Morbi - Loktej

मोरबी पुल हादसे में अदालत ने पटेल एवं अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किये जाने की याचिका खारिज की
मोरबी (गुजरात), 29 अप्रैल (भाषा) मोरबी की एक अदालत ने 2022 में एक पुल टूट जाने के मामले में गैर इरादतन हत्या के अपराध से बरी करने की ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल एवं नौ अन्य आरोपियों की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को मच्छू नदी पर एक झूलते पुल के टूट जाने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रधान सत्र न्यायाधीश डी पी महिदा ने आरोपियों की याचिका खारिज कर दी, जिन्होंने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत आरोपों मुक्त किये जाने का अनुरोध किया था।

सरकारी अधिवक्ता विजय जानी ने कहा, ‘‘सभी दस आरोपियों ने केवल इन दो धाराओं के तहत अपराधों से मुक्त करने की मांग करते हुए सत्र न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने धाराओं 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कार्य), 337 (किसी व्यक्ति को जल्दबाजी या लापरवाही से चोट पहुंचाना) और 114 (अपराध में साथ देना) के तहत अपराधों से मुक्ति की मांग नहीं की, जिसके लिए उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि धारा 304 के तहत अधिकतम सजा आजीवन कारावास है और धारा 308 के तहत 10 साल के जेल की सजा है।

जानी ने कहा, ‘‘अब आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये जायेंगे और सुनवाई शुरू होगी।’’

मुख्य आरोपी एवं ओरेवा के प्रबंध निदेशक (एम डी) जयसुख पटेल को मार्च 2024 में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी। पटेल की कंपनी ब्रिटिश काल के इस झूलते पुल के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार थी।

जानी ने बताया कि इस त्रासदी के पीड़ितों के एक संगठन और एक अन्य व्यक्ति द्वारा मोरबी नगरपालिका और तत्कालीन मोरबी जिलाधिकारी को आरोपी बनाने की मांग करने वाली याचिकाएं शीर्ष अदालत में लंबित हैं।

मामले के दस आरोपियों में आठ को गुजरात उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। उनमें ओरेवा समूह के दो प्रबंधक, दो क्लर्क, तीन सुरक्षा गार्ड और पुल की पेंटिंग में शामिल एक व्यक्ति है। एक व्यक्ति अब भी जेल में है।

गुजरात: मोरबी में 63 लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल पर मामला दर्ज
मोरबी (गुजरात), 13 दिसंबर (भाषा) गुजरात के मोरबी जिले में अक्टूबर में एक पुलिस निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल पर नौ कारोबारियों को जुए के फर्जी मामले में फंसाकर उनसे 63 लाख रुपये की जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना के वक्त आरोपी वाई. के. गोहिल टंकारा थाने के निरीक्षक थे। अधिकारी ने बताया कि गोहिल और सह-आरोपी हेड कांस्टेबल महिपतसिंह सोलंकी को पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया गया था।

एसएमसी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. टी. कमारिया ने कहा, ‘‘राज्य निगरानी प्रकोष्ठ द्वारा आंतरिक जांच में उनके खिलाफ आरोपों में सच्चाई पाए जाने के बाद निरीक्षक आर. जी. खाट की शिकायत पर बुधवार को उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें अभी गिरफ्तार किया जाना है।’’

प्राथमिकी के अनुसार, गोहिल और सोलंकी ने 26 अक्टूबर को टंकारा में एक रिसॉर्ट पर छापा मारा और मोरबी एवं राजकोट के नौ लोगों को ताश खेलते हुए पाया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि नौ लोग नकदी का उपयोग करके जुआ नहीं खेल रहे थे, फिर भी गोहिल ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और उन्हें जुआ मामले में फंसाने की धमकी दी तथा वीडियो को मीडिया के साथ साझा करने की भी धमकी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, गोहिल ने मामला दर्ज नहीं करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपये की मांग की और अंत में 12 लाख रुपये पर समझौता हुआ, जिसे उसने सोलंकी को मोरबी राजमार्ग पर एक व्यक्ति से लेने के लिए कहा।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पैसे लेने के बावजूद, वह नौ लोगों को टंकारा थाने ले गया और उन्हें हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद उसने मीडियाकर्मियों के आने से पहले उन्हें जमानत दिलाने के नाम पर प्रत्येक से छह-छह लाख रुपये मांगे। उसने प्राथमिकी में गलत प्रविष्टियां कीं, उनके फोन लौटा दिए और प्रेस नोट जारी नहीं किया।

प्राथमिकी के अनुसार इन नौ लोगों ने 51 लाख लाख रुपये नकद का भुगतान किया और गोहिल ने अगले दिन कुछ नामों में बदलाव कर प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

प्राथमिकी के अनुसार, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने चार दिसंबर को एसएमसी को निर्देश दिया था कि कथित गड़बड़ी के बारे में समाचार पत्रों में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद इस मामले की जांच की जाए।

गोहिल और सोलंकी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 199 (लोक सेवक द्वारा कानून के तहत निर्देश की अवहेलना), 233 (झूठे साक्ष्य का उपयोग करना), 228 (झूठे साक्ष्य गढ़ना), 201 (लोक सेवक द्वारा चोट पहुंचाने के इरादे से गलत दस्तावेज तैयार करना), 336 (जालसाजी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

गुजरात में नदी में डूबने की 4 दिन में तीसरी घटना, 3 और डूबे
मोरबी, 15 मई (हि.स.)। मोरबी जिले के नवा सदुलका गांव के समीप मच्छु नदी में एक युवक और 2 नबालिग डूब गए। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। तीनों की खोजबीन लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

गुजरात में पिछले 4 दिनों में नदी-समुद्र में डूबने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दांडी समुद्र में डूबने से 12 मई को 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 14 मई को नर्मदा जिले के राजपीपला की नर्मदा नदीं में 7 लोग डूब गए हैं। इनमें सिर्फ एक का शव मिला है, बाकी 6 लोग अभी लापता हैं।

गर्मी की छुट्टियों में लोगों में नदी-समुद्र का क्रेज है, लेकिन पानी के साथ मौज-मस्ती लोगों के लिए जान पर बन आई है। 12 मई से 15 मई के बीच पानी में डूबने की तीन बड़ी घटना हो चुकी हैं। एक के बाद एक घटनाओं से प्रशासन भी हैरत में है।

बुधवार को मोरबी जिले के नवा सादुलका गांव के समीप मच्छु नदी में 6 नबालिग और एक युवक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी के गहरे पानी में पांव फिसलने से एक युवक और दो नाबालिग डूबने लगे। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार तीनों की तलाश में स्थानीय लोग भी जुट गए हैं।

12 मई को 4 लोग डूबे

रविवार की छुट्टी मनाने नवसारी समेत अन्य जिलों के बड़ी संख्या में लोग 12 मई को दांडी समुद्र किनारे पहुंचे थे। लोग समुद्र में नहाने का लुत्फ उठा रहे थे, इसी बीच समुद्र की तेज लहरों में तीन अलग-अलग परिवार के 7 लोग बहने लगे। समुद्र किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाया। समुद्र के आसपास पुलिस, होमगार्ड के जवान समेत अन्य तैराकों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की जिसमें 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अन्य 4 लोगों के गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के लोग थे। इन सभी के शव 13 मई की सुबह मिले। करीब 14 घंटे की जद्दोजहद के बाद तैराकों ने शवों को ढूंढा। मरीन कमांडो और फायर विभाग ने पूरी रात लापता लोगों की तलाश की। 13 मई की सुबह 4 बजे सुशीला और उसके पुत्र युवराज का शव अलग-अलग जगहों से मिला। बाकी के दो शव मिल गए। शव फार्म हाउस और आश्रम के पीछे किनारे से मिले। मृतकों में नवसारी निवासी सुशीलाबेन (माता), युवराज (पुत्र,20), देशराज (पुत्र, 15) और राजस्थान से आई बहन की बेटी दुर्गा (17) की मौत हो गई।

14 मई को 7 लोग डूबे, एक का शव मिला

मूल अमरेली के निवासी और सूरत में बसे 10 लोग 14 मई को नर्मदा जिले के पोइचा घूमने गए थे। इस दौरान इनमें से 8 लोग नर्मदा स्नान को गए। यहां पानी की तेज धार में 7 लोग बह गए। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि 6 लोग लापता हो गए। आज सुबह भावेश हदिया का शव बरामद हुआ है। बाकी 6 लापता लोगों का पता नहीं चला है। इनमें भरत बलदाणिया, अर्णव बलदाणिया (12), मेत्रक्ष बलदाणिया (15), व्रज बलदाणिया (11), आर्यन जीजाला (07), भार्गव हदिया (15) और के नाम शामिल हैं।

फिलिस्तीन के झंडे के साथ बाइकर्स की सवारी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
अहमदाबाद, 11 मई (हि.स.)। फिलिस्तीन के झंडे के साथ तीन से चार बाइकर्स के सड़कों पर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद गुजरात पुलिस सतर्क हो गई है। सभी युवक अपनी बाइक पर फिलिस्तीन का झंडा लेकर कहीं जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बाइक का नंबर मोरबी जिले का बताया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र की सड़क से तीन से चार बाइसकर्स के फिलिस्तीन का झंडा लेकर जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बाइक पर गुजरात के मोरबी जिले का नंबर है। पुलिस का मानना है कि वीडियो कच्छ जाने के रास्ते में कहीं बनाया गया है। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। अलग-अलग तीन से चार वीडियो में फिलिस्तीन का झंडा लगाने वाले युवकों के बाइक नंबर मोरबी जिले की सीरीज का दिख रहा है।

महर्षि दयानंद सरस्वती की वेद संस्कृति-आर्य समाज विचारधारा जन-जन तक पहुंचाए युवा: आचार्य देवव्रत
मोरबी, 10 फरवरी (हि.स.)। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वां जन्मोत्सव-स्मरणोत्सव का तीन दिवसीय समारोह शनिवार से मोरबी जिले के टंकारा में शुरू हुआ। राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन का आरंभ वैदिक संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वे आज जो कुछ भी हैं, उसमें आर्य समाज और दयानंद सरस्वती के कार्य और उनके बताए मार्ग का बड़ा योगदान है। आर्य समाज और महर्षि के विचारों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, शिक्षा सेवा के महान कार्य को कर देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। गुजरात के टंकारा की पवित्र भूमि पर जन्मे महर्षि दयानंद सरस्वती ने देश की प्रगति में अवरोध बने कई विचारों का विरोध किया था। नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करने, सती प्रथा खत्म करने, अंधविश्वास दूर करने के लिए उन्होंने दुनिया के साथ लड़कर देश की दशा और दिशा बदली। महर्षि के विचारों को आज अधिक तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर राज्यपाल ने हर साल 1 करोड़ रुपये वेद विचारों को विश्व में फैलाने के कार्य के लिए देने की घोषणा की।

ढाई सौ करोड़ की लागत से आकार लेगा ज्ञान ज्योति तीर्थ

नई चेतना और नई ऊर्जा का बड़े केन्द्र और लोगों को नई दिशा देने वाले ज्ञान ज्योति तीर्थ टंकारा में 250 करोड़ रुपये के खर्च से बनाया जाएगा। इस स्मारक के पीछे स्थित डेमी नदी में दयानंदजी बचपन में मित्रों के साथ खेलते थे। इस डेमी नदी पर चेकडेम बनाकर नदी में साल भर पानी रहने की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने कहा कि डीएवी मैनेजमेंट कमेटी देश में 900 से अधिक शिक्षण संस्थानों का संचालन कर रही है। इन संस्थाओं द्वारा स्कूली शिक्षा, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, आयुर्वेद, कानून, फिजियोथिरेपी समेत अन्य कॉलेज भी चलाए जा रहे हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती और वेद के संदेशों को केन्द्र में रखकर चलने वाली इन संस्थाओं में 1 लाख से अधिक शिक्षक और कर्मचारी करीब 34 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती के परिवार के वंशज पार्थ रावल का अभिवादन किया गया। आर्य समाज के अग्रणी सुरेशचन्द्र आर्य, विनय आर्य, प्रकाश आर्य, सुरेंद्र कुमार आर्य, धर्मपाल आर्य, डॉ. सुमेधाजी एवं आर्य समाज से जुड़े प्रांतीय महासभा के सदस्यों के साथ-साथ जिला कलक्टर किरण.बी. झवेरी, देश-विदेश से आए महर्षि के शिष्य और साधु-संन्यासी उपस्थित थे।

मोरबी पुल हादसा पीड़ितों ने हाई कोर्ट में रखा पक्ष
अहमदाबाद, 13 दिसंबर (हि.स.)। मोरबी झूलता पुल हादसा मामले में बुधवार को गुजरात हाई कोर्ट में जज दिव्येश जोशी के कोर्ट के समक्ष मुख्य आरोपित जयसुख पटेल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हुई। हाई कोर्ट ने इस पर फैसला सुरक्षित रखा है। इससे पूर्व जयसुख पटेल ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया था।

गुजरात हाई कोर्ट में बुधवार को जयसुख पटेल की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। मुख्य आरोपित के खिलाफ दुर्घटना में मृतकों के परिजन भी हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंचे। हादसे को लेकर बनी एसआईटी के रिपोर्ट में झूलता पुल के संबंध में कमजोर काम का उल्लेख किया गया था।

पीड़ितों की ओर से वकील उत्कर्ष दवे ने कहा कि आरोप पत्र और पीआईएल के संदर्भ में कई ऐसे डाक्यूमेंट ऑन रिकॉर्ड आए हैं जिसमें स्पष्ट है कि एमडी जयसुख पटेल को साफ पता था कि ब्रिज अत्यंत जर्जर हालत में है। साथ ही इस पर कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दुर्घटना में मौतों के लिए जयसुख पटेल जिम्मेदार है, इसलिए केस की गंभीरता को लेकर जमानत नहीं दिया जाना चाहिए।

दूसरी ओर सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल मितेष अमी ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ओरेवा कंपनी के 3 आरोपितों में से एक आरोपित को जमानत मिली है। जबकि दो आरोपित जेल में हैं। ब्रिज का रेनोवेशन देवप्रकाश सोल्युशन ने कराया था। मार्च, 2023 में आरोप पत्र फाइल हो चुका है। एफएसएल रिपोर्ट में ब्रिज के कमजोर होने का कारण बताया गया है। अभी तक चार्जफ्रेम नहीं हुआ है। केस में 370 गवाहों के कारण ट्रायल लंबा चलेगा, इसलिए आरोपित की जमानत पर कोर्ट को विवेक के तहत निर्णय करना चाहिए।

जमानत अर्जी दायर करने वाले आरोपित जयसुख पटेल की ओर से वकील निरुपम नाणावटी ने दलील दी कि हकीकत से कोई भाग नहीं सकता है। आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मोरबी सेशन्स कोर्ट में जयसुख पटेल ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई। इसे वापस लिया गया था। आरोपित का सात से आठ दिनों का रिमांड भी दिया जा चुका है। आवेदक खुद ही ब्रिज का निरीक्षण नहीं करता था, इस काम के लिए विशेष कर्मचारी और मैनेजर रखे गए थे। मामले में 6 सह आरोपितों को पूर्व में जमानत दी जा चुकी है।

गुजरात: भारत के सिरामिक उत्पादों के बाजार हिस्से में अकेले मोरबी का 90 फीसदी हिस्सा
गांधीनगर, 7 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के लिए तैयार हो रहा है। अगले साल 10 से 12 जनवरी को आयोजित वाइब्रेंट समिट के अंतर्गत राज्य में इस माह 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 'वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट डिस्ट्रिक्ट' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान आयोजित होने वाली 2-3 दिवसीय प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के अंतर्गत प्रत्येक जिले से चयनित प्रोडक्ट को प्राथमिकता दी जाएगी।

9 अक्टूबर को मोरबी में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा की उपस्थिति में 'वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट मोरबी' कार्यक्रम आयोजित होगा। मोरबी जिले से ओडीओपी के तहत सिरामिक टाइल्स तथा सैनिटरी वेयर का चयन किया गया है। सिरामिक उद्योग क्षेत्र में गुजरात का मोरबी जिला सिरमौर है। आज गुजरात का मोरबी जिला भारत का सिरामिक हब बना है। सिरामिक टाइल्स, सैनिटरी वेयर, औद्योगिक व तकनीकी सिरामिक्स की 1000 से अधिक उत्पाद इकाइयों के साथ गुजरात का अकेला मोरबी जिला ही भारत में सिरामिक उत्पादों के बाजार हिस्से में लगभग 90% हिस्सा रखता है।

मोरबी का सिरामिक उद्योग लगभग 4 लाख लोगों को देता है रोजगार

मोरबी जिले का सिरामिक क्लस्टर विश्व का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा सिरामिक प्रोडक्ट्स उत्पादन करने वाला क्लस्टर है। जिले में लगभग 1000 सिरामिक इकाइयाँ हैं, जिनका कुल वार्षिक टर्नओवर लगभग 60,000 करोड़ रुपए है। ये इकाइयाँ लगभग 4 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार प्रदान करती हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में गुजरात से सिरामिक सेक्टर में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का निर्यात हुआ है, जो भारत के कुल सिरामिक निर्यात का 80% है और इसमें मोरबी जिले के सिरामिक क्लस्टर से 15,000 करोड़ रुपए से भी अधिक मूल्य का निर्यात किया गया है।

पॉलीपैक उद्योग क्षेत्र में भी मोरबी बन सकता है राज्य का अग्रणी जिला

सिरामिक क्षेत्र की भांति पॉलीपैक उद्योग क्षेत्र में भी गुजरात का मोरबी निकट भविष्य में अग्रणी जिले के रूप में स्थान प्राप्त कर सकता है। हाल में मोरबी में पीपी वुवन प्रोडक्ट की कुल 150 इकाइयाँ कार्यरत हैं। मोरबी का पॉलीपैक उद्योग हाल में वार्षिक लगभग 5 लाख मैट्रिक टन (एमटी) पी पी वुवन फैब्रिक का उत्पादन करता है, जिसका कुल वार्षिक टर्नओवर अनुमानित 5500 करोड़ रुपए है। पॉलीपैक उद्योग हाल में मोरबी के अनुमानित 15,000 से 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार प्रदान करता है।

मोरबी के वॉल क्लॉक उद्योग का भारत के वॉल क्लॉक उत्पादन में 75% हिस्सा

सिरामिक तथा पॉलीपैक की तरह ही वॉल क्लॉक एवं गिफ़्ट आर्टिकल उद्योग भी मोरबी में बहुत ही बड़े पैमाने पर विकसित हुआ है। मोरबी ज़िले के वॉल क्लॉक तथा गिफ्ट आर्टिकल उद्योग का भारत के वॉल क्लॉक उत्पादन में 75% हिस्सा है। मोरबी में वॉल क्लॉक की लगभग 80 से 90 इकाइयाँ हैं। यह उद्योग लगभग 18,000 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार प्रदान करता है, जिनमें 16,000 महिलाएँ हैं।

मोरबी का वॉल क्लॉक उद्योग हाल में दैनिक लगभग 1.5 लाख वॉल क्लॉक पीस/गिफ्ट आर्टिकल्स का उत्पादन करता है और इस उद्योग का वार्षिक टर्नओवर लगभग 600-700 करोड़ रुपए है। इसमें 50-60 करोड़ रुपए के वॉल क्लॉक/गिफ्ट आर्टिकल्स का निर्यात किया जाता है।

मोरबी के अन्य उद्योग

मोरबी में पेपर मिल उद्योग की 60 से अधिक इकाइयाँ कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 3000 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश आया है। इसके द्वारा लगभग 10,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, मोरबी में 30 से अधिक इकाइयों में कार्यरत नमक कामगार नमक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मोरबी मिट्टी कार्य के कारीगरों के लिए भी विख्यात है।

मुख्यमंत्री ने सुनी मोरारी बापू की रामकथा, बोले- सभी का जीवन सार्थक हों
मोरबी, 1 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को मोरबी के नानी वावडी स्थित कबीरधाम में मोरारी बापू की भक्तिपूर्ण शैली में आयोजित रामकथा में उपस्थित रहकर कथा सुनी। यह मानस श्रद्धांजलि कथा मोरबी पुल दुर्घटना की दिवंगत आत्माओं के मोक्ष के लिए आयोजित की गयी है। मुख्यमंत्री ने भी दिवंगतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मोरबी पुल दुर्घटना के दिवंगतों की मोक्ष प्राप्ति के लिए इस मानस श्रद्धांजलि कथा का आयोजन किया गया है, मैं भी उनके मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। रामकथा वाचक मोरारी बापू की 924वीं रामकथा सुनने का अवसर मिलने को मुख्यमंत्री ने अपना सौभाग्य बताया।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू की कथा सुनने से सत्य, प्रेम, करुणा और राम नाम के माध्यम से सभी का जीवन सार्थक बनेगा। भूपेंद्र पटेल ने व्यासपीठ के समक्ष नतमस्तक होकर भारत को विश्व गुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भानुबेन बाबरिया, सांसद मोहनभाई कुंडारिया, राज्यसभा सांसद केसरीदेवसिंहजी झाला, मोरबी जिला पंचायत अध्यक्ष हंसाबेन पारघी, मोरबी-मालिया विधायक कांतिभाई अमृतिया, टंकारा विधायक दुर्लभजीभाई देथरिया, पूर्व मंत्री ब्रिजेशभाई मेरजा और जयंतीभाई कवाडिया, कबीरधाम के महंत शिवरामदासजी महाराज, अग्रणी जयंतीभाई भाडेसीया, रणछोड़भाई दलवाडी, दीपिकाबेन सरडवा, यजमानों के परिवारजन सहित बड़ी संख्या में कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उपस्थित थे।

गुजरात : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कच्छ, मोरबी में होगी तेज बारिश
जूनागढ़, सुरेंद्रनगर, पाटन और बनासकांठा में भारी बारिश का अनुमान है। जामनगर, द्वारका, पोरबंदर में भी भारी बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में भी दो दिनों तक सामान्य बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को जहां एक ओर कच्छ और मोरबी में रेड अलर्ट दिया गया है, वहीं दूसरी ओर बनासकांठा, पाटन,सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ में येलो अलर्ट है।

गुजरात में जहां पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कच्छ और मोरबी में बुधवार भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं जूनागढ़, सुरेंद्रनगर, पाटन और बनासकांठा में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जामनगर, द्वारका, राजकोट, पोरबंदर ऑरेंज अलर्ट पर हैं। इसलिए  कच्छ, जामनगर, द्वारका और पोरबंदर में येलो अलर्ट दिया गया है।

गुजरात : मोरबी ब्रिज दुर्घटना मामले में हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को दी राहत, नियमित जमानत मिली
मोरबी झूला पुल ढहने के मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुजरात हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी गई है। ये दोनों आरोपी पुल पर टिकट वसूली के काम में शामिल थे और पुलिस ने लापरवाही से टिकट बेचने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे पुलिस को सहयोग करेंगे

अदालत ने मोरबी झूला पुल मामले में आरोपी को नियमित जमानत दे दी है। टिकट वितरण और कलेक्शन में शामिल दोनों आरोपियों महादेव सोलंकी और मनसुख पटेल को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करेंगे। जांच में पता चला कि मोरबी पुल हादसे वाले दिन 3165 टिकट बेचे गए थे। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अर्जी का विरोध किया गया था। परिवार ने आरोप लगाया था कि टिकटों की कालाबाजारी की गई जिसके कारण पुल पर भीड़ बढ़ गई और पुल गिर गया।

हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई

मोरबी में माचू नदी पर झूला पुल का नवीनीकरण ओरेवा कंपनी द्वारा किया गया था। मोरबी का झूला पुल 26 अक्टूबर को खोला गया था लेकिन खुलने के 5 दिन के अंदर ही पुल ढह गया। इस घटना में 135 लोगों की जान चली गई थी और 56 लोग घायल हो गए थे।

गुजरात : मोरबी पुल त्रासदी मामला, पुल निर्माण कंपनी ने हाईकोर्ट में अंतरिम मुआवजे के 14.62 करोड़ जमा कराए
मोरबी ब्रिज दुर्घटना मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा कि फिलहाल मामले को ठंडे बस्ते में डाला जाए। उन्होंने कहा कि अक्षम होने के कारण मोरबी नगरपालिका का अतिक्रमण कर लिया गया है। मोरबी केबल ब्रिज के निर्माता ने पहले मुआवजा राशि जमा कर दी थी और शेष 14.62 करोड़ रुपये मंगलवार को जमा कर दिए गए हैं। पुल बनाने वाली कंपनी ऑरेवा ग्रुप ने अंतरिम मुआवजे के लिए 14.62 करोड़ रुपए जमा किए हैं।

30 अक्टूबर को मोरबी में एक झूला पुल गिर गया था

ऑरेवा समूह ने मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय को बताया कि फरवरी में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उसने पुल दुर्घटना के पीड़ितों को अंतरिम मुआवजे के रूप में 14.62 करोड़ रुपये जमा किए हैं। पुल का निर्माण करने वाली कंपनी ऑरेवा ग्रुप ने यह राशि शेष राशि, अंतरिम मुआवजे के रूप में जमा की है। पिछले साल 30 अक्टूबर को मोरबी में एक झूला पुल गिर गया था। जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। कंपनी के प्रमुख कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए.जे. देसाई और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने खंडपीठ को सूचित किया कि उन्होंने पीड़ितों को अंतरिम राहत के रूप में भुगतान करने के लिए गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पास 14.62 करोड़ रुपये की पूरी राशि जमा कर दी है। जिसमें दो किश्तों में बराबर मुआवजा राशि जमा कराई गई है।

कानूनी सहायता में जमा धन मृतक के परिवारों को भुगतान किया जाए

इसके अलावा हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में चरणबद्ध तरीके से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, अदालत ने आदेश दिया कि पुल निर्माण कंपनी द्वारा जमा की गई कानूनी सहायता में जमा धन मृतक के परिवारों को भुगतान किया जाए। आपको बता दें कि मोरबी केबल ब्रिज हादसे के मामले में 22 फरवरी को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में ओरेवा कंपनी को अंतरिम आदेश देते हुए प्रत्येक परिवार को प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 10 लाख प्रति व्यक्ति मुआवजा देने को कहा था। हाईकोर्ट ने प्रत्येक घायल को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। इस मामले में भोपाल गैस कांड और दिल्ली उपहार कांड के मुआवजे को लेकर फैसला कोर्ट में पेश किया गया। जिसे लेकर इस मामले में अहम फैसला सुनाया गया है।

गुजरात : मोरबी दुर्घटना के आरोपी जयसुख पटेल को सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया
मोरबी हादसे के आरोपी जयसुख पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ने यानी सीने में दर्द होने पर तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, आरोपी फिलहाल जेल में रह रहे हैं। ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल जेल की कोठी नंबर 9 में बंद हैं। साथ ही एक गद्दा और टिफिन फिलहाल उनके घर से स्वीकृत है। जयसुख पटेल जेल से लगातार जमानत के लिए आवेदन कर रहे थे, जिसके बाद ये खबर आई है।

जेल में बंद जयसुख पटेल जमानत के लिए लगातार अर्जी लगा रहे थे। शनिवार को सीने में दर्द के कारण उन्हें इलाज के लिए मोरबी अस्पताल ले जाया गया। मोरबी अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें न्यूरो सर्जन से जांच कराने की सलाह दी।

गत रोज मोरबी कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई

गत रोज मोरबी कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। इस मामले में 15 अप्रैल को नई तारीख मुकर्रर की गई।