Snake - Loktej

गुजरात : यहां जहरीले सांपों से निकाला जाता है जहर, सर्पदंश के मरीजों के लिये संजीवनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में साल भर में सर्पदंश के कारण 1.38 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अपने भारत में भी कई लोग सर्पदंश के शिकार होते हैं। इन्हीं मौतों को रोकने के शुभ आशय से गुजरात सरकार ने वलसाड जिले के धरमपुर के मालनपाडा गांव में 10 करोड़ रुपये की लागत पर विश्व स्तरीय सर्प संशोधन केंद्र शुरु किया जायेगा।

वलसाड जिले में बारिश के दिनों में सर्पदंश के कई मामले सामने आते हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वलसाड जिले के धरमपुर और कपराडा तहसील में बारिश की मौसम में सर्वाधिक सर्पदंश के मामले सामने आते हैं और कई लोगों की मौत हो जाती है। इसी के मद्देनजर सर्पदंश के विशेषज्ञ डॉ. धीरूभाई सी पटेल ने सर्पदंश के मरीजों की चिकित्सा एक सेवाकार्य के रूप में शुरु की थी।

गुजरात सरकार ने की पहल, 10 करोड़ की ग्रांट मंजूर की

गुजरात सरकार ने इसका संज्ञान लिया और आज भी इन्हें एन्टीवेनम इंजेक्शन निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। अब रिजियन स्पेसिफिक एन्टीविनम इंजेक्शन का उत्पादन किया जा सके इसके लिये राज्य सरकार ने पहल करते हुए 2020 में 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। इस धन राशि के उपयोग से धरमपुर के मालनपाडा में वन विभाग के पंचवटी मकान में अस्थायी रुप से चल रहे केंद्र को सांपों के संवर्धन के लिये विश्व स्तरीय सर्प संशोधन केंद्र में तब्दिल करना है। यहां अत्यंत जहरीले माने जाने वाले 3000 सांपों को रखने की मंजूरी प्रदान की गई है।

जहरीले सांपों का संवर्धन कर उनसे जहर निकाल कर पाउडर बनाया जाता है

निसंदेह आने वाले दिनों में ये स्पेक रिसर्च इंस्टीट्यूट न केवल भारत अपितु समग्र दुनिया के लिये उपयोग सिद्ध होगा। विभिन्न राज्यों में पाये जाने वाले सर्पदंश के मामलों में अलग-अलग प्रकार के जहर देखने को मिलते हैं। इस संबंध में डॉ. धीरुभाई पटेल कहते हैं कि गुजरात में रसेल वाइपर सांप ने किसी व्यक्ति को काटा हो और दूसरी ओर उत्तरप्रदेश या पंजाब में इसी जाति के सांप ने किसी को काटा हो तो दोनों ही मामलों में पीड़ित व्यक्ति में जहर में विविधता देखने को मिलती है। इसीलिये विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार रिजियन स्पेसिफिक एन्टिवेनम इंजेक्शन बनाये जायेंगे। इसके लिये गुजरात और पड़ौस के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश राज्यों से अत्यंत जहरीले सांपों को केंद्र में लाकर उनका संवर्धन किया जायेगा। उसके बाद उनका जहर निकाल कर विशेष प्रक्रिया के माध्यम से लाइओफिलाइज्ड पाउडर तैयार करके सर्प जहर विरोधी दवाई बनाने वाली विभिन्न कंपनियों को दिया जायेगा। उसमें से बने इंजेक्शन सरकार निर्धारित नियमों के अनुसार अस्पतालों में मरीजों के लिये आवंटित करेगी।

सांपों से निकलने  वाले जहर की मात्रा भी अलग

किस सांप से कितना जहर निकाला जाता है इस संदर्भ में डॉ. पटेल ने बताया कि कोब्रा में से सप्ताह में एक बार में 250 से 300 मिलीग्राम, कोमन क्रेट में से पखड़े में एक बार में 0.026 मिलीग्राम, रसेल वाइपर में से महीने में तीन बार में 150 से 160 मिलीग्राम और सो स्केल वाइपर में से पखवाड़े में एक बार में 0.0026 मिलीग्राम जहर निकाल जायेगा। स्थानीय सांइनाथ होस्पीटल में ही पिछले साल 1200 सर्पदंश के मामले दर्ज हुए थे। कई मामलों में एक मरीज को ही 15 से 45 इंजेक्शन देने पड़ जाते हैं जिससे प्रति वर्ष 3 हजार इंजेक्शन की आवश्यकता रहती है।

इस संस्थान को चाहिये और ढेर सारे सांप

आपको जानकार आश्चर्य होगा कि मालनपाडा संशोधन केंद्र में फिलहाल 86 प्रजातियों के अत्यंत जहरीले सांप हैं जिनमें 24 कोब्रा (नाग), 33 रसेल वाइपर, 25 कोमन क्रेट और 4 सो स्केल्ड वाइपर। एन्टीवेनम बनाने के लिये कुल 580 सांपों की आवश्यकता है। इसके अनुसार 60 कोब्रा, 120 रसेल वाइपर, 160 कोमन क्रेट और 240 सो स्केल्ड वाइपर की आवश्यकता इस केंद्र को है। इसके लिये प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सांप एकत्रित करने की मंजूरी मांगी गई है। सबसे पहले प्रदेश के तटीय इलाकों के 8 जिलों से सांप एकत्रित किये जायेंगे।

आपको बता दें कि फिलहाल गुजरात में सर्पदंश विरोधी इंजेक्शन बाहर से मंगवाये जाते रहे हैं। अब इस केंद्र में तैयार पाउडर से बने इंजेक्शन सुलभ होंगे। गौरतलब है कि भारत में धरमपुर स्थित यह केंद्र विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस अनुसार बना एक मात्र संस्थान है।

वायरल वीडियो : सोती हुई महिला के मुंह में घुसा सांप, निकालने में डॉक्टरों के भी छूटे पसीने
सोशल मीडिया पर आये दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ जानवरों के होते हैं, जो बहुत प्यारे होते हैं पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसके बारे में जानकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। आपने ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना या देखा होगा, जिसमें लोगों के कान में या नाक में कीड़े आदि घुस जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वाकया खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लड़की के मुंह में किसी तरह एक सांप घुस गया जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोते हुए मुंह में घुस गया सांप

आपको बता दें कि सांप ऐसा जानवर है जिसको देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। कोई कितना भी बहादुर हों, अगर सामने सांप दिख जाए तो कुछ सेकेंड के लिए दिमाग भी काम करना बंद कर देता है लेकिन सोते वक्त अगर कोई सांप शरीर के अंदर चला जाये तो क्या होगा। सोते हुए किसी के बालों या कपड़ों में सांप घुस जाना तो आम बात है लेकिन क्या आपने सुना हैं किसी के मुंह के अंदर सांप पहुंच जाए! ये बात थोड़ी अजीब भले है पर एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ और उसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Medics pull 4ft snake from woman’s mouth after it slithered down there while she slept. pic.twitter.com/oHaJShZT3R
— Fascinating Facts (@FascinateFlix) November 12, 2022

क्या है पूरा मामला

मामले में मिल रही जानकारी के अनुसार ये तब हुआ जब महिला गहरी नींद में सोई हुई थी और इस बात का भी होश नहीं रहा कि उसके मुंह में एक बड़ा सा सांप घुस गया। पर जैसे ही उसे इस बात की खबर लगी तो वो डॉक्टर के पास पहुंची, जहाँ डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। डॉक्टर भी सांप को महिला के मुंह से निकालने के बाद डर गये। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बेहोश सी पड़ी हुई है और डॉक्टर ने उसके मुंह में एक खास स्टिक डालकर सांप को बाहर निकालने में जुटे हैं। धीरे-धीरे करके जब डॉक्टर ने सांप को महिला के मुंह से बाहर निकाला तो खुद डॉक्टर के भी डर के मारे पसीने छूट गए।

सोशल मीडिया : बच्ची को सांप ने काटा, बच्ची ने भी लिया बदला, दांत से काटकर दो टुकड़े किये
अगर किसी को सांप काट ले तो अच्छे अच्छे की हालत ख़राब हो जाती है। पर बच्चों की बात अलग है। अबोध बालक कुछ भी कर सकते है। एक बच्ची ने तो सांप को ऐसा काटा कि उसके दो टुकड़े हो गये। यह घटना तुर्की के एक गांव की है। 2 साल की बच्ची बाहर खेल रही थी तभी एक बड़ा काला सांप आया और उसके मुंह और होठों पर डस लिया। इससे लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को पकड़कर अपने मुंह में डाल लिया और अपने दांतों से उसके दो टुकड़े कर दिए।

इसके कारण सांप तुरंत मर गया लेकिन लड़की का मुंह खून से भर गया। सांप जहरीला होने के कारण उसके शरीर में भी जहर फैल गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची चीख भी रही थी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

पड़ोसियों ने देखा कि सांप ने लड़की के चेहरे और होठों पर काट लिया और लड़की को सांप से अलग कर दिया। परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि सांप के काटने से बच्ची प्रभावित नहीं हुई। 24 घंटे तक अस्पताल की निगरानी में रखने के बाद बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। कहा जा रहा है कि सांप अपेक्षाकृत कम विषैला था, नहीं तो बच्चे को ज्यादा तकलीफ हो सकती थी।

इस घटना की तस्वीर भी वायरल हुई जिसके बाद यूजर्स ने बच्चे की हिम्मत की तारीफ की। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

स्वप्न शास्त्र : जानिए क्या हैं सपने में ‘नाग देवता’ के दर्शन होने का अर्थ
सोना और सोते समय सपना देखना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। हर इन्सान ये करता है। हमारे हिन्दू धर्म और शास्त्र के अनुसार सपने में देखे जाने वाले चीजों के विभिन्न अर्थ होते है। नींद में देखें गए सपने एक ओर जहां हमें कई बार डरा देते हैं। वहीं कई सपने हमें सुख की अनुभूति भी कराते हैं। समुद्र शास्त्रह इसके मुताबिक भी सपने जीवन में होने वाली अच्छी -खराब घटनाओं का संकेत देते हैं। भले आजकल के समय में अतिआधुनिक पीढ़ी इन बातों को कोई महत्व नहीं देती, लेकिन पुराने समय में इन बातों से बहुत सारी चीजों का अवस्था ओं का अंदाजा लगाया जाता था। सपनों को जहां एक ओर कुछ लोग केवल मन में बैठी किसी बात का हिस्सा मानते हैं। वहीं कई इसे आने वाले समय के संकेत के रूप में देखते हैं। इन्हें भविष्य के संकेत के रूप में देखने वालों का मानना है कि हमें इस दौरान मिल रहे संकेतों की जानकारी नहीं होने की वजह से हम इसे पहचान नहीं पाते, वहीं जो लोग इन संकेतों के प्रति जागरुक होते हैं। वे इसे पहचान कर अपने आने वाले समय के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं, जिससे वे कई तरह की परेशानियों से भी बच जाते हैं। आइए जानते हैं सपने में बार-बार सांप आना शुभ है या अशुभ।

इस प्रकार, हमारी इस धरती पर बहुत से जीव रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही हिंदू देवताओं और देवताओं के साथ-साथ पूजे जाते हैं और भगवान और देवता भी उन्हें अपने पास रखते हैं। कई प्राणियों में से एक देवों के देव महादेव अपने गले में धारण किए हुए सांप है। सपने की किताब में सांपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यदि कोई व्यक्ति सपने में बार-बार सांप देखता है तो वह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी कर सकता है। अगर सपने में सांप बार-बार आता है तो क्या यह शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं।

अक्स र देखने में आता है कि लोग सपने में सांप को देखकर डर जाते हैं, लेकिन कुछ जानकारों की माने तो सपने सांप का दिखना हर प्रकार से शुभ माना जाता है। सांप या नाग देखना शुभ होता है इसका मतलब है कि आपके जीवन में सभी तरह कि सुख समृद्धि आएगी। सपने में काले सांप का नज़र आना भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में बार-बार सांप देखता है तो यह भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। अगर आज किसी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जल्द ही किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाएगा। वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में मरा हुआ सांप देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को उसका पीछा करते हुए देखता है तो समझ लें कि आप जीवन में किसी समस्या को लेकर चिंतित हैं और यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको अभी उस समस्या का समाधान ढूंढ़ना चाहिए, नहीं तो आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। स्वप्न व्याख्या के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सफेद सांप को देखता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है और अचानक धन का संकेत देता है। सपने में अगर कोई उड़ता हुआ सांप देखता है तो यह अशुभ माना जाता है, यह दर्शाता है कि वह किसी बुरी घटना का शिकार होने वाला है।

अगर आप भी बार बार सपने में नाग देवता के दर्शन करते है तो आप को कुछ उपाय करना चाहिए। सपने में बार-बार सांप दिखाई देने पर शिवलिंग के नाग को जल चढ़ाएं। साथ ही नागदेवता और भगवान शिव की भी प्रतिदिन पूजा करें। इसके अलावा सोमवार का व्रत करें और उस दिन भगवान शिव की पूजा करें।

अजीबोगरीब : इस शख्स ने घर में पाल रखे थे इतने सारे सांप, संदिग्ध हालात में हुई मौत
आज के समय लोग अपने शौक के अनुसार तरह-तरह के जानवर पालते हैं। इनमें कुत्ते-बिल्ली तो खरगोश पालना तो आम बात है लेकिन कुछ लोग शेर-बाघ और सांप जैसे खतरनाक जानवर भी पालने लगे हैं।  इतना ही नहीं अमेरिका के मेरीलैंड में रहने वाले एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस शख्स ने 125 से अधिक जहरीले और गैर-विषैले सांप पाल लिए थे। उसने लोगों की नजर से इन सांपो को छिपकर पाले थे। शख्स के घर में इतने सांप हैं, इस बात का खुलासा तब हुआ जब शख्स की मौत हो गई।

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक, 49 साल का ये शख्स अपने घर में मृत पाया गया। शख्स के पड़ोसी ने उसे उसके घर के अंदर बेहोश देखा। इसके बाद पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शख्स के घर के अंदर गई तो वहां का मंजर देख डर गई। पुलिस ने जब शख्स का घर खोला तो वह जमीन पर मृत पड़ा मिला। उसके शव के आसपास 124 सांप थे।घर के हर हिस्से में सांप रेंग रहे थे। पुलिस जब शख्स के पास गई तब पता चला कि वो बेहोश नहीं है। बल्कि मर चुका है। अब ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि किसी सांप के काटने से ही युवक की मौत हुई होगी पर पुलिस ने शख्स की बॉडी की जांच में पाया कि उसपर चोट के कोई निशान नहीं है। सके अलावा उसके शव से किसी प्रकार की छेड़खानी का भी कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब तो पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगा।पुलिस ने मामले की जानकारी चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल को दी। हैरानी की बात है कि पड़ोसियों को अपने घर के पास ही एक घर में पल रहे इतने सांपों की बात की जानकारी नहीं थी।

एनिमल कंट्रोल द्वारा पकड़े गए 125 सांपों में कुछ बेहद बड़े थे तो तो कुछ बेहद छोटे, जिसमें 14 फुट लंबा बर्मीज पाइथन भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक अमेकिकार के 30 साल के इतिहास में पहली बार इतने सांप एक साथ मिले हैं। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद शख्स के पड़ोसी भी सहमे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों को अब डरने की कोई जरूरत नहीं है। गनीमत थी कि मामला सामने आ गया वरना अगर सांप घर से बाहर फ़ैल जाते तो शायद स्थिति डरावनी हो जाती।

बॉलीवुड : सलमान खान को सांप ने काटा, दबंग खान को कोई खतरा नहीं
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान से जुडी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल बीती रात सलमान खान एक दुर्घटना का शिकार हो गये। सलमान खान जब अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे तब उन्हें एक सांप ने काट लिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि ये घटना रात को साढ़े तीन बजे हुई। हालांकि उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनका इलाज हुआ। फिलहाल सलमान इलाज करवाकर घर के लिए रवाना हो चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान को जिस सांप ने काटा था वो जहरीला नहीं था और इसीलिए सलमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है।

Salman Khan bitten by non-venomous snake at his Panvel farmhouse, discharged after treatment

Read @ANI Story | https://t.co/Mtdcu6spbs#SalmanKhan pic.twitter.com/YGClDkGzk6
— ANI Digital (@ani_digital) December 26, 2021

वहीं सलमान खान की बात करें तो सलमान कल 56 साल के होने वाले हैं। इंडिया टुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस बार फिर कोरोना की वजह से अपना बर्थडे शांति से मनाने वाले हैं। सलमान खान अपने बर्थडे पर पनवेल फार्महाउस पर एक छोटी सी पार्टी रखने वाले हैं। जिसमें परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होने वाले हैं।

काम की बात लारें तो सलमान खान हाल ही में आये अपनी फिल्म अंतिम में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा सलमान जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले है। सलमान टाइगर 3 के शेड्यूल के लिए कैटरीना कैफ के साथ रवाना होंगे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी।

हैरतअंगेज : सामने आया दुनिया के सबसे बड़े सांप का वीडियो
आज तक आप बहुत से लंबे सांपों के बारे में पढ़ते या सुनते रहे होंगे पर आज हम जिस सांप की बात कर रहे उसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप। दरअसल कैरिबियाई देश डोमिनिका से एक विशालकाय सांप का वीडियो सामने आया है। यह सांप इतना बड़ा है कि इसे उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा सांप कहा जाता है। यह सांप वर्षा वन में पाया जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक जिंदा सांप कम से कम 10 फीट लंबा था, जिसे क्रेन से उठा लिया गया। क्रेन के उठते ही सांप हवा में लहरा रहा था। यह देख नाले के पास खड़े लोग और क्रेन चालक भी सहम गए। इस खतरनाक बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप की एक प्रजाति के सांप लगभग 13 फीट लंबे होते हैं।

हमला करते समय, बोआ कंस्ट्रिक्टर पहले अपने शिकार को चारों तरफ से पकड़ता है और फिर शिकार करने से पहले उसे अपने दांतों से काटता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा सांप किस प्रजाति का है।

‘World’s biggest snake’ so massive it has to be lifted by CRANE from bush lair
https://t.co/uNiHDrKvUc
— The US Sun (@TheSunUS) October 21, 2021

आपको बता दें कि जिस स्थान से ये सांप मिला है वो डोमिनिका केवल 29 मील लंबा और 16 मील चौड़ा है, जो इसे वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बनाता है। इसे द नेचर आइलैंड भी कहा जाता है। यहां अक्सर दुर्लभ प्रजाति के कीड़े पाए जाते हैं।

केरल : पति ने पत्नी के कमरे में छोड़ा कोबरा, सर्पदंश से हुई पत्नी की मौत
दक्षिण केरल के कोल्लम की एक अदालत ने सूरज नाम के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी उधरा की कोबरा के काटने से हत्या करने का दोषी ठहराया है, हालांकि सजा का ऐलान 13 अक्टूबर को होगा। पति पर सर्पदंश द्वारा पत्नी हत्या का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार जब उसकी पत्नी सो रही थी तब पति ने कमरे में एक कोबरा सांप के काटने को छोड़ दिया। ये घटना 7 मई 2020 की है। इस मामले में सूरज को मौत की सजा की मांग की गई है। पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि आरोपी को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। मामले की जांच करने वाली समिति को पता चला कि आरोपी ने सांपों को पकड़ने वाले एक स्थानीय व्यक्ति से उचित प्रशिक्षण प्राप्त किया था। साथ ही उसी व्यक्ति ने ही आरोपी को कोबरा दिया था।

आपको बता दें कि मामला तब सामने आया जब महिला के माता-पिता ने उसकी मौत के कुछ दिनों बाद मामला दर्ज कराया। मृतक के परिवार का आरोप है कि सूरज और उसके परिवार के लोगों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। सूरज की नजर पत्नी की  संपत्ति पर थी।  विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट जी मोहन राज ने कहा कि उथरा विकलांग थी और उसे शादी के समय 98 सॉवरेन सोना, चार लाख रुपये और दहेज में एक कार दी गई थी।  इसके अलावा उथरा के पिता हर महीने 8 हजार रुपये देते थे। आरोपी ने सुरेश नाम के एक व्यक्ति से एक कोबरा खरीदा था जो उथरा की संपत्ति हड़पने के लिए सांप पकड़ने का काम कर रहा था और इसके लिए 10,000 रुपये का भुगतान भी किया था।

आपको बता दें कि सूरज सांप को लेकर पत्नी के कमरे में छोड़ दिया जिससे कोबरा ने उसकी पत्नी को दो बार काटा और घटना के बाद सूरज पूरी रात जागता रहा ताकि उसे कोबरा न काटे कटे। सुबह अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस युवक से उसने कोबरा खरीदा था, वह सरकारी गवाह बन गया है। सुनवाई के दौरान उसने कोर्ट के सामने कबूल किया कि उसने सूरज को सांप दिया था। सूरज पर उसकी पत्नी की हत्या (उथरा मर्डर) और घरेलू हिंसा सहित कई मामलों का आरोप लगाया गया था। अदालत ने आज सूरज को धारा 302, 307, 328 और 201 के तहत दोषी ठहराया और मामले की सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी।

डिसा : अपने नए वीडियो गाने में खतरनाक सांप के साथ नजर आए गुजराती गायक, हरकत में आया वन विभाग
आज कल सोशल मीडिया पर सस्ते में पब्लिसिटी पाना एक ट्रेंड बन गया है। लोग लाइक और फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए सीमा पार कर रहे हैं। ऐसे में डिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल डिसा के जबड़िया गांव के देशी गायक अर्जुन ठाकोर का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन एक कोबरा सांप को अपने गले में लपेटे नजर आ रहे है। फिलहाल इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

जानकारी के अनुसार डिसा तालुका के जबडिया गांव के अर्जुन ठाकोर नाम के एक गुजराती गायक का कोबरा सांप के साथ एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें अर्जुन ठाकोर कोबरा सांप पकड़े नजर आ रहे हैं। उसने सांप को दोनों हाथों से पकड़ लिया है, इतना ही नहीं उसने सांप को अपने गले में लपेट लिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्जुन ठाकोर अपने गले में सांप लटकाकर अपना गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने से वन विभाग भी हैरान है, क्योंकि गुजरात सरकार अधिनियम, 1972, वन्यजीव अधिनियम के अनुसार, इस सांप को एक संरक्षित जानवर माना जाता है। इसे इस तरह से गले में लपेटना अपराध है। साथ ही, वीडियो में अर्जुन ठाकोर जिस सांप के साथ दिखाई दे रहे हैं, वह एक न्यूरोटॉक्सिक विषैला सांप है, जिसके काटने से मानव तंत्रिका तंतुओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है और यहां तक ​​कि इंसान तुरंत मर भी सकता है, ऐसे में इसलिए सांपों के साथ इस तरह की मस्ती खतरनाक मानी जाती है। वन विभाग की जांच में सामने आया कि ये वीडियो जबड़िया गांव के एक युवक ने शूट किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से जीवदया प्रेमियों की मांग है कि युवा और देश के कलाकार अर्जुन ठाकोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बनासकांठा: खेल में निकला सात फीट लम्बा अजगर, खेत के मालिक ने सुरक्षित जगह पर छोड़ा
मानसून आने के साथ ही खेल-खलियानों में आमतौर पर मगरमच्छ, सांप और अजगर जैसे जानवर बाहर निकल आते हैं। बनासकांठा के वीरमपुर गांव के पास एक खेत में शनिवार दोपहर एक अजगर घुस गया जिससे दहशत का माहौल बना गया। इस अजगर की लम्बाई अंदाजन सात फुट थी। हालांकि बाद में खेत के मालिक ने अजगर को खुद ही बचा लिया और उसे थैले में भरकर उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट ने वाघोड़िया तालुका के सागडोल गांव की सीवन से 6 फुट लंबे अजगर को बचाया और उसे वन विभाग को सौंप दिया। वाघोडिया तालुका के संगडोल गांव में रहने वाले बुधभाई ने वन्यजीव बचाव ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद पवार को फोन किया और कहा, "हमारे खेत में एक बड़ा अजगर आया है।" इसके बाद मौके पर पहुंची टीम को मैदान में साढ़े छह फुट का अजगर नजर आया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने हस्ताक्षर को छुड़ाकर वाघोड़िया वन विभाग को सौंप दिया।

अंधविश्वास: सांप को ईश्वर मान गले में लपेटना महिला को पड़ा भारी, सर्पदंश से हुई मौत
हिंदू धर्म में जानवरों को भी भगवान का अंश या दूत या सहायक माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में बहुत से जानवर जो शांत और घातक नहीं है उनकी पूजा अर्चना करने में कोई नुकसान नहीं लेकिन कुछ जानवर ऐसे है जिनसे बचकर रहना जरूरी है। ऐसे ही एक मामले में एक महिला को घर में निकले सांप को ईश्वर मान उसकी पूजा करना बहुत भारी पड़ा।

आपको बता दें कि चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में सोमवार देर शाम में घर निकले सांप की पूजा-अर्चना करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। जानकारी की माने तो प्रखंड के कर्मा पंचायत स्थित रक्शी गांव में लालदेव भुईयां की पत्नी रुनिया देवी घर से किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच उसके घर एक जहरीला सांप निकला। इस सांप को रुनिया देवी ने भगवान शिव का दूत समझकर पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और पूजा-पाठ करने बैठ गई। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला सांप को गले में लटकाएं बैठी रही और इस दौरान चल रहे भजन-कीर्तन और ढोल की आवाजों के बीच सर्प ने महिला को शरीर पर कई जगह डस लिया। हालांकि इस समय भजन में लीन महिला समेत सभी लोगों में से किसी का भी ध्यान इस बात पर नहीं गया। धीरे-धीरे जब शरीर में विष का असर बढ़ने लगा तो रुनिया देवी अचेत होकर गिर पड़ी। इतना देखते ही यह देखकर वहां हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि महिला के गिरते ही उसके परिजन आनन-फानन में झाड़फूंक कराने लगे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। साथ ही देखते ही देखते महिला की मौत हो गई। लोगों का मानना है कि समय रहते अस्पताल ले जाने पर उसे बचाया जा सकता था।

अजीबोगरीब : इस आदमी को सांप ने कटा तो भाई ने सांप को ही काट लिया
आज तक आपने सांप या नाग-नागिन द्वारा बदला लेने की बहुत कहानियां सुनी होंगी पर उड़ीसा के जाजपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने सांप से बदला लिया। दरअसल उड़ीसा में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया तो उसने सांप से बदला लेने के लिए सांप को काट लिया और इससे सांप मर गया। हुआ ऐसा कि 45 साल के शख्स को सांप ने काटा तो सांप से बदला लेने के लिए उस शख्स ने सांप पर हमला कर उसे काट लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि ये शख्स तो बच गया पर सांप की मौत हो गई। जाजपुर जिले के दानागढ़ी इलाके में बुधवार की रात किशोर बद्र नाम का शख्स खेत से लौट रहा था कि तभी उसके पैर में सांप ने डस लिया।

इसके बाद किशोरी ने सांप को पकड़ लिया और उसे काट लिया। किशोर के मुताबिक रात में घर आते समय उसके पैर में किसी चीज ने टक्कर मार दी। जब उसने टार्च जलाई तो सांप उसके पैरों में था। फिर उसने सांप को अपने हाथ में लिया और तब तक उसे काटता रहा जब तक सांप मर नहीं गया। इसके बाद किशोर मरे हुए सांप को अपने घर ले आया और अपनी पत्नी को पूरी कहानी सुनाई।

इस बात की बात पूरे गांव में फैल गई और सभी लोग इसकी चर्चा करने लगे। लोगों ने किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल जाने को कहा। हालांकि उन्होंने मना कर दिया। वह एक पारंपरिक चिकित्सक के पास गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर बद्र को सांप ने काट लिया, लेकिन उन्हें इसका कोई असर नहीं हुआ।