Congress - Loktej

गुजरात में खाने के तेल की पैकेजिंग और बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
सूरत। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी दर्शनकुमार ए. नायक ने गुजरात में खाने के तेल की घटती पैकेजिंग, लगातार बढ़ती कीमतों और “श्रिंकफ्लेशन” जैसी प्रथाओं को लेकर राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल मिलर्स और व्यापारियों द्वारा पैकेजिंग का वजन कम कर उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात देश के सबसे बड़े तिलहन उत्पादक राज्यों में शामिल है। राज्य में मूंगफली और कपास का बड़े पैमाने पर उत्पादन होने के बावजूद आम लोगों को खाने का तेल ऊंची कीमतों पर खरीदना पड़ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से स्वास्थ्य और आयात खर्च कम करने के लिए तेल का सीमित उपयोग करने की अपील का स्वागत करते हुए कहा कि यह देशहित में सराहनीय पहल है। हालांकि, दूसरी ओर बाजार में “श्रिंकफ्लेशन” के जरिए ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है।

दर्शनकुमार नायक ने कहा कि पहले खाने का तेल 15 किलो या 15 लीटर के डिब्बों में मिलता था, लेकिन अब अधिकांश कंपनियों ने पैकिंग घटाकर 12.5 किलो, 13 किलो या 13 लीटर कर दी है।

इसके बावजूद कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई और बाजार में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसे उपभोक्ताओं के साथ सीधी आर्थिक लूट बताया।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में गुजरात में मूंगफली का उत्पादन 46 से 66 लाख मीट्रिक टन के बीच दर्ज किया गया है, जो देश के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक है।

इसके बावजूद मूंगफली तेल के एक कैन की कीमत 2341 रुपये से 2719 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं कपास उत्पादन भी लगभग 92.48 लाख गांठ दर्ज किया गया है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 15 किलो और 15 लीटर की पैकेजिंग को घटाकर 12.5 से 13 किलो/लीटर करने की अनुमति किस प्राधिकरण ने दी, क्या इसके लिए लीगल मेट्रोलॉजी विभाग द्वारा कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी, और यदि पैकेजिंग कम की गई है तो कीमतों में उसी अनुपात में कमी क्यों नहीं की गई।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि खाने के तेल की पैकेजिंग में बदलाव और “श्रिंकफ्लेशन” की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की जाए। साथ ही तेल मिलर्स, होलसेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा संभावित जमाखोरी और कार्टेलाइजेशन के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि खाने के तेल के डिब्बों पर “पुराना वजन, नया वजन और प्रति किलो/लीटर वास्तविक कीमत” अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का नियम बनाया जाए और बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

दर्शनकुमार नायक ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी अपील को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बाजार में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करे और लोगों को उचित कीमतों पर पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराए।

सूरत से शुरू होगा “कांग्रेस बचाओ अभियान”, संगठन को मजबूत करने के लिए राज्यभर में सम्मेलन आयोजित होंगे
सूरत। सूरत में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर “कांग्रेस बचाओ अभियान” की शुरुआत की घोषणा की गई है। यह अभियान पूरे गुजरात में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पार्टी संगठन को सक्रिय, मजबूत और चुनावी रूप से प्रभावी बनाना बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में गुजरात में संगठन निर्माण अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देना और भाजपा के मुकाबले पार्टी को फिर से खड़ा करना है।

इसी क्रम में 6 मई 2026 को सूरत सर्किट हाउस में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ नेता गौरवभाई पंड्या के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन और संगठनात्मक कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे गुजरात में “कांग्रेस बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत दक्षिण गुजरात से शुरुआत करते हुए उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में ज़ोनवार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम बड़ा सम्मेलन अहमदाबाद में होगा। इसके अलावा, दिल्ली स्थित AICC कार्यालय पर धरना कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मौजूद नेताओं ने आरोप लगाया कि संगठन में “अच्छा काम नहीं, मेरा व्यक्ति” जैसी मानसिकता और कुछ जिला व शहर अध्यक्षों की भाजपा के साथ कथित सांठगांठ के कारण पार्टी संगठन कमजोर हुआ है। नेताओं का कहना था कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे तत्वों की पहचान कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, “कांग्रेस बचाओ अभियान” केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूत बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिल सके।

सूरत के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, रोजगार, टैक्स राहत और सामाजिक न्याय पर फोकस
सूरत। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूरत शहर के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।

‘कांग्रेस आपके द्वार’ और ‘जनमंच’ अभियान के जरिए जनता से सीधे सुझाव लेकर तैयार किए गए इस मेनिफेस्टो को पार्टी ने सूरत के हर वर्ग की जरूरतों और अपेक्षाओं का प्रतिबिंब बताया है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह मेनिफेस्टो सिर्फ एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के लोगों की समस्याओं और उम्मीदों पर आधारित एक विजन डॉक्यूमेंट है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले कुछ महीनों में घर-घर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर लोगों से फीडबैक लिया था, जिसके आधार पर यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

मेनिफेस्टो में सबसे बड़ा फोकस रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर रखा गया है। कांग्रेस ने नगर निगम में 10,000 से अधिक स्थायी नौकरियां देने और आउटसोर्सिंग सिस्टम खत्म करने का वादा किया है।

महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी पर 50% टैक्स में छूट, वाहनों पर विशेष रियायत और हर वार्ड में क्रेच की सुविधा देने का भी ऐलान किया गया है।

बुजुर्गों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप, डायबिटीज और बीपी की दवाएं, हर ज़ोन में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और 24 घंटे हेल्थ सेंटर की सुविधा देने की बात भी मेनिफेस्टो में शामिल है। वहीं, युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, स्टडी सेंटर और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया गया है।

पर्यावरण के मुद्दे पर कांग्रेस ने तापी नदी के शुद्धिकरण के लिए अलग बजट और शहर में हर साल 10% ग्रीन कवर बढ़ाने का वादा किया है। इसके साथ ही 24 घंटे साफ पेयजल, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की भी योजना पेश की गई है।

ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर गड्ढामुक्त सड़कों, नए फ्लाईओवर, मल्टी-लेवल पार्किंग और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने की बात कही गई है।

समाज कल्याण के तहत कांग्रेस ने ‘फेस्टिवल पार्क’ बनाने, मॉडर्न एनिमल हॉस्पिटल स्थापित करने और फेरीवालों के लिए सुरक्षित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने का भी वादा किया है। साथ ही सूरत को ‘साइबर फ्री सिटी’ बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही गई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मेनिफेस्टो जनता की भागीदारी से तैयार किया गया है और इसमें सामाजिक न्याय को केंद्र में रखा गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे सूरत के विकास और नागरिक सुविधाओं में बड़ा बदलाव लाएंगे।

लोकसभा सीट में 50 प्रतिशत की वृद्धि से दक्षिण, पूर्वोत्तर और पश्चिम के राज्यों को नुकसान: कांग्रेस
नई दिल्ली, 01 अप्रैल (वेब वार्ता)। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अगर महिला आरक्षण लागू करने की पृष्ठभूमि में प्रादेशिक स्तर पर लोकसभा की कुल सीट में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो यह न्यायसंगत नहीं होगा, क्योंकि इससे दक्षिण, पश्चिम और पूर्वोत्तर के उन छोटे राज्यों को संख्याबल का नुकसान होगा।

विपक्षी दल के दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दक्षिणी राज्यों को 66 सीट का फायदा होगा जबकि उत्तरी राज्यों को 200 सीट का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री पहले ही चेतावनी दे चुके हैं। इस प्रस्ताव के आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक हो जाने पर अन्य मुख्यमंत्री भी ऐसा कर सकते हैं।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया, ‘‘मोदी सरकार लोकसभा का आकार 50 प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव कर रही है। प्रत्येक राज्य को आवंटित सीट की संख्या में भी 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह तर्क देना भ्रामक है कि कुल सीट में 50 प्रतिशत की वृद्धि न्यायसंगत है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुपात फिलहाल नहीं बदल सकता है लेकिन इसके गहरे निहितार्थ हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

रमेश ने कहा, ‘‘लोकसभा में विभिन्न राज्यों के मौजूदा संख्याबल के अंतर में किसी भी तरह की वृद्धि से दक्षिण भारतीय राज्यों को नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 80 सीट हैं और तमिलनाडु में 39 सीट हैं। प्रस्तावित विधेयक के साथ, उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट की संख्या बढ़कर 120 हो जाएगी जबकि तमिलनाडु में अधिकतम 59 सीट हो पाएंगी। इसी तरह, केरल में लोकसभा की 20 सीट बढ़कर 30 हो जाएंगी, जबकि बिहार में 40 से बढ़कर 60 सीट हो जाएंगी। कुल मिलाकर, दक्षिणी राज्यों को 66 सीट का फायदा होगा जबकि उत्तरी राज्यों को 200 सीट का फायदा होगा।’’

रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी एकतरफा कानून तैयार कर रहे हैं जिससे दक्षिण, पूर्वोत्तर और पश्चिम के छोटे राज्यों को नुकसान होगा।

सूरत : नशा और शराब मुक्त गुजरात के संकल्प के साथ NSUI–यूथ कांग्रेस की सूरत में जागरूकता रैली
सूरत। गुजरात प्रदेश NSUI और यूथ कांग्रेस ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सूरत में एक विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत युवाओं को ड्रग्स और शराब से दूर रखकर एक हेल्दी, ताकतवर और प्रगतिशील समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत वनिता विश्राम ग्राउंड से एक बड़ी जागरूकता रैली निकाली गई, जो “अगली पीढ़ी के लिए नशा और शराब मुक्त गुजरात” तथा “हेल्दी, पावरफुल और प्रोग्रेसिव समाज” के नारों के साथ आगे बढ़ी। रैली का समापन सूरत पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर हुआ, जहां प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन सौंपकर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर खेडब्रह्मा विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. तुषारभाई चौधरी, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. इंद्रविजयसिंह गोहिल, साउथ गुजरात कांग्रेस इंचार्ज श्रीनिवासन, गुजरात प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण सिंह वनोल, गुजरात NSUI प्रेसिडेंट नरेंद्र सोलंकी तथा कदीरभाई पीरज़ादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी दर्शनभाई नायक, सूरत सिटी यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट मेहुलभाई रायका, सूरत सिटी NSUI प्रेसिडेंट मजीद पटेल, यूथ कांग्रेस के पूर्व नेशनल मिनिस्टर प्रदीपभाई सिंघव और सिटी प्राइमरी एजुकेशन कमिटी के पूर्व मेंबर सुरेशभाई सुहागिया सहित सूरत शहर और जिले से बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस, NSUI और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि आज का युवा ऊर्जा और संभावनाओं से भरा है, लेकिन नशे जैसी बुराइयां उसे गलत दिशा में ले जा रही हैं। ऐसे में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे की बेड़ियों से मुक्त कर एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर किया जाए। NSUI और यूथ कांग्रेस ने नशा और शराब मुक्त गुजरात के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

गुजरात कांग्रेस खेड़ा से ‘जन आक्रोश यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी
अहमदाबाद, 16 दिसंबर (भाषा) गुजरात में विपक्षी कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा की कि पार्टी की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का दूसरा चरण खेड़ा जिले के फागवेल गांव से 20 दिसंबर को शुरू होगा और छह जनवरी को दाहोद जिले में यह यात्रा समाप्त होगी।

कांग्रसे की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने यहां एक पत्रकार वार्ता में बताया कि लगभग 1,400 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह यात्रा मध्य गुजरात के सात जिलों - खेड़ा, आणंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, पंचमहल, महिसागर और दाहोद से होकर गुजरेगी।

विपक्षी दल ने उत्तरी गुजरात में 21 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच ‘जन आक्रोश यात्रा’ के पहले चरण का आयोजन किया था, जिसमें बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नष्ट होने से नुकसान उठाने वाले किसानों को मुआवजा देना तथा राज्य में शराब और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री जैसे मुख्य मुद्दे थे।

चावड़ा ने कहा, “अब हम ‘जन आक्रोश यात्रा’ के दूसरे चरण में गुजरात के सात जिलों तक अपनी पहुंच बनाएंगे ताकि किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाए जा सके। यह यात्रा 20 दिसंबर को खेड़ा से शुरू होगी और छह जनवरी को दाहोद में समाप्त होगी।’’

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बेमौसम बारिश के कारण फसल के खराब होने की समस्या से जूझने वाले किसानों के लिए सात नवंबर को 10 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी और इस घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने यह राज्यव्यापी अभियान शुरू किया था।

कांग्रेस का कहना है कि किसानों के लिए राहत पैकेज पर्याप्त नहीं था और मुआवजे में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

सत्य के साथ खड़े रहकर मोदी और ‘आरएसएस की सरकार’ को हराएंगे: राहुल
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी तथा निर्वाचन आयोग पर कड़ा हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी और ‘आरएसएस की सरकार’ को देश की सत्ता से हटाएगी।

राहुल ने यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है।

उन्होंने यह आरोप फिर दोहराया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। यह विचारधारा आरएसएस की है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी हैं। भागवत कहते हैं कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से नरेन्द्र मोदी, अमित शाह तथा आरएसएस सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।’’

भागवत ने शनिवार को अंडमान में विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि वर्तमान समय में वैश्विक मान्यता को आकार देने में केवल सत्य से कहीं अधिक शक्ति का योगदान है।

उन्होंने कहा था, "विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है, उसको मानता है...भले मन से नहीं, पर मानता जरूर है।"

राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग का हवाला देते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आपसे (निर्वाचन आयुक्त) कह रही है, आप हिंदुस्तान के निर्वाचन आयुक्त हो, नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन आयुक्त नहीं हो। हम कानून पूर्वव्यावी रूप से बदलेंगे और आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह का हाथ कांप रहा था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, ‘‘आप सबने देखा होगा कि सदन में अमित शाह का हाथ कांप रहा था। अमित शाह तभी तक बहादुर हैं, जब तक इनके हाथ में सत्ता है। जिस दिन सत्ता गई, उसी दिन इनकी बहादुरी भी निकल जाएगी।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास ख़त्म हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जानते हैं कि उनकी 'वोट चोरी' पकड़ी गई है और अब थोड़ा समय बचा हुआ है जब सच्चाई पूरे देश को पता चल जाएगी।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हो सकता है इस सब में समय लगे, लेकिन हिंदुस्तान में सत्य की जीत होगी।’’

उनका कहना था, ‘‘हम सत्य और अहिंसा के साथ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को हराकर दिखाएंगे।’’

कांग्रेस नेता, ‘‘अगर ये वोट चोरी नहीं करते तो आप (जनता) इन्हें पांच मिनट में सत्ता से निकाल देते।’’

यह जो भी है, इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर खरगे
बेंगलुरु, 23 नवंबर (भाषा) कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि यह जो कुछ भी है, इस पर पार्टी आलाकमान फैसला लेगा तथा फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस प्रमुख के इस बयान से एक दिन पहले यहां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ उनकी एक घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई थी।

खरगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, “जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है। जो होना है, आलाकमान करेगा। आपको इस बारे में और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का पांच में से ढाई साल का कार्यकाल 20 नवंबर को पूरा हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। खरगे से मिलने के बाद शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से जुड़े सवाल के जवाब में कहा था कि वह आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, और सभी को ऐसा ही करना चाहिए।

सिद्धरमैया की एक सप्ताह से भी कम समय में खरगे के साथ यह दूसरी मुलाकात थी।

हालांकि, सिद्धरमैया ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी चर्चाओं को अटकलें करार दिया था।

मुख्यमंत्री की एआईसीसी प्रमुख के साथ बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के समर्थक कुछ विधायकों ने 20 नवंबर को सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली जाकर खरगे से मुलाकात की थी।

हालांकि, शिवकुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि विधायक दिल्ली खरगे से मिलने गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले मंत्री एच. सी. महादेवप्पा और के. वेंकटेश ने रविवार को खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक ओर सिद्धरमैया अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो दूसरी ओर शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे।

पार्टी के कई सूत्रों के अनुसार, अगर कांग्रेस आलाकमान मंत्रिमंडल फेरबदल को मंजूरी देता है, तो यह संकेत होगा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इससे मुख्यमंत्री बनने की शिवकुमार की संभावनाएं कमजोर पड़ जाएंगी।

मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने शिवकुमार को मनाने में कामयाबी हासिल की और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया।

उस समय कुछ खबरें आई थीं कि “बारी बारी से मुख्यमंत्री पद संभालने के फॉर्मूला” के आधार पर समझौता हुआ है। खबरों में कहा गया था कि समझौते के अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, पार्टी ने इस फॉर्मूले की पुष्टि नहीं की थी।

ट्रंप को लेकर कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: दोस्त दोस्त न रहा...
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया कदमों एवं टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "दोस्त दोस्त न रहा।"

"दोस्त दोस्त न रहा" प्रख्यात पार्श्व गायक दिवंगत मुकेश के एक मशहूर गीत की एक पंक्ति है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मई 2025 के मध्य से अब तक राष्ट्रपति ट्रंप ने जो कुछ किया है, उस पर एक नज़र डालें। उन्होंने चार अलग-अलग देशों और संयुक्त राष्ट्र में 45 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया था जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर अचानक रुक गया था।"

उनके मुताबिक, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की दोपहर के भोज पर मेज़बानी की थी, जबकि मुनीर वही व्यक्ति है जिसके भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से दुर्भावनापूर्ण बयानों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि तैयार की थी।

रमेश ने कहा, "ट्रंप ने अमेरिका-पाकिस्तान आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने की बात की। कुछ खबरों के अनुसार, उन्होंने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते को हरी झंडी दे दी है।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत द्वारा अमेरिका को किए जा रहे निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगाए और एच1 बी वीज़ा व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया तथा उन्होंने रूस के साथ भारत के लंबे आर्थिक संबंधों को लेकर भारत को निशाना बनाया और दंडित किया।

उनका कहना है, "खबरों के मुताबिक आज ट्रंप का व्हाइट हाउस में फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात का कार्यक्रम है।"

रमेश ने सवाल किया, "नमस्ते ट्रंप का क्या हुआ? हाउडी मोदी का क्या हुआ? झप्पी कूटनीति का क्या हुआ?

इसके बाद रमेश ने कटाक्ष किया, "दोस्त दोस्त न रहा...।"

सूरत : हीरा उद्योग में बढ़ती आत्महत्याओं पर कांग्रेस चिंतित, रत्न कलाकार कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग
सूरत : हीरा उद्योग की राजधानी माने जाने वाले सूरत में हीरा श्रमिकों (रत्न कलाकारों) की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है और सरकार से रत्न कलाकार कल्याण बोर्ड की तत्काल स्थापना की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा आर्थिक संकट के दौर में रत्न कलाकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर गिरता जा रहा है और कई आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता दर्शन नायक ने कहा कि देश और समाज के हर संकट में योगदान देने वाले रत्न कलाकार आज खुद संकट में हैं। मंदी के चलते हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं, उन्हें न तो पर्याप्त आर्थिक सहायता मिल रही है और न ही मानसिक सहयोग। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय को नजरअंदाज कर रही है और अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल द्वारा इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक सरकार ने केवल एक समिति बनाने की घोषणा की है, जिसने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित 6 मांगें रखी हैं:

रत्न कलाकार कल्याण बोर्ड की त्वरित स्थापना।

रत्न श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना।

परिवारों को रियायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।

आर्थिक मंदी से जूझ रहे श्रमिकों को कर्ज में राहत देना।

हीरा इकाइयों को बिजली बिल में छूट प्रदान करना।

रत्न कलाकार आवास योजना की शुरुआत।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इन मांगों को शीघ्र नहीं मानती है, तो सूरत शहर जिला कांग्रेस कमेटी रत्न श्रमिकों को साथ लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

इस मुद्दे ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि सूरत जैसे औद्योगिक शहरों में श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर प्रश्न बन चुका है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

थरूर ने लक्ष्मण रेखा लांघ दी है: कांग्रेस सूत्र
नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पार्टी में सबको अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मुद्दे पर अपने बयानों से "लक्ष्मण रेखा" लांघ दी है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि आलाकमान ने नेताओं को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त करने के बजाय पार्टी का पक्ष रखें।

पार्टी सूत्रों ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी को अपनी राय जाहिर करने की आजादी है, लेकिन थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा लांघ दी है।’’

उनका कहना है, ‘‘बैठक में आलाकमान की तरफ से हिदायत दी गई कि यह समय व्यक्तिगत राय व्यक्त करने का नहीं, (बल्कि) पार्टी की राय रखने का है। हालांकि यह हिदायत देते वक्त किसी का नाम नहीं लिया गया।’’

बैठक के बाद थरूर के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि थरूर की टिप्पणी पार्टी की राय नहीं होती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश, सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और कई अन्य नेता शामिल थे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की यह तीसरी बैठक थी।

खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, सत्य का साधक हूं: राहुल
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्य का साधक (सीकर ऑफ ट्रुथ) मानते हैं।

उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी शुल्क से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुक गए, जबकि नेहरू और इंदिरा ऐसी परिस्थिति में कभी नहीं झुकते।

उन्होंने अपने परिवार के राजनीतिक दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति वास्तव में सत्य के लिए होती है।

राहुल गांधी का कहना था, "नेहरू जी ने हमें राजनीति नहीं सिखाई, उन्होंने हमें डर का सामना करना और सच्चाई के लिए खड़ा होना सिखाया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को उत्पीड़न का विरोध करने और अंततः स्वतंत्रता का उदघोष करने का साहस दिया। उनकी सबसे बड़ी विरासत सत्य की उनकी निरंतर खोज में निहित है । एक ऐसा सिद्धांत है जिसने उन सभी चीज़ों को आकार दिया जिनके लिए वे खड़े थे।"

उनके अनुसार, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने कभी खुद को नेता के रूप में नहीं देखा और उनके परिवार का हमेश यही मानना रहा कि राजनीति सच्चाई के लिए होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं भी खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, बल्कि सत्य का साधक हूं।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को उन स्थितियों का सामना करने की हिम्मत करनी पड़ेगी जो आज उसके सामने है।

उन्होंने दावा किया, "आज भयंकर बेरोजगारी है, पूरा आर्थिक तंत्र विफल हो चुका है, देश में सद्भाव का अभाव है, यह सच्चाई है, इसे आपको स्वीकार करना पड़ेगा।"

राहुल गांधी का कहना था कि इस स्थिति से भारत के भविष्य को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी, नेहरू, आंबेडकर, पटेल और बोस ने वास्तव में यही सिखाया कि डर से दोस्ती कैसे करें।

राहुल गांधी ने कहा, "महात्मा गांधी एक साम्राज्य के सामने खड़े हुए और उनके पास सच्चाई के अलावा कुछ नहीं था। "

उन्होंने कहा, "चाहे मैं बिल गेट्स से बात करूं या रामचेत मोची से, मैं उनसे समान जिज्ञासा के साथ मिलता हूं।"

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, "आज के भारत में, जहां सत्य असुविधाजनक है - मैंने सत्य को अपनी पसंद बना लिया है। मैं इसके लिए खड़ा रहूंगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत हो।"