Crime - Loktej

केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
पुणे, 30 जून (वेब वार्ता)। केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का वकील बताने वाले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने मीडिया के सामने उनके खिलाफ झूठे, भ्रामक और मानहानिकारक बयान दिए, जिससे उनकी पेशेवर छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा।

कानूनी नोटिस में एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सिया गोयल ने विधिवत वकालतनामा (अथॉरिटी लेटर) पर हस्ताक्षर कर उन्हें अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया था। यह नियुक्ति किसी मौखिक दावे, मीडिया प्रचार या बिना अधिकार के नहीं हुई, बल्कि एक बालिग आरोपी द्वारा अपनी इच्छा से दी गई कानूनी अनुमति के आधार पर हुई है।

नोटिस के मुताबिक, मूल हस्ताक्षरित वकालतनामा सक्षम अदालत में पहले ही दाखिल किया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर संबंधित मंच या अदालत के सामने अन्य मूल दस्तावेज भी पेश किए जाएंगे।

नोटिस में दावा किया गया कि एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव का वकालतनामा वडगांव मावल कोर्ट ने स्वीकार कर रिकॉर्ड पर भी ले लिया है। इसके बावजूद साहिल गोयल ने कानूनी दस्तावेजों की जांच किए बिना और वकील से कोई बातचीत किए बिना सार्वजनिक रूप से उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए।

नोटिस में कहा गया कि यह बेहद चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि साहिल गोयल ने वकालतनामा की वैधता की पुष्टि किए बिना मीडिया में यह बयान दिया कि उन्हें परिवार की ओर से नियुक्त या अधिकृत नहीं किया गया था।

एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि साहिल गोयल के बयानों से लोगों के बीच यह गलत संदेश गया कि उन्होंने झूठा दावा करके आरोपी का वकील बनने की कोशिश की या बिना अधिकार के केस में दखल दिया। नोटिस के अनुसार, इन आरोपों के कारण उन्हें मजाक, ट्रोलिंग, धमकियों, आपत्तिजनक फोन कॉल, पेशेवर शर्मिंदगी और प्रतिष्ठा को नुकसान का सामना करना पड़ा।

कानूनी नोटिस के जरिए साहिल गोयल से मांग की गई है कि वे तुरंत अपने कथित मानहानिकारक बयान वापस लें, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें और लिखित आश्वासन दें कि भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा नहीं लगाएंगे।

नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसमें 10 करोड़ रुपए के मानहानि और प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सिविल मुकदमा भी शामिल होगा।

यह विवाद सोमवार को मामले की अदालत में सुनवाई से पहले शुरू हुआ था। उस समय साहिल गोयल ने मीडिया से बातचीत में एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें परिवार ने कभी अपना वकील नियुक्त नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि संभव है आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया गोयल के हस्ताक्षर धोखे से हासिल किए हों।

साहिल गोयल का यह बयान उस समय आया, जब एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को सिया गोयल का वकील बताते हुए मामले से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

हालांकि, साहिल गोयल ने साफ कहा कि परिवार ने एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव को अपना वकील नियुक्त नहीं किया है। परिवार की ओर से एडवोकेट विपुल दुशिंग को वकील बनाया गया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में परिवार अदालत में हएफिडेविट भी दाखिल कर चुका है। साथ ही साहिल ने आरोप लगाया कि एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव की ओर से उनके परिवार को धमकियां भी दी गई हैं।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सामने आया यह नया विवाद अब मुख्य मामले के साथ-साथ आरोपी के परिवार और खुद को उसका वकील बताने वाले अधिवक्ता के बीच अलग कानूनी लड़ाई का रूप लेता नजर आ रहा है।

सूरत : 30 सेकंड में 30 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हुआ कारीगर, पूरी वारदात CCTV में कैद
सूरत। सूरत के महिधरपुरा क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी फैक्ट्री में महज 30 सेकंड के भीतर 30.42 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर एक कारीगर फरार हो गया।

पूरी वारदात फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार, महिधरपुरा के भवानी वड मेन रोड स्थित सांधा निवास के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित 'सांधा ज्वेल्स' में पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीपकुमार मैती की सोने और हीरे की ज्वेलरी निर्माण इकाई है।

फैक्ट्री संचालक ने 5 जून को पश्चिम बंगाल निवासी संजीब उर्फ बापन स्वपन साध्या को 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर कारीगर के रूप में नियुक्त किया था।

संजीब पहले भी करीब पांच वर्ष तक यहां काम कर चुका था और हीरे जड़ने में दक्ष होने के कारण उसे दोबारा नौकरी पर रखा गया था। उसके रहने की व्यवस्था भी फैक्ट्री परिसर में ही की गई थी।

बताया गया कि 16 जून की रात फैक्ट्री मैनेजर सुदीपकुमार दास के जाने के बाद ग्राहकों के सोने और हीरे के आभूषण संजीब ने अपने लॉकर में रख दिए थे। अगले दिन सुबह मैनेजर ने उसे लॉकर से आभूषण निकालकर काम शुरू करने के लिए कहा और स्वयं किसी कार्य से ऊपर चले गए।

इसी दौरान संजीब ने मौका पाकर मात्र 30 सेकंड में लॉकर से 111.56 ग्राम सोने के आभूषण और 62.38 कैरेट हीरे, जिनकी कुल कीमत 30.42 लाख रुपये बताई गई है, निकाल लिए और फरार हो गया। करीब 10 मिनट बाद जब मैनेजर नीचे लौटे तो आरोपी गायब था और लॉकर से आभूषण भी नहीं मिले।

घटना की सूचना मिलने पर महिधरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों में पूरी चोरी रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है और उसके संभावित रूप से पश्चिम बंगाल भाग जाने की आशंका के चलते अलग-अलग टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सूरत : 50 लाख रुपये की लूटकांड का मास्टरमाइंड कुंदन भगत सूरत लाया गया
सूरत। वराछा क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में 27 अप्रैल को हुई 50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में सूरत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले के कथित मास्टरमाइंड कुंदन भगत को बिहार की बेउर जेल से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूरत लाया गया है। पटना की विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसे ट्रांजिट कस्टडी में लेकर सूरत पहुंचाया, जहां उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, दिनदहाड़े हुई इस वारदात में हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया था तथा कुछ ही मिनटों में 50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों—शुभम ठाकुर, विक्रमजीत सिंह राजपूत और मितेशकुमार उर्फ महेशकुमार लखेंद्र राय—को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि पूरी वारदात की साजिश बिहार की जेल में बंद कुंदन भगत ने रची थी।

जेल में बैठकर बनाई गई थी डकैती की पूरी योजना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कुंदन भगत नवंबर 2025 से बिहार की बेउर जेल में बंद था। उस पर हथियार तस्करी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित आठ से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

बिहार में उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से AK-47 राइफल भी बरामद हुई थी। उसके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं, आमने-सामने पूछताछ को दी गई प्राथमिकता

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी को सूरत लाने के लिए स्थानीय न्यायालयों और पटना की विशेष अदालत के बीच समन्वय किया गया। प्रारंभिक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूछताछ का विकल्प रखा गया था, लेकिन जांच की गंभीरता को देखते हुए आमने-सामने पूछताछ को आवश्यक माना गया। इसके बाद सूरत पुलिस की विशेष टीम ने बिहार जाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को कस्टडी में लेकर सूरत पहुंचाया।

सोना और हीरे लूटने की भी थी साजिश

जांच में यह भी सामने आया है कि कुंदन भगत देश के विभिन्न राज्यों से अपराधियों को संगठित कर उन्हें कोड नेम देता था तथा हथियारों के उपयोग का प्रशिक्षण देकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिलाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की योजना केवल नकदी लूटने तक सीमित नहीं थी। बैंक में मौजूद सोने और हीरे के आभूषणों की भी बड़ी लूट की साजिश रची गई थी, लेकिन परिस्थितियों के चलते आरोपी केवल नकदी लूटकर फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी भी पांच से छह आरोपी फरार हैं। कुंदन भगत से आमने-सामने पूछताछ के दौरान लूट की शेष रकम, फरार साथियों के ठिकानों और पूरे नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

सूरत : किशोर की हत्या के आरोपी द्वारा कांस्टेबल पर चाकू से हमला, स्वबचाव में पुलिस ने की फायरींग
सूरत । शहर में चार दिनों के भीतर दूसरी बार ‘हाफ एनकाउंटर’ जैसी घटना सामने आई है। लिंबायत इलाके में 17 वर्षीय किशोर अनुराग उर्फ राज पवार की हत्या के मामले में फरार आरोपी राहुल जोगी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में लिंबायत पुलिस इंस्पेक्टर डी.डी. चौहान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दो राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। घायल आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, 10 मई की रात लिंबायत क्षेत्र में मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में राहुल जोगी ने अनुराग पवार पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहुल जोगी मीठी खाड़ी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास छिपा हुआ है। रविवार सुबह पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल मुकेश बागुल पर चाकू से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गए।

हालात बेकाबू होते देख पीआई डी.डी. चौहान ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू में ले लिया।

आरोपी और कांस्टेबल दोनों अस्पताल में भर्ती
फायरिंग में घायल आरोपी राहुल जोगी को इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, घायल कांस्टेबल मुकेश बागुल को गोडादरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

पीआई डी.डी. चौहान ने बताया कि अनुराग उर्फ राज पवार अपने दोस्त के साथ बाइक पर मोबाइल शॉप से भुगतान लेने जा रहा था। इसी दौरान गणेश नगर के पास उसकी बाइक आरोपी राहुल जोगी की बाइक से टकरा गई। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में चप्पू निकालकर अनुराग के सीने पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से किशोर की मौत हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल कुमार संजयनाथ जोगी (28) लिंबायत क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में लूट, चोरी, चेन स्नैचिंग, मारपीट और शराबबंदी कानून के उल्लंघन समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कापोद्रा, कतारगाम, सचिन, उधना, सलाबतपुरा और अन्य थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि राहुल जोगी के खिलाफ तीन बार PASA के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वर्ष 2021 में कपोद्रा पुलिस, 2024 में पांडेसरा पुलिस और 2025 में लिंबायत पुलिस ने उसे PASA के तहत जेल भेजा था।

सके बावजूद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच जारी है।

सूरत : एसबीआई बैंक लूट केस में मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
सूरत। सूरत के वराछा स्थित एसबीआई बैंक में 50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी शुभम ने हथियार बरामदगी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की।

जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सूरत क्राइम ब्रांच की टीम सात दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी शुभम और उसके साथी विकास को लेकर सूरत ग्रामीण के कन्यासी गांव पहुंची थी।

पुलिस लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोबाइल की बरामदगी के साथ घटनास्थल का रिकंस्ट्रक्शन कर रही थी। पूछताछ के दौरान शुभम ने बताया कि उसने खेत के पास नाले के समीप पिस्तौल और मोबाइल छिपाए थे।

पुलिस जब बरामदगी की कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन ली और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को भांपते हुए एसीपी किरण मोदी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली शुभम के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि 27 अप्रैल 2026 को वराछा स्थित एसबीआई बैंक में 50 लाख रुपये की लूट हुई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड बिहार की बेउर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत है।

पुलिस के मुताबिक, कुंदन जेल में रहते हुए एक विशेष ऐप के जरिए अपने गैंग के सदस्यों को निर्देश दे रहा था। कुंदन भगत पहले देहरादून की 12 करोड़ रुपये की रिलायंस ज्वेलरी लूट में भी शामिल रह चुका है। पुलिस ने इस मामले में शुभम और विकास को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर सूरत लाया था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंग ने वारदात से पहले सूरत की करीब 10 बैंक शाखाओं की रेकी की थी। आखिरकार वराछा स्थित एसबीआई शाखा को निशाना बनाया गया, क्योंकि मेट्रो निर्माण कार्य के चलते वहां ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम रहता था।

आरोपियों ने सूरत नगर निगम चुनाव के दौरान वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, ताकि पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे और उन्हें भागने का मौका मिल सके।

सूरत : SBI बैंक डकैती का मास्टरमाइंड बिहार जेल में बैठकर चला रहा था गैंग, कुंदन भगत समेत 3 आरोपी पुलिस रडार पर
सूरत। सूरत के वराछा इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में हुई 50 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस डकैती की साजिश बिहार की बेउर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत ने रची थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी जेल में रहते हुए एक विशेष मोबाइल ऐप के जरिए अपने गैंग के सदस्यों से संपर्क में था और वहीं से पूरी वारदात को संचालित कर रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, कुंदन भगत देहरादून में हुई 12 करोड़ रुपये की रिलायंस ज्वेलरी डकैती का भी आरोपी रह चुका है। सूरत बैंक डकैती में भी उसने अपने सहयोगियों को निर्देश देकर पूरी घटना को अंजाम दिलाया। अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सूरत लाने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बिहार रवाना हो चुकी है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जेल के भीतर से ही गैंग को निर्देश देता था और सूरत में बैंक लूट की पूरी योजना तैयार की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि लुटेरों ने सूरत नगर निगम चुनाव के दौरान वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, ताकि चुनावी ड्यूटी में व्यस्त पुलिस बल का फायदा उठाकर आसानी से फरार हुआ जा सके।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले सूरत शहर की करीब 10 बैंकों की रेकी की थी। इसके बाद वराछा स्थित SBI शाखा को निशाना बनाया गया।

इस मामले में पुलिस पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा क्षेत्र से शुभम कुमार ठाकुर और विकास सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दोनों की गिरफ्तारी टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर की गई थी। पुलिस अब इस पूरे इंटर-स्टेट गैंग के नेटवर्क, इस्तेमाल किए गए हथियारों और लूट की रकम के वितरण को लेकर गहन जांच कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों में फैले हो सकते हैं और आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सूरत : एसबीआई बैंक में हुई 50 लाख की सनसनीखेज लूट कांड में बड़ा खुलासा, यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार
सूरत। शहर के वराछा इलाके में एसबीआई  बैंक में हुई 50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट मामले में क्राइम ब्रांच (डीसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहली बार लूट में इस्तेमाल तीनों वाहनों की भी पहचान कर ली गई है, जिससे जांच को नई दिशा मिली है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार अजीत ठाकुर और विकास सिंह अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड के लिए गोंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें सूरत लाकर आगे पूछताछ की जाएगी।

जांच में सामने आया है कि लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक फर्जी आधार कार्ड के जरिए तेलंगाना से खरीदी गई थी। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए यह तरीका अपनाया था। इतना ही नहीं, वे लूट से पहले रांदेर इलाके में किराए के मकान में भी फर्जी आईडी के आधार पर रह रहे थे, जिसे घटना से पहले खाली कर दिया गया था।

पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ANPR कैमरों और सीसीटीवी फुटेज से अहम मदद मिली। 16 अप्रैल को एयरपोर्ट रोड पर आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई थीं, जिसके बाद मोबाइल टावर डेटा और टेक्निकल एनालिसिस के जरिए संदिग्ध नंबर ट्रैक किए गए। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

जानकारी के अनुसार, पांच से ज्यादा हथियारबंद लुटेरे वराछा स्थित एसबीआई शाखा में घुसे और कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया और तीन बाइक पर फरार हो गए।

इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए एसबीआई कर्मचारियों ने 25 और 26 मई को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में पर्याप्त स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

इस केस को सुलझाने के लिए 120 से अधिक पुलिसकर्मी लगातार जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना है।

यह मामला न केवल शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने लाता है।

सूरत : SBI बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, गनमैन की भूमिका संदिग्ध
सूरत। शहर के वराछा इलाके में हनुमान रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में सोमवार दोपहर फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात सामने आई। छह हथियारबंद बदमाशों ने महज 13 मिनट में बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 50 लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, लुटेरे पूरी योजना के साथ बैंक पहुंचे थे। दोपहर 1:13 बजे एक आरोपी करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुआ और सर्विस मैनेजर से बातचीत करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर 1:54 बजे पांच अन्य साथी पिस्तौल के साथ बैंक में घुस आए और वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने सबसे पहले बैंक स्टाफ और मौजूद 5 से 7 ग्राहकों को बंधक बना लिया। सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर उसे चुप रहने की धमकी दी गई। एक ग्राहक द्वारा विरोध करने पर उसके सिर पर पिस्तौल तान दी गई। इसके बाद सर्विस मैनेजर और कैशियर को धमकाकर लॉकर खुलवाया गया, जहां से करीब 12 लाख रुपये नकद लूट लिए गए।

इसी दौरान CMS कैश वैन के कर्मचारी लगभग 40 लाख रुपये लेकर बैंक पहुंचे। लुटेरों ने उन्हें भी घेर लिया और 40 लाख में से 38 लाख रुपये लूट लिए, जबकि 2 लाख रुपये कैशियर के पास ही रह गए। इस घटना में CMS कैशियर के साथ आए गनमैन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिसने लुटेरों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।

वारदात के बाद आरोपी तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स बाइकों (पल्सर, अपाचे और स्प्लेंडर) पर सवार होकर फरार हो गए। बाइकों पर लगी नंबर प्लेट जामनगर, अहमदाबाद और वलसाड की बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस नकली मान रही है।

लुटेरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन छीनकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। ये मोबाइल श्यामधाम, सरथाना और खट्टर इलाके से बरामद हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि आरोपी हाईवे के रास्ते भागे।

पुलिस ने लुटेरों की भाषा और हुलिये के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही बैंक से मिले फिंगरप्रिंट को ई-गुजकॉप सहित अन्य सॉफ्टवेयर में जांचा जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और आशंका है कि आरोपी वेलंजा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपे हो सकते हैं।

सूरत : दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर शव को सीमेंट से भरे बक्से में छिपाया
सूरत। सूरत के गोडादरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को लकड़ी के बक्से में सीमेंट से पैक कर छिपा दिया। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने खुद अपने बेटे के मोबाइल फोन से जुर्म कबूल करते हुए एक नोट भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी प्रदीपभाई कोस्टा ने 21 अप्रैल को अपनी 39 वर्षीय बेटी शिल्पा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।

इसके बाद उन्होंने अपने दामाद विशाल सालवी से बात की, जिसने भ्रामक जानकारी देते हुए बताया कि शिल्पा घर नहीं लौटी। शक होने पर पिता 24 अप्रैल को सूरत पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मामले ने उस समय नाटकीय मोड़ लिया, जब शिल्पा के 13 वर्षीय बेटे के मोबाइल से एक नोट की तस्वीर परिवार के एक सदस्य को भेजी गई। इस नोट में आरोपी विशाल सालवी ने हत्या की बात कबूल करते हुए शव के ठिकाने की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार मौके पर पहुंचे, जहां एक पुराने मकान में लकड़ी का बक्सा मिला। बक्सा खोलने पर उसमें सीमेंट से ढंका हुआ शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल, आरोपी विशाल सालवी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि शिल्पा और विशाल की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शुरुआती वर्षों के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया
अहमदाबाद, 15 नवंबर (भाषा) गुजरात पुलिस की सीआईडी-अपराध शाखा ने एक मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से विदेशों में उच्च वेतन वाली नौकरियों का वादा किया था तथा बाद में पीड़ितों से कुछ को म्यांमा में एक साइबर अपराध सिंडिकेट के लिए काम करने के लिए मजबूर किया था।

एक अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनल फड्डू, संजय फड्डू और शैलेश डाभी के रूप में की है। साथ ही इनके पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

साइबर अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों और उनके सहायक एजेंटों ने कथित तौर पर विदेशों में आकर्षक डेटा-एंट्री प्लेसमेंट का लालच देकर 41 नागरिकों की तस्करी की। इनमें से पांच पीड़ितों को म्यांमा, 15-15 को दुबई और वियतनाम, और छह को मलेशिया भेजा गया।

अधिकारी ने बताया, "आरोपियों द्वारा टिकट बुक कराने के बाद पांच पीड़ितों को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए रवाना कर दिया गया। बाद में उन्हें मियाज अली और तनवीर नामक पाकिस्तानी आकाओं को सौंप दिया गया। ये आका पीड़ितों के उतरते ही उनके पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त कर लेते थे और उन्हें म्यांमा भेज देते थे।"

अधिकारी ने कहा, "पीड़ितों को म्यावाड्डी टाउनशिप के केके पार्क में बंधक बनाकर रखा गया था और उन्हें फिशिंग, क्रिप्टो स्कैम, डेटिंग स्कैम और पोंजी स्कीम सहित साइबर धोखाधड़ी के धंधों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें कैद में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।"

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित म्यांमा स्थित भारतीय दूतावास के प्रयासों से वहां से लौटने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इन एजेंटों के बारे में सूचित किया।

सूरत : दुबई से ऑपरेट हो रहा था साइबर फ्रॉड का जाल, साइबर क्राइम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
सूरत शहर में एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दुबई से ऑपरेट हो रहे एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को बैंकों में खाते खोलने के लिए लालच देकर, उन खातों को किराए पर लेकर देशभर में साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य लोगों से 10 से 12 हजार रुपये में बैंक खाते किराए पर लेते थे। फिर इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के लिए करते थे। सूरत साइबर क्राइम टीम ने इस मामले में 11 अन्य आरोपियों को भी वांछित घोषित किया है।

गिरोह का मोडस ऑपरेंडी

यह गिरोह लोगों को बैंकों में खाते खोलने के लिए लालच देता था। एक बार खाता खुल जाने के बाद, खाताधारक से बैंक किट और सिम कार्ड ले लिया जाता था। इन डिटेल्स का इस्तेमाल दुबई में बैठे अन्य गिरोह के सदस्य ऑनलाइन ठगी के लिए करते थे। वे एसएमएस, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों को धोखा देते थे।

पुलिस ने राज प्रकाशभाई रैयानी, विजय मगनभाई ओड, महेशकुमार रामजीभाई भादियादरा, चंद्रेश दयालभाई काकडिया, हार्दिक भूपतभाई पोपटभाई देसाई और थानिगैवेल थिरुगननम को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल, 1 टैबलेट, 16 केनरा बैंक अकाउंट किट, विभिन्न बैंकों के 19 डेबिट कार्ड और 78 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस अभी भी विजय परमार, मुकेश परमार, मयंक सोजित्रा, अरुण, अजय काकड़िया, तुषार, राजूभाई, नीलेश वघासिया, मितेश पटेल, केतन वाघेला और मिलन दर्जी को ढूंढ रही है। ये सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

गुजरात : वॉट्सएप पर फर्जी ट्राफिक मेमो के बहाने को रही है साइबरी ठगी, सचेत रहियेगा
गुजरात के वलसाड जिले में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया है। ये शातिर अपराधी वाहन चालकों को उनके वॉट्सएप पर ट्राफिक नियम भंग के मेमो भेज कर एप्लिकेशन डाउनलोड करवा कर ठगी कर रहे हैं। इस मोडस आपरेंडी से कुछ लोग ठगी का शिकार भी हुए हैं। स्थानीय आरटीओ कचहरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके लोगों से ठगी के इस नये तरीके के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। हालांकि पुलिस अभी तक इस गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है।

रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर शहर के विभिन्न इलाकों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्राफिक नियमों के भंग पर नजर रखने वाला पुलिसिया विभाग वाहन चालकों को मेमो भेज कर जुर्माना वसूलता है। इसी सरकारी प्रक्रिया को अब साइबर ठगों ने परोक्ष रूप से अपना लिया है और वे वाहन चालकों के वाहनों के नंबर लिखकर फर्जी मेमो बनाते हैं और वॉट्सएप कर देते हैं। वाहन चालकों को वे वाहन परिवहन एप्लिकेशन की (एपीके) फाइल भेजते हैं और मोबाइल में डाउनलोड करने को प्रेरित करते हैं। वे वाहन चालकों से जुर्माने की राशि ऑनलाइन जमा कराने को कहते हैं और उनकी बैंक डिटेल हासिल करके उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार की ठगी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रही है।

लोगों को भी इस प्रकार की ठगी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वलसाड पुलिस अब तक इस ठगी के पीछे के चेहरों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को शिकायतें मिली हैं कि लेकिन मैसेज भेजने वाले नंबर राज्य बाहर के होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। ठग उत्तर और दक्षिण भारत के नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। देखना है वॉट्सएप के जरिये फर्जी ट्राफिक मेमो के बहाने हो रही इस धोखाधड़ी पर कब लगाम लगती है।