Veraval - Loktej

गुजरात : सुसाइड नोट लिख डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
गुजरात में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में एक घटना गिर सोमनाथ के वेरावल में एक डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सूबे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे थे

मिली जानकारी के अनुसार वेरावल के जाने-माने डॉक्टर अतुल चग ने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित अपने ही अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक नोट लिखा था। जिसमें दो नाम लिखे हैं। इस पत्र में लिखा है कि मैं नारणभाई और राजेशभाई चुडासमा के कारण आत्महत्या कर रहा हूं।

पुलिस ने आत्महत्या के कारणों जांच कर रही है

पुलिस ने घटना की आगे की जांच शुरु की है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि, डॉ. अतुल के इस कदम को लेकर सूबे में अटकलों का बाजार गर्म है। कहीं बड़े वित्तीय कर्ज को लेकर चिंतित होने तो कहीं घटना के पीछे अन्य कारणों की चर्चाएं चल रही है। पुलिस जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

गुजरात : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वेरावल में मैराथन दौड़
स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत और फिट इंडिया के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत गिर-सोमनाथ जिले के वेरावल में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं ये धावक भी सफाई अभियान में शामिल हो गए।

उप जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी  विशाल जोशी, युवा विकास अधिकारी मकवाना, वरिष्ठ कोच कांजीभाई भालिया, व्यायाम संघ के अध्यक्ष  अर्जुनभाई परमार उपस्थित थे। चौपाटी से शुरू हुई दौड़ शहर के मुख्य मार्गों पर फिर से चौपाटी पर संपन्न हुई।

इस मैराथन दौड़ में पुलिस उपाधीक्षक के साथ सरकारी ब्वायज स्कूल के.के मोरी, सेंट मैरी, इंडियन रेयोन और क्रिकेट क्लब वेरावल के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद भाग लेने वाले सभी धावकों ने चौपाटी में चल रहे सफाई अभियान शामिल हो गये।

इसके अलावा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेंट मेरी हाई स्कूल में जिला स्तरीय पतंजलि योगासन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें तालुका के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अभियान में जिले के सभी स्कूल, खेल संयोजक स्कूल-संस्थानों और सभी व्यायाम विद्यालयों के मैदान में साफ-सफाई का कार्य किया गया।

गुजरात : फेसबुक के जरिये ब्रिटिश महिला ने व्यापारी को फंसाया जाल में, 8 लाख का लगाया चुना
बड़े बुजुर्ग कहते है कि मनुष्य को जितना मिले उतने में ही खुश रहना चाहिए। अधिक पाने की तमन्ना कई बार मनुष्य को कहीं का नहीं छोड़ती। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात में वेरावल के रहने वाले एक व्यापारी के साथ, जो की 6 करोड़ पाने की लालच में एक ब्रिटिश महिला के हाथों 8 लाख की ठगाई का शिकार बना था। जिस मामले में व्यापारी ने ब्रिटिश महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, वेरावल के रहने वाले देवानंद ठाकुरदिन दुबे जो कि वेरावल नगर निगम के नजदीक ही एक ट्रांसपोर्ट की ऑफिस के मालिक है। कुछ दिनों पहले उन्हें फेसबुक पर एक महिला के साथ संपर्क हुआ था। ब्रिटन में रहने वाली इस महिला के साथ देवानंद ने कुछ ही दिनों में दोनों ने व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दी थी। महिला ने देवानंद से कहा कि वह कुछ ही दिनों में भारत आकर उससे मिलेगी।

पिछली 20 जुलाई को महिला ने देवानंद को फोन का कहा कि वह इंडिया आ गई है। महिला ने कहा कि उसके पास ब्रिटन के नोट है और यहाँ खर्ष करने के लिए यदि वह अपनी नोटों को चेंज करवाती है तो उसे काफी खर्च करना पड़ेगा। महिला ने कहा कि वह उसके अकाउंट में 6 करोड़ दल देगी, जिसके लिए देवानंद को कुछ चार्जिस देने पड़ेगे। 6 करोड़ की लालच में आकर देवानंद ने महिला की बातों पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद देवानंद ने महिला के कहे अनुसार सबसे पहले दिल्ली के एक बैंक अकाउंट में 69,900 रुपए जमा करवाए। इसके बाद महिला का टूरिज़म पास हासिल करने के लिए 2 लाख और करन्सी चेंज करने के लिए 5,38,800 रुपए जमा करवाए थे। हालांकि इसके बाद महिला का फोन आया कि अभी भी फायनांस मिनीस्ट्री का 13.50 लाख का चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि यह बात सुनकर अब देवानंद को अहसास होने लगा की उसके साथ धोखा हो रहा है। देवानंद ने तुरंत ही इस बारे में शिकायत दर्ज कर ब्रिटिश नागरिक जेसी अलकिया के खिलाफ कुल 8,06,700 रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।

स्वादिष्ट मछली के समोसे, पिज़्जा, बर्गर की ये कहानी दिलचस्प है, मुंह में पानी आयेगा और मज़ा भी!
आपको अपने आसपास तरह तरह की चीजे खाने पीने को मिल जाती है और ये सब अलग अलग जगह से आई हुई है। हम जब चाहे तब किसी खास जगह की खास डिश का आनंद उठा सकते है और यही इस देश की खूबसूरती है कि यहाँ वेरावल के तट से निकल कर मछली के समोसे, बर्गर और चटनी की सुगंध हिमालय के घरों तक पहुँच जाती है। जी हाँ जल्द ही, आपको कश्मीर के स्टोर में वेरावल की प्रसिद्ध मछली के समोसे, बर्गर और चटनी मिलने की संभावना है।

आपको बता दें कि हाल ही में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों और संकाय सदस्यों की एक टीम ने सहकारी समिति सागर मंथन माछिमार उत्थान मंडल की लगभग 300 महिलाओं द्वारा लिखी गई सफलता की कहानी के बारे में जानने के बाद वेरावल का दौरा किया। खारवा समुदाय की ये महिलाएँ मछली के पिज्जा, चीज़ बॉल्स, समोसे, बर्गर, सैंडविच, कटलेट, अचार, चटनी, और अन्य रेडी-टू-कुक मछली भोजन सहित एक दर्जन से अधिक उत्पाद बनाती और बेचती रही हैं। इस दौरे के बाद सहकारी समिति और वर्सिटी ने कश्मीर में मेड इन वेरावल ’मछली उत्पादों को बेचने का फैसला किया है। इसके साथ साथ वेरावल की महिलाएं वहां के लोगों के साथ अपने फार्मूले को भी साझा करेंगी ताकि कश्मीर में मीठे पानी वाली मछलियों से वैसा ही व्यंजन बनाया जा सके।

आपको बता दें कि शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के जल विभाग के सहायक प्रोफेसर-सह-वैज्ञानिक फैसल राशिद ने कहा, “हम इन महिलाओं द्वारा किए गए काम से बहुत प्रभावित हैं। हम कश्मीर में ऐसा ही स्टोर स्थापित करना चाहते हैं। हम श्रीनगर से शुरुआत करेंगे और  बाद में अनंतनाग और बारामूला जैसे अन्य जिलों में विस्तार करेंगे।” आगे उन्होंने कहा, "इस तरह के मूल्य वर्धित मछली उत्पादों को बनाना सीखना कश्मीर में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में मदद करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय से पास होने वाले छात्रों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में मछली उत्पादों के भंडार खोलने में मदद मिलेगी। साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों पर हमारे छात्र इन उत्पादों को बेच सकते हैं। ”

सहकारी समिति के अध्यक्ष शैलेश सुयानी ने कहा, “हम सूप पाउडर, चीज़ बॉल्स, रेडी-टू-कुक उत्पाद जैसे समोसे, नूडल्स और पापड़ सीधे बिक्री के लिए कश्मीर भेज सकते हैं। हम अन्य उत्पादों के लिए रेसिपी भी साझा कर सकते हैं। इससे हमारी महिलाओं को अधिक आय और सम्मान मिलेगा।”