विराट-अनुष्का की बिटिया की पहली तस्वीर सामने आई, देखें वायरल तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के यहां कल दोपहर एक बच्ची ने जन्म लिया। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने स्वयं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। हर कोई अब वीरूष्का की बिटिया की एक झलक पाने की जल्दी में है। विरुष्का के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और अब विरुष्का की बिटिया की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो उनके फैन्स को बहुत पसंद भी आ रही है। विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का की बेटी की पहली फोटो शेयर की है। हालांकि, फोटो में केवल बिटिया के पैरों को देखा जा सकता है। लेकिन यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। विकास कोहाली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, खुशी आ गई। परिवार में एक परी का जन्म हुआ है। फोटो पर विकास ने बहुत सारे कार्टून इमोजीज का उपयोग करते हुए वेलकम लिखा है। उधर विराट ने लड़की के जन्म के बारे में जो पोस्ट लिखी है […]

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के यहां कल दोपहर एक बच्ची ने जन्म लिया। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने स्वयं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। हर कोई अब वीरूष्का की बिटिया की एक झलक पाने की जल्दी में है।

विरुष्का के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और अब विरुष्का की बिटिया की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो उनके फैन्स को बहुत पसंद भी आ रही है। विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का की बेटी की पहली फोटो शेयर की है। हालांकि, फोटो में केवल बिटिया के पैरों को देखा जा सकता है। लेकिन यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विकास कोहाली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, खुशी आ गई। परिवार में एक परी का जन्म हुआ है। फोटो पर विकास ने बहुत सारे कार्टून इमोजीज का उपयोग करते हुए वेलकम लिखा है। उधर विराट ने लड़की के जन्म के बारे में जो पोस्ट लिखी है उसमें उन्होंने प्राइवेसी देने की भी मांग की है।
View this post on Instagram
विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सभी शुभचिंतकों का आभार माना और बताया कि अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। विराट ने लिखा कि हम भाग्यशाली हैं कि जीवन में इस नये अध्याय को अनुभव करेंगे। बता दें कि इस खबर के साथ ही फैंस के साथ-साथ जानी मानी हस्तियां भी विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। इटली में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में इस जोड़े ने शादी की थी। ऐसा माना जाता है कि बाबा अनंत महाराज उनकी बेटी का नामकरण कर सकते हैं। बाबा अनंत महाराज की भूमिका उनके रिश्ते में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।