अंडरटेकर ने 30 साल लम्बे करियर को दिया विराम, कहा मेरा समय आ चुका है!
90 के दशक के बच्चों का बचपन आज के बच्चों जितना आसान नहीं था। उनके पास कोई फ़ोन, स्मार्ट फ़ोन, कंप्यूटर या कोई भी हाईटेक साधन नहीं थे। उनके पास कुछ था तो गलियों में दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी करना और खेलना, क्रिकेट देखना और WWE! बाकि सबको छोड़कर अभी सिर्फ WWE की बात करते है। अपने शुरुआती दिनों में WWF और फिर WWE लड़कों में खासा लोकप्रिय था।बच्चे इससे दांवपेंच सीखकर अपने भाई-बहनों और दोस्तों पर अजमाया करते थे। इसके लिए उन्हें बहुत मार भी खानी पड़ती थी। खैर वो सब अलग बात! इस पुरे खेल में एक नाम था वो बच्चों के लिए साहस, शौर्य, आश्चर्य, डर और हिम्मत का प्रतिक था।ऐसा कहते थे कि ये खिलाड़ी हर बार मर कर फिर जिंदा हो कर रिंग में मुकाबला लड़ने आता है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि वो है जिसने इस रविवार को WWE की दुनिया को अलविदा कह दिया। हम बात कर रहे है WWE की दुनिया के लोकप्रिय “अंडरटेकर” की। अंडरटेकर अपने लम्बे काले पोशाक, लंबे बाल और ताबूत के कारण अन्य सभी खिलाडियों से बिल्कुल […]

90 के दशक के बच्चों का बचपन आज के बच्चों जितना आसान नहीं था। उनके पास कोई फ़ोन, स्मार्ट फ़ोन, कंप्यूटर या कोई भी हाईटेक साधन नहीं थे। उनके पास कुछ था तो गलियों में दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी करना और खेलना, क्रिकेट देखना और WWE! बाकि सबको छोड़कर अभी सिर्फ WWE की बात करते है। अपने शुरुआती दिनों में WWF और फिर WWE लड़कों में खासा लोकप्रिय था।बच्चे इससे दांवपेंच सीखकर अपने भाई-बहनों और दोस्तों पर अजमाया करते थे। इसके लिए उन्हें बहुत मार भी खानी पड़ती थी। खैर वो सब अलग बात!
इस पुरे खेल में एक नाम था वो बच्चों के लिए साहस, शौर्य, आश्चर्य, डर और हिम्मत का प्रतिक था।ऐसा कहते थे कि ये खिलाड़ी हर बार मर कर फिर जिंदा हो कर रिंग में मुकाबला लड़ने आता है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि वो है जिसने इस रविवार को WWE की दुनिया को अलविदा कह दिया। हम बात कर रहे है WWE की दुनिया के लोकप्रिय “अंडरटेकर” की। अंडरटेकर अपने लम्बे काले पोशाक, लंबे बाल और ताबूत के कारण अन्य सभी खिलाडियों से बिल्कुल अलग थे और शायद अपने ताबूत के कारण ही बच्चों में खासे लोकप्रिय! अंडरटेकर दुनिया के अलावा भारत में भी काफी पसंद किए जाते थे।
"My time has come to let The @undertaker rest … in … peace." #SurvivorSeries #FarewellTaker #Undertaker30 pic.twitter.com/Mg9xr8GB94
— WWE (@WWE) November 23, 2020
An Icon. A Legend. One of
The Greatest To Ever Lace His
Boots In #WWE. #ThankYouTaker!#SurvivorSeries pic.twitter.com/CAgIVC7TBi— The New Era (@ConnectWWE) November 23, 2020
दरअसल अंडरटेकर ने इस बीते रविवार रात को आधिकारिक रूप से हमेशा-हमेशा के लिए WWE से संन्यास ले लिया। आपको बता दें कि अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। अंडरटेकर ऑलटाइम ग्रेट रेसलर्स में से शीर्ष के रेसलर है। वो ‘डैडमैन’ के नाम से मशहूर थे।
One last time… #ThankYouTaker.#SurvivorSeries #FarewellTaker #Undertaker30 @undertaker pic.twitter.com/rgbIlvhe9v
— WWE Universe (@WWEUniverse) November 23, 2020
आपको बता दें कि अंडरटेकर सात बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा WWF या WWE चैंपियनशिप को चार बार अपने नाम किया है। तीन बार वे वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं। अंडरटेकर छह बार के टैग टीम टाइटल होल्डर और 2007 में रॉयल रंबल विजेता हैं। वह कई बार डब्ल्यूडब्ल्यूई फर्स्ट का हिस्सा भी रहे हैं, जिसमें पहले सर्वाइवर सीरीज 1992 का कास्केट मैच भी शामिल है। वो 1996 में पहला Buried Alive मैच और अक्टूबर 1997 में पहला Hell in a Cell मैच में भी शामिल थे।
Farewell to the character. Never to the legend. #FarewellTaker pic.twitter.com/CCGcmlULU6
— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 23, 2020
रविवार को 55 वर्षीय अंडरटेकर ने अपने ट्रेडमार्क पोशाक के साथ आखिरी बार रिंग में दिखाई दिए। जहाँ उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। इस दौरान भावुक अंडरटेकर ने दर्शकों का शुक्रियाअदा किया और उनके अब तक के करियर के बारे में बात की। “मेरा समय खत्म हो गया है,” उन्होंने कहा। दूसरी ओर, डब्ल्यूडब्ल्यूई के आधिकारिक ट्विटर ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट किया। जिसपर बहुत सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर # Undertaker30 #FarewellTaker जैसे दो हैशटैग ट्रेंड करने लगा।