोड़ से गुजरने की कोशिश करने लगा। चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक वहां काम कर रही तीन महिलाओं और खेल रहे एक बच्चे पर गिर गया।’’

अधिकारियों के मुताबिक, क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद चारों लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थराड के पुलिस निरीक्षक आर आर राठवा ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

थराड के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि चार लोगों को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाला व्यक्ति गुजरात से गिरफ्तार
उत्तरकाशी, 16 दिसंबर (भाषा) सोशल मीडिया पर एक युवती का कथित अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि आरोपी ठाकुर कीर्ति भाई को तीन दिन पहले गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस वर्ष जुलाई में पुलिस थाना पुरोला में पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दो आरोपियों में से एक किशोर था जिसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया था जबकि दूसरे आरोपी कीर्ति भाई की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले कीर्ति भाई को पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया।

बनासकांठा : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक जख्मी
पालनपुर, 6 अक्टूबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले के धानेरा खींमत के समीप कार और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक की जिस कार से टक्कर हुई वह बिना नंबर प्लेट की थी। कार के अंदर तीन नंबर प्लेट मिल हैं।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में महिपतसिंह वाघेला, पंकजसिंह वाघेला और योगेन्द्रसिंह वाघेल शामिल हैं, जबकि महावीर सिंह वाघेला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिले के धाडा गांव के रहने वाले महिपतसिंह वाघेला, पंकजसिंह वाघेला, योगेन्द्रसिंह वाघेल और महावीर सिंह वाघेल अपनी बाइक से धानेरा के खीमंत गांव में गरबा देखने गए थे। चारों मित्र शनिवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास गरबा देखकर अपने गांव धाडा लौट रहे थे। खीमंत गांव के पास उमेदपुरा पाटिया के समीप सामने से आ रही कार ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक करीब 200 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कार में शराब की बोतल दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने शिकायत में इसका उल्लेख नहीं किया है।

बनासकांठा के दांता में मूसलाधार बारिश, 4 घंटे में 8 इंच पानी
अहमदाबाद, 4 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के बाद गुजरात में मानसून ने उत्तर गुजरात की ओर रुख किया है। बनासकांठा की दांता तहसील में गुरुवार भारी बारिश हुई। यहां 4 घंटे के दौरान 8 इंच (203 मिलीमीटर) बारिश से चारों ओर तालाब जैसी स्थिति बन गई। जिले के पालनपुर में भी 2 इंच बारिश से जगह-जगह जलजमाव देखा गया। मेहसाणा जिले के कडी में सवा 5 इंच बारिश हुई। राज्य में गुरुवार सुबह 6 बजे से दिन के 12 बजे तक 63 तहसीलों में बारिश होने की खबर है।

20 तहसीलों में जमकर बारिश

गुरुवार सुबह 6 बजे से दिन के 12 बजे तक बनासकांठा की दांता तहसील में 202 मिलीमीटर (मिमी), नर्मदा जिले के तिलकवाडा में 67 मिमी, बनासकांठा के वडगाम में 62 मिमी, पालपुर में 47 मिमी, नर्मदा जिले की नांदोद तहसील में 36 मिमी, भरुच की झगड़िया में 34 मिमी, मेहसाणा के सतलासणा में 30 मिमी, सूरत की उमरपाडा में 30 मिमी, साबरकांठा की खेडब्रह्मा में 25 मिमी, छोटा उदेपुर की नसवाडी में 25 मिमी, साबरकांठा की वडाली में 24 मिमी, नर्मदा जिले की गरुडेश्वर में 24 मिमी, भरुच की अंकलेश्वर में 21 मिमी, छोटा उदेपुर के कवंत में 16 मिमी, साबरकांठा की विजयनगर में 16 मिमी, मेहसाणा के खेरालू में 15 मिमी, सूरत के कामरेज में 14 मिमी, पंचमहाल की हालोल तहसील में 13 मिमी और सूरत शहर में 13 मिमी बारिश हुई है।

राज्य में जोनवार बारिश की स्थिति

राज्य में अभी तक मानसून के दौरान कच्छ जोन में कुल 124.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह यहां होने वाली कुल औसत बारिश की 25.59 फीसदी है। इसी तरह उत्तर गुजरात में कुल 100.08 मिमी (13.71 फीसदी), मध्य गुजरात 105.02 मिमी (12.95 फीसदी), सौराष्ट्र में 215.08 मिमी (29.15 फीसदी), दक्षिण गुजरात में 312.83 मिमी (20.97 फीसदी) बारिश हुई है। इस तरह पूरे गुजरात में अब तक औसत बारिश 177.94 मिलीमीटर हुई है, जो कुल औसत बारिश का करीब 20.15 फीसदी है।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नया कीर्तिमान
नडाबेट, 21 जून (हि.स.)। इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनासकांठा स्थित ज़ीरो पॉइंट नडाबेट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रीनगर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

राज्य योग बोर्ड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राज्य में सवा करोड़ से अधिक लोग आज विश्व योग दिवस समारोह में सहभागी हुए हैं, जो आनंद की बात है। उन्होंने जोड़ा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक योग को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। राज्य में योग के प्रचार-प्रसार के लिए 51 योग स्टूडियो की स्थापना की गई है।

पटेल ने योग के महत्व के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य सुख का सबल माध्यम बना है। तनावमुक्त व स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली के लिए योग उत्तम उपाय है। योग आत्मविश्वास नहीं, अपितु आत्म संयम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुख के लिए योग सर्वोत्तम है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने सीमावर्ती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए राज्य योग बोर्ड तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार व्यक्त किया। राज्य योग बोर्ड के अध्यक्ष शीशपाल राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सहभागी हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग प्रॉटोकोल के अनुसार विभिन्न आसनों व प्राणायामों का निदर्शन कर योग कराए।

नडाबेट में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक, पूर्व सांसद परबतभाई पटेल, विधायक केशाजी चौहाण, प्रवीणभाई माळी, अनिकेत ठाकर, लविंगजी सोलंकी, बनासकांठा जिला कलेक्टर वरुण कुमार बरनवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा, सुईगाम प्रांत अधिकारी कार्तिक जीवाणी सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, योग प्रशिक्षक, योग प्रेमी, योगाभ्यर्थी सहित लगभग 3000 लोग सहभागी हुए।

बनासकांठा में कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर की जीत से भाजपा की हैट्रिक रुकी
पालनपुर, 4 जून (हि.स.)। करीब एक दशक बाद गुजरात में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोला है। बनासकांठा में कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा उम्मीदवार रेखाबेन चौधरी को 23,839 मतों से शिकस्त देकर भाजपा को सभी 26 सीट जीतने की हैट्रिक रोक दी है।

बनासकांठा लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह से ही मतों की गिनती के शुरू होने के साथ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। इस सीट पर कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे हो रही थी। अंत में कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर को कुल 6,31,355 मत मिले और भाजपा की रेखाबेन चौधरी को 6,07,516 मत मिले। कांग्रेस की गेनीबेन 23,829 मतों से जीत गई।

कांग्रेस को गुजरात से पहली सीट दिलाने वाली गेनीबेन की जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल से बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि हमारी बहन गेनीबेन 15 हजार से अधिक मतों से बनासकांठा से जीत होने पर उन्हें हार्दिक अभिनंदन।

बनासकांठा लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा ने सीटिंग सांसद परबत पटेल का टिकट काट कर बनास डेयरी के आद्यसंस्थापक गलबा चौधरी की पुत्रवधु रेखा चौधरी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने वाव विधानसभा सीट की विधायक गेनीबेन ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। चौधरी और ठाकोर समाज की वर्चस्व वाली सीट पर पहले से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। बनासकांठा में 7 मई को हुए मतदान में भारी मतदान दर्ज किया गया था। यहां 69.62 फीसदी मतदान हुआ था।

गुजरात : दांता तालुका के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल
बनासकांठा जिले में कांग्रेस कोएक और बड़ा झटका लगा है। बनासकांठा जिले के दांता तालुका के 500 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिसमें दांता कांग्रेस उपाध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस से इस्तीफों का सिलसिला जारी है। बनासकांठा जिले में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। बनासकांठा जिले के दांता तालुका में 500 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिसमें दांता कांग्रेस उपाध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा थराड, वाव, डीसा, पालनपुर, धनेरा के बाद बनासकांठा के दातां  तालुका में कांग्रेस को झटका लगा है।

उधर, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने ऋत्विक मकवाना को सुरेंद्रनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। साथ ही हीरा जोटवा को जूनागढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि वडोदरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए जशपाल सिंह पढियार को टिकट दिया गया है।

बनासकांठा में 460 शतायु मतदाताओं के लिए की गई खास व्यवस्था, घर बैठे देंगे वोट
पालनपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। लोकतंत्र के महापर्व पर शतायु मतदाताओं के जोश में कहीं कोई कमी नहीं है। उम्रजनित बीमारियों या परेशानियों के बावजूद वह लोकतंत्र के महापर्व पर अपने फर्ज से चूकना नहीं चाहते हैं। इन शतायु मतदाताओं के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने उनके घर पर ही वोटिंग की व्यवस्था की है, ताकि एक भी वोटर अपने मतदान से वंचित नहीं रह जाए।

पालनपुर तहसील की चडोतर गांव की उम्रदराज भीखीबेन कहतीं हैं कि उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आजादी के बाद ग्राम पंचायत से लेकर हर चुनाव में अवश्य ही मतदान किया है। वे बताती हैं कि उन्होंने अपना मत कभी भी बर्बाद नहीं जाने दिया है। इस बार भी वे जरूर मतदान करेंगी। लोकतंत्र में मिलने वाले अमूल्य अवसर मतदान सभी नागरिकों का अधिकार है।

समग्र राज्य में आगामी 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। बनासकांठा जिले में 25,51,601 मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 460 शतायु मतदाता भी हैं। यह मतदाता अपनी वोट की ताकत से युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। जिले में सर्वाधिक 70 शतायु मतदाता डीसा में हैं, जबकि सबसे कम शतायु मतदाता 33 वडगाम में हैं।

निर्वाचन आयोग ने शतायु मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की व्यवस्था कराई है। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर शतायु वोटर की सहमति लेकर उनके घर पर ही बूथ बनाएंगे। यहां चुनाव अधिकारी और निरीक्षक की उपस्थिति में शतायु मतदाता मतदान कर पाएंगे।

जिले में शतायु मतदाताओं की संख्या

विधानसभा स्त्री पुरुष कुल

7-वाव 06 41 47
8-थराद 03 39 42
9-धानेरा 00 53 63
10. दांता 20 45 65
11. वडगाम 07 26 33
12. पालनपुर 16 33 49
13. डीसा 09 51 70
14. दियोदर 06 41 47
15. कांकरेज 04 40 44