Bhuj - Loktej

राजनाथ ने सर क्रीक के प्रति आक्रामक रुख के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी
नयी दिल्ली/भुज, दो अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को उसे सर क्रीक क्षेत्र के प्रति किसी भी आक्रामकता के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के किसी भी कदम का ‘‘कड़ा जवाब’’ दिया जाएगा जो ‘‘इतिहास और भूगोल’’ बदल सकता है।

रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी गुजरात के सीमावर्ती शहर भुज के निकट एक सैन्य अड्डे पर सैनिकों के साथ दशहरा मनाते हुए की तथा इस अवसर पर शस्त्र पूजा भी की।

सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है और तनाव बढ़ाकर पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना उसका उद्देश्य नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की गई किसी भी आक्रामकता का करारा जवाब दिया जाएगा, जो इतिहास और भूगोल दोनों को बदल देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने लाहौर तक पहुंचने की क्षमता का प्रदर्शन किया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची जाने का एक रास्ता इसी क्रीक से होकर गुजरता है।’’

सर क्रीक गुजरात के कच्छ के रण और पाकिस्तान के बीच 96 किलोमीटर लंबा ज्वारीय मुहाना है। दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सीमा रेखाओं की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण इसे एक विवादित क्षेत्र माना जाता है।

सिंह ने कहा, ‘‘आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद जारी है। भारत ने बार-बार बातचीत के ज़रिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान की नीयत खोखली और अस्पष्ट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सर क्रीक से सटे इलाकों में उसके सैन्य बुनियादी ढांचे का हालिया विस्तार उसकी नीयत को दर्शाता है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सतर्कतापूर्वक भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने का असफल प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा तंत्र को ‘‘बेनकाब’’ कर दिया और दुनिया को संदेश दिया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने की असफल कोशिश की।’’

सिंह ने कहा, ‘‘अपनी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय सेनाएं जब चाहें और जहां चाहें, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।’’

सिंह ने कहा कि भारत ने संयम बरता क्योंकि उसकी सैन्य कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे बढ़ाना और युद्ध छेड़ना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था। मुझे खुशी है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी सैन्य उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।’’

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद चार दिनों तक भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ समाप्त हुईं।

रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सिंह ने कहा, ‘‘यह हमारे सशस्त्र बलों की एकजुटता ही थी जिसने ऑपरेशन सिंदूर को रिकॉर्ड समय में अंजाम दिया। आज इस अवसर पर, मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमारे बहादुर सैनिकों और अधिकारियों को विशेष बधाई देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी रणनीति, आपके साहस और आपके सामर्थ्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत हर परिस्थिति में दुश्मन को परास्त करने में सक्षम है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी का साहस, आप सभी का पराक्रम भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करता रहेगा।’’

रक्षा मंत्री ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना को भारत की ताकत के ‘‘तीन स्तंभ’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब ये तीनों सेवाएं मिलकर काम करेंगी, तभी हम हर चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना कर पाएंगे।’’

सिंह पिछले कई वर्षों से दशहरा पर शस्त्र पूजा करते आ रहे हैं। उन्होंने पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में भी शस्त्र पूजा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए हथियार सिर्फ़ औज़ार नहीं हैं। हथियार सिर्फ़ शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं हैं बल्कि, हमारा मानना ​​है कि हथियार धर्म की स्थापना का एक साधन हैं।’’

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में सीमा के निकट 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा
भुज, 24 अगस्त (वेब वार्ता)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को बताया कि गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया है और इंजन से चलने वाली देसी नौका जब्त की गई है।

बीएसएफ ने बताया कि राज्य के कच्छ क्षेत्र में कोरी क्रीक पर स्थित सीमा चौकी के निकट एक अज्ञात नाव मिलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया।

बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आस-पास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक नौका जब्त की गई।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी मछुआरे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावल जिले के रहने वाले हैं और बीएसएफ की 68वीं बटालियन की सीमा चौकी के आम क्षेत्र में पाए गए।

नाव में लगभग 60 किलोग्राम मछली, मछली पकड़ने के नौ जाल, डीजल, बर्फ, खाने-पीने का सामान और लकड़ी के डंडे थे।

बीएसएफ ने बताया कि उनके पास से एक मोबाइल फोन और 200 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा भी जब्त की गई।

ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भुज में पीएम मोदी ने किया रोड शो, गांव-गांव से पहुंचे लोग
कच्छ, 26 मई (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 मई से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। जहां एक ओर देश को 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिलने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर` की गूंज भी पूरे गुजरात में सुनाई दे रही है।

पीएम मोदी का वडोदरा में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत की जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर भर में ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर, कटआउट और झांकियों के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया गया। महिलाओं ने पीएम का स्वागत लाल साड़ी और मांग में सिंदूर के साथ किया, जिससे इस अभियान को जनसमर्थन मिला।

9000 एचपी रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी देश के पहले 9000 हॉर्स पावर वाले इलेक्ट्रिक रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह इंजन भारतीय रेलवे की मालवाहन क्षमता** को और अधिक सशक्त बनाएगा। रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का कुल मूल्य 23,692 करोड़ रुपये होगा।
कई परियोजनाओं का करेगें शिलान्यास

वह शहरी विकास, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मोदी पीएमएवाई के तहत 22,000 से अधिक आवास इकाइयों को भी समर्पित करेंगे। वे स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत गुजरात में शहरी स्थानीय निकायों को 3,300 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी करेंगे।

भुज और अहमदाबाद में रोड शो

पीएम मोदी दोपहर 2 बजे भुज और शाम 6:30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। अहमदाबाद में रोड शो सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक होगा। इस दौरान सेना के उपकरणों की झांकियां, ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल की प्रतिकृतियां और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां लोगों को प्रेरित करेंगी।

हमारी कार्रवाई तो बस एक ‘ट्रेलर’ थी, जरूरत पड़ने पर पूरी ‘पिक्चर’ दिखाएंगे: राजनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा
भुज (गुजरात), 16 मई (भाषा) भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दी जाने वाली एक अरब डॉलर की सहायता पर शुक्रवार को पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि इस्लामाबाद इस सहायता का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए कर सकता है।

गुजरात के भुज वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल के इस्तेमाल की पुष्टि की और कहा कि इस हथियार ने पाकिस्तान को ‘‘रात के अंधेरे में दिन का उजाला’’ दिखा दिया है।

पाकिस्तान को स्पष्ट और कड़ा संदेश देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि मौजूदा ‘संघर्षविराम’ का मतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को उसके बर्ताव के आधार पर ‘‘परिवीक्षा’’ पर रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि उसका बर्ताव सुधरता है, तब तो ठीक और यदि कोई गड़बड़ी करता है, तो उसे कड़ा दंड दिया जाएगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमारी कार्रवाई तो बस एक ट्रेलर थी, अगर जरूरत पड़ी तो हम पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे। आतंकवाद पर हमला करना और उसे खत्म करना नये भारत का ‘न्यू नॉर्मल’ है।’’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने सात मई की सुबह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ढांचे नष्ट कर दिए थे।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया जिसके बाद भारत की तरफ से की गयी जवाबी कार्रवाई में उसके कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा। चार दिन तक चले टकराव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच संघर्ष रोकने पर सहमति बनी थी।

अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले सप्ताह भारत द्वारा नष्ट किए गए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लग गया है और इस्लामाबाद ‘‘पाकिस्तान के आम नागरिकों से एकत्र की गई राशि को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आका और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर को लगभग 14 करोड़ रुपये देने में खर्च करेगा।’’

वायु सेना का यह अड्डा उन सैन्य बुनियादी ढांचे में से एक है जिसे पाकिस्तान ने चार दिन तक जारी सैन्य संघर्ष के दौरान निशाना बनाया था।

सिंह ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि वह जो धन आईएमएफ को देता है उसका इस्तेमाल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान या किसी अन्य देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचा तैयार करने में किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की वित्तीय सहायता आतंकवाद के वित्तपोषण से कम नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत चाहता है कि आईएमएफ पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता देने से परहेज करे।’’

सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार ने मुरीदके और बहावलपुर में स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है।’’

पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को मात्र 23 मिनट में नष्ट करने वाले वायु सैनिकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब दुश्मन के इलाके में मिसाइल गिराई गईं, तो दुनिया ने भारत की वीरता और पराक्रम की गूंज सुनी।’’

सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के सशस्त्र बल न केवल दुश्मन पर हावी रहे बल्कि उन्हें नेस्तनाबूद करने में भी सफलता पाई।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के लड़ाकू विमान सीमा पार किए बिना पाकिस्तान के हर कोने पर हमला करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया ने देखा है कि कैसे भारतीय वायुसेना ने आतंकी शिविरों और बाद में पाकिस्तान के एयरबेस को नष्ट कर दिया। भारतीय वायुसेना ने यह साबित कर दिया है कि भारत की युद्ध नीति और तकनीक बदल गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ‘न्यू इंडिया’ का संदेश दिया कि हम सिर्फ विदेशों से आयातित हथियारों और प्लेटफार्म पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि भारत में निर्मित उपकरण हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन गए हैं। भारत में निर्मित हथियार अभेद्य भी हैं।’’

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने स्वयं ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की ताकत को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित इस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आकाश मिसाइल प्रणाली समेत भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इसमें जबरदस्त भूमिका निभाई है।

बृहस्पतिवार को श्रीनगर में भारतीय सेना के बहादुर जवानों और शुक्रवार को भुज में वायु सैनिकों के साथ अपनी बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दोनों मोर्चों पर सैनिकों में जबरदस्त उत्साह और देशभक्ति देखी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारे बलों ने जो किया, उससे पूरा देश गौरवान्वित है।’’

गुजरात में भारत-पाक सीमा के पास 'ड्रोन जैसी' वस्तु का मलबा मिला
भुज (गुजरात), आठ मई (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक एक सुनसान इलाके में बृहस्पतिवार को 'ड्रोन जैसी' वस्तु का मलबा मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ड्रोन जैसी यह वस्तु खावड़ा गांव के पास तब मिली है, जबकि केंद्र सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को पश्चिमी और उत्तरी भारत के कई स्थानों पर हमले की कोशिश की थी।

कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा ने पुष्टि करते हुए कहा, "आज सुबह एक हाई-वोल्टेज पावर ट्रांसमिशन लाइन के नीचे 'ड्रोन जैसी' वस्तु का मलबा मिला है।"

उन्होंने बताया, "यह मलबा खावड़ा गांव के पास मिला। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस वस्तु व उसके हिस्सों को जांच के लिए भुज एयरबेस ले गए।"

ड्रोन कहां से आया इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि क्या इसे मार गिराया गया या फिर यह बिजली लाइन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।

सूत्रों के अनुसार, मलबा जिस स्थान पर मिला है, वह भारत-पाक सीमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गुजरात के कच्छ जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 23 घायल
भुज, 21 फरवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, “मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।

गुजरात : भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक 16 घंटे से खाड़ी में फंसे तीन लोगों को बचाया गया
भुज, दो फरवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक ‘हरामी नाला’ के ज्वारीय धारा में फंसे एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारियों को लगभग 16 घंटे बाद बचा लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा ने बताया कि ये लोग शुक्रवार को ड्रेजिंग मशीन के जरिए ‘हरामी नाला’ खाड़ी क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में गुजरात हेवी केमिकल्स लिमिटेड (जीएचसीएल) की जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए गए थे, लेकिन वे फंस गए और वापस नहीं लौट पाए।

उन्होंने कहा कि जैसे ही जीएचसीएल अधिकारियों ने शनिवार सुबह पुलिस से संपर्क किया, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

सुंडा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय पुलिस और बीएसएफ ने खोज और बचाव अभियान शुरू करने से पहले उनके अंतिम संपर्क निर्देशांक के आधार पर तीनों का पता लगाया।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ की टीमें बचाव अभियान के लिए पहुंचीं, लेकिन परिस्थितियां प्रतिकूल थीं और इलाका दुर्गम था, इसलिए उन्होंने तीनों की सही स्थिति का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया।

सुंडा ने कहा, ‘‘तीनों लोग ड्रेजिंग मशीन पर खड़े थे जो लगभग पानी में डूब चुकी थी। जब हमें उनकी सुरक्षा का भरोसा हो गया, तो भारतीय सेना और वायुसेना से संपर्क किया गया और भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा गया। इस बीच, बीएसएफ ने नाव पर सवार होकर इलाके में प्रवेश किया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया। वे लोग करीब 16 घंटे तक फंसे रहे।’’

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में पाक नागरिक को पकड़ा
भुज, 26 जनवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने रविवार तड़के कच्छ में सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां दर्ज कीं।

उन्होंने बताया कि जवानों ने आसपास के इलाके में तलाशी ली और एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, जिसकी पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के रहने वाले खावर के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (रविवार को) के मद्देनजर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान शुरू किया है।

बीएसएफ ने इससे पहले महीने की शुरुआत में कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरामी नाला के उत्तर में स्थित एक क्षेत्र के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।

गुजरात : राज्य में प्रतिबंधित रस्सी ने 10 लोगों को भोग लिया, उत्तरायण में कुल 19 मौतें
गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा चाइनीज के अलावा कांच की परत वाली रस्सियों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद, उत्तरायण के दो दिनों में राज्य भर में रस्सी से चोट लगने के कारण मृत्यु के 10 मामले सामने आए। प्रतिबंध के बावजूद रस्सियों के कारण करीब 200 लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हुई हैं। प्रतिबंध के सख्त क्रियान्वयन और कड़ी सुरक्षा की बातें केवल कागजों तक ही सीमित रहीं। इसके अलावा, राज्य भर में पतंग के कारण छतों से गिरने या अन्य कारणों से मौत की नौ घटनाएं सामने आई हैं। इस प्रकार, उत्तरायण त्योहार के दौरान मरने वालों की कुल संख्या 19 तक पहुंच गई है।

उत्तरायण त्योहारों के दौरान पतंग उड़ाने का मजा कई लोगों के लिए सजा भी साबित होता है। राज्य भर में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, रस्सी से चोट लगने के कारण सौराष्ट्र में दो, सूरत में एक, मध्य गुजरात में पांच और उत्तर गुजरात में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा ने उत्तरायण के दो दिनों के दौरान 8400 से अधिक आपातकालीन मामले दर्ज किए। इनमें से पतंग उड़ाते समय गिरने एवं डोरी फंसने के 219 मामले सामने आए। हालांकि, सबसे ज्यादा करीब 200 मामले अकेले डोरी फंसने के कारण सामने आए। उत्तरायण के एक ही दिन में कुल 4948 आपातकालीन मामले सामने आए।

इस वर्ष उत्तरायण के दौरान आपातकालीन मामलों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष के उत्तरायण उत्सव की तुलना में आपातकालीन मामलों में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष उत्तरायण के दो दिनों में 8400 से अधिक मामले दर्ज किए गए, अर्थात उत्तरायण पर्व के दौरान 108 एम्बुलेंस लगातार दौड़ती रहीं।

पिछले साल की तुलना में कुल मामलों में 9.16 प्रतिशत की वृद्धि

उत्तरायण के दूसरे दिन 15 तारीख को राज्य भर में कुल 3486 आपातकालीन मामले सामने आए। जिसमें सबसे अधिक 731 मामले अहमदाबाद जिले में सामने आए, जबकि सबसे कम 22 आपातकालीन मामले डांग जिला में सामने आए। इस वर्ष, पिछले वर्ष 15 जनवरी, 2024 की तुलना में 303 अधिक आपातकालीन कॉलें आईं हैं। इस प्रकार उत्तरायण के दो दिनों में कुल 8434 आपातकालीन मामले दर्ज किए गए, अर्थात 108 एम्बुलेंस सेवा को 8400 से अधिक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुईं, और पिछले वर्ष के उत्तरायण पर्व की तुलना में कुल मामलों में 9.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गुजरात : माता-पिता के लिए एक लाल बत्ती समान घटना
वर्तमान तकनीकी युग में बच्चे मोबाइल फोन के आदी हो गए हैं। कभी-कभी इस मोबाइल का भूत भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला भुज के एक छोटे से गांव से सामने आया है। भुज के मोखाना गांव में एक किशोर ने मोबाइल फोन पर गेम हारने के बाद जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने से हड़कंप मच गया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय कार्तिक कानजीभाई मेरिया को 4 जनवरी को जहरीली दवा खाने के बाद भुज जनरल अस्पताल ले जाया गया था। जहां 8 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्थर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर ए.जी. परमार के अनुसार, घर में मोबाइल फोन पर कोई गेम खेल रहा था, जिसमें वह हार गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सदमे के कारण उसने आत्महत्या कर ली। पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। मृतक किशोर कौन सा खेल खेल रहा था, इसका खुलासा जांच के दौरान होगा।

गुजरात : भुज में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी युवती को नहीं बचाया जा सका, 33 घंटे बाद मिला शव
भुज में सोमवार (6 जनवरी) को एक ऐसी घटना घटी जिससे हड़कंप मच गई। कंढेराई गांव में सोमवार सुबह तड़के इंदिरा मीना नाम की 21 साल की युवती 500 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। हालांकि ये युवती जिंदगी की जंग हार गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड समेत विभिन्न बचाव दल द्वारा बच्ची के शव को बाहर निकालने में जुटी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, भुज तालुका के कंढेराई गांव में सोमवार सुबह खेतिहर मजदूर कानजी मीणा नामक युवती वाडी के 500 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गयी। यह युवती दुर्घटनावश गिरी या उसने आत्महत्या की, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बोरवेल में फंसी 21 साल की इंदिरा मीना की रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई है। इसी बीच शव बोरवेल से 300 फीट ऊपर उठकर दोबारा नीचे गिर गया।

राजस्थान के प्रतापगढ़ की एक लड़की, जो अपने चचेरे भाई के साथ भुज तालुका के कंढेराई गांव में पिछले छह से आठ वर्षों से खेत मजदूर के रूप में काम कर रही थी। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे अपनी बहन के साथ नित्यक्रम के लिए निकली। जब युवती घर नहीं लौटी तो खोजबीन के दौरान वाड़ी में 500 फीट गहरे खुले बोर से युवती के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद युवती के भाई ने वाड़ी के मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

फर्जी ईडी छापेमारी का मुख्य आरोपी 'आप' कार्यकर्ता, पार्टी गतिविधियों में पैसा दिया : गुजरात पुलिस
भुज, 14 दिसंबर (भाषा) गुजरात पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस महीने की शुरुआत में कच्छ जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फर्जी छापेमारी की घटना का मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यकर्ता है और अवैध रूप से अर्जित धन से पार्टी की गतिविधियों को वित्तपोषित करता था।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के नेता गोपाल इटालिया ने पुलिस के इन दावों का खंडन किया है और उस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में चार दिसंबर को अब्दुल सत्तार मजोठी सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर दो दिसंबर को गांधीधाम में फिल्मी अंदाज में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर छापा मारने और 22.25 लाख रुपये के आभूषण चुराने का आरोप है।

कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बागमर ने बताया कि पुलिस रिमांड में मजोठी ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले भुज सर्किट हाउस में उसकी मुलाकात आप की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं इटालिया और मनोज सोरठिया से हुई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस वित्तीय लेखा-जोखा सहित मजोठी के धनराशि के लेन-देन की जांच करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो जांच अधिकारी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

पुलिस अधीक्षक बागमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आरोपियों की 11 दिन की रिमांड के दौरान खुलासा हुआ है कि कुछ दिन पहले राधिका ज्वैलर्स पर की गई फर्जी ईडी छापेमारी का मास्टरमाइंड अब्दुल सत्तार मजोठी आप का कार्यकर्ता है। वह अवैध रूप से अर्जित धन से पार्टी की गतिविधियों को वित्तपोषित किया करता था। ’’

उन्होंने बताया कि मजोठी का आपराधिक इतिहास है और उस पर जामनगर और भुज में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्जी छापेमारी के दौरान मजोठी लगातार आभूषण की दुकान के पास मौजूद था और अवैध गतिविधि पर नजर रख रहा था।

इस बीच, आप नेता इटालिया ने पुलिस के दावों का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है।

इटालिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि हम पुलिस पर कितना भरोसा कर सकते हैं, खासकर तब जब भाजपा सरकार का उन पर पूरा नियंत्रण हो। पुलिस झूठे आरोप लगा रही है और उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए उचित विवरण के साथ सामने आना चाहिए।’’

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)