सिंधू, साक्षी, दीपा और जीतू ‘खेल रत्न’ से सम्मानित : राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश का सीना चौड़ा करने वाली पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा करमाकर और जीतू राय को सोमवार को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। सोमवार को खेल दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। राजीव गांधी खेल रत्न को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार माना जाता है। अभी हाल में बीते रियो ओलंपिक में सिंधू ने रजत, महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य जीता था। जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय ने कोई पदक तो नहीं जीता लेकिन अपने प्रदर्शन से इन्होंने अच्छा खासा प्रभाव छोड़ा। प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में चार खिलाड़ियों को खेल रत्न प्रदान करने के अलावा 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, छह कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी 2015-16 प्रदान की। इस साल ओलंपिक वर्ष होने के बाद और इन चार खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में खेल मंत्री विजय गोयल भी […]
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश का सीना चौड़ा करने वाली पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा करमाकर और जीतू राय को सोमवार को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। सोमवार को खेल दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। राजीव गांधी खेल रत्न को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार माना जाता है।
अभी हाल में बीते रियो ओलंपिक में सिंधू ने रजत, महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य जीता था। जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय ने कोई पदक तो नहीं जीता लेकिन अपने प्रदर्शन से इन्होंने अच्छा खासा प्रभाव छोड़ा।
प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में चार खिलाड़ियों को खेल रत्न प्रदान करने के अलावा 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, छह कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी 2015-16 प्रदान की। इस साल ओलंपिक वर्ष होने के बाद और इन चार खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में खेल मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे।
सरकार ने एक विशेष नियम बनाया है जिसके तहत ओलंपिक वर्ष में एक से अधिक खिलाड़ी को खेल रत्न दिया जा सकता है। सिंधू ने व्यक्तिगत मुकाबले में फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीता जबकि साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक अपने नाम किया। दीपा करमाकर जिमनास्टिक की विश्व मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहीं। जीतू राय रियो में अपने एक मुकाबले के फाइनल में पहुंचे थे जबकि पिछले दो साल में उनका लगातार शानदार प्रदर्शन रहा था।