Jammu and Kashmir - Loktej

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्री बस: 15 यात्रियों की मौके पर मौत
उधमपुर, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर शहर की ओर जा रही थी, तभी रामनगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

बस सीधे पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। उधमपुर के जिला कलेक्टर (DC) मिंगा शेरपा ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

अधिकारियों ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी।

रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस दुखद घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और स्थानीय प्रशासन से बात कर हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम भी घायलों की मदद के लिए अस्पताल में मौजूद है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन देशभर से कटरा पहुंचे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा के लिए दिखा खास उत्साह
कटरा, 25 मार्च (वेब वार्ता)। चैत्र नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था और विश्वास के साथ लोग माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं और हर कोई यही कामना कर रहा है कि माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और देश में सुख-शांति बनी रहे।

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित दरशनी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां से पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुरू होती है और बुधवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है और हर कोई माता रानी के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

एक श्रद्धालु ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से लगातार यहां आ रहे हैं और साल में दो बार माता के दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं। उनका कहना है कि यहां आने से मन को एक अलग ही शांति और शक्ति मिलती है।

उन्होंने प्रशासन और श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के बावजूद सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से मैनेज किया जा रहा है।

वहीं, कुछ श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो पहली या दूसरी बार यहां पहुंचे हैं। एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि वह लंबे समय से वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहती थीं और अब यहां आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि उन्हें माता रानी के दरबार में आने का अवसर मिला। मेरठ से अपने परिवार के साथ आए एक अन्य भक्त ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए बहुत खास है और वह इसे जीवन का एक यादगार अनुभव मानते हैं।

कटरा में इस दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के भी खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मेडिकल सुविधाएं, पानी और खाने-पीने की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की गई है।

जम्मू-कश्मीर: कटरा में देवी के संग्रहालय के लिए पोर्टल शुरू, सुझाव आमंत्रित
जम्मू, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया और परियोजना को लेकर विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल बोर्ड की 76वीं बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शुरू किया गया। बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की।

प्रस्तावित देवी संग्रहालय में देशभर के प्रमुख ‘देवी’ तीर्थस्थलों की प्रतिकृतियां और प्रस्तुतीकरण शामिल होंगे। यह संग्रहालय जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में स्थापित किया जाएगा।

श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि यह पोर्टल “दिव्य नारी शक्ति और पूज्य शक्ति परंपरा” के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आयामों को समर्पित विश्वस्तरीय संग्रहालय की परिकल्पना और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बोर्ड ने विद्वानों, इतिहासकारों, वास्तुविदों, संग्रहालय विशेषज्ञों, आध्यात्मिक साधकों तथा अन्य विषय विशेषज्ञों से संग्रहालय की अवधारणा, स्वरूप और सामग्री को आकार देने के लिए सुझाव और विशेषज्ञ राय आमंत्रित की हैं।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि यह पोर्टल विशेषज्ञों और संस्थानों को अनुसंधान आधारित सुझाव, विषयगत प्रस्ताव, अभिलेखीय संदर्भ और नवीन अवधारणाएं साझा करने के लिए एक सहभागी मंच प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य धाम की पवित्रता और आध्यात्मिक मूल तत्व को सुरक्षित रखते हुए प्रामाणिकता, शैक्षणिक गहराई और समकालीन प्रस्तुति मानकों को सुनिश्चित करना है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह परियोजना तीर्थयात्रियों और शोधकर्ताओं के लिए एक वैश्विक ज्ञान केंद्र होगी। उन्होंने विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों तथा संबंधित पक्षों से नए डिजिटल मंच के माध्यम से अपने सुझाव भेजने की अपील की।

कश्मीर में भूकंप के झटके
श्रीनगर, 02 फरवरी (वेब वार्ता)। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बडगाम ज़िले में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

जम्मू-कश्मीर विस्फोट में एसआईए निरीक्षक, कांस्टेबल, राजस्व अधिकारी समेत नौ लोगों की मौत
श्रीनगर, 15 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए भीषण विस्फोट में राज्य अन्वेषण अभिकरण के निरीक्षक इसरार अहमद शाह सहित नौ लोग मारे गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस बल में 2011 में शामिल हुए शाह के परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

शाह के पड़ोसी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में द्रुगमुल्ला इलाके के रहने वाले शाह एक ऐसे मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे जो मुख्य रूप से अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखते थे।

उन्होंने बताया कि उनकी छवि सबकी मदद करने वाले व्यक्ति की थी और यह बात उनके निधन की खबर गांव में पहुंचते ही उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र होने से स्पष्ट नजर आती है।

मृतकों में ‘सेलेक्शन ग्रेड’ कांस्टेबल जावेद मंसूर राठेर और अर्शीद अहमद शाह (अपराध शाखा के दोनों फोटोग्राफर), ‘सेलेक्शन ग्रेड’ के कांस्टेबल ऐजाज अफजल मीर और कांस्टेबल मोहम्मद अमीन मीर एवं शौकत अहमद भट (तीनों फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कार्यरत) शामिल हैं।

नायब तहसीलदार मुजफ्फर अहमद खान, इलाके के चौकीदार सुहैल अहमद राठेर और दर्जी मोहम्मद शफी पार्रे भी इस आकस्मिक विस्फोट में मारे गए।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारियों की एक टीम ‘‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’’ मामले की जांच के दौरान बरामद किए गए विस्फोटकों से नमूने एकत्र कर रही थी।

प्रभात ने कहा, ‘‘बरामद की गई सामग्री के नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजा जाना था। बरामद की गई सामग्री की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पिछले दो दिन से यह प्रक्रिया कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान दुर्भाग्य से कल रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर एक आकस्मिक विस्फोट हुआ।’’

पुलिस प्रमुख ने बताया कि विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आस-पास के इलाके के तीन आम नागरिक घायल हुए हैं।

आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया
श्रीनगर, 10 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएस) संगठनों के एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो चिकित्सकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में आईईडी बनाने की 2,900 किलोग्राम सामग्री के अलावा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दो चिकित्सक शामिल हैं। उनके पास से पहले हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। इनमें से एक चिकित्सक फरीदाबाद का है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और एजीयूएच से जुड़ा था। इस अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में समन्वित छापेमारी के दौरान आतंकवादियों की गिरफ्तारी की गई और हथियारों, गोला-बारूद एवं विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया गया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर को शहर के बनपोरा नौगाम इलाके में विभिन्न स्थानों पर जैश-ए-मोहम्मद के कई पोस्टर चिपके हुए पाए गए, जिनमें पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकाने एवं डराने की बात कही गई थी।

उन्होंने बताया कि इसी के अनुसार पुलिस थाना नौगाम में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम) अधिनियम , बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच से एक सफेदपोश आतंकवादी तंत्र का पता चला है जिसमें कट्टरपंथी पेशेवर और छात्र शामिल हैं। ये पाकिस्तान और अन्य देशों से काम कर रहे विदेशी आकाओं के संपर्क में थे।’’

उन्होंने कहा कि यह समूह विचारधारा का प्रसार करने, समन्वय करने, धन का लेन देन करने और साजो-सामान की व्यवस्था के लिए ‘एन्क्रिप्टेड’ (गुप्त) माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक/धर्मार्थ कार्यों की आड़ में पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के जरिए धन जुटाया गया। आरोपी व्यक्ति लोगों को कट्टरपंथी बनाने, आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने, धन जुटाने, साजो-सामान की व्यवस्था करने, हथियार/गोला-बारूद और आईईडी तैयार करने की सामग्री जुटाने में शामिल पाए गए।’’

जांच के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीनगर के नौगाम निवासियों आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद, शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद (एक मस्जिद के इमाम), गंदेरबल में वकुरा इलाके के निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलशा, पुलवामा के कोइल इलाके के निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम में वानपोरा इलाके के निवासी डॉ. आदिल के रूप में की गई है।

डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी के पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। इस विस्फोटक के अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है। फरीदाबाद स्थित उसके किराए के मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

गनी अल फलाह विश्वविद्यालय में शिक्षक है।

इससे पहले, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सक श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।

श्रीनगर में पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर, अनंतनाग, गंदेरबल और शोपियां जिलों में कई जगहों पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सहारनपुर में भी छापे मारे।

अब तक की जांच में आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार/गोला-बारूद और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि जो सामान बरामद हुआ है उनमें कारतूस के साथ एक चीनी स्टार पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल, एके 56 राइफल, एके क्रिंकोव राइफल के अलावा विस्फोटक, रसायन, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, बैटरी, तार, रिमोट कंट्रोल, टाइमर और धातु की चादरों समेत आईईडी बनाने की 2,900 किलोग्राम सामग्री शामिल है।

प्रवक्ता ने बताया कि धन के प्रवाह के संबंध में वित्तीय जांच जारी है और यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि इससे और कौन जुड़ा है।

जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 171 करोड़ रुपये जारी
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 171 करोड़ रुपये की 21वीं किस्त जारी की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत, केंद्र किसानों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चौहान ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित किसानों के लिए पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त ‘अग्रिम रूप से जारी’ की।

यह किस्त नयी दिल्ली स्थित कृषि भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी की गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस किस्त के तहत 85,418 महिला किसानों सहित 8.55 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 171 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।’’

इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर के किसानों को अब तक पीएम-किसान के तहत कुल 4,052 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संकट की इस घड़ी में कोई भी किसान अकेला न रहे। पीएम-किसान की यह किस्त जारी करना उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग 5,100 क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) के तहत 85.62 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

पैकेज में शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय सहायता और मनरेगा के तहत अतिरिक्त धनराशि शामिल है, जिससे परिवार अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकेंगे।

उन्होंने घोषणा की कि ‘‘जम्मू-कश्मीर सरकार का प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रभावित परिवारों के लिए मनरेगा कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें आजीविका के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी।’’

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने 'जिसका खेत, उसकी रेत' (जिसका खेत है, रेत उसी की है) नीति के तहत रेत की बिक्री की अनुमति दे दी है और जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर एनडीआरएफ के तहत अतिरिक्त धनराशि जारी की जा सकती है।

चौहान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करते ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत बीमित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

लद्दाख में आंदोलन हिंसक हुआ, चार लोगों की मौत, सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया
लेह, 24 सितंबर (भाषा) लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को यहां जारी आंदोलन हिंसक हो गया। इस दौरान सड़कों पर आगजनी और झड़पें हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 22 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 45 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी।

कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सुबह की शुरुआत लद्दाख की राजधानी में पूर्ण बंद के साथ हुई। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों को आग लगा दी गई।

लद्दाख की राजधानी में पूर्ण बंद के बीच आग की लपटें और काला धुआं देखा जा सकता था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा व्यापक हिंसा शुरू करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलीबारी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

प्रशासन ने लद्दाख के लेह जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि निषेधाज्ञा के तहत पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कांग्रेस नेता एवं पार्षद फुंटसोग स्टैनजिन त्सेपाग पर मंगलवार को धरना स्थल पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया गया।

लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) की युवा शाखा ने विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया था क्योंकि 10 सितंबर से 35 दिन की भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो की हालत मंगलवार शाम बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह अनशन उनकी चार सूत्री मांगों - राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची का विस्तार, लेह और कारगिल के लिए अलग लोकसभा सीट और नौकरियों में आरक्षण - के समर्थन में केंद्र पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए दबाव बनाने के लिए था।

वांगचुक ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदर्शनकारियों में से दो, 72 वर्षीय एक पुरुष और 62 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया था और कहा कि संभवतः यह हिंसक विरोध का तात्कालिक कारण था।

स्थिति तेजी से बिगड़ने पर उन्होंने अपील की और घोषणा की कि वे अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं।

वांगचुक ने आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र अपने समर्थकों से कहा, ‘‘मैं लद्दाख के युवाओं से हिंसा तुरंत रोकने का अनुरोध करता हूं क्योंकि इससे हमारे उद्देश्य को नुकसान पहुंचता है तथा स्थिति और बिगड़ती है। हम लद्दाख और देश में अस्थिरता नहीं चाहते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह लद्दाख और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे दुखद दिन है क्योंकि पिछले पांच वर्षों से हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं वह शांतिपूर्ण था... हमने पांच मौकों पर भूख हड़ताल की और लेह से दिल्ली तक पैदल चले लेकिन आज हम हिंसा और आगजनी की घटनाओं के कारण शांति के अपने संदेश को विफल होते हुए देख रहे हैं।’’

उन्होंने प्रशासन से आंसू गैस के गोले दागना बंद करने की भी अपील की तथा सरकार से अधिक संवेदनशील होने का आग्रह किया।

वांगचुक ने कहा, ‘‘हम अपना अनशन तुरंत समाप्त कर रहे हैं... यदि हमारे युवा अपनी जान गंवाते हैं तो भूख हड़ताल का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।"

उन्होंने कहा, ‘‘अब ठंडे दिमाग से बातचीत को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। हम अपना आंदोलन अहिंसक रखेंगे और मैं सरकार से भी कहना चाहता हूं कि वह हमारे शांति संदेश को सुने... जब शांति के संदेश की अनदेखी की जाती है, तो ऐसी स्थिति पैदा होती है।’’

वांगचुक ने कहा कि यह स्थिति युवाओं में हताशा का नतीजा है, क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि लद्दाख में कोई लोकतंत्र नहीं है और जनता से किया गया छठी अनुसूची का वादा भी पूरा नहीं किया गया है।

संविधान की छठी अनुसूची शासन, राष्ट्रपति और राज्यपाल की शक्तियों, स्थानीय निकायों के प्रकार, वैकल्पिक न्यायिक तंत्र और स्वायत्त परिषदों के माध्यम से प्रयोग की जाने वाली वित्तीय शक्तियों के संदर्भ में विशेष प्रावधान करती है। छठी अनुसूची चार पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और असम की जनजातीय आबादी के लिए है।

गृह मंत्रालय और लद्दाख के प्रतिनिधियों, जिनमें एलएबी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के सदस्य शामिल हैं, के बीच छह अक्टूबर को वार्ता का एक नया दौर निर्धारित है।

दोनों संगठन पिछले चार वर्षों से अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं और अतीत में सरकार के साथ कई दौर की वार्ता भी कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान पर लेह शहर में बंद रहा और एनडीएस स्मारक मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए तथा बाद में छठी अनुसूची और राज्य के समर्थन में नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर मार्च निकाला।

उन्होंने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘हिल काउंसिल’ के मुख्यालय पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि शहरभर में बड़ी संख्या में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

युवाओं के समूहों ने एक वाहन और कुछ अन्य वाहनों में आग लगा दी, और भाजपा कार्यालय को भी निशाना बनाया। उन्होंने परिसर और एक इमारत में मौजूद फर्नीचर और कागजात में आग लगा दी।

इस बीच उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह जिले में और अधिक जानमाल की हानि रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख में शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत हिंसा भड़काई गई।

गुप्ता ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी और देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लगभग चार महीने तक रुकी रही वार्ता के बाद, केंद्र ने 20 सितंबर को एलएबी और केडीए को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

पूर्व सांसद एवं एलएबी के अध्यक्ष थुपस्तान छेवांग, जिन्होंने 27 मई को अंतिम दौर की वार्ता के बाद निकाय से इस्तीफा दे दिया था, पुनः अध्यक्ष पद पर आसीन हो गये हैं और वार्ता के दौरान उनके संयुक्त प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की संभावना है।

कांग्रेस ने एलएबी से बाहर होने का फैसला तब किया जब कुछ घटकों ने यह विचार व्यक्त किया कि अगले महीने ‘लेह हिल काउंसिल’ के चुनावों के मद्देनजर एलएबी प्रतिनिधिमंडल को गैर-राजनीतिक होना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीट के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव: निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। ये सीट 2021 से रिक्त हैं। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से रिक्त हुई राज्यसभा सीट को भरने के लिए उपचुनाव भी 24 अक्टूबर को होगा।

पंजाब विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका राज्यसभा कार्यकाल नौ अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था।

जम्मू-कश्मीर की चार सीट के लिए राज्यसभा चुनाव केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के लगभग एक साल बाद हो रहे हैं।

विधायक अपने-अपने राज्यों के राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं।

पंद्रह फरवरी, 2021 से केंद्र शासित प्रदेश का संसद के ऊपरी सदन में प्रतिनिधित्व नहीं है, जिस दिन गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लावे ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।

दो अन्य सदस्यों, फैयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास ने उसी वर्ष 10 फरवरी को अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था।

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, निर्वाचन आयोग ने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर (विधानसभा सहित) और लद्दाख (विधानसभा रहित) केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।

जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार, मौजूदा जम्मू और कश्मीर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के चार वर्तमान सदस्यों को जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र को आवंटित सीटों को भरने के लिए निर्वाचित माना जाएगा।

सभी चार सीट मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से रिक्त पड़ी थीं, क्योंकि रिक्तियों के समय चुनाव कराने के लिए आवश्यक निर्वाचक मंडल उपलब्ध नहीं था।

आयोग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राज्य विधानसभा के गठन के बाद, द्विवार्षिक चुनाव कराने के लिए एक निर्वाचक मंडल की आवश्यकता है।

मतगणना 24 अक्टूबर की शाम को मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र से पहले सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई
जम्मू, 20 सितंबर (भाषा) नवरात्र से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)परमवीर सिंह ने कटरा में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होगी और एक अक्टूबर को इसका अंतिम दिन होगा। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वैष्णो देवी मंदिर आने की संभावना है।

बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि तैनात सुरक्षा बलों की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को त्योहार के दौरान सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिले।

उन्होंने भवन तक जाने वाले पूरे रास्ते पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गहन तलाशी और गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई असामाजिक या राष्ट्रविरोधी तत्व शांतिपूर्ण माहौल को बाधित न कर सके।

उन्होंने बताया कि पहचान पत्र की सख्त जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई व्यक्ति किसी दूसरे का रूप धारण करके परिसर में प्रवेश न कर सके।

एसएसपी ने कटरा कस्बे में प्रवासियों का सत्यापन और जनगणना कराने, टट्टू मालिकों और कामगारों की प्राथमिकता से जांच, होटलों और आवासीय स्थलों की नियमित जांच कर आगंतुकों का सत्यापन करने और सभी थानों में आतंकवादियों के सहयोगियों की सूची को अघतन करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने उग्रवाद के नये चलन पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सख्त निगरानी पर भी जोर दिया।

माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, कुछ लोगों के घायल होने की खबर
जम्मू, 26 अगस्त (भाषा)जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन की घटना हुई है और बचाव अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से त्रिकूटा की पहाड़ी पर भूस्खलन की यह घटना हुई है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कम से कम 12 लोगों की मौत
जम्मू, 14 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग पर एक दूरदराज के गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह बादल चशोती में फटा जो मंदिर के मार्ग पर स्थित ऐसा अंतिम गांव है जहां किसी वाहन से पहुंचा जा सकता है।चशोती में दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच उस समय बादल फटा जब बड़ी संख्या में लोग मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए एकत्र हुए थे। चशोती से मंदिर तक की 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है।

अधिकारियों ने बताया कि 12 शव बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। चशोती किश्तवाड़ से लगभग 90 किलोमीटर दूर 9,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।श्रद्धालुओं के लिए आयोजित लंगर को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से इस संबंध में बात की है।उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चशोती क्षेत्र में बादल फटने की एक बड़ी घटना हुई है, जिससे भारी जनहानि होने की आशंका है। प्रशासन कार्रवाई में तुरंत जुट गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है तथा प्राधिकारी सभी संसाधन जुटाने और बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए घटनास्थल रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दो दल उधमपुर से किश्तवाड़ भेजे गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र रवाना हो गए हैं।

उपायुक्त ने कहा, ‘‘इलाके में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

असैन्य, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज करने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।’’अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी की तलहटी में बसी घनी बस्ती में अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को प्रभावित किया है।

विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें बादल फटने की बड़ी घटना होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि फिलहाल किसी के पास सटीक आंकड़े हैं, लेकिन आशंका है कि इलाके में भारी नुकसान हुआ है।’’शर्मा ने कहा कि वहां भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा जारी रहने के कारण इलाके में काफी भीड़ है।’’