Ambaji - Loktej

बनासकांठा : सड़क किनारे रेलिंग से टकराई बस, 4 की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल
पालनपुर, 7 अक्टूबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले के अंबाजी और दांता के बीच त्रिसुलिया घाट हनुमान मंदिर के पास बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को पालनपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी में बस चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है। पुलिस समेत प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति स्थल अंबाजी से सोमवार सुबह खेड़ा जिले के कठलाल निवासी यात्री बस में सवार होकर लौट रहे थे। त्रिसुलिया घाट हनुमान मंदिर के पास बस अचानक रेलिंग से टकरा कर पलट गई, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस में 52 लोग सवार बताए गए हैं। घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 25 से अधिक घायलों को पालनपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है।

यात्रियों के अनुसार बस चालक नशे में था और त्रिशूलिया घाट में मोड़ पर स्टेरिंग को नहीं संभाल पाया। इसके कारण बस सड़क किनारे रेलिंग में से टकराते हुए पलट गई। अंबाजी थाने के पुलिस इंस्पेक्टर आर बी गोहिल ने बताया कि नडियाद और खेड़ा जिले के यात्री रविवार को अंबाजी दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद आज सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच अंबाजी और दाता के बीच त्रिसुलिया घाट पर बस रेलिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अंबाजी का भादरवी पूनम मेला संपन्न, 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
पालनपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले की दांता तहसील के अंबाजी में सात दिवसीय भादरवा मेला संपन्न हो गया। शुक्रवार को अंतिम दिन सुबह से शाम तक करीब साढ़े 5 लाख श्रद्धालुओं ने माता अंबा के दर्शन किए। कलक्टर वरुण वर्णवाल ने अंबाजी मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर भादरवी पूनम महामेला का समापन कराया।

मेला के अंतिम दिन एक श्रद्धालु ने 250 ग्राम का सोने का बिस्किट दान दिया। इसकी कुल कीमत 15 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। कलक्टर वरुण बरनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क था। इस वर्ष मेला के दौरान अपेक्षा से अधिक करीब 45 लाख श्रद्धालुओं ने मां अंबा के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार पूनम के दिन जिला प्रशासन की ओर से ध्वजा चढ़ाई गई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की व्यवस्था करना एक व्यक्ति या संस्था के बूते की बात नहीं है। मंदिर ट्रस्ट, जिला प्रशासन, तीर्थधाम बोर्ड, गुजरात सरकार, स्वयंसेवी संस्था, सेवा कैम्प, शिविरों के सहयोग से यह सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 7 दिन में चढ़ावे से लेकर प्रसाद आदि से प्राप्त आय मिलाकर कुल लगभग 7 करोड़ रुपये से अधिक की आवक हुई है।

पूर्व डीजीपी एके सिंह ने अपनी पत्नी के साथ गांधीनगर से पैदल चलकर अंबाजी पहुंचे और यहां उन्होंने माता के शिखर पर ध्वजा अर्पित की। भादरवी पूनम होने के कारण शुक्रवार को सुबह 6 बजे मंगला आरती की गई। आरती का लाभ लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

अंबाजी भादरवा मेला के दौरान प्रशासन ने मंदिर के कई किलोमीटर के दायरे में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन समेत अन्य कई सुविधओं का जाल बिछाया। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए।

गुजरात : श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप व्यवस्था करना ही हमारा उद्देश्य : सचिव आर.आर. रावल
गुजरात में हर साल अंबाजी में भाद्रपद पूर्णिमा को आयोजित होने वाले परंपरागत मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिनमें से अधिकतर पैदल श्रद्धालु होते हैं। इस वर्ष 23 से 29 सितंबर के दौरान आयोजित होने वाले इस भव्य मेले में लगभग 40 लाख से अधिक पैदल यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। अंबाजी में इस वर्ष आयोजित वाले भाद्रपद पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बड़े पैमाने पर वृद्धि की जाएगी। साथ ही, आगंतुकों के आकर्षण के लिए कई विशेष व्यवस्थाएँ भी की गई हैं जिनमें से एक है अद्भुत और दिव्य प्रकाश की व्यवस्था। इस मेले के दौरान पूरे अंबाजी में रोशनी की ऐसी जगमगाहट की जाएगी कि भक्तों को चारों ओर माताजी की झलक दिखाई देगी।

गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड (जीपीवाईवीबी), श्री आरासुरी अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट और बनासकांठा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के भाव से इस राज्य स्तरीय मेले की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। यात्राधाम विकास बोर्ड के सचिव आर.आर. रावल ने इस विषय पर बताया कि, “तीर्थयात्रियों की आस्था के अनुरूप व्यवस्था बने, यही हमारा उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2023 के अंबाजी भाद्रपद पूर्णिमा के मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए आवश्यक वित्तीय आवंटन करेगी।

इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधाओं में होगी बड़े पैमाने पर वृद्धि

श्री रावल ने अंबाजी मेले को लेकर की जा रही व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, इस वर्ष अंबाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बड़े पैमाने पर वृद्धि की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी विभागों के तमाम कार्यों में एकरूपता बनाए रखने के लिए योग्य कार्यवाही की गई है। साथ ही, गत वर्ष की तुलना में विभिन्न आयोजनों में भी वृद्धि की गई है।

इस वर्ष इन सुविधाओं में हुई वृद्धि

अंबाजी पैदल श्रद्धालुओं के लिए पिछले वर्ष 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में वाटरप्रूफ डोम की व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष इसमें बढ़ोतरी कर 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र का समावेश किया गया है। इसके कारण और अधिक श्रद्धालु आराम कर सकेंगे। चार अलग-अलग स्थलों पर बनने वाले इन चार वाटरप्रूफ डोम में श्रद्धालुओं के लिए लगभग 1200 पलंग की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, एक और मल्टीपर्पज डोम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, हाउस कीपिंग सर्विस, सड़क संकेतकों, फ्लोर कारपेट, फ्लैग पोल, पीने के पानी की व्यवस्था सहित इलेक्ट्रिफिकेशन और अग्निशमन उपकरणों की भी व्यवस्था की जा रही है।

हडाद और दांता, इन दोनों सड़कों पर शौचालय एवं बाथरूम की व्यवस्था की जा रही है, जहां यात्रियों की सुविधा के लिए गरम पानी की भी व्यवस्था उपलब्ध होगी। गत वर्ष शौचालय की संख्या 18 थी, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 29 किया गया है। ये सभी शौचालय कंटेनर टाइप अपडेटेड स्पेसिफिकेशन युक्त होंगे।

चाक-चौबंद सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। वाहन लेकर आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मेले के दौरान चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक समान लाइटिंग (40-50 लक्स), अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा, उचित सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) और पुलिस के लिए टेंट की व्यवस्था के साथ व्यापक 2,00,000 वर्ग मीटर क्षेत्र को कवर करते हुए पार्किंग क्षेत्र में वृद्धि की गई है।

अंबाजी की दोनों सड़कों पर आश्रय स्थानों की सुविधा और पेयजल की सुविधा को सुव्यवस्थित पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग के साथ अपग्रेड किया गया है। मेले में होर्डिंग, सड़क संकेतकों और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए एक समान थीम आधारित गुणवत्ता में सुधार किया गया है। पिछले साल के 1500 वर्ग मीटर के बजाय इस साल 4500 वर्ग मीटर तक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।

दिव्य और अद्भुत रोशनी से जगमगाएगा अंबाजी परिसर

गब्बर रूट, अंबाजी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लाइटिंग की डिजाइन में सुधार कर इस वर्ष अद्भुत और दिव्य रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालु सभी स्थलों पर माताजी की झलक देख सकें। इसके अलावा, प्रचार-प्रसार के लिए गुणवत्ता युक्त फ्लैग पोल की संख्या को 100 से बढ़ाकर 300 किया गया है तथा पुष्पों से सुशोभित पौधों की संख्या भी 250 से बढ़ाकर 2000 की गई है।

इस वर्ष विभिन्न क्राफ्ट स्टॉल में एकरूपता लाकर एक ही डिजाइन की पैटर्न पर उन्हें वाटरप्रूफ बनाया जाएगा। प्रसाद वितरण केंद्र भी सामान्य के बजाय अद्यतन बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, एक क्यूआर कोड भी तैयार किया जाएगा, जिसे स्कैन करने से उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित सभी जानकारियां लोकेशन के साथ मिल जाएगी। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेल्फी पॉइन्ट भी तैयार किए जाएंगे।

बेहतरीन सफाई व्यवस्था

अंबाजी में बेहतरीन स्वच्छता के काम में 750 से अधिक सफाईकर्मी शामिल होंगे। वर्तमान में गब्बर पर्वत की सफाई का कार्य करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। अंबाजी जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए मोबाइल टॉयलेट, बाथरूम तथा शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। गांधीनगर से अंबाजी के रूट में तथा अलग-अलग रूटों पर भी एक निश्चित दूरी पर अस्थाई टॉयलेट ब्लॉक, बाथरूम और गरम पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अंबाजी यात्राधाम में कुल 1,95,256 वर्ग मीटर क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वच्छता-सफाई का कार्य किया गया है। केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों, गब्बर हिल, 51 शक्तिपीठ परिक्रमा क्षेत्र तथा श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का समावेश कर सफाई का कार्य शुरू किया गया है।

इसके अलावा, भाद्रपद पूर्णिमा में श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के सुझाव के अनुसार बोर्ड की ओर से अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत इस वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा के दौरान काफी बड़े पैमाने पर पैदल यात्री संघ और श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना को देखते हुए अंबाजी में स्थायी रूप से चलने वाले सफाई कार्य के सिवाय यात्राधाम बोर्ड के द्वारा 750 अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराने का आयोजन किया गया है। स्वच्छता के लिए अहमदाबाद महानगर पालिका तथा मेहसाणा और पालनपुर नगर पालिका से भी आधुनिक तकनीक वाली मशीनें मंगवाकर सफाई कार्य किया जाएगा।

अंबाजी में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा व महंगा श्रीयंत्र
अंबाजी/अहमदाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। बनासकांठा जिले की दांता तहसील स्थित आद्यशक्ति आरासुरी अंबा माता के धाम अंबाजी में विश्व का सबसे बड़ा व महंगा श्रीयंत्र स्थापित किया जाएगा। श्री यंत्र पंचधातु से निर्मित 2200 किलो वजनी होगा। साढ़े चार फीट ऊंचे श्रीयंत्र का आकार पिरामिड का होगा। इसके निर्माण में कुल लागत करीब एक करोड़ रुपये होगा। इन दिनों 25 कारीगर दिन-रात मेहनत कर इसका निर्माण कर रहे हैं। हाल में विश्व का सबसे बड़ा श्री यंत्र उत्तराखंड के डोलाश्रम में स्थापित है, जो कि साढ़े तीन फीट का है।

श्रीयंत्र का निर्विघ्न निर्माण हो, इसके लिए अहमदाबाद के जय भोले ग्रुप के सदस्य श्रीयंत्र की 32 किलो की प्रतिकृति के साथ अंबाजी से 1200 किलोमीटर की चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इस अवसर पर जय भोले ग्रुप अहमदाबाद के दीपेश पटेल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े श्री यंत्र के निर्माण के लिए दो महीने से कार्य चल रहा है। इसका निर्माण पूरा होने में अभी दो महीने का समय और लग सकता है। इस कार्य में किसी तरह का विघ्न या बाधा नहीं आए, इसके लिए वे 32 किलो के श्री यंत्र की प्रतिकृति के साथ अंबाजी से चार धाम की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इन्हें पालनपुर से कलक्टर ने रवाना कराया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के डोलाश्रम जाने के बाद उनके मन में विश्व का सबसे बड़ा श्री यंत्र बनाने का विचार आया। इस श्री यंत्र को माता जी के दरबार में स्थापित करने के लिए तांबा, पीतल, लोहा, सोना और चांदी मिलाकर कुल पांच धातुओं का इस्तेमाल किया गया है।

इसलिए महत्व है श्री यंत्र का:

श्री विद्या के अनुसार श्री यंत्र तीन प्रकार के मेरु, भूपृष्ठ और कूर्म पृष्ठ होते हैं। इसमें सबसे श्रेष्ठ व उच्च मेरु श्री यंत्र कहा जाता है। यह पिरामिड के आकार का होता है। भूपृष्ठ यंत्र जमीन को छूता हुआ और कूर्म पृष्ठ श्री यंत्र कछुआ की पीठ जैसा मुड़ा हुआ होता है। श्री यंत्र की देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी कही जाती हैं। जिन्हें माता लक्ष्मी और सरस्वती चामर डुलाती हैं। इस वजह से यह कहा जाता है कि श्री यंत्र की पूजा, आराधना से धन, वैभव, यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और मोक्ष के साथ सद्बुद्धि व विद्या की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी और सरस्वती के समन्वय से लोगों के जीवन में सुख-शांति जैसी भावना के साथ श्री यंत्र की पूजा की जाती है। आज से करीब 1200 वर्ष पहले शृंगेरी मठ के शंकराचार्य ने मठ में स्वर्ण श्री यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा की थी। इससे दीपेश पटेल ने श्री यंत्र के निर्माण में शृंगेरी मठ के शंकराचार्य के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त कर शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के साथ इस श्री यंत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें श्री भगवती राज राजेश्वरी, श्री विद्यामंदिर, हिमाचल प्रदेश के दंडी स्वमी जय देवांग महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया है।

गुजरात : चैत्री नवरात्रि के मौके पर बदला अंबाजी मंदिर का समय, जानें नया टाइम टेबल
चैत्र नवरात्रि के दौरान, गुजरात के पौराणिक तीर्थ स्थल में माताजी के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। गत रोज पावागढ़ में समय बदला गया था और रविवार को अम्बाजी मंदिर का समय बदला गया है। आगामी चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक समय में फेरफार कर दिया गया है। अम्बाजी मंदिर ने चैत्र सूद एकम से आठम तक  माताजी के दर्शन-आरती के समय में बदलाव किया है।

नवरात्रि में भक्त रात 09 बजे तक दर्शन कर सकेंगे

चैत्री नवरात्र में श्रद्धालु सुबह 08.00 बजे से रात 09.00 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का समय भी निश्चित किया गया है। चैत्र सूद एकम 22 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक घट स्थापना की जाएगी।

माताजी की आरती और दर्शन का समय

एकम से आरती का समय सुबह 7:00 से 7:30 बजे तक होगा। एकम के दिन भक्त सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक माताजी के दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे माताजी को राजभोग का भोग लगाया जाएगा। भक्त दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मां अंबाजी के दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद शाम 7:00 बजे माताजी की आरती होगी। भक्त रात 09:00 बजे तक माताजी के दर्शन कर सकते हैं।

गुजरात : अम्बाजी क्षेत्र में बदला मौसम, बारिश से किसान चिंतित
दो दिन के अंदर गुजरात के माहौल में बड़ा बदलाव आएगा। मौसम विभाग प्रमुख मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले 48 घंटे तक राज्य में मौसम शुष्क और बादल छाए रहेंगे। साथ ही 5, 6 मार्च को बेमौसम बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। जिसमें मौसम विभाग ने वसंत और गर्मी के दोहरे मौसम के बीच बारिश की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार को दोपहर में अंबाजी क्षेत्र में वातावरण में बदलाव आया। दिन में तेज गर्मी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि मौसम बदलने से किसानों में चिंता का माहौल देखने को मिला।

सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा वर्तमान तापमान : मौसम विभाग

गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि गर्मी की बात करें तो मौजूदा तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा। लेकिन उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और बेमौसम बारिश होगी। वर्तमान में हीटवेव का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सौराष्ट्र में भावनगर, अमरेली, कच्छ सहित उत्तर गुजरात में बनासकांठा, साबरकांठा, दक्षिण गुजरात में सूरत, वलसाड और नवसारी में बारिश की संभावना जताई गई है।

कुछ जिलों में बेमौसम बारिश होगी

मौसम विभाग प्रमुख मनोरमा मोहंती ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी ट्रफ के कारण कुछ जिलों में बेमौसम बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बादल बनने के बाद कच्छ, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़, सूरत, वलसाड और नवसारी में बेमौसम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और नमी के कारण बारिश हो सकती है।

गुजरात : अंबाजी में गब्बर पर 51 शक्तिपीठों की परिक्रमा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को एसटी का तोहफा
गुजरात सरकार और अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट की संयुक्त पहल के तहत 12 से 16 फरवरी तक गब्बर में 'श्री 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव' आयोजित किया जाएगा। इस परिक्रमा महोत्सव में गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा परिक्रमा के लिए एसटी किराए में 50 प्रतिशत की राहत दी जाएगी और यात्रा के 24 घंटे की सीमा के भीतर लाभ मिलेगा।

यह लाभ 12 से 16 फरवरी तक मिलेगा

अम्बाजी में शक्ति परिक्रमा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। तीर्थयात्री को लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का जेरोक्स देना होगा। बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, मेहसाणा, अरवल्ली, गांधीनगर और अहमदाबाद जिले के लोगों को 12 से 16 फरवरी तक इसका लाभ मिलेगा।

पांच शक्ति रथ 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव कर रहे हैं प्रचार

श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट ने श्री 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव के तहत दुनिया भर में स्थित 51 शक्तिपीठों के एक साथ दर्शन करने के लिए सभी भावी भक्तों को आमंत्रित किया है। जिसके तहत पांच शक्ति रथ उत्तर गुजरात के बनासकांठा सहित पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरवल्ली और गांधीनगर जैसे जिलों में एक गांव से दूसरे गांव में घूम रहे हैं और श्री 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव का प्रचार कर रहे हैं।

परिक्रमा महोत्सव का लाभ लेने के लिए जन-आमंत्रण

परिक्रमा महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए निकली रथ जिसी किसी भी गांव में प्रवेश करता है, वहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। साथ ही रथ की शोभायात्रा एवं आरती जैसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से परिक्रमा महोत्सव का लाभ लेने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

गुजरात : अंबाजी में नववर्ष की शुरुआत में भक्तों की भारी भीड़, बावन गज का झंडा शिखर पर फहराया
नव वर्ष यानि 2023 की शुरुआत रविवार से हो चुकी है और चूंकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से लोग नए साल के जश्न के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने के महत्व को समझते हैं, इसलिए अम्बाजी में श्रद्धालुओं की अहले सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई।  विशेष रूप से रात में सबसे पहले 31 मनाने के साथ वर्ष 2022 को विदाई दी और वर्ष 2023 की शुभारंभ किया। रविवार को नए साल 2023 के अवसर पर अंबाजी मंदिर के चाचर चौक में लंबे लाल झंडों के साथ तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

भक्त स्वयं ध्वजा लेकर पैदल ही माताजी के मंदिर पहुंचे

अंबे जय जय अम्बे के नाद से समूचा अंबाजी मंदिर परिषद गुंजायमान रहा, अंबाजी मंदिर का चाचर चौक भक्तों से गुलजार नजर आया और अंबाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में दर्शनों के साथ अपने नववर्ष की शुरुआत की।  जिसमें खास तौर पर कुछ भक्तों ने पैदल ही माताजी के मंदिर ध्वजा लेकर पहुंचे। स्वयं दर्शन किए।

आज के दिन जो भक्त पिछले दो साल से नया साल नहीं मना पाए या अंबाजी मंदिर नहीं आ सके, पूरे देश और दुनिया को कोरोना जैसी बीमारी से मुक्ति मिले और आने वाला साल अच्छा रहे और शांति से गुजरे ऐसी प्रार्थना की। रविवार को बड़ी संख्या में मेरे भक्त अंबाजी मंदिर के शिखर पर बावन गज की ध्वजा फहराते नजर आए।

अंबाजी : आज से शुरू भद्रवी का महाकुंभ, श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था
आज से अंबाजी में भद्रवी का महाकुंभ शुरू हो गया है। जिसमें जिलाधिकारी ने महाकुंभ शुरू कर दिया है। आज से 10 सितंबर तक भद्रवी का महाकुंभ होगा। इस मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु पैदल ही अंबाजी पहुंचेंगे। जिसमें पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर भी आज से शुरू हो गया है।

विशाल जलरोधक गुंबद बनाए गए

बनासकांठा के अंबाजी में आज से भद्रवी का महाकुंभ शुरू हो गया है। जिला कलक्टर ने आज सुबह नौ बजे महाकुंभ शुरू कर दिया है। इसने सिस्टम द्वारा की गई सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से बारिश की भविष्यवाणी के चलते मेले में होने वाली बारिश से तीर्थयात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए 5 विशाल वाटरप्रूफ गुंबदों का निर्माण किया गया है।

वरिष्ठ नागरिक एवं निःशक्तजनों के लिए अलग व्यवस्था

वहीं मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के दर्शन के लिए आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में दर्शन का समय भी बढ़ा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन का लाभ उठा सकें। वहीं मीडिया के लिए रिमोट कंट्रोल रूम भी शुरू किया जाएगा और अंबाजी मंदिर के दर्शन का भी सोशल मीडिया के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। विशेष रूप से 24 स्वास्थ्य केंद्रों को चालू कर दिया गया है, जिसमें 6 विशेष डॉक्टरों की भी नियुक्ति की गई है। जबकि 256 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

अंबाजी : असामाजिक तत्वों का आतंक, धर्मशाला में घुस कर एक युवक की पिटाई की
शक्ति, भक्ति और आस्था के त्रिवेणी संगम के रूप में विख्यात मां अम्बा का वास अंबाजी विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के भक्तगण माँ अंबाजी के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। फिलहाल अंबाजी के तीर्थ स्थल पर असामाजिक तत्वों का प्रकोप दिखाई दे रहा हैं। ये असामाजिक तत्व लोगों को परेशान करते नजर आ रहे हैं। अंबाजी की धर्मशाला में कुछ सामाजिक तत्वों का प्रवेश और एक कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

आपको बता दें कि ये पूरी घटना अंबाजी मंदिर के शक्तिद्वार के पास मेहसाणा वाली धर्मशाला में हुई। मेहसाणा की एक धर्मशाला में कार्यरत प्रवीण सोलंकी नाम के युवक की कुछ असामाजिक तत्वों ने पिटाई कर दी क्योंकि उनके द्वारा मोबाइल मांगने पर उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। ऐसा लग रहा है मानों असामाजिक तत्व धर्मनगरी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अंबाजी मंदिर से सटी मेहसनावली धर्मशाला की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित प्रवीण सोलंकी ने अंबाजी थाने में अर्जी दाखिल कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

યાત્રાધામ અંબાજીમાં અસામાજિક તત્વોનો આતંક

ધર્મશાળાના કર્મચારીને 2 લોકોએ માર માર્યો

મારામારીના દ્રશ્યો કેમેરામાં કેદ થયા #Ambaji pic.twitter.com/keOao05Xy8
— News18Gujarati (@News18Guj) August 21, 2022

अंबाजी के मेहसनावली धर्मशाला में हुई घटना को लेकर अंबाजी पुलिस ने कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अंबाजी धर्मशाला में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की गई है।

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आद्यशक्ति धाम अंबाजी मंदिर में शीष झुका साढ़े छह करोड़ गुजरातियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की
मुख्यमंत्री ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का तथा गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड की मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रसिद्ध यात्राधाम अंबाजी में चैत्री नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को आद्यशक्ति माँ अम्बे के दर्शन किए तथा उनकी भक्तिभावपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने आद्यशक्ति धाम अंबाजी मंदिर में शीष झुका कर साढ़े छह करोड़ गुजरातियों की सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि माताजी जनहित के कार्य करने की शक्ति दें, गुजरात विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे व उत्तम से सर्वोत्तम बने। इसके लिए माताजी के कृपा-आशीष बरसते रहें।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने माँ आद्यशक्ति के दर्शन करने के बाद अंबाजी मंदिर परिसर में एग्रो मॉल का शुभारंभ कराया। उन्होंने इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड द्वारा विकसित अंबाजी मंदिर की मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ़ार्मर्स प्रोड्युसर ऑर्गेनाइज़ेशन के अंतर्गत पाँच लाभार्थियों को चाबियाँ अर्पित कीं और साथ ही विचरणशील व विमुक्त जाति की कुल 41 महिला लाभार्थियों को 80 वर्ग मीटर के प्लॉट की सनदों का वितरण भी किया। उल्लेखनीय है कि अंबाजी गाँव के आसपास रहने वाली मदारी, भरथरी तथा वादी जैसी विचरणशीलव विमुक्त जातियों के लोगों के परिवारों के लिए ‘श्री शक्ति वसाहट’ (बस्ती) का निर्माण हो रहा है। इस बस्ती में सरकार के सहयोग से पक्के आवासीय मकानों की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर सड़क एवं भवन मंत्री पूर्णेशभाई मोदी, सांसद परबतभाई पटेल, राज्यसभा के सदस्य दिनेशभाई अनावाडिया, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्य सचिव पंकज कुमार, अरवल्ली ज़िला कलेक्टर आनंद पटेल, अरवल्ली ज़िला विकास अधिकारी स्वप्निल खरे, गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सचिव आर. आर. रावल, अरवल्ली ज़िला पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा सहित अधिकारीगण, पदाधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

गुजरात : दर्शन करने अंबाजी जा रहे श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, छः श्रद्धालु से घायल
इस दिनों राज्य में सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आये दिन कहीं न कहीं से दुर्घटना की खबर सुनने को मिल रहा है। ऐसे में एक ऐसी ही दुखद खबर फिर सामने आई है। दरअसल अंबाजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। अंबाजी के पास शीतला माता मंदिर के पास घाटी में तड़के एक जीप 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। जीप के खाई में गिर जाने से कम से कम छह श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें से 2 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि यह गंभीर हादसा उस समय हुआ जब पंचमहल जिले के श्रद्धालु अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की बात करें तो बुधवार की रात एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने जीप नियंत्रण खो दिया जिससे एक गंभीर दुर्घटना हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जीप में सवार श्रद्धालु सुंधा माता की ओर जा रहे थे। जीजे 17 एके 0411 नंबर वाली जीप के 30 फुट गहरे खड्ड में गिरने से कम से कम जिससे छह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायलों को इलाज के लिए अंबाजी आद्यशक्ति अस्पताल ले जाया गया। अंबाजी पुलिस फिलहाल हादसे की आगे की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि हिन्दू धर्म के लिए अतिविशेष शक्तिपीठ अंबाजी में कई महीनों से भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में भीड़ के कारण अंबाजी के रास्ते में ऐसे कई गंभीर हादसे हो रहे हैं। साथ ही एक घाटी क्षेत्र होने से यहां दुर्घटनाओं की दर बहुत अधिक है।