Vadodara - Loktej

वडोदरा : प्रधानमंत्री रोजगार मेला के अंतर्गत वडोदरा में रोजगार मेला का आयोजन, 80 नवनियुक्त युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन पहल के अंतर्गत देश भर में आयोजित 19वें रोजगार मेले का उद्धघाटन किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को सम्बोधित भी किया। यह रोजगार मेला देश भर के 47 विभिन्न स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया जिसके तहत 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इसी क्रम में पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा में प्रतापनगर डिविजनल रेलवे ऑडिटोरियम में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं  विधायक केयुरभाई नारायणदास रोकडिया की गरिमामय उपस्थिति रही। जिसके अंतर्गत रेलवे, बैंक एवं डाक विभागों के कुल 80 पदों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए नियुक्त लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी सबसे पहले और सबसे अहम रूप से लोगों के जीवन को आसान बनाने का एक माध्यम है। उन्होंने हर युवा 'कर्मयोगी' से आह्वान किया कि वे अपनी पद को एक जीवंत जिम्मेदारी के रूप में देखें, भारत के लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं को समझें और उसी के अनुसार अपने काम को ढालें। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अपना पूरा विश्वास दोहराते हुए कहा कि ये नए नियुक्त कर्मचारी भारत की विकास यात्रा को एक नई गति प्रदान करेंगे, और उनके काम तथा निर्णयों के माध्यम से 'विकसित भारत' का संकल्प अवश्य पूरा होगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को उनके भविष्य के सफर के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को ईमानदारी, समर्पण एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं सत्यनिष्ठा से करने का आह्वान किया।

वडोदरा में आयोजित समारोह में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वडोदरा मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके  द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी जनों को संबोधित किया। इस दौरान माननीय विधायक केयुरभाई नारायणदास रोकडिया  तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वडोदरा मंडल के शाखा अधिकारी एवं रेलकर्मी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया गया है। अब तक बारह लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप सभी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय भी विकसित भारत के निर्माण में निरंतर योगदान दे रहा है तथा “हर घर जल” अभियान के अंतर्गत करोड़ों घरों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के जोनल हेड विनय कुमार राठी तथा डाक विभाग के उप अधीक्षक टी. एन. मलिक भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने भी युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। रोजगार मेला भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से देशभर के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है।

कार्यक्रम के अंत में वडोदरा मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 19वें रोजगार मेले में पश्चिम रेलवे के अंतर्गत वडोदरा मंडल के अलावा अहमदाबाद एवं राजकोट मंडल में भी नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वडोदरा मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार तथा इस महत्वपूर्ण आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

वडोदरा में रोजगार एवं अप्रेंटिस भर्ती मेले का आयोजन, 47 उम्मीदवारों का चयन
वडोदरा के तरसाली स्थित आईटीआई कैंपस में आज रोजगार एवं अप्रेंटिस भर्ती मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन असिस्टेंट डायरेक्टर, एम्प्लॉयमेंट ऑफिस एवं मॉडल करियर सेंटर, तरसाली द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

भर्ती मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के SSC, HSC, ITI, BA और B.Com सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले 123 पुरुष एवं महिला उम्मीदवार शामिल हुए। मेले में वडोदरा की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और 125 से अधिक रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए।

इस दौरान फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप ऑफिसर, अप्रेंटिस और ट्रेनी जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इंटरव्यू के बाद 47 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिन्हें रु. 14,000 से रु. 22,000 प्रतिमाह तक के वेतन का प्रस्ताव दिया गया।

भर्ती मेले में एम्प्लॉयमेंट ऑफिस के प्रमुख अल्पेश चौहान ने युवाओं को उनकी योग्यता, अनुभव और रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र चुनने तथा शुरुआती वेतन की चिंता किए बिना कम से कम एक वर्ष तक कंपनी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, अप्रेंटिसशिप योजना और PMVBRY जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर कार्यालय के काउंसलर्स ने उम्मीदवारों को विदेश में नौकरी एवं शिक्षा के लिए सुरक्षित और कानूनी माइग्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही, डिफेंस भर्ती परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क रेजिडेंशियल ट्रेनिंग स्कीम, स्वरोजगार, करियर गाइडेंस, काउंसलिंग तथा L&T स्किल ट्रेनिंग संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन नौकरी खोजने और आवेदन करने के इच्छुक युवाओं का अनुबंधम और NCS पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया, ताकि उन्हें भविष्य में रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

वडोदरा में जून में होगा वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन
गांधीनगर, 23 मई (वेब वार्ता)। वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) का मध्य गुजरात संस्करण इस वर्ष जून के अंतिम सप्ताह में वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस क्षेत्र में अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, आणंद, खेड़ा, पंचमहाल, दाहोद,छोटा उदयपुर, नर्मदा और महिसागर जिले शामिल हैं, जिनकी गुजरात के कुल विनिर्माण में 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण के जिला-स्तरीय आंकड़ों में मध्य गुजरात ने राज्य के अन्य परिवहन उपकरण विनिर्माण उत्पादन का 93 प्रतिशत योगदान दिया।

इसके अलावा, वाहन और वाहनों के कलपुर्जों में 92 प्रतिशत, पेय पदार्थों में 70 प्रतिशत तथा दवा और विद्युत उपकरणों में 63-63 प्रतिशत योगदान है।

वडोदरा : 90 साल पुराना ‘अरुढ महल’ बना वडोदरा की शाही विरासत का प्रतीक
वडोदरा के डांडिया बाजार क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक हवेली “अरुढ महल” आज भी शहर की सांस्कृतिक विरासत, शाही इतिहास और पारंपरिक वास्तुकला की अनमोल पहचान बना हुआ है। वर्ष 1936 में निर्मित इस भव्य हवेली ने करीब 90 वर्षों का सफर तय कर लिया है। लगभग 17,000 वर्गफीट क्षेत्र में फैले इस महल में 22 विशाल कमरे, पारंपरिक आंगन और पुराने दौर की आकर्षक वास्तुकला आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

अरुढ महल का निर्माण प्रसिद्ध विधिवेत्ता डॉ. रामचंद्र रावजी पवार ने कराया था, जिन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी। वे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के रूममेट के रूप में भी जाने जाते थे। विदेश से लौटने के बाद उन्होंने महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में अमरेली के दीवान बने। भारतीय संत और योगी सिद्धारुढ स्वामी के सम्मान में इस हवेली का नाम “अरुढ महल” रखा गया।

महल का पारंपरिक आंगन आज भी शहर की भागदौड़ के बीच शांति और पुरातन संस्कृति का अनुभव कराता है। हवेली में मौजूद पुरानी रसोई की चिमनी को शहर की सबसे प्राचीन चिमनियों में से एक माना जाता है, जो इसकी ऐतिहासिक अहमियत को और खास बनाती है। यहां आज भी पुराने फर्नीचर, दुर्लभ कलाकृतियां और पारंपरिक जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है।

वर्तमान में अरुढ महल को एक हेरिटेज होमस्टे के रूप में विकसित किया गया है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक वडोदरा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से अनुभव कर रहे हैं। यह हवेली गुजराती म्यूजिक वीडियो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फिल्म शूटिंग के लिए भी लोकप्रिय लोकेशन बन चुकी है। इसका खुला ऐतिहासिक आंगन और पारंपरिक माहौल कलाकारों और प्रोड्यूसर्स को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

हाल के वर्षों में शीतल पवार और उनके परिवार ने अरुढ महल की विरासत को संरक्षित करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। परिवार हवेली की मूल वास्तुकला, एंटीक वस्तुओं और पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शीतल पवार का उद्देश्य केवल एक होटल व्यवसाय विकसित करना नहीं, बल्कि “हेरिटेज होमस्टे” के माध्यम से वडोदरा और गुजरात की समृद्ध संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है।

उनका मानना है कि जब पर्यटक किसी ऐतिहासिक घर और स्थानीय परिवार के साथ समय बिताते हैं, तो वे केवल एक स्थान नहीं देखते, बल्कि उस शहर की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को भी गहराई से महसूस करते हैं। अरुढ महल आज केवल एक हवेली नहीं, बल्कि वडोदरा की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक इतिहास की जीवंत पहचान बन चुका है।

वडोदरा : पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं SLBC गुजरात द्वारा 26 मई को वडोदरा में आयोजित होगा एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) और SLBC गुजरात की ओर से किसानों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 26 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे वडोदरा के मेरीयाट होटल में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नेशनल पेंशन सिस्टम के माध्यम से रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा, नियमित आय और दीर्घकालिक निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों, बढ़ती महंगाई, अनिश्चित आय स्रोतों और बदलते सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना और पेंशन सुरक्षा की आवश्यकता पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।

विशेष रूप से किसानों और छोटे व्यापारियों को आय, मौसम और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच नियमित बचत और पेंशन योजनाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान PFRDA के अधिकारी एनपीएस में निवेश के लाभ, कम उम्र में निवेश शुरू करने के फायदे, टैक्स बचत, अनुशासित निवेश प्रक्रिया और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।

इसके अलावा, कम राशि से निवेश शुरू कर लंबे समय में मजबूत पेंशन फंड तैयार करने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों की ओर से किसान संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

वडोदरा : जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर नागरिकों से जानकारी भरने की अपील
राज्य में जनगणना प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस संबंध में वडोदरा जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया ने जिले के नागरिकों से पोर्टल पर समय रहते जानकारी भरने और जनगणना कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है।

जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया ने बताया कि राष्ट्रीय जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवास संबंधी आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन आंकड़ों का उपयोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की योजना बनाने तथा उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 17 मई से 31 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और OTP दर्ज कर आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को अंग्रेजी अक्षर ‘H’ से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक विशेष SE ID प्रदान की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि इसके बाद 1 जून से 30 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) चलाया जाएगा, जिसके तहत जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। उस समय नागरिकों को अपनी SE ID जनगणना कर्मचारियों को दिखानी होगी। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए वडोदरा जिले में व्यापक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। जिले में 2500 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को इस कार्य में लगाया गया है।

जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया ने कहा, “पोर्टल पर जानकारी भरना बेहद आसान है। मैंने स्वयं भी सेल्फ-एन्यूमरेशन किया है। नागरिक गुजराती भाषा में भी आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।” उन्होंने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सही व पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां सेंसस एक्ट के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकास कार्यों के लिए किया जाता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें तथा जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

वडोदरा : सजगता से संभावित रेल‌ दुर्घटना टालने के लिए वडोदरा मंडल में कार्यरत 3 कर्मचारी महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित
रेलवे के संचालन में संरक्षा सर्वोपरि होती है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी की सजगता एवं सतर्कता अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वडोदरा मंडल के रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। ये पुरस्कार मार्च 2026  के दौरान ड्यूटी पर रहते हुए सतर्कता दिखाने और संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किए गए।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना  द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी निम्न हैं। जिनमें  संजय कुमार – पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के खरसालिया में पॉइंट्समैन, के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 23.03.2026  को खरसालिया यार्ड में एक गुड्स ट्रेन वैगनों के साथ खरसालिया स्टेशन से गुजर रही थी। “ऑल राइट” सिग्नल का आदान-प्रदान करते समय ऑफ-साइड पॉइंट्समैन संजय कुमार ने देखा कि MKPP ट्रेन के इंजन से दूसरे वैगन का ऑक्सिलरी रिजर्वायर असामान्य रूप से हिल रहा था। ट्रेन के संभावित खतरे को भांपते हुए उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर खरसालिया को सूचित किया, जिन्होंने तत्पश्चात स्टेशन मास्टर गोधरा को "स्टॉप एंड एग्जामिन" का सिग्नल प्रदान किया।  गोधरा पर कैरेज एंड वैगन स्टाफ द्वारा जांच करने पर पाया कि संबंधित वैगन के ऑक्सिलरी रिजर्वायर की सभी फिटिंग्स टूट चुकी थी तथा वह अत्यंत असुरक्षित स्थिति में था, जो किसी भी समय गिर सकता था या लटक सकता था तत्परता से दोषपूर्ण भाग को हटाकर एक गंभीर दुर्घटना की संभावना को टाला गया। उनकी सतर्कता एवं समय पर दी गई सूचना के कारण एक संभावित बड़े खतरे को टाला गया तथा रेल संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

सुरेश फ़रशवाल– पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा लॉबी पर सहायक लोको पायलट , के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 03.03.2026 को एमएमबीडी (साबरमती गार्ड) में गार्ड ड्राइवर रिपोर्ट (GDR) जांच के दौरान वैगन में आगे एवं पीछे की ट्रॉली के पीयू पैड के बीच गैप पाया गया। एएलपी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एलपी/सीटीओ/सीटीएलसी-एडीआई को सूचित किया। इसके पश्चात कैरेज एंड वैगन विभाग द्वारा संबंधित वैगन की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वैगन आगे की यात्रा के लिए अनुपयुक्त है। तत्परता से उक्त वैगन को साबरमती यार्ड में अलग कर दिया गया जिससे संभावित दुर्घटना की संभावना को टाल दिया गया। एएलपी की त्वरित एवं सजग कार्रवाई के परिणामस्वरुप लाइन पर एक संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सका जिससे रेल संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

असिब हुसेन ए. मलेक– पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में वरिष्ठ टेक्नीशियन , के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 26.02.2026 को असिब हुसेन ए. मलेक ने वैगन VVNH-1 के प्राथमिक रखरखाव के दौरान  असाधारण सतर्कता एवं सजकता का परिचय दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दूध टैंक के ऊपरी भाग के सोलबार फ्रेम से पहिए के फ्लैंज का गंभीर रूप से रगड़ हो रहा था, जो अत्यंत खतरनाक स्थिति थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने संबंधित वैगन को तत्काल मरम्मत हेतु सिक: चिन्हित किया।  उनकी त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्रवाई के परिणामस्वरुप एक संभावित पटरी से उतरने की घटना को टाल दिया गया तथा रेल संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

उनकी सतर्कता, सजगता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के फलस्वरूप संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई तथा रोलिंग स्टॉक, कर्मचारियों, यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। यह घटना रेलवे कार्य के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा सुरक्षा, सतर्कता एवं कर्तव्य परायणता को दर्शाती है।

वडोदरा में तंबाकू विरोधी जागरूकता के लिए फ्लैश मॉब का आयोजन
तंबाकू के दुष्प्रभावों और युवाओं में बढ़ते नए ज़माने के निकोटीन प्रोडक्ट्स के उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वडोदरा में एक फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 31 मई को मनाए जाने वाले वर्ल्ड नो टोबैको डे के उपलक्ष्य में शनिवार को सैफरन टॉवर में आयोजित किया गया।

इस सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फेथ फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के नुकसान और युवाओं में बढ़ते निकोटीन उत्पादों के उपयोग के प्रति सचेत करना था।

इस कार्यक्रम में संस्था के लगभग 50 वॉलंटियर्स और महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा की लॉ फैकल्टी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ्लैश मॉब और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों ने तंबाकू विरोधी संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

फेथ फाउंडेशन ने जानकारी दी कि पिछले तीन महीनों में यह अभियान गुजरात के आठ नगर निगम क्षेत्रों के 81 स्कूलों तक पहुंचा, जहां लगभग 8000 विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया है।

कार्यक्रम में SOG और VMC के वरिष्ठ अधिकारी, फेथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अनंत क्रिश्चियन तथा प्रोग्राम डायरेक्टर सुसान सैमसन भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू केवल एक लत नहीं, बल्कि एक “साइलेंट किलर” है, जो समाज और परिवारों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह अभियान स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में फाउंडेशन के सतत प्रयासों का हिस्सा बताया गया।

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर डिजिटल एक्सेस बोर्ड एवं बैटरी ऑपरेटेड कार्ट सेवा का सांसद डॉ. हेमांग जोशी द्वारा उद्घाटन
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं को और अधिक आधुनिक, सुगम एवं समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वडोदरा रेलवे स्टेशन पर डिजिटल एक्सेस बोर्ड तथा बैटरी ऑपरेटेड कार्ट सेवा का उद्घाटन आज सांसद डॉ. हेमांग जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं‌ अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने इस अवसर पर बताया कि यात्रियों के लिए आज वडोदरा स्टेशन पर दो नई महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है। डिजिटल एक्सेस बोर्ड अपने आप में सेल्फ एक्सपल्मेट्री है, जहां‌ यात्रियों को स्टेशन की एंट्री पर ही स्टेशन की हर सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। दिव्यांग जनों के लिए प्रोजेक्ट "सारथी‌"  इलेक्ट्रिक कार्ट सेवा देश में इस तरह की पहली सेवा है, जो आज वडोदरा स्टेशन पर शुरु की गई है। यात्रियों के लिए सुविधा वाली इन‌ दोनों पहलों के लिए उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक  राजू भडके और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। सांसद ने इस अवसर पर लाइसेंस सहायकों से भी मुलाकात की और उन्हें बताया कि उनके हितों की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद और सुविधा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

वडोदरा मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिक स्टेशन सेवाओं की दिशा में वडोदरा मंडल की यह‌ एक महत्वपूर्ण पहल है। स्टेशन पर आने‌ वाले यात्रियों को बहुत ही सुगम तरीके से यह पता लगेगा कि रेल सुरक्षा बल कहां है, टिकट विंडो कहां है और लिफ्ट कहां‌ है, इत्यादि। इलेक्ट्रिक कार्ट एक महत्वपूर्ण फैसिलिटी है, अपने छोटे साइज़ के कारण यह कार्ट लिफ्ट में भी जा सकती है और ट्रेन तक सीनियर सिटिजन‌और दिव्यांगजन यात्रियों को उनकी ट्रेन तक छोड़ने में मददगार होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि डिजिटल एक्सेस बोर्ड सुविधा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत स्थापित की गई है तथा इसका उद्देश्य स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही को अधिक सरल, सुविधाजनक एवं तनावमुक्त बनाना है। वडोदरा स्टेशन पर स्थापित डिजिटल एक्सेस बोर्ड यात्रियों के लिए एक स्मार्ट सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिसमें स्टेशन की विभिन्न सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन सुविधाओं, पार्किंग, फूड स्टॉल, सुरक्षा सेवाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की स्पष्ट एवं आसान जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यह बोर्ड विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

श्री कुमार ने‌ बताया कि इसके अतिरिक्त आधुनिक बैटरी चालित कार्ट की विशेषता यह है कि यह केवल प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक सीमित न रहकर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सहज आवागमन सुनिश्चित होगा। यह सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी तथा यात्रियों के आरामदायक सफर में सहायक बनेगी।

वडोदरा मंडल द्वारा अपनाई जा रही ये आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित पहलें न केवल स्टेशन पर यात्री अनुभव को बेहतर बनाएंगी, बल्कि रेलवे की डिजिटल परिवर्तन एवं स्मार्ट स्टेशन विकास की दिशा में प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं। साथ ही, ऐसी पहलों से रेलवे को गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में भी वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिम रेलवे का वडोदरा मंडल भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक, सुलभ एवं विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

वडोदरा : दादर और नायगांव में मेजर ब्लॉक से पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित
यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा दादर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशनिंग तथा नायगांव स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इन कार्यों के चलते 15/16 मई 2026 और 16/17 मई 2026 की मध्यरात्रि में उपनगरीय खंड पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस, जो 15 मई 2026 को पोरबंदर से रवाना होगी, उसे बोरिवली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12927 दादर–एकता नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 16 मई 2026 को रवाना होगी, बोरिवली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेन 17 मई 2026 को निर्धारित समयानुसार प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 19003 दादर–भुसावल खंडेश एक्सप्रेस, जो 17 मई 2026 को रवाना होगी, बोरिवली स्टेशन से संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 22946 ओखा–दादर सौराष्ट्र मेल, जो 16 मई 2026 को रवाना होगी, उसे ओखा स्टेशन से 2 घंटे 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा तथा बोरिवली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09052 भुसावल–दादर स्पेशल, जो 16 मई 2026 को रवाना होगी, उसे भुसावल से 1 घंटे की देरी से चलाया जाएगा। जबकि ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर–दादर एक्सप्रेस, जो 16 मई 2026 को रवाना होगी, उसे एकता नगर स्टेशन से 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस, जो 16 मई 2026 को रवाना होगी, उसे सूरत और विरार के बीच 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 17 मई 2026 को रवाना होगी, उसे मुंबई सेंट्रल से 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और संचालन संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें तथा उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

वडोदरा के विकास को नई दिशा देने वाली अधिकारी ममता हिरपरा का अहमदाबाद ट्रांसफर
वडोदरा जिले के ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर (DDO) श्रीमती ममता हिरपरा का अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तबादला किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में विकास कार्यों को नई दिशा दी, जिसके चलते वे प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर खास पहचान बनाने में सफल रहीं।

साल 2023 में वडोदरा में नियुक्त हुईं श्रीमती हिरपरा ने तीन वर्षों से अधिक समय तक DDO के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा, पोषण और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी। वे लगातार आंगनवाड़ी केंद्रों, हेल्थ सेंटरों और विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की निगरानी करती रहीं।

उनके कार्यकाल में वडोदरा जिले में करीब 250 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों को नए स्टील के बर्तन उपलब्ध कराए गए, वहीं प्राथमिक स्कूलों में नए क्लासरूम निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्रीमती हिरपरा ने “कृष से कृष्ण तक” परियोजना की शुरुआत कर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया। इस अभियान के तहत ढाई हजार से अधिक बच्चों को सुपोषित करने में सफलता मिली। उन्होंने कुपोषित बच्चों को संजीवनी केंद्रों में भर्ती कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग भी की।

इसके अलावा, लगभग 200 ग्राम पंचायतों के लिए नए पंचायत भवन, तालुका डेवलपमेंट ऑफिसर आवास तथा वडोदरा तालुका पंचायत के नए कार्यालय जैसे कई विकास कार्य उनके नेतृत्व में आगे बढ़े। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। जिला पंचायत में पहली बार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल की गई, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए लेबर बेड की खरीद भी सुनिश्चित की गई। फाइनेंस कमीशन के लगभग 80 प्रतिशत कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के टैक्स संग्रह के माध्यम से 45 करोड़ रुपये की आय अर्जित करने में भी प्रशासन को सफलता मिली।

एक बातचीत के दौरान श्रीमती ममता हिरपरा ने वडोदरा के प्रति अपने विशेष लगाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वडोदरा में सेवाकाल के दौरान उन्हें प्रशासनिक अनुभव के साथ कई नई बातें सीखने और समझने का अवसर मिला, जो उनके जीवन की अमूल्य यादों का हिस्सा रहेंगी।

वडोदरा : रेल सुरक्षा बल की ईमानदारी और तत्परता से विदेशी यात्री के चेहरे पर लौटी मुस्कान
वडोदरा मंडल की रेल सुरक्षा बल की टीम ने “ऑपरेशन अमानत” के माध्यम से मडगांव–निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक विदेशी महिला के लगभग 3,60,000 रुपए मूल्य के खोए एवं छूटे सामान को सुरक्षित लौटाकर मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेल यात्रा के दौरान अक्सर यात्री जल्दबाजी में अपना सामान भूल जाते हैं, लेकिन ऐसे समय में वडोदरा मंडल का रेलवे सुरक्षा बल का संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार यात्रियों के विश्वास को और मजबूत करता है। वडोदरा मंडल की रेल सुरक्षा बल की टीम ने एक बार फिर “ऑपरेशन अमानत” के तहत अपनी सजगता और ईमानदारी का परिचय दिया है।

श्री सक्सेना ने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 को वडोदरा मंडल के रेल सुरक्षा बल कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक मूलचन्द वर्मा एवं महिला कांस्टेबल अंजू यादव ने गाड़ी संख्या 22413 मडगांव–निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच को अटेंड किया। जांच के दौरान उन्हें वहां यात्री द्वारा छूटा हुआ बहुमूल्य सामान सुरक्षित अवस्था में मिला।

कुछ समय बाद रूसी नागरिक यात्री सुश्री लाकोवलेवा ल्युबाल्ब रेल सुरक्षा बल पोस्ट पर पहुंचीं। जहां उनके यात्रा टिकट एवं पासपोर्ट के सत्यापन के बाद उन्हें उनका सामान सही-सलामत सुपुर्द किया गया। अपने कीमती सामान को सुरक्षित वापस पाकर यात्री भावुक हो उठीं और उन्होंने वडोदरा मंडल के रेल सुरक्षा बल की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। यात्री के अनुसार सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग रु.3,60,000/- थी, जिसमें तीन लैपटॉप, चार लगेज बैग तथा दो डॉग कार्टून बॉक्स शामिल थे।

वडोदरा मंडल की आरपीएफ टीम लगातार “ऑपरेशन अमानत” के माध्यम से यात्रियों के खोए एवं छूटे सामान को सुरक्षित लौटाकर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।