Valsad - Loktej

गुजरात के वलसाड जिले में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से पांच लोग घायल
वलसाड, 12 दिसंबर (भाषा) गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल का एक ढांचा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना औरंग नदी पर बने पुल की मुख्य बीम (गर्डर) को समतल करने के दौरान पूर्वाह्न करीब 9:15 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि मलबे में दबे पांच मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग ने मलबा हटा दिया और घटना की जांच की जाएगी।

वलसाड के जिलाधिकारी भव्य वर्मा ने बताया कि घायल हुए पांच लोगों में से चार की हालत स्थिर है, जबकि एक को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

वर्मा ने कहा, "यह दुर्घटना गर्डर के लिए जमीनी स्तर पर भार संतुलन का काम करते समय हुई, जो स्लैब डालने से पहले किया जाता है। सड़क एवं भवन विभाग विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के सटीक कारण पता लगाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसके लिए दो साल पहले मंजूरी दी गई थी।

अधिकारी ने कहा कि इसके एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बोले- रेलवे के अन्य प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
वलसाड, 26 मई (वेब वार्ता)। दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही दाहोद स्थित लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप राष्ट्र को समर्पित की।

वलसाड रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना मौजूद रहे। उन्होंने रेलवे विभाग के विकास कार्यों और चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे विभाग को विपक्ष शासित राज्यों में भी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए हैं। रेलवे के नए प्रोडक्शन यूनिट और स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पर भी काम चल रहा है। जल्द ही रेलवे के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी।

वलसाड रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, लोकसभा के मुख्य सचेतक और वलसाड-डांग के सांसद धवल पटेल, भाजपा के विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दाहोद से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में वलसाड, वापी और आसपास के क्षेत्रों में बस चुके हैं। अब तक इन लोगों को अपने गृह नगर जाने के लिए बस या अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था, जिनमें अक्सर जगह नहीं मिलती थी और आरक्षण भी संभव नहीं हो पाता था।

हालांकि, अब वलसाड-दाहोद ट्रेन की शुरुआत से रोजगार के सिलसिले में यात्रा करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही वलसाड और दाहोद के बीच के रेलवे स्टेशनों पर आवागमन करने वाले अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि 27 मई की सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर में दो किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जहां 30,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

रोड शो के बाद वह महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,006 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन भी करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसे 1,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

गुजरात के वलसाड में चार छात्रों की डूबने से मौत
वलसाड, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात के वलसाड जिले में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के चार छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) करणराज वाघेला ने बताया कि वापी स्थित केबीएस कॉलेज के आठ छात्रों का एक समूह मंगलवार शाम को कोली नदी के उद्गम स्थल पांडव कुंड में पिकनिक मनाने गया था।

एसपी ने बताया कि उसमें से एक छात्र नहाने के लिए नदी में कूदा और वह डूबने लगा जिसे बचाने के लिए चार अन्य छात्र भी नदी पर कूद गए। इसके बाद वे सभी डूबने लगे।

वाघेला ने बताया कि जब उनके दोस्तों ने शोर मचाया तो रोहिया तलत गांव के कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए पहुंचे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों को कपराडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनमें से चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य छात्र को बचा लिया गया।

पीड़ितों की आयु 19 से 22 वर्ष के बीच थी और वे केंद्र शासित प्रदेश में दमन जिले के दाभेल निवासी थे।

उन्होंने बताया कि कपराडा थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुजरात : वलसाड में सस्ते सोने का लालच देकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
वलसाड लोकल क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। सस्ते दामों पर सोने के बिस्किट और तीन गुना नकली नोट देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल रु. 4,14,500 और 1.12 करोड़ से अधिक चिल्ड्रन बैंक नोट जब्त किए गए हैं। यह भी पता चला है कि यह गिरोह खुद को पुलिस बताकर धोखाधड़ी करता रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2025 को डुंगरी थाना क्षेत्र की सीमा में होटल एम्पायर की पार्किंग में नौ अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को 100 ग्राम सोने के दो बिस्किट 12 लाख रुपए में सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर डुंगरी हाईवे स्थित दीप्तिबेन की उंबाडिया दुकान के पास बुलाया था। जहां आरोपियों ने उसे अपनी बिना नंबर प्लेट की कार में बिठाया और सोनवाड़ा एम्पायर होटल की पार्किंग में ले जाकर दो सोने के बिस्कुट दिखाकर अपने विश्वास में लिया था।

इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 9,80,000 रुपये नकद ले लिए और उसे सोने के बिस्कुट भी नहीं दिए। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की सफेद क्रेटा कार में तीन लोग पहुंचे। उनमें से एक ने पुलिस जैसी खाकी वर्दी पहन रखी थी, जिसने पुलिस अधिकारी के रूप में झूठी पहचान बताई और एम्पायर होटल के पास शिकायत छोड़कर सभी आरोपी 9,80,000 रुपये लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज की जांच की गई और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई। इस बीच, सूचना मिलने पर उपरोक्त अपराध में शामिल आरोपी (1) नजीरभाई उर्फ ​​भजियावाला हुसैनभाई मलिक (2) मामद उर्फ ​​मजीद उर्फ ​​अधो इस्माइल उर्फ ​​भूरो सुमरा (3) अब्दुलहनान अब्दरेमान थईम (4) जुबैर सुमारभाई झाखरा (5) अब्दुल जुमाभाई नोतीयार (6) सूरज ज्ञानचंद्र गुप्ता (7) मामद चनेसर सुमरा (8) मुश्ताक उर्स नोतीयार (9) इरफान युनुषभाई वाघेला को संबंधित मुद्दामाल के साथ गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार नौ आरोपियों से गहन पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने मिलकर 5 फरवरी को सूरत के एक व्यक्ति को डुप्लीकेट सोने की ईंट देकर सस्ते दामों में बेचने का झांसा दिया था। 100 ग्राम सोने की ईंट की कीमत 6 लाख रुपये के आधार पर दो सोने की ईंटों को 12 लाख रुपये में बेचने का निर्णय लिया गया। इसके बाद व्यक्ति को वलसाड जिले के रोला क्षेत्र के डुंगरी स्थित एक होटल में बुलाया और 9,80,000 रुपये की नकदी से भरा बैग ले लिया तथा सोने का बिस्किट भी नहीं देकर धोखाधड़ी करने की बात कबूल की।

गुजरात: कॉलेज छात्रा से बलात्कार और हत्या के आरोपी ‘सीरियल किलर’ ने छठी हत्या का अपराध कबूला
वलसाड, तीन दिसंबर (भाषा) गुजरात के वलसाड जिले में 19 वर्षीय लड़की से बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक ‘सीरियल किलर’ ने छठी हत्या का जुर्म भी कूबूल कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुजरात के दभोई में इस साल जून में छठी हत्या की थी।

हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी राहुल जाट को वलसाड जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास 14 नवंबर को 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान जाट ने इस अपराध से पहले चार और हत्याएं किए जाने की बात स्वीकार की थी।

पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने कहा, ‘‘उसने अब छठी हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने एक दृष्टिबाधित युवक की हत्या की थी।’’

वडोदरा के प्रतापनगर से आठ जून 2024 को यात्रा के दौरान जाट की दोस्ती महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले फैयाज अहमद शेख से हुई थी।

वाघेला ने बताया कि दोनों वडोदरा जिले के दभोई में उतर गए। जिसके बाद जाट कथित तौर पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया और उसनें वहां लोहे की चेन से उसका गला घोंट दिया और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए।

उन्होंने कहा, “इसी के साथ हमनें एक और अज्ञात हत्या का मामला सुलझा लिया।’’

अपनी गिरफ़्तारी से ठीक एक दिन पहले, जाट ने कथित तौर पर तेलंगाना के सिकंदराबाद के पास एक महिला को लूटा और ट्रेन में उसकी हत्या कर दी थी। अक्टूबर में, उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

वलसाड : फोन ठीक कराने के लिए पैसे मांगने पर नाबालिग ने की दोस्त की हत्या
वलसाड (गुजरात), एक दिसंबर (भाषा) गुजरात के वलसाड जिले में एक नाबालिग को दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने अपने दोस्त का फोन तोड़ दिया था और जब पीड़ित ने अपना फोन ठीक कराने के लिए उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

उसने बताया कि आरोपी अपने 16 वर्षीय दोस्त को वलसाड जिले के पारडी कस्बे में एक खाली पड़ी इमारत में ले गया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को ‘एलिवेटर शाफ्ट’ (लिफ्ट लगाने के लिये छोड़ी गयी खाली जगह) में धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित के पिता ने प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा 27 नवंबर की सुबह घर से निकला था और दो दिन तक वह घर नहीं वापस आया।

पुलिस ने कहा, ‘‘उसी दिन (27 नवंबर सुबह) लड़के (16) का शव पारडी आईटीआई के पीछे एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित इमारत के ‘एलिवेटर शाफ्ट’ में मिला।’’

जिला अपराध शाखा और एक विशेष अभियान समूह ने मामले की जांच शुरू की और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसके बाद मृतक के नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उससे बार-बार फोन ठीक कराने के लिए पैसे मांग रहा था, जिसे आरोपी ने कुछ दिन पहले तोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को पैसे देने के बहाने इमारत में बुलाया जिसके बाद उसने अपने दोस्त को ‘एलिवेटर शाफ्ट’ में धक्का दे दिया।

पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी ने ईंट से अपने दोस्त के सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को ईंटों और झाड़ियों के टुकड़ों से ढक दिया और भाग गया।’’

पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

वलसाड : दूधनी घूमकर लाैट रहे सूरत के 4 युवकों की कार हादसे में मौत, एक गंभीर
वलसाड, 28 नवंबर (हि.स.)। सिलवासा के दूधनी रोड पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार पांचों युवक सूरत से संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली के दूधनी घूमने गए थे। यहां से लौटते वक्त हादसा हाे गया।

जानकारी के अनुसार, संघ प्रदेश सिलवासा के दूधनी स्थित मेघा मेढा की सीमा में गुरुवार को एक कार बड़े पत्थर से टकराने के बाद असंतुलित होकर तीन-चार बार गुलाटी मारते हुए पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार में फंसे युवकों को बाहर निकलाने के लिए गाड़ी की बॉडी को काटकर उन्हें निकाला जा सका। पुलिस ने चारों युवकों के शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार में 5 युवक सवार थे, जिनमें 4 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान हसमुख मागोकिया (45), सुजीत कलाडिया (45), संजय गज्जर (38) और हरेश वडोहडिया (34) के रूप में की गई है। वहीं सुनील निकुडे (24) गंभीर रूप से घायल है।

वलसाड में 4 इंच से अधिक बारिश, डांग और सूरत भी भीगे
अहमदाबाद, 22 जून (हि.स.)। राज्य में इस साल 4 दिन पहले यानि 11 जून को मानसून आने के बावजूद अभी तक यह कुछ ही जिलों तक सीमित है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 252 में से महज 30 तहसीलों में बारिश होने की सूचना है। मानसून दक्षिण गुजरात के नवसारी से आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि सौराष्ट्र और अन्य कुछ भागों में बारिश हुई है लेकिन वह खास नहीं है।

मानसून के राज्य में प्रवेश होने के 10 दिन बाद भी यह दक्षिण गुजरात के नवसारी तक सीमित है। राज्य के अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। किसानों को अभी मानसून की मूसलाधार बारिश का बेसब्री से इंतजार है। राज्य में पिछले 24 घंटों में सौराष्ट्र के भावनगर में पौने 2 इंच बारिश हुई है।

शनिवार सुबह से वलसाड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वलसाड जिले में अभी तक कुल साढ़े 4 इंच बारिश हो चुकी है। वलसाड के वापी में 43 मिलीमीटर (मिमी), वलसाड में 36 मिमी, कपराडा में 18 मिमी, पारडी में 12 मिमी और धरमपुर में 7 मिमी बारिश हुई है। सूरत के चौर्यासी में 3 मिमी, डांग के वघई में 2 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा भावनगर में शुक्रवार रात 8 बजे से बारिश शुरू हुई। रात्रि में कुछ समय विराम के बाद शनिवार सुबह से वहां बारिश जारी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होगी। कच्छ और सौराष्ट्र के क्षेत्रों में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। उत्तर और मध्य गुजरात की स्थिति एक समान रहेगी। सौराष्ट्र के जिलों जूनागढ, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर और दीव में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 जून को दक्षिण गुजरात के वलसाड, दमण, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश होगी।

इसके अलावा बोटाद शहर में भी शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और शाम 6 बजे के बाद यहां मूसलाधार बारिश हुई। भावनगर रोड पर घुंटने तक पानी जमा हो गया। शहर के ढाकणिया रोड पर तुलसीनगर-2 में बारिश का पानी जमा हो गया। नडियाद शहर समेत डभाण, मंजीपुरा, सिलोड, योगीनगर, पीपलग आदि क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे में कई तहसीलों में बारिश हो रही है। वलभीपुर 37 मिमी, राणपुर 22 मिमी, चिखली 20 मिमी, उमराला 19 मिमी, पारडी 19 मिमी, चुडा 19 मिमी, कवांट 15 मिमी, भावनगर शहर 14 मिमी, बोटाद 14 मिमी, वापी 13 मिमी, सोजित्रा 8 मिमी, बरवाला 8 मिमी, सिहोर 7, जेसर 7 मिमी, कपराडा 6 मिमी, खेरगाम 6 मिमी, बाबरा 6 मिमी और गढडा में 4 मिमी बारिश हुई है।

गुजरात : वॉट्सएप पर फर्जी ट्राफिक मेमो के बहाने को रही है साइबरी ठगी, सचेत रहियेगा
गुजरात के वलसाड जिले में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया है। ये शातिर अपराधी वाहन चालकों को उनके वॉट्सएप पर ट्राफिक नियम भंग के मेमो भेज कर एप्लिकेशन डाउनलोड करवा कर ठगी कर रहे हैं। इस मोडस आपरेंडी से कुछ लोग ठगी का शिकार भी हुए हैं। स्थानीय आरटीओ कचहरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके लोगों से ठगी के इस नये तरीके के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। हालांकि पुलिस अभी तक इस गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है।

रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर शहर के विभिन्न इलाकों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्राफिक नियमों के भंग पर नजर रखने वाला पुलिसिया विभाग वाहन चालकों को मेमो भेज कर जुर्माना वसूलता है। इसी सरकारी प्रक्रिया को अब साइबर ठगों ने परोक्ष रूप से अपना लिया है और वे वाहन चालकों के वाहनों के नंबर लिखकर फर्जी मेमो बनाते हैं और वॉट्सएप कर देते हैं। वाहन चालकों को वे वाहन परिवहन एप्लिकेशन की (एपीके) फाइल भेजते हैं और मोबाइल में डाउनलोड करने को प्रेरित करते हैं। वे वाहन चालकों से जुर्माने की राशि ऑनलाइन जमा कराने को कहते हैं और उनकी बैंक डिटेल हासिल करके उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार की ठगी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रही है।

लोगों को भी इस प्रकार की ठगी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वलसाड पुलिस अब तक इस ठगी के पीछे के चेहरों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को शिकायतें मिली हैं कि लेकिन मैसेज भेजने वाले नंबर राज्य बाहर के होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। ठग उत्तर और दक्षिण भारत के नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। देखना है वॉट्सएप के जरिये फर्जी ट्राफिक मेमो के बहाने हो रही इस धोखाधड़ी पर कब लगाम लगती है।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी
धरमपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर स्थित दरबार गढ़ कम्पाउंड में सभा को संबोधित किया। सूरत हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद यहां हेलिकॉप्टर खराब होने से वे सड़क मार्ग से धरमपुर पहुंची। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में कांग्रेस मेनिफेस्टो की खूब चर्चा है, इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों से लोगों के जीवन में तरक्की नहीं आई, लोगों को न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस ने जो न्याय पत्र बनाया है इसमें काफी स्कीम और गारंटी लाए हैं, उसे पूरा करेंगे। जहां-जहां हमारी सरकारें हैं या थीं वहां हमने जो भी गारंटी दी, उसे पूरा किया। हमारी सरकार आएगी तो वन अधिकार का कानून लागू करेंगे और पट्टों से संबंधित मामलों का फैसला एक साल के अंदर करवाएंगे। एससी-एसटी का सब प्लान लागू करेंगे। आदिवासी समाज की जहां अधिक जनसंख्या है, उसे अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेंगे, ताकी सब सुविधाएं मिले। न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये तय करेंगे जिससे कोई शोषण नहीं कर सके।

शिक्षक दिवस: गुजरात के आदिवासी जिले के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक संवार रहे हैं बच्चों का भविष्य
गांधीनगर, 4 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक भविष्य के सशक्त युवाओं और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है। इसीलिए हम शिक्षकों के काम की सराहना और सम्मान करने के लिए 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाते हैं। गुजरात के शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य के दूरदराज के इलाकों तक पहुँच रही है।

राज्य सरकार के प्रयासों से गुजरात यह सुनिश्चित कर रहा है कि अत्याधुनिक स्कूली सुविधाएं पूरे राज्य के विद्यार्थियों तक पहुंचे। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का उनका यह विजन केवल शहरों और गांवों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित स्कूल भी आज स्मार्ट स्कूल बन रहे हैं। वलसाड जिले का ककवाड़ी प्राथमिक स्कूल (केपीएस) स्मार्ट स्कूलिंग का ऐसा ही उदाहरण है। ककवाड़ी प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने स्कूल की सफलता, युवा छात्रों के भविष्य को आकार देने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों के कारण ककवाड़ी प्राथमिक स्कूल गुजरात में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बना है, जिससे अनेक छात्रों का जीवन उज्ज्वल हो रहा है।

ग्रीन बेल्ट का था अभाव

आदिवासी क्षेत्र में समुद्र तट से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्कूल कई तरह की चुनौतियों के बीच कार्यरत था। तटीय इलाका होने के कारण यहां खारेपन की मात्रा अत्यधिक थी और स्कूल परिसर के आसपास ग्रीन बेल्ट का अभाव था। परिस्थितयों को स्वीकार करने के बजाय विपरीत स्थिति के बीच कुछ नया करने की लगन के साथ इस स्कूल ने विद्यार्थियों की क्षमता को विकसित करने तथा पर्यावरण की शिक्षा प्रदान करने के लिए एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।

6 थीमों के आधार पर अलग-अलग समूह

इस स्कूल के विद्यार्थियों को पवन, पानी, ऊर्जा, कूड़ा, मकान और जमीन समेत कुल 6 थीमों के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटा गया था। उन्हें सौंपी गई थीम से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें अलग-अलग प्रोजेक्ट सौंपे गए थे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों की मदद से उन्हें सौंपे गए प्रोजेक्ट पर काफी उत्साहपूर्वक काम किया। नतीजा यह हुआ कि स्कूल एक ग्रीन इकोसिस्टम बनाने में सक्षम हुआ। इस स्कूल ने कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन, पेयजल सुविधा, जैविक कृषि और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर एक अनोखी मिसाल कायम की है।

स्मार्ट स्कूलिंग सिस्टम

यह स्कूल स्मार्ट स्कूलिंग सिस्टम का बेहतरीन उदाहरण है और यहां विद्यार्थियों को पहली कक्षा से ही कंप्यूटर की शिक्षा और डिजिटल साक्षरता का अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाता है। यह स्कूल उच्च टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें विद्यार्थियों के समग्र पाठ्यक्रम और मूल्यांकन को स्मार्ट बोर्ड की मदद से पूरा किया जाता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा और मूल्यांकन के लिए अपने शिक्षक की देखरेख के अंतर्गत स्वतंत्र तौर पर सिस्टम का संचालन कर सकते हैं।

खेल पर भी विशेष ध्यान

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे स्कूली कैम्पस की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाती है। स्कूल की सभी कक्षाओं में अलग से स्पीकर रखे गए हैं, ताकि उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें निश्चित निर्देश दिए जा सकें। यह स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। स्कूल कैम्पस में सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क मध्याह्न भोजन दिया जाता है। विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। वर्ष 2022 में इस स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल महाकुंभ में भाग लेकर कई प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल की है।

परिसर में नो प्लास्टिक जोन

समग्र स्कूली परिसर ‘नो प्लास्टिक जोन’ है, जहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध है। इसके चलते स्कूल के आसपास के क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन और कूड़े के पृथक्करण के काम में सुधार हुआ है। स्कूल में लगी फोक्सटेल पाम (ताड़ की प्रजाति), फाइकस और टेकोमा जैसी विविधतापूर्ण वनस्पतियां पर्यावरण को समृद्ध बनाती हैं।

राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण ककवाड़ी प्राथमिक स्कूल को विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2020-21 में, इस स्कूल ने देश भर के 380 स्कूलों को हराकर इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ग्रीन स्कूल बिल्डिंग अवॉर्ड में प्रथम स्थान हासिल किया था।

ग्रीन स्कूलिंग संकल्पना

गुजरात में ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्रोजेक्ट’ में ‘ग्रीन स्कूलिंग’ संकल्पना के अंतर्गत ककवाड़ी प्राथमिक स्कूल श्रेष्ठ स्कूल के तौर पर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस स्कूल के कार्य को उल्लेखनीय करार देते हुए इसकी सराहना की थी। गुजरात के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा का कायापलट करने में ऐसे स्कूल विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

गुजरात : कार डिवाइडर पार कर रांग साइड से आ रहे ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत
वलसाड के गुंदलाव के पास एक कार हादसा हो गया। जैसे ही कार चालक ने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया, कार डिवाइडर से टकरा गई और गलत साइड लेन में पहुंच गई। कार विपरीत लेन से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार और ट्रक की भिड़ंत में कार चालक को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल कार चालक को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच निजी होटल के सीसीटीवी कैमरे में घटना का दृश्य कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के वीडियो के आधार पर हादसे की जांच में जुट गई है।