इरफान पठान की फिल्मों में एंट्री, देखें उनकी डेब्यू फिल्म का टीज़र
क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व हरफ़नमौला क्रिकेटर इरफान पठान अब फिल्मों में दिखाई देंगे। उन्होंने अपने अभिनय से कई लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी पहली फिल्म ‘काबरा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसी के साथ इरफान पठान ने फिल्मों में अपना कदम रखा है। टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि पठान के पहले फिल्म काबरा के इस टीज़र को लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं। लोग इरफान पठान के अभिनय की तारीफ कर रहे है। इस फिल्म में इरफान के अलावा मुख्य भूमिका में तमिल फिल्म सुपरस्टार चियान विक्रम हैं। इस फिल्म में इरफान तुर्की के एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि विक्रम एक गणित विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। विक्रम और इरफान के अलावा, मृणालिनी रवि, मिया जॉर्ज, श्रीनिधि शेट्टी और के.एस. रवि कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खेल की बात करें तो इरफान का क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। अब पठान का सिनेस्क्रीन पर प्रदर्शन देखा जाएगा। इस फिल्म में […]

क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व हरफ़नमौला क्रिकेटर इरफान पठान अब फिल्मों में दिखाई देंगे। उन्होंने अपने अभिनय से कई लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी पहली फिल्म ‘काबरा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसी के साथ इरफान पठान ने फिल्मों में अपना कदम रखा है। टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आपको बता दें कि पठान के पहले फिल्म काबरा के इस टीज़र को लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं। लोग इरफान पठान के अभिनय की तारीफ कर रहे है। इस फिल्म में इरफान के अलावा मुख्य भूमिका में तमिल फिल्म सुपरस्टार चियान विक्रम हैं। इस फिल्म में इरफान तुर्की के एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि विक्रम एक गणित विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। विक्रम और इरफान के अलावा, मृणालिनी रवि, मिया जॉर्ज, श्रीनिधि शेट्टी और के.एस. रवि कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खेल की बात करें तो इरफान का क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। अब पठान का सिनेस्क्रीन पर प्रदर्शन देखा जाएगा। इस फिल्म में दिखाए गए स्थान बहुत अच्छे है और फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी भी देती है। टीज़र को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे यह एक गणित विशेषज्ञ और और एक इंटरपोल की आधिकारी की कहानी है।
जब भी इरफान पठान का जिक्र होता है, तो 2006 का पाकिस्तान दौरा याद आता है। जिसमें इरफान पठान ने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी। हरभजन के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले इरफ़ान दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त होने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें कई बार कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हुए देखा गया है। उन्होंने नए गेंदबाजों को कुछ जरुरी टिप्स भी दिए हैं।
यह देखा जाना बाकी है कि क्रिकेट के बाद वह फिल्म की दुनिया में कितने सफल होते हैं? सिर्फ इरफान के प्रशंसक ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी इरफान की सरप्राइज एंट्री की तारीफ कर रहे हैं। विक्रम इस फिल्म में बीस अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म को शुरुआती गर्मियों में रिलीज़ करने की योजना बनाई गई थी लेकिन महामारी के कारण फिल्म की रिलीज़ में देरी हो रही थी। फिल्म में उनका नाम असलान यिलमाज़ है। इस कदम के साथ इरफ़ान एक क्रिकेटर से एक फिल्म स्टार बनाने की ओर अग्रसर है।