Navsari - Loktej

सूरत-नवसारी कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, 35 करोड़ के पुल चौड़ीकरण समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
सूरत। सूरत और नवसारी  के बीच ‘ट्विन सिटी’ कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा सचिन क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

रविवार, 22 मार्च को सी.आर. पाटील, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, कुल ₹5198.96 लाख की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह सार्वजनिक कार्यक्रम सचिन सतवाला सर्कल, डी-मार्ट के पास सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

चोर्यासी विधानसभा के विधायक संदिप देसाई के अनुसार, सूरत से सचिन होते हुए नवसारी तक 90 मीटर चौड़े स्टेट हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज को लगभग ₹3539.77 लाख की लागत से चौड़ा किया गया है।

इस परियोजना से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि सचिन जीआईडीसी, होजीवाला इंडस्ट्रियल एस्टेट और नवसारी-बिलिमोरा की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही, साउथ ज़ोन-B (कनकपुर-सचिन) क्षेत्र में कई अन्य जनहित परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें पाली क्षेत्र में ₹424.03 लाख की लागत से विकसित झील, कनकपुर और पाली में ₹233.51 लाख और ₹235.94 लाख की लागत से बने दो आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹19.45 लाख की लागत से तैयार ‘शांतिकुंज’ शामिल हैं।

इसके अलावा ₹746.26 लाख की लागत से नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसमें न्यू नगर प्राइमरी स्कूल नंबर 294 के निर्माण के लिए ₹528.17 लाख, पाली स्कूल में नए क्लासरूम और मरम्मत के लिए ₹107.39 लाख, कंसाड में नए वार्ड कार्यालय के लिए ₹84.54 लाख और स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के लिए ₹26.16 लाख का प्रावधान शामिल है।

नगर निगम के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं सूरत-नवसारी ‘ट्विन सिटी’ कॉन्सेप्ट को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को भी बेहतर बनाएंगी।

गुजरात: इलाज के दौरान रोगी की मौत के मामले में चिकित्सक समेत तीन लोग गिरफ्तार
नवसारी (गुजरात), 11 मई (भाषा) नवसारी जिले के एक निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद कथित तौर पर गलत उपचार के कारण एक स्कूल के प्रिंसिपल की मौत के मामले में एक चिकित्सक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नवंबर 2024 में इलाज के दौरान अर्जुन राठौड़ (54) की मौत के बाद नवसारी सिविल अस्पताल की जांच समिति ने अस्पताल के एक ट्रस्टी समेत तीनों को लापरवाही के लिए दोषी ठहराया था।

पुलिस उपाधीक्षक बीवी गोहिल ने बताया कि आरोपियों की पहचान डॉ. भरत नायक, नर्स निराली नायक और दमानिया अस्पताल के प्रबंधक इमेश गांधी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इन्हें जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर गैर इरादतन हत्या (धारा 105) समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

तीनों के खिलाफ 10 मई को गंडेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि राठौड़ को घर में कुर्सी से गिरने और चोट लगने के बाद छह नवंबर, 2024 को दमानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि उनकी ‘ऑर्थोपेडिक’ सर्जरी की गई और बाद में उन्हें अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉ. नायक ने नर्स से राठौड़ को 0.4 एमएल ‘टर्मिन इंजेक्शन’ लगाने का निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार इसके बाद मरीज के रक्तचाप और ऑक्सीजन के स्तर में गंभीर गिरावट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।

गोहिल ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरे पास करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद है : प्रधानमंत्री
नवसारी,, 08 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी जिले में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कहा कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरे पास करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस दिन, गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं। जब मैं कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं, तो कई लोगों के कान खड़े हो जाएंगे। आज पूरी ट्रॉल सेना मैदान में उतर जाएगी, लेकिन मैं फिर भी दोहराऊंगा कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं। मेरी जिंदगी के अकाउंट में करोड़ों माताओं, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद है और ये आशीर्वाद निरंतर बढ़ता जा रहा है, इसलिए मैं कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मां गंगा का आशीर्वाद मिला और आज मातृशक्ति के इस महाकुंभ में आप सभी माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिला। आज महिला दिवस का ये दिन, गुजरात की मेरी मातृभूमि और इतनी बड़ी संख्या में माताओं, बहन-बेटियों की ये उपस्थिति, इस विशेष दिन आपके इस प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं मातृशक्ति को सिर झुकाकर नमन करता हूं। मोदी ने कहा कि गुजरात की इस धरती से मैं सभी देशवासियों को, देश की सभी माताओं-बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए कानून की मांग कर रही थीं। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के जरिए हमने उनकी जिंदगी बर्बाद होने से बचाई है। जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था, तो उन्हें कई अधिकार नहीं दिए जाते थे। अगर वे राज्य से बाहर शादी करती थीं तो उनके संपत्ति के अधिकार छीन लिए जाते थे। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद अब उन्हें देश की हर महिला की तरह समान अधिकार मिले हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय (इज्जत घर) उपलब्ध कराकर हमने उन्हें सम्मान दिया है। हमने उनके बैंक खाते खोलकर उन्हें सशक्त बनाया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हमने उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया है। पहले कामकाजी महिलाओं को केवल 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलता था, लेकिन हमने इसे बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया है।

महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है: मोदी
नवसारी, 08 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के लिए कानूनों में संशोधन किया है।

मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में एक जनसभा में कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई लड़की देर से घर लौटती है, तो उसके माता-पिता सवाल पूछते हैं, लेकिन जब कोई लड़का देर से आता है, तो वे ऐसा नहीं करते…उन्हें ऐसा करना चाहिए। पिछले दशक में, हमने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए हमने नियम और कानून बदले हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के लिए कानून में बदलाव किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च महत्व देती है।’’ मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘(महात्मा) गांधी जी कहा करते थे कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। मैं इसमें यह जोड़ना चाहूंगा कि महिलाएं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आत्मा हैं और ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण में बसती है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम करती है, हमने हजारों शौचालय बनवाए और महिलाओं को सम्मान दिया। हमारी सरकार ने ‘तीन तलाक’ के खिलाफ सख्त कानून बनाए और लाखों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई।’’ गुजरात में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमूल और लिज्जत पापड़ जैसे ब्रांड महिलाओं द्वारा संचालित सफल व्यवसायों के उदाहरण हैं। अपने भाषण की शुरुआत में मोदी ने कहा कि वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं क्योंकि उन्हें करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद प्राप्त है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत
नवसारी, 08 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नवसारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखपति दीदियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने दस चयनित लखपति दीदियों से बातचीत की और उनमें से पांच को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ‘लखपति दीदियों’ के योगदान और उनके काम के माध्यम से देश भर में हजारों महिलाओं को प्रेरित करने के लिए उनकी सराहना की।

इस बातचीत के दौरान, लखपति दीदियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी कहानियां साझा कीं। वहीं पीएम मोदी ने सामाजिक और आर्थिक रूप से अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी का वानसी-बोरसी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में भाग लेने का भी कार्यक्रम है, जहां वे राज्य भर के 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। इस दौरान गुजरात में लखपति दीदी योजना की सफलता पर प्रकाश डालने वाली एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में नवसारी, वलसाड और डांग जिलों की लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी, जिनमें से अधिकांश या तो ऐसे स्वयं सहायता समूहों का हिस्सा हैं जिन्होंने लखपति दीदी का दर्जा हासिल कर लिया है या ऐसा करने की आकांक्षा रखती हैं।

कार्यक्रम के बाद एक सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी दो राज्य स्तरीय योजनाओं जी-सफल और जी-मैत्री की शुरुआत करेंगे, जो हाशिए पर पड़े समुदायों की महिलाओं के उत्थान और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई हैं। अगले पांच वर्षों में इस योजना से गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और 13 आकांक्षी तालुकों में 50,000 अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) कार्डधारक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सूरत : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवसारी में होगा 'लखपति दीदी' कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नवसारी के वांसी बोरसी में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1.50 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।

इस कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल महिला पुलिस अधिकारी ही संभालेंगी। यह निर्णय न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात पुलिस ने एक अनोखा प्रयास किया है। कानून व्यवस्था से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक का पूरा कार्यक्रम महिला पुलिस अधिकारी संभालेंगी। गुजरात की महिला पुलिस हेलीपैड से लेकर रूट तक और रूट से लेकर सभा स्थल तक पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेगी।

गृह विभाग की प्रधान सचिव निपुर्णा तोरवाने पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए प्रभारी पर्यवेक्षण अधिकारी होंगी। संपूर्ण तैनाती प्रणाली में 2145 महिला पुलिस कांस्टेबल, 187 महिला पीएसआई, 61 महिला पीआई, 19 महिला डीवाईएसपी, 05 महिला एसपी, 01 महिला डीआईजी शामिल हैं। तथा 01 महिला को अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा नियुक्त किया जायेगा तथा कार्यक्रम की व्यवस्था की जायेगी।

नारी शक्ति का संदेश

गुह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम गुजरात की शांति, सुरक्षा और संरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में महिलाओं की शक्ति का बहुत बड़ा संदेश देगा।

मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से भारत में यह पहला और ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और पूरे कार्यक्रम की कमान महिला पुलिस अधिकारी संभालेंगी। दूसरी ओर, पुरुष पुलिस अधिकारी और कर्मचारी केवल पार्किंग और यातायात प्रबंधन जैसे स्थानों पर ही रहेंगे।

मंत्री ने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बात के लिए बधाई दी कि मुख्य समारोह सहित अन्य सभी स्थानों पर महिला पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी महिला दिवस पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली, 06 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि नवसारी के वांसी-बोरसी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन महिला पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर होगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था का प्रबंधन महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।’’

सूत्रों ने कहा कि कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सभी महिलाएं) इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगी।

गुजरात : नवसारी में कुआं निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे
नवसारी के इटालवा में खार कुआं खोदने के कार्य के दौरान दुर्घटना घटी है। जिसमें कुआं खोदते समय मिट्टी ढहने से दो मजदूरों के दबने की घटना प्रकाश में आई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों को बचाया। इसके बाद दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

नवसारी के इटालवा में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच कुआं तैयार करते समय अचानक मिट्टी ढह गई। जिसमें खार कुएं पर काम कर रहे दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम ने मिट्टी के नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

गुजरात : कृषि छात्रों ने प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में नवीन खोजें और शोध किए हैं, जिससे कृषि समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है : राज्यपाल आचार्य देवव्रत
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय का 20वां स्नातक समारोह बुधवार को राज्यपाल और कुलाधिपति आचार्य देवव्रतजी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस स्नातक समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने 34 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 53 गोल्ड पदक से सम्मानित किया।विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 641 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, सर्वश्रेष्ठ विस्तार वैज्ञानिक, सर्वश्रेष्ठ पुरुष किसान और सर्वश्रेष्ठ महिला किसान को सम्मानित किया।

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलपति आचार्य देवव्रतजी ने स्नातक होने वाले युवाओं को बधाई एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन देते हुए कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों से प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में नई खोज एवं अनुसंधान करने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि गुजरात में प्राकृतिक कृषि मिशन मोड में है, लेकिन इसमें अभी भी तेजी आना बाकी है। उन्होंने प्राकृतिक कृषि को एक नए युग की शुरुआत बताते हुए प्रकृति की ओर बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा, देश और दुनिया भर के किसान युवा स्नातकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समय की मांगों और चुनौतियों को समझा और उनसे बदलाव के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। कृषि और किसान की समृद्धि के लिए, स्वदेशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही एकमात्र समाधान है और इसे अपनाने से कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। राज्यपाल ने पुरस्कार विजेताओं से एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने का अनुरोध किया।

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कृषि के संबंध में अपने सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन के रोचक उदाहरण देते हुए प्राकृतिक खेती की महिमा का बखान किया। उन्होंने प्राकृतिक कृषि कैसे करें, जैविक खाद एवं जैविक खाद कैसे बनायें सहित अनेक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये तथा देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि पर ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानवर्धक ज्ञान एवं मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल ने रासायनिक खेती को ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार बताते हुए रासायनिक खेती के दुष्परिणामों एवं दुष्परिणामों पर तर्क एवं उदाहरण सहित विस्तृत मार्गदर्शन दिया। गाय आधारित जैविक खेती से उत्पादित कृषि उपज की कीमतें अपेक्षाकृत अच्छी मिलने तथा कृषि व्यय नगण्य होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री  नरेंद्रभाई मोदी का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्राकृतिक खेती के माध्यम से हासिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल के मजबूत नेतृत्व में राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।

राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने स्नातकों को जीवन के अगले चरणों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकर बीज घातक होते हैं, इसलिए कृषि क्षेत्र के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को हमारे पर्यावरण के अनुरूप भारतीय बीज बनाने होंगे। राज्यपाल ने कहा, भारतीय बीज फसल उत्पादन के लिए सर्वोत्तम हैं।

राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से पदक प्राप्त करने वाले स्नातकों और छात्रों को बधाई दी। श्री राघवजी पटेल ने स्नातक समारोह को एक अद्भुत अवसर बताया और स्नातकों को लोक कल्याण के संकल्प के साथ अपने करियर में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दीं। यह आशा करते हुए कि आज के स्नातक कल के अच्छे कृषि वैज्ञानिक होंगे। श्री पटेल ने उनसे राज्य और राष्ट्र के कृषि विकास में भाग लेने की कामना की।

कृषि मंत्री ने नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के शानदार प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय की गौरवशाली और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी को बधाई दी। श्री पटेल ने एक महत्वपूर्ण शोध के रूप में नवसारी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चीकू से गुड़ बनाने की विकसित नवीनतम विधि की सराहना की। इसके अलावा, तटीय मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवसारी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बायोचार का उत्पादन करने के लिए शुरू किए गए शोध को तुलना का विषय माना गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के कोटा कृषि विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अभय कुमार व्यास ने दीक्षांत भाषण में कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बताते हुए डॉ. व्यास ने स्नातकों को आज की समस्याओं को ज्ञान, कौशल और दूरदर्शिता के माध्यम से हल करने के लिए प्रेरित किया। कृषि स्टार्ट-अप की वकालत करते हुए, उन्होंने स्नातकों को नियोक्ता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए प्राकृतिक कृषि अपनाने और नए बदलावों को अपनाने की सलाह दी।

गुजरात में नदी में डूबने की 4 दिन में तीसरी घटना, 3 और डूबे
मोरबी, 15 मई (हि.स.)। मोरबी जिले के नवा सदुलका गांव के समीप मच्छु नदी में एक युवक और 2 नबालिग डूब गए। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। तीनों की खोजबीन लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

गुजरात में पिछले 4 दिनों में नदी-समुद्र में डूबने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दांडी समुद्र में डूबने से 12 मई को 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 14 मई को नर्मदा जिले के राजपीपला की नर्मदा नदीं में 7 लोग डूब गए हैं। इनमें सिर्फ एक का शव मिला है, बाकी 6 लोग अभी लापता हैं।

गर्मी की छुट्टियों में लोगों में नदी-समुद्र का क्रेज है, लेकिन पानी के साथ मौज-मस्ती लोगों के लिए जान पर बन आई है। 12 मई से 15 मई के बीच पानी में डूबने की तीन बड़ी घटना हो चुकी हैं। एक के बाद एक घटनाओं से प्रशासन भी हैरत में है।

बुधवार को मोरबी जिले के नवा सादुलका गांव के समीप मच्छु नदी में 6 नबालिग और एक युवक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी के गहरे पानी में पांव फिसलने से एक युवक और दो नाबालिग डूबने लगे। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार तीनों की तलाश में स्थानीय लोग भी जुट गए हैं।

12 मई को 4 लोग डूबे

रविवार की छुट्टी मनाने नवसारी समेत अन्य जिलों के बड़ी संख्या में लोग 12 मई को दांडी समुद्र किनारे पहुंचे थे। लोग समुद्र में नहाने का लुत्फ उठा रहे थे, इसी बीच समुद्र की तेज लहरों में तीन अलग-अलग परिवार के 7 लोग बहने लगे। समुद्र किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाया। समुद्र के आसपास पुलिस, होमगार्ड के जवान समेत अन्य तैराकों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की जिसमें 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अन्य 4 लोगों के गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के लोग थे। इन सभी के शव 13 मई की सुबह मिले। करीब 14 घंटे की जद्दोजहद के बाद तैराकों ने शवों को ढूंढा। मरीन कमांडो और फायर विभाग ने पूरी रात लापता लोगों की तलाश की। 13 मई की सुबह 4 बजे सुशीला और उसके पुत्र युवराज का शव अलग-अलग जगहों से मिला। बाकी के दो शव मिल गए। शव फार्म हाउस और आश्रम के पीछे किनारे से मिले। मृतकों में नवसारी निवासी सुशीलाबेन (माता), युवराज (पुत्र,20), देशराज (पुत्र, 15) और राजस्थान से आई बहन की बेटी दुर्गा (17) की मौत हो गई।

14 मई को 7 लोग डूबे, एक का शव मिला

मूल अमरेली के निवासी और सूरत में बसे 10 लोग 14 मई को नर्मदा जिले के पोइचा घूमने गए थे। इस दौरान इनमें से 8 लोग नर्मदा स्नान को गए। यहां पानी की तेज धार में 7 लोग बह गए। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि 6 लोग लापता हो गए। आज सुबह भावेश हदिया का शव बरामद हुआ है। बाकी 6 लापता लोगों का पता नहीं चला है। इनमें भरत बलदाणिया, अर्णव बलदाणिया (12), मेत्रक्ष बलदाणिया (15), व्रज बलदाणिया (11), आर्यन जीजाला (07), भार्गव हदिया (15) और के नाम शामिल हैं।

नवसारी : दांडी के समुद्र में 7 लोग बहे, 3 को बचाया गया, 4 लापता
नवसारी, 12 मई (हि.स.)। नवसारी के दांडी में रविवार को समुद्र में नहाने के दौरान 7 लोग डूबने लगे। पुलिस और होमगार्ड जवानों ने 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वहीं 4 लोग लापता हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है। समुद्र में बहे लोग खडसूपा के निवासी बताए गए हैं, जो तीन परिवार के सदस्य हैं।

रविवार की छुट्टी मनाने नवसारी समेत अन्य जिलों के बड़ी संख्या में लोग दांडी में समुद्र किनारे पहुंचे। लोग समुद्र में नहाने का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच समुद्र की तेज लहरों में तीन अलग-अलग परिवार के 7 लोग बहने लगे। समुद्र किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाने लगे। समुद्र के आसपास पुलिस, होमगार्ड के जवान समेत अन्य तैराकों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की जिसमें 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 4 लोगों के गहरे पानी में जाने की आशंका है, अभी उनकी खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन समेत फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार विपुल हलपति, राकेश और अतिश नामक तीन लोगों को डूबने से बचा लिया गया है। जबकि लापता लोगों में दुर्गा, युवराज तथा दो अन्य शामिल हैं।

भारत की समृद्ध विरासत की गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है : प्रधानमंत्री
नवसारी/नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जब भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार राजनीति का लक्ष्य बन जाता है तो देश की विरासत को संरक्षित करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत की समृद्ध विरासत की गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

प्रधानमंत्री ने आज गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कपड़ा, बिजली और शहरी विकास के क्षेत्रों में वडोदरा, नवसारी, भरूच और सूरत के लिए विकास परियोजनाओं के लिए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ से गुजरात की विकास यात्रा को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने विकास के साथ-साथ विरासत को प्राथमिकता देने पर सरकार के जोर को रेखांकित किया और कहा कि यह क्षेत्र भारत की आस्था और इतिहास का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण। उन्होंने भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति के कारण क्षेत्र की विरासत की उपेक्षा पर भी अफसोस जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, भारत की समृद्ध विरासत की गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

‘मोदी की गारंटी’ को लेकर चल रही चर्चा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके द्वारा दी गई गारंटी के पूरा होने की निश्चितता को रेखांकित किया कि यह बात गुजरात के लोगों को लंबे समय से पता है। उन्होंने कहा, “मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा और महिला सभी को सशक्त करने की गारंटी दी है और ये गारंटी सिर्फ योजनाएं बनाने की नहीं है बल्कि जो हकदार हैं उन तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की गारंटी है। मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग मोदी की जाति को भी गाली देते हैं लेकिन कांग्रेस वाले भूल जाते हैं कि जितनी भी वो गाली देंगे, हमारा 400 पार का संकल्प उतना ही मजबूत होगा। ये जितना कीचड़ फेकेंगे, 370 कमल उतने ही शान से खिलेंगे। कांग्रेस के पास मोदी को गाली देने के अलावा विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

प्रधानमंत्री ने ‘फाइव एफ’ को याद किया, जिसके बारे में वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान बात करते थे। इसका मतलब- फॉर्म, फॉर्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्टरी, फैक्टरी टू फैशन, फैशन टू फॉरेन था। अर्थात किसान कपास उगाएगा, कपास फैक्टरी में जाएगा, फैक्टरी में बने धागे से परिधान बनेंगे और यही परिधान विदेशों के लिए निर्यात होंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में सबसे बड़े उत्पादकों और निर्यातकों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की भारत की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आज एक प्रकार से सूरत सिल्क सिटी का विस्तार नवसारी तक हो रहा है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मित्र पार्क के पूरा होने से पूरे क्षेत्र का चेहरा बदल जाएगा, जहां केवल इसके निर्माण में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि पार्क श्रमिकों के लिए घरों, लॉजिस्टिक्स पार्क, गोदाम, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशिक्षण और कौशल विकास की सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

प्रधानमंत्री ने 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले तापी नदी बैराज के शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आने वाले वर्षों में सूरत में जल आपूर्ति से संबंधित समस्याएं हल हो जाएंगी। साथ ही बाढ़ और सुनामी जैसी आपदाओं से उबरने में भी मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने जनसमहू को पीएम सूर्यघर योजना के बारे में बताया जो न केवल घरों के ऊर्जा बिल को कम करेगी बल्कि आय उत्पन्न करने का माध्यम भी बनेगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन इस क्षेत्र से होकर गुजरेगी, क्योंकि यह क्षेत्र देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों-मुंबई और सूरत को जोड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नवसारी के किसानों को 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक मदद मिल चुकी है। प्रधानमंत्री ने आदिवासी और तटीय गांवों की पहले की उपेक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने उमरगाम से लेकर अंबाजी तक के क्षेत्र में हर बुनियादी सुविधा सुनिश्चित की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी, 100 से अधिक आकांक्षी जिले जो विकास के मापदंडों में पीछे थे, वे देश के बाकी हिस्सों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

डिजिटल इंडिया पहल की सफलता और दायरे पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया डिजिटल इंडिया को पहचानती है। उन्होंने कहा, “ये वही डिजिटल इंडिया है, जिसका कांग्रेस के लोग कभी मजाक उड़ाया करते थे। आज डिजिटल इंडिया ने छोटे शहरों को ट्रांसफॉर्म कर दिया है।”