Bhavnagar - Loktej

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी, यात्रा का समय दो घंटे से थोड़ा ज़्यादा होगा: वैष्णव
भावनगर, तीन अगस्त (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी और इससे मुंबई व अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय दो घंटे सात मिनट रह जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भावनगर टर्मिनस पर थे, जहां से उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया।

वैष्णव ने कहा, “मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है। इसके शुरू होने से मुंबई से अहमदाबाद तक की यात्रा में केवल दो घंटे सात मिनट लगेंगे।”

मुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होगी और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति से गुजरात के वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद को जोड़ेगी।

गुजरात के भावनगर में बस और ‘डंपर’ ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
भावनगर (गुजरात), 17 दिसंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस और ‘डंपर’ ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई एवं लगभग 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुई, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी।

पटेल ने बताया कि बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस अक्षीक्षक के अनुसार इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और आठ से दस अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गुजरात में दो लोको पायलट के सतर्क रहने से आठ शेर ट्रेन की चपेट में आने से बचे
भावनगर, 15 दिसंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर में एक मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट के सतर्क रहने के कारण आठ शेरों की जान बच गयी, क्योंकि उन्होंने समय रहते ब्रेक लगाकर इसे रोक दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये सभी शेर पिछले दो दिनों में गुजरात के भावनगर जिले में रेलवे पटरियों पर आ गए थे।

भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता और वन विभाग के ट्रैकर्स की मदद से इस वित्तीय वर्ष में अब तक 104 शेरों को बचाया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार बृहस्पतिवार को हापा से पीपावाव बंदरगाह की ओर जा रही मालगाड़ी चला रहे लोको पायलट धवलभाई पी ने राजुला शहर के पास पांच शेरों को रेल पटरी पार करते देखा।

इसमें कहा गया है कि सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने और शेरों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वन रक्षक के मौके पर पहुंचने और सभी स्थितियां सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

इसी तरह शुक्रवार को यात्री ट्रेन चला रहे लोको पायलट सुनील पंडित ने चलाला-धारी खंड में दो बच्चों के साथ एक शेरनी को रेल की पटरी पार करते देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "सूचना मिलने पर एक वन रक्षक मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि शेर रेल पटरी से दूर चले गए हैं। जब सभी स्थितियां सामान्य पाई गईं, तो वन रक्षक ने लोको पायलट को रवाना होने के लिए कहा।"

राजकोट : स्वच्छता ही सेवा, डॉ. तेजस दोशी ने उठाया भावनगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का बीड़ा
राजकोट, 23 सितंबर (हि.स.)। “पिछले दशक के दौरान जंगलों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और सभी स्थानों पर प्लास्टिक की बोतल, थैलियां और कागज आदि नजर आ रहे हैं। किसी को तो इस कूड़े को साफ करने की शुरुआत करनी होगी! मैं स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से काफी प्रभावित हूं और जब इस धरती ने मुझे बनाया है तो मुझे भी इस धरती को कुछ लौटाना चाहिए, इस विचार के साथ प्लास्टिक मुक्त भावनगर बनाने की मेरी यात्रा की शुरुआत हुई।” यह कहना है भावनगर में पिछले 23 साल से जनरल फिजिशियन के रूप में सेवारत डॉ. तेजस दोशी का।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य के नागरिकों में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की भावना उजागर करने के उद्देश्य से गुजरात भर में इस अभियान का शुभारंभ किया है। उधर, डॉ. तेजस दोशी गत एक दशक से ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मंत्र को आत्मसात कर भावनगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान चला रहे हैं। डॉ. तेजस दोशी ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रकार के रोचक प्रोजेक्ट चलाए हैं, जिनमें उन्हें शानदार सफलता मिली है। उनके स्वच्छता संबंधित प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें वर्ष 2019 में भावनगर के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन-भारत सरकार’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

2014 में पहली बार ‘नो हॉन्किंग प्रोजेक्ट’

डॉ. तेजस दोशी ने वर्ष 2014 में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम और युवाओं को बेवजह हॉर्न बजाने से रोकने के प्रयास के अंतर्गत ‘नो हॉन्किंग प्रोजेक्ट’ की पहल की। प्रारंभिक विचार यह था कि इस प्रोजेक्ट को 52 सप्ताह के लिए, 52 स्कूलों के 52 हजार बच्चों (हर स्कूल के 1000 बच्चे) को शामिल करते हुए शुरू किया जाए। बच्चे अपने स्कूल के निकट स्थित चौराहे पर गुजराती भाषा में ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूकता से संबंधित बैनर लेकर एक घंटे तक खड़े रहते थे। किसी प्रकार की नारेबाजी नहीं, केवल हाथों में बैनर लिए मौन खड़े रहते थे। इसके अलावा, ध्वनि प्रदूषण और हॉर्न नहीं बजाने से संबंधित पैम्फलेट भी छपवाए गए और बच्चों को यह निर्देश दिया कि इस पैम्फलेट को मोड़कर चौराहे पर खड़े वाहन चालकों के हाथ में दें, ताकि लोग सहज कुतूहलवश उसे खोलकर पढ़ने के लिए प्रेरित हों। इस प्रोजेक्ट को जबरदस्त सफलता मिली और केवल 52 सप्ताह के लिए शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट 153 सप्ताह तक चला, जिसमें 153 स्कूलों के 1,53,000 बच्चे शामिल हुए। खास बात यह है कि इसी प्रोजेक्ट की तर्ज पर नडियाद, वडोदरा, सूरत, गांधीनगर, अहमदाबाद, गांधीधाम, राजकोट और मुंबई में भी हॉन्किंग प्रोजेक्ट चलाए गए।

11 लाख से अधिक पेन जरूरतमंद लोगों को वितरित किए

अपने क्लीनिक की दराज में करीब 38 बेकार पड़े प्लास्टिक के पेन को देखकर डॉ. दोशी के मन में यह विचार आया कि जब उनके पास ही इतने अधिक बेकार पेन रखे हुए हैं, तो दूसरे लोगों के पास ऐसे कितने पेन होंगे? और इसी विचार से ‘जॉय ऑफ गिविंग’ प्रोजेक्ट का जन्म हुआ, जो ‘3-आर’ यानी रिसाइकिल, रिप्रोड्यूस और रीयूज की अवधारणा के साथ क्रियान्वित किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह मैसेज प्रसारित किया, ‘आपके पुराने, अतिरिक्त पेन मेरे क्लीनिक पर भेजिए। मैं उनमें नई रिफिल डालकर उन पेनों को जरूरतमंद लोगों को भेजूंगा।’ इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डॉक्टर साहब की ओर से 2019 से जून-2024 तक 11 लाख से अधिक पेन जरूरतमंद लोगों को वितरित किए हैं और 3,56,000 से अधिक विद्यार्थियों तक इन पेन को पहुंचाया है। उन्होंने गुजरात में भावनगर के सभी सरकारी स्कूलों और डांग के आदिवासी स्कूलों के अलावा गुजरात के बाहर राजस्थान, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और बेंगलुरु तक इन पेन को पहुंचाया है। यह प्रोजेक्ट इतना सफल हुआ कि वह भारत की सीमाओं को पार कर दूसरे देशों तक भी पहुंच गया है। आज उनके क्लीनिक में शिकागो, वर्जीनिया और मेलबर्न से भी खाली पेन आते हैं। इसके अलावा, रिफिल बनाने वाली एक कंपनी ने उन्हें मामूली कीमत पर 6 लाख मास्टर रिफिल भी उपलब्ध कराए हैं, जिसे किसी भी पेन में यूज किया जा सकता है।

प्रोजेक्ट 3 : ‘डोंट कट द कॉर्नर’

2019 में भावनगर में भारी बारिश के कारण शहर के बहुत से गटर जाम हो गए थे। डॉ. दोशी ने गटर के कचरे को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार उस कचरे में सबसे अधिक मात्रा प्लास्टिक की थी। विशेषकर प्लास्टिक थैलियों के कोनों के कटे हुए छोटे टुकड़े। समस्या यह है कि महिलाएं जब दूध या छाछ की थैली खाली करती हैं, तब वह थैली के कोने पर दांतों या कैंची से कट करके एक टुकड़ा अलग कर देती हैं और फिर दूध या छाछ को बर्तन में उड़ेल देती हैं। बाद में, थैलियां तो रिसाइकिल के लिए चली जाती हैं, लेकिन थैली के कोने वाला वह टुकड़ा कचरे में चला जाता है और अंततः वह कचरा गटर में जमा होता जाता है।

इस समस्या के निराकरण के लिए डॉक्टर दोशी ने भावनगर में ‘डोंट कट द कॉर्नर’ अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत उन्होंने 250 स्कूलों और कॉलेजों में 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों के समक्ष लेक्चर दिया। साथ ही, 130 से अधिक सोसायटियों में जाकर महिलाओं को भी समझाया कि दूध-छाछ आदि के पैकेट में केवल एक कट या छेद करें। कभी भी थैली के कोने वाले टुकड़े को थैली से अलग कर कचरे में ना जाने दें।

भावनगर में बना भारत का पहला इको ब्रिक्स पार्क

कोरोना काल के बाद सड़कों पर बड़ी संख्या में प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियां नजर आ रही थीं, जो जानवरों के पेट में भी जाने लगी थी। इस स्थिति को देख डॉ. दोशी ने इको ब्रिक्स यानी पर्यावरण अनुकूल ईंटें बनाने का अभियान शुरू किया। इसके अंतर्गत लोगों से एक लीटर वाली पानी की खाली बोतल में सिंगल यूज प्लास्टिक भरकर देने की अपील की गई।

जब तीन महीने में केवल 30 बोतलें ही जमा हो पाईं, तब डॉक्टर दोशी ने सोचा कि यदि लोगों को इसके बदले में कुछ रकम देने की घोषणा की जाए, तभी इस अभियान को लोगों का समर्थन मिल पाएगा। फिर उन्होंने प्लास्टिक से भरी हुई 3 बोतल जमा कराने पर 10 रुपए देने का अभियान चलाया। इस अभियान को भावनगर महानगर पालिका का भरपूर समर्थन मिला। सुबह सड़कों की सफाई करने वाले कर्मचारी प्लास्टिक की थैलियां एकत्र करते और दोपहर को उसे बोतल में भर इको ब्रिक्स बनाकर जमा करवा देते। इस काम के लिए भावनगर के 13 वॉर्ड में 13 कार्यालय बनाए गए, जहां इन बोतलों को जमा किया जाता था। देखते ही देखते 1 साल के भीतर 1 लाख 80 बोतलें जमा हो गईं।

इन बोतलों की मदद से भावनगर में भारत का पहला इको ब्रिक्स पार्क यानी बगीचा बनाया गया। भावनगर महानगर पालिका ने इसके लिए लगभग 500 वर्ग मीटर की जगह भी आवंटित कर दी। इसके अलावा, भारत सरकार के शहरी विकास और शहरी मामलों के मंत्रालय की कॉफी टेबल बुक में इस प्रोजेक्ट को बेस्ट मॉड्यूल प्रोजेक्ट के रूप में स्थान मिला।

50 प्लास्टिक की थैली के बदले में कपड़े की एक थैली ले जाएं

इको ब्रिक्स प्रोजेक्ट की सफलता के बाद भी प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियां सड़कों से खत्म नहीं हुई थीं। इसलिए डॉ. तेजस दोशी ने ‘कॉटन बैग प्रोजेक्ट’ के रूप में फिर से एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत उन्होंने 50 प्लास्टिक की थैलियों के बदले में 1 कपड़े की थैली देने का अभियान शुरू किया। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस अभियान के तहत उन्होंने अब तक 1.5 लाख कपड़े की थैलियों का वितरण किया है, बदले में उन्होंने समाज से 75 लाख प्लास्टिक की थैलियां कम की हैं। ये सभी थैलियां भावनगर महानगर पालिका में जमा कराई जाती हैं। वहां से इन थैलियों को रिसाइकिल प्लांट में भेजा जाता है, जिसका उपयोग सड़क और ब्लॉक आदि बनाने में किया जाता है। इस प्रोजेक्ट को महानगर पालिका का बहुत समर्थन मिल रहा है।

डॉ. तेजस दोशी बताते हैं कि वर्ष 2014 में केवल 14 लोगों की मदद से उन्होंने इस तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए थे, और आज इन सभी अभियानों से लगभग 25 लाख लोग जुड़ चुके हैं। डॉक्टर दोशी के हर प्रोजेक्ट का उद्देश्य लोगों की आदत में सुधार लाना है, ताकि समाज पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाए। यह उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ के अनुरूप ही है। वह कहते हैं, “प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन बहुत ही आवश्यक है। इसके परिणाम हमें कुछ ही वर्षों में देखने को मिलेंगे। मोदी ने जो शुरुआत की है, कहीं न कहीं उसका प्रभाव तो पड़ना ही है। संतोष इस बात का है कि इसके माध्यम से हम नई पीढ़ी को नया भारत दे सकेंगे।”

भावनगर राजघराना परिवार के महाराज कुमार शिवभद्रसिंह गोहिल का निधन
भावनगर, 31 मई (हि.स.)। भावनगर राजघराना परिवार के महाराज कुमार शिवभद्रसिंह गोहिल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 91 साल के थे। देश की एकता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल को अपना राज्य समर्पित करने वाले महाराजा कृष्णकुमार सिंह के वे छोटे पुत्र थे।

भावनगर शहर के बोरतालाब के समीप भावविलास पैलेस में शिवभद्रसिंह गोहिल का पार्थिव शरीर रखा गया है। दिन के 1 बजे से शाम 5 बजे तक अंतिम दर्शन लोग कर सकेंगे। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत शिवभद्रसिंह गोहिल पर्यावरण व पक्षी प्रेमी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने भावनगर ही नहीं, बल्कि समग्र राज्य में स्वाध्याय परिवार की गतिविधियों को गति प्रदान की थी। उनके निधन से राजघराने समेत समग्र राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवभद्रसिंह गोहिल का जन्म भावनगर के राजमहल नीलमबाग पैलेस में 23 दिसंबर, 1933 को हुआ था। हाल में वे भावनगर के गौरीशंकर तालाब के किनारे भावविलास पैलेस में रहते थे। इन्होंने वर्ष 1975 में भावनगर में दी भावनगर वाइल्ड लाइफ कन्जरवेशन सोसायटी की स्थापना की थी। इन्हें विरासत में भाल के वेलावदर गांव के समीप बड़ा भू-भाग मिला था, जिसे उन्होंने वेलावदर कालियार राष्ट्रीय उद्यान बनाने के लिए सरकार को सौंप दिया था। वर्ष 1962 से 1972 के दौरान वे विधायक भी रहे। बाद में स्वाध्याय परिवार के पांडुरंग आठवले जी के सम्पर्क में आने के बाद चुनाव लड़ने के बजाए अपना समग्र ध्यान वन्य जीव संरक्षण में लगाया। वे गुजरात सरकार की शेर विषय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य थे। शेरों की गिनती के लिए वे सेवा देते थे। भावनगर के समीप खोडियार माताजी मंदिर के वे ट्रस्टी हैं।

भावनगर : सरोवर में डूबने से 4 किशोरियों की मौत, 1 बची
भावनगर, 21 मई (हि.स.)। गुजरात में पानी में डूबने की एक के बाद एक घटनाओं ने कहर मचा दिया है। मंगलवार को भावनगर शहर के गौरीशंकर सरोवर (टयूबवैल तालाब) में कपड़ा धोने और नहाने गई 5 किशोरियों में से 4 की डूबने से मौत हो गई। एक बालिका को डूबते देख 4 अन्य उसे बचाने गहरे पानी में चली गई। किशोरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह एक किशोरी को बचाने में सफल रहे। मृतकों में दो सगी बहने हैं। गुजरात में हाल के दिनों में पानी में डूबने की यह चौथी-पांचवी घटना है।

भावनगर शहर में स्थित गौरीशंकर सरोवर में मंगलवार सुबह 5 किशोरियां कपड़ा धोने और नहाने गईं थी। इसी बीच एक बालिका पानी में गिर गई। उसे डूबता देख अन्य 4 किशोरियां उसे बचाने गहरे पानी में उतर गई। इससे वे सभी डूबने लगीं। किशोरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और किसी तरह एक किशोरी को बाहर निकाल लिया। उसे इलाज के लिए समीप के हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मृतक 4 किशोरियों में अर्चना डाभी (17), राशि चारोलिया (09), काजल जांबुचा (12), कोमलबेन चारोलिया (13) के नाम शामिल है। वहीं किंजल चारोलिया (12) को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

भावनगर महानगर पालिका के चीफ फॉयर ऑफिसर प्रद्युमन सिंह जाडेजा ने बताया कि दिन के साढ़े 12 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड को फोन पर घटना की जानकारी मिली। गौरीशंकर सरोवर में 5 किशोरियों के डूबने की सूचना दी गई। इसके बाद तुरंत ही टीम घटनास्थल पहुंच गई। यहां स्थानीय तैराकों ने 5 किशोरियों को तालाब से बाहर निकाल लिया था, बाद में सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों में जांच में 4 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक किशोरी का इलाज किया जा रहा है। इन किशोरियों में राशि, कोमल और किंजल सगी बहनें थी, जिसमें सिर्फ एक किंजल बची है। उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

तीन घटनाओं में 14 लोग डूबे

12 मई को दांडी समुद्र किनारे कई लोग समुद्र में नहाने का लुत्फ उठा रहे थे, इसी बीच समुद्र की तेज लहरों में तीन अलग-अलग परिवार के 7 लोग बह गए। तैराकों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की जिसमें 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अन्य 4 लोगों के गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना 14 मई की है, जब मूल अमरेली के निवासी और सूरत में बसे 10 लोग नर्मदा जिले के पोइचा घूमने गए थे। इस दौरान इनमें से 8 लोग नर्मदा स्नान को गए। यहां पानी की तेज धार में 8 प्रवासी बह गए। इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई थी। एक अन्य घटना में 15 मई को मोरबी जिले के नवा सादुलका गांव के समीप मच्छु नदी में 6 नबालिग और एक युवक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी के गहरे पानी में पांव फिसलने से एक युवक और दो नाबालिग की डूबने से मौत हो गई।

गुजरात : भावनगर में पुलिस चौकी के सामने हथियारबंद गिरोह ने मचाया आतंक
भावनगर शहर और जिले में आए दिन कानून के उल्लंघन की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय समुद्री लुटेरों ने अलंग के भूमध्य सागर में पड़े एक जहाज से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। रविवार को शहर के मुख्य केंद्र घोघागेट चौक पर दो चारपहिया गाड़ियों में सवार 20 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने हथियारों के बल पर हर जगह दहशत फैला दी। खास बात यह है कि घोघागेट पुलिस चौकी के ठीक सामने हथियारबंद भीड़ इस तरह बेखौफ थी मानो उन्हें कानून का कोई डर ही न हो, उन्होंने लगातार 20 मिनट तक धारदार हथियारों से इलाके को आतंकित किया। भीड़ ने लॉरी धारक सहित दो लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया और दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटना स्थल पर पहुंची गंगाजलिया पुलिस ने भाग निकले हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

भावनगर शहर के मध्य में घोघा गेट क्षेत्र में घटी इस घटना का विवरण इस प्रकार है कि गोगा गेट क्षेत्र में घोघा गेट पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी चाय और नाश्ते की लॉरी पर रविवार को सुबह चार अज्ञात लोग चाय और नाश्ते के लिए आये। हालांकि बिना पैसे दिए नाश्ते की मांग करने से लॉरी धारकों और अज्ञात व्यक्तियों के बीच झड़प हो गई। जब लॉरी धारक ने बिना पैसे के चाय-नाश्ता देने से इनकार कर दिया तो वे सभी वहां से चले गये। बाद में सुबह लगभग 7 बजे दो अलग-अलग चार पहिया कारों में सवार 20 लोगों का एक समूह हथियारों के साथ आ धमका और बिना पैसे के चाय-नाश्ता देने से इनकार करने वाले लॉरी धारकों की चाय-नाश्ते की लॉरियों को नष्ट कर हर जगह दहशत फैला दी। वहीं, लॉरी चालक मोइन हरूनभाई डेरैया (उम्र 28 वर्ष, नवापारा, भावनगर) पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके अलावा, हमलावरों ने यहां नाश्ता करने आए भरतभाई बटुकभाई सरवैया पर भी हमला किया और आसपास की बाइकों में तोड़फोड़ की। भीड़ ने धारदार हथियारों और दो चार पहिया कारों का इस्तेमाल कर इलाके को करीब 20 मिनट तक आतंकित रखा। बाद में सभी भाग निकले।

दूसरी ओर हथियारबंद भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों का इलाज के लिए भावनगर के सर टी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। हालाँकि, सुबह में हुई इस चरकचरी घटना की खबर जैसे ही पूरे शहर में तेजी से फैली, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी पुलिस व्यवस्था की व्यवस्था की। घटना की गंभीरता को देखते हुए, गंगाजलिया पुलिस ने समूह को पकड़ने के प्रयास किए हैं। सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी के आधार पर भागे हुए हमलावरों की पहचान करने और उन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज किया गया है।

बगदाणा में गुरु आश्रम के प्रमुख मनजी दादा की प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
भावनगर, 16 फरवरी (हि स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को भावनगर जिले के बगदाणा स्थित गुरु आश्रम के प्रमुख बजरंगदास बापा के अनन्य शिष्य मनजी दादा की प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि गुरु आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी मनजी दादा का गत 14 फरवरी को निधन हो गया था। दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के लिए बगदाणा में आयोजित प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मनजी दादा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार और गुरु आश्रम के अनुयायियों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गुजरात : बगदाना बजरंगदास बापा के अनन्य सेवक 'मनजीदादा' का निधन, भक्तों में शोक की लहर
सौराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थधाम बगदाना के बापा सीताराम गुरु आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी और बजरंगदास बापा के अनन्य सेवक मनजी दादा का आज (बुधवार) सुबह निधन हो गया। मनजीदादा के निधन से भक्तों में शोक की भावना व्याप्त हो गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सौराष्ट्र समेत राज्यभर से श्रद्धालु बगदाना पहुंच रहे हैं। मनजीदादा का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

उनके पुत्र जनक काछडिया के अनुसार मनजीदादा बुधवार (14-02-2024) को परमात्मा में विलीन हो गये हैं। पूज्य मनजीदादा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन बुधवार शाम 4:00 बजे से गुरुवार (15-02-2024) दोपहर 3:00 बजे तक बगदाना में होंगे। इसके बाद पूज्य दादा की अंतिम यात्रा दोपहर 3:00 बजे बगदाना में निकलेगी।

पूज्य मनजीदादा संत शिरोमणि परम पूज्य बजरंगदास बापा के अनन्य सेवक थे। बापा सीताराम के निधन के बाद मनजीदादा ने उनकी स्मृति में बगदाना में गुरु आश्रम की स्थापना की। जो अब सौराष्ट्र और गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे भारत का एक पवित्र तीर्थ बन गया है। बगदाना के गुरु आश्रम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां बिना किसी जातिगत भेदभाव के भक्तों को भोजन के रूप में प्रसाद परोसा जाता है। यहां के स्वयं सेवकों की व्यवस्था हर जगह देखी जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मनजीदादा के निधन की खबर पूरे राज्य और विदेश में फैल गई। मनजीदादा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शिष्य, अनुयायी बगदाना पहुंच रहे हैं।

भावनगर जिले में सोनगढ़ स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी हुए मुख्यमंत्री
भावनगर, 21 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रविवार को भावनगर जिले में सोनगढ़ स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी हुए। उन्होंने सोनगढ़ में निर्मित भगवान बाहुबली की मूर्ति को निहारा और प्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित किया। पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास में जिस प्रकार राजा राजपाट छोड़ मोक्ष की ओर जाते थे, उसी प्रकार हाल में जैन समाज में भौतिकता एवं सुख-सुविधा से सम्पन्न लोग दीक्षा लेकर मोक्ष की ओर आगे बढ़ते हैं, जो दर्शाता है कि यह सब क्षणिक सुख है। हमारे गुरुजन भी हमें कुपथ पर जाने से रोक उचित पथ दिखाते हैं, जो आनंद की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हाल में जब धार्मिक स्थानों की स्वच्छता के लिए अभियान चल रहा है, तब इस धर्मस्थान की स्वच्छता देख बहुत आनंद हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान बाहुबली की दूसरी सबसे ऊंची पाषाण मूर्ति का यहां निर्माण हुआ है। भगवान की कृपादृष्टि हम पर रहे और हम मोक्ष की ओर आगे बढ़ें; हम सभी भगवान के चरणों में यही प्रार्थना करें।

इस कार्यक्रम में विधायक जीतूभाई वाघाणी, भीखाभाई बारैया, जिला कलेक्टर आर.के. मेहता, जिला विकास अधिकारी डॉ प्रशांत जिलोवा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्ष पटेल, प्रांत अधिकारी दिलीपसिंह वाळा, आयोजक न्यासी हसमुखभाई वोरा, निमेषभाई शाह, नवनीतभाई शाह, राजेशभाई झवेरी, परेशभाई वागड, हितेनभाई सेठ सहित पदाधिकारी, अधिकारी और अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने भावनगर को दी 575.99 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
भावनगर, 21 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रविवार को भावनगर शहर एवं जिले की 575.99 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विद्यानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नए कलेक्टर कार्यालय में विधिवत पूजन किया। इसके बाद झवेरचंद मेघाणी ऑडिटोरियम में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं का ई-उद्घाटन और ई-लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया में गुजरात मॉडल की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री के विजन का लाभ गुजरात को पिछले दो दशकों से मिल रहा है। आज लोगों के लिए एक करोड़, दो करोड़ या पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बात आम हो गई है, क्योंकि विकास कार्यों के लिए धन की कोई दिक्कत नहीं होती और गुणवत्तापूर्ण कार्य होते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस समय देश वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में नहीं था, उस समय गुजरात वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में था। आज दुनिया भर के लोग भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नौ संकल्पों स्वच्छता, स्वास्थ्य, योग, खेल, डिजिटल पेमेंट, व्यसन मुक्ति, स्वदेशी उत्पादों पर बल, श्रीअन्न को बढ़ावा देना आदि को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी, महापौर भरतभाई बारड, जिला कलेक्टर आरके मेहता ने विकास परियोजनाओं की सौगात देने और जिले के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

गुजरात : भावनगर के सुनील जोलिया ने नेशनल गेम्स में परचम लहराया
भावनगर के दुधाला गांव के सुनील जोलिया ने काफी संघर्ष से गुजरने के बाद भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। एक समय तो सुनील के पास जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे और उन्होंने नंगे पैर 800 मीटर दौड़ लगाई थी। यह संघर्षशील युवा नेशनल गेम्स में गोल्ड जीतकर सफलता का परचम लहराया।

4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक। इतने मेडल जीतने वाले युवा का परिवार आज भी दो जून के खाने के लिए मजदूरी कर रहा है। खराब किस्मत के साथ-साथ खाली पेट और फटे जूते के साथ दौड़ने की शुरुआत करने वाले भावनगर के युवा की मेहनत रंग लाई है।

गुजरात के एक साधारण किसान परिवार के इस बेटे का नाम सुनील जोलिया है। जिन्होंने महज 2 साल की उम्र में अपने पिता का साया खो दिया, सातवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया और जीविकोपार्जन के लिए खेतों में काम करना शुरू कर दिया। लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने किस्मत की कठिन कठिनाइयों को पार कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुनील ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का झंडा फहराया है।

सुनील ने नंगे पैर 800 मीटर दौड़ लगाई थी

बेहद साधारण परिवार से आने वाले सुनील की मां और बहन आज भी मजदूरी करती हैं। वहीं, सुनील फिलहाल बेंगलुरु में ट्रेनिंग ले रहे हैं। सुनील के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाले सुनील जोलिया आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनका बड़ा संघर्ष है। 2015 में स्पोर्ट्स एकेडमी के एडमिशन ट्रायल में सुनील ने नंगे पैर 800 मीटर दौड़ लगाई थी। हालांकि उस समय जूते नहीं थे, फिर भी सुनील पहले स्थान पर आए। फिर उसी दिन सुबह 10 बजे 300 मीटर की दौड़ में उन्होंने पहली रैंक हासिल की। तभी पीटी उषा की नजर भावनगर के इस संघर्षशील युवक पर पड़ी और पहले राउंड में सिलेक्शन हो गया।

अब सुनील एशियाई और ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं। लेकिन, उसके लिए गुजरात के खिलाड़ी के रुप में जो शक्तिदूत योजना का लाभ मिलना चाहिए वह आवेदन करने के बाद भी सुनिल को नहीं मिला।