Bhartiya Janta Party (BJP) - Loktej

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
कोलकाता, 09 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हुई, जब बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान लाखों की संख्या में उमड़े समर्थकों के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग शुक्रवार को प्रशस्त हुआ था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

पार्टी नेतृत्व ने बंगाल की जमीनी राजनीति में उनके गहरे प्रभाव और सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य की कमान सौंपी है। अमित शाह ने खुद उनके नाम की घोषणा करते हुए इसे बंगाल के विकास और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिसे पार्टी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शपथ ग्रहण में शीर्ष नेतृत्व का शामिल होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के लिए पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी यह सरकार कितनी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था और आर्थिक सुधारों को अपनी प्राथमिकता बताया है।

सूरत : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न, सूरत कामलम कार्यालय पर गूंजा विजय का शंखनाद
सूरत। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सूरत महानगर भाजपा द्वारा कामलम कार्यालय पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जीत का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल, सांसद मुकेशभाई दलाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जनरल सेक्रेटरी करशनभाई गोंडालिया, दुर्गा प्रसाद पांडेय, विरलभाई गिलिटवाला और अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। खास तौर पर बंगाली समुदाय की भागीदारी भी देखने को मिली, जहां पारंपरिक झालमुड़ी और बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला वितरित कर उत्सव को और खास बनाया गया।

कार्यक्रम में बंगाली समुदाय के नेता बसु अधिकारी, सदानंद राउत और मिल्टन डे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, एकजुटता और विजय का जोश साफ झलकता रहा।

सूरत : 'सियासी महाभारत',मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के लिए भाजपा का मंथन, ऑब्जर्वर्स ने 250 से ज्यादा पदाधिकारियों से लिया 'सेंस'
सूरत। सूरत नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) में अब मेयर, डिप्टी मेयर, स्थायी समिति अध्यक्ष, पक्ष नेता सहित प्रमुख पदों के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है।

पार्टी द्वारा पदाधिकारियों के चयन के लिए सेंस (रायशुमारी) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत विभिन्न स्तर के नेताओं और जनप्रतिनिधियों से राय ली जा रही है।

इसी दौरान  शनिवार सूबह उधना स्थित भाजपा कार्यालय में एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 1 से निर्वाचित पार्षद भाविशाबेन पटेल अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद हाथ में सुई लगी अवस्था में सीधे ऑब्जर्वर के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा को दर्शा रही हैं।

मीडिया से बातचीत में भाविशाबेन पटेल ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से अस्पताल में थीं, लेकिन पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पद की दावेदार नहीं हैं और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा।

पार्टी हाईकमान की ओर से सूरत में तीन ऑब्जर्वर—शब्दशरण ब्रह्मभट्ट, जानवी व्यास और पूर्व राज्य मंत्री मयूर रावल—को नियुक्त किया गया है। ये सभी ऑब्जर्वर भाजपा कार्यालय में बैठकर पार्षदों, संगठन के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों, विधायकों और सांसदों सहित विभिन्न वर्गों के करीब 200 से 250 लोगों से व्यक्तिगत रूप से राय ले रहे हैं।

सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल ने बताया कि पार्टी की परंपरा के अनुसार हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की राय को महत्व दिया जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से योग्य नेतृत्व का चयन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में शहर के विकास को गति देने की क्षमता, प्रशासनिक समझ, जनसंपर्क और लोकप्रियता जैसे मानकों को प्रमुखता दी जाएगी।

इस बार मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन और रूलिंग पार्टी लीडर सहित चार प्रमुख पदों के साथ-साथ नगर शिक्षा समिति के लिए भी नामों पर विचार किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड के समीकरण और संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत पैनल तैयार करने की कवायद जारी है।

रायशुमारी पूरी होने के बाद ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके आधार पर अंतिम पैनल तय किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सूरत के नए मेयर और अन्य पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

सूरत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी शहर के पहले नागरिक यानी मेयर के रूप में किस चेहरे को आगे करती है।

पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि संगठन एक बार फिर मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा; ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत पकड़
अहमदाबाद, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों ने राज्य की राजनीतिक दिशा का संकेत दे दिया है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा ने शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक जीत दर्ज कर विपक्ष को पीछे छोड़ दिया है।

गुजरात में हुए व्यापक स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की मजबूत संगठनात्मक पकड़ को साबित कर दिया है।

राज्य की सभी 15 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल करते हुए शहरी राजनीति पर पूर्ण वर्चस्व कायम कर लिया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पार्टी ने नगर निगमों की कुल सीटों में आधे से कहीं अधिक सीटें अपने नाम की हैं, जबकि मोरबी नगर निगम में तो भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 52 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

26 अप्रैल को आयोजित इस बड़े चुनावी अभ्यास में 15 नगर निगमों के साथ 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। करीब 9,200 सीटों पर हुए इस चुनाव में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल हुए, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल का अहम संकेत माना जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। 34 जिला पंचायतों की कुल 1,090 सीटों में से भाजपा ने 568 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा और अन्य दलों के खाते में 30 सीटें गईं। वहीं 260 तालुका पंचायतों की 5,234 सीटों में भाजपा ने 2,397 सीटें जीतकर अपना प्रभाव कायम रखा, जबकि कांग्रेस को 591 और अन्य को 329 सीटें मिलीं।

सूरत नगर निगम में भाजपा ने 120 में से 115 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग पूरी तरह हाशिए पर धकेल दिया। आम आदमी पार्टी, जिसने पिछले चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था, इस बार केवल चार सीटों तक सिमट गई, जबकि कांग्रेस को महज एक सीट मिली।

इन चुनावों में दहेगाम नगरपालिका का परिणाम भी खासा चर्चित रहा, जहां वार्ड नंबर 5 से भाजपा के 23 वर्षीय उम्मीदवार ऋषि दीपककुमार अमीन ने जीत दर्ज कर सबसे युवा जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो नगर निगमों में 55.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगर पालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी मतदान हुआ।

नवगठित गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वापी में सर्वाधिक 72.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अहमदाबाद नगर निगम में 51.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन चुनावों की एक खास बात यह भी रही कि नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर सहित नौ नए नगर निगमों में पहली बार मतदान हुआ। साथ ही, ओबीसी आरक्षण के संशोधित मानकों के तहत कई जिलों में परिसीमन और वार्ड पुनर्गठन भी किया गया, जिसने चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया।

भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ कई क्षेत्रों में छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे चुनाव में मतदान ईवीएम के जरिए हजारों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे यह चुनाव प्रशासनिक दृष्टि से भी सफल रहा।

सूरत : नगर निगम चुनाव में भाजपा की120 में से 115 सीटों पर ऐतिहासिक जीत, आप 4 और कांग्रेस 1 सीट पर सिमटी
सूरत।  सूरत नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 120 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ शहर की राजनीति में भाजपा का दबदबा और मजबूत हो गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और मंत्री प्रफुल पानशेरिया सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी ने यह बड़ी सफलता हासिल की। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस जीत के साथ ही सूरत नगर निगम के सभी 30 वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है। गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाई है।

चुनाव परिणामों के बाद सूरत में एक बार फिर ऐसी राजनीतिक स्थिति बनी है, जहां नगर निगम में प्रभावी विपक्ष नजर नहीं आ रहा। नियमों के अनुसार, विपक्ष के नेता का दर्जा पाने के लिए कम से कम 10 प्रतिशत सीटें जरूरी होती हैं, लेकिन इस बार कोई भी विपक्षी दल इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

ऐसी ही स्थिति वर्ष 1995 में भी देखने को मिली थी, जब भाजपा ने 99 में से 98 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग समाप्त कर दिया था। बाद के वर्षों में कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी ने कुछ चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन इस बार दोनों ही दल कमजोर साबित हुए।

चुनाव में कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मनोज सोरठिया भी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के विजयी उम्मीदवारों ने शहर में विजय रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।

इस प्रचंड जनादेश के साथ अब सूरत नगर निगम में भाजपा का एकतरफा शासन देखने को मिलेगा।

1995 के बाद पहली बार नहीं होगा कोई आधिकारिक विपक्ष

सूरत नगर निगम चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमा लिया है। इस बार पार्टी ने 115 सीटें जीतकर सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि विपक्ष लगभग पूरी तरह सिमट गया है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस लंबे समय बाद महज 1 सीट जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकी। इस नतीजे के साथ ही 1995 के बाद पहली बार सूरत नगर निगम में कोई आधिकारिक विपक्ष नहीं होगा, क्योंकि नियमों के मुताबिक विपक्ष का दर्जा पाने के लिए कम से कम 7 सीटें आवश्यक होती हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस चुनाव में मतदाताओं ने दलबदल और नेताओं की बयानबाज़ी को नकार दिया। खासतौर पर आप को बड़ा नुकसान तब हुआ जब पिछली टर्म में उसके कई जीते हुए कॉर्पोरेटर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे जनता में नाराज़गी बढ़ी और पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ।

हालांकि आप की सभाओं में भीड़ देखने को मिली, लेकिन यह समर्थन वोटों में तब्दील नहीं हो सका। इसके विपरीत, भाजपा की “साइलेंट वोटिंग” रणनीति और मजबूत संगठनात्मक ढांचा चुनाव में निर्णायक साबित हुआ।

अब नगर निगम में भाजपा का एकछत्र राज होगा और प्रशासनिक स्तर पर सभी फैसले उसी के हाथ में रहेंगे। करीब 11 हजार करोड़ रुपये के बजट वाली सूरत नगर निगम में विपक्ष के अभाव में सत्ता पक्ष की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इन नतीजों से यह साफ है कि सूरत की जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा पर अपना भरोसा बरकरार रखा है, जबकि विपक्षी दलों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

पांच साल बाद कांग्रेस ने खोला खाता, आप  4 सीटों पर सिमटी

सूरत में हुए महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटों पर विजय हासिल कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। चुनाव परिणामों में विपक्ष पूरी तरह बिखरा नजर आया।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक क्षमता साफ तौर पर देखने को मिली। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लंबे समय बाद अपना खाता खोलने में सफल रही, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 4 सीटों पर सिमट गई।

गौरतलब है कि पिछले महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीतकर मजबूत विपक्ष के रूप में उभरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। उस समय भाजपा ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के नतीजों में भाजपा ने अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए विपक्ष को लगभग खत्म कर दिया है।

चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा का बूथ स्तर तक का नेटवर्क, माइक्रो प्लानिंग और मतदाता संपर्क अभियान बेहद प्रभावी रहा। पेज कमेटी मॉडल और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का सीधा असर मतदान प्रतिशत और चुनाव नतीजों में देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि सूरत महानगरपालिका पर पिछले लगभग 30 वर्षों से भाजपा का कब्जा बना हुआ है। इस बार की प्रचंड जीत के साथ पार्टी ने नगर सत्ता में अपना वर्चस्व एक बार फिर मजबूत कर लिया है। विपक्षी दलों के कमजोर प्रदर्शन ने शहर की राजनीति में भाजपा की पकड़ को और अधिक सशक्त बना दिया है।

नगर निगम चूनाव में ‌विजयी प्रत्याशियों की सूची ( 115 सीटों पर भाजपा, 4 आप , 1 कांग्रेस)

1-जहांगीरपुरा-वरियाव-छापराभाठा-कोसाड: भाविशा पटेल, नैना डोबरिया, विजयभाई अशोकभाई भाटिया, राजेंद्र गोवन पटेल
2-अमरोली-मोटा वराछा-कठोर: चंद्रिका अनिल आसोदरिया, मनीषा प्रफुल खेर, जैनेश जादव, मनु बलर
3-वराछा-सरथाना-सिमाडा-लसकाना: मीता संजय मकवाना, काव्या अल्पेश पटेल, विशालभाई ईश्वर राठौड़, सुरेश धामेलिया
4 कापोद्रा : हेतल राजेश परमार, हंसाबेन गजेरा, अरविंदभाई काकडीया, महेशभाई काकडीया
5-फूलपाड़ा-अश्विनीकुमार: जयश्री मनहर वोरा, स्वाति राकेश पटेल, डॉ. विक्रम (विष्णु) अमथा देसाई, महेंद्र दकू देसाई
6-कतारगाम: जयश्री राजन वरिया, केता ग्रीनिस देसाई, दक्षेश किशोर मावाणी, रमेश लाभू बोरड
7-कतारगाम-वेड: सोनू अनिलकुमार आंबलिया, देवयानी ठुम्मर, ईश्वर मधु नारोला, रघु वालजी खूंट
8-डभोली-सिंगनपोर : वंदना ठाकरिश घोघारी, माया ईश्वरलाल पाटिल, भूपेंद्र सुखदेव राठौड़, परेश साकरिया
9-रांदेर-जहांगीराबाद-पालनपुर: हिना टांक, नैन्सी शशिकांतभाई शाह, राजनभाई बकुल पटेल, दिग्विजय सिंह बोराड
10-अडाजन-पाल-इच्छापुर:  मीनाक्षी समीर पपैया, उर्वशी निरव पटेल, राजू रतिलाल प्रियदर्शी, नीलेश सुरेश पटेल
11-अडाजन-गोराट: अल्पा मेहता, वैशाली देवांग शाह, परिमल चांसिया, हर्ष अशोक मेहता
12-नानावट-सैयदपुरा कुबेरनगर महिधरपुरा: हेमाक्षी रवीशकुमार चौहान, आरती हेनिश पटेल, किशोर बाबू मीयानी, अरशद जीरावाला (कांग्रेस)
13-वाड़ी फलिया-नवापुरा-बेगमपुरा-सलाबतपुरा: मोहिनी दामोदरदास राठौड़, मनिषा मुकेश महात्मा, संदीप मुकेश चलकवाला, संजय बंसीलाल दलाल
14-उमरवाड़ा-मातावाड़ी: सरोज कल्पेशभाई पटेल, माया धर्मेंद्र मावानी, सतीश उका मैसूरिया, अनिल मगन सोजित्रा
15-करंज-मगोब : मानिषा भीमजी अहीर, रूपा भार्गवभाई पंड्या, धर्मेश हरि भालाडा, महेश कुमार धीरू मकवाणा
16-पुणा (पश्चिम): संगीता दिनेश परमार, रीटा जयंती पटोडीया, विक्रम हरसुख देगाम, जगदीश जेठा सुतरिया
17-पुणा (पूर्व):  अस्मिता धोराजीया, रचना हिरपरा, पंकज चावड़ा, धर्मेश भंडेरी ( चारों आम आदमी पार्टी )
18-लिबायत-पर्वत-कुंभरिया: विधि छन्ना राठौड़, हिना संजय कुमार वाछानी, दीपक सागर रबारी, दिनेश राजपुरोहित
19-आंजना-डुंभाल: अनीता मनिष राणा, जयश्री रमनलाल पटेल, रमेश अंबाराम पटेल, अशोक कुमार मांगीलाल शाह
20-खटोदरा-मजुरा-सगरामपुरा: प्रतिभा सौरभ देसाई, हिना जयप्रकाश टालिया, राजेश नटवरलाल राणा, रजनीश गुणवंतराय देसाई
21-सोनी फलिया-नानपुरा-अठवा-पिपलोद :  सुमन विमल गर्ग, डिंपल चेतनभाई कापड़िया, अशोक धनेश रांदेरिया, वृजेश भरतभाई उनडकट
22-भटार-वेसु डुमस :  शीतल प्रतीककुमार पटेल, रश्मि गिरधारी साबू, दिपेश चंदूलाल पटेल, हिमांशु प्रवीणसिंह राउलजी
23-बमरोली-उधना(उत्तर) : गीताबेन रबारी, उर्मिलाबेन त्रिपाठी, डॉ. दीनानाथ महाजन, देवेंद्र बोकड़िया
24-उधना (दक्षिण) :  भावनाबेन शाह, मायाबेन बारड़, केयूरमाई पटेल, रवींद्र खैरनार,
25-लिंबायत-उधना यार्ड :  कविता एनागंदुला, सुष्मा युवराजभाई पाटिल, संजय केशव पाटिल, जयेश पुरुषोत्तम चांदेकर
26-गोडादरा-डिंडोली (उत्तर) :   वर्षा मयुर बलदानिया, अलका अनिल पाटिल, अमितसिंह जमनासिंह राजपूत, डॉ. नरेन्द्र पाटिल
27-डिंडोली (दक्षिण) :  प्रतिभा पटेल, अंजलि शुभम उपाध्याय, भाईदास सीताराम पाटिल, सुधाकर लोटनभाई चौधरी
28-पांडेसरा-भेस्तान: राजकुंवर मनोहरसिंह राठौड़, कामिनी स्नेहा पटेल, मनिष चिमन पटेल, पंकज तुलसीराम जाधव
29-अलथान-बमरोली-वडोद: सुधा राजेश पांडेय, सुहानी सूरज यादव, मेहुल कांतिलाल पटेल, धर्मेंद्र कुमार मफतलाल पटेल
30-कनसाड-सचिन-उन-आभवा: रीनासिंह अजीतसिंह राजपूत, आरती दीपक चौधरी, भरतभाई अरविंद पटेल, चिराग सोलंकी

राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ताकत और बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (आआपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सात सांसदों को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है।

सोमवार को राज्यसभा सचिवालय द्वारा सदन में सभी दलों के सांसदों की अद्यतन सूची जारी की गई, जिसमें इन सातों नेताओं के नाम भाजपा सांसदों की सूची में शामिल कर दिए गए। इससे भाजपा को उच्च सदन में और अधिक राजनीतिक मजबूती मिली है।

उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। ये सभी अब आधिकारिक रूप से भाजपा संसदीय दल का हिस्सा बन चुके हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है।

अब राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भाजपा संसदीय दल के सदस्य हैं।

रिजिजू ने इन सांसदों की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्होंने देखा है कि इन सात सांसदों ने कभी भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया और न ही कोई अनुशासनहीन या गैर-संसदीय आचरण किया। उन्होंने इसे सकारात्मक राजनीति का उदाहरण बताया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सभी का स्वागत है। साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए ‘टुकड़े- टुकड़े’ गठबंधन को अलविदा कहने की बात भी कही।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस घटनाक्रम से राज्यसभा में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी तथा आगामी विधाई कार्यों में पार्टी को रणनीतिक लाभ मिल सकता है।

विशेष रूप से ऐसे समय में जब संसद के उच्च सदन में संख्या बल कई महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होने में निर्णायक भूमिका निभाता है, यह बदलाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी में ऐतिहासिक टूट: राघव चड्ढा समेत सात सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वेब वार्ता)। आम आदमी पार्टी (आप) के लिए 24 अप्रैल 2026 का दिन किसी काले अध्याय से कम नहीं रहा। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने छह अन्य साथी सांसदों के साथ आधिकारिक तौर पर ‘आप’ से नाता तोड़ लिया है।

चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सहनी ने भी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

इसे साल 2012 में पार्टी के गठन के बाद से अब तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है। इन सांसदों के जाने से न केवल राज्यसभा में पार्टी की ताकत कम हुई है, बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान से शुरू हुए आंदोलन की उपज रही इस पार्टी ने पिछले 14 वर्षों में कई बड़े चेहरों को खोया है। संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने साल 2015 में ही पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र और फंडिग पर सवाल उठाकर दूरियां बना ली थीं।

इसके बाद शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास, आशुतोष और कपिल मिश्रा जैसे नेताओं ने भी एक-एक कर साथ छोड़ दिया। किसी ने तानाशाही का आरोप लगाया तो किसी ने विचारधारा से भटकाव को कारण बताया।

आज के घटनाक्रम ने सिद्ध कर दिया है कि संस्थापक सदस्यों से शुरू हुआ असंतोष अब वर्तमान नेतृत्व के सबसे भरोसेमंद सिपहसालारों तक पहुँच चुका है।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का मुख्य तर्क अक्सर एक ही रहा है—’पार्टी में स्वराज की कमी और एक व्यक्ति केंद्रित सत्ता’। योगेंद्र यादव ने जहाँ कामकाज के तरीके को ‘पुरानी पार्टियों जैसा’ बताया था, वहीं राघव चड्ढा और अन्य सांसदों का भाजपा में जाना संकेत देता है कि पंजाब और दिल्ली की सत्ता के बीच पार्टी के भीतर भारी अंतर्द्वंद चल रहा है।

अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद को अपने ही मजबूत स्तंभों के ढहने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी टूट के बाद आगामी चुनावों में ‘आप’ के लिए अपनी साख बचाना एक बड़ी चुनौती होगी।

सूरत : सीएम भूपेंद्र पटेल का मेगा रोड शो, पाटीदार क्षेत्रों में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
सूरत। राज्य में लोकल बॉडी चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने सूरत में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने शहर के पाटीदार बहुल क्षेत्रों में भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।

सीमाडा नाका से हीराबाग सर्कल तक निकले इस हाई-प्रोफाइल रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री जिस विशेष वाहन में सवार थे, उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लगी थीं, जो पार्टी के नेतृत्व और विकास एजेंडा का संदेश दे रही थीं।

यह "जन सभा यात्रा" नाना वराछा की ढलान से शुरू होकर वार्ड नंबर 3 चुनाव कार्यालय, चिकुवाड़ी सीएनजी पंप, मारुति सुजुकी शोरूम चिकुवाड़ी, बाप्स मंदिर कापोद्रा, पीपी मनिया हॉस्पिटल, कपोद्रा पुलिस स्टेशन, वार्ड नंबर 4 चुनाव कार्यालय, कापोद्रा चार रास्ता, रुद्राक्ष कॉम्प्लेक्स, हीराबाग सर्कल पर खत्म हुई।

पूरे मार्ग पर डीजे और साउंड सिस्टम के जरिए “अएगी तो भाजपा ही ” जैसे गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा गया।

रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी गाड़ियां और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और फोटो-वीडियो बनाने में जुटे रहे।

हीरा और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े हजारों कारीगर भी काम छोड़कर रोड शो में शामिल हुए। हीरा फैक्ट्रियों के बाहर कारीगर अस्थायी सीढ़ियों और ऊंचे प्लेटफॉर्म पर चढ़कर मुख्यमंत्री को देखने का प्रयास करते नजर आए।

इस दौरान ब्रह्मो समाज और संतों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। संतों ने उन्हें तलवार, श्रीमद् भगवद गीता और रुद्राक्ष की माला भेंट कर आशीर्वाद दिया।

रोड शो जब अस्पताल क्षेत्र से गुजरा, तब मेडिकल स्टाफ भी अपने काम के बीच बालकनी और खिड़कियों से इस दृश्य को देखने और मोबाइल में कैद करने में जुटा रहा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हुए इस रोड शो के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। राजनीतिक माहौल के बीच यह शक्ति प्रदर्शन सूरत नगर निगम चुनाव में अहम माना जा रहा है।

महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे हैं विपक्षी दल : भाजपा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और उसके समर्थक दलों पर आरोप लगाया है कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे हैं और इससे उनका असली चेहरा उजागर हो रहा है।

सांसद रविशंकर प्रसाद तथा पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस और उसके समर्थक दल उत्सव मना रहे हैं कि जो महिलाएं 33 फीसदी का आरक्षण मांग रही थीं, उन्हें अधिकार से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं उनके द्वारा दिये गये हर दर्द को याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने यह कटाक्ष किया कि भाजपा के कुछ लोगों ने मसीहा बनने का प्रयास किया। यह सामंतवादी सोच की निशानी है, जिन्हें लगता है कि लोकतंत्र में किसी को संवैधानिक अधिकार दिलाया जाए तो वह अधिकार दिलाने वाला कोई मसीहा होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाएं याद रखेंगी कि जब छह दशक तक कांग्रेस के पास सत्ता थी, तो 11 करोड़ महिलाएं शौचालय से वंचित रहीं।

तीन तलाक एक अभिशाप बनकर मंडराता रहा।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि महिलाएं याद रखेंगी कि 25 करोड़ महिलाओं को बैंक का खाता खोलने में कांग्रेस सरकार से कोई मदद नहीं मिली। कांग्रेस के कार्यकाल में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं यह भी याद रखेंगी कि 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में पारित कराया गया था।

उन्होंने कहा, “मैं स्तब्ध हूं कि कांग्रेस ने यह कहा कि वे 2023 में पारित विधेयक का वो समर्थन करते हैं, लेकिन उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने अपना क्रूर चेहरा देश की जनता के सामने उजागर किया है।”

श्री प्रसाद ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के मंच से उनकी महिला सांसद की तरफ से कहा गया कि महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या महिलाएं इस्तेमाल का विषय हैं? यह कैसी भाषा है? जिस देश की नारी दुर्गा, काली, सरस्वती और मां है, उसे इस्तेमाल की वस्तु बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के कारण विधेयकों को संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) के समय में फाड़ दिया जाता था।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं मानता हूं कि कांग्रेस संविधान को नहीं समझती है। वह संविधान को समझती है, लेकिन जानबूझकर नहीं समझने का नाटक भी करती है।” उन्होंने कहा कि विधानसभा या लोकसभा की सीटों का पुनर्गठन परिसीमन के बिना नहीं हो सकता। परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होता है।

सूरत : ‘चाय पर संवाद’ में जगदीश विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी प्रशिक्षण
सूरत। सूरत नगर निगम चुनाव के नज़दीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में अडाजन क्षेत्र में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा  की मौजूदगी में ‘चाय पर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारी का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जगदीश विश्वकर्मा एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उनसे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पूछी और उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल नारेबाज़ी से काम नहीं चलेगा, बल्कि  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  और अन्य महिला कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे पहुंचना होगा।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे मतदाताओं से संपर्क के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों की सूची अपने पास रखें और डेटा आधारित तरीके से संवाद स्थापित करें। इसे उन्होंने प्रभावी चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा गया। बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते हैं।

उन्होंने महिला मोर्चा की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक साबित होगी।

इस ‘चाय पर संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनाव से पहले अंतिम रणनीति को मजबूत करने का प्रयास किया।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़का एनडीए: विपक्ष को घेरने के लिए देशभर में शुरू होगा बड़ा जन- आंदोलन
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा ‘संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2026’ गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सहयोगियों ने विपक्ष के खिलाफ आर- पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

सरकार को सदन में साधारण बहुमत तो मिला, लेकिन संवैधानिक संशोधन के लिए अनिवार्य दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण बिल पास नहीं हो सका।

इसके विरोध में भाजपा ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं कि देश के हर जिला मुख्यालय पर समन्वित प्रदर्शन कर विपक्ष की ‘नारी विरोधी’ मानसिकता को उजागर किया जाए। पार्टी का लक्ष्य इस विधाई विफलता को सीधे जनता के बीच ले जाकर विपक्षी दलों को घेरना है।

एनडीए ने इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा को अग्रिम पंक्ति में रखा है, जो घर-घर जाकर महिलाओं को विधेयक के लाभ और विपक्ष द्वारा डाली गई बाधाओं के बारे में जागरूक करेगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण एक प्रमुख चुनावी हथियार होगा। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि वह 2029 तक हर हाल में आरक्षण लागू करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस आंदोलन के जरिए भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि जहाँ मोदी सरकार महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में देखना चाहती है, वहीं विपक्ष रूढ़िवादी राजनीति के चलते इसे रोक रहा है।

शुक्रवार को लोकसभा में हुए मतदान के दौरान स्थिति बेहद नाटकीय रही। बिल के पक्ष में 298 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि विपक्ष के 230 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट डाला।

हालांकि बहुमत सरकार के पास था, लेकिन संविधान संशोधन के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े तक न पहुँच पाने के कारण स्पीकर ओम बिरला ने बिल के गिरने की घोषणा की।

इस विधाई हार को भाजपा ने एक बड़े अवसर में बदलते हुए सड़क पर उतरने का फैसला किया है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक चलने वाले इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य जोर लैंगिक समानता और विधाई निकायों में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने पर होगा।

बिहार के सीएम बने सम्राट चौधरी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार ने दी बधाई
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के और तेजी से विकास करने की उम्मीद जताई।

नीतीश कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।”

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसितबिहार के निर्माण की दिशा में एनडीए की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी और उनके साथ उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई। बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी। मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।”

केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी का और उनके साथ उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में बिहार और भी समृद्ध बनेगा एवं विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगा, यह मुझे विश्वास है। आपके यशस्वी कार्यकाल के लिए आपको अनेक शुभकामनाएं।”

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।