Jamnagar - Loktej

गुजरात के मुख्यमंत्री ने लड़की की शादी की वजह से अपना कार्यक्रम स्थल बदला
अहमदाबाद, 23 नवंबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जामनगर में अपने निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रम के स्थल में अंतिम समय में बदलाव का निर्देश दिया ताकि एक परिवार अपनी बेटी की शादी बिना किसी व्यवधान के संपन्न कर सके। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जामनगर में रहने वाले एक परिवार ने 23 नवंबर को संजना परमार की शादी के लिए ‘सिटी टाउन हॉल’ बुक किया था।

उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां पहले से ही जारी थीं और उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री 24 नवंबर को शहर का दौरा करने वाले हैं और उसी स्थल पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले ही शुरू कर दी गई थी, जिससे परिवार में चिंता पैदा हो गई कि ‘टाउन हॉल’ के आसपास प्रतिबंधित पहुंच, पुलिस की तैनाती और कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों के कारण शादी समारोह प्रभावित हो सकता है।

परिवार के अनुसार, उनकी चिंताओं से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पटेल ने अपनी टीम को तुरंत कार्यक्रम किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया और कहा कि परिवार की चिंता को “हमारी अपनी चिंता माना जाना चाहिए”।

दुल्हन के चाचा बृजेश परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से परिवार से संपर्क किया।

परमार ने कहा, “उन्होंने (भूपेंद्र पटेल ने) हमसे कहा, ‘‘बिल्कुल चिंता मत करिये। टाउन हॉल में तय कार्यक्रम के अनुसार शादी करो। हम अपने कार्यक्रम का स्थान बदल देंगे। उनका आश्वासन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”

उन्होंने कहा कि शादियों के व्यस्त दिनों में नया स्थान ढूंढ़ना ‘‘लगभग असंभव’’ होता और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से परिवार का ‘बहुत बड़ा बोझ हल्का’ हो गया। परमार ने कहा, “उनका (मुख्यमंत्री का) फोन आने के बाद हम आखिरकार चैन की नींद सो पाए।”

स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी देरी के स्थानांतरित करने की पुष्टि की और शादी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई।

गुजरात : जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने खुशी जताई
जामनगर, 27 अगस्त (वेब वार्ता)। गुजरात के जामनगर स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल को ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरुक करने और तंबाकू से होने वाले नुकसानों को लेकर चलाए गए अभियानों के लिए सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी खुशी जताई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ संस्थान के लिए, बल्कि पूरे गुजरात के लिए गौरव की बात है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए दांतों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।

सरकारी डेंटल कॉलेज और अस्पताल, जामनगर को मौखिक और दंत स्वास्थ्य के साथ-साथ तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जन जागरूकता को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लगातार दूसरे साल प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।”

इससे पहले, जामनगर कलेक्टर ने सरकारी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल को बधाई दी। कलेक्टर ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए राजकीय डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल, जामनगर को बहुत-बहुत बधाई।”

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय देशभर के डेंटल कॉलेज और अस्पतालों को मुंह और ऑरल हेल्थ के साथ-साथ तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों के लिए हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी क्रम में जामनगर के डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अनूठी उपलब्धि हासिल कर पूरे सौराष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
गांधीनगर, 15 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे को लेकर विशेष घोषणा की है।

भारतमाला प्रोजेक्ट अंतर्गत महत्वपूर्ण अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे (एनएच-754के) पर साँचौर-सांतलपुर सेक्शन के पैकेज-4 में हाल में मरम्मत कार्य के चलते यहाँ 28.71 किलोमीटर के स्ट्रेच में लागू टोल टैक्स (पथ कर) अल्पकाल के लिए स्थगित किया गया है।

एनएचएआई की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 15 जुलाई की सुबह 8 बजे से यह लागू हो जाएगा। मरम्मत का निर्धारित कार्य पूर्ण होने तक 28.71 किलोमीटर के स्ट्रेच का टोल नागरिकों के लिए फ्री रहेगा।

राजस्थान के साँचौर से गुजरात के पाटण जिले के सांतलपुर तक 125 किलोमीटर का मार्ग इकोनॉमिक कॉरिडोर है। भारतमाला प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश के उत्तरी क्षेत्र के राज्यों-प्रदेशों की पूर्वी क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

इस प्रोजेक्ट से जामनगर, कंडला तथा मुंद्रा जैसे बंदरगाहों से उत्तरी क्षेत्र के राज्यों-प्रदेशों को विभिन्न उत्पादों के आयात-निर्यात की वैश्विक सुविधा भी देने का रणनीतिक आयोजन है।

गुजरात : स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता की मिसाल बनीं बालिकाएं
गुजरात के जामनगर के जामजोधपुर नगर पालिका द्वारा संचालित बालिका विद्यालय में सोमवार को "प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त अभियान" के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय के खेल मैदान की सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक—जैसे प्लास्टिक गिलास, कटलरी, थैलियां आदि—पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों जैसे कपड़े के थैले, पत्तों की प्लेटें, लकड़ी के चम्मच व बर्तन आदि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों में स्वच्छता के महत्व को उजागर किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी एक मजबूत संदेश दिया। इस अभियान के माध्यम से नन्हीं बालिकाएं स्वच्छ और हरा-भरा भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाती दिखीं।

गुजरात के जामनगर में एक महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या
जामनगर, चार अप्रैल (भाषा) गुजरात के जामनगर जिले के एक गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला (32) और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए जिसके बाद यह मामला सामने आया।

ध्रोल पुलिस थाने के निरीक्षक एच.आर. राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव की है।

उन्होंने बताया कि शवों को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

राठौड़ ने बताया कि भानुबेन तोरिया अपने बच्चों ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

गुजरात : जामनगर के पिरोटन टापू पर दबाव कम होने के बाद प्रशासन 26 जनवरी को ध्वज-वंदन कार्यक्रम आयोजित करेगा
राज्य सरकार के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और देखरेख में जामनगर के पास बेड़ी के समुद्री क्षेत्र में स्थित पिरोटन द्वीप (टापू) पर अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण कार्य किया गया। जहां सभी प्रकार के धार्मिक दबाव हटा दिए गए और पूरे द्वीप को खोल दिया गया। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां ​​लगातार पिरोटन द्वीप पर गश्त कर रही हैं और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में 26 जनवरी को पहली बार ध्वजारोहण कार्यक्रम भी होने जा रहा है।

जामनगर शहर संभाग के डीएसपी जे.एन.झाला के नेतृत्व में बेड़ी मरीन थाने के स्टाफ, एसओजी शाखा व अन्य पुलिस विभागों के कर्मचारियों के साथ ही जामनगर स्थित कार्यरत वलसुरा-नेवी, तटरक्षक बल सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 30 से अधिक अधिकारियों व जवानों की टीम 26 जनवरी को पीरोटन टापू पर पहुंचेंगा और वहां एक ध्वज वंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। देश की दरियाई क्षेत्रों में अलग-अलग टापुओं जहां सुरक्षा की दृष्टि से भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं और सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। यह संदेश पहुंचाने के भाग रुप भारत के तट से दूर विभिन्न द्वीपों पर राज्य सरकार के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

माता-पिता बनने की खुशखबरी देने के बाद जामनगर में रणवीर सिंह और दीपिका का जोरदार स्वागत
बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़े रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके घोषणा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के 6 साल बाद रणवीर-दीपिका सितंबर महीने में घर में बच्चे का स्वागत करेंगे।

यह खुशखबरी देने के बाद रणवीर-दीपिका एक जोड़े के तौर पर मुंबई से अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए जामनगर रवाना हो गए। अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रशंसकों और पापराज़ी ने इस जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया। दीपिका को देखते ही एयरपोर्ट पर उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में रणवीर अपनी पत्नी का ख्याल रखते नजर आए।

चूंकि दीपिका प्रेग्नेंट थीं, इसलिए रणवीर ने सारी भीड़ को किनारे किया और अपनी पत्नी को कार में बिठाया। इस जोड़ी को एक साथ देखकर पूरे एयरपोर्ट पर शुभकामनाओं का तांता लग गया। प्रशंसकों ने हवाई अड्डे पर उन पर फूलों और केक की वर्षा की। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दीपिका और रणवीर के इस वायरल वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को सावधान रहने और दोबारा ऐसी भीड़ में न जाने की सलाह दी है।

अनंत अंबानी ने होने वाली पत्नी राधिका की तारीफ की, शुक्रवार से शुरू होंगे प्री वेडिंग कार्यक्रम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम जामनगर में शुक्रवार से शुरू होंगे। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी, जिसके बाद प्री-वेडिंग जामनगर में होगी और शादी मुंबई में होगी। शादी की तैयारियों के दौरान अनंत ने अपनी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की तारीफ की है।

मीडिया से बात करते हुए अनंत ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि राधिका मेरी जिंदगी में आईं। वह मेरे सपनों की रानी है। बचपन में मैंने सोचा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं हमेशा जानवरों की देखभाल में व्यस्त रहता था लेकिन जब मैं राधिका से मिला तो मुझे एहसास हुआ कि वह बिल्कुल मेरी तरह है। वह जानवरों के प्रति उदार है और उनकी देखभाल करना पसंद करती है।'

अनंत को बचपन से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वे मोटापा की समस्या से भी झेल रहे हैं। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अनंत को अस्थमा के कारण वजन कम करने में काफी दिक्कत होती है। उनकी वजन घटाने की यात्रा कठिन थी लेकिन अपने परिवार के सहयोग से वह अपना वजन कम करने में सफल रहे। अनंत ने कहा कि राधिका ने वजन घटाने की इस यात्रा में मेरा बहुत समर्थन किया है। मुझे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अनंत ने कहा, 'राधिका मेरे कठिन समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही।'

अनंत ने कहा कि राधिका ने उन्हें हमेशा हिम्मत दी। यहां तक कि उनके माता-पिता ने भी उन्हें कभी इस बात से अवगत नहीं कराया कि वह बीमार हैं। "मैं अपने परिवार के समर्थन के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में सक्षम था। बाद में राधिका के आने से मुझे हिम्मत मिली। वह मुझसे कहती है, ''हार मत मानो, हमेशा लड़ते रहो। कई लोगों को आपसे ज्यादा परेशानी होती है।'' इसलिए मैं हर चीज के लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं। मैंने कभी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। चुगली करना लोगों का काम है, लेकिन मेरे लिए, मेरा परिवार और उनका समर्थन सबसे महत्वपूर्ण है।"

जामनगर: रिलायंस मॉल में आग पर 7 घंटे बाद काबू पाया गया, 30 दमकलों ने बुझाई आग
जामनगर, 9 फरवरी (हि.स.)। जामनगर के समीप मोटी खावडी में रिलायंस मॉल में गुरुवार रात लगी आग शुक्रवार सुबह तक बुझा दी गई। आग बुझाने में 30 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटी रही। भीषण आग के कारण मॉल जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रिलायंस कंपनी के अनंत अंबानी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात की घटना से मॉल में कोई व्यक्ति के मौजूद नहीं होने से जनहानि टल गई।

रिलायंस के सुपर स्टोर में गुरुवार देर रात आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि चारों और धुएं का गुबार फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर जामनगर की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 7 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग बुझाई जा सकी। मॉल के समीप जामनगर-खंभालिया हाइवे होने की वजह से ट्रैफिक जाम होने की स्थिति पैदा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की वजह से रिलायंस मॉल के अंदर का सामान पूरी तरह से खाक हो गया। मॉल के फेब्रिकेशन का ही मलबा बचा दिखाई दिया। घटनास्थल पर कलक्टर, एसटीएम, जिला पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। रिलायंस के वाइस ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नाथवाणी आदि कंपनी के कई दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

गुजरात: बोरबेल में फंसे बच्चे को 10 घंटे चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया
जामनगर, 7 फरवरी (हि.स.)। जामनगर जिले की लालपुर तहसील के गोवाणा गांव में 200 फीट गहरे बोरबेल में फंसे 4 वर्षीय बच्चे को बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू में टीम के सदस्यों ने ऑक्सीजन पहुंचा कर बच्चे की जान बचाई। बच्चा फिलहाल जामनगर के जीजी हॉस्पिटल में है, जहां उसे 72 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार जामनगर के गोवाणा गांव की खेत में मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास श्रमिक परिवार का 2 साल का बालक खेलते-खेलते बोरबेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद जामनगर डिजास्टर कंट्रोल रूम, दमकल विभाग, 108 आपातकालीन एम्बुलेंस टीम समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सबसे पहले 200 फीट गहरे बोरबेल में बच्चे के 12 फीट नीचे फंसे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे ऑक्सीजन देना शुरू किया गया। बोरवेल से 3 मीटर की दूरी पर विशाल गड्ढा खोदा गया। 14 फीट गड्ढा खोदने के बाद बोरवेल के गड्ढे से मिलाया गया, जहां से बच्चे का हाथ दिखाई दिया। करीब 10 घंटे की जद्दोजहद के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के पिता निलेश ओशवा महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

जामनगर : बैंक मैनेजर पर 1.55 करोड़ रुपये की कृषि लोन राशि हेराफेरी करने का आरोप
जामनगर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जामनगर के लतीपर गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर पर कृषि लोन के 1.55 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मैनेजर पिछले 3 महीने से फरार है। किसानों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत की है।

लतीपर गांव के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर नयन कुमार सिंह पर किसानों के नाम की कृषि लोन राशि ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में किसानों ने बताया है कि बैंक मैनेजर नयन कुमार सिंह ने किसानों की जानकारी के बगैर ही उनके खाते से कृषि लोन की राशि ट्रांसफर करा ली। इसी तरह 4 से 5 साल पहले मृत हो चुके लोगों के खाते से भी कृषि लोन के रुपये निकाले गए। किसानों ने बताया कि कई किसानों ने अपने कृषि लोन की पूरी राशि जमा करा दी थी, और बैंक की ओर से उन्हें नो ड्यूज दे दिया गया था, उनके नाम से भी लोन की राशि ट्रांसफर करा ली गई है। किसानों की शिकायत के बाद पुलिस विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

गुजरात : जामनगर के सपड़ा बांध में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार के पांच की मौत
राज्य में हाल के बरसाती मौसम में नदी-नाले छलक गये हैं। जलाशयों में नया नीर आने लगा है। वहीं जामनगर के सपड़ा बांध में एक ही परिवार के पांच लोगों के डूबने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाएं, दो पुरुष और एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, 108 और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचकर सभी पांच शवों को बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम सहित की कार्रवाई की।

अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामनगर शहर का एक परिवार सपड़ा बांध पर घूमने गया था। जहां परिवार के सदस्यों में बांध में नहाने उतरे थे। जिसमें पांच की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, 108 और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग ने पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए। इस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की अचानक मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग एवं मृतकों के संबंधी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गये।