Rakesh Tikait - Loktej

उत्तर प्रदेश : 13 दिनों से चल रहा किसान धरना हुआ समाप्त, अब 20 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगी महापंचायत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पिछले 13 दिनों से भारतीय किसान यूनियन गन्ना मूल्य, गन्ना भुगतान, बिजली समस्या, आवारा मवेशी, भूमि अधिग्रहण जैसी किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस धरने को लेकर शुक्रवार को भाकियु ने किसानों की महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ प्रमुख नेता समेत भारी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहीं, आयोजन में हिस्सा लेने आए किसान नेताओं ने आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दिन होगा महापंचायत का आयोजन

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी इस महापंचायत का समर्थन किया जिससे दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी यहां मौजूद रहे। महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने मंच से ऐलान किया कि 20 मार्च को दिल्ली में संसद भवन के आसपास बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए सभी किसान तैयार रहेंगे। इस महापंचायत के दौरान एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन ने खुद मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उनकी सभी मांगों को लेकर आश्वासन दिया। जिसके बाद राकेश टिकैत ने मंच से अनाउंसमेंट किया और पिछले 13 दिनों से चल रहा यह धरना समाप्त हो गया।

मीटर लगाने का विरोध

इस बीच मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारियों ने कहा कि हम सरकार के कहने पर आए हैं। किसान नेता और भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ, पर मीटर नहीं लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अपने मीटर की बचाए चोरीयां बहुत बढ़ रही हैं।  उन्होंने कहा, बिजली मीटर एक बड़ा मुद्दा है। किसी भी किसान का मीटर जबरन नहीं लगाया जाएगा। जो आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन करें। इसके अलावा  राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने यूपी में गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करने की मांग की।

13 दिनों की हड़ताल समाप्त, अब अगला निशाना दिल्ली

उन्होंने आगे कहा कि 13 दिनों की हड़ताल समाप्त हो गई है। राकेश टिकैत ने किसानों को चेताया ”हमारे आंदोलन का अगला पड़ाव फिर दिल्ली होगा। 20 मार्च से संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहें। अपना आंदोलन मजबूत रखें। अपने ट्रैक्टर को मजबूत रखें।

पत्रकारों के वेश में आये कुछ लोगों ने किसान नेता पर फैंकी स्याही!
कर्नाटक की राजधानी बैंग्लुरू से एक सनसनीखेज खबर आई है। देश के सबसे बड़े किसान नेताओं में से एक राकेश टिकैत पर यहां एक पत्रकार वार्ता के दौरान स्याही फैंकी गई। ये घटना इसलिये भी उल्लेखनीय है क्योंकि जिन लोगों ने राकेश टिकैत पर स्याही फैंकी वे पत्रकार परिषद के दौरान खुद को पत्रकार बनाकर घूसे थे।

जानकारी के अनुसार जिस समय पत्रकार परिषद चल रही थी उस समय मंपिर राकेश टिकैत के अलावा युद्धवीर सिंह भी मौजूद थे। उनके चेहरे पर भी स्याही लगी। वहीं राकेश टिकैत के चेहरे, पगड़ी और कपड़े पर स्याही लगी और वे काले हो गये। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकारों के बीच टिकैत ने बोलना शुरु ही किया था।

रिपोर्ट के अनुसार स्याही फैंकने वाले युवक पत्रकार परिषद में खुद को खबरनवीश बताकर घूसे थे और स्याही फैंकने के बाद उन्होंने वहां कुर्सियों की तोड़फोड़ करना भी शुरु कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। स्याही फैंकने और तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है।

घटना के बाद राकेश टिकैत ने अपने बयान में कहा ‌कि ये जिम्मेदारी यहां की पुलिस की है। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये। पूर्ण रूप से सरकार की मिलीभगत से ये काम हुआ है।

जानें किसान नेता राकेश ‌टिकैत किस ग्लोबल एवॉर्ड के लिये हुए नामित, बढ़ रही ख्याति
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून की वापसी के साथ भारत में लंबे वक्त से चले आ रहे किसान आंदोलन अंत की ओर है। इस आंदोलन के मुख्य नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रिटेन के स्कवॉयर वाटरमेलन द्वारा दिए जाने वाले 21वीं सदी के आइकन अवार्ड-2021के लिए राकेश टिकैत को चुना गया है। टीवी 9 भारतवंश के अनुसार कृषि कानून बिल के खिलाफ शुरू किये आंदोलन को इतना लंबा चलाने और आंदोलन को जीवंत रखने की वजह से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 10 दिसंबर को विजेताओं की घोषणा लंदन में की जाएगी। लंदन की स्क्वेयरड वाटरमेलन कंपनी दुनिया के लिए मिसाल बनने वाली शख्सियतों को हर साल आइकॉन अवॉर्ड देती है। इसी कड़ी में 2021 के अवॉर्ड के लिए नामांकन लिस्ट में किसान नेता राकेश टिकैत का नाम भी शामिल किया गया है।

राकेश टिकैत की बात करें तो राकेश महेंद्र सिंह टिकैत के दूसरे बेटे और नरेश टिकैत के भाई हैं। मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली गांव में 4 जून 1969 को जन्में राकेश टिकैत की पहचान ऐसे व्यवहारिक नेता की रही है जो धरना-प्रदर्शनों, आंदोलनों के साथ-साथ किसानों के व्यवहारिक हित की बात सरकार के सामने रखते रहे हैं। इस वक्त भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संगठन की कमान संभालने वाले राकेश ही हैं। वहीं इस संगठन की बात करें तो ये उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत समेत पूरे देश में फैला हुआ है। केंद्र के तीन कृषि कानूनों और अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से किसान आंदोलन चल रहा है। जिस की अगवाई मुख्य रूप से राकेश टिकैत ने की।

वहीं कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद लंदन की कंपनी ने अवार्ड के लिए राकेश टिकैत का नामांकन किया है। 10 दिसंबर को लंदन में ही विजेताओं की घोषणा की जाएगी। लंबा आंदोलन चलाने और आंदोलन को जीवंत रखने की वजह से टिकैत का चयन किया गया है। कंपनी की ओर से इससे पहले पार्श्व गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन, फैशन के लिए राघवेंद्र राठौर, तकनीकि क्षेत्र के लिए धीरज मुखर्जी को यह अवार्ड मिल चुका है।

किसान नेता राकेश टिकैत गुजरात पहुंचे
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लंबे समय से आंदोलन रत किसानों के नेता राकेश टिकैत गुजरात के किसानों का समर्थन जुटाने के लिये रविवार को आबू रोड़ सीमा से राज्य में दाखिल हुए। टिकैत का गुजरात का दो दिनों का दौरा है। उनका अंबाजी मंदिर जाने का भी प्लान है। अपने दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान रविवार को वे अंबाजी में किसान अभिवादन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और उसके बाद पालनपुर में किसानों के साथ संवाद करेंगे। वे ऊंझा स्थित उमिया मंदिर में दर्शन करने भी जायेंगे। वहीं सोमवार को वे अहमदाबाद के गांधी आश्रम पहुंचेंगे और करमसद स्थित सरदार के निवास स्थान का भी दौरा करेंगे। वे वड़ोदरा स्थित गुरुद्वारे के दर्शन करेंगे और दोपहर को बारडोली में स्वराज आश्रम में किसानों के साथ सभा करेंगे।

ज्ञातव्य है कि किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने इन कानूनों को काला कानून करार दिया है और साथ ही फसल की एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करके गुजरात में किसानों के मिलकर क्या बात करेंगे इस पर सविस्तार चर्चा की। टिकैत ने कहा कि वे गुजरात को आजाद कराने के लिये आये हैं। प्रदेश के किसानों, अधिकारियों को आजाद करना है। कई लोग गुजरात में बंधन में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात से जो कोई लोग आंदोलन स्थल पर एनसीआर इलाके में पहुंचते हैं तो उन्हें अपनी पहचान छुपाकर आना पड़ता है।

चुनाव से 14 दिन पहले पश्चिम बंगाल में महापंचायत में भाग लेने जाएंगे राकेश टिकैत
मोहम्मद शोएब

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)| केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान भविष्य के लिए रणनीति बना रहे हैं। अपने इस प्रदर्शन को लेकर जागरूकता का प्रसार करने की एक रणनीति के रूप में इन्होंने देश में होने वाली महापंचायतों की श्रृंखला की घोषणा की है, जिनमें चुनाव वाले राज्य भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में महापंचायत में भाग लेंगे

इस दौरान संयुक्ता किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और चुनाव से सिर्फ 14 दिन पहले 13 मार्च को वहां आयोजित एक महापंचायत में भाग लेंगे। 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। सूत्र ने कहा कि डॉ. दर्शन पाल, योगेंद्र यादव, बलबीर सिंह राजेवाल जैसे अन्य किसान नेता भी 12 मार्च को महापंचायत में भाग लेंगे, जबकि टिकैत 13 मार्च को इसे संबोधित करेंगे।

‌टिकैत की यात्रा का मकसद

टिकैत की पश्चिम बंगाल की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि एसकेएम ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह चुनाव होने वाले राज्यों के लोगों से किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को सबक सिखाने की अपील करेगी।

पश्चिम बंगाल में टिकैत का यह दौरान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एसकेएम ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि इसके माध्यम से चुनाव होने वाले राज्यों के लोगों से किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को सबक सिखाने की अपील करेगी।

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान संसद का घेराव करेंगे। टिकैत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर संसद के पास विरोध प्रदर्शन का आह्रान किया जाएगा।

टिकैत ने दावा किया कि किसान संसद के पास स्थित लॉन पर खेती करेंगे और जब फसल पक जाएगी तो सरकार इसकी वित्तीय उपज का विश्लेषण कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि एक संसदीय स्थायी समिति बनाई जाए और इस पर निगरानी रखी जाए और तब सरकार को इससे संबंधित लाभ और हानि के बारे में पता चलेगा।

आईएएनएस से बात करते हुए, टिकैत ने यह भी कहा कि यह आंदोलन अब तेलंगाना, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भी फैल जाएगा।