क्रिकेट से दूर धोनी आजकल कर रहे है ये काम!
क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी रिटायरमेंट वाली ज़िंदगी का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल के बाद क्रिकेट से दूर एमएस धोनी वर्तमान में डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सैम्बो में 55 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती भी शामिल है। फ़िलहाल धोनी के फार्म हाउस पर मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। आपको बता दें कि इस फार्म हाउस पर फ़िलहाल टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली की खेती की जाती है, जिसमें फिलहाल टमाटर की खेती हो रही है। अदाजन धोनी के फार्म हाउस पर रोजाना 80 किलो टमाटर उगाया जा रहा है, और फ़िलहाल बाजार में टमाटर की अच्छीखासी मांग है इसीलिए दोपहर तक धोनी के फॉर्म हाउस के सभी टमाटर बिक जाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि यहाँ टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से आर्गेनिक रूप से किया जाता है। जानकारी की माने तो आने वाले हफ्तों में रांची के लोग धोनी के फार्म […]
क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी रिटायरमेंट वाली ज़िंदगी का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल के बाद क्रिकेट से दूर एमएस धोनी वर्तमान में डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सैम्बो में 55 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती भी शामिल है। फ़िलहाल धोनी के फार्म हाउस पर मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है।

आपको बता दें कि इस फार्म हाउस पर फ़िलहाल टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली की खेती की जाती है, जिसमें फिलहाल टमाटर की खेती हो रही है। अदाजन धोनी के फार्म हाउस पर रोजाना 80 किलो टमाटर उगाया जा रहा है, और फ़िलहाल बाजार में टमाटर की अच्छीखासी मांग है इसीलिए दोपहर तक धोनी के फॉर्म हाउस के सभी टमाटर बिक जाते हैं।

सबसे बड़ी बात है कि यहाँ टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से आर्गेनिक रूप से किया जाता है। जानकारी की माने तो आने वाले हफ्तों में रांची के लोग धोनी के फार्म हाउस में उगी हुई फूलगोभी का स्वाद ले सकेंगे। वर्तमान में, धोनी के खेत पर टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

इसके साथ साथ धोनी के फार्म हाउस पर प्रतिदिन लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और यह दूध बाजार में 55 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है और यह दूध भी सब्जियों की ही तरह कुछ घंटों में बिक जाता है। धोनी के पास भारतीय मूल के साहीवाल और फ्रांस की फ्रायजी गाय है। वर्तमान में धोनी की गौशाला में 70 जितनी गायें हैं। इन सभी को पंजाब से लाया गया है। धोनी के फार्म हाउस की देखभाल शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करते हैं।

शिवानंद ने बताया कि धोनी को इन सभी से बहुत फायदा हुआ है। धोनी अपने फार्म हाउस में उत्पादित सब्जियों और डेयरी फार्म से बहुत खुश हैं। शिवनंदन ने आगे कहा कि जब भी धोनी रांची में रहते हैं, वह बिना भूले हर 2-3 दिन में अपने फार्म हाउस आते हैं। जिस तरह से सब्जियों को बड़े पैमाने पर उगाया जाता है उससे धोनी बहुत खुश हैं। धोनी जब भी आते है तब अपनी गौशाला में गायों के दर्शन करने जरुर जाते है।