Murder - Loktej

सूरत : साली से शादी की ज़िद में जीजा ने की दोहरी हत्या
सूरत। शहर के उधना क्षेत्र के पटेलनगर में बुधवार (8 अक्टूबर) देर रात एक दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या की वारदात सामने आई। साली से शादी की जिद में एक शख्स ने अपने जीजा और साली की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना न केवल रिश्तों को शर्मसार करती है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 30 वर्षीय निश्चय अशोक कश्यप अपनी 25 वर्षीय बहन ममता और मां शकुंतलाबेन के साथ दिसंबर में होने वाली अपनी शादी की तैयारियों के सिलसिले में कुछ दिन पहले सूरत आया था। लेकिन इस बीच उसका जीजा संदीप धनश्याम गौड़ (34) हवस का शिकार बन गया।

बताया जा रहा है कि देर रात संदीप ने अपनी साली ममता से शादी की बात करते हुए जबरन छेड़छाड़ की, जिसके बाद घर में जोरदार विवाद हुआ। बहस के दौरान निश्चय ने जब संदीप को समझाने की कोशिश की, तो वह आगबबूला हो गया और रसोई से चाकू निकालकर निश्चय पर वार कर दिया। जब ममता अपने भाई को बचाने के लिए आगे आई, तो संदीप ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस हमले में बीच-बचाव करने आई शकुंतलाबेन भी घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी कानन देसाई, इंस्पेक्टर एस.एन. देसाई और विशेष पुलिस आयुक्त वबांग जमीर सहित उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी संदीप गौड़ को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

शादी की खुशियों के बीच हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पटेलनगर इलाके को शोक और अविश्वास के माहौल में डुबो दिया है।

युवक ने अपने दादा, दादी समेत तीन की हत्या की
गोरखपुर (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) गोरखपुर के झंगहा इलाके में शुक्रवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड में 24 वर्षीय एक युवक ने अपने दादा के भाई, दादा और दादी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामदयाल ने सबसे पहले भैंस पर कुदाल से हमला किया और जब उसके दादा कुबेर मौर्य (72) ने विरोध किया तो वह हिंसक हो गया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर उसके दादा के भाई साधु मौर्य (75) और दादी द्रौपदी देवी (70) घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उसने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर बेरहमी से मार डाला।

वारदात को अंजाम देने के बाद रामदयाल शवों को घसीट कर सड़क किनारे ले गया और उनके पास बैठ गया। डरे-सहमे ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, तब रामदयाल वहां से भाग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। रामदयाल की मां कुसुमावती ने इस हत्याकांड को देखा और भागकर ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों का दावा है कि परिवार में मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है, और रामदयाल के पिता एवं चाचा भी अस्थिर व्यवहार प्रदर्शित करते हैं।

पुलिस ने कहा कि पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी, जो मानसिक रूप से अस्थिर माना जा रहा है, ने अपने दादा-दादी पर कुदाल से हमला किया।

श्रीवास्तव ने कहा, "गांव में स्थिति नियंत्रण में है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"

बलात्कार के दोषी के भाई ने बदला लेने के लिये की पीड़िता के भाई की हत्या
गाजियाबाद (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बलात्कार के दोषी करार दिये गये एक व्यक्ति के भाई ने बदला लेने के लिए पीड़िता के भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सरफराज को 27 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका शव 22 फरवरी को कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में मिला था।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने हत्या की बात कुबूल की और बताया कि कत्ल को अंजाम देने का उसका मकसद बदला लेना था।

कुमार के मुताबिक, सरफराज ने बताया कि उसके छोटे भाई मनु ने 2023 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था और इस मामले में अदालत ने मनु को दोषी ठहराया था और वह वर्तमान में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।

उन्होंने बताया कि मनु को सजा दिलाने में बलात्कार पीड़िता के भाई ने अहम भूमिका निभायी थी और इसी को लेकर वह उससे रंजिश रखता था।

कुमार ने बताया कि सरफराज ने एक साजिश के तहत बलात्कार पीड़िता के भाई से दोस्ती की और शुक्रवार शाम को उसे कमला नेहरू नगर में एक सुनसान जगह पर शराब पीने के लिये ले गया तथा शराब पीने के दौरान सरफराज ने एक बड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार किये, जिससे उसकी मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना हुआ पत्थर बरामद कर लिया है।

गोवा: विदेशी महिला से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
पणजी, 17 फरवरी (भाषा) गोवा की एक अदालत ने आयरलैंड-ब्रिटेन की नागरिक डेनियल मैकलॉघिन से दुष्कर्म तथा उसकी हत्या के लगभग सात साल पुराने मामले में सोमवार को एक स्थानीय निवासी को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 वर्षीय एक विदेशी नागरिक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था। विदेशी नागरिक का शव 14 मार्च 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में मिला था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने सोमवार को भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दुष्कर्म तथा हत्या के लिए 25,000 रुपये और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन की तरफ से पैरवी कर रहे वकील विक्रम वर्मा ने कहा कि अदालत ने दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए दो साल की कैद की सजा सुनाई और निर्देश दिया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

शुक्रवार को फैसले के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधि के जरिए मीडिया में एक बयान भी जारी किया।

इसमें कहा गया, ‘‘हम डेनियल के परिवार और दोस्त के तौर पर न्याय के लिए हमारी लड़ाई में शामिल सभी लोगों के बहुत आभारी हैं। लोगों ने पीड़िता को अपनी बेटी माना है और उसके लिए अथक संघर्ष किया।’’

परिवार ने कहा कि वे आभारी हैं कि उनका संघर्ष रंग लाया और ‘‘डेनियल को हमसे छीनने’’ के लिए भगत को दोषी ठहराया गया।

इस मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक फिलोमेना कोस्टा ने बताया कि बेहद सावधानी के साथ एक-एक सबूत को एकत्र करते हुए जांच को पूरा किया गया और दोषी को सजा दिलाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि वह फैसले से संतुष्ट हैं।

गोवा पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल की रहने वाली मैकलॉघिन मार्च 2017 में गोवा घूमने आई थी तभी भगत ने उससे दोस्ती की। लेकिन एक दिन भगत ने उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

इसमें कहा गया कि मैकलॉघिन पर पत्थर से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खून से लथपथ उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया गया और सिर तथा चेहरे पर चोट के निशान भी थे।

हैदराबाद में नाना की हत्या करने से पहले आरोपी ने कहा- ‘कंपनी में कोई मेरा सम्मान नहीं करता’
हैदराबाद, 10 फरवरी (भाषा) हैदराबाद में संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़े के दौरान अपने 86 वर्षीय उद्योगपति नाना की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या करने से पहले के. कीर्ति तेजा ने कहा था, ‘‘आपने संपत्तियों का सही तरीके से बंटवारा नहीं किया, कंपनी में कोई भी मुझे सम्मान नहीं दे रहा।’’

पुलिस ने बताया कि शहर स्थित ‘वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी सी जनार्दन राव पर उनके नाती तेजा ने छह फरवरी की रात यहां बेगमपेट स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

तेजा को आठ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जिसके बाद शहर की पुलिस अब तेजा की हिरासत का अनुरोध करने की योजना बना रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आगे की जांच के तहत हम जल्द ही हिरासत के लिए याचिका दायर करने की योजना बना रहे हैं।’’

राव के घर में रह रही आरोपी (29) की मां ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो तेजा ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राव की बेटी का पुत्र तेजा छह फरवरी को अपने नाना के घर पहुंचा था। संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका राव से झगड़ा हो गया था।

शिकायत के अनुसार, तेजा ने चाकू निकाला और राव पर वार करते हुए कहा था, ‘‘आपने संपत्ति का बंटवारा सही तरीके से नहीं किया, कंपनी में कोई भी मुझे सम्मान नहीं दे रहा है, मुझे मेरा पैसा दो।’’

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

उस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कि पीड़ित को कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू मारा गया था, तो अधिकारी ने कहा कि चाकू से कई वार किए गए और पोस्टमॉर्टम जांच (पीएमई) रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि चौकीदार ने घर में प्रवेश करते समय तेजा को अपने साथ एक थैला ले जाते हुए देखा था और संदेह है कि वह उसी थैले में चाकू लाया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी नशे का आदी है, अधिकारी ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि संपत्ति विवाद हत्या के पीछे के कारणों में से एक है और सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जानी है।

इसने बताया कि आरोपी 2018 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था।

हाथरस: दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता-पिता पर भी जानलेवा हमला किया
हाथरस (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक युवक ने कथित तौर पर गला रेत कर अपनी दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी और पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से अपने चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि निर्मम हत्या की यह घटना हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात हुई।

अधिकारियों ने बताया कि विकास ने कथित तौर पर अपनी दो चचेरी बहनों सृष्टि (14) और विधि (छह) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने अपने चाचा छोटे लाल गौतम और चाची वीरांगना उर्फ गौरी पर भी हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में गौतम और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संदेह जताया जा रहा है कि संभवत: पारिवारिक विवाद में विकास ने हमला किया, हालांकि पुलिस ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

मूलरूप से फतेहपुर के निवासी छोटेलाल मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में व्याख्याता हैं और इन दिनों अपनी पत्नी तथा बेटियों के साथ आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पिछले एक साल से लकवाग्रस्त होने के कारण गौतम बिस्तर पर रहते हैं।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गौतम का भतीजा विकास अपने एक साथी के संग 22 जनवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर आया।

उन्होंने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद वे सभी सोने चले गए। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गौतम की दोनों बेटियों की मौत हो गई और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

गौरी के चिल्लाने पर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य किराएदार और पड़ोसी इकट्ठा हुए तथा पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘गौतम और उनकी पत्नी जीवित हैं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरी के बयान के अनुसार, उनकी बेटियों पर विकास ने हमला किया। प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि विकास अक्सर गौतम के परिवार से मिलने आता रहता था।

दिल्ली के स्कूल में छठी कक्षा के छात्र की मौत के मामले में 12 वर्षीय लड़का पकड़ा गया
नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी स्कूल में मामूली झगड़े के बाद छठी कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की मौत के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में मृतक के एक सहपाठी को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वसंत विहार के कुदुमपुर पहाड़ी निवासी प्रिंस की मंगलवार को अपने सहपाठियों के साथ मामूली झड़प के बाद मौत हो गयी थी।

इसके बाद दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में चिन्मय विद्यालय के बाहर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में सुबह की प्रार्थना के बाद कुछ लड़के आपस में झगड़ते नजर आए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत पीड़ित की कक्षा में ही पढ़ने वाले 12 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा है।”

पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रिंस को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत चिन्मय विद्यालय में दाखिला मिला था और तीन नवंबर को वह 12 साल का हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने मंगलवार सुबह 10:15 बजे सूचना दी कि प्रिंस को वहां मृत अवस्था में लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव की जांच करने पर पता चला कि कोई चोट का निशान नहीं है तथा मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था।

चिकित्सकों ने कहा कि लड़के को संभवतः दौरे से संबंधित समस्या हो सकती है।

प्रिंस के पिता सागर ने कहा कि उनके बेटे को कोई बीमारी नहीं थी और मंगलवार को जब वे उसे स्कूल छोड़कर आए थे तो वह पूरी तरह स्वस्थ था।

पुणे : अनैतिक संबंध के शक पर युवक ने अपनी भाभी और उनके दो बच्चों को मौत के घाट उतारा, शव को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास
पुणे के कोंढवा में एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी भाभी और उसके दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और फिर उन्हें अपने घर में जला दिया। यह भीषण घटना बुधवार आधी रात के आसपास हुई जब आरोपी वैभव वाघमारे का कथित तौर पर उसकी भाभी आम्रपाली वाघमारे के साथ अन्य पुरुषों के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ था।

जानिए क्या है मामला?

प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों के अनुसार, वैभव वाघमारे ने गुस्से में आकर आम्रपाली का गला घोंट दिया और फिर उसके दो बच्चों, पांच साल के बेटे और चार साल की बेटी का गला घोंटने की कोशिश की। जब तीनों की मौत हो गई, तो उसने पेट्रोल की कैन लाकर उन पर पेट्रोल उड़ेल कर उनमें आग लगा दी। एक अधिकारी ने कहा कि हंगामे की आवाज सुनकर और जलते हुए शवों की लपटों को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने कोंढवा पुलिस स्टेशन को सूचित किया, जिसने वहां एक टीम भेजी और आज सुबह वैभव वाघमारे को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे।

आरोपी हिरासत में

वहीं इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि "पुलिस उपायुक्त और अन्य सहित शीर्ष अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक महिला के पति और परिवार के सदस्यों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। आरोपी को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।" एक स्थानीय ने कहा कि हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना ने मध्यवर्गीय कोंढवा मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। लोग आज मंदिरों में दबी आवाज में इस पर चर्चा करते देखे गए।

राजकोट : पुलिस ने सुलझाया परप्रांतीय मजदूर की हत्या का मामला, शिकायतकर्ता ही निकला मुख्य आरोपी
हीरासर एयरपोर्ट पर 10 मार्च को  38 वर्षीय मजदूर विनोद खरवार की लाश मिली थी। इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस और क्राइम ब्रांच पिछले 4 दिनों से अलग-अलग टीमों में जांच कर रही थी। 4 दिन की लगातार पड़ताल के बाद राजकोट पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता ही इस मामले का आरोपी निकला है।

तीन दिनों तक आरोपी खुद को अभियोजक बनाकर पुलिस को गुमराह करता रहा

आपको बता दें कि मृतक और आरोपी मजदूरी के काम से राजकोट आए थे और दोनों एक दूसरे के दोस्त थे।शव मिलने के बाद से ही एयरपोर्ट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की गहनता से जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी थीं। फिर आरोपी लगातार फरियादी बनकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। हालांकि पुलिस को संदेह होने पर आरोपी से गहन पूछताछ करने पर उसने पुलिस के सामने हत्या कबूल कर ली।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में अन्य दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

मृतक विनोद और आरोपी हीरासर एयरपोर्ट पर मजदूर थे और मजदूरों की एक कॉलोनी में अगल-बगल रहते थे। मामले के मुख्य आरोपी राजाराम सरजू राम को शक था कि विनोद का उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध है इसलिए राजाराम और दिनेश ने विनोद को हटाने का फैसला किया और 2 अन्य दोस्तों के साथ विनोद को बेरहमी से मार डाला।

हत्या के 3 दिन बाद मिला था शव

पता चला है कि विनोद की हत्या तार से गला घोंट कर की गई थी। आरोपियों ने विनोद की हत्या कर शव को पुरानी बेला की घाटी में फेंक दिया। आरोपियों ने 8 तारीख की देर रात हत्या को अंजाम दिया था। तीन दिन बाद मिला शव, शव का एक पैर किसी जानवर ने खा लिया था और शव फूली हुई हालत में मिली थी।

जम्मू-कश्मीर : एक महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बडगाम जिले में एक महिला की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उसने बडगाम जिले के ओमपोरा क्षेत्र के एक कारपेंटर 45 वर्षीय शब्बीर अहमद वानी को उसी जिले के सोईबग गांव की 30 वर्षीय महिला की हत्या करने और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला

मामले में पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार महिला पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी। आरोपी ने पीड़िता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस जाँच में आरोपी ने खुद खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और रेलवे पुल ओमपोरा और सेबडेन समेत विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया, जहां से पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को कल रात बरामद किया गया।

आरोपी हिरासत में, जाँच जारी

पुलिस ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आरोपी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर मृत महिला के शव के सिर सहित उसके घर से शरीर के सभी हिस्से बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।"

इस महिला ने अपने पति को बताया सतीश कौशिक की मौत के लिए जिम्मेदार, पुलिस ने शुरू की जाँच
होली के अगले दिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाये जाने के बाद मृत घोषित किये गये बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के मामले में एक महिला द्वारा अपने ही पति पर कथित रूप से हत्या किए जाने का दावा करने से बड़ा मोड़ आया है। इस महिला का नाम सान्वी मालू है और इस महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करके दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई है और हत्या कोई और नहीं बल्कि उसके पति विकास मालू ने की है। हालांकि यहाँ  गौर करने वाली बात ये है कि सान्वी मालू और विकास मालू के बीच विवाद चल रहा है। सान्वी ने विकास के खिलाफ रेप केस भी दर्ज करवाया हुआ है।

पुलिस ने की जाँच शुरू

आपको बता दें कि अपने पति पर हत्या का आरोप लगाने वाली महिला के बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी है और महिला की गवाही दर्ज करने के लिए एक इंस्पेक्टर को नियुक्त किया है। सूत्र ने कहा, "महिला को अपना बयान दर्ज कराने के लिए जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी जाएगी क्योंकि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं।”

महिला ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी। उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि मृतक कौशिक को पति द्वारा कुछ गोलियां दी गईं जो उनके मौत की वजह बनी।

पुलिस का कहना,  अब तक कुछ भी सदिग्ध नहीं मिला

इससे पहले शनिवार को पुलिस ने बताया कि उन्होंने 8 मार्च को दोपहर 3 बजे तक होली मनाई और उसके बाद आराम करने लगे। उस शाम या रात में कोई पार्टी नहीं हुई। रात करीब 9 बजे कौशिक ने डिनर किया और फिर टहलने के बाद अपने बेडरूम में चले गए और अपने आईपैड पर मूवी क्लिप देखने लगे। रात करीब 12 बजे उन्होंने बगल के कमरे में सो रहे अपने मैनेजर संतोष को फोन किया और सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाँच करने पर कुछ दवाओं के अलावा मौके से या मृतक के कमरे से कुछ भी संदिग्ध या आपत्तिजनक नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत का प्रारंभिक कारण कार्डियक अरेस्ट है।

जम्मू-कश्मीर : अपने साथी की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक सैनिक को हिरासत में लिया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले में पिछले साल अपने सहयोगी की कथित हत्या के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। सिपाही की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र निवासी 21 वर्षीय सिपाही पवार प्रथम का शव पिछले साल 20 मई को मिला था, जिसके शरीर पर गोली लगी थी, जिसके बाद जांच की कार्यवाही शुरू की गई थी।

योजनाबद्ध तरीके से हुआ अपराध

आपको बता दें कि शव के मिलने पर हुई जाँच के बाद सामने आया कि ये बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अपराध हुआ था। इस बारे में सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने शनिवार को कहा कि 20 मई, 2022 को भारतीय दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के पवार प्रथमेश के रूप में पहचाने जाने वाले 21 वर्षीय सेना के सिपाही की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया गया था, जिनकी गोलियों से छलनी लाश बैरक के अंदर खून से लथपथ मिली थी।

धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज

रिपोर्ट में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर, पूछताछ की कार्यवाही समाप्त कर दी गई और सांबा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले वैद्य खुशरंग के रूप में हुई है। जांच को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या के मामले में बदल दिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।